City Media - Page 1144 of 1862 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1144

बैलाडीला के पहाड़ियो से डस्ट के नाम पर लौह अयस्क की तस्करी, तीन ट्रक जब्त

0

जगदलपुर । कंपनी के अनुबंध के आड़ में बैलाडीला के पहाड़ियों से डस्ट के नाम पर छोटे स्तर के लोह अयस्क जिसे आलू माल के नाम से जाना जाता है जिसकी तस्करी करते हुए वन विभाग की टीम ने तीन ट्रक को जप्त किया है । लौह अयस्क से भरी ट्रक को वन विभाग के परिसर में रखा गया है । वन विभाग के अधिकारी यह हवाला दे रहे है कि जांच के बाद वाहन पर राजसात की कार्रवाई की जायेगी । प्रथम दृष्टिया यह लौह अयस्क वन क्षेत्र से अवैध परिवहन होना पाया गया है । जब्त लौह अयस्क अर्सेलर मित्तल कंपनी की पर्ची पर रायपुर आरती स्पंज कंपनी को अवैध ढंग से परिवहन किए जाने का वन विभाग ने खुलासा किया है । कर्मचारियों ने बताया कि डस्ट परिवहन के नाम पर अर्सेलर मित्तल कंपनी के पर्ची पर रायपुर के एक स्पंज कंपनी को अवैध ढंग से लौह अयस्क परिवहन की बात कही जा रही है ।

खबर है कि मित्तल कंपनी के अधिकारी अपना बचाव करने जोड़तोड़ में लगे है । दंतेवाड़ा जिले के बैलाडीला के पहाड़ियों से अवैध ढंग से लौह अयस्क उत्खनन कर माफियाओं के द्वारा तस्करी किए जाने की जानकारी आये दिन प्रशासन को मिलती है लेकिन अब तक उन तस्करों के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं होने से लौह अयस्क तस्करों के हौसले बुलंद है । खनिज विभाग की उदासिनताः दंतेवाड़ा जिले से अरबो के लौह अयस्क उत्खनन का कार्य किया जाता है जहां पदस्थ खनिज विभाग की उदासिननता के कारण रोजाना लौह अयस्क के उत्खनन एवं परिवहन किया जा रहा है और विभाग को खबर तक नहीं । ऐसे अधिकारियों पर भी लौह तस्करों से सांठगांठ होने की बात सामने आने लगी है । वन विभाग ने तीन टुक किया जब्तः कार्यालय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बैलाडीला की पहाड़ियों से बचेली वन परिक्षेत्र के गुमियापाल इलाके से डस्ट के नाम पर छोट स्तर के वन विभाग मामले के लिपापोती में जुटाः खबर है कि वन विभाग के कर्मचारियों ने तीन ट्रको को अवैध लौह अयस्क परिवहन मामले में जब्त कर अपनी जिम्मेदारी तो निभा दी है खबर है कि जिम्मेदार अधिकारी 00 लौह अयस्क का अवैध परिवहन किए जाने की सूचना विभाग को मिली थी । वन विभाग की टीम 19 अप्रैल को लौह अयस्क से भरी तीन ट्रक को वनोपज जांच नाका पातररास से जब्त किया । उक्त तीनों ट्रकों को वन विभाग के परिसर में जब्त कर रखा गया है ।

आलू माल क्या है ? : जानकारों की माने तो बैलाडीला के पहाड़ियों के आसपास छोटे स्तर के लोहा पत्थर पाये जाते जिसका आकार आलू की तरह होता है इसलिए इसे आलू माल के रूप में जाना जाता है । इस आलू माल पर लौह अयस्क तस्करों के नजर होती है ऐसे तस्कर डस्ट के परिवहन के नाम पर आये दिन छोटे आकार के लोहा पत्थर की तस्करी कर स्पंज आयरनो तक पहुंचाकर शासन को करोड़ों के राजस्व का चुना लगा रहे है जिसमें खनिज विभाग के मिलीभगत होने की खबर है । अर्सेलर मित्तल कंपनी के पर्ची पर परिवहन : जांच नाका में तैनात वन विभाग के मामले में लिपापोती करने में जुटे है । जिस कंपनी के पर्ची पर अवैध परिवहन का खुलासा हुआ है उस कंपनी को पांद दिन बाद भी बयान दर्ज कराने नोटिस जारी नहीं किया गया है । उक्त कंपनी के खिलाफ कार्रवाई करने विभाग रूचि नहीं दिखा है । मुख्य आरोपी को पिछले दरवाजे से क्लीन चीट देने का भी प्लान तैयार किए जाने की खबर है । राजसात की कार्रवाई की जायेगी : डीएफओ दंतेवाड़ा के डीएफओ ने बताया कि लौह अयस्क के अवैध परिवहन मामले में तीन ट्रक को जांच नाका में जांच के दौरान जप्त किया गया है । जब्त ट्रको को राजसात की कार्रवाई की जायेगी जिसकी प्रक्रिया चल रही है । एक प्रश्न जवाब में उन्होंने कहा कि मित्तल कंपनी की पर्ची पर अवैध परिवहन पाया जाता है तो उसकी भी जांच कराई जायेगी और यह भी जांच कराई जा रही है कि उक्त लौह अयस्क वन विभाग के किसी इलाके से लोड किया गया है ।

