City Media - Page 27 of 1803 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 27

बायोमेट्रिक मशीन से उपस्थिति ले शिक्षा विभाग

0

शिक्षकों के मोबाइल से उपस्थिति लेना निजता का हनन

छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा ने शिक्षा मंत्री, शिक्षा सचिव , संचालक को पत्र लिखकर विद्यालयों में मोबाइल-नेट सुविधा व बायोमेट्रिक पंच मशीन उपलब्ध कराए जाने का मांग करते हुए कहा है कि स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा विद्या समीक्षा केंद्र के माध्यम से शिक्षकों की उपस्थिति मोबाइल एप से दर्ज कराने का निर्णय व्यवहारिक नहीं है और यह शिक्षकों की निजता एवं वित्तीय सुरक्षा से जुड़ा गंभीर विषय है, निजी मोबाइल के माध्यम से उपस्थिति लेना अत्यंत आपत्तिजनक है।छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा, प्रदेश संयोजक सुधीर प्रधान, वाजिद खान, प्रदेश उपाध्यक्ष हरेन्द्र सिंह, देवनाथ साहू, बसंत चतुर्वेदी, प्रवीण श्रीवास्तव, शैलेन्द्र यदु, कोमल वैष्णव, प्रदेश सचिव मनोज सनाढ्य, प्रदेश कोषाध्यक्ष शैलेन्द्र परिक ने कहा कि शिक्षकों के मोबाइल निजी हैं, निजी मोबाइल से शासकीय उपस्थिति दर्ज कराना निजता के अधिकार का उल्लंघन है, यदि शासन को बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली लागू करना है, तो प्रत्येक विद्यालय में बायोमेट्रिक (पंच) मशीन एवं स्थायी इंटरनेट सुविधा उपलब्ध कराया जाना चाहिए।उन्होंने कहा कि मोबाइल एप से उपस्थिति लेने का आशय यह प्रतीत होता है कि शासन को अपनी निरीक्षण व्यवस्था पर भरोसा नहीं है। वहीं दूसरी ओर, शासकीय कार्यों के लिए शिक्षकों को निजी मोबाइल का उपयोग करने के लिए विवश किया जा रहा है, जिससे उनके व्यक्तिगत डाटा की सुरक्षा गंभीर रूप से प्रभावित हो रहा है।प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा ने बताया कि जिले-जिले में अनेक शिक्षक साइबर ठगी के शिकार हो चुके हैं। फर्जी डीपीआई अधिकारी, पुलिस अधिकारी या बैंक अधिकारी बनकर कॉल कर शिक्षकों को ठगने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ऐसे में निजी मोबाइल पर शासकीय एप का दबाव शिक्षकों को और अधिक वित्तीय जोखिम में डालता है।

छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन का शासन से मांग है कि

प्रत्येक विद्यालय में बायोमेट्रिक मशीन एवं इंटरनेट सुविधा उपलब्ध कराई जाए।शासकीय कार्य हेतु प्रत्येक स्कूल को एक लैपटॉप प्रदान किया जाए।छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने स्पष्ट किया कि शिक्षक किसी भी सुधारात्मक व्यवस्था के विरोधी नहीं हैं, लेकिन बिना वित्तीय सुरक्षा और बिना विश्वास के थोपी गई व्यवस्था स्वीकार्य नहीं है l

करपावंड गांव की शांति में जहर घोलने पर आमादा हैं सरपंच

0

गरीब महिला के आवास पर जेसीबी चलवाने के बाद व्यापारियों को भेजे नोटिस

बेवा महिला ने एसपी से की थानेदार की शिकायत

करपावंड गांव में बनता जा रहा है तनाव का माहौल

अर्जुन झा

बकावंड कलेक्टर एवं एसपी से शिकायत के बाद प्रशासन स्तर पर जांच जारी रहने के बावजूद गरीब महिला के आवास पर जेसीबी चलवाने वाले सरपंच की दबंगई थम नहीं रही है। अफसरों से शिकायत की जाने को लेकर सरपंच इस कदर गुस्से में हैं कि बदले की भावना से उन्होंने गांव के दो दर्जन व्यापारियों को नोटिस जारी कर मकान खाली करने का फरमान जारी कर दिया है। मकान खाली नहीं करने पर बुलडोजर चलाने की चेतावनी दी गई है। जिन व्यापारियों को नोटिस जारी किया गया है वे रोज कमाकर अपने परिवारों का भरण पोषण करते हैं। नोटिस मिलने से करपावंड में तनाव का माहौल है।

