City Media - Page 1101 of 1864 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1101

कलेक्टर ने अर्जुन्दा के नवनिर्मित तहसील कार्यालय भवन का किया अवलोकन

0

बालोद 08 जून 2022 कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे आज तहसील मुख्यालय अर्जुन्दा में नवनिर्मित तहसील कार्यालय भवन का अवलोकन कर जायजा लिया। उन्होंने नवनिर्मित तहसील कार्यालय भवन में सभी आवश्यक व्यवस्थाए सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने तहसील कार्यालय परिसर के चारों ओर फेंसिंग कराने, परिसर में सघन वृक्षारोपण, पेयजल, छाया की व्यवस्था, बैठक व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था के निर्देश दिए। इस अवसर पर एस.डी.एम. गुण्डरदेही श्रीमती प्रेमलता चंदेल सहित तहसीलदार, नायब तहसीलदार और अन्य विभाग के संबंधित अधिकारी आदि मौजूद थे।

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

बस्तर साँसद दीपक बैज की अध्यक्षता में बैठक हुई सम्पन्न

0

बस्तर साँसद दीपक बैज की अध्यक्षता में जिला खनिज संस्थान न्यास के शासी परिषद,जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति “दिशा” व सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई सम्पन्न इस बैठक में शामिल बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी व प्रशासनिक अमला मौजूद..

संसदीय सचिव,महापौर, सभापति ने बलीराम कश्यप वार्ड में 08.08 लाख के सीसी सड़क का भूमिपूजन किया

0

विधायक निधि से शहर के बलिराम कश्यप वार्ड में 8 लाख 8 हजार रुपए की लागत से बनेगा सीसी सड़क

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव (नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग) रेखचंद जैन, महापौर सफीरा साहू, नगर निगम की सभापति कविता साहू ने शहर के बलीराम कश्यप वार्ड क्रमांक 43 में 8 लाख 8 हजार रुपए के सीसी सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की मंशा अनुरूप शहर के हर वार्ड में विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ की जा रही है कुछ दिनों पूर्व ही अधोसंरचना मद से शहर को 7 करोड़ रुपए के बीटी एवं सीसी सड़क की स्वीकृती प्रदान की गई है |

महापौर सफीरा साहू ने कहा की गढबो नवा छत्तीसगढ़ की तर्ज पर गढबो नवा जगदलपुर की अवधारणा को मूर्त रूप देने के लिए विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन का आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है आज शहर के हर कोने में विकास कार्य प्रगति पर है कोरोना काल के बाद भी शहर विकास के कार्यों में कोई कमी नहीं आई है |

नगर निगम की सभापति कविता साहू ने शहर विकास के लिए लगातार कार्य कर रहे विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन का आभार व्यक्त करते हुए कहा की आपके नेतृत्व में हम नवा जगदलपुर की अवधारणा को साकार करने में सफल होंगे |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ महापौर श्रीमती सफीरा साहू, नगर निगम की सभापति श्रीमती कविता साहू, वरिष्ठ पार्षद एवं लोक निर्माण विभाग के सभापति यशवर्धन राव, राजस्व विभाग के सभापति राजेश राय, पार्षद सूर्या पाणी,सुभम यदु,बी ललिता राव,शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री गौरनाथ नाग,हेमू उपाध्याय, वरिष्ठ नेता विक्की निषाद, वार्ड के वरिष्ठ नागरिक जफर बाबा,विवेक कपूर,शंकर राव, रामचंद्र, सुशील ग्रोवर,विक्रम ग्रोवर, नितिन धीर, डॉ बाबू वर्गिस,राजीव धीर, विवेक सक्सेना,अनूप भौमिक,गौरव,विवेक,निलेश ठाकुर,बेबियान दीदी,प्रभा श्रीवास्तव,कमलोचन सेठिया,सागर बघेल समेत नगर निगम के आयुक्त दिनेश नाग,एक्जीक्यूटीव इंजीनियर ऐ के दत्ता समेत नागरिक उपस्थित रहे |

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं ने अपने मांगो को लेकर दिया एकदिवसीय धरना, अपनी मांगों को लेकर परियोजना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