स्वर्गीय देवेंद्र तिवारी की स्मृति में नौ स्कूलों में वाटर फिल्टर प्रदाय

0

भानपुरी। बस्तर ब्लॉक के कुम्हली संकुल में पदस्थ रहे स्वर्गीय देवेंद्र तिवारी प्रधान अध्यापक की स्मृति में शनिवार को स्कूल के 9 स्कूलों को वाटर फिल्टर उनके पुत्र अविनाश तिवारी के द्वारा सहा. खंड शिक्षा अधिकारी सुशील तिवारी की उपस्थिति में प्रदाय किया गया।

ज्ञात हो कि कुम्हली संकुल के अंतर्गत बोर्ड छपरा पारा में पिछले कई वर्षों से स्वर्गीय देवेंद्र तिवारी पदस्थ रह कर अपनी सेवा देते रहे जिनका पिछले 1 सितंबर 2021 में आकस्मिक निधन हो गया उनकी याद में शनिवार को एक कार्यक्रम के तहत वाटर फिल्टर प्रदाय किया गया।

कार्यक्रम में ब्लॉक के सहा खंड शिक्षा अधिकारी सुशील तिवारी, विजय तिवारी ,संजय तिवारी समीर मिश्रा ,संजय पांडे ,अभिषेक बाजपाई ,पंकज पांडे ,पी एन पांडे ,चरण कश्यप ,महेश बैस ,राजीव तिर्की ,प्रमोद भगत ,प्रमोद साहू ,अभय नायक ,महेश नायक ,लच्छव कंवर ,छबील गोयर,कालेंद्री पांडे आदि शिक्षक उपस्थित थे।

जमानत पर जश्न, खड़े हुए प्रश्न…

0

जमानत सिर्फ राहत, सरेआम जश्न मनाना घातक- दुबे

प्रशासनिक गुंडागर्दी के तहत हुई थी एफआईआर, जमानत का कर रहे सम्मान- पांडे

जगदलपुर। भाजपा नेताओं की जमानत के बाद सरेआम मनाये गए जश्न पर प्रश्न खड़े हो गए हैं।राजनैतिक दलों द्वारा उनके किसी कार्यकर्ता, नेता को जमानत मिलने के बाद रैली जुलुस निकालकर जश्न मनाने का रिवाज देखने में आता है। इस प्रकार जश्न मनाये जाने को लेकर लोगों की राय अलग-अलग है। आम जनता कहती है कि गंभीर अपराधों में यह ठीक नहीं है। हाल ही भाजपा के पदाधिकारियों की न्यायालय से जमानत होने के बाद भाजपाइयों द्वारा जुलुस निकल कर जश्न मनाया गया था। इसको लेकर शहर में काफी चर्चा हुई।

