छत्तीसगढ़ प्रदेश कोरोना की विभीषिका से जूझ रहा है , स्वास्थ्य व्यवस्थाएं वेटिंलेटर पर हैं और ऐसे समय मे राज्य सरकार को छत्तीसगढ़ वासियों से ज्यादा चिंता असम से लाये गए बोडो प्रत्याशियों की है । उक्त बातें पूर्व मंत्री और भाजपा प्रदेश प्रवक्ता केदार कश्यप ने कही ।
कश्यप ने कहा की राज्य सरकार आज हर मोर्चे पर फेल हो गई है खासकर कोरोना काल मे जनता का भरोसा सरकार से टूट चुका है । असम के प्रत्याशियों को राज्य सरकार प्रदेश में राजनीतिक पर्यटन करवा रही है । उनके लिए रेस्ट हाउस में मांस , मदिरा की व्यवस्था में लगी राज्य सरकार ने सारे संसाधन झोंक दिए हैं । इस बात की पुष्टि अधिकारियों ने भी की है । एक तरफ कचरा ढोने वाली गाडियों में इंसानों की लाशें ढोई जा रही है , और सत्ता पक्ष के जनप्रतिनिधि एशोआराम में मस्त हैं । इस महामारी के समय सरकार असम के प्रत्याशियों को पायलट और फॉलो सहित तमाम प्रोटोकॉल की सुविधाएं उपलब्ध करवा रही है । जनता जानना चाहती हैं की ये सब किसके इशारे पर हो रहा है ।
री सुन्दरराज पी, पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रंेज, श्री विनीत खन्ना, पुलिस उप महानिरीक्षक, कांकेर रेंज, उत्तर बस्तर कांकेर, श्री मोहित गर्ग, पुलिस अधीक्षक नारायणपुर एवं श्री नीरज चंद्राकर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नारायणपुर के निर्देशन में डीआरजी, जिला बल, छसबल, एसटीएफ, आईटीबीपी, द्वारा क्षेत्र में लगातार नक्सल विरोधी अभियान संचालित किया जा रहा है। पुलिस द्वारा चलाये जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के क्रम में दिनांक 14.04.2021 को थाना ओरछा की जिला बल, डीआरजी एवं छसबल की संयुक्त पुलिस पार्टी साप्ताहिक बाजार ओरछा में चेकिंग कार्यवाही कर रही थी।
चेकिंग की कार्यवाही के दौरान पुलिस पार्टी को देखकर 02 संदिग्ध व्यक्ति लुक-छिप रहे थे, जिन्हे पुलिस पार्टी द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ पर जिन्होने अपना नाम 1-शंकर पोयाम पिता पंडरू पोयाम उम्र 23 वर्ष निवासी डुरगीपारा गुदाड़ी थाना ओरछा (भट्टबेड़ा जनताना सरकार अध्यक्ष) 2-मानसिंह वडडे उर्फ गुडडु पिता कारूराम वडडे उम्र 19 वर्ष निवासी डुरगीपारा गुदाड़ी थाना ओरछा (भट्टबेड़ा मिलिशिया डिप्टी कमाण्डर) बताया तथा दिनांक 27.02.2021 को ओरछा के पास मुख्य मार्ग में आईईडी विस्फोट की घटना जिसमें 01 छसबल का जवान घायल हुआ था, उक्त घटना में शामिल होना स्वीकार करने पर दोनों आरोपियों को दिनांक-14.04.2021 को गिरफ्तार किया गया। दिनांक 15.04.2021 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेशकर जेल दाखिल किया गया।
जगदलपुर – आदिवासी युवा छात्र संगठन ने बस्तर विश्वविद्यालय के नियमित एवं अनियमित छात्रों का ऑनलाइन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि दिनांक 15/04/2021 और लेट फीस के साथ 20/04/2021 तक थी संपूर्ण बस्तर जिले में कोविड-19 लॉकडाउन 15/04/2021 से 22/04/2021 कुल 07 दिनों का लॉक डाउन होने जा रहा है और धारा 144 को मध्य नजर रखते हुए बस्तर संभाग के सुदूर वनांचल क्षेत्रों के छात्रों को यातायात के साधनों के अभाव व आर्थिक तंगी के चलते भी फॉर्म नहीं भर पाए हैं। छात्र हितों के हित
में आदिवासी युवा छात्र संगठन बस्तर विश्वविद्यालय ऑनलाइन फॉर्म भरने की तिथि इस महीने के अंतिम 30/04/2021 तक किया जाए और विश्वविद्यालय द्वारा शीघ्रता शीघ्र अधिसूचना जारी की जाए ताकि विद्यार्थियों को जानकारी दे सकें इस दौरना आदिवासी युवा छात्र संगठन के संभागीय अध्यक्ष याकूब तिर्की, तोकापाल ब्लॉक प्रभारी अभय कच्छ, दरभा ब्लॉक अध्यक्ष सचिन कश्यप आदि उपस्थित रहे।
पुलिस व प्रसासन पर हमला बेहद दुर्भाग्यपूर्ण, जताया खेद
