आज डौंडी मंडल के कार्यकर्ताओं के साथ अनुसूचित जनजाति के जिलाध्यक्ष व सांसद प्रतिनिधि विक्रम धुर्वे मंडल मंत्री योगेन्द्र सिन्हा गांधी व चिखलाकसा नगरपंचायत अध्यक्ष भीखी मसिया व उपाध्यक्ष अब्दुल इब्राहिम साथ ही साथ नगर पंचायत के पार्षद गण विमला जैन, संगीता साहू, लता पढडो, कुंती देवांगन, तिहारु राम आर्य, विजय डड़सेना, लीला डड़सेना, व ग्राम रजही से युवा मोर्चा व महिला मोर्चा के कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे | कार्यक्रम के समापन के पश्चात विक्रम धुर्व के नेतृत्व में सभी पार्षद गण मंदिर प्रांगण की साफ सफाई कर मंदिर परिसर को स्वच्छ किया |
बाबा भोलेनाथ का काशी विश्वनाथ धाम अपनी पूर्ण गरिमा के साथ जनता के लोकार्पण के लिए सजा है। आज दोपहर 12:55 पर प्रधानमंत्री जी इसे पूरे विधि विधान के साथ श्रद्धालुओं को समर्पित किये | काशी विश्वनाथ धाम मात्र एक मंदिर का जीर्णोद्धार या सौंदर्यीकरण नहीं है बल्कि सनातन हिंदू सभ्यता और धर्म के पुनरुत्थान का जयघोष है। निसंदेह हम हिंदू गौरव के इस स्वर्णकाल का साक्षी बन रहे हैं।
इस गौरवपूर्ण महा अनुष्ठान को जन जन तक पहुंचाने की महती भूमिका हमारी है।
जगदलपुर में गूंजा हर हर महादेव का नारा, काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण का किया लाइव दर्शन
काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का लाइव प्रसारण देखने अनुपमा चौक स्थित मिथिला भवन में उमड़े लोग ,बीजेपी ने किया था आयोजन
जगदलपुर । जगदलपुर । 700 करोड़ की लागत और 33 महीने के समय से बने काशी कॉरिडोर का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लोकापर्ण के कार्यक्रम को देखने के लिये भाजपा ने दिव्य काशी -भव्य काशी अभियान के तहत इसके लाइव प्रसारण की व्यवस्था मिथिला भवन में की थी।
इस लाइव प्रसारण के व्यवस्थापक कार्यक्रम के जिला प्रभारी रामाश्रय सिंह तथा कार्यक्रम प्रभारी तेजपाल शर्मा और आशु आचार्य ने इस लाइव प्रसारण के लिये सुबह से ही मिथिला भवन में कमान सम्हाल रखी थी ।
काशी कॉरिडोर के लोकार्पण को देखने बड़ी संख्या में बड़े और बुजुर्ग प्रसारण स्थल पर पहुंचे थे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण के दौरान सभी बड़े उत्साह के साथ हर हर महादेव के नारे का उदघोष भी कर रहे थे।
इस दौरान कार्यक्रम में पधारे शहर के विभिन्न मंदिरों के पुरोहितों, पंडितों एवं मठ के मठाधीशों को भी सम्मानित किया गया। उक्त कार्यक्रम में सभी पुजारियों व मठाधीशों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए देश की संस्कृति,पौराणिक एवं धार्मिक स्थलों के संरक्षण व उसके संवर्धन के लिए प्रधानमंत्री द्वारा किये जा रहे कार्यों की सराहना की।
गौरतलब है कि काशी कॉरिडोर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महती योजनाओं में से एक है जिसके लोकार्पण की तैयारी के लिये बीजेपी के केन्द्रीय नेतृत्व ने दिव्य काशी – भव्य काशी अभियान पूरे देश और प्रदेश में चलाया था ।
इसके अतिरिक्त आज जब काशी विश्वनाथ के कॉरिडोर का लोकार्पण नरेन्द्र मोदी कर रहे थे उसी समय पूरे द्वादश ज्योतिर्लिंगों पर 12 केबिनेट मंत्री भी शिवजी का अभिषेक और पूजन कर रहे थे।
बस्तर संभाग में भी दिव्य काशी भव्य काशी अभियान के तहत विभिन्न आयोजन हुये थे और आज का ये लाइव प्रसारण भी उसी कार्यक्रम का अंग था ।
इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संतोष बाफना ,श्रीनिवास राव मद्दी , शिव नारायण पांडे, , विद्याचरण तिवारी,रामाश्रय सिंह,योगेंद्र पांडे सुरेश गुप्ता ,मनीष पारेख , रजनीश पाणिग्रही ,बाबुल नाग,अनिल लुंकड़ ,संग्राम सिंह राणा, अविनाश श्रीवास्तव, राजपाल कसेर, राकेश तिवारी ,राजा यादव ,शिखर मालू ,राजेन्द्र बाजपेयी ,संतोष बाजपेयी ,संतोष त्रिपाठी,विनायक गोयल ,सुरेश कश्यप ,आनंद झा,आशुतोष आचार्य, प्रकाश झा ,अमित कपूर ,रोशन झा,शेखर शर्मा, अभय दीक्षित, प्रभात सिंह चौहान, सुभेन्द्र भदोरिया, राज पांडे ,शिरीष मिश्रा,लक्ष्मण झा,जितेंद्र प्रसाद गुप्ता, बंटू पांडेय,सोनू शुक्ला , विक्रम यादव,डीके नाग,अभिषेक तिवारी,योगेश शुक्ला और बबलू दुबे सहित बीजेपी के कार्यकर्ता सम्मिलित थे ।
पूंजीपतियों ने कौड़ियों के दाम खरीदी बताकर उक्त भूमि को करोड़ों में बेचा
आदिवासी भूमि स्वामी अपनी जमीन पर हक़ पाने दफ्तर का लगा रहा चक्कर
जगदलपुर। शहर के एक साहूकार ने सन् 1964 में जमीन मालिक को बना रखा था नौकर फिर कई वर्षों बाद सन् 1984 में उक्त नौकर के साथ दगाबाजी कर धरमपुरा स्थित साई मंदिर के समीप करोड़ों की आदिवासी भूमि को कौड़ियों के दाम खरीदी बताकर पूंजीपति ने कराया अपने नाम। उक्त भूमि को साहकार ने वर्ष 2019 में डायवर्सन कराने के बाद शहर के 8 पूंजीपतियों के नाम करोड़ों में बेचा। जमीन मालिक अब अपनी ही भूमि पर कब्जा पाने दफ्तरों के चक्कर लगा रहा है।
कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार 1932-33 के रिकार्ड में अपनपुर धरमपुरा स्थित सांई मंदिर के समीप खसरा नं. 09 रकबा 4.23 एकड़ जो बेनवा भतरा पिता बोटी भतरा के नाम दर्ज है। इनके परिजनों ने बताया कि बेनवा के दो पुत्र थे धरमदास एवं चंदर। जानकारी के अनुसार होनवा का पुत्र धमरदास अपने परिवार का पालन पोषण के लिए शहर के साहूकार दाऊ मिल के संचालक त्रिलोकीनाथ अग्रवाल के घर 1964-65 में नौकर के रूप में काम करता था। बताया जा रहा है कि धरमदास ने अपने रसीद बही (पट्टा)को मालिक के पास रखवा दिया था। इनके परिजनों का आरोप है कि धरमदास के साथ दगाबाजी कर इनके स्थान पर दूसरे व्यक्ति को उपस्थित कराकर खसरा नं. 09 के रकबा 4.23 एकड़ में से लगभग एक एकड़ भूमि साहूकार द्वारा खरीदी कर उक्त भूमि लगभग एक एकड़ 1 जून 1984 को उमाबाई पति त्रिलोकीनाथ के नाम दर्ज करा दिया गया है।
भूमि स्वामी का आरोप:
उक्त भूमि के मालिक नीलम पिता मनबोध रामप्रसाद पिता मनबोध एवं गजमनि पिता मनबोध जो नवा पिता बोटी के वंजश है। जमीन मालिको ने आरोप लगाया है हमारे पूर्वजो के साथ छल पूर्वक जमीन की बिक्री की गई है। जमीन मालिक अपने ही जमीन पर कब्जा पाने के लिए काफी समय से दफ्तर का चक्कर लगाते फिर रहे है। क्या उक्त आदिवासी को जमीन का मालिकाना हक मिल पायेगा या फिर साहूकार का कब्जा बरकरार रहेगा यह तो वक्त ही बतायेगा।
कौड़ियों की जमीन करोड़ों में बिकी:
कार्यालय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार खसरा नं.09 के रकबा 4.23 एकड़ में से खसरा नंबर 9/2 जो रकबा लगभग एक एकड़ भूमि जो कार्यालय दफ्तावेज में उमा बाई पति त्रिलोकीनाथ के नाम दर्ज है। उक्त भूमि को डायवर्सन कर शहर के 8 पूंजीपतियों के नाम 8 करोड़ से अधिक के दामों पर बिक्री किया जा चुका है जिसमें पहली रजिस्ट्री एक अक्टूबर 2019 को हुई थी जिसका बिक्री मूल्य 2 करोड़ 50 लाख दर्ज किया गया है तो वहीं दूसरी रजिस्ट्री 14 अक्टूबर 2019 को चार व्यक्तियों के नाम दर्ज कराई गई थी जिसका मूल्य 2 करोड़ 10 लाख दर्शाया गया है।
दफ्तरों के चक्कर के बाद निर्माण कार्य तेजः