इस मामले में वरिष्ठ अधिवक्ता संकल्प दुबे का कहना है कि कुछ कानूनी वेबसाइट से उन्हें यह जानकारी मिली थी कि मध्यप्रदेश में एक मामले में बलात्कार के आरोपी की जमानत हाई कोर्ट से होने के बाद पूरे शहर में “भैया इस बेक” के पोस्टर/बैनर शहर में लगाये गए थे। इस बात को लेकर पीड़ित पक्ष द्वारा उच्च न्यायालय में याचिका लगायी गयी है। इसकी सुनवाई जारी है और अंतिम फैसला अब तक न्यायालय ने अपने पास रखा हुआ है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की जमानत किसी मामले में मिलती है तो उसका जश्न नहीं मनाया जा सकता। न्यायालय जमानत देकर राहत देता है, न कि जश्न मनाने की इजाजत। इस मामले में अगर पीड़ित पक्ष चाहे तो वो जमानत ख़ारिज कराने के लिए न्यायालय जा सकता है। अगर पीड़ित पक्ष न्यायालय की शरण लेता है तो जमानत ख़ारिज होने की सम्भावना है। जमानत अधिकार नहीं है वरन राहत प्रदान करने के लिए दी जाती है जिसकी कुछ शर्तें होती हैं। जुलुस निकाला जाना या जश्न मनाना, पीड़ित पक्ष के मनोबल को कम करता है और इससे यह साबित नहीं होता कि जमानत पाने वाले निर्दोष हैं। इस मामले में जमानत ख़ारिज होने की सम्भावना 90 फीसदी है।

इधर नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे का कहना है कि दोनों प्रकरण और मामले अलग-अलग हैं और उनकी गंभीरता अलग-अलग है। शहर का उक्त मामला भ्रष्टाचार से जुड़ा हुआ है और जमानत के बाद आम-जनता ने अपने से ख़ुशी मनाई है, लोकतंत्र में उनका हक है। नेता प्रतिपक्ष पांडे के मुताबिक तत्कालीन समय में प्रशासनिक गुंडागर्दी के तहत एफआईआर दर्ज हुई थी। मामले में मिली जमानत का सभी सम्मान कर रहे हैं। यहां भाजपा ने अपने नेताओं कार्यकर्ताओं की जमानत पर जश्न मना लिया और प्रश्न भी खड़े हो गए। अब आगे इस तरह के जश्न पर राजनीतिक दलों की निगाह परस्पर लगी रहेगी।

बैज और बेंजाम की जोड़ी ने मेघवाल की तंद्रा तोड़ी, बस्तर का हक देना होगा, देना होगा…मुश्किल नहीं है कुछ भी, अगर ठान लीजिए

0

(अर्जुन झा)

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में केंद्रीय मंत्री आकांक्षी जिलों में दौरे पर आ रहे हैं। उनकी सदाशयता कम और राजनीति ज्यादा को लेकर विरोध भी हो रहा है लेकिन बस्तर सांसद दीपक बैज की राजनीति का तरीका अलग है। वे अपने साथी विधायकों को भी यही मंत्र देते हैं कि बस्तर के हक के लिए पूरी ताकत से लड़ो मगर तरीका ऐसा होना चाहिए कि काम हर हाल में होना चाहिए। किसी से अपनी धरती के लोगों की चाहत पूरी कराना है तो तथ्यों पर केंद्रित बात होना चाहिए। जो बात सौजन्यता से बनती है वह राजनीतिक कटुता से नहीं बन सकती। राजनीति को विकास के आड़े नहीं आने देना है तो राजनीति से ऊपर उठकर सिर्फ जनता के हित की बात करो। इसी हुनर के बूते बस्तर सांसद दीपक बैज विपरीत परिस्थितियों में भी बस्तर की जनता को उसका अधिकार दिलाने में सफल हो रहे हैं।

