पुलिस अधीक्षक गोवर्धन ठाकुर के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिसअधीक्षक प्रज्ञा मेश्राम जिला बालोद व नगर पुलिस अधीक्षक राजहरा मनोज तिर्की के मार्गदर्शनमें जुआ सट्टा के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना राजहरा से सहा.उपनिरीक्षक सूरजसिंह साहू, सहा. उपनिरीक्षक नन्द किशोर सिन्हा, आरक्षक क्र. 202 संदीप यादव एवं आरक्षक क्र193 संजय चेलक के साथ टीम गठित कर आज दिनांक 07.04.2022 को अवैध सट्टा के खिलाफकार्यवाही किया गया है, जिसमें01. आरोपी परमेश्वर यादव पिता स्व. जगदीश यादव उम्र 48 वर्ष साकिन वार्ड क्र.09 गणेश चौकपंडरदल्ली राजहरा द्वारा गणेश चौक पंडरदल्ली के पास अवैध रूप से सट्टा पट्टी लिखते पायेजाने से उसके कब्जे से 2600 रू0 एवं सट्टा पट्टी एवं एक डांट पेन जप्त किये जाने पर अपराधक्रमांक 129/2022 धारा 4(क) जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।02. आरोपी अजित शाह पिता भगवान शाह उम्र 32 वर्ष साकिन वार्ड क्र. 04 टेबलर सेट राजहराद्वारा ईमली झाड़ के पास राजहरा में अवैध रूप से सट्टा पट्टी लिखते पाये जाने से उसके कब्जेसे 1120 रू0 एवं सट्टा पट्टी एवं एक डांट पेन जप्त किये जाने पर अपराध क्रमांक 130/2022 धारा 4(क) जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
🔅 गांजा तस्करी के दौरान कोतवाली पुलिस की कार्यवाही।
🔅 दो गांजा तस्कर रंगेहाथ पकड़े गये।
🔅 15 किलोग्राम अवैध गांजा एवं 01 मोबाईल बरामद ।
🔅 गांजा की अनुमानित कीमत 75,000/- रूपये।
🔅 दोनो आरोपी उत्तर प्रदेश के निवासी ।
उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा के नेतृत्व में बस्तर पुलिस के द्वारा आपराधिक तत्वों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य में आज अवैध गांजा तस्करी पर कार्यवाही करने में बस्तर पुलिस को एक बार पुनः सफलता मिली है। ज्ञात हो कि थाना कोतवाली को सूचना प्राप्त हुआ था कि कुछ व्यक्तियों के द्वारा अवैध रूप से गांजा की तस्करी उडीसा से जगदलपुर की ओर किया जा रहा हैं। सूचना पर उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा एवं अति0 पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन में तथा नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभाारी कोतवाली एमन साहू एवं यातायात प्रभारी कौशलेश देवांगन के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्यवाही हेतु एन0एम0डी0सी0 चौक की ओर रवाना किया गया था।
उक्त टीम के द्वारा एन0एम0डी0सी0 चौक में दो संदिग्ध व्यक्ति की पहचान कर घेराबंदी कर पकड़ा गया जिनसे पुछताछ करने पर अपना-अपना नाम अनुज कुमार एवं आदित्य कुमार दोनो निवाीस कन्नौज उत्तरप्रदेश का होना बताया गया। जिनके बैग की तलाशी लेने पर दोनो के पास संयुक्त रूप से कुल 15 किलोग्राम गांजा मिला जिस संबंध में पूछताछ करने पर इनके द्वारा वैधानिक प्रत्युत्तर प्रस्तुत नही किया गया। आरोपियों का उक्त कृत्य एन.