जगदलपुर – सोमवार को चपका में स्टील प्लांट के लिये आयोजित जनसुनवाई के दौरान हुई घटना पर प्लांट के विरोध में बनाई गई संघर्ष समिति ने घटना पर खेद व्यक्त करते हुए एवं पुलिस व प्रसासन पर हुए हमले को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।
संघर्ष समिति के पीली बाई कश्यप ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर घटना को दुखद बताते हुए कहा है कि जनसुनवाई शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन हो रहा था लेकिन लेकिन कुछ असामाजिक तत्वों ने ग्रामीणों पर अभद्रतापूर्वक गाली गलौज से विवाद उतपन्न हुआ उन्होंने कहा कि अधिवक्ता नितिन जैन पर आरोप लगाते हुए कहा कि आदिवासी अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ने आये थे ,प्लांट के विरोध में रहे ग्रामीण आदिवासियों पर जातिगत टिप्पणी करते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग किया और अनपढ़,मुरिया माडिया,अज्ञानी,शराबी आदिवासियों कभी नही सुधरोगे प्लांट का विरोध क्यों कर रहे हो हमेशा विकास का विरोध करते हो जैसे अभद्र शब्दों का प्रयोग करने से आदिवासी समुदाय का अपमान हुआ एवं भावना को ठेस पंहुचाया इसलिए स्वतःही लोगों में आक्रोश बढा और घटना घटी विवाद बढ़ने पर पुलिस के जवान बीच मे आने से उन्हें चोट लगी जो को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।
आगे उन्होंने कहा कि जनसुनवाई को बीच मे अचानक रोकना और धारा 144 के बावजूद जिला प्रसासन द्वारा जनसुनवाई करना भी गलत है क्यों ग्रामीणों द्वारा इस सम्बंध में पूर्व में कलेक्टर को ज्ञापन देकर फर्जी ग्राम सभा प्रस्ताव की जांच करने व कोविड काल में धारा 144 के दौरान जनसुनवाई नही करने का अपील किया गया था ऐसे में जिला प्रसासन का रवैया भी सन्देहास्पद है।
12 गांवों के लोग देंगे गिरफ्तारी –
संघर्ष समिति ने बताया कि कुछ लोगों पर जबदस्ती पुलिस को दबाव बनाकर एफआईआर करवाया जा रहा है,अगर एफआईआर से गिरफ्तारी की जाती है तो सभी 12 गांवों के ग्रामीण गिरफ्तारी देने तैयार हैं क्योंकि जनहित के मुद्दे को लेकर हितों की लड़ाई लड़ा जा रहा है। और प्रशासन द्वारा 144 लगाकर उल्लंघन को भी मनमानी बताते हुए कोर्ट में चुनोती देने की बात कही है।
बस्तर साँसद दीपक बैज ने केदार कश्यप को पलटवार करते हुए कहा। जो पोस्ट उन्होंने अपने फेसबुक वॉल पर डाली है। पहले सत्यता की जानकारी लें।
ञात हो कि पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने सोशल मीडिया के माध्यम से एक पोस्ट वायरल की है। उस वायरल वीडियो की सत्यता और विश्वसनीयता को परख लेनी चाहिए। अपनी सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए किस तरह पुरानी वीडियो को वायरल कर हीरो बनने चाह रहे है। जनता देख रही है समझ रही है पूरा देश विषम परिस्थिति में है सिर्फ केंद्र सरकार की नाकामी की वजह से आज पूरे देश का ये हाल है उसे छुपाने एवँ सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए इस तरह से सोशल मीडिया में वीडियो वायरल करना पूर्व मंत्री व जिम्मेदार नागरिक होने के नाते ये शोभा नही देता।
केंद्र सरकार पिछले साल से लेकर अब तक कोरोना महामारी को रोकने में विफल रही है। और राज्य सरकार को मददत नही कर रही है साथ ही किसान आंदोलन भी इसका ताज़ा उदाहरण है। जिस तरह से लगातार गिरते जनाधार से घबराकर अपनी जिम्मेदारियों से बचने के लिए बयानबाजी कर रहे है। घर मे एयर कंडीशन रूम में बैठ कर राजनीति करने से नही होता 15 साल प्रदेश के मंत्री रहे केदार कश्यप अभी तक आपने सरकार को क्या सुझाव दिया। अभी तक आपने घर से बाहर निकल कर कितने मैदानी इलाकों में लोगो की मदत की है। हेलीकॉप्टर में उड़ने वाले पूर्व मंत्री ज़मीनी हकीकत क्या जाने। ये बस भाजपा के प्रवक्ता मात्र रह गए है।