0

किरन्दुल – किरन्दुल परियोजना क्षेत्रान्तर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ताओं एवं सहायिकाओं ने अपने लंबित मांगों को लेकर बुधवार को महिला एवं बाल विकास विभाग परियोजना कार्यालय के समीप एकदिवसीय धरना देकर छत्तीसगढ़ शासन मुख्य सचिव के नाम परियोजना अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।जिसमें शिक्षा कर्मियों की तरह आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं के लिए भी नीति बनाकर शासकीय कर्मचारी घोषित किया जावें। वर्तमान प्रदेश सरकार द्वारा चुनावी घोषणा पत्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ताओं सहायिकाओं को नर्सरी शिक्षक पर उन्नयन और कलेक्टर दर पर मानदेय दिए जाने की वायदा किया गया था। जिसके तहत कार्यवाही करते हुए यह मांग पूरा करने, सामाजिक सुरक्षा के रूप में मासिक पेंशन और समूह बीमा योजना हेतु नीति निर्धारित करने इसके साथ ही सेवानृवित्त और मृत्यु होने पर कार्यकर्त्ताओं को 05 लाख रु एवं सहायिकाओं को 03 लाख राशि भुगतान करने, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ताओं को सुपरवाइजर के रिक्त पद पर शत प्रतिशत बिना उम्र के बंधन के और बिना परीक्षा के लेने, मिनी आंगनबाड़ी को पूर्ण आंगनबाड़ी बनाने, प्रदेश स्तर में रिक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के पदों को शीघ्र भरने, पोषण ट्रैकर एप और अन्य कोई भी कार्य जब तक मोबाइल इंटरनेट चार्ज नहीं दिया जाता है तब तक मोबाइल में कार्य ना लिया जाने की मांग की गई हैं। छत्तीसगढ़ प्रदेश आंगनबाड़ी महिला कार्यकर्त्ता सहायिका संघ के किरन्दुल परियोजना अध्यक्ष रानी राव ने कहा कि 05 जुलाई 2022 तक हमारी मांग पूरा नहीं होने पर 06 जुलाई को प्रत्येक जिला मुख्यालय में हड़ताल रैली/प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएग| |

स्थानीय अतिथि शिक्षकों (शिक्षण सेवक ट्युटर शिक्षक शिक्षा दूत) ने मेहंदी लगाकर सरकार से अपनी मांग पूरी करने धरना दिया

0

जगदलपुर। बस्तर संभाग में स्थानीय अतिथि शिक्षक कल्याण संघ बस्तर के बैनर तले आठवें दिन कृषि उपज मंडी जगदलपुर में धरना प्रदर्शन जारी है।आज आठवें दिन स्थानीय अतिथि शिक्षकों(शिक्षण सेवक,ट्युटर शिक्षक,शिक्षा दूत) ने सरकार का ध्यान आकर्षित करने व अपनी जायज मांगों को रखने अपने अपने हाथों में मेहंदी लगाकर स्थानीय अतिथि शिक्षकों की नियमितीकरण करने एवं मानदेय में वृद्धि बस्तर संभाग के सातों जिले में स्थानीय अतिथि शिक्षकों की नाम एक ही हो जैसे बस्तर में शिक्षण सेवक कोंडागांव में ट्यूटर शिक्षक सुकमा में शिक्षा दूत के नाम से स्थानीय अतिथि शिक्षकों को जाना जाता है। सभी जिलों में कंटनी छटनीं रोकने, 62 वर्ष तक सेवा सुरक्षा करने की मांग स्थानीय अतिथि शिक्षक कल्याण संघ बस्तर संभाग द्वारा सरकार से किया गया। स्थानीय अतिथि शिक्षकों की पीड़ा का कोई सुध लेने वाला नही है।अतिथि शिक्षकों के संभागीय सचिव ने कहा कि जब तक हमारी मांग पूरी नही होती तब तक हड़ताल में डटें रहेंगे। स्थानीय अतिथि शिक्षकों का कहना हैं कि सरकार का रंवैया अब तक नकारात्मक रहा है फिर भी उम्मीद है कि सरकार उनकी मांगों पर सहानुभुति पूर्वक मांगों पर विचार करेंगी। धरना प्रदर्शन में बस्तर संभाग के स्थानीय अतिथि शिक्षक (शिक्षण सेवक, ट्यूटर शिक्षक,शिक्षा दूत) शामिल हैं।