डी.पी.एस. एक्ट की परिधी में आने पर दोनो आरोपियों के विरूद्ध थाना कोतवाली जगदलपुर में 20(ख) एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया है। आरोपियों के कब्जे से 15 किलोग्राम गांजा, 01 मोबाईल एवं अन्य दस्तावेज जप्त किया गया है। मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय रवाना किया जा रहा है। जप्तशुदा गांजा की अनुमानित कीमती 75000/-रूपये आंकी गई है।
🔅 महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी:- निरीक्षक – एमन साहू, कौशलेश देवांगन, सउनि. – अखिलेश पानीग्राही राजकुमार कुर्रे, सुधराम नेताम प्र.आर. – नकुल कश्यप, राजेन्द्र कोर्राम आरक्षक – भीगु कश्यप,सुमेर सिंह पैकरा,ईश्वर आर्या, गौतम धुर्वे,
जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में अच्छे दिन आ रहे हैं। बस्तर सांसद दीपक बैज बस्तर के त्रिआयामी विकास की अवधारणा पर आगे बढ़ रहे हैं। बस्तर की रेल सुविधाओं की बहाली, वायु सेवा के विस्तार की पहल के साथ ही अब सड़क सुविधा के क्षेत्र में उनका प्रयास सफलता के साथ सामने आया है। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के निवास में लगभग डेढ़ घंटे चली दीपक बैज की मुलाकात में बस्तर को फोरलेन सड़क की सौगात मिल गई। रायपुर से जगदलपुर तक यह फोरलेन सड़क बनेगी, जो बस्तर के लिए नायाब तोहफा होगी। केंद्रीय मंत्री श्री गडकरी के साथ सांसद दीपक बैज की बैठक के दौरान विभागीय अधिकारी भी मौजूद रहे। छत्तीसगढ़ सहित बस्तर के महत्वपूर्ण विषयों में प्रमुख रूप से चर्चा हुई।
बैठक में बस्तर सांसद दीपक बैज ने कहा कि नेशनल हाईवे 30 रायपुर से धमतरी तक फोर लेन बन रहा है। उसे धमतरी से जगदलपुर तक 225 किमी सड़क जोड़ने की आवश्यकता है जिसे सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने गंभीरता से लेते हुए तत्काल अधिकारियों को एक महीने के अंदर डी.पी.आर. तैयार करने निर्देशित किया।
दंतेवाड़ा में बनेगा बाई पास…
विगत दिनों रेलवे ओवर ब्रिज की स्वीकृति हुई थी। जिसके निर्माण से वहां के व्यापार को नुकसान होने का अंदेशा देखते हुए व्यापारियों ने बस्तर सांसद दीपक बैज से मुलाकात की थी। जिसके बाद सांसद दीपक बैज ने बाई पास निर्माण हेतु केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री को चिट्ठी लिखी थी। आज चर्चा के दौरान उक्त बाई पास प्लान तैयार हो चुका है। आने वाले समय में जल्द ही स्वीकृति मिलेगी।
इस बैठक में रायपुर से धमतरी व धमतरी से जगदलपुर धीमी गति से चल रहे निर्माण कार्य पर भी चर्चा हुई। केंद्रीय मंत्री ने काम की धीमी गति पर नाराजगी जाहिर की। केशकाल घाट बाई पास एवं कांकेर बाई पास के संबंध में चर्चा के दौरान नितिन गडकरी ने नाराजगी जाहिर करते हुए तत्काल केशकाल घाटी निर्माण से संबंधित ठेकेदार को नोटिस जारी करते हुए टर्मिनेट करने का निर्देश किया।