आज छत्तीसगढ़ सरकार का कार्य देश मे सभी राज्यों की तुलना में बेहतर रहा है साथ ही छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री देश के अन्य राज्यो के मुख्यमंत्रियों की तुलना में सबसे बेहतर काम कर रहे है जो पिछले दिनों सारे देश ने देखा है।
लेकिन यह भारतीय जनता पार्टी के नेता और केंद्र के लोग हमारे छत्तीसगढ़ सरकार को बदनाम करने का कोशिश कर रहे हैं क्या करोना छत्तीसगढ़ में ही फैला हुआ है हमारी सरकार हमारे शासन के अधिकारी,कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि दिन रात एक कर कोरोना के रोकथाम में लगे हुए है।
और निश्चित रूप से माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के नेतृत्व में बेहतर काम हो रहा है। आने वाले समय में कोरोना महामारी का नियंत्रण कर लिया जाएगा।
लेकिन पूर्व मंत्री केदार कश्यप घर में बैठकर राजनीति करना बंद करें जनता के बीच में जाएं। हमारे जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी जान जोखिम में डालकर काम कर रहे हैं और केदार कश्यप जैसे हवा में उड़ने वाले नेता हवा में बात कर रहे हैं। ऐसे हवा में बात करना बंद करें सत्यता को जांच लेंवे।
छत्तीसगढ़ कोरोना पेसेंट के मामले में सबसे ऊपर है । प्रतिदिन 15 हजार से ऊपर मामले आ रहे है , सैकड़ों की रोजाना अकाल मृत्यु हो रही है , पर सरकार की चिंता चिकित्सा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की नही है , सरकार की चिंता तो असम से आये हुए 25 ,30 प्रत्याशी की है , जिन्हे सरकार ने चित्रकोट के रेस्ट हाउस में रुकवाया गया है और उनकी आवभगत करने में है उनके सत्कार में है ,उनके पर्यटन में है सरकार का तंत्र बस उनकी खातिरदारी में लिप्त है।
मंत्री, सांसद, विधायक सेवा में लगे हुए हैं , जबकि पूरे बस्तर में धारा 144 लगी हुई है , लॉकडाऊन लग रहा है फिर दूसरे प्रदेश के लोग बस्तर में ओ भी रेस्ट हाउस में किसके निर्देश पर रुके हुए हैं ?
मेरा सरकार से आग्रह है जल्द उन्हें निकाल बाहर करें एवम बस्तर की चरमराती चिकित्सा व्यवस्था को सुदृढ़ करे।
दिनांक 14.04.2021 को थाना कोतवाली को कोविड.19 संक्रमण के फैलाव के बचाव हेतु उपनिरीक्षक पीयुष बघेल हमराह स्टाफ.आर0 क्र0 1093 रवि सरदार आर0क्र0 1307 प्रकाश नायक एवं आर0क्र0 665 शंकर चांदने मय शासकीय वाहन क्रमांक. Cg03.6600 में पट्रोलिंग चेकिंग डियुटी दौरान एस0बी0आई0 चौक पर आने.जाने वाले वाहनों को चेकिंग के दौरान एक स्कार्पियों वाहन क्रमांक. C g18 T 0692 को रोककर चेक किये चालक का नाम पता पुछने पर अपना नाम.जोगेन्द्र यादव पिता शत्रुधन यादव तथा एक अन्य व्यक्ति बैठा था जिसने अपना नाम आकाश कुमार कर पिता विजय कुमार कर निवासी कुम्हारपारा का होना बताया। वाहन को चेक करने पर वाहन के
अंदर एक लोहे का बंडा तलवार, एक बेस बाल खेलने वाला कला रंग का बेट व एक स्टील का छोटा चाकू लकडी का बेट लगा हुआ मिला। जिसके बारे में पुछताछ करने पर कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया व अवैध रूप से तलवार रखना पाये जाने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय दीपक झा व अति0 पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाष शर्मा के मार्गदर्षन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में मौके पर ही उक्त बंडा तलवार को गवाहो के समक्ष मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त किया गया व आरोपियों का कृत्य धारा 25 आम्र्स एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से विधिवत् गिरफ्तारी के बाद न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
नाम आरोपीः.