पीड़ित विधवा महिला सुकेरी बाई ने सरपंच द्वारा मकान तुड़वा दिए जाने की शिकायत जिला प्रशासन से की, है लेकिन उसे अब तक कोई राहत नहीं मिल पाई है।वहीं दूसरी ओर सरपंच की दबंगई गांव में लगातार जारी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उक्त मामले की शिकायत प्रशासनिक अधिकारियों से किए जाने पर सरपंच ने फिर दो दर्जन छोटे व्यापारियों को नोटिस जारी कर आवास खाली करने का फरमान जारी कर दिया है। जिसे लेकर करपावंड में तनाव का माहौल बना हुआ है। खबर है कि प्रशासनिक अधिकारी भी उक्त मामले में अब तक गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं। अधिकारी यूं ही मूक दर्शक बने रहे, तो करपावंड में स्थिति किसी भी क्षण विस्फोटक रूप ले सकती है।

सुकेरी बाई को फंसाने की साजिश

पीड़ित विधवा महिला सुकेरी बाई ने पिछले दिनों एसपी कार्यालय पहुंच पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा से थानेदार की शिकायत की थी। शिकायत में महिला ने थानेदार पर एकपक्षीय कार्रवाई करने एवं बेवा महिला को अपमानित करने को लगाया गया था। खबर है कि थानेदार भी शिकायत को लेकर महिला से नाराज हो उठे हैं और महिला को झूठे केस में फंसाने के लिए मौके के तलाश में लगे हुए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बेवा के साथ करपावंड के पूर्व सरपंच पति एवं उप सरपंच भी गए थे जिन्होंने भी थानेदार की शिकायत की थी। खबर है कि थानेदार अब कुछ पंचों को शिकायतकर्ता महिला सुकेरी बाई के खिलाफ शिकायत करने के लिए दबाव बना रहे हैं। ऐसे में समय रहते प्रशासन ठोस कदम नहीं उठाता है तो करपावंड में शांति व्यवस्था भंग होने का खतरा बना है।

विधवा महिला बैठेगी धरने पर

पीड़ित विधवा महिला सुकेरी बाई ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि सरपंच और थानेदार ने दुर्भावना के चलते उसके पट्टे के मकान पर जेसीबी चलवाया है। सुकेरी ने कहा है कि उसका मकान फिर से नहीं बनवाया गया तो वह धरने पर बैठ जाएगी। सुकेरी की तीनों बेटियों ने कहा कि हम लोग इस मकान में कई पीढ़ी से रह रहे हैं इसलिए किसी कीमत पर यह स्थान को खाली नहीं करेंगे। भले चाहे पूरे परिवार को जान क्यों न गंवानी पड़े।

वन मंत्री केदार कश्यप एवं बस्तर सांसद महेश कश्यप ने छोटेडोंगर में 6 करोड़ 3 लाख 97 हजार रुपये के निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन

0

छोटेडोंगर में शिक्षा, सड़क और वन अधोसंरचना को मिलेगी नई गति

सुशासन एक्सप्रेस व विभागीय शिविरों से ग्रामीणों को मिला योजनाओं का सीधा लाभ

नारायणपुर। राज्य सरकार के वन एवं जलवायु परिवर्तन, परिवहन, सहकारिता एवं संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप के मुख्य आतिथ्य तथा बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद महेश कश्यप की अध्यक्षता में जिले के एक दिवसीय भ्रमण के दौरान छोटेडोंगर में भूमिपूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दोनों जनप्रतिनिधियों द्वारा लोक निर्माण विभाग, वन विभाग एवं प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत कुल 6 करोड़ 3 लाख 97 हजार रुपये की लागत से सात महत्वपूर्ण विकास एवं निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया गया।भूमिपूजन किए गए कार्यों में विकासखंड नारायणपुर अंतर्गत धौड़ाई में हायर सेकेंडरी स्कूल भवन निर्माण हेतु 1 करोड़ 21 लाख 16 हजार रुपये, चिपरेल नगर वन परियोजना के लिए 89 लाख 22 हजार रुपये तथा नवीन विश्रामगृह निर्माण कार्य हेतु 1 करोड़ 1 लाख रुपये शामिल हैं। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत कुकड़ाझोर-आकाबेड़ा मार्ग से ताड़ोनार तक सड़क निर्माण के लिए 85 लाख 93 हजार रुपये, कस्तुरमेटा–मोहंदी मार्ग से ब्रेहबेड़ा तक सड़क निर्माण हेतु 63 लाख 78 हजार रुपये, कस्तुरमेटा–मोहंदी मार्ग से मलकाल तक सड़क निर्माण कार्य के लिए 97 लाख 25 हजार रुपये तथा कस्तुरमेटा–मोहंदी मार्ग से मोहंदी गांव तक सड़क निर्माण हेतु 45 लाख 63 हजार रुपये के कार्यों का भूमिपूजन किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि राज्य सरकार इस क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है और निश्चित ही यह क्षेत्र आने वाले समय में प्रदेश का एक समृद्ध एवं मॉडल क्षेत्र के रूप में विकसित होगा। उन्होंने जानकारी दी कि ओरछा से नारायणपुर तक बनने वाली सड़क का निर्माण कार्य तीन चरणों में पूर्ण किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सड़क निर्माण की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा तथा लापरवाही पाए जाने पर संबंधित ठेकेदारों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए टेंडर निरस्त किए जाएंगे। इस अवसर पर उन्होंने छोटेडोंगर के हायर सेकेंडरी स्कूल में शेड निर्माण कराए जाने की भी घोषणा की।बस्तर सांसद श्री महेश कश्यप ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को क्षेत्र में जमीनी स्तर पर प्रभावी रूप से लागू कर विकास को गति दी जाएगी। उन्होंने बताया कि डीएमएफ मद की राशि का उपयोग कर क्षेत्रीय विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने महतारी वंदन योजना, तेंदूपत्ता संग्राहकों के हित में किए जा रहे कार्यों, प्रधानमंत्री आवास योजना तथा मोदी की गारंटी के तहत संचालित योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन में प्रदेश का समग्र विकास सुनिश्चित किया जा रहा है।भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए प्रदर्शनी स्टॉल एवं सुशासन एक्सप्रेस शिविर का वन मंत्री एवं सांसद द्वारा अवलोकन किया गया।

इस अवसर पर पशुपालन विभाग द्वारा स्वसहायता समूह की महिलाओं को कीट वितरण किया गया तथा भारत माता स्वसहायता समूह की महिलाओं को ई-रिक्शा प्रदान किए गए। खाद्य एवं पोषण सुरक्षा (दलहन) योजना अंतर्गत किसानों को मसूर बीज का वितरण किया गया। इसके साथ ही आय, निवास एवं जाति प्रमाण पत्र तथा किसान किताब का वितरण किया गया। समाज कल्याण विभाग द्वारा सहायक उपकरण वितरित किए गए। निशुल्क सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी एवं हिंदी माध्यम विद्यालय छोटेडोंगर के विद्यार्थियों को साइकिलें प्रदान की गईं। वहीं सुशासन एक्सप्रेस शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए।कार्यक्रम को जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण मरकाम एवं छोटेडोंगर सरपंच श्रीमती संध्या पवार ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष इंद्रप्रसाद बघेल, जनपद अध्यक्ष नरेश कोर्राम, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती लता कोर्राम, कलेक्टर श्रीमती नम्रता जैन, पुलिस अधीक्षक श्री रॉबिंसन गुड़िया, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती आकांक्षा शिक्षा खलखो, डीएफओ वेंकटेशा एमजी, अपर कलेक्टर बीरेंद्र बहादुर पंचभाई, एसडीएम अभयजीत मंडावी, जनपद सीईओ सुनील कुमार सोनपिपरे सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

