बालोद – जंगल से लगे गांवों में वन्यजीवों का आतंक बढ़ता जा रहा है। अभी कुछ दिनों पहले हाथियों के झुंड का उत्पात थमा नहीं कि अब भालू ने भी दस्तक दे दी है । भालू के आने से ग्रामीणों में खौफ बना है।




बालोद – जंगल से लगे गांवों में वन्यजीवों का आतंक बढ़ता जा रहा है। अभी कुछ दिनों पहले हाथियों के झुंड का उत्पात थमा नहीं कि अब भालू ने भी दस्तक दे दी है । भालू के आने से ग्रामीणों में खौफ बना है।




दल्लीराजहरा – प्रदेश में स्वास्थ्यकर्मियों की दो दिवसीय हड़ताल की वजह से कोरोना संक्रमितों की सम्पूर्ण जानकारी नहीं मिल पाई है एंटीजन रिपोर्ट के आधार पर आज दल्लीराजहरा से 04 संक्रमित मिले है किन्तु ट्रू नॉट और RTPCR की रिपोर्ट के आधार पर कुल 12 संक्रमितों की पुष्टि हुई है |

एक नजर – दल्लीराजहरा के किस वार्ड से कितने संक्रमित मिलें | आज जिन वार्डों में कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है वे इस प्रकार है – वार्ड क्र 13 से 01, वार्ड क्र 25 से 01 और छोटेबेतिया कांकेर से 02 मरीजों की पुष्टि हुई है |

इस प्रकार एंटीजन से 04 लोग कोरोना संक्रमित मिले |

विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया सिटी मीडिया भी नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध करता है कि घरों से कम से कम निकले एवं सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें जिससे स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित रख बड़ी हानि से बचे |

दल्लीराजहरा – राधिका नेताम द्वारा दिनांक 3।11।2020 मंगलवार को स्पोर्ट क्लब दल्लीराजहरा के आइसोलेशन सेंटर में 32 पुरूष, 19 महिला और 10 कोविड स्टाफ को आयुर्वेदिक काढ़ा पिलाया गया।





रनचिरई – थाना रनचिरई क्षेत्र में नाबालिग लड़की से छेड़खानी का मामला। आरोपी द्वारा जान से मारने की धमकी देकर नाबालिग लड़की से किया छेड़छाड़ । थाना रनचिरई पुलिस द्वारा आरोपी गिरफ्तार | प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला भटगांव, थाना रनचिरई का है एक

नाबालिग बालिका जो अपने गांव के बोरिंग में पानी भरने गई थी, जिसे अकेली देखकर आरोपी बोरिंग के पास आया और बेईज्जती करने की नियत से दाहिना हाथ बांह को पकड़ा और तुम्हारे शादी किसी से नही होने दूंगा अगर किसी से शादी करेगी तो मै तुम्हे भी मारूंगा और मै भी मर जाऊंगा कहकर आरोपी युवक इन्द्रजीत महिपाल पिता गंगाराम महिपाल उम्र 19 वर्ष ग्राम भटगांव, थाना रनचिरई, जिला बालोद द्वारा इस प्रकार कृत्य किया गया जिससे नाबालिग

युवती घबरा गई और अपने परिजनों को इस बात की जानकारी दी जिसके पश्चात् परिजनों द्वारा उक्त आरोपी युवक के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर और नाबालिग बालिका द्वारा पूछताछ कर आरोपी के विरूध्द धारा 354, 506 भा0द0वि0, 7, 8 पाक्सो एक्ट का अपराध पाये जाने से गिरफ्तार कर बालोद जेल भेज दिया गया |


दल्लीराजहरा – कल देर रात दल्ली – डौंडी मार्ग के चौराहा पड़ाव मोड़ पर कार को बचाने के चक्कर में दो ट्रक आपस में भीड़ गई जिससे एक ट्रक विनायक ट्रांसपोर्ट जो दल्ली की तरफ से माल खाली कर आ रही थी आ रही थी और दूसरी किसान ट्रांसपोर्ट भानुप्रतापपुर की ओर से आयरन ओर लेकर रायपुर जा रही थी सामने से आ रही कार को बचाने के चक्कर में भानुप्रतापपुर की ओर से आ रही ट्रक दूसरी ट्रक को ठोकर मारते हुए रोड से नीचे उतर गई

