City Media - Page 1746 of 1803 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1746

वेज रिवीजन.के लिए सीटू ने की आन्दोलन की शुरुआत ।

0
This image has an empty alt attribute; its file name is satlal-1024x307.jpg

विगत 43 माह से लंबित सेल कर्मचारियों के वेतन समझौते के लिए, कमर कसते हुए सीटू ने पूरे सेल मे एक साथ प्रदर्शन करते हुए आज आन्दोलन की शुरुआत कर दी है ।
सीटू से संबद्ध स्टील स्टील वर्कर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने सेल कर्मियों के वेतन समझौते मे प्रबंधन व सरकार के रवैया से खफा होकर अक्रामक रुख अख्तियार करते हुए सेल की सभी ईकाइयों मे 26 अगस्त को प्रदर्शन करने का आह्वान किया था । इसी आह्वान के तहत आज लौह अयस्क समूह राजहरा मे खदान कर्मियों ने भी हिन्दुस्तान स्टील एम्पलाइज यूनियन सीटू के नेतृत्व में, माइंस आफिस के सामने विशाल प्रदर्शन किया तथा जल्द से जल्द वेतन समझौता करने की मांग की ।
इस अवसर पर उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए यूनियन के अध्यक्ष प्रकाश सिंह क्षत्रिय ने कहा कि,सेल कर्मियों के लंबित वेतन समझौते के लिए जिम्मेदार केन्द्र सरकार व सेल प्रबंधन के नकारात्मक रवैया को अब किसी भी हाल मे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता हैं ।आज जो आन्दोलन शुरू किया गया है हम उसे अंजाम तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है ।
लंबित मुद्दों का जल्द हो निराकरण ।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-17.png


सचिव पुरषोत्तम सिमैया ने कहा कि प्रबंधन को जल्द से जल्द, एनजेसीएस की बैठक बुलाकर एचआरए,समेत सभी लंबित मुद्दों का निराकरण करना होगा ।कार्यकारी अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र सिंह ने कहा कि अब कंपनी लाभ मे आ चुकी है, इसलिए अब कोई बहानेबाजी नही चलेगी ।इस बार कोल इंडिया की तर्ज पर ठेका मजदूरों का भी वेतन समझौता एनजेसीएस मे होना चाहिए ।
आगे आन्दोलन का किया जाएगा विस्तार ।
उपाध्यक्ष विनोद मिश्रा ने कहा कि यदि जल्द से जल्द एनजे सीएस की बैठक नहीं बुलाई गई तो आगे आन्दोलन का विस्तार करते हुए 8-9 सितम्बर को पूरे सेल मे महाधरना किया जायेगा । आज के प्रदर्शन के दौरान,यूनियन ने सीजीएम तपन सूत्रधार के माध्यम से, सेल चेयरमैन को एक ज्ञापन प्रेषित किया। जिसमें वेतन समझौता जल्द करने। ईएल एफएल, इनकैशमेंट चालू करने। वर्तमान बेसिक पर एच आर देने ।ठेका कर्मियों का भी वेतन एनजेसीएस मे तय करने।सेल पेंशन को वास्तविकरूप मे चालू करने की मांग की गई है ।
आज के प्रदर्शन में सुजीत मुखर्जी, जे गुरुवुलु, बी एल रोकडे, नरेन्द्र सिंह, इन्द्रदमन सिंह, अर्जुनराम सहारे,रामाधीन, अजय
चौबे, अलीम, जितेंद्र, ,सहित खदान के सैकडों नियमित व ठेका कर्मचारियों ने भागीदारी की ।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

Breaking आज फिर कोरोना बम फूटा भानुप्रतापपुर ब्लाक में।

0

लगभग 40 से अधिक पॉजिटिव भानुप्रतापपुर ब्लॉक में।

भानूप्रतापपुर नगर में कोरोना दस्तक दे चुका है कोविड-19 को लेकर जो एहतियात बरतनी है उसे लेकर कृपया चिंतित हो जाएं ताकि आप स्वस्थ रहें और अपने आसपास के लोगों को भी स्वस्थ रखें।

यदि कोई व्यक्ति कोविड-19 के दिशा निर्देश का उल्लंघन करता है तो उसके ऊपर एफ आई आर की कार्यवाही की जाएगी- आदेशानुसार आनंद राम नेताम तहसीलदार भानूप्रतापपुर

साप्ताहिक अवकाश के दिन दुकान खोली तो होगा जुर्माना

0

नारायणपुर 26 अगस्त 2020

जिला व्यापारी संघ अध्यक्ष पंकज जैन ने सिटी मीडिया को जानकारी दी कि संघ के मार्गदर्शक, वरिष्ठ व्यापारियों व संरक्षकों के सुझाव पर शनिवार साप्ताहिक अवकाश को कड़ाई से लागू किया जाएगा।