आदिवासियों के नाम पर बनी सरकार में आदिवासी परिवार की सुध लेने वाला कोई नहीं – सुरेश गुप्ता

0

आदिवासी परिवार के लिए छत और इलाज की पुरजोर तरीके से मांग की सुरेश गुप्ता ने कलेक्टर से

बेसहारा परिवार को कलेक्टर से मिलवाया नगर अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने

बेसहारा आदिवासी परिवार जिनका पूरा परिवार जिंदगी की जंग लड़ रहा है ऐसे परिवार को नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता और उनके साथी ने कलेक्टर से मिलवाने कलेक्ट्रेट लेकर आए कलेक्टर परिसर में बलराम नेता जमीन में भी सकते हुए कलेक्टर का किसी और जब बढ़ने लगे सारे अधिकारियों के कान खड़ी हो गई महिला समाज कल्याण विभाग की उप संचालक महोदय ने यह दृश्य देख तत्काल व्हीलचेयर मंगवा कर बलराम नेताम को उपलब्ध कराया |

सुरेश गुप्ता ने बताया की बलराम नेताम का पूरा परिवार गंभीर बीमारी से ग्रस्त है बलराम नेताम 1 वर्ष पूर्व दिव्यांग हो गए पत्नी निशा नेताम की आंखों की रोशनी चली गई है बेटा नवीन नेताम का भी आंख खराब हो रहा है विधवा बहन को कैंसर हो गया है विगत 3 माह से सुरेश गुप्ता और उनके साथियों के द्वारा इनके इलाज और इनके अनाज की चिंता की जा रही थी नैना नेताम को कैंसर होने के बाद सुषमा विंग्स कैंसर केयर के माध्यम से कैंसर का प्रारंभिक इलाज हेतु बायोस्कॉपी टेस्ट हुआ है यह परिवार वर्तमान में किराए के मकान में रहते हैं विगत 8 माह से इन्होंने अपने मकान का किराया भी नहीं दिया है बलराम नेताम ड्राइवर थे विगत 3 वर्ष पूर्व इनकी पैर में परेशानी होने की वजह से पैर में पाइजन होता चला गया गरीब होने के कारण उचित इलाज समय पर नहीं करा पाए और इनका पैर डीम्रपाल मेडिकल कॉलेज में घुटने के नीचे से पूरा मांस कटवाना पड़ा पैर में रॉड लगा है घुटने में कटोरी लगी है!

मां को आंख से नहीं दिखता वह पूरी तरह अंधी हो चुकी है नैना के पति का देहांत 4 वर्ष पूर्व हो चुका है नैना की बेटी है नैना अपनी बेटी के साथ अपने माता-पिता पर आश्रित है | छोटा भाई नवीन नेताम सबका पालन पोषण करता था, नवीन नेताम को भी विगत 1 वर्ष से आंख से कम दिखने लगा और धीरे-धीरे इसकी रोशनी कम होती गयी, दो-तीन माह पूर्व से इसका इलाज प्रारंभ हुआ इसकी आंख की कोई नस दब रही है इसके उचित इलाज हेतु जनसहयोग से इसे भी रायपुर ले जाकर प्राथमिक इलाज कराया गया जो चल रहा है बहुत ज्यादा राहत नही है |

विगत 3 माह से नैना नेताम के मुंह में भी तकलीफ होने लगा प्राथमिक इलाज कराती रही एक माह पूर्व नैना का मुंह एकदम बंद होने लगा तो यहां के डॉक्टरों ने रायपुर मेकाहारा रेफर किया वहां बताया गया कि प्रारंभिक कैंसर है कुछ दिनों की दवा देने के बाद नैना नेताम को वापस जगदलपुर भेजा गया और पुनः 8 दिन के पश्चात टेस्ट हेतु बुलाया गया था यह टेस्ट डॉक्टर द्वारा बताया गया मुंबई सेम्पल भेजा जाएगा और इसके बाद आपकी पूरी इलाज होगी !