बीते रोज केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने छत्तीसगढ़ को सड़कों की सौगात देते वक्त राजनीति और विकास के जो मायने सामने रखे थे, वे बस्तर सांसद दीपक बैज की कार्य संस्कृति का अंग हैं। सांसद बैज राजनीति से अधिक लोकहित को प्राथमिकता देते हैं। जहां बस्तर और छत्तीसगढ़ के हित की बात हो, वहां दीपक बैज किसी के सामने चुप नहीं हो सकते लेकिन वे अपनी बात रखने और मनवाने का सलीका जानते हैं। जहां संयम और विवेक से जनता का हित सम्भव हो, वहां अनावश्यक टकराव क्यों? दीपक बैज की यही खूबी बस्तर विकास की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा का एक सुदृढ़ सहयोगी है। अब केंद्रीय राज्यमंत्री मंत्री अर्जुन मेघवाल के बस्तर दौरे में भी दीपक बैज का यही रूप चर्चा का विषय बन गया है। मेघवाल की बैठक में बस्तर सांसद दीपक बैज व विधायक राजमन बेंजाम ने शामिल होकर तथ्यात्मक बात की। आकांक्षी जिलों के रूप में केंद्रीय राज्यमंत्री मेघवाल बस्तर जिले के समस्त अधिकारियों के साथ स्थानीय सर्किट हाउस जगदलपुर में बैठक ले रहे थे। लेकिन सांसद व विधायक स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने की वजह से एक घंटे बाद पहुंचे और बैठक में उपस्थित होकर बस्तर के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। अर्थात दीपक बैज और राजमन बेंजाम ने जनता के बीच मौजूदगी को प्राथमिकता देने के साथ ही बस्तर पधारे मेघवाल के सम्मुख बस्तर की जनता का पक्ष भी संवेदनशील तरीके से रखा।बैठक के दौरान बस्तर सांसद दीपक बैज ने केंद्रीय राज्यमंत्री के समक्ष बस्तर की बात रखते हुए कहा कि बस्तर में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। जिसे बढ़ाने की आवश्यकता है जिससे यहां के लोगो को रोज़गार मिल सके और वे आर्थिक रूप में मजबूत हों, इसके लिए केंद्र सरकार मदद करे। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से आज भी बस्तर के विभिन्न पारा मोहल्ले नहीं जुड़ पाए हैं। रोड कनेक्टिविटी जरूरी है। इसलिए विशेष प्राथमिकता के साथ सभी पारा मोहल्ले को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से जोड़ा जाए। चूंकि वर्तमान में फेस थ्री चल रहा है जिसमें उन पारों को जोड़ने की केंद्र सरकार की कार्ययोजना नहीं है।

प्रधानमंत्री आवास व पेंशन योजना केंद्र सरकार की गाइड लाइन में गरीबों को इसका लाभ मिलना है लेकिन बस्तर के आदिवासी क्षेत्रों में बहुत से पात्र हितग्राहियों, जो कि सूची में नाम न होने के कारण केंद्र सरकार की गाइड लाइन में नहीं आ पा रहे हैं, जिससे उन्हें प्रधानमंत्री आवास व पेंशन योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। जबकि वो पात्र हितग्राही हैं। इस योजना में इनको लाभ दिलाने हेतु सरकार नियम शिथिल कर रियायत दे ताकि उन हितग्राहियों को भी पेंशन व आवास का लाभ मिल सके।केंद्रीय मंत्री के समक्ष सांसद बैज ने बस्तर विकास को लेकर गंभीता से पक्ष रखा। बैठक के बाद बस्तर सांसद दीपक बैज व चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम ने केंद्रीय राज्यमंत्री के साथ भोजन किया । इस दौरान करीब बीस मिनट तक बस्तर के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा भी हुई। जाहिर है कि सांसद दीपक बैज और विधायक राजमन बेंजाम ने केंद्रीय राज्यमंत्री मेघवाल को बस्तर की जरूरत से अच्छी तरह वाकिफ करा दिया है। उम्मीद की जा सकती है कि बस्तर की आवाज दिल्ली की दीवारों के भीतर जायेगी। मुश्किल नहीं है कुछ भी अगर ठान लीजिए।

मोदी सरकार की लापरवाही के कारण देश में अभूतपूर्व कोयला संकट – कांग्रेस

0

राज्यों पर विदेश से कोयला खरीदने का दबाव से बिजली चार गुना महंगी हो जायेगी

रायपुर22 अप्रैल । मोदी सरकार की लापरवाही के कारण देश अभूतपूर्व कोयला के संकट से जूझ रहा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि कोयलें की कमी का हल नहीं निकाला गया तो सारे देश में बिजली संकट और ब्लेक आऊट की स्थिति हो जायेगी। दुर्भाग्य जनक है कि कोयला संकट में केन्द्र सरकार कुंभकर्णी निद्रा में सोई हुयी है। देश भर के पावर प्लांटों के पास बमुश्किल से 10 प्रतिशत अर्थात एक सप्ताह से भी कम कोयला नहीं बचा है। रोलिंग मिल, सीमेंट कंपनिया सहित तमाम उद्योगो कायेले के संकट के कारण बंदी के कागार पर खड़े है। देश के अनेक राज्यों में थर्मल पावर स्टेशन कोयला न मिलने के कारण बंद हो गये है। एसईसीएल ने छत्तीसगढ़ में भी नान पावर सेक्टर के उद्योगो के कोयले की आपूर्ति में कटौती कर दिया है। इसके कारण राज्य के छोटे और मझोले. उद्योग भी अभूतपूर्व कोयले के संकट से परेशानी में है।