पंकज जैन अध्यक्ष जिला व्यापारी संघ


जिला व्यापारी संघ नारायणपुर ने यह निर्णय लिया है कि व्यापारी एकता के हित में सभी साथी शनिवार को अपने अपने प्रतिष्ठानों में छुट्टी रखेंगें।
श्री जैन ने बताया कि यदि कोई दुकान-प्रतिष्ठान शनिवार के दिन खुली पाई गई तो जैसा 5 अगस्त की बैठक में निर्णय लिया गया था तदनुसार संबंधित व्यापारी पर ₹2100 अक्षरी रुपये दो हज़ार एक सौ का नकद जुर्माना किया जाएगा।

बालोद जिला में आज धुमाल पार्टी का यूनियन गठन किया गया

0
This image has an empty alt attribute; its file name is satlal-1024x307.jpg

बालोद जिला में आज धुमाल पार्टी का यूनियन गठन किया गया
जिसमे बालोद जिले के सभी धुमाल पार्टी के लोग उपस्थित थे

अध्य्क्ष ,पुष्कर ठाकुर
उपाध्यक्ष, राज साहू
सचिव , किसोर नागवंसी
कोषाध्यक्ष, पिंटू राजपुर

बने बालोद जिला के पदाधिकारी

1श्री साँई कृपा धुमाल दल्ली राजहरा
गौरी कृपा धुमाल दल्ली राजहरा
राधे कृपा धुमाल दल्ली राजहरा
स्माइली ग्रुप बालोद
महाराजा धुमाल बालोद
माता कृपा धुमाल दल्ली राजहरा
सो स्वीट धुमाल बालोद
जय श्री धुमाल बालोद
पंचमुखी धुमाल गुरुर
साहिल धुमाल गुरुर
और बहुत से धुमाल वाले उपस्थित थे |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-17.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

Breaking सामान्य सभा की बैठक में दल्लीराजहरा वन विभाग का रेन्जर निकला कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप।

0

डौंडी :- बालोद जिले में कोरोना की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रहा । रोजाना यहां नए मरीजों की पुष्टि हो रही है। इसी बीच खबर आ रही है कि बालोद जिले के डौंडी के सभागार में सामान्य सभा की बैठक में आज उस वक्त हड़कम मच गई जब सभा मे पहुचे दल्लीराजहरा रेन्जर की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आयी बैठक में ब्लॉक के साथ साथ जिले से भी कई अधिकारी समान्य सभा की बैठक के लिए पहुँचे थे और डौंडी के कई अधिकारी गण पहुचे हुए थे तथा जनपद सदस्य लोग भी बैठक में शरीक हुए थे ।बैठक के बाद दल्लीराजहरा रेन्जर की प्राथमिक लक्षणों को देखते हुए डौंडी बी एम ओ नरेंद्र ठाकुर एवं तहसीलदार प्रतिमा ठाकरे ने सूझ बूझ दिखाते हुए अधिकारी का कोरोना टेस्ट करवाया उसके बाद उसकी रिपोर्ट पाजीटिव आने से जितने भी लोग सामान्य सभा की बैठक में उपस्थित थे उनमे दहशत बन गई है और प्रसासनिक अधिकारी अब सारे लोगो को कोरन्टीन करने की तैयारी कर दल्लीराजहरा रेन्जर की कॉन्टेक्ट हिस्ट्री निकालने में जुट गई है । वहीं, जिले में आज कुल 10 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है और 5 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। खबर की पुष्टि कलेक्टर जनमेजय महोबे ने की है।

मिली जानकारी के अनुसार आज मिले कोरोना मरीजो में डौंडी ब्लाक से 2 के साथ ही जिले में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 130 हो गई है।

Breaking स्वामी विभानंद महाराज का देहावसान, आश्रम प्रांगण में शोक का माहौल

0

सैय्यद वली आज़ाद, नारायणपुर

जिला मुख्यालय नारायणपुर संस्था रामकृष्ण मिशन नारायणपुर के वरिष्ठ सन्यासी पूज्य ( स्वामी रामकृष्ण महाराज) स्वामी विभानंद जी महाराज परम लोक ठाकुर धाम में विलीन हो गए प्राप्त जानकारी अनुसार स्वामी विभानंद जी का हृदय रोग संबंधित उपचार चल रहा था जिससे उन्हें रायपुर ले जाया जा रहा था तकरीबन 12.30 बजे अंतागढ़ के आसपास स्वामी विभानंद महाराज जी की तबियत बिगड़ने लगी रास्ते में ही आखरी सांस लिया। सन्यासी स्वामी विभानंद महाराज जिन्होंने राम कृष्णमिशन आश्रम में 27 साल तक अपनी सेवाएं दी,

