City Media - Page 1094 of 1864 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1094

शाला प्रवेश उत्सव में शामिल हुए संसदीय सचिव रेखचंद जैन

0

शासकीय बहुउद्देशीय शाला जगदलपुर में आयोजित शाला प्रवेश उत्सव में शामिल हुए विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन एवं नगर निगम की सभापति श्रीमती कविता साहू

बच्चों के नाम प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के संदेश का वाचन किया

मेघावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया

प्रावीणय सुची में स्थान प्राप्त करने वाले कृषि संकाय की छात्रा आसिफा 86%, गणित संकाय में 74% लाने वाली तुलिका, एवं जीव विज्ञान संकाय में 76% अंक प्राप्त करने वाली छात्रा तनुश्री को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन लाने के लिए कृत संकल्पित हैं मुख्यमंत्री जी के संदेश का वाचन करते हुए उन्होंने कहा की पिछले दो शैक्षणिक सत्र से कोरोनावायरस संक्रमण के कारण शैक्षणिक सत्र नियमित रूप से नहीं चल पाया परंतु फिर भी हमने बच्चों की शिक्षा के लिए आन लाइन क्लास , मुहल्ला क्लास तथा तुहर पढ़ाई तुहर द्वार के माध्यम से बच्चों की शिक्षा में कोई कमी नहीं होने दी उन्होंने कहा की शिक्षा के क्षेत्र में माननीय मुख्यमंत्री जी की संवेदनशीलता के कारण ही आज नक्सली प्रभावित क्षेत्रों में बंद हो चुके 260 स्कूलों को पुनः आरंभ कर रहे हैं उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा की शत् प्रतिशत शाला प्रवेश के लक्ष्य को लेकर कार्य करें तथा शाला त्यागी बच्चों को ढूंढकर उनकी कठीनाईयों को दूर कर शाला में प्रवेश दिलवाएं शिक्षा की गुणवत्ता को कायम रखने तथा कैरियर गाइडेंस पर भी जोर देने की बात उन्होंने कही इस अवसर पर उन्होंने प्रावीण्य सुचि में स्थान बनाने वाले मेघावी छात्र छात्राओं को सम्मानित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की तथा अन्य बच्चों को भी प्रेरित किया की कड़ी मेहनत से आप भी प्रावीण्य सुचि में स्थान प्राप्त कर सकते हैं |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ नगर निगम की सभापति श्रीमती कविता साहू, शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री हेमु उपाध्याय,शाला विकास समिति के सदस्य अफरोज बेगम,कौशल नागवंशी,खंड शिक्षा अधिकारी मानसिंह भारद्वाज,जी सूर्या राव,निशा बाजपेई,एम एन तिवारी,पवन दिक्षित,अनिल जैन,शतीष मिश्रा,नवनीत कमल,शमसाद बेगम, नंदिनी तिवारी, धर्मेन्द्र पटनायक, सुजाता भद्रे, हेमंत पानीग्राही,निरंजन दास, हरेंद्र सिंह राजपूत, श्रीमती ज्योति ठाकुर, श्रीमती जयश्री शेण्डे, चंचला बाघमार,राम रजनीश बाजपेई समेत बड़ी संख्या में शिक्षक शिक्षिकाएं एवं छात्र छात्राओं समेत शिक्षा विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे |

परसा के ग्रामवासियों ने राहुल गाँधी को खदान शुरू करवाने के लिए लिखा पत्र

0

अगर खदान विकसित नहीं हुई तो परसा के ग्रामीण करेंगे अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन, मुख्यमंत्री को भी कराया अवगत

पिछले कुछ सप्ताह से राजस्थान की परसा ईस्ट एवं केते बासेन खदान के समर्थन में चल रहे अभियान के अंतर्गत परसा गाँव क्षेत्र के लोगों ने एक बार फिर से कांग्रेस नेता राहुल गाँधी को पत्र लिखकर जल्द ही योजना के दूसरे चरण को हरी झंडी दिलाने के लिए अनुरोध किया है। सुरगुजा जिले के परसा गाँव के करीब छः सौ से अधिक प्रतिनिधियों ने स्वहस्ताक्षरित कर लिखे गए पत्र में उन्होंने इशारा भी किया है की उनकी मांगो को अगर अनुकूल प्रतिफल नहीं मिला तो उन्हें अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करना पड़ेंगा ।