कोंटा में विकास योजनाओं की सघन समीक्षा

0

आवास, एनआरएलएम और विकास कार्यों में लाए तेजी-  सीईओ जिला पंचायत मुकुन्द ठाकुर

कोंटा;- कलेक्टर अमित कुमार के निर्देशन में मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत सुकमा मुकुन्द ठाकुर ने जनपद पंचायत कोंटा के सभाकक्ष में जनपद स्तरीय विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में शासन की प्रमुख योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर सीईओ जनपद पंचायत कोंटा सुमित कुमार ध्रुव उपस्थित थे।बैठक में सीईओ जिला पंचायत ठाकुर ने नियद नेल्लानार क्षेत्र को विशेष प्राथमिकता देते हुए कहा कि सेवा एक्सप्रेस के माध्यम से एनआरएलएम के अंतर्गत प्रतिदिन 20 से अधिक स्व-सहायता समूहों का गठन सुनिश्चित किया जाए, ताकि ग्रामीण महिलाओं को आजीविका से जोड़कर आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा सके।उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा करते हुए प्रगति में तेजी लाने के निर्देश दिए। अधिकारियों को प्रतिदिन कम से कम 20 आवास पूर्ण कराने का लक्ष्य निर्धारित करते हुए कहा गया कि पात्र हितग्राहियों को आवास का लाभ मिलना चाहिए। साथ ही नियद नेल्लानार क्षेत्र में संचालित निर्माण कार्यों को मार्च 2026 तक शत-प्रतिशत पूर्ण करने के स्पष्ट निर्देश दिए।महात्मा गांधी नरेगा योजना के अंतर्गत सीईओ ठाकुर ने तकनीकी सहायको को नियमित फील्ड विजिट करने तथा प्रतिदिन किए जा रहे कार्यों की ऑनलाइन एवं भौतिक रूप से अद्यतन जानकारी सुनिश्चित करने को कहा। इससे कार्यों की निगरानी मजबूत होगी और मजदूरों को समय पर रोजगार उपलब्ध कराया जा सकेगा।स्वच्छ भारत मिशन (एसबीएम) की समीक्षा के दौरान नियद नेल्लानार क्षेत्र में आवश्यक दस्तावेजों का त्वरित संकलन कर स्वीकृति प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए गए, ताकि स्वच्छता से जुड़े लक्ष्यों को समय पर प्राप्त किया जा सके।सीईओ जिला पंचायत मुकुन्द ठाकुर नेकहा कि  सभी अधिकारी  आपसी समन्वय के साथ कार्य करें ताकि शासन की मंशा के अनुरूप विकास कार्यों को गति मिल सके।

सीईओ जिला पंचायत श्री ठाकुर ने शैक्षणिक संस्थानों का किया औचक निरीक्षण सीईओ जिला पंचायत ने सोमवार को कन्या आश्रम दरभागुड़ा और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोंटा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान  सीईओ जिला पंचायत ठाकुर ने निर्देश दिए कि सभी शिक्षक अनिवार्य रूप से स्कूल समय पर अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें। विद्यार्थियों के भविष्य को दिशा देने हेतु स्कूलों में नियमित कैरियर मार्गदर्शन कक्षाएं आयोजित की जाएं, जिससे बच्चों को 12वीं के बाद उपलब्ध शैक्षणिक एवं व्यावसायिक विकल्पों की जानकारी समय रहते मिल सके। इसके साथ ही विद्यालयों में सामान्य ज्ञान की कक्षाएं भी नियमित रूप से संचालित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने यह भी कहा कि सभी स्कूलों में विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि शिक्षण कार्य सुचारू रूप से संचालित हो सके और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सके।

सुकमा में विकास का नया सवेरा, 4.50 करोड़ के 43 कार्यों की सौगात

0

कोंटा में अटल परिसर का लोकार्पण एवं अभा क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन

परिवर्तन और विकास के दौर में है सुकमा: प्रभारी मंत्री केदार कश्यप

जगदलपुर बस्तर संभाग के सुकमा जिले में विकास की रफ्तार को नई ऊंचाई देते हुए प्रदेश के वन, जलवायु परिवर्तन एवं परिवहन मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप ने आज नगर पालिका परिषद क्षेत्र सुकमा के लिए 4.50 करोड़ की लागत वाले 43 अधोसंरचना विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। यह आयोजन सुकमा के बदलते स्वरूप और वहां की जनता तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने की शासन की प्रतिबद्धता का प्रतीक बना। इस अवसर पर बस्तर सांसद महेश कश्यप, जगदलपुर विधायक किरण सिंहदेव और राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष रूपसिंह मंडावी सहित जिले के वरिष्ठ जनप्रतिनिधि और अधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान प्रभारी मंत्री केदार कश्यप ने कोंटा नगर के वार्ड -7 में अटल बिहारी वाजपेयी परिसर का लोकार्पण कर जनता को समर्पित किया। इसके बाद उन्होंने मिनी स्टेडियम कोंटा में आयोजित स्व. कुमार लक्ष्मी नारायण देव अखिल भारतीय क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह में शिरकत की। विजेता टीमों को पुरस्कृत करते हुए श्री कश्यप ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और क्षेत्र के धार्मिक एवं सामाजिक विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने कोंटा में जिम का विस्तार और आधुनिक उपकरण उपलब्ध कराने,मणिकेश्वर मंदिर में सराय भवन का निर्माण कराने, कालीमुड़ी मंदिर विकास हेतु आर्थिक सहायता देने, महाविद्यालय के लिए आवश्यक सामग्री हेतु सहयोग राशि देने की घोषणा मंत्री केदार कश्यप ने की।