धरमपुरा मार्ग पर साई मंदिर के समीप शहर के मुख्य मार्ग के वास्तविक जमीन मालिक जिनका 1932-33 के रिकार्ड में भूमि स्वामी का नाम दर्ज है उनके परिजनों ने जब अपनी जमीन पर कब्जा जमाना चाहा तो शहर के पूजिपतियों के आगे आदिवासी परिवार विवश साबित हुआ और आज आलम यह है कि दफ्तरों में कब्जा दिलाने की गुहार लगाना शुरू होते ही साहूकारों ने निर्माण कार्य तेज कर आवास निर्माण शुरू कर दिया है लेकिन प्रशासन के नुमाइंदो ने उक्त निर्माण कार्यों पर रोक लगाने का साहस तक नहीं जुटा पा रहे है।
साई मंदिर के समीप जमीन खरीदने वाले कुछ क्रेताओं से उनकी प्रतिक्रिया जानने दूरभाष पर संपर्क करने का प्रयास किया गया तो उनसे संपर्क नहीं हो पाया जिसके चलते उनकी प्रतिक्रिया नहीं ली जा सकी।
करोड़ों में किसने खरीदी जमीनः
कार्यालय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उमा बाई पति त्रिलोकीनाथ ने साई मंदिर स्थित भूमि 2 करोड़ 50 लाख में 28 हजार 610 वर्गफीट भूमि को शहर के नीरज बाफना पिता रेखाचंट बाफना, प्रीति बाफना पति नीरज बाफना, नीतू जैन पति अविनाश जैन एवं विकास चांडक पिता स्व.किशनलाल चांडक का अक्टूबर 2019 को 14950 वर्गफीट जमीन शहर के अविनाश जैन पिता विनोद जैन, सुमन चांडक पिता किसन लाल चांडक,हर्ष बाफना पिता रेखाचंट बाफना एवं नीरज बाफना पिता रेखचंट बाफना के द्वारा क्रय किया गया है। सभी क्रेतागण गैर आदिवासी सामान्य वर्ग से आते है उक्त भूमि पर वर्तमान में निर्माण कार्य जारी है।
विवादित होने पर निरस्त माना जायेगाः
नौकर से दगाबाजी कर जमीन जमीन पर कब्जा जमाया गया था उस जमीन के मालिक के द्वारा बस्तर कलेक्टर से खारीटी बिक्री की अनुमति मांगी गई थी। परिवर्तित जमीन को कलेक्टर के आदेशानुसार खरीदी बिक्री का प्रावधान है। तत्कालिन कलेक्टर तंबोली के द्वारा 7 सितंबर 2019 को खरीदी बिक्री की अनुमति तो दी गई थी लेकिन एक शर्त उल्लेखित किया गया था कि विवाद की स्थिति में खरीदी बिक्री का आदेश स्वतः निरस्त माना जायेगा।
अवैध मुरूम उत्खन की सूचना देने वाले को खनिज विभाग ने दोषी ठहराया
अवैध उत्खनन करने वालों पर विभाग मेहरबान
जगदलपुर। चार दिन पूर्व खनिज विभाग को सेमरा पंचायत में मुरूम उत्खनन की सूचना दी गई थी जिसकी पड़ताल करने पर यह ज्ञात हुआ कि उक्त उत्खनन का कार्य कुरंदी पंचायत 2 में होना बताया गया सूचना देने वाले को ही खनिज अधिकारी दोषी ठहराते हुए कहा कि गलत सूचना देकर विभाग को गुमराह न करें। खनिज अधिकारी चेरपा ने बताया कि जिस स्थान पर उत्खनन किया जा रहा है वह कुरंदी पंचायत 2 में आता है जिसकी अनुमति खनिज विभाग द्वारा दी गई है जबकि पंचायत सचिव बालेश्वरी ठाकुर ने कहा मुरूम उत्खनन के लिए पंचायत से कोई अनुमति या अनापत्ति प्रमाणपत्र जारी नहीं किया गया है।
ज्ञातव्य हो कि जिला मुख्यालय से लगभग 7 किमी की दूरी पर मुरूम का अवैध उत्खनन कर नगरनार मार्ग पर हाईवे के किनारे सेमरा के समीप फिलिंग का कार्य किया जा रहा है जहां सैकड़ों टिप्पर मुरूम का उपयोग किया जा चुका है। इसकी जानकारी खनिज विभाग को दी गई थी लेकिन खनिज विभाग के अधिकारी सूचना देने वाले को ही खरी खोटी सुना दी और कहा कि पूरी जानकारी के साथ सूचना दे।
खनिज विभाग की यह जिम्मेदारी बनती है कि संबंधित शिकायत वाले एरिया में पहुंच तहकीकात कर अवैध उत्खनन पर रोक लगाने की कार्रवाई करे। विभाग के संरक्षण में चल रहा मुरूम का अवैध उत्खनन करने वाले पर विभाग ही मेरहबान है।
उत्खनन की अनुमति दी गई
