एंटी इन्फेक्सन इंजेक्शन…बस्तर सांसद दीपक बैज ने सीरम इंसिट्यूट में बनने वाले एंटी इनफेक्सन इंजेक्शन जो की चोट या अन्य कारणों से फैलने वाले इन्फेक्सन से रोकने वाली इंजेक्शन कंपनी का निरीक्षण किया इस दौरान लोकसभा स्टेंडिंग कमेटी के मेंबर भी सामिल रहे।
बस्तर सांसद दीपक बैज स्टेंडिंग कमेटी के साथ पुणे में स्थित सीरम इंसिट्यूट में मलेरिया की दवाई बनाने वाली कंपनी का निरीक्षण किया साथ में पूनम बैज भी शामिल हुई।
जगदलपुर। नगर के हाता ग्राउंड सहित खेल मैदानों में सेवा शुल्क लिए जाने को लेकर भाजपा के पूर्व विधायक संतोष बाफना ने कलेक्टर रजत बंसल सहित कांग्रेस पार्टी को कटघरे में खड़ा किया तो उसको जवाब देने शहर जिला महामंत्री हेमु उपाध्याय सामने आए। जिला महामंत्री हेमु उपाध्याय के जवाब के जवाब में कोई बड़े नेता की बजाए संतोष बाफना ने बुथ अध्यक्ष सूरज मिश्रा को मैदान में उतारा है। शहर में चर्चाओं का बाजार गर्म है कि इतने बड़े मुद्दे पर पूर्व विधायक संतोष बाफना के पक्ष में बयानबाजी करने के लिए कोई नहीं मिला। भले ही युवा मोर्चा ने प्रदर्शन किया किन्तु खेल से जुड़े रहे भाजपा के प्रदेश स्तर के बड़े नेता किरण देव जैसे लोगों की चुप्पी सिधे_सिधे उनसे किनारा करने का इशारा है। भाजपा के लोगों का कहना है कि पूर्व विधायक बाफना पत्राचार या बयानबाजी करने से पहले किसी भी प्रकार की बात पार्टी फोरम में नहीं रखते हैं जिससे उनकी बातों का जवाब देने से पार्टी असहज महसूस करती है।
ज्ञात हो की बस्तर सांसद दीपक बैज विगत दिनांक 10 जून से लोकसभा के स्टेंडिंग कमेटी के टूर में शामिल हुए है इस दौरान वे जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में उर्वरक एवं रसायन पर गठित स्थायी समिति की बैठक में शामिल हुए।
तत्पश्चात वे आज पुणे के सीरम इसिट्यूट में अधिकारियों के साथ बैठक में शामिल है ज्ञात हो की सीरम इंसिट्यूट वह इंसिट्यूट है जिन्होंने कोरोना काल के समय देश में लगभग 165 करोड़ “कोविशिल्ड” का डोज केंद्र सरकार को उपलब्ध करवाया था। इस इसिट्यूट की शुरुआत 1967-68 में हुई थी।और पहला वेक्सिन इन्होंने पोलियो,टिटनेस और रुबेला जैसे गंभीर बीमारियों से निजात पाने के लिए बनाया था। वर्तमान में इस इंसिट्यूट द्वारा 3-4 इंजेक्शन व दवाओं पर भी कार्य चल रहा है जिनका अवलोकन आज बस्तर सांसद दीपक बैज व संसदीय समिति ने किया।
भानपुरी…विकासखंड बस्तर के हायर सेकेंडरी स्कूल चपका में मुख्यमंत्री शाला सुरक्षा एवं व्यक्तिगत सुरक्षा का प्रशिक्षण संकुल केंद्र चपका व संकुल केंद्र तारा गांव के 18 स्कूलों के शिक्षक शिक्षिकाओं को दिया गया प्रशिक्षण जिसमें अचानक आग लगने, वाहन दुर्घटना होने या प्राकृतिक आपदा होने पर कैसे प्राथमिक रूप से बचा जाए इस संबंध में प्रशिक्षित ट्रेनर के द्वारा बताया गया संकुल प्रचार्य लोकेश पांडे ने इस विषय पर प्रकाश डालते हुए बताया कि प्राकृतिक विपदा के समय हम एक दूसरे का सहयोग कर मानव धर्म को निभाना चाहिए उक्त प्रशिक्षण शासकीय उच्च० मा० विद्यालय चपका में दिया गया इस दौरान संकुल केंद्र के प्रचार्य लोकेश पांडे के द्वारा इस आगामी शिक्षा सत्र 2022-23 हेतु कार्य योजना पर प्रकाश डाला 16 जून से सभी शालाओं में प्रवेश उत्सव बच्चों की 100% उपस्थिति के साथ साफ सफाई मध्यान भोजन रंग रोगन लाइब्रेरी की नियमित उपयोग करने की जानकारी दी गई।