विकास- विश्वास का नया दौर: कश्यप

जनसभा को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री केदार कश्यप ने कहा- सुकमा अब केवल संघर्ष नहीं, बल्कि परिवर्तन, विकास और विश्वास के नए दौर के लिए पहचाना जा रहा है। शासन का संकल्प है कि अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक विकास की मुख्यधारा पहुंचे।उन्होंने पोलावरम बांध प्रभावितों को शासन की ओर से हरसंभव सहायता दिलाने का भी भरोसा दिलाया। सांसद महेश कश्यप ने खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए आगामी सांसद खेल प्रतियोगिता’ के आयोजन की घोषणा की। वहीं विधायक किरण सिंह देव ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से सुकमा आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त हो रहा है। भूमिपूजन लोकार्पण कार्यक्रम में कलेक्टर अमित कुमार, जिला पंचायत सीईओ मुकुंद ठाकुर, नगर पालिका अध्यक्ष सुकमा हुंगाराम मरकाम, कार्यक्रम में वरिष्ठ जनप्रतिनिधि धनीराम बारसे, जनपद पंचायत सुकमा अध्यक्ष संतोष ईडो, जनपद पंचायत कोंटा अध्यक्ष कुसुमलता कवासी, नगर पंचायत दोरनापाल अध्यक्ष राधा नायक, जिला पंचायत सदस्य हुंगाराम मरकाम, नगर पालिका परिषद उपाध्यक्ष भुवनेश्वरी यादव, सीएमओ सुकमा पीआर कोर्राम सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, पार्षद और भारी संख्या में ग्रामीण व नागरिक उपस्थित थे। 4.50 करोड़ रुपये के इन विकास कार्यों से सुकमा नगर की सूरत बदलने और अधोसंरचना को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

मुस्तलनार गांव में इंद्रावती नदी के तट में दिखा विशाल मगरमच्छ

0

धूप सेंकते तट पर बैठा नजर आया मगरमच्छ

जगदलपुर बस्तर की जीवनदायिनी इंद्रावती नदी के अस्तित्व को लेकर भले ही सियासी संग्राम गाहे बगाहे छिड़ते रहता हो, मगर एक बात जरूर है कि इस नदी में आज भी मगरमच्छों और अन्य जल जीवों का अस्तित्व आज भी सुरक्षित है। बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा जिले के ग्राम मुस्तलनार के कुछ ग्रामीण जब स्नान के लिए गांव से गुजरने वाली इंद्रावती नदी के तट पर पहुंचे तो दृश्य देखकर सकते में आ गए। एक विशाल मगरमच्छ नदी के तट पर आराम फरमाता नजर आया।गनीमत रही समय रहते लोगों ने इसे देख लिया था अन्यथा कुछ अनहोनी की आशंका थी। इस दरम्यान ग्रामीणों ने मगरमच्छ का वीडियो भी बनाया । उल्लेखनीय है कि मगरमच्छ ऐसा जीव है जो जल और थल दोनों में जीवित रह सकता है।मगरमच्छ को जल में सबसे शक्तिशाली माना जाता है और उस पर कहावत भी प्रसिद्ध है। बहरहाल, मुस्तलनार सहित आसपास के गांवों में इस बात की बड़ी चर्चा है। सभी गांवों के वरिष्ठ जन, सरपंच ग्रामीणों को सतर्कता के साथ नदी में जाने, स्नानादि करने की सलाह दे रहें हैं। हालांकि ग्रामीण बताते हैं मगरमच्छ बहुत कम बाहर आते हैं। वे काफी देर तक पानी में रहने और पेट भर जाने के बाद भोजन को पचाने के लिए तट पर आते हैं, धूप सेंकते हैं। लेकिन सावधानी फिर भी अपरिहार्य होती है।