पूरा परिवार किराए के मकान में रहता हैं कई महीनों से इन्होंने मकान का किराया भी नहीं दिया है मकान मालिक इनके पूरी मदद कर रहे हैं, भाई की ड्राइवरी छूट गई पिताजी दिव्यांग हो गए, मां पूरी तरह अंधी हो गई कोई कमाने वाला नहीं रहा औरइलाज हेतु आर्थिक मदद की आवश्यकता है इनके पास जो भी वस्तु थी, इन्होंने उसे बेचकर इलाज में लगा दिया अब इनके पास कुछ भी बेचने को नही है इनके पास किसी भी प्रकार का आर्थिक स्रोत भी नहीं है और भाई बहन अपना इलाज नहीं करवा पा रहे हैं, इनके सामने आजीविका की परेशानी भी हो गई है इनकी बूढ़ी अंधी मां रो-रो कर परेशान हैं हम समाज से कुछ सहयोग करवा कर इनकी मदद तक करते आए जिससे प्रारंभिक इलाज करवाया, पूरा परिवार मानसिक, आर्थिक रूप से परेशान है इलाज नहीं हो पाता है तो सबके सामने मरने के सिवा और कोई विकल्प नहीं होगा, अज्ञानता और अशिक्षा इनके जीवन को और कठिन बना रहा है, पूरा परिवार मायूस है पूरा परिवार कलेक्टर महोदय से जीवन की भीख मांगने आया हैं, परिवार को जीवन दान आप ही दे सकते हैं, आप इनके इलाज की संपूर्ण चिंता करें, और इन्हें एक मकान मिले जिससे रहने की समस्या दूर हो और इनका इलाज हो और इनका परिवार स्वस्थ हो हमारा वह पहले की तरह मेहनत मजदूरी कर , अपने माता-पिता का अपना भरण पोषण कर सके !

सुरेश गुप्ता ने जिला अध्यक्ष से कहा हमें पूरी उम्मीद है कि इनके संपूर्ण इलाज की जिम्मेदारी आपके माध्यम से पूरा होगा और इन्हें मकान मिलेगा अन्यथा क्या आदिवासी परिवार तिल तिल कर मरने को मजबूर हो जाएगा इस अवसर पर नगर मंडल मीडिया प्रभारी रोशन झा युवा मोर्चा सदस्य सूर्यभूषन सिंह, अनुसूचित जनजाति मोर्चा नगर अध्यक्ष भुवनेश ध्रुव प्रेम आचार्य उपस्थित थे!

साँसद बैज की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई, कहा जनहित मुद्दों, योजनाओं को अंतिम क्षेत्रों तक पहुचना हमारी सरकार की पहली प्राथमिकता

0

साँसद बैज की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में उपस्थित विधायक विजापुर विक्रम मंडावी, जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुड़ियाम, नीना रावतिया, जिला पंचायत उपाध्यक्ष, सभी ब्लॉक के जनपद अध्यक्ष, कलेक्टर बीजापुर, सीईओ जिला पंचायत, सभी विभागों के अधिकारीगण के दौरान साँसद बैज ने अपने उदबोधन में कहा..DMFT की राशि का उपयोग जनता के हितों में उपयोग हो, जमीनी स्तर पर विकास कार्य को अमलीजामा पहनाकर तेजी से करे, स्कूल,सड़क,बिजली, पानी से सम्बंधित कार्य को तत्काल करे,जल जीवन योजना को गति देने की आवश्यकता है,नरवा गरवा, धुरवा, बाड़ी योजना जो कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी का महत्वाकांक्षी योजना है, को जनजन तक पहुचना है,,सड़क सुरक्षा—दुर्घटना जन्य क्षेत्र में ब्लेक स्पॉट का चयन कर जागरूकता अभियान चलाए, हेलमेट का उपयोग अनिवार्य रूप से करे,PWD एवं NH को जर्क स्थानों को चिन्हित कर तत्काल ठीक करने के निर्देश अधिकारियों को दिया गया, पंचायत विभाग, NRLM विभाग, PHE विभाग, शिक्षा विभाग, एवं सभी विभागों को जनहित मुददो को, योजनाओं को अंतिम क्षेत्रों तक पहुचना हमारी सरकार की पहली प्राथमिकता है।