भानपुरी …. बस्तर ब्लॉक के फरसागड़ा में कबीर पंथ परिवार के द्वारा प्राकट्य दिवस कबीर जयंती बड़ी उत्साह एवं धूमधाम के साथ मनाया गया इस दौरान पथं समाज के लोगों ने सदगुरु कबीर साहेब की छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर पूजा अर्चना की गई और इस मौके पर भंडारा का भी आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान समस्त कबीर पंथ समाज फरसा गुड़ा समिति के द्वारा अध्यक्ष मदन पंत, महंत लक्ष्मीकांत, पंत हेमलाल पंत तरुण पंत, ललित कुमार पंत ,विजय कुमार पंत नरसिंह पंत, देवेश कुमार पंत , बलराम पंत गोकुल पंत, विजय रोशन प्रकाश जागेश्वर एवं अन्य कबीर पंथ समाज के सभी अनुयायियों ने शामिल होकर उत्साह पूर्वक कबीर जयंती मनाई गई।
विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव (नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग) रेखचंद जैन ने ग्रामीण खेल सुविधाओं के विस्तार के लिए जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत टोपर के युवाओं को क्रिकेट किट, फुटबॉल एवं वालीबॉल किट प्रदान किया |
इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की मंशा अनुरूप खेल सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है माननीय मुख्यमंत्री जी की अध्यक्षता में खेल विकास प्राधिकरण का गठन किया गया है शहर में खेल सुविधाओं के विस्तार के लिए गांधी मैदान हाथा ग्राउंड, सिटी ग्राउंड एवं इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम का जीर्णोद्धार किया गया है इसके अलावा धरमपूरा में क्रिडा परिसर में शहीद गुंडाधूर तीरंदाजी एकेडमी का निर्माण किया गया है उन्होंने कहा की टोपर पंचायत बहूत ही सूदूर संवेदनशील वनांचल की ग्राम पंचायत है जो पूर्व में मावलीपदर पंचायत में शामिल था पर अब यह पंचायत अलग होकर स्वतंत्र पंचायत है जिससे इस पंचायत का विकास हो सकेगा इस क्षेत्र के युवाओं की खेल सामग्री की मांग थी जिसे पूरा किया गया है अब यहां के बच्चों को खेल सुविधाओं की कमी नहीं होगी |
इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री हेमु उपाध्याय, महादेव नाग, मानसिंह ठाकुर,दयालू नाग,कमलसाय नाग,मनोज नाग,सुखरू नाग,सुखसन नाग,घसिया बघेल,मंगल राम बघेल,आसमन नाग, सोमनाथ , राजेश,साधू,रामू,जयमन,रुकधर,गंगा,लखू,मनिराम, कमलसाय समेत ग्रामीण उपस्थित रहे |
विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने मंदिर निर्माण हेतु पांच लाख रुपए देने की घोषणा की
मिलन संघ आड़ावाल के लिए निर्माण किए जा रहे श्री श्री राधा कृष्ण मंदिर के भूमिपूजन एवं शिलान्यास समारोह में शामिल हुए विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन एवं छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय उर्जा विकास अभिकरण के अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार
भव्य रूप से बनेगा श्री श्री राधा कृष्ण मंदिर जिसकी लंबाई 116 फिट चौड़ाई 36 फिट एंवं उंचाई 90 फिट होगी |
इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की मिलन संघ आड़ावाल द्वारा जो यह भव्य मंदिर का निर्माण किया जा रहा है वह अपने आप में सराहनीय है मिलन संघ आड़ावाल द्वारा इस क्षेत्र में मंदिर निर्माण से यह क्षेत्र धर्मावलंबियों के लिए तीर्थ के रूप में विकसित हो सकेगा हमारी सरकार भी कृष्ण जन्माष्टमी को सभी नगरीय क्षेत्र में कृष्ण कुंज का निर्माण करवा रही है जिसमें एक एकड़ जमीन पर पौधारोपण किया जाएगा |
इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन, छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय उर्जा विकास अभिकरण के अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार,किरण देव,विधाशरण तिवारी, जनपद सदस्य ज्योति राव, सरपंच जयंती कश्यप, वासूदेव हालदार, विकास दास,विजय जेना,विजेश गुप्ता, सुब्रतो विश्वास,श्यामल मैत्रा,संजय गुप्ता,चेतन दास, गोविंद भट्टाचार्य,उप सरपंच अमित दास, मणिलाल सरकार,अमित सरकार, महेश राव,प्रकाश राव, मनोरंजन राय, जगदीश मंडल,मणिराम,धरमु मंडावी एवं विजय सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे |
प्रभारी मंत्री लखमा ने भाजपा के खिलाफ हुंकार भरते कहा कि भाजपा देश को बांटने का राजनीति कर रही है कांग्रेस में 50% युवाओं को मिलेगा मौका 1960 और 1970 के दशक में कांग्रेस ने देश में हरित क्रांति का सूत्रपात किया भारत की संप्रभुता को चुनौती देने वाली ताकतों के दांत खट्टे किए, कांग्रेस ने 70 साल में जो किया वह इतिहास के पन्ने में दर्ज है जो कार्य कांग्रेस ने किया वह भविष्य में कोई नही कर सकता.
शहर प्रभारी डॉ. प्रीति नेताम ने कहा कि जहां जहां चुनाव होते है, डराकर, धमकाकर, लालच देकर वहां के नेताओ को तोड़ने का प्रयास भाजपा की पुरानी कार्यशैली रही है.
जिलाध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में 1390 मंडलों का गठन किया जाएगा. हर महीने मंडल समिति, ब्लॉक कमेटी, जिला कमेटी की मीटिंग होगी, मंडल स्तर पर कमेटी का गठन किया जाएगा, 30 बूथ पर एक मंडल का गठन होगा, कांग्रेस के जमीनी कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत, देश के शोषितों, वंचितों, पिछड़ों,गरीबों व अल्पसंख्यकों के साथ षड्यंत्रकारी अन्याय व भेदभाव पर विस्तृत चिंतन किया तथा इन समूहों की आवाज में मांग कांग्रेस संगठन के माध्यम से देश भर में उठाने का संकल्प दिलाया.
संसदीय सचिव/विधायक रेखचन्द जैन ने कहा कि जिला स्तरीय नव संकल्प शिविर में जो चर्चा हुई उस पर इम्प्लीमेंट किया जायेगा शिविर में उदयपुर में लाए गए संकल्पों को पारित किया गया दिल्ली में कांग्रेस की सरकार बनेगी तो देशहित व जनहित में बहोत कारगर साबित होगी.
महापौर सफिरा साहू ने कहा कि एक दिवसीय शिविर के माध्यम से चिंतन मनन किया गया तथा पदयात्रा के माध्यम से लोगों को कांग्रेस पार्टी के सिद्धांत से परिचय कराया जाएगा. विधानसभा जिला स्तर प्रदेश स्तर पर पदयात्रा किया जाएगा. बहुत अच्छा वातावरण में सभी साथियों से चर्चा हुई.
यशवर्धन राव ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर ईडी के नोटिस पर कहा कि उदयपुर में आयोजित चिंतन शिविर से भारतीय जनता पार्टी घबराई हुई है, लेकिन हम डरेंगे नहीं और झुकेंगे नहीं.