दल्ली से आ रही ट्रक रोड के बीचो बीच तिरछी खड़े हो गई रात में बड़ी मुश्किल से ट्रक को सड़क के किनारे लगाया गया जिससे कई घंटों तक यातायात मार्ग अवरुद्ध रहा | दल्ली एवं एवं डौंडी के बीच माइंस की ओर से आने वाली भारी वाहनों के कारण आये दिन दुर्घटना के कई

समाचार मिल रहे है किन्तु न तो इन तेज गति से चला रहे ट्रक चालकों पर कोई असर हो रहा है और न ही प्रशासन द्वारा इस ओर ध्यान दिया जा रहा है | कल रात का हादसा बहुत भयानक हो सकता था यदि दोनों ट्रक आमने सामने भिड़ती या कार सवार को अपनी चपेट में लेते तो |

रात के समय गति की सीमा नहीं रहती दल्ली राजहरा की दोनों ओर मानपुर मोड़ एवं चौराहा पड़ाव रोड मैं अक्सर बड़ी दुर्घटनाएं हो चुकी है प्रशासन की ओर से अत्यधिक प्रयासों के पश्चात झरण रोड पर लाइट की व्यवस्था की गई है एवं अस्थाई तौर पर ड्रम रखकर बेरी गेट बनाया

गया है जोकि समस्या का स्थाई समाधान नहीं है झरन मंदिर के पास माइंस की ओर जाने वाली ट्रकों के कारण मोटरसाइकिल सवार एवं कार चालकों को हमेशा भ्रम होता है एवं बड़ी

दुर्घटनाएं घटती है उस मार्ग पर डिवाइडर अथवा कोई स्थाई व्यवस्था कर माइंस की ओर जाने वाली ट्रकों का दिशा निर्धारण पूर्व से ही होना चाहिए दूसरी ओर चिखला कसा पुल पर भी दोनों ओर स्पीड ब्रेकर बनाया जाना चाहिए इसके अलावा ट्रक मालिकों को अपने ड्राइवरों से

मदिरापान ना कर एवं निर्धारित गति सीमा पर वाहनों को चलाने का निर्देश भी दिया जाना अति आवश्यक है नौसिखिये ड्राइवर एवं बिना लाइसेंस वाले ड्राइवरों को वाहन चलाने ना दिया जाए चेकिंग समय-समय पर की जानी अति आवश्यक है आए दिन हो रही दुर्घटनाओं से शहरवासियों के मन में भय व्याप्त हो चुका है |

दल्लीराजहरा – महारत्न सेल के इकाई भिलाई इस्पात संयंत्र के बंधक खदान राजहरा खदान समूह में सुरक्षा के प्रति जिस तरह से लापरवाही बरती जा रही है और जिस तरह से खदानों में कर्मियों के सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए बने सरकारी उपक्रम के अधिकारियों द्वारा इस लापरवाही के प्रति आंख बंद कर लिया गया है उससे कई अहम प्रश्न खड़े होते हैं। इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए भारतीय मजदूर संघ के बालोद जिला मंत्री मुश्ताक अहमद ने बताया कि दिनांक 22 मई 2020 को दल्ली यांत्रिकत खदान मे बिजली पोल को हटाने का कार्य चल

रहा था जिसके दौरान दुर्घटना घटी और अतिराम नामक ठेका श्रमिक की दुखद मौत हो गई। क्योंकि यह फेटल दुर्घटना कार्यस्थल पर कर्मियों के सुरक्षा से जुड़ी थी अतएव इस दुर्घटना की जांच हेतु डिप्टी डायरेक्टर ऑफ माइंस सेफ्टी । इलेक्ट्रिकल,नागपुर एवं सेल के सुरक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों द्वारा स्थल निरीक्षण एवं दुर्घटना के कारणों की जांच की गई। इस बीच भारतीय मजदूर संघ ने यह निर्णय लिया कि क्योंकि इस दुर्घटना से कार्य स्थल पर कर्मियों की सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े होते हैं अतः श्रमिक संगठन होने के नाते संघ का यह कर्तव्य बनता है कि वह भी इस दुर्घटना की जांच करते हुए दुर्घटना के कारणों और इसके लिए जिम्मेदार व्यक्तियों को चिन्हित करें।