धान के समर्थन मूल्य में फिर सौ रुपये बढ़े, मोदी सरकार कर रही किसान हितकारी निर्णय – अमित चोपड़ा

0

भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमित चोपड़ा ने छत्तीसगढ़ की मुख्य फसल धान के समर्थन मूल्य में सौ रुपये की वृद्धि करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनके मंत्रिमंडल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि भाजपा की केंद्र सरकार किसानों के हित में काम कर रही है। अब छत्तीसगढ़ सहित देश के किसानों को सामान्य धान का प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य सौ रुपये बढ़ाकर मोदी जी ने 2040 कर दिया है। इस फैसले का सर्वाधिक फायदा हमारे किसान भाइयों को मिलेगा। प्रधनमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का अभिनंदन है।

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमित चोपड़ा ने कहा कि भाजपा की मोदी सरकार देश के किसानों की समृद्धि के लिए अभूतपूर्व कदम उठा रही है। देश के किसानों को सम्मान मिल रहा है। निधि मिल रही है। जबकि तथाकथित न्याय का नगाड़ा बजाने वाली कांग्रेस और उसकी राज्य सरकार किसानों को तीन साल से ठग रही है। किसानों को हर साल बढ़ रहे समर्थन मूल्य को जोड़कर प्रति क्विंटल 2500 से अतिरिक्त राशि देने की मांग भाजपा लगातार करती रही है

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

और आज धान के समर्थन मूल्य में भाजपा की केंद्र सरकार द्वारा की गई सौ रुपये की वृद्धि पर राज्य सरकार से यह मांग हम दोहरा रहे हैं कि भूपेश बघेल बिना किसी बहानेबाजी के किसान को वर्ष 2019 से आज तक हुई समर्थन मूल्य वृद्धि की अंतर की राशि 2500 के अतिरिक्त जोड़कर एकमुश्त भुगतान करें। जब कांग्रेस प्रति क्विंटल 2500 देने का वादा करके सत्ता में आई है तो वह हर साल होने वाली समर्थन मूल्य वृद्धि की रकम जोड़कर क्यों नहीं दे रही।

कांग्रेस के चिंतन शिविर में लिए गए निर्णय को प्रभावी बनाने के लिए कांग्रेस कमेटी द्वारा बैठक का आयोजन किया गया

0

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के द्वारा नव संकल्प चिंतन शिविर उदयपुर में लिए गये निर्णय के अनुसार व छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी,जिला कांग्रेस कमेटी बालोद,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा के निर्देशानुसार केबिनेट मंत्री व लोकप्रिय क्षेत्रीय विधायक अनिला भेंडिया जी के मार्गदर्शन पर मण्डल कांग्रेस कमेटी उतर क्षेत्र व दक्षिण क्षेत्र के द्वारा दिनांक 7 जून को मण्डल कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में रखी गई थी। ज्ञात हो कि नव संकल्प चिंतन शिविर उदयपुर में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया संगठन को प्रभावी बनाने के लिये मंडल कांग्रेस कमेटी का गठन किया है ।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार हर माह के 7 तारीख को मंडल कांग्रेस कमेटी की बैठक रखा जाना तय किया गया है अतः उसी तारतम्य में मण्डल कांग्रेस की मासिक बैठक रखी गई। सर्वप्रथम मंडल अध्यक्ष बनने पर विवेक मसीह और संतोष पांडेय का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया व शॉल श्रीफल से सम्मान किया गया।सभी ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। मासिक बैठक में संगठनात्मक चर्चा की गई जल्द से जल्द मण्डल मे 50-50 के नियमों का पालन करते हुए पदाधिकारियों की नियुक्ति कर कमेटी बनाने का निर्णय लिया गया।सेक्टर और बूथ कमेटी को मजबूत करने का निर्णय लिया गया।हाईकमान के निर्णय को पालन करने का संकल्प लिया गया।