मरकाम ने कहा कि मोदी सरकार देश को चलाने में असफल साबित हो रही है। मोदी सरकार देश की अब तक की सबसे अकर्मण्य सरकार है। इनके पास देश के विकास का न कोई विजन है और न ही कोई कार्य योजना। आजादी के बाद देश में इस तरह का कोयला संकट कभी नहीं आया। हमारे पास दुनिया का एक तिहाई कोल भंडार है। पूर्ववर्ती सरकारों ने देश की आवश्यकता के अनुरूप कोयले की उत्खनन पर जोर दिया। यही कारण है कि भारत को अपने घरेलू आवश्यकतओं की आपूर्ती के लिये कभी परेशानी नहीं हुई। मोदी सरकार ने 7 साल में कोल उत्पादन और उत्खनन के लिये कोई ठोस कार्ययोजना नहीं बनाया। यूपीए सरकार को कोल आंबटन का झूठा आरोप लगाकर बदनाम कर सत्ता में आई मोदी सरकार खुद कोल ब्लाक आबंटन के लिये नीति नहीं बना पाई हमेशा से दिग्भ्रमित रही है। उसका खामियाजा अब देश को उठाना पड़ रहा है।

मरकाम ने कहा है कि मोदी सरकार ने राज्यों के विद्युत उत्पादन ईकाईयों से कहा है कि वे अपने विद्युत उत्पादन में 15 से 20 प्रतिशत हिस्सा आयातित कोयला विद्युत उपयोग करें। देश में उत्पादित कोयला विद्युत कंपनियों को लगभग 4 हजार रू. प्रति टन पड़ता है। विदेशो से आयातित कोयले की कीमत 20 हजार रू. प्रति टन के लगभग बैठती है। देशो कोयले से विदेशी को विदेशी कोयले की कीमत चार गुना से भी अधिक है। ऐसे में राज्यों के द्वारा उत्पादित किये जाने वाली बिजली की उत्पादन लागत भी चार गुना तक बढ़ जायेगा। मोदी सरकार की इस नीति के कारण जनता को चार गुना तक महंगी बिजली मिलेगी।

प्रधानमंत्री मोदी पर लखमा की अशोभनीय टिप्पणी मानसिक दिवालियापन की निशानी-केदार कश्यप

0

कवासी लखमा के मुंह से क्या भूपेश बघेल दिलवा रहे हैं अमर्यादित बयान

राजनीतिक दुर्भावना की पराकाष्ठा पार कर रही कांग्रेस सरकार

मंत्रिमण्डल के सदस्य होते है सरकार का चेहरा,शर्मनाक कथन के लिये माफी माँगे भूपेश बघेल

जगदलपुर।
छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा प्रवक्ता व पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने भूपेश बघेल सरकार के आबकारी मंत्री कवासी लखमा द्वारा प्रधानमंत्री के विरुद्ध अभद्र टिप्पणी करने पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि यह तय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने मंत्री कवासी लखमा के मुंह से अमर्यादित और अभद्र बयान बयान दिलवा रहे हैं?

कश्यप ने कहा कि बघेल जो बयान खुद नहीं दे सकते, उसे वे लखमा के मुंह से दिलवाते हैं। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा नहीं होता तो कभी भी ऐसे ऊल-जुलूल बयानों के लिये सीएम ने माफ़ी नहीं मांगी है, न ही बयानों से खुद को अलग किया है। क्या इससे यह साबित नहीं होता कि अपने सहयोगी मंत्री के बेहद आपत्तिजनक बयान से बघेल सहमत हैं? यदि सहमत नहीं हैं तो कवासी लखमा को देश के प्रधानमंत्री के प्रति बेहद घटिया टिप्पणी करने पर तत्काल मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर बस्तर के किसी अन्य आदिवासी जनप्रतिनिधि को छत्तीसगढ़ की सेवा करने का अवसर दें।

केदार कश्यप ने कहा क़ि दरअसल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मंत्री कवासी लखमा के कंधे पर बंदूक रखकर राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल ने राजनीतिक दुर्भावना के लिए इस्तेमाल करने के इरादे से ही लखमा को मंत्रिमंडल में शामिल किया है। वे जानते हैं कि कवासी लखमा से कुछ भी कहलवाया जा सकता है।

भाजपा प्रवक्ता व पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने कहा क़ि मंत्रिमंडल के सदस्य सरकार का चेहरा होते हैं। मंत्री का बयान सीधे तौर पर सरकार का बयान माना जाता है। भूपेश बघेल को जवाब देना चाहिये कि कांग्रेस का राजनीतिक खानदान क्या बस्तर की पावन माटी को महज़ बाथरूम समझता है ?