यह पत्र छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गेहलोत के अलावा स्थानीय कांग्रेस नेता और छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव को भी लिखा गया है। अपने संभावित प्रदर्शन को लेकर परसावासियों ने स्थानीय कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को भी अवगत कराया है।

“परसा ईस्ट एवं केते बासेन कोयला खनन परियोजना अब बंद होने की स्थिति में है, जिसके कारण प्रभावित क्षेत्र के लोगों को रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल आदि प्रकार के संकटो से जूझने की स्थिति बन जायेगी। मुख्यतः हमारे आर्थिक स्थिति पर विशेष प्रभाव पड़ेगा। हम सभी को रोजगार प्राप्त है,वहीं इसके बंद होने से हम सभी लोग बेरोजगार हो जाएंगे। श्रीमान जी से निवेदन है की इन सभी परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए हमारी मांगो का उचित निराकरण करें। यदि तत्काल इसका निराकरण नहीं हो पाता तो हम सभी को विवश होकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करने पर मजबूर हो जाएंगे,” परसा के स्थानीय नेता और ग्रामवासियों ने लिखा है।

याद दिला दें की इससे पहले भी स्थानीय लोगो ने जून 2 को राहुल गाँधी को पत्र लिखकर ग्राम परसा, फतेहपुर, बासन, घटबर्रा, साल्हि, जनार्दनपुर तथा तारा के निवासियों ने राजस्थान की खदान परियोजनाओं में हो रही देरी के कारण हो रहे रोजाना नुकसान के बारे में विस्तार से बताया था। जल्द ही परियोजनाओं को शुरू करने की बात दोहराते हुए प्रभावित क्षेत्र के स्थानीय लोगों ने ये भी बताया की कुछ बाहरी लोग और फर्जी NGO के साथ मिल कर गांव वालों को इस परियोजना के खिलाफ भड़काने का कार्य कर रहे हैं। गाँव वालो ने अनुरोध किया था की बाहरी लोगों एवं NGO द्वारा क्षेत्र में चलाये जाने वाली गैरकानूनी गतिविधियों पर तत्काल रोक लगाई जाए। ग्रामवासियों का कहना है की महामारी के समय पर खदान परियोजना के तहत चलने वाले जनलक्षी कार्यक्रमों से वे कोविड से सफलता पूर्वक लड़ पाए थे तब ये बाहरी आंदोलनकारी गायब थे। ग्रामवासियों को फिक्र है कि जब बाहरी तत्व परसा के भविष्य को अंधकार में डालकर चले जाएंगे तब वे रोजगार और विकास के लिए कई साल पीछे चले जाएंगे।

उल्लेखनीय है कि देश के सबसे बड़े कोयला उत्पन्न करने वाले छत्तीसगढ़ में भारत सरकार द्वारा अन्य राज्य जैसे गुजरात, महाराष्ट्र, आँध्रप्रदेश, राजस्थान इत्यादि को कोल् ब्लॉक आवंटित किये गए हैं। जिसमें राजस्थान सरकार के 4400 मेगावॉट के ताप विद्युत उत्पादन संयंत्रों के लिए सरगुजा जिले में तीन कोयला ब्लॉक परसा ईस्ट केते बासेन (पीईकेबी), परसा और केते एक्सटेंशन आवंटित किया गया है। आज राजस्थान की पहेली ब्लॉक परसा ईस्ट एवं केते बासेन खदान अकेले पर करीब 5000 से ज्यादा परिवार निर्भर है और यह संख्या बाकी दो खदानों के शुरू हो जाने से तीन गुनी हो जायेगी। इससे स्थानीय ग्रामवासियों को रोजगार के लिए पलायन करना नहीं पड़ेगा। साथ ही राजस्थान के विद्युत् निगम द्वारा CSR के अनेक कार्यक्रमों का विस्तार होगा, जिसमे 100 बिस्तर वाले अद्यतन अस्पताल का भी प्रावधान है। यह उल्लेखनीय है की विद्युत् निगम को खदान परियोजनाओं के लिए केंद्र और छत्तीसगढ़ सरकार की जरुरी सारी ही अनुमति मिल चुकी है।