अब पशु चिकित्सालय खुला रहेगा सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक

0

जगदलपुर स्ट्रे सेफ फाउंडेशन, हैप्पी कामधेनु एवं बजरंग दल के प्रतिनिधि मंडल द्वारा कलेक्टर को एक ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से वर्तमान में पशु चिकित्सालय का समय प्रातः 8 से 12 बजे एवं सायं 4 से 5 बजे निर्धारित होने से उत्पन्न हो रही जन एवं पशुहित संबंधी समस्याओं से अवगत कराया गया।

प्रतिनिधिमंडल ने अवगत कराया कि सीमित समय के कारण पशुपालकों एवं पशुसेवकों को उपचार, टीकाकरण एवं आपातकालीन सेवाओं में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस संदर्भ में पूर्व की भांति पशु चिकित्सालय का समय प्रातः 8 बजे से सायं 5 बजे तक निर्धारित किए जाने का निवेदन किया गया। कलेक्टर ने विषय की गंभीरता को समझते हुए प्रतिनिधिमंडल की मांग पर सहमति व्यक्त की तथा पशु चिकित्सालय का पूर्व समय पुनः लागू किए जाने का आश्वासन दिया। इस निर्णय से क्षेत्र के पशु पालकों, पशु सेवकों एवं आमजन को राहत मिलने की उम्मीद है। प्रतिनिधि मंडल ने कलेक्टर के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसे पशु कल्याण एवं जनहित में एक सराहनीय कदम बताया।

जिला अस्पताल बालोद में कैफे मिलेटेरिया का हुआ शुभारंभ

0

कैफे में मरीजों और परिजनों को मिलेगा पौष्टिक मिलेट आहार

कलेक्टर ने समूह की महिलाओं को दी बधाई एवं शुभकामनाएं

बालोद, 01 जनवरी 2026 जिला अस्पताल परिसर बालोद में आज कैफे मिलेटेरिया शुभारंभ हुआ। कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने फीता काटकर इस कैफे का उद्घाटन किया और संचालन करने वाली महिलाओं को कैफे का बेहतर संचालन हेतु शुभकामनाएं दीं। इस मिलेट कैफे की सबसे बड़ी विशेषता इसकी सुलभता और किफायती दर है। यहाँ आने वाले मरीजों के परिजनों और आम नागरिकों को मात्र 50 रुपये में मिलेट आधारित भोजन की थाली उपलब्ध होगी। इसके अलावा अन्य स्वास्थ्यवर्धक मिलेट व्यंजन भी मेन्यू में शामिल रहेंगे। राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत पंजीकृत ’’शांति स्व-सहायता समूह’’ की महिलाओं को इस कैफे के संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय की साथी परियोजना और नगर पालिका परिषद बालोद के सहयोग से स्थापित यह कैफे महिलाओं को स्थायी रोजगार और नियमित आय प्रदान करेगा। जिला अस्पताल प्रबंधन ने इस पुनीत कार्य के लिए परिसर में निःशुल्क स्थान उपलब्ध कराया है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, कोदो-कुटकी और रागी जैसे मिलेट आधारित आहार, मधुमेह और उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करने में सहायक हैं। शुभारंभ के अवसर पर कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने कहा कैफे के माध्यम से आमजन को स्वास्थ्यवर्धक भोजन मिलेगा और शांति स्व-सहायता समूह की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का अवसर प्राप्त होगा। यह पहल पोषण और महिला सशक्तिकरण दोनों के लिए एक महत्वपूर्ण सेतु साबित होगी। इस अवसर पर अपर कलेक्टर लकड़ा, अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक, एसडीएम नूतन कंवर, तहसीलदार सुश्री संध्या नामदेव, सीएमएचओ जे.एल. उईके, सिविल सर्जन डॉ. श्रीमाली, मुख्य नगर पालिका अधिकारी मोबिन अली सहित नगर पालिका और अस्पताल प्रबंधन के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

नक्सलियों के प्लांट किए प्रेशर आइईडी से किशोर गंभीर घायल

0

कोरचोली कैंप में हुआ प्राथमिक उपचार बीजापुर लाया गया बालक

जगदलपुर बस्तर संभाग के बीजापुर जिले में नक्सलियों द्वारा प्लांट किए गए प्रेशर आईईडी की जद में आकर ग्राम कोरचोली नदीपारा निवासी 15 वर्षीय राम पोटाम पिता स्व. लच्छू पोटाम गंभीर रूप से घायल हो गया। सुरक्षा बलों के कैंप में प्राथमिक उपचार के बाद बालक को बीजापुर जिला चिकित्सालय लाकर भर्ती कराया गया है।