कश्यप ने कहा कि लखमा अगर अनपढ़ हैं , कुछ जानते नही तो उनकी जुबान आज तक गांधी परिवार के लिए क्यों नही फिसली ?क्योंकि सब कुछ सुनियोजित ढंग से किया जाता है , बाद में बहाना बना दिया जाता है । लखमा के क्षेत्र में जुआ , सट्टा , शराब , कमीशनखोरी बेखौफ चल रहा है , अनपढ़ होकर उसकी पूरी जानकारी है और प्रधानमंत्री जी के बारे में क्या बोलना है , क्या नही बोलना है इसकी जानकारी नहीं है । सच तो ये है कि कवासी लखमा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मानव बम की तरह हैं , जिसका उपयोग बघेल उलजलूल बयानबाजी के लिए करते है ।

मुख्यमंत्री सरस्वती सायकल योजना अंतर्गत आज ग्राम पंचायत ढोढरेपाल में बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल जी द्वारा 39 छात्राओं का निःशुल्क सायकल वितरण किया

0

बस्तर विधायक जी ने कहा की यहां की छात्राओं का प्रदर्शन बहुत अच्छा रहता है पढ़ाई, में हो खेल में भी खेल की माध्यम से नेशनल स्तर तक गए सभी छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनायें सामान्य प्रतियोगिता के माध्यम से कई विभिन्न संस्थाओं एवं कार्यक्रम में भाग लेकर समुचित स्कूल ही नहीं क्षेत्र के साथ-साथ मां-बाप का भी नाम रोशन किया है और मुझे आशा है की आने वाले समय में और बेहतरीन प्रदर्शन कर नाम रोशन करके गुरुजनों का नाम रोशन करें कार्यक्रम के दौरान विधायक जी ने सभी लोगों से परिचयवार्ता करते हुए छात्राओं से उनकी आने वाली भविष्य के बारे में जानकारी ली सभी छात्राओं ने बढ़-चढ़कर अपनी इच्छाअनुसार जीवन में संघर्ष करने के लिए कई तरह की बातें बताई डॉक्टर, शिक्षक, इंजिनियर,बिजनेसमेन. बनने की इच्छा जाहिर करते हुए बताये विधायक जी उनकी बातों से बहुत प्रभावित होकर कहा की आप लोगों को टारगेट बनाकर चलना चाहिए ताकि हर परिस्थिति में भी उसको पाने की कोशिश करते रहना एक दिन आप लोगों को जरूर सफलता मिलेगी |

बस्तर विधायक जी द्वारा वन अधिकार मान्यता पत्र पुस्तिका के तहत जूनावनी से 44 हितग्राही एवं झारउमरगांव से 5 ढोढरेपाल से 4 बड़े उमरगांव से 5 हितग्राहियो को बस्तर विधायक जी द्वारा आज पट्टा वितरण किया गया |

विधायक जी ने कहा की हमारी सरकार सभी वर्गों को लेकर चल रही है किसी के साथ कोई भेदभाव ना हो इसलिए सभी लोगों के लिए यह पट्टा वितरण किया जा रहा है जब पूर्वत की सरकार ने यह सब योजनाओं को बंद कर दिया था लेकिन हमारे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के प्रयास एवं जनप्रतिनिधि के प्रयास से इसको फिर से लागु किया गया ताकि सभी लोगो इस तरह की योजनाओं से वंचित ना रहे इसलिए हमारी सरकार ने पुनः लागु करके सभी वर्गों को इस योजना के माध्यम से फायदे पहुंचाने की लगातार प्रयास कर रहे है |

नेशनल एवं स्टेट प्रतिभागियों से मिलकर उनकी खेलों की प्रशंशा की और उनकी खेल देखकर बहुत उत्साहित हुए और उनको कहा की जीवन में अगर खेल के प्रति आगे जाने की इच्छा जाहिर करते हो तो हर तरह की मदद किया जायेगा |