विद्यार्थियों के घर -घर जाकर बच्चों को नियमित शाला भेजने हेतु आग्रह

0

शाला प्रवेश उत्सव उच्च प्राथमिक शाला बनियागांव संकुल केन्द्र टलनार विकास खंड बकावंड जिला बस्तर दिनांक 15/06/2022 समुदाय एवं विद्यार्थियों के घर -घर जाकर बच्चों को नियमित शाला भेजने हेतु आग्रह करते हुए समझाइश दी गई , जिससे कि बच्चे की ठहराव स्कूल में बनी रहे।

इसी आशा के आपका हातिम गुरुजी उच्च प्राथमिक शाला बनियागांव

बस्तर विश्वविद्यालय में एलएलएम प्रारंभ करने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम अभाविप ने सौंपा ज्ञापन

0

जिले में संचालित शैक्षणिक संस्थान,आईटीआई,कॉलेज,स्कूल व छात्रावासों की हालत खराब : अभाविप

नर्सिंग कॉलेजों में अनियमितता, कलेक्टर से जांच कर कार्यवाही की मांग

जगदलपुर – अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा सोमवार को कलेक्टर रजत बंसल से मुलाकात कर जिले में संचालित शैक्षणिक संस्थाओं के मांगो व समस्याओं का ध्यानाकर्षण करवाया जिसमें प्रमुख रूप से बस्तर विश्वविद्यालय में एलएलएम प्रारंभ करने के लिए मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

अभाविप जिला संयोजक कमलेश दीवान ने कहा कि जिले में संचालित कुछ नर्सिंग कॉलेजों में शासन द्वारा तय मापदंड का उल्लंघन किया जा रहा है,मनमानी फीस वसूली समेत कई शिकायतें हैं लगातार पालकों व विद्यार्थियों द्वारा किया जा रहा है जिस पर एक जांच कमेटी बनाकर जांच हो और प्रशासन द्वारा संचालको को मापदंडों का पालन करने दिशानिर्देश जारी किया करने की मांग की ।

जिले में शैक्षणिक संस्थाओं की स्थिति खराब – कमलेश दीवान

एबीवीपी के जिला संयोजक कमलेश दीवान ने सरकार पर आरोप लगाया है उन्होंने कहा कि सरकार बस्तर में शिक्षा के स्तर को ठीक कराने गम्भीर नही है हाल में जारी हुये कई आँकड़े शिक्षा के स्तर पर सवाल उठ रहे हैं, बस्तर के सभी स्कूलों,आईटीआई, कालेज व छात्रवासों की हालत बहुत ही दयनीय है सभी संस्थाओं में शिक्षकों की कमी,मूलभूत सुविधाएं न होना पेयजल ,शौचालय जैसे समस्याओं का अंबार है औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भानपुरी, तोकापाल, बकावंड, लोहंडीगुड़ा,बस्तर में प्रशिक्षण सामग्री एवं प्रशिक्षकों की कमी,मूलभूत समस्याएं व्याप्त है। स्कूल,कॉलेजो के छात्रावास पिछले दो वर्षों से बन्द रहने के कारण शौचालय,पानी,रँगाई पुताई जैसे कई समस्याये है सम्बंधित विभाग की समीक्षा करके छात्रवासों की व्यवस्थाओं को नए सत्र से पूर्व दुरुस्त करने की मांग की वंही जिले के महाविद्यालयों का हाल भी खराब है कई कालेजों में जनभागीदारी समिति का भी गठन नही हुआ है,भानपुरी, बकावंड, तोकापाल कॉलेज में प्रयोगशाला, लाइब्रेरी,न होने से समस्याएं हो रही हैं ।