जगदलपुर – नव संकल्प शिविर बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर के जिला स्तरीय नव संकल्प शिविर में बस्तर के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा जी, शहर प्रभारी मान. डॉ प्रीति नेताम जी, जिलाध्यक्ष राजीव शर्मा जी, संसदीय सचिव/विधायक रेखचंद जैन जी, क्रेडा अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार जी महापौर सफीरा साहू जी की गरिमामय उपस्थिति में पार्टी का ध्वजारोहण किया व महात्मा गांधी के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर राज्य गीत के साथ शिविर सम्पन्न किया गया।
⛔ जिला स्तरीय नव संकल्प शिविर में उपस्थित पार्टी के प्रमुख वक्ताओं ने कार्यक्रम के दौरान उदयपुर राजस्थान में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा आयोजित नव संकल्प शिविर “भारत जोड़ो” अभियान को विस्तार पूर्वक बताया गया, आगामी आम चुनाव के लिए रणनीतियों के साथ-साथ सभी पदाधिकारियों ने तथा संगठन के मध्य समन्वय के साथ संगठन की मजबूती एवं शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया व अपनी बातें रखी, देश प्रेम और बलिदान की भावना से ओत-प्रोत आजादी के आंदोलन का आधार था सबके लिए न्याय।
⛔ करोड़ो कांग्रेसियों ने स्वतंत्रता संग्राम में जेल की अमानवीय यातनाएं सही,व भारत मां की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया। सन 1885 से 1947 तक के 62 वर्षों के लंबे संघर्ष के बाद स्वतंत्रता आंदोलन की यह क्रांति भारत की आजादी के रूप में परिणित हुई। न्याय संघर्ष त्याग और बलिदान इस परिपाटी ने आजादी के बाद अगले 70 वर्षों तक भारत की एकता, अखंडता, प्रगति और उन्नति का रास्ता प्रशस्त किया। मौजूदा विभाजनकारी वातावरण में आम जनमानस को धार्मिक व जाति बंटवारे के जाल में उलझा कर चुनावी हित साधने की राजनीतिक चिंतन का विषय है।
⛔ संगठन व जमीनी कांग्रेसी कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत है।
⛔ सन 1947 में भारत को राजनीतिक आजादी तो हासिल हो गई पर देश के सामने अनगिनत चुनौतियां थी न पर्याप्त अनाज पैदा होता था न उद्योग धंधे थे न सुई तक बनाने के कारखाने थे न स्वास्थ्य सुविधाएं थी न शैक्षणिक संस्थाएं थे न सिंचाई की सुविधा थी न पर्याप्त बिजली का उत्पादन था न यातायात और संचार के साधन थे न देश की सुरक्षा का पूर्ण इंतजाम। देश को सैकड़ों रियासतों की सामंतशाही से मुक्त करा एक सूत्र में पिरोना ही अपने आप में एक बड़ी जिम्मेदारी थी अर्थात भारत की आजादी के साथ उस समय के अविकसित भारत में चुनौतियों का अंबार भी हमें मिला, जिसे कांग्रेस नेतृत्व के दृढ़ संकल्प ने अवसर में तब्दील कर दिया। एक मजबूत शांतिप्रिय समावेशी और प्रगतिशील भारत की बुनियाद रखी।
⛔ सन 1980 के दशक में एक बार फिर कांग्रेस ने 21वीं सदी के भारत की नीव रखी, एक तरफ दूरसंचार क्रांति का उदय हुआ तो दूसरी तरफ पंचायती राज और शहरी स्थानीय निकाय संस्थाओं को संवैधानिक दर्जा देकर सत्ता का विकेंद्रीकरण किया कंप्यूटर व सूचना प्रौद्योगिकी क्रांति ने आधुनिक भारत के निर्माण में सबसे अहम भूमिका निभाई जिसके सुखद परिणाम आज भी देखने को मिल रहे हैं।