बस्तर सांसद दीपक बैज ने चर्चा के दौरान गडकरी को बताया कि जगदलपुर से सुकमा रोड बेहद जर्जर है, इसकी मरम्मत करने की आवश्कता है, जिस पर केंद्रीय मंत्री ने तत्काल मरम्मत करने का निर्देश दिया।
कांगेर वेली चौड़ीकरण…
बस्तर सांसद बैज ने लगभग 7 किमी लंबी कांगेर वेली, जो की वर्तमान में सिंगल रोड है, इसके चौड़ीकरण का मामला उठाया, जिसे केंद्रीय मंत्री ने वन विभाग के अधिकारियों से चर्चा करते हुए आगे का रास्ता निकालने के निर्देश दिए।
जगदलपुर में बढ़ते हुए ट्रैफिक को देखते हुए बस्तर सांसद दीपक बैज ने जगदलपुर में बाई पास (रिंग रोड) निर्माण की मांग रखी, जिस पर केंद्रीय मंत्री ने बस्तर सांसद दीपक बैज को पत्र लिखने कहा ताकि आगे की प्रक्रिया हो सके।
बस्तर की मांगों के संबंध में हुई बैठक में बस्तर सांसद दीपक बैज ने मुद्दों को प्रमुखता से रखा जिसे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने गंभीरता से लेते हुए आदिवासी क्षेत्रों में विकास की आवश्यकता को देखते हुए स्वीकृति देने एवं बाकी कार्यों के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। निश्चित रूप से बस्तर सांसद दीपक बैज के अथक प्रयास से बस्तर को बड़ी सौगात मिलने जा रही है। जिससे बस्तरवासियोंं को खुशी है कि उन्होंने ऐसा सांसद चुना है जो अपनी लोक समर्पित कार्यशैली से विपरीत परिस्थितियों में भी बस्तर के लिए वह सब कुछ हासिल कर रहा है जो पहले कभी अनुकूल राजनीतिक माहौल में भी यहां के सांसद नहीं कर सके। दरअसल दीपक बैज की राजनीति का ध्येय जन सरोकार है और इसीलिए उनके विनम्र पूर्ण ओजस्वी प्रयासों के रास्ते में राजनीतिक भावना कभी आड़े नहीं आती।
मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत दल्ली राजहरा के वार्ड वासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने की शुरुआत 8 अप्रैल से प्रारंभ की जा रही है नगर पालिका अध्यक्ष शिबू नायर एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी नारायण साहू ने बताया कि मुख्यमंत्री शहरी स्लम योजना के अंतर्गत स्लम क्षेत्र में रहने वाले लोगों को गुणवत्ता पूर्वक निशुल्क स्वास्थ्य परामर्श, जांच उपचार एवं मुफ्त दवाइयां उपलब्ध कराना है। लोगों को इसका लाभ घर-घर तक पहुंचाना हैइस योजना का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है।इस मोबाइल यूनिट में चिकित्सक , लैब टेक्नीशियन एवं अन्य मेडिकल स्टाफ रहेंगे आधुनिक मशीनों से मल -मूत्र ,थायराइड, मलेरिया, टाइफाइड, टीवी शुगर व ब्लड प्रेशर की जांच की जाएगीमुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत नगर पालिका दल्ली राजहरा के विभिन्न स्थानों पर निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर
दिनांक 8 अप्रैल वार्ड क्रमांक 5 दुर्गा मंच के पास, 11 अप्रैल वार्ड क्रमांक 7 आंगनबाड़ी के पास मंच, 12 अप्रैल वार्ड क्रमांक 10 संतोषी मंदिर मंच के पास ,13 अप्रैल वार्ड क्रमांक 12 टाइम ऑफिस के पास, 15 अप्रैल वार्ड क्रमांक 14 शहीद चौक दुर्गा मंच के पास, 16 अप्रैल वार्ड क्रमांक 16 नियोगी वाचनालय के पास, 17 अप्रैल वार्ड क्रमांक 18 पुराना राजा बाड़ा मंच के पास ,18 अप्रैल वार्ड क्रमांक 20 दुर्गा मंच के पास, 20 अप्रैल वार्ड क्रमांक 21 आंगनबाड़ी पीपल पेड़ के पास, 21 अप्रैल वार्ड क्रमांक 22 जे डी ऑफिस मंच के पास ,22 अप्रैल वार्ड क्रमांक 26 रेल्वे इंस्टीट्यूट, 23 अप्रैल वार्ड क्रमांक 27 गुरु घासीदास मंच के पास एवं मई माह में दिनांक 8 मई से वार्ड क्रमांक 5 दुर्गा मंच, 9 मई वार्ड क्रमांक 7 आंगनबाड़ी के पास ,11 मई वार्ड क्रमांक 10 संतोषी मंदिर के पास, 12 मई वार्ड क्रमांक 12 टाइम ऑफिस के पास, 13 मई वार्ड क्रमांक 14 शहीद चौक मंच के पास, 14 मई वार्ड क्रमांक 16 नियोगी वाचनालय के पास, 15 मई वार्ड क्रमांक 18 पुराना राजा बाड़ा मंच के पास, 17 मई वार्ड क्रमांक 20 दुर्गा मंच के पास ,18 मई वार्ड क्रमांक 21 आंगनबाड़ी पीपल पेड़ के पास, 19 मई वार्ड क्रमांक 22 जे डी ऑफिस के मंच के पास , 20 मई वार्ड क्रमांक 26 रेल्वे इंस्टिट्यूट के पास एवं 22 मई वार्ड क्रमांक 27 गुरु घासीदास मंच के पास आम नागरिक उक्त शिविर स्थल में उपस्थित होकर स्वास्थ्य जांच करवा कर योजना का लाभ लेवे।
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
ज़िला अध्यक्ष के नेतृत्व में धरना स्थल पर पहुंच समर्थन आप कार्यकर्ताओं ने दिया समर्थन
वनकर्मचारियों की मांग जायज़, आम आदमी पार्टी की सरकार बनते ही मांग करेंगे पूरी – तरुणा
छत्तीसगढ़ । छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ के प्रांतीय आह्वाहन पर राज्यभर के वन कर्मचारियों ने काम बंद करके सरकार के विरुद्ध हड़ताल का एलान कर दिया है। वनकर्मचारियों द्वारा ग्रेड पे वृद्धि करने व राज्य सरकार को चुनावी घोषणा पूर्ण करने की याद दिलाते हुए हड़ताल का आयोजन किया जा रहा है। वनकर्मचारियों के इस आंदोलन को आम आदमी पार्टी का समर्थन प्राप्त हो चुका है। बस्तर ज़िला अध्यक्ष तरुणा साबे बेदरकर के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी के नेता कर्मचारियों के धरना स्थल पर पहुंचे व वनकर्मचारियों के जायज़ मांगों पर अपना समर्थन प्रस्तुत किया।
तरुणा बेदरकर ने संबोधन में कहा कि आ आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद किसी भी कर्मचारियों को अपने मांगों को लेकर इंतज़ार नही करना पड़ेगा और कर्मचारियों को भी अब बदलाव के लिए तैयार हो जाना चाहिए। छत्तीसगढ़ सबसे पहले कांग्रेस फ़िर भाजपा और अभी पुनः कांग्रेस की सरकार है उसके बावजूद कर्मचारियों को अपने हक़ अधिकार के लिए आंदोलन का रास्ता चुनना पड़ रहा है जिसका सीधा अर्थ यही हैकि भाजपा-कांग्रेस की सरकारें कर्मचारियों की हितैषी नही हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता बदलाव के मूड में है और कर्मचारियों को भी अब बदलाव का मूड बनाही लेना चाहिए। उन्होंने आंदोलनरत कर्मचारियों को कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद राज्य के कर्मचारियों को अपने हक़ अधिकार से वंचित नही रखा जाएगा।