प्रभारी खनिज अधिकारी हेमंत चेरपा से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि मुरूम का उत्खनन सेमरा पंचायत में नहीं करंजी पंचायत 2 में किया जा रहा है जिसकी अनुमति विभाग द्वारा दी गई गई है। जब उनसे पूछा गया कि उत्खनन किस खसरा नंबर एवं कितने रकबा करने की अनुमति है तो उन्होंने गोलमोल जवाब देते हुए कहा कि यह जानकारी फान पर नहीं बता सकता कार्यालय आकर ले सकते |
पंचायत से अनुमति नहीं:
नियमों के अनुसार मुरूम उत्खनन या रेत उत्खनन या अन्य किसी कार्य के लिए संबंधित पंचायत से अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी करने का प्रावधान है। मुरूम उत्खनन के संबंध में पंचायत सचिव बालेश्वरी ठाकुर ने बताया कि मुरूम उत्खनन की अनुमति नहीं दी गई है। अब इन दोनों के बयानों में कितनी सत्यतता है वह तो जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।
जगदलपुर शहर में दिनांक 12.12.2021 के पेट्रोलिंग गस्त दौरान पथरागुड़ा भगत सिंह वार्ड में शादी समारोह के दौरान देर रात तक डी जे साउण्ड सिस्टम बहुत अत्यधिक आवाज में बजा रहा है कि सूचना प्राप्त हुआ जिस पर नगर पुलिस अधीक्षक किरण चण्हाण के पर्यवेक्षण में निरीक्षक एमन साहू के द्वारा थाना कोतवाली से सउनि0 मीना यादव हमराह आरक्षक भीगु कश्यप एवं लक्ष्मी मांझी के सूचना तस्दीक हेतु मौके पर रवाना किया गया। टीम द्वारा मौके पर पहॅुच कर प्राप्त सूचना अनुसार पथरागुड़ा भगत सिंह वार्ड में साउण्ड सिस्टम बजाने वाले मुख्य व्यक्ति से नाम पता पुछताछ करने पर अपना नाम आशुतोष मलिक पिता असीम मलिक उम्र 26 साल निवासी मुर्ति लाईन महारानी वार्ड जगदलपुर का रहने वाला बताया। जिनके द्वारा माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशों का अवहेलना करते हुये देर रात्रि में अत्यधिक साउंड सिस्टम डी0जे0 बजाते पाये जाने पर डी0जे0 संचालक से चार चक्का आईसर, वाहन क्रमांक- C g 05 AD 2516 मेें लगे डी0जे0 साउण्ड सिस्टम 04 नग बेस एवं 01 लैपटाॅप, 04 गन लाईनरे, 02 टाप, 05 नग एम्लीफायर, 05 नग क्रस ओवर, 03 नग साउण्ड सिस्टम, 04 नग सार्पी लाईट, 10 नग बडा बाक्स सिस्टम, 01 जनरेटर को जप्त कर, आरोपी के खिलाफ धारा 291 भादवि0, 4,3,15 छ0ग0 कोलाहल अधिनियम के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
नाम आरोपीः- आशुतोष मलिक पिता असीम मलिक उम्र 26 साल निवासी मुर्ति लाईन महारानी वार्ड जगदलपुर ।
जप्तीः- चार चक्का आईसर, वाहन क्रमांक-cg05 A D 2516 मेें लगे डी0जे0 साउण्ड सिस्टम 04 नग बेस एवं 01 लैपटाॅप, 04 गन लाईनरे, 02 टाप, 05 नग एम्लीफायर, 05 नग क्रंास ओवर, 03 नग साउण्ड सिस्टम, 04 नग सार्पी लाईट, 10 नग बडा बाक्स सिस्टम, 01 जनरेटर।
बीरगांव चुनावी समर में आज भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा भव्य युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया मंच पर रायपुर लोकसभा सांसद सुनील सोनी भाजपा प्रदेश महामंत्री नारायण चंदेल बीरगांव भाजपा के प्रभारी कुरूद विधायक अजय चंद्राकर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मोतीलाल साहू प्रदेश मंत्री द्वय ओ.पी.चौधरी विजय शर्मा भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी बीरगांव महापौर अंबिका यदु युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू सहित प्रदेश प्रदेश के बहुतेरे नेता उपस्थित थे |