इस तारतम्य में संघ ने एक जांच समिति का गठन किया और दुर्घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए कर्मियों से बातचीत की और दुर्घटना के कारणों एवं इसके लिए जिम्मेदार व्यक्तियों का पता लगाया ।संघ द्वारा किए गए जांच में जो तथ्य सामने आए उसे ऐसी कई बातें सामने आई है जिससे दल्ली खदान प्रबंधन के कतिपय अधिकारियों द्वारा जालसाजी दस्तावेजों में हेरफेर, ठेका कर्मियों पर नौकरी से निकालने की धमकी देकर बलपूर्वक पुलिस थाने में गलत बयान बाजी करवाना ,ठेकेदार से मिलीभगत कर के ठेके के नियम और शर्त के विरुद्ध जाकर खुलेआम गैरकानूनी तरीके से ऐसा काम कराया जिसके लिए मृतक अतिराम अधिकृत ही नहीं

थे और ना ही उक्त प्रवृत्ति का कार्य में किसी तरह का कार्य उक्त ठेके में निहित था। दुर्घटना के समय जो कार्य कराया जा रहा था वह विभागीय तौर पर कराया जा रहा था।मृतक अतिराम अकुशल श्रेणी का कामगार था और उसके पास लाइनमैन का कोई सर्टिफिकेट नहीं था। दुर्घटना के वक्त मृतक अतिराम से जो कार्य कराया जा रहा था वह लाइनमैन का कार्य था और चुंकि कार्य विभागीय तौर पर किया जा रहा था अतः उस कार्य को विभागीय लाइनमैन से कराना था।किंतु कार्य का देखरेख करने वाले विभागीय विद्युत इंजीनियर द्वारा विभागीय लाइनमैन से उक्त कार्य नहीं कराया गया और इसके लिए मृतक अतिराम जो कि ठेका नियम के अनुसार अकुशल कामगार था उससे यह कार्य कराया गया जिसके फलस्वरूप दुर्घटना में उसकी मृत्यु हुई।

संघ द्वारा किए गए जांच में जो तथ्य सामने आए हैं उसकी जानकारी देते हुए जिला मंत्री ने बताया कि उक्त दुर्घटना के लिए जो कारक तत्व जिम्मेदार हैं वह निम्नानुसार हैं-
दल्लीराजहरा – हिन्द सेना समाजसेवी संगठन अपनी सामाजिक सरोकार की परंपरा को लगातार आगे बढ़ा रही है। इसी के तहत हिन्द सेना ने इस दीपावली पर हर गरीब के आंगन में रोशनी बिखेरने का फैसला किया। संघठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता मंगेश वैद्य साहू के निर्देशानुसार युवा ब्रिगेड़ कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष हर्ष रामटेके ने बताया कि दीवाली पर पूरे देश में उन बेहद गरीब परिवारों में चूल्हे भी नहीं जल पाते है ऐसे निर्धनों को वस्त्र,खाद्यान्न एवं मिट्टी के पच्चीस लाख दीए वितरित किए जाएंगे। वहीं छग के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की

सकारात्मक सोच के अनुरूप गोबर से बने दीए भी जरूरतमंदो को उपलब्ध कराए जाएंगे।
हर्ष रामटेके ने बताया कि देश में आज भी ढेर सारे ऐसे परिवार है, जिनके घरों में दीपावली त्यौहार तो दूर की बात है उन घरों में चूल्हे भी नहीं जल पाते है, आम दिनों में भी रात के समय रोशनी की व्यवस्था नहीं हो पाती। जब सारे देश के लोग दीपावली के जस्न में डूबे रहते हैं तब ऐसे परिवारों के सदस्य अपने घर के अंधेरे कोने में अपनी किस्मत पर आंसू बहाते बैठे