समर्थन के दौरान प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष तरुणा साबे बेदरकर के साथ जिला अध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ट नवनीत सराठे, विधानसभा अध्यक्ष शुभम सिंह,सचिव विवेक पांडेय,उपाध्यक्ष फूलमती कुड़ियाम,उपाध्यक्ष धरम वीर दुबे ,विधानसभा सचिव सोशल मीडिया धीरज जैन,बबलू बघेल समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी व जिला कांग्रेस कमेटी बालोद के निर्देशानुसार, केबिनेट मंत्री व क्षेत्रीय विधायक अनिला भेंडिया जी के मार्गदर्शन पर, ब्लॉक अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर जी व नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर जी के नेतृत्व में आज दिनांक 07/4/2022 को सुबह 11:00 बजे जैन भवन चौक में केंद्र में भाजपा सरकार के केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल के द्वारा छत्तीसगढ़ में खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव प्रचार के दौरान किसानों से संबंधित विवादित बयान के विरोध स्वरूप केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल के पुतला का दहन किया गया।
पुतला दहन कार्यक्रम में अशोक बाम्बेश्वर, शीबू नायर, विवेक मसीह, संतोष पांडेय, काशीराम निषाद, रवि जायसवाल, के ईश्वर राव,प्रमोद तिवारी, हरिश साहू,सुरेश ठाकुर,रामू शर्मा, रोशन पटेल, स्वप्निल तिवारी, जितेन्द्र मेश्राम,भरत देवांगन,परितोष हंसपाल, जैन राजेश, फ्रांसिस कोलिन,जनक निषाद,जगदीश श्रीवास, विलियम भौरा, काकू रंधावा, चंदू सिन्हा,रामजतन भारद्वाज, हर्ष रामटेके, चंदन ठाकुर, विजय जोगदण्ड,जोगेंद्र ठाकुर, चिन्ना मल गुण्डु, सुरेश अनुरागी,मनीष सेन, बृजमोहन नेताम, जावेद खान,पप्पू पंजवानी सहित नगर में निवासरत प्रदेश कांग्रेस कमेटी व जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारीगण, सम्मानीय वरिष्ठजन,पार्षद, पूर्व पार्षदगण, एल्डरमैन, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारीगण,वार्ड,बूथ, सेक्टर, जोन के अध्यक्ष व पदाधिकारी, महिला कांग्रेस,युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल, किसान काग्रेस, असंगठित क्षेत्र जनसमस्या निवारण प्रकोष्ठ ,अल्पसंख्यक विभाग, अनुसूचित जाति विभाग, खेल कांग्रेस विभाग,आदिवासी कांग्रेस ,पिछड़ा वर्ग विभाग,झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ, एवं सभी मोर्चा प्रकोष्ठों के पदाधिकारीगण एवं समस्त कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
🟥 केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल के विवादित बयान से कांग्रेस कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा कांग्रेस हुई आक्रामक.
🟥 पटेल के बयान से भाजपा का किसान विरोधी चेहरा हुआ उजागर–राजीव शर्मा
🟥 भूपेश सरकार अपनी सफल योजनाओ के क्रियान्वयन के कारण देश के रोल मॉडल के रूप में पहचाने जा रहे है….
बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर द्वारा केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल के विवादित बयान पर अग्रसेन चौक के पास जिलाध्यक्ष राजीव शर्मा के नेतृत्व में पुतला दहन कर तगड़ा विरोध प्रदर्शन के साथ जमकर नारे बाजी की।
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल के द्वारा दिए गए बयान का कटाक्ष करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि कांग्रेस की भूपेश सरकार छत्तीसगढ़ की किसान व जनता जनार्दन के हितों की रक्षा और उन्हें राहत पहुंचाने के लिए कृत संकल्पित है छत्तीसगढ़ के किसानों को राहत पहुंचाने के लिए हर प्रयास कांग्रेस की भूपेश सरकार कर रही है किसी भी स्थिति में किसानों पर कर्जा नहीं रहने देगी। श्री शर्मा ने प्रह्लाद पटेल के विवादित बयान पर कड़ी आपत्ति व्यक्त की और कहा कि भाजपा का किसान विरोधी चेहरा उजागर हुआ है भाजपा कितनी बड़ी किसान विरोधी है मंत्री के बयान ने भाजपाई मानसिकता को उजागर कर दिया है यही वजह थी कि डॉ रमन सिंह की सरकार में किसानों को धान का समर्थन मूल्य ₹2100 रुपये सहित ₹300 धान का बोनस तक नहीं दिया किसानों का कर्जा माफ नहीं किया खाद के दाम बढ़ा दिए भाजपा की कथनी और करनी में जमीन आसमान का फर्क है, जब केंद्र में यूपीए की सरकार थी तो उन्होंने भाजपा शासित राज्यों के साथ कभी भेदभाव और सौतेला व्यवहार नहीं किया उनकी मांगों के अनुरूप संसाधन मुहैया कराया गया था जिसकी वजह से यूपीए के शासनकाल में लगभग सभी राज्य अपनी संसाधनों और सुविधाओं से फल फूल रहा था मगर आज दुर्भाग्य की बात है कि भाजपा शासित देश में कांग्रेस शासित राज्यों के साथ केंद्र की मोदी सरकार सौतेला व्यवहार करने पर आमदा है और उनके मंत्री चुनावी आमसभा में झूठी और मन गलत बयान बाजी कर लोगों को दिन दिग्भ्रमित करने पर लगी हैं जिसका कांग्रेस कड़े शब्दों में निंदा करती है और आगाह करती है कि कांग्रेस शासित राज्यों में भाजपा के मंत्री अपने कुंठित मानसिकता पर लगाम कसे अन्यथा विरोध का सामना करने तैयार रहे।
पुतला दहन कार्यक्रम में सतपाल शर्मा, बटोही झा, सुभाष गुलाटी, मिंटू कर, सुरेंद्र झा, अमर सिंह, कौशल नागवंशी, राजेश चौधरी, हरिशंकर सिंह, जोहन सुता, छविश्याम तिवारी, मोईन अख्तर, राकेश मौर्य, जीशान कुरैशी, नरेंद्र तिवारी, एस दन्तेश्वर राव, योगेश पानीग्राही अजय बिसाई, आदित्य बिसेन, सैमुअल नाथ, जावेद खान, अंकित सिंह,शाहनवाज खान,सन्दीप दास, राम साहू, अरुण गुप्ता, अरूपानन्द, मनोहर सेठिया, सत्या ठाकुर, तरनजीत सिंह, फैजल नवी, माज़ लीला, सन्तोष, अभिषेक गुप्ता, नीलम कश्यप, सोनसाय बघेल, चन्दन लहरे, जितेश्वर ध्रुव, सिब्बू निराला,राहुल निराला,सुनील ठाकुर,बेनीराम,कृपाशंकर, लोकेश चौधरी, आशीष आनन्द,विक्की नायडू, रोहित शर्मा, परवेज खान,गौरव अयंगर सहित प्रदेश/जिला/ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, सेवादल, युवक कांग्रेस, महिला कांग्रेस,एनएसयूआई सहित अन्य प्रकोष्ठ/विभाग के पदाधिकारी/समन्वय समिति/सोशल मीडिया के प्रशिक्षित सदस्यों,नगर निगम/त्रि-स्तरीय पंचायत/सहकारिता क्षेत्र के सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ कांग्रेसी व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
🔺आज केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के निवास में लगभग डेढ़ घंटे चली बैठक…उक्त बैठक में केंद्रीय मंत्री एवं विभाग के अधिकारी व सांसद दीपक बैज भी मौजूद रहे। जिसमे छत्तीसगढ़ सहित बस्तर के महत्वपूर्ण विषयों में प्रमुख रूप से चर्चाएं हुई।
⭕जगदलपुर से रायपुर तक बनेगा फोर लेन…उक्त बैठक में बस्तर सांसद दीपक बैज ने कहा नेशनल हाईवे 30 रायपुर से धमतरी तक फोर लेन बन रहा है उसे धमतरी से जगदलपुर तक 225 किमी सड़क जोड़ने की आवश्कता है जिसे सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने प्रमुखता से लेते हुए तत्काल अधिकारियों को 1 महीने के अंदर डी.पी.आर. तैयार करने को निर्देशित किया।
⭕दंतेवाड़ा में बनेगा बाई पास…विगत दिनों रेलवे ओवर ब्रिज की स्वीकृति हुई थी। जिसके निर्माण से वहां के व्यापार को नुकसान होने का अंदेशा को देखते हुए व्यापारियों ने बस्तर सांसद दीपक बैज से मुलाकात की थी जिसके बाद सांसद दीपक बैज ने बाई पास निर्माण हेतु केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री को चिट्ठी लिखी थी। आज चर्चा के दौरान उक्त बाई पास प्लान तैयार हो चुका है आने वाले समय में जल्द ही स्वीकृति मिलेगी।
⭕रायपुर से धमतरी व धमतरी से जगदलपुर धीमी गति से चल रहे निर्माण कार्य पर भी चर्चा हुई जिसमे केंद्रीय मंत्री ने नाराजगी जाहिर की..