स्वाभाविक है की युवा सम्मेलन में मंच से बात युवा हितों की एवं उनसे जुड़ी मूल समस्याओं की ही होनी थी इस अवसर पर लोकसभा सांसद सुनील सोनी ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार जमकर आड़े हाथ लिया उन्होंने कहा की 2500 रुपए बेरोजगारी भत्ता देने का वादा कर सत्ता में आई कांग्रेस से 3 साल का बेरोजगारी भत्ता वसूलने का समय आ गया है प्रदेश की सरकार प्रत्येक बेरोजगार युवा की ₹70000 से अधिक की कर्जदार बन गई है जो सरकार बिना खर्च वाले मूलभूत वादे पूरे करने में विफल है उससे बेरोजगारी भत्ता मिलने की आशा करना बेमानी है वैसे तो कांग्रेस की झूठी सरकार ने पूरे प्रदेश की जनता को छला है परंतु आज युवा सम्मेलन है तो बात युवाओं के हितों की ही कि जाएगी कांग्रेस सरकार ने ना केवल बेरोजगारी भत्ता नहीं दिया अपितु रोजगार के नाम पर भी छलावा ही किया है पढ़े लिखे बेरोजगार युवा अब रोजगार के रूप में गोबर बिन कर रोजगार प्राप्त कर सकते हैं क्योंकि सरकार के पास रोजगार प्रदान करने की कोई योजना धरातल पर उपलब्ध ही नहीं है तत्पश्चात यूथ आईकॉन ओपी चौधरी ने मंच संभाला युवाओं में खासे लोकप्रिय चौधरी ने जैसे ही माइक संभाला युवाओं में एक नई ऊर्जा का संचार हो गया उन्होंने कहा कि मैं मंच से छत्तीसगढ़ निर्माण के स्वप्न दृष्टा वर्गी अटल बिहारी बाजपेई जी को नमन करता हूं जिन्होंने छत्तीसगढ़ निर्माण के सपनों को पूरा किया उनका सपना था कि छोटे-छोटे राज्यों का निर्माण हो जिससे दूराअंचल तक भी विकास पहुंचे कांग्रेस ने इतने पाप किए हैं की यह पंचवर्षीय उनकी आखिरी पंचवर्षीय होगी एवं आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा पूर्ण बहुमत से प्रदेश में सरकार बनाएगी जिसकी नीव आज यहां बिरगांव चुनाव से रखी जा रही है प्रदेश मंत्री विजय शर्मा ने मंच से कहा की यह सरकार पक्षपाती सरकार है जो वर्ग विशेष को खुला समर्थन कर हिंदुओं हो प्रताड़ित करने का कार्य कर रही है जिसका भुगत भोगी मैं स्वयं भी हूं कवर्धा की घटना आप सभी से छुपी नहीं है मेरे साथ साथ 100 से अधिक हिंदू भाइयों पर झूठे गैर जमानती प्रकरण लगाकर हिंदू समाज को दबाने का वीफ़ल प्रयास इस सरकार द्वारा लगातार कीया जा रहा है पर कांग्रेस सरकार जान ले कि हमारे हौसले इतने भी कमजोर नहीं भूपेश तेरी जेल कचहरी देखी है और देखेंगे |
प्रदेश प्रवक्ता राजेश मूणत अपने चिर परिचित आक्रामक तेवर से ही शुरू हुए और कहा ना तख्त है ना ताज है अब तो बेईमानो का राज है प्रशासन का दुरुपयोग ही कांग्रेस का असली चरित्र है पर आप सभी युवाओं को डरने की नही इस दोगली सरकार से लड़ने की जरूरत है हम सब मिलकर इस वादाखिलाफी सरकार को उखाड़ फेकेंगे कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र अनुसार ना किसी गरीब को पट्टा दिया ना गुमठी दी ना अन्य कोई वादा पूरा किया हाँ एक काम अवश्य किया माल कमाया और समुदाय विशेष को बसाने का कार्य किया मैं विधायक सत्यनारायण को खुली चुनौती देता हूँ कि आये बीरगांव के चौराहे पर खुली चर्चा कर लेते हैं बीरगांव में आप 10 वर्ष से विधायक है और 3 साल से सत्तासीन पार्टी से है कितना काम किसने किया दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा कांग्रेस केवल तुष्टिकरण की राजनीति जानती है और हमें कहती है कि हम अपने आराध्य का नाम क्यो लेते हैं हम कहते हैं आप भी लीजिये किसने मना किया है ।