आत्मानन्द के लिये पुराने स्कूलों को बंद करना गलत

अभाविप ने ज्ञापन में कहा की जिले के विकासखण्डों में आत्मानन्द हिंदी,अंग्रेजी मिडियम स्कूल खोंलने के लिए वँहा के पूर्व में सन्चालित स्कूलों को बन्द न किया जाए,उन स्कूलों को यथावत संचालन की व्यवस्था करके नए स्कूल संचालन किया जाए जिससे पुराने स्कूलों की गरिमा बनी रहे और जनभावनाओं का भी सम्मान बना रहे।

ये रहे मौजूद – अभाविप विभाग संयोजक अर्पित मिश्रा,जिला संयोजक कमलेश दीवान,वरुण साहनी,सोनू कश्यप,लखेश्वर बैध, आसमान बघेल,संजय मुखर्जी उपस्थित रहे।

बस्तर सांसद दीपक बैज पुणे के सीरम इंसिट्यूट में अधिकारियों के साथ बैठक में हुए शामिल…

0

पुणे। बस्तर सांसद दीपक बैज पुणे के सीरम इंसिट्यूट में अधिकारियों के साथ बैठक में शामिल हुए। सांसद दीपक बैज लोकसभा की स्टेंडिंग कमेटी के टूर में शामिल हुए। इस दौरान वे जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में उर्वरक एवं रसायन संबंधी स्थायी समिति की बैठक में शामिल हुए।

तत्पश्चात वे आज पुणे के सीरम इसिट्यूट में अधिकारियों के साथ बैठक में शामिल हुए। सीरम इंसिट्यूट वह इंसिट्यूट है जिसने कोरोना काल के समय देश में लगभग 165 करोड़ कोविशिल्ड का डोज केंद्र सरकार को उपलब्ध करवाया था। इस इसिट्यूट की शुरुआत 1967-68 में हुई थी और पहला वेक्सिन इन्होंने पोलियो, टिटनेस और रुबेला जैसी गंभीर बीमारियों से निजात पाने के लिए बनाया था। वर्तमान में इस इंसिट्यूट द्वारा 3-4 इंजेक्शन व दवाओं पर भी कार्य चल रहा है। जिनका अवलोकन आज बस्तर सांसद दीपक बैज व संसदीय समिति ने किया।

विश्व हिन्दू परिषद् बजरंग दल का धरना प्रदर्शन आज

0

जगदलपुर: विश्व हिन्दू परिषद्, बजरंग , मातृशक्ति के तत्वाधान में हिंदुओ पर हो रहे अत्याचार , हिंदुओ के भगवान पर अर्नगल बयानबाजी के संबंध में एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी धरना प्रदर्शन 16 जून को बस्तर जिले जगदलपुर शहर के मां दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण के समीप रखा है।

जिसमें सभी हिन्दू समाज , संगठन , समस्त आयाम आमंत्रित है।

बुजुर्गों को व्यस्त रखने के लिए छोटे समूह बनाए जाएंगे

0

मंत्री भेंड़िया ने अधिकारियों को कार्ययोजना बनाने के दिए निर्देश

विश्व बुजुर्ग दुर्व्यहार जागरूकता दिवस 2022

समाज कल्याण विभाग मंत्री ने किया ’ब्रिज द गैप-अंडरस्टैंडिंग एल्डर नीड्स’ सर्वे रिपोर्ट का विमोचन

समाज कल्याण विभाग और हेल्थ एज इण्डिया ने बुजुर्गों के लिए कार्यक्रम का किया आयोजन

रायपुर, 15 जून 2022/ विश्व बुजुर्ग दुर्व्यहार जागरूकता दिवस के अवसर पर समाज कल्याण मंत्री अनिला भेंड़िया ने रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में रायपुर सहित देश भर के 22 शहरों में सर्वेक्षण पर आधारित राष्ट्रीय सर्वे रिपोर्ट का विमोचन किया। हेल्प एज इंडिया की इस रिपोर्ट ’अपूर्णता का संभरण- बुजुर्गों की आवश्यकताओं को समझना’ (ब्रिज द गैप-अंडरस्टैंडिंग एल्डर नीड्स) में बुजुर्गों के आय, रोजगार, स्वास्थ्य, सुरक्षा, उनके सामाजिक व डिजिटल समावेशन और उनसे दुर्व्यव्हार पर अध्ययन किया गया है। कार्यक्रम का आयोजन समाज कल्याण विभाग और हेल्प एज इण्डिया द्वारा किया गया।