⭕केशकाल घाट बाई पास एवं कांकेर बाई पास के संबंध में चर्चा के दौरान नितिन गडकरी ने नाराजगी जाहिर करते हुए तत्काल केशकाल घाटी निर्माण से संबंधित ठेकेदार को नोटिस जारी करते हुए टर्मिनेट करने का निर्देश किया..
⭕बस्तर सांसद दीपक बैज ने चर्चा के दौरान बताया जगदलपुर से सुकमा रोड बेहद जर्जर है इसको मरम्मत करने की आवश्कता है जिसे केंद्रीय मंत्री ने तत्काल मरम्मत करने का निर्देश दिया।
⭕कांगेर वेली चौड़ीकरण… बस्तर सांसद बैज ने लगभग 7 किमी कांगेर वेली जो की वर्तमान में सिंगल रोड है जिसे चौड़ीकरण का मामला उठाया जिसे केंद्रीय मंत्री ने वन विभाग के अधिकारियों से चर्चा करते हुए आगे का रास्ता निकालने के निर्देश दिए।
⭕जगदलपुर में बढ़ती हुई ट्राफिक व्यवस्था को देखते हुए बस्तर सांसद दीपक बैज ने जगदलपुर में बाई पास (रिंग रोड) निर्माण की बात रखी जिसमे केंद्रीय मंत्री ने बस्तर सांसद दीपक बैज को पत्र लिखने को कहा ताकि अग्रिम कार्यवाही कर सकें।
⏩उक्त मांगों को आज 12 बजे से 1.30 बजे लगभग देढ़ घंटे के बैठक में बस्तर सांसद दीपक बैज ने बस्तर की इन मांग को प्रमुखता से रखा जिसे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी जी ने गंभीरता से लेते हुए आदिवासी क्षेत्रों में विकास की आवश्यकता को देखते हुए स्वीकृति देने एवं बाकी कार्यों के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। निश्चित रूप से बस्तर सांसद दीपक बैज के अथक प्रयास से बस्तर को बड़ी सौगात मिलने जा रही है। जिसके लिए सभी बस्तरवासियोंं को बधाई…
🔅 कलकत्ता और मुम्बई इंडियन के मध्य हो रहे मैच पर लगा था सट्टा दाॅव
🔅 मोबाईल फोन के माध्यम से ऑन लाईन तरीके से लगाया जाता था दाॅव
🔅 02 सटोरियो पर कोतवाली पुलिस की कार्यवाही।
🔅 दो प्रकरण में नगद 1 लाख 400/-रूपये की जप्ती।
🔅 02 मोबाईल, सट्टा पट्टी रजिस्टर जप्त ।
🔅 42,00,000/- रूपये का सट्टा पट्टी बरामद।
उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा के नेतृत्व में बस्तर पुलिस के द्वारा आपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य में जगदलपुर में आई0पी0एल0 2022 के मैच में सट्टे का दाॅव लगाकर खेलाने वाले सटोरियो पर कार्यवाही करने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है । ज्ञात हो कि थाना कोतवाली जगदलपुर को सूचना प्राप्त हुआ था कि शहर में कुछ व्यक्तियो के द्वारा कलकत्ता और मुम्बई इंडियन के मध्य हो रहे आई0पी0एल0 20-20 मैच में मोबाईल फोन के माध्यम से ऑन लाईन तरीके से रूपये पैसे का दाॅव लगाकर सट्टा खेलाया जा रहा है । सूचना पर उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा, अति. पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में, थाना