जिसमें मौजूद रहे जेल संदर्शक सदस्य सरपंच सुकरू बघेल, चंपा मौर्य, नीलू राम, राजेश कुमार,BEO अरुण,BRC मोजेश कृष्णटोपर,एवं स्कूल स्टॉफ व समस्त कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे |

चण्डी मंदिर में चोरी करने वाले चोर गिरोह का खुलासा

0

मामला थाना गुण्डरदेही क्षेत्र का प्रार्थी खोरबारहा राम कंवर पिता स्वर चतुर सिंह कंवर उम्र 62 वर्ष साकिन वार्ड न0 5 नदिया पारा गुण्डरदेही ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 03.03.2022 के 20.30 बजे से 04.03.2022 के 06.30 बजे के मध्य चण्डी मंदिर वार्ड न0 5 गुण्डरदेही में अज्ञात आरोपी द्वारा मंदिर में घुसकर सोने 03 नग चांदी का मुकुट, 02 नग चांदी का झुमर, 02 नग चांदी का चाबी रिंग, 01 नग चांदी का माला, दो नग सोने का बडा लॉकेट, 09 नग सोने का छोटा लॉकेट, 03 नग सोने का नथनी जुमला 45100 रूपये को चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट पर थाना गुण्डरदेही में अपराध क्रमांक 52/2022 धारा 457,380 भादवि का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक बालोद गोवर्धन राम ठाकुर के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रज्ञा मेश्राम बालोद के मार्गदशन अनुविभागीय पुलिस अधिकारी गुण्डरदेही सोनसाय मौर्य के पर्यवेक्षण पर थाना प्रभारी गुण्डरदेही भानु प्रताप साव, थाना प्रभारी देवरी नवीन बोरकर के नेतृत्व पर विशेष टीम गठित कर अज्ञात चोर की पता तलाश हेतु सायबर सेल बालोद से प्राप्त तकनीकी साक्ष्यो के आधार पर प्रकरण के आरोपी की पता तलाश हेतु टीम रवाना किया गया। संदेही आरोपी जितेन्द्र् कुमार सोनकर पिता लालजी सोनकर उम्र 35 वर्ष साकिन तेंदुआकला थाना मेजा जिला प्रयागराज उ0प्र0 से घटना के सम्बंध में बारीक से पूछताछ करने पर बताया कि घटना दिनांक को चंण्डी मंदिर से सोने चांदीके जेवरात आरोपी मोहम्मद अकरम नियाजी और राजीव देवांगन निवासी हटरी बाजार गुण्डरदेही के साथ मिलकर चोरी करना जुर्म स्वीकार किए है। आरोपी मोहम्द अकरम नियाजी से चोरी किये गये एक पुराना सोने का लॉकेट वजनी 1.480 ग्राम कीमती 7500 रूपये और आरोपी राजीव देवागंन से एक पुराना सोने का लॉकेट वजनी 1.390 ग्राम कीमती 7000 रूपये बरामद किया गया। मामले में सोने चांदी के अन्य मशरूका को आरोपी जितेन्द्र कुमार सोनकर से बरामद करने के लिए पुलिस पार्टी प्रयागराज उ0प्र0 रवाना किया गया है। मामले के आरोपीगण 1. मोहम्माद अकरम निजामी पिता मोहम्मद सफीक उम्र 27 वर्ष साकिन गुण्डरदेही थाना गुण्डरदेही 2. राजीव देवांगन पिता मोतीलाल देवागंन उम्र 19 वर्ष साकिन हटरी बाजार वार्ड न0 10 गुण्डरदेही थाना गुण्डरदेही जिला बालोद को गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया है।

उक्त प्रकरण में चण्डी मंदिर गुण्डरदेही के चोरी के आरोपी को पकडने में ‍ निरीक्षक भानुप्रताप साव थाना प्रभारी गुण्डरदेही, निरीक्षक नवीन बोरकर थाना प्रभारी देवरी, सउनि प्रदीप तिवारी, प्र0आर0 भुनेश्वर मरकाम, विश्वजीत साहू, आर0 राहुल मनहरे, योगेश सिन्हा, मिथलेस यादव, सुमीत पटेल, वरूण कुर्रे का सराहनीय योगदान रहा।