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

बैठक को ब्लॉक अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर व नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर ने सम्बोधित करते हुए कहा कि पार्टी ने उदयपुर नव संकल्प शिविर में संगठन को प्रभावी बनाने के लिए मण्डल कांग्रेस कमेटी गठन किया हैं वो स्वागत योग्य है। इससे संगठन को नया आयाम मिलेगा। मंडल कांग्रेस कमेटी में नये कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कार्य करने का मौका मिलेगा।
सभा को जिला उपाध्यक्ष संगीता नायर, जिला सयुक्त महामंत्री रामजतन भारद्वाज,प्रदेश सचिव महिला कांग्रेस रूकसाना बेगम,व्यापार प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष पारसमल जैन,युंका जिला अध्यक्ष प्रशान्त बोकड़े,पार्षद स्वपनिल तिवारी, ब्लॉक महामंत्री कीर्ति लता ठाकुर,श्रीनिवास राव ने भी सम्बोधित किया। मण्डल कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष उत्तर क्षेत्र विवेक मसीह व अध्यक्ष दक्षिण क्षेत्र संतोष पांडेय दोनों ने मण्डल अध्यक्ष बनाये जाने पर कांग्रेस पार्टी व सभी शीर्ष नेताओं का आभार व्यक्त किया और नई जिम्मेदारी को निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की बात कही। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री सुरेश ठाकुर ने किया व आभार प्रदर्शन एल्डरमैन प्रमोद तिवारी ने किया।

अंत में राजहरा शासकीय महाविद्यालय का जनभागीदारी अध्यक्ष बनने पर रवि जायसवाल का शॉल श्रीफल से सम्मान किया और बधाई दी गई। इस अवसर पर जिला पदाधिकारीगण, ब्लॉक पदाधिकारीगण, पार्षदगण, एल्डरमेनगण,मोर्चा संगठन के पदाधिकारीगण सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

महामाया खदान के ठेका श्रमिकों की समस्याओं का तत्काल हो समाधान

0

खदान मजदूर संघ भिलाई संबद्ध भारतीय मजदूर संघ ने जिला मंत्री मुश्ताक अहमद के नेतृत्व में आज राजहरा खदान समूह में कार्यरत ठेका श्रमिकों कीज्ञ समस्याओं के निवारण हेतु एक ज्ञापन मुख्य महाप्रबंधक खदान को सौंपा। ज्ञापन सौंपने से पहले संघ के कार्यकर्ता भारतीय मजदूर संघ कार्यालय भवन से अपने दोपहिया वाहनों से रैली के रूप में नगर भ्रमण करते हुए माइंस आफिस गेट पर पहुंचे और फिर यह रैली ने वहां एक सभा का रूप ले लिया। इस ज्ञापन के माध्यम से राजहरा खदान समूह में विभिन्न खदानों में कार्यरत ठेका श्रमिकों के समस्याओं को रखते हुए इनके निवारण हेतु समुचित कदम उठाने की मांग और माइंस आफिस मेनगेट के समक्ष धरना प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन में महामाया खदान के ठेका श्रमिक,हितकसा डेम के ठेका श्रमिक, राजहरा खदान समूह के विभिन्न खदानों में कार्यरत ठेका श्रमिक और राजहरा खदान समूह में कार्यरत सुरक्षा गार्ड एवं आईओसील प्लांट में कार्यरत ठेका श्रमिक और सुरक्षा व अन्य ठेका श्रमिक शामिल हुए ।