रहते हैं। हिन्द सेना ने इस बार की दीपावली पर ऐसे असहाय लोगों के घरों को रोशन करने और उनके आंसू पोछने का फैसला किया है। रामटेके ने बताया कि के तमाम पदाधिकारी एवं सदस्य दीपावली के पूर्व देश के प्राय सभी प्रदेशों में बेहद जरूरतमंदो की पहचान कर उन्हें वस्त्र,खाद्यान्न एवं मिट्टी के दीए भेट करेंगे। उन्होंने बताया कि दीपावली के शुभ अवसर पर हिन्द सेना ने सम्पूर्ण देश में वस्त्र,खाद्यान्न एवं पच्चीस लाख दीए बांटने का लक्ष्य रखा है। हर्ष रामटेके ने कहा कि जिस तरह छत्तीसगढ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राज्य के हर गरीब, दलित,शोषित आदिवासी के जीवन में खुशियां बिखेरने के लिए प्राण प्रण से जुटे हुए हैं, उसी से प्रभावित होकर हिन्द सेना ने इस बार की दीपावली पर अति गरीबों, असहायों व जरूरतमंदो की विशेष सेवा करने का बीड़ा उठाया है। इस पुनीत कार्य को अंजाम देने के लिए समस्त राष्ट्रीय एवं प्रदेश की कार्यकारणी को विशेष दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। समस्त हिन्द सैनिक वस्त्र,खाद्यान्न एवं दीपकों व्यवस्था एवं जरूरतमंदो की पहचान करने के काम में जुट गए हैं।

(आगे बढ़ाएंगे सीएम बघेल की सोच को)
वरिष्ठ कांग्रेस नेता मंगेश वैद्य साहू ने कहा कि छ्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल वास्तव में जमीन से जुड़े व गरीब दलित का दर्द शिद्दत से महसूस करने वाले जननेता है। इसी लिए उन्होंने राज्य में गरीबों, वंचितों, दलितों एवं महिलाओं के उत्थान के लिए दूरगामी परिणाम देने वाली जमीनी योजनाएं चला रखी है। गोधन न्याय योजना भी इन्हीं में से एक है। दो रू.प्रति किलोग्राम की दर से गोबर खरीद कर उससे जैविक खाद एवं अन्य उत्पाद बनाने का काम छग की कांग्रेस सरकार कर रही है। इस योजना से जुड़कर राज्य के अनेक गावों में

स्व.सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं गोबर से दिए तथा अगरबत्ती बनाने का काम कर स्वावलंबन की राह पर चल पड़ी है। श्री वैद्य ने बताया हिन्द सेना के पदाधिकारी व सदस्य इन महिला समूहों से यथाशकीत गोबर निर्मित दिए खरीद कर गरीबों को भेट करेंगे।
रायपुर – छत्तीसगढ़ शासन द्वारा कोरोना महामारी के संक्रमण काल में वित्तीय मितव्यता एवं अनुशासन के नाम पर राज्य के कर्मचारियों/अधिकारियों के वार्षिक वेतन वृद्धि (इंक्रीमेंट), महंगाई भत्ता, सातवें वेतनमान का एरियर, तृतीय श्रेणी के पदों पर अनुकंपा नियुक्ति में रोक लगाकर कर्मचारियों की उपेक्षा की जा रही है | दूसरी ओर वित्तीय संकट के दौर में माननीय वर्तमान एवं पूर्व विधायकों के भले एवं पेंशन में वृद्धि, संसदीय सचिवों की नियुक्ति, निगम, मण्डल एवं प्राधिकरण के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों की नियुक्तियाँ, नया रायपुर में नई

विधानसभा, मुख्यमंत्री, मंत्री, विधायक, विश्राम गृह सहित सचिवों के बंगलों का निर्माण कार्य को प्राथमिकता देकर अपनी जान जोखिम में डालकर कोविड-19 में ड्यूटी दे रहे कर्मचारियों, अधिकारियों के 50 लाख रूपये का बीमा करने के लिये सरकार के पास पैसा नहीं है | आप

सभी से विनम्र अनुरोध है कि आपकी अपनी ग्यारह सूत्रीय मांगों के ध्यानाकर्षण हेतु अधिकारी-कर्मचारी फैडरेशन के कार्यक्रम को समर्थन एवं सहयोग प्रदान कर कार्यक्रम को सफल बनाईये |