मंत्री भेंड़िया ने कहा कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति बुजुर्गों के सम्मान की रही है। बुजुर्ग समाज के धरोहर हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बुजुर्गों की हर संभव सहायता के लिए कृत संकल्पित हैं। समाज कल्याण विभाग बुजुर्गों सहित सभी वर्गों के लोगों के प्रति संवेदनशील है। उन्होंने कार्यक्रम में आए सुझावों पर तुरंत सहमति देते हुए अधिकारियों को बुजुर्गों को व्यस्त रखने के लिए छोटे-छोटे समूह की कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने बुजुर्गों के मार्गदर्शन के लिए विशेषज्ञों के अनुभव का लाभ भी लेने के लिए कहा। ऐसे बुजुर्ग जो अकेले हों, या जिनके बच्चे बाहर काम करते हों उनके रहवास के लिए रायपुर में जमीन दिलाने की पहल करने का भी आश्वासन श्रीमती भेंड़िया ने दिया।

मंत्री भेंड़िया ने बुजुर्गांे से बातचीत करते हुए उन्हें बताया कि राज्य सरकार ने राजीव गांधी युवा मितान योजना का संचालन शुरू किया है। इसमें गांवों के 10 युवाओं को शामिल कर मितान क्लब संचालित होगा। ये युवा हर वर्ग की मदद करेंगे। उन्होंने कहा कि गांवों में आज भी आपसी मेलजोल की परंपरा बची हुई है,लेकिन शहरों में लोग स्वयं में सीमित हो गए हैं। अकेलेपन को दूर करने के लिए बुजुर्गा मित्र बनाएं और सत्संग, योग, व्यायाम को दिनचर्या में शामिल करें। बुजुर्गों के लिए हेल्पलाइन जारी की गई है उसकी मदद लें। छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों की मदद के लिए कई संस्थाएं काम कर रही हैं। विशेषज्ञों और बुजुर्गों के सुझावों के अनुसार वरिष्ठजन की सहायता के लिए और पहल की जाएगी।

समाज कल्याण विभाग के संचालक पी.दयानंद ने बताया कि बुजुर्गों के प्रति होने वाले दुर्व्यवहार एवं परेशानियों के विरुद्ध आवाज उठाने और जागरूकता के लिए 15 जून को संयुक्त राष्ट्र के आह्वान पर विश्व बुजुर्ग दुर्व्यहार जागरूकता दिवस मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, दुनियाभर में लगभग हर 6 लोगों में से 1 बुज़ुर्ग दुर्व्यवहार का शिकार है। समाज को बुजुर्गों के प्रति भावनात्मक और मानसिक ठेस पर संवेदनशील होने की जरूरत है। यह खुशी की बात है कि छत्तीसगढ़ में 24 जिलों में संचालित 31 वृद्धाश्रमों में से अधिकांश में क्षमता के बराबर भी वृद्धजन नहीं हैं। इस साल जागरूकता दिवस की थीम ’सभी उम्र के लिए डिजिटल इक्विटी’ रखी गई है। बड़ी संख्या में बुजुर्ग साइबर क्राइम के शिकार होते हैं। इसके लिए उनमें जानकारी और जागरूकता लाने की जरूरत है।