उपस्थित ठेका श्रमिकों को सर्वप्रथम केन्द्रीय उपमहासचिव लखन लाल चौधरी ने संबोधित किया और कहा कि प्रबंधन की कथनी और करनी में अंतर दिखता है जिसका नुकसान ठेका श्रमिकों को हो रहा है।संघ बहुत कम समय में देश का सबसे बड़ा श्रमिक संगठन अपने कर्मठ कार्यकर्ताओं की बदौलत बना है इसलिए संघ का स्पष्ट मानना है कि श्रमिकों के हितों को लेकर किसी तरह का समझौता हम नहीं करेंगे और ठेका श्रमिकों के जायज मांगों को लेकर लड़ाई जारी रहेगी जबतक कुंभकर्णी नींद में सोई प्रबंधन को हम जगाने में सफल नहीं हो जातें हैं। सभा को मुख्य वक्ता के रूप में जिला मंत्री मुश्ताक अहमद ने संबोधित करते हुए कहा कि महामाया में वर्षों से कार्यरत टिप्पर ऑपरेटर्स अभी भी स्किल्ड श्रमिक का वेतन दिया जाता है जबकि आईओसी के अन्य खदानों में इनसे कनिष्ठ टिप्पर ऑपरेटर्स एवं अन्य वहां चालकों को हाइली स्किल्ड का वेतन दिया जाता है। अतः संघ यह मांग करता है कि महामाया सभी टिप्पर ऑपरेटर्स को हाइली स्किल्ड का वेतन दिया जावे।

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

जो कि महामाया के श्रमिकों का अधिकार है और प्रबंधन को ईसे अतिशीघ्र लागू करना चाहिए। जिला मंत्री ने आगे कहा कि महामाया में कार्यरत तीन ठेका श्रमिकों के मृत्यु उपरान्त उनके आश्रितों को अब तक अनुकम्पा नियुक्ति नहीं दी गयी है जबकि अन्य ठेकों में मृतक कर्मियों के आश्रितों को तत्काल अनुकम्पा नियुक्ति दी जाती है। संघ यह मांग करता है कि महामाया खदान में मृतक तीन ठेका श्रमिकोंके आश्रितों को तत्काल अनुकम्पा नियुक्ति में दी जावे। जिससे महामाया के श्रमिकों को भी लगे कि प्रबंधन हमारे साथ किसी तरह का भेदभाव नहीं कर रहा है। अपने उद्बोधन में जिला मंत्री ने आगे
कहा कि कुछ माह पूर्व प्रबंधन, प्राशसन और महामाया श्रमिक संगठन और भारतीय मजदूर संघ के बीच बैठक में सहमति बनी थी कि पानी के लिए महामाया क्षेत्र में बीएसपी प्रबंधन द्वारा बोरिंग करवाया जायेगा,मगर पुरी गर्मी निकल गई मगर बीएसपी प्रबंधन ने बोरींग आज तक नहीं करवाया । अतः संघ यह मांग करता है कि अपने द्वारा किये गए समझौते का पालन करते हुए जल्द से जल्द आईओसी प्रबंधन द्वारा बोरिंग करवाया जावे। और भविष्य किसी भी तरह के समझौते का पालन समय से करवाया जाए।


जिला मंत्री मुश्ताक अहमद ने बताया कि वर्षों से हितकसा डेम में कार्यरत श्रमिकों को हर साल बरसात में कार्य से बैठा दिया जाता है और सभी श्रमिक बेरोजगार हो जातें हैं जबकि यह ठेका शर्तों का खुलेआम उल्लंघन है।जब ठेका सालभर है तो काम भी सालभर का मिलना चाहिए इसलिए संघ मांग करता है कि हितकसा डेम में कार्यरत श्रमिकों के लिए बीएसपी प्रबंधन ईस बार बरसात में भी रोजगार की व्यवस्था करें । क्योंकि की बरसात कभी भी हो सकती है इसलिए जल्द से जल्द प्रबंधन श्रमिक हित में टेंडर प्रक्रिया को पूरा किया जावे। मुश्ताक अहमद ने आगे कहा कि चोरहापड़ाव से लेकर महामाया तक नये सिरे से सड़क निर्माण किया जावे, सड़क का चौड़ीकरण और पुराने हो चुके पुलियों को भी नये सिरे से बनाया जावे। क्योंकि अभी जो टेंडर हो रहें हैं वो पैच वर्क के लिए निकाले जा रहे हैं इसलिए सुरक्षा की दृष्टि कोण से भी चोरहापडाव से लेकर महामाया तक नये सिरे से सड़क निर्माण किया जावे।