नारायण चंदेल ने कहा कि युवाओं में वो शक्ति है जो नदियों का रुख मोड़ दे आज भारत मे हर चुनावी ताले की चाबी युवा है क्योकि भारत विश्व का सबसे युवा राष्ट्र है प्रदेश की काँग्रेस सरकार से विकास की उम्मीद तो छोड़िए उल्टा प्रदेश को 40000 करोड़ के कर्ज में डूबा दिया है इस सरकार ने, खूबचंद ने कहा भुपेश नाम अब अलंकार की तरह बन गया है फरेबी का वादा खिलाफी का वे प्रदेश में तरह तरह के नमो से जाने जाते हैं कोई झुठेश कोई ठगेश और कोई लभरा कहता है और अब तो तस्कर भी रेत और नशे की तस्करी जोरो पर है, चुनाव प्रभारी अजय चंद्राकर ने कहा आप सभी को अपनी शक्ति पहचानने की आवश्यकता है विश्व भारत मे जितनी भी बड़ी क्रांतियाँ हुई उसके पुरोधा युवा ही रहे क्षत्रपति शिवाजी महाराज ने हिंदवी साम्राज्य की स्थापना का संकल्प मात्र 20 वर्ष की अल्प आयु में लिया , अंग्रेजो के खिलाफ स्वतंत्रता आंदोलन में अपने प्राणों की आहुति देने वाले सबसे युवा क्रांतिकारी खुदीराम बोस , स्वामी विवेकानन्द ने मात्र 30 वर्ष की युवा ने शिकागो में धर्म संसद में हिन्दू धर्म का परचम लहरा दिया विश्व का सबसे बड़ा स्वयं सेवी संगठन राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की स्थापना जब हेडगेवार जी ने की तब वे केवल 36 वर्ष के ही थे |
उन्होंने बहुत तल्ख अंदाज में कहा आगामी 20 तारीख को मतदान रूपी हथियार से जनरल डायर मरेगा और जरूर मरेगा उन्होंने खुली चुनौती देते हुए कहा कि मुझे सन्यास लेने की बात कहने वाले विधायक को स्वयं उनकी पार्टी ने सन्यास का रास्ता दिखाना चालू कर दिया है फिर भी मैं भुपेश बघेल और मोहन मरकाम को चुनौती देता हूँ कि क्या वे सन्यास लेंगे यदि हम सही साबित हुए तो ।
प्रदेश अध्यक्ष युवामोर्चा अमित साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ हमेशा से शांति के लिए प्रसिद्ध रहा है पर यहाँ की हवाओ में अशांति का जहर घोलने का काम किसी सरकार ने किया है तो वो कांग्रेस सरकार ने किया है कवर्धा और रायपुर संजय नगर जैसी घटनाएं अब आम होती जा रही है युवाओं को छलने का काम किसी ने किया है तो वो कांग्रेस सरकार ने किया है बेरोजगारी भत्ता तो मिला नही रोजगार भी नादराद है ।
कार्यक्रम के अंत मे सभी युवाओं ने संकल्प लिया कि हम यहाँ से कांग्रेस को उखाड़ फेकेंगे और भाजपा का परचम बीरगाँव में फहरा के रहेंगे ।
ये रहे उपस्थित राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य गुंजन प्रजापति , प्रदेश मंत्री अमित मैशरी शाह , हेमंत सेवलानी , दिनेश सुन्दरनी,तुषार चोपड़ा,विपिन साहू , गोविंदा गुप्ता हरिओम साहू ,विशाल पांडेय ,राहुल राव , अर्पित सूर्यवंशी , संभव शाह ।
मुख्यमंत्री ने कहा ने कहा यह ऐतिहासिक रहा है जंहा महंगाई बड़ी समस्या के रूप में सामने आई है वही हर परिवार महंगाई से त्रस्त है…
हिन्दूवासी हिदुत्व को लेकर राहुल गांधी के दिए बयान को लेकर मुख्य मंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि अपनी अपनी आइडिओलॉजी है…
भाजपा की विचारधारा हिटलर और मुसोलिनी की है, विदेशी आइडिओलॉजी है बीजेपी की यह लोग हाफ पेंट पहनते हैं ड्रम बजाते हैं विदेश की विचारधारा से प्रभावित हैं आयाती है इनकी विचारधारा |
बीजेपी का जवाब :
विष्णु देव साय ने दिया जवाब :- सीएम बघेल के विमानतल पर दिए बयान पर भाजपा का पलटवार
जिस कांग्रेस की स्थापना ही ब्रिटिश ने की हो वे हमे आइडियोलॉजी ना बताएं- विष्णुदेव साय
विदेश से आयाती है नेता जिस पार्टी की हाईकमान है, जिनकी पार्टी विदेशी और नेता आयातित है वो भाजपा की विचारधारा को आयातित कह रहे है हास्यास्पद |
मतदाता सूची के प्रारंभिक प्रकाशन दावा आपत्ति के समय भाजपा कहा गयी थी ?