⛔ कई प्रकार के षड्यंत्रकारी ताकतों को अधिकार संपन्न भारत, सामाजिक सोहाद्र व समावेशी विकास रास नहीं आया तो दुष्प्रचार का एक कुचक्र रचकर नियोजित रुप से सत्ता अर्जित कर ली पर पिछले आठ वर्षों में जैसे देश की तरक्की, प्रगति, सामाजिक, सौहार्द्र, आकांक्षाओ व अपेक्षाओं को जानबूझकर गहरे अंधकार में ढकेल दिया गया, तो कभी नोटबंदी के नाम पर देश के रोजगार व व्यवसाय पर हमला बोला गया तो कभी मनमानी जीएसटी से छोटे छोटे और मंझले उद्योगों को तालाबंदी की कगार पर ला खड़ा किया, कभी मन माने लॉकडाउन से लाखों करोड़ों देशवासियों को सड़कों पर दर्द बदर की ठोकरें खाने को मजबूर किया तो कभी कोरोना की विभीषिका में सरकार की नाकामी के चलते लाखों लोगों को गंगा मैया और उसके तट भी अहंकारी शासकों को नजर नहीं आए। यही नहीं बीते 8 वर्षों में देश का नौजवान असहनीय बेरोजगारी का दंश झेल रहा है महंगाई की आग ने तो हर व्यक्ति और परिवार को झुलसाकर रख दिया है घर के लिए एक गैस सिलेंडर खरीदना भी सपना हो गया है पेट्रोल-डीजल आटा खाने का तेल, दाल, सब्जी सहित रोजमर्रा के इस्तेमाल की सभी चीजों की आसमान छूती कीमतों ने देशवासियों की जिंदगी दुभर कर दी है बेरोजगारी और महंगाई अब देश के नागरिकों के लिए अभिशाप बन गई है कांग्रेस का मानना है कि जनकल्याण की आर्थिक नीति का सही आधार हो सकता है भारत जैसे तरक्की सील देश में जन्म कल्याण नीतियों से आम जनमानस के लिए रोजगार सृजन व आय के साधन बढ़ाना अनिवार्य स्वाभाविक है भाजपा सरकार द्वारा 70 साल में बनाई गई सरकारी संपत्तियों व अंधाधुन निजीकरण अपने आप में खतरनाक है यह और गंभीर हो जाता है जब भाजपा सरकार पब्लिक सेक्टर कंपनियों को बदनीयति से औने पौने दाम पर अपने चंद व चहेते पूंजीपति मित्रों को बेच रही है न केवल दलितों, आदिवासीयों, पिछड़ो का आरक्षण खत्म कर रही है बल्कि भारत की अर्थव्यवस्था पर कुछ लोगों का एकाधिकार स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस इस अंधाधुन निजी करण का घोर विरोध करेगी।
⛔ कार्यक्रम का संचालन महिला कांग्रेस अध्यक्ष कमल झज्ज एवं आभार प्रदर्शन जिला कांग्रेस के महामंत्री अनवर खान द्वारा किया गया।
डौण्डी लोहारा – गौवंश के अवैध रूप से तस्करी करने वाले दो आरोपी को पकड़ा गया जो भिलाई के तरफ से ट्रक में भरकर देवरी महाराष्ट्र जाते ट्रक का भिलाई के गौ सेवको ने पीछा कर उसे रोकने का कोशिश किये लेकिन ट्रक चालक द्वारा इतनी तेजगति से भगाते हुए राजनांदगांव तरफ से बालोद जिला के सीमा में प्रवेश कर गया जिसे बोइरडीह मोड़ पर पकड़ा गया है। जो ट्रक क्रमाक-MH -28 , BB- 1125 हैं जिसमे 32 गौवंश को भरकर ले जा रहा था |
इस मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई थी तस्करों ने ट्रक को इतनी तेज गति से दौड़ाया ताकि पकड़े न जा सके और बड़ी बात यह कि ट्रक का पीछा चक्का बुरी तरह फट जाने के बावजूद भी तस्कर गाड़ी को तेज गति से दौड़ाते हुए भागने का प्रयास किया लेकिन पकड़े में आ गए । अभी फिलहाल ट्रक व आरोपी को गॉव में रोक कर रखा गया हैं
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
जगदलपुर। जगदलपुर के हाटगुड़ा निवासी के.के.गोयल जोकि बस्तर जिले के डीआरजी क्रं 02 में पदस्थ के.के.गोयल की कोलेंग कैंप में संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई। पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार के.के.गोयल हर दिन की भांति कोलेंग क्षेत्र में माओवादी अभियान में गया था और वह दोपहर में अपने कैंप में अचेतन व्यवस्था में मिला जिसके बाद सहयोगी जवानों ने बड़े अधिकारियों की मदद से महारानी अस्पताल लाया गया। चिकित्सकों ने जब जवान का नब्ज़ टटोला, अस्पताल लाने के पूर्व ही उसके प्राण पखेरु उड़ गए थे। चिकित्सकों ने इसकी पुष्टि की तथा शव को चिरघर भिजवाया। इस घटनाक्रम की जानकारी मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओपी शर्मा,उप पुलिस अधीक्षक भारसिंह मंडावी, कोतवाली थाना प्रभारी एमन साहू सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी भी महारानी अस्पताल में मौजूद थे।