1 जोगेन्द्र यादव पिता शत्रुधन यादव उम्र 34 साल निवासी जमाल मिल के पास कुम्हारपारा जगदलपुर। 2 आकाश कुमार कर पिता विजय कुमार उम्र 29 साल कर निवासी कुम्हारपारा जगदलपुर
बरामदः. एक लोहे का बंडा तलवार, एक बेस बाल खेलने वाला काला रंग का बेट व एक स्टील का छोटा चाकू लकडी का बेट लगा एवं एक स्कार्पियों वाहन क्रमांक. CG 18 T 0692A
पुलिस का नाम जुबान पर आते ही एक नकारात्मक सोच उभरकर सामने आती है लेकिन जरुरी नहीं कि हर समय ऐसा संभव हो जो पुलिस अपराधियों के मन में भय पैदा करती है वहीँ समय आने पर यही पुलिस मानवता धर्म निभाने में पीछे नहीं हटती | हाल ही में लॉकडाउन के दौरान गुंडरदेही पुलिस द्वारा मानवता कि अनूठी मिसाल पेश की कल दिनांक 14 अप्रेल को कोरोना लॉकडाउन पेट्रोलिंग दौरान ग्राम इरागुड़ा चौक के पास खड़े कैलाश कोसरे ग्राम कोड़ेवा जो अपनी पत्नी व बच्चे के साथ खड़े थे जिसे पूछताछ करने पर बताएं
कि बच्ची वंशिका कोसरे उम्र 5 माह का स्वास्थ्य दिनांक 13 अप्रेल से खराब होने से ग्राम इरागुड़ा डॉक्टर के पास ले गए थे लेकिन क्लीनिक बंद होने व गाड़ी का पेट्रोल खत्म हो जाने से परेशान थे जिसे गुंडरदेही के पेट्रोलिंग पार्टी के प्रधान आरक्षक 535 वीरेंद्र साहू, आरक्षक 96 प्रवीण सोनी, आरक्षक 510 नुतेश मंडावी द्वारा गुंडरदेही के अस्पताल ले जाकर इलाज करवाया गया उसके बाद उनके गृह ग्राम कोड़ेवा पहुंचाया गया | इस प्रकार पुलिस वालों द्वारा अपनी ड्यूटी के साथ साथ मानवता का भी धर्म निभाया |
सिटी मीडिया पुलिस के इस सराहनीय कार्य के लिए उनका आभार व्यक्त करती है |
जगदलपुर:-आज भी कोतवाली पुलिस बल अपनी सख्ती दिखाते हुए कार्यवाही करते हुए नजर आयी रात्रि कर्फ्यू में बेवजह घूमने वालों के ऊपर कार्यवाही करते हुए उनकी मोटरसाइकिल जब्त की गयी। बस्तर के पुलिस अधीक्षक श्री दीपक झा के निर्देश पर लगातार बस्तर पुलिस प्रशासन के नियमों के पालन कराने में लगी हुई जिसके द्वारा कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सके ,जिसके पालन में आज भी कोतवाली पुलिस द्वारा अनावश्यक बिना कोई काम के घूमने वाले लोगों के खिलाफ कार्यवाही की गयी।
आपको बता दे कि रात्रि कर्फ्यू का उल्लंघन करने वाले लोगो को सख्ती के साथ कार्यवाही करते हुए पुलिस विभाग की ओर से समझाईस भी दी जा रही है, लगातार पुलिस विभाग बिना मास्क सहित रात्रि कर्फ्यू के दौरान सड़क पर घूमने वाले व्यक्तियों पर कार्यवाही करते नजर आ रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री ओम प्रकाश शर्मा व नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सागर सिदार स्वयं जगदलपुर स्थित चाँदनी चौक में खड़े होकर बेवजह घूमने वाले दो पहिया ,चार पहिया वाहनों को चेकिंग कराते हुए ज़ब्ती की कार्यवाही करने का निर्देश देते नजर आए।
कोतवाली टीआई एमन साहू ने बताया कि कर्फ्यू का पालन नही करने वाले 81 लोगो के खिलाफ चलानी कार्यवाही किया गया है। तथा 15 मोटरसाइकिल को भी जब्त कर कोतवाली थाने में रखा गया है कोतवाली पुलिस तथा यातायात पुलिस के द्वारा लोगों से घर के बाहर बेवजह ना घूमने की अपील पेट्रोलिंग के माध्यम से लगातार की जा रही है कर्फ्यू का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ सख्ती बरती जायेगी।
जिले में लॉकडाउन के दौरान जमाखोरी/कालाबाजारी एवं कंटेंटमेंट से संबंधित समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु अधिकारियों/कर्मचारियों को उपरोक्त कार्य हेतु अधिकृत किया गया है | अधिकारियों/कर्मचारियों के नाम पदनाम व् उनसे संपर्क के लिए मोबाइल न दिया गया है वह इस प्रकार है –