हेल्प एज इंडिया के राज्य प्रमुख शुभंकर विश्वास ने बताया कि वर्तमान जनसंख्या में 10 प्रतिशत बुजुर्ग हैं। आने वाले समय यह यह संख्या बढ़कर 25 प्रतिशत हो जाएगी। अनुमानित 28 लाख बुजुर्ग छत्तीसगढ़ में निवास करते हैं। सीनियर सिटिजन का स्व-सहायता समूह बनाकर उनकी मदद की जा सकती है। कार्यक्रम में बताया गया कि छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए हेल्पलाइन नंबर 14567 संचालित किया जा रहा है। सुबह 8 बजे से शाम 8 बजे तक बुजुर्ग कानूनी परामर्श, पेंशन योजनाओं की जानकारी सहित किसी भी प्रकार की प्रताड़ना और समस्या के लिए हेल्प लाइन की मदद ले सकते हैं। हेल्पलाइन काउंसलर अमित भौमिक ने बताया कि पुलिस के सहयोग से 2013 से बुजुर्गों के लिए हेल्पलाइन नंबर 18001801253 संचालित है, जिसमें वाट्सअप के माध्यम से भी मदद मांगी जा सकती है।

कार्यक्रम में विशेषज्ञों द्वारा बुजुर्गों को स्वास्थ्य और डिजिटल जागरूकता बढ़ाने के लिए जानकारी भी दी गई। कृषि वैज्ञानिक डॉ. जे. एस. उरकरकर ने बुजुर्गों को साइबर क्राइम से बचाव के बारे में बताया और मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. अरविंद नेरल ने एजिंग को आगे बढ़ाने सहित स्वस्थ रहने के नुस्खे बताए। उन्होंने बुजुर्गों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए व्यस्तता, सामाजिक मेल-जोल और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए व्यायाम और उचित खान-पान को जरूरी बताया। उन्होंने बुजुर्गों की बढ़ती जनसंख्या को देखते हुए हॉस्पिटल में जीरियाट्रिक वार्ड और उसके विशषज्ञों की व्यवस्था करने पर बल दिया। उन्होंने पेड ओल्ड एज होम्स, मल्टी सर्विस सेंटर, हेल्थ विजिटर, सीनियर सिटिजन एडॉप्शन जैसी पहल के सुझाव भी समाज कल्याण विभाग के सामने रखे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिक उपस्थित थे।

संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने श्री गुरु नानक चौक में ट्रैफिक पोस्ट का लोकार्पण किया

0

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव (नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग) रेखचंद जैन ने सिख धर्म के 6वें गुरु हरगोविंद साहेब के प्रकाश पर्व के अवसर पर श्री गुरु नानक चौक पर ट्रैफिक पोस्ट का लोकार्पण किया |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की पूरे विश्व में सिख धर्म की सेवा भावना अनुकरणीय है आज हमारे समाज को सिख धर्म के सेवा भावना से सीखने की आवश्यकता है जिस तरह से सिख समुदाय के लोग हर परिस्थिति में और हर जगह सेवा भावना को तत्पर रहते हैं वह अन्य समाजों के लिए अनुकरणीय है आज 6वें गुरु हरगोविंद साहेब के प्रकाश पर्व के अवसर पर जो गुरु नानक चौक पर ट्रैफिक पोस्ट का अनावरण किया गया है वह ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रूप से रखने में महत्वपूर्ण योगदान होगा

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ अध्यक्ष स्वर्ण सिंह ,सह सचिव कुलदीप सिंह सैबी,उपाध्यक्ष एकम सिंह, सचिव बलविंदर सिंह, कोषाध्यक्ष सतवीर सिंह,सह सचिव सरबजीत सिंह सोढ़ी, सदस्य अमरजीत सिंह रेयार,जंग बहादुर सोढ़ी, भूपेंद्र सिंह झज्ज, सरबजीत सिंह सोरी, अवतार सिंह सौंध,राजू सैनी, कुलदीप सैनी,कतर सिंह,अमरीक सिंह कैलो, नरेन्द्र सिंह,जगमीत सिंह समेत जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री गौरनाथ नाग, विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा समेत सिख समाज के सदस्य उपस्थित रहे