नाम आरोपीगण –

1. मोहम्मवद अकरम निजामी पिता मोहम्मद सफीक उम्र 27 वर्ष साकिन गुण्डरदेही
2. राजीव देवांगन पिता मोतीलाल देवागंन उम्र 19 वर्ष साकिन हटरी बाजार वार्ड न0 10
गुण्डरदेही थाना गुण्डरदेही जिला बालोद

बालोद – शादी कार्यक्रम से लौट रहे एक ही परिवार के पांच लोगों की कार में आग लगने से जलकर हुई मौत

0

राजनांदगांव, रात में राजनांदगांव -खैरागढ़ रोड पर ठेलकाडीह थानांतर्गत ग्राम सिंगारपुर में कार में आग लगने से पांच लोगों की जलकर मृत्यु हो गई। एक राहगीर अनुसार व प्राथमिक रूप से प्रतीत होता है की पुलिया में टकराकर पलटने से ऑल्टो गाड़ी में रात 12-1 बजे के बीच आग लग गई, जिसमे खैरागढ़ के गोलबाजार निवासी कोचर परिवार के लोग बालोद से शादी अटेंड के बाद लौट रहे थे। मृतकों में पति पत्नी और तीन 20-25 वर्षीय बेटियां थी। थाना ठेलकाडीह व एसडीओपी खैरागढ़ रात में घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा ने बताया की पुलिस और फॉरेंसिक टीम घटना की जांच में लगी है।

मृतकों में कोचर परिवार के श्री सुभाष जी कोचर, श्रीमती कांति देवी कोचर, सुश्री भावना (रानी) कोचर, कुमारी वृद्धि (गोलू) कोचर, कुमारी पूजा कोचर का बालोद से वापसी के समय रात्रि 2:00 बजे के आसपास सिंगारपूर के पास हृदय विदारक दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण निधन हो गया है |

बेटियो की शिक्षा के लिए राह हुआ आसान विधायक चंदन कश्यप

0

भानपुरी। बस्तर ब्लॉक के अंतर्गत आने वाला ग्राम रतेगा 1 और सुधापाल हाई स्कूल में 48 सायकलो का छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड अध्यक्ष व नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप के हाथो वितरण किया गया सर्व प्रथम मां सरस्वती जी की प्रतिमा का पूजा अर्चना कर कार्यकम का शुभारभ किया।

विधायक ने संबोधित करते हुए उन्होंने कहा को सरस्वती सायकल वितरण योजना मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की महत्वपूर्ण योजना है पहले सिर्फ अनुसूचित जनजाति के बच्चो को ही सायकल मिलती थी जब से कांग्रेस की सरकार आई तबसे सभी वर्ग के बालिकाओं को सायकल मिली रही ही और पहले पैदल दूर दूर से बालिका शिक्षा ले आती है उन बालिकाओं को आने जाने में काफी परेशानी होती थी जिसे बच्चो की पढ़ाई में काफी दिक्कत आता था इसलिए भूपेश बघेल की सरकार ने सरस्वती सायकल योजना का शुरुवात किए है और साथ ही गणवेश भी निशुल्क वितरण किया जा रहा है जिससे बालक और बालिकाओं को पढ़ाई में कोई बाधा नहीं होगी जिसे अब हमारे बच्चे को शिक्षा लेने में कोई दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ रहा है और अब बालिकाओं से कहता हु की आप अच्छे से पड़े जिससे आपके माता पिता गुरुजन गांव का नाम रोशन हो आप ऐ मत समझना की मैं एक बालिका ही कुछ नही कर सकती आपको बता दू को देश की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, राष्ट्रीयपति प्रतिभा पाटिल, छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुइया उईके भी एक महिला है ऐ सभी महिला अच्छे पद पर रह सकती है तो आप भी मेहनत करे तो आप भी अच्छे पद पर जा सकते है।

इस दौरान पाली बाई श्री राम प्रमोद जोशी खगेश्वर मौर्या सो मानसून राम तुला राम पानी गिरी भूपेंद्र बघेल प्रमोद जोशी,शांति कश्यप, कवल कश्यप, दुकारू कश्यप,सोसल मीडिया विधायक प्रतिनिधि धर्मा पाढ़ी,विक्की कश्यप,beo, स्कूल स्टाफ, अन्य ग्रामीण कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

MOST POPULAR

HOT NEWS