रायपुर / भारतीय जनता पार्टी बिरगांव चुनाव में होने वाली हार के लिए अभी से बहाने की पटकथा तैयार करने में लगी है ।प्रदेश कांग्रेस के नेता सत्यनारायण शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के बिरगांव निगम के प्रभारी अजय चंद्राकर समझ चुके है कि बिरगांव में भारतीय जनता पार्टी बुरी तरह चुनाव हारने जा रही है इसीलिए वे मतदान के पहले ही भाजपा के हार लिए ठोस बहाने बनाने लगे हैं। बिरगांव में जिस मतदाता सूची के आधार पर मतदान होने जा रहा उसी मतदाता सूची के आधार पर 2018 का विधान सभा चुनाव हुआ था तथा 2019 का लोक सभा चुनाव भी उसी मतदाता सूची के आधार पर हुआ था । तब बिरगांव में भाजपा की महापौर थी राज्य में सरकार भी भाजपा की थी। वर्तमान निगम चुनाव के पहले नई मतदाता सूची नहीं बनाई गई है ।हर चुनाव के पहले मतदाता सूची का पुनरीक्षण का काम होता है ।मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन किया जाता है ,जिसमे दावा आपत्ति मंगवाया जाता है ।इसके बाद मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होता है। मतदाता सूची में अजय चंद्राकर जिस गड़बड़ी का दावा कर रहे है वह सत्य है तो दावा आपत्ति के समय भारतीय जनता पार्टी ने उसमें आपत्ति क्यो नहीं लगाया था?
वरिष्ठ कांग्रेस नेता सत्यनारायण शर्मा ने कहा कि पहले निगम में मकान नम्बर नहीं होता था अमूमन लोग परिचय कर्ता या मकान मालिक के पते पर भी नाम दर्ज करवाते है ।अजय चंद्राकर जिस एक मकान के पते पर 130 नामो के होने का झूठा दावा कर रहे उस पते पर सिर्फ 40 मतदाता ही है वे सब वहां भौतिक रूप से वर्षो से निवास करते हैं।बिरगांव निगम के उरकुरा रावा भाठा में आज भी ऐसे दर्जनों संयुक्त परिवार है जहाँ एक घर मे बीस तीस चालीस मतदाता हैं।
कांग्रेस के विधायक सत्यनारायण शर्मा ने कहा की पूर्व मंत्री एवं विधायक अजय चंद्राकर के आचरण और बयानों से स्पष्ट है उनको ऐसा लग रहा कि हारी हुए निगम का उनको प्रभारी बना कर उनकी राजनीति को समाप्त करने का षड्यंत्र उनकी ही पार्टी में किया गया है। बिरगांव में मिली जिम्मेदारी का बेहतर तरीके से निर्वहन नहीं कर पा रहे हैं उल्लू जुलुल बयानबाजी कर सुर्खियों में बना रहना चाहते हैं अजय चंद्राकर कभी धमकी देते हैं कि बिरगांव निगम क्षेत्र में आने वाला जिंदा नहीं जाएगा, कभी कहते हैं कि मतदाता सूची में गड़बड़ीयां है वे समझ ही नही पा रहे क्या करे क्या क्या कहे ।बिरगांव के भाजपा कार्यकर्ता अपने प्रभारी के व्यवहार से दुखी है उनका कहना है जो दो तीन वार्ड भाजपा जीतती अजय चंद्राकर के प्रभारी बनने से उसकी सम्भावनाये भी खत्म हो गयी हैं।
चुनौती के सवाल पर जवाब देते हुए शर्मा ने कहा कि मोहन मरकाम और भूपेश बघेल तो बहुत बड़े नेता हैं हमारे मैं विधायक जी को चुनौती देता हूं कि हमारे ब्लॉक अध्यक्ष से ही वह संवाद कर लें दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा और 23 तारीख को उनके सारे सवालों के जवाब जनता उन्हें दे देगी