जगदलपुर।छत्तीसगढ़ प्रदेश बने 20 वर्ष हो गए और यह पहला मौका है जब कोई जनप्रतिनिधि अतिसंवेदनशील क्षेत्र गुड़िया,चितलगुर व पुलचा जैसे इलाकों के विकास के बारे में सोचा है तथा स्वयं वहां पहुंच कर से 30 किलोमीटर से अधिक विकास कार्यों को प्रारंभ किया।
जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के संवेदनशील क्षेत्र चितलगुर ग्राम जोकि नानगुर से 20 किलोमीटर दूर है। वहां पहुंच कर संसदीय सचिव व विधायक रेखचंद जैन ने तीन महत्वपूर्ण सड़कों का कार्य प्रारंभ किया जोकि अतिसंवेदनशील क्षेत्र माना जाता है।
इस क्षेत्र में छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद कोई विधायक हो या जनप्रतिनिधि वहां पहली बार पहुंचा है जिसने ग्रामीणों के साथ घंटों बिताया और उनका हालचाल पूछा तथा हरसंभव मदद का भरोसा भी दिलाया। जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में भी अब संसदीय सचिव रेखचंद जैन की पहल पर विकास की बयार बह रही है। 2नवंबर को नेतानार से चितलगुर, गुड़िया से कालागुड़ा व गुड़िया से पुलचा तक सड़क निर्माण कार्यो की सौगात संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने 20वें स्थापना दिवस के अवसर पर दी जोकि नानगुर से चितलगुर 20 किलोमीटर लागत 896 लाख रुपए, गुड़िया से कालागुड़ा 6.20 किलोमीटर 279 लाख रुपए व गुड़िया से पुलचा 9.20 किलोमीटर 376 लाख रुपए कुल 35 किलोमीटर की लागत से 1553 लाख रुपए की लागत से बनेगा। संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने चितलगुर सरपंच मंगाये नाग,नेतानार सरपंच सुकरानाग, गुमलवाड़ा सरपंच माहंगु राम व अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में श्रीफल फोड़कर कार्य प्रारंभ किया गया है।
संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व संवेदनशील लोक निर्माण विभाग मंत्री ताम्रध्वज साहू की सोच है कि पहुंचविहिन गांवों को पक्के सड़कों से जोड़ा जाए और जनता की हाट-बाजारों तक पहुंच हो सके जिसके फलस्वरूप आरसीपीएल एलडब्लुई -आरआरपी फेस टु योजनांतर्गत पहुंचहीन गांवों को मुख्य धारा से जोड़ा जाए। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की परिकल्पना को साकार करने संसदीय सचिव व जगदलपूर विधायक रेखचंद जैन ऐसे विधायक हैं जोकि अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में स्वयं जाकर बहुप्रतीक्षित सड़कों के कार्य अपनी उपस्थिति में प्रारंभ करवाते है और ग्रामीणों से संसदीय सचिव रेखचंद जैन परिवारजनों की भांति मिलते हैं । इस दौरान ब्लाक अध्यक्ष नीलू राम बघेल, युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष जीशान कुरैशी, आईंटी सेल प्रदेश महासचिव योगेश पानीग्राही, लीगल सेल अध्यक्ष अवधेश झा, सुनील दास, राधा माधव, खगपति सेठिया सहिंत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
बालोद–ग्राम बोरिदकला में कोविड -19 जाँच शिविर का आयोजन किया गया । जिसमे 70 लोगो ने अपना कोरोना टेस्ट करवाया जिसमे 70लोगो की रिपोर्ट नेगेटिव आया है अर्थात किसी का रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आया है। कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए गांव -गांव में शिविर लगा कर जाँच किया जा रहा है । प्राथमिक स्वाथ्य केंद्र पुरूर से ग्रामीण स्वाथ्य संयोजक श्रीमती अहिल्या देवांगन ,नीलकमल सिन्हा ,गजेंद्र मेश्राम ,लैब तकनीशियन भुआर्य सेक्टर परिवेक्षक के. नागवंशी व
ग्राम के सरपंच ,पंच व मितानिन व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित थे । शिविर का आयोजन खंड चिकित्सा अधिकारी जी .आर .रावटे व बी. ई .टी. ओ. के .आर. उर्वसा के नेतृत्व में किया गया ।