बस्तर संभाग स्तरीय सद्गुरु कबीर साहब जी का प्रकटोत्सव धूमधाम से मनाया गया

0

बस्तर ब्लाक ग्राम सालेमेटा-1(अक्षयनगर) में कोसारटेडा बांध के निकट बस्तर संभाग स्तरीय सद्गुरु कबीर साहब जी का प्रकटोत्सव धूमधाम से कबीर साहब जी के वाणी वचनों से ओतप्रोत दो दिवसीय सत्संग, भजन-कीर्तन, कलशयात्रा और सात्विक यज्ञ (चौका आरती) मंगलवार को सम्पन्न हुई।इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजन समिति द्वारा कक्षा दसवीं एवं बारहवीं बोर्ड परीक्षा मे 80% प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छह मेधावी छात्र/ छात्राओं को उनके उज्वल भविष्य की कामना करते हुए प्रशस्तिपत्र प्रदान किया गया।

इस दौरान पर कबीरपंथ के संभागीय कबीरपंथ प्रचारक महंत फूलदास ने पंथ अनुयाईयों को सम्बोधित करते हुए कहा कि सद्गुरु कबीर साहब ने समाज फैले आडम्बर,कुरीतियों तथा अंधविश्वास को दूर करने अपने साखी और शब्दों के माध्यम से निडरता के साथ जागरूक कर निष्पक्षता से समझाईश दी जो आज भी प्रासंगिक है, कबीरपंथ अनुयाईयों सद्गुरु कबीर साहेब जी बताये सात्विक मार्ग का पालन कर गुरुभक्ति को महत्व देने आग्रह किया।

कार्यक्रम में उपस्थित क्षेत्रीय विधायक चंदनसिंह कश्यप जो छ.ग. राज्य हस्तशिल्प विकास बोर्ड ने कबीरपंथ अनुयाईयों को साहेब बंदगी साहेब शब्दों से सम्बोधन करते अभिवादन करते हुए कहा कि कबीर साहब जी के अलौकिक जीवन और कबीर साहब जी के विषय में विस्तार से सम्बोधित किया।

दो दिवसीय कार्यक्रम में जिला बस्तर,नारायणपुर,कोंडागांव जिला सहित सीमावर्ती ओडिसा राज्य के नवरंगपुर जिला से लगभग दो हजार से अधिक कबीरपंथ अनुयाई शामिल रहे।

उल्टी दस्त से महिला की मौत 3 की स्थिति गंभीर कलेक्टर ने दिए जांच के निर्देश

0

बालोद: जिले से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही हैं। ग्राम सुरेगांव में कुछ ग्रामीण उल्टी दस्त की चपेट में आ गए है। वही उल्टी दस्त से एक 45 वर्षीया महिला प्रमिला साहू पति रुखम की मौत हो गई हैं। तो वही 6 ग्रामीण बिहऊ लाल (80वर्ष), बासीन बाई (47वर्ष), सिलोचनी बाई (67वर्ष, कमलेश (23वर्ष), दामिनी (21वर्ष) और सूर्यकांत (18वर्ष) का इलाज जारी।जिसमें से 3 लोगों को गंभीर हालत में राजनांदगांव किया रेफर गया हैं। साथ ही बताया यह भी जा रहा है कि मृतक एवं उपचार ले रहे ग्रामीण एक ही परिवार के हैं।

वही सीएमएचओ मामले में डायरिया की आशंका जता रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही जिले के संवेदनशील कलेक्टर भी मौके पर पहुचे और इलाज़ ले रहे ग्रामीणों का हालचाल जाना उनसे बात की।वही स्वास्थ्य विभाग को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। वही कलेक्टर के निर्देश पर गांव के एक कुएं को तत्काल बंद कराया गया हैं।

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

वही पानी की टेस्टिंग के लिए सैम्पल को लैब भेजा गया हैं। साथ ही कलेक्टर ने मौके पर राजस्व अमले को भी पहुचने के निर्देश दिए हैं। वही सीएमएचओ सहित स्वास्थ्य अमला भी ग्रामीणों से पूछताछ में जुट चुका हैं। वही इस पूरे घटना पर कलेक्टर भी नज़र बनाये हुए हैं। वे लगातार मामले की मॉनिटरिंग कर रहे हैं और आवश्यक दिशा निर्देश स्वास्थ्य विभाग को दे रहे हैं।

MOST POPULAR

HOT NEWS