प्रभारी कोतवाली एमन साहू के नेतृत्व में टीम गठित कर रेड कार्यवाही हेतु शहर में रवाना किया गया था। उक्त टीम के द्वारा 02 अलग-अलग जगहो पर दो संदिग्ध व्यक्तियों को आई0पी0एल0 20-20 मैच में मोबाईल फोन के माध्यम से दाॅव लगाकर सट्टा खेलाते रंगे हाथ पकड़ा गया । ईतवारी बाजार क्षेत्र में संदेह के आधार पर एक व्यक्ति को पकडा गया जिससे पूछताछ करने पर अपना नाम दंतेश्वर राव उर्फ दंती निवासी ईतवारी बाजार जगदलपुर होना एवं आईपीएल में ऑनलाईन तरीके से मोबाईल फोन के माध्यम से सट्टा खेलाना स्वीकार किया है जिसके कब्जे से सट्टा पट्टी रजिस्टर, 01 मोबाईल फोन एवं नगद 40,400/-रूपये बरामद कर जप्त किया गया है।
तत्पश्चात् उक्त टीम के द्वारा लालबाग क्षेत्र में संदेह के आधार पर एक संदेही को पकडा गया जिससे पूछताछ पर अपना नाम उमेश महाजन निवासी कुम्हारपारा जगदलपुर का होना बताया जिसकी तलाशी लेने पर उमेश के कब्जे से सट्टा पट्टी, मोबाईल फोन एवं नगद 60,000/-रूपये बरामद कर जप्त किया गया है। दोनो आरोपियों के विरूद्व थाना कोतवाली में धारा – 4 (क) जुआ एक्ट के तहत पृथक-पृथक अपराध पंजीबद्व कर मामले में गिरफ्तार कर कार्यवाही किया गया है । दोनो आरेापियों के कब्जे से संयुक्त रूप से नगद 1 लाख 400 रूपये, 02 मोबाईल एवं 42 लाख रूपये का सट्टा पट्टी जप्त किया गया है।
🔅 महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी :- निरी0 – एमन साहू, उप. निरी. – होरीलाल नाविक सउनि0 – नीलाम्बर नाग, प्र0आर0 – चोवादास गेंदले, आर0 – भुपेन्द्र नेताम, युवराज ठाकुर
केबिनेट मंत्री अनिला भेंडिया जी दिनांक 6-4-2022 को खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा जी को विजयी बनाने के लिए खैरागढ़ विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में सघन दौरा कर प्रचार प्रसार कर कांग्रेस पार्टी के वोट मांगा पंजा छाप में बटन दबाकर कांग्रेस प्रत्याशी को प्रचंड मतों से विजयी बनाने की अपील की।
केबिनेट मंत्री अनिला भेंडिया जी ने ग्राम जीराटोला, जंगलपुर, चुचरूंगपुर,गर्रा और ठाकुरटोला में सघन दौरा कर ग्रामवासियों से जनसंपर्क किया व ग्राम के महिलाओं पुरुषों के साथ बैठक कर कांग्रेस को जिताने की अपील की।छत्तीसगढ़ सरकार के जनकल्याण कारी नीतियों को बताया विकास कार्यों के नाम से कांग्रेस के लिए वोट मांगा और कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।
चुनाव प्रचार के दौरान उनके साथ कांग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि गण एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।