अबूझमाड़ में बच्चों के लिए शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों के भविष्य को निखारने में स्वामी विभानंद का अहम योगदान रहा, रामकृष्ण मिशन आश्रम का कोचिंग सेंटर जहां बच्चों को पढ़ाई के लिए जागरूक करना बच्चों के भविष्य को उज्जवल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका रही, सरल स्वभाव व्यक्तित्व के धनी स्वामी विभानंद महराज ने अपना सम्पूर्ण जीवन रामकृष्ण मिशन आश्रम सेवा भाव में लीन होकर व्यतीत किया।सोशल मीडिया के जरिये खबर मिलते ही रामकृष्ण मिशन आश्रम एवं नारायणपुर वासियों में शोक का माहौल बना हुआ है सोशल मीडिया में सभी परम पूज्य महाराज के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित किये ।

दिल्ली की तर्ज पर आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ में चलाएगी ऑक्सीजन जांच अभियान

0

आम आदमी पार्टी जिला-नारायणपुर,छत्तीसगढ़

दिल्ली की तर्ज पर आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ में चलाएगी ऑक्सीजन जांच अभियान–कोमल हुपेण्डी,प्रदेश अध्यक्ष.आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़

छ ग के युवा बेरोजगारों को पहले बीजेपी ने छला,अब कांग्रेस सरकार छल रही है–नरेंद्र नाग,जिलाध्यक्ष नारायणपुर

रोजगार की मांग को लेकर 13 अक्टूबर को नारायणपुर जिले से 1000 युवा राजधानी कूच कर मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे–संतराम सलाम, प्रदेश उपाध्यक्ष,यूथ विंग छत्तीसगढ़

आम आदमी पार्टी द्वारा पूरे प्रदेश में दिल्ली की तर्ज पर ऑक्सीजन जांच अभियान चलाएगी।आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेण्डी ने बताया कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी के नेतृत्व में दिल्ली सरकार ने कोरोना महामारी के खिलाफ जिस तरह लड़ाई लड़ी है,अमेरिका भी उसका अनुसरण कर रहा है। इसलिए पार्टी ने देश भर में ऑक्सीजन जांच अभियान प्रारंभ की है।छत्तीसगढ़ के आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता जनता के सहयोग से पूरे प्रदेश में यह अभियान चलाएगी।
पार्टी के जिलाध्यक्ष नरेंद्र नाग ने कहा कि पूर्ववर्ती भाजपा सरकार हो चाहे वर्तमान कांग्रेस की सरकार,दोनों ही पार्टियों ने प्रदेश के युवाओं के साथ छल किया है।
यूथ विंग के प्रदेश उपाध्यक्ष संतराम सलाम ने कहा कि छत्तीसगढ़ में 14580 शिक्षकों की नियुक्ति सहित प्रदेश के सभी सरकारी विभागों में रिक्त पदों पर भर्ती की मांग को लेकर प्रदेश स्तरीय युवा रोजगार हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत युवाओ से बात कर फॉर्म भरवाया जा रहा है।13 अक्टूबर को नारायणपुर जिले से 1000 युवा मुख्यमंत्री का घेराव करने राजधानी कूच करेंगे।आज प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेण्डी जी की उपस्थिति में नारायणपुर जिले में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।

संतराम सलाम ने बताया कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा इस अभियान के तहत घर घर जाकर हस्ताक्षर अभियान व ऑक्सीजन जांच किया जाएगा।चूंकि सरकार लगातार बेरोजगारो के साथ अनदेखा कर रहा है।10 लाख बेरोजगारों को 2500 बेरोजगारी भत्ते की बात कही थी लेकिन 2 साल पूरे होने को है किंतु सरकार वादा खिलाफी कर रही है।प्रदेश के युवा सरकार से निराश हैं, अपने हक की लड़ाई लड़ने के लिए आम आदमी पार्टी के साथ कंधे से कंधे मिलाकर लड़ाई लड़ने को तैयार हैं।

इस अवसर पर शनि गावड़े,योगेश दुग्गा,योगेश नाग,दिलीप नाग,लोकेश बेसरा,रोहित,अजित सलाम,मनीष नेताम,नारायण बेसरा,कमल नाग,उपस्थित थे