साथ ही जिला मंत्री ने कहा कि महामाया के तीनों पंचायत में पीने का साफ पानी उपलब्ध कराया जाए। क्योंकि दूषित पानी पीने से हरसमय बीमारी का खतरा बना रहता है। इसलिए ग्राम वासियों के लिए शुद्ध पेयजल की व्यवस्था बीएसपी प्रबंधन बरसात के पूर्व करें। और बिजली की भी व्यवस्था किया जावे। अहमद ने आगे कहा कि आज राजहरा खदान समूह के सभी खदानों में सुरक्षा के मापदंडों का कड़ाई पालन नहीं हो रहा है । ठेकेदार असुरक्षित तरीके से कार्य करा रहा है और जिम्मेदार अधिकारी मौन से सहमति देते नजर आते हैं। जोकि काफी चिंताजनक है इसलिए संघ की मांग है कि सभी खदानों में सुरक्षा तय मानकों अनुरूप ही कार्य हो ऐसा सुनिश्चित किया जावे। साथ ही उन्होंने प्रबंधन को याद दिलाया कि पूर्व में भी हमने मांग की थी कि वर्षों से जो ठेका श्रमिक या दस वर्षों अथवा उससे अधिक अवधि से एक ही कार्य में कार्यरत ठेका श्रमिकों का नियमितीकरण किया जावे अथवा उन्हें बीएसपी एस -१ ग्रेड का न्यूनतम वेतन दिया जावे।

आगे अहमद ने कहा कि सभी ठेकों में सामान मापदंड अपनाते हुए पंद्रह हजार से ऊपर वेतन पाने वाले ठेका श्रमिकों के पूरे वेतन पर सीपीएफ कटौती की जावे या फिर सीलिंग की शर्त सभी ठेकेदारों पर सामान रूप से लागू किया जावे। अभी तो ऐसा लगता है कि विशेष ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए प्रबंधन के कुछ भ्रष्ट अधिकारी और ठेकेदार मिलकर श्रमिकों का शोषण करने में लगे हैं। इसलिए इस पर तत्काल समुचित कार्यवाही की जावे और अभी जो पैसा ठेकेदार ने श्रमिकों का 15000 सिलींग के नाम पर लूटा है उसे ब्याज सहित ठेका श्रमिकों को वापस दिलवाया जाए। अंत में मुश्ताक अहमद ने प्रबंधन को याद दिलाया कि आपके द्वारा तीन श्रम संगठनों (बीएमएस, एटक और इंटुक) और प्रबंधन के साथ हुए समझौते के अनुरूप खदान में कार्यरत ठेका श्रमिकों को को 150/- रूपये भत्ता (01 अप्रैल 2022 से ऐरीयस के साथ) और मेडिकल सुविधा जल्द से जल्द प्रारंभ किया जावे।

क्योंकि हर कार्य में देरी करना प्रबंधन की मानसिकता में आ चुकी है इसपर बदलाव करते हुए ठेका श्रमिकों को उनके हक का पैसा और मेडिकल सुविधा अतिशीघ्र आरंभ किया जावे। सभा का आभार प्रदर्शन महामाया के साथी अशोक कुमार ने किया। सभा की समापन के उपरांत संघ के प्रतिनिधिमंडल ने अपना ज्ञापन मुख्य महाप्रबंधक खदान तपन सूत्रधार, महामाया खदान के महाप्रबंधक अरूण कुमार और उपमहाप्रबंधक कार्मिक विकास चन्द्रा को सौंपा और उसपर अतिशीघ्र कार्यवाही करने का अनुरोध किया।ईस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुश्ताक अहमद जिला मंत्री भारतीय मजदूर संघ बालोद, एम पी सिंग केन्द्रीय अध्यक्ष खदान मजदूर संघ भिलाई, लखन लाल चौधरी उपमहा सचिव केन्द्रीय, संजय यादव, संतोष देवांगन, महामाया से अशोक कुमार,शोभीत मंडावी, सोरीजी, देवाशीष सरकार, निलेश श्रीवास्तव, अप्पल राजू, जितेन्द्र साहू ,सोहन जयसवाल,टकेशवर आदि सैकड़ों की संख्या में संघ के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

MOST POPULAR

HOT NEWS