डौंडीलोहारा – डौंडीलोहारा के शीतला तालाब वार्ड 6 में सोमवार सुबह एक युवक की लाश मिलने से नगर में हडकंप मच गया, आसपास के लोगों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई | मृतक की उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष की है | तालाब के किनारे ही बाइक हीरो होन्डा शाइन पड़ी मिली, बाइक के नंबर के आधार पर ही मृतक की पहचान की गई | प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक नागेश्वर पटेल डौंडीलोहारा तहसील में चपरासी के पद पर पदस्थ था वह मूलतः बिलाईगढ़ क्षेत्र का निवासी था 2 वर्ष पूर्व ही डौंडीलोहारा में ट्रान्सफर हुआ था | घटना की जानकारी मिलने के पश्चात् पुलिस थाना डौंडीलोहारा की टीम मौके पर पहुँच जांच पड़ताल कर रही है इसके साथ ही परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है । बताया जा रहा है कि मृतक शराबी था | पुलिस शव व बाइक को देखकर ऐसा अंदेशा लगा रही है कि मृतक तेज रफ़्तार में बाइक चलाने से अनियंत्रित होकर तालाब में गिर गया होगा सिर व पैर में चोंट आने एवं नशे में होने के कारण पानी में डूब जाने से उसकी मौत हुई होगी | वास्तविकता क्या है यह तो पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल पायेगा | परिजनों के आने के बाद ही पोस्टमार्टम होगा |
आज दिनांक 12/12/2021 को मेटल मांईस वर्कर्स युनियन इंटक का त्रैवार्षिक अधिवेशन (चुनाव) सम्पन्न हुआ |
इंटक अध्यक्ष तिलक राम मानकर के द्वारा स्वागत भाषण एवं सचिव तेजेन्द्र प्रसाद द्वारा प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया तत्पश्चात वर्तमान कार्यकारिणी को भंग कर नया चुनाव सम्पन्न कराया गया जिसमें सर्वसम्मति से.पूर्व अध्यक्ष तिलक राम मानकर को पुनः अध्यक्ष निर्वाचित किया गया एवं सचिव तेजेन्द्र प्रसाद जी को ही बनाया गया ।
उपरोक्त कार्यक्रम हेतु मुख्य चुनाव अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद तिवारी सहायक चुनाव अधिकारी के रूप मे राकेश स़िह एवं प्रसाद परेरा बचेली शाखा से उपस्थित रहे एवं साथ मे मेटल माई़स वर्कर्स युनियन इंटक के महासचिव आशिष यादव जी बचेली से उपस्थित रहे । इस त्रैवार्षिक अधिवेशन मे इंटक युनियन के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने बहुत ही हर्ष के.साथ इस कार्यक्रम मे भाग लेकर एक नये जोश के साथ.कार्यक्रम को सफल बनाने मे सहयोग दिया ।
कार्यक्रम का संचालन प्रदेश इंटक के सचिव अभय सिंह जी ने किया उपरोक्त कार्यक्रम मे डी एस बिजोल. कलाम मोहम्मद खान ,भूपेन्द्र दिल्लीवार ,चेतन साहू जी रसिया राम लहरे ,विनय साहू ,यासिर जमाल.फारुकी ,गौतम वर्मा, संतोष घराना, मनीष गांवरे ,छबिकांत फाफरे, टी पी सिंग,लखन मंडावी, आर बी गेंदले, योगराज ठाकुर, इन्द्रमन जोशी,दिनेश कांत ,अवधेश सिंह,इंद्र कुमार करात, सिल्वा जगन्नाथ, गुरू प्रसाद, सुशील ताम्रकार, रिंकू कुमार, तुलसी राम वर्मा,सी एस पांडे,उन्नी कृष्णन, शेष साई,गुलाब चंद,रोहित टंडन,पूनीत राम,हेमंत देवहारी ,दिनेश उर्वशा, जागेश्वर ठाकुर,शिवराम गुप्ता, व्ही के पटले,आनंद बोरकर,प्रमोद गुप्ता ,गेंदलाल कुरेटी,विनोद तिवारी, टोमन खरे,कैलाश पटेल, छोटे मियां ,टहलु राम भुआर्य, संजय रावत ,अवधेश सिंह,बाबूलाल कोठरी, रेख राम मरई, अजय मौर्या, ओम.प्रकाश, गगन वर्मा,एवं ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक बांबेश्वर एवं नगरपालिका अध्यक्ष शीबू नायर जी एवं वरिष्ठ पत्रकार कमल शर्मा जी ने अपनी उपस्थिती प्रदान की।