Breaking दल्लीराजहरा शासकीय अधिकारी को हुआ कोरोना का संक्रमण

0
This image has an empty alt attribute; its file name is satlal-1024x307.jpg

दल्लीराजहरा शासकीय अधिकारी को हुआ कोरोना का संक्रमण, जनपद की बैठक में था मौजूद, बताया जा रहा है कि अधिकारी एक सप्ताह से बीमार था,  कोरोना के लक्षण के आधार पर उसका टेस्ट किया गया तो पॉजिटिव आया है | दल्ली कार्यालय तथा बैठक में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधि, कर्मचारी व अधिकारी दहशत में है | रिपोर्ट पॉजिटिव आने के उपरांत उसे जिले के Covid अस्पताल ले जाने की तैयारी की जा रही है तथा साथ ही उनकी ट्रेवल हिस्ट्री भी निकाली जा रही है उनके संपर्क में कितने लोग आये और कहाँ कहाँ गए थे |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-17.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर के 25 वें दिक्षांत समारोह में अंबागढ़ चौकी निवासी डॉ. प्रणिता बनसोड़े को पी.एच.डी. की उपाधि प्रदान की गई

0

रायपुर – पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर के 25  वें दिक्षांत समारोह में नगर अंबागढ़ चौकी निवासी डॉ. प्रणिता बनसोड़े पति दीपक बनसोड़े को पी.एच.डी. की उपाधि प्रदान की गई। उन्हे ये उपाधि वनस्पति शास्त्र विषय पर किए गए उनके शोध कार्य “फाइटोकेमिकल एनालिसिस ऑफ सन मेडिसिनल प्लांट्स यूस्ड इन गायनेकोलॉजिकल डिसआर्डर बाय ट्रायबल पिपुल ऑफ मोहला-मानपुर, राजनांदगांव, छत्तीसगढ़” पर दिया गया। अपना शोधकार्य डॉ. ए.के. श्रीवास्तव (विभागाध्यक्ष वनस्पति शास्त्र, विभाग शा. दानवीर तुलाराम महाविद्यालय ऊतई, दुर्ग के निर्देशन तथा डॉ. (श्रीमती) सुनीता पात्रा (सहायक प्राध्यापक, वनस्पतिशास्त्र शा. नागार्जुन पी.जी.महाविद्यालय रायपुर) के सहनिर्देशन में पूरा किया।

महिलाओं से संबंधित विभिन्न बिमारियों पर आदिवासी महिलाओं, वैदय तथा बैगा द्वारा उपयोग किए जाने वाले विभिन्न औषधिय पौधों पर उनका शोधकार्य आधारित रहा। इसका श्रेय उन्होने अपनी दीदी डॉ अनिता महिश्वर, डॉ. शमाबेग, नगर अंबागढ़ चौकी निवासी पति दीपक बनसोड़े, पुत्री अनुभूमि तथा आकृति पिता जी जी.एस.खोबरागढ़े, माता जी जी.बी. खोबरागढ़े, ससुर के.आर. बनसोड़े, सास ईश्वरी बनसोड़े, के साथ अपने समस्त परिवार को दिया।

विशेष रूप से उन्होंने मोहला-मानपुर क्षेत्र की आदिवासी महिलाओं को उनके सहयोग प्रदान करने के लिए आभार व्यक्त किया।

Breaking मैनपाट (बालको) में बारूदी ब्लास्ट से आधा दर्जन लोग घायल एवं कई वाहन क्षतिग्रस्त

0

अंबिकापुर – मैनपाट (बालको) में बारूदी ब्लास्ट से आधा दर्जन लोग घायल एवं कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए है | प्राप्त जानकारी के अनुसार ब्लास्ट उस समय हुआ जब बालको के स्टाफ बारूद के नष्ट करने में लगे हुए थे इस कार्य में एक्सपर्ट के अलावा आला अधिकारी भी मौजूद थे और धीरे धीरे एक के बाद एक बारूद विस्फोट कर रहे थे कि तभी भारी मात्रा में बारूद एक साथ विस्फोट हो गया जिसकी धमाके की आवाज इतनी ज्यादा थी कि दो तीन किमी तक उसका असर सुनाई पड़ा |

इस जबरदस्त विस्फोट का असर इतना भयंकर था कि आसपास मौजूद लोग इसकी चपेट में आ गए और साथ ही वहां खड़े वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए लोगों को संभलने का मौका ही नहीं मिला | इस घटना से आधा दर्जन लोग बुरी तरह घायल हो गए | बालको में बाकसाइड का खदान बंद होने की वजह से भारी मात्रा में यहाँ विस्फोटक सामग्री पड़ा हुआ था जिसे बालको प्रबंधन ने कही और ले जाने से मना कर दिया था और साथ ही यह भी कहा कि इसे थोडा थोडा कर नष्ट कर दे लेकिन विस्फोट करने के चक्कर में यह नहीं देख पाए कि इतनी भारी बारूदी सामग्री को एक साथ ब्लास्ट करने से क्या होगा |

इस घटना से यही पता चलता है कि बालको प्रबंधन का गैर जिम्मेदराना रवैये के कारण आज इतना बड़ा हादसा हुआ घायलों को अंबिकापुर के अस्पताल ले जाया गया है |

MOST POPULAR

HOT NEWS