यह घटना 5 जनवरी सोमवार की है। राम पोटाम सुबह के समय लेंड्रा कोरचोली जंगल क्षेत्र की ओर गया हुआ था। इसी दौरान वह नक्सलियों द्वारा पूर्व से लगाए गए प्रेशर आइईडी की चपेट में आ गया। उसके ग्रामण के पैर में गंभीर चोट आई है। राम पोटाम को सीआरपीएफ की 222वीं कैंप कोरचोली में प्राथमिक उपचार दिया गया। इसके बाद बेहतर ईलाज के लिए उसे हेतु जिला अस्पताल बीजापुर के लिए रवाना किया गया। सुरक्षा बलों द्वारा लगातार क्षेत्र में सघन सर्चिंग अभियान तथा आइईडी निष्क्रिय करने की प्रक्रिया की जा रही है। पुलिस एवं सुरक्षा बलों ने लोगों से अपील की है कि जंगल एवं दुर्गम क्षेत्रों में आवागमन के दौरान विशेष सतर्कता बरतें। किसी भी संदिग्ध वस्तु, गतिविधि या सामग्री की जानकारी तत्काल नजदीकी पुलिस थाना अथवा सुरक्षा कैंप को दें।

बालोद पुलिस को बड़ी सफलता, अंतर्जिला चोर गिरोह का पर्दाफाश 3 लाख के सोने-चांदी के जेवरात बरामद, ऑटो व कटर जब्त

0

बालोद।पुलिस अधीक्षक बालोद योगेश कुमार पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में बालोद पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। अंतर्जिला सक्रिय चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने चोरी के सोने-चांदी के जेवरात लगभग 3 लाख रुपये कीमत के बरामद किए हैं।आरोपी ऑटो में घूम-घूमकर ताला बंद सूने मकानों की रेकी करते थे और रात के समय चोरी की वारदात को अंजाम देते थे।त्रिनयन एप बना अहम कड़ीपुलिस को

त्रिनयन एप के माध्यम से सीसीटीवी फुटेज में महत्वपूर्ण सुराग मिला। इसके बाद साइबर सेल बालोद व थाना गुण्डरदेही की संयुक्त टीम ने सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का बारीकी से विश्लेषण किया।

घटना का संक्षिप्त विवरण

दिनांक 26.12.2025 को ग्राम ओटेबंद (थाना गुण्डरदेही) में अज्ञात चोरों द्वारा प्रार्थी के मकान का ताला तोड़कर अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात एवं नगदी चोरी कर ली गई थी।मामले में थाना गुण्डरदेही में अपराध क्रमांक 358/2025, धारा 331(4), 305(5) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई।

टीम की कड़ी मेहनत से आरोपी गिरफ्तार

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका ठाकुर के निर्देशन एवं एसडीओपी राजेश बागड़े के पर्यवेक्षण में विशेष टीम गठित की गई।टीम ने भिलाई क्षेत्र में कैंप कर फर्जी नंबर प्लेट लगे ऑटो की पहचान की और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों को चिन्हित कर 04.01.2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

बरामद सामग्री

सोने-चांदी के जेवरात (कीमत लगभग ₹3 लाख)घटना में प्रयुक्त 01 ऑटो01 कटरगिरफ्तार आरोपीअब्दुल वहिद उर्फ तलवार (43 वर्ष)निवासी – गुरु घासीदास नगर, जामुल / सुपेला, दुर्गलितेश टंडन (30 वर्ष)निवासी – शारदा पारा कैंप-02, भिलाईप्रेम शंकर साहू (24 वर्ष)निवासी – शारदा पारा कैंप-02, भिलाईपीयूष कुमार नंदी उर्फ सत्यम (25 वर्ष)निवासी – शारदा पारा कबीर कुट्टी कैंप-02, भिलाईसाइबर सेल व थाना टीम की सराहनीय भूमिकाआरोपियों की गिरफ्तारी में साइबर सेल बालोद एवं थाना गुण्डरदेही की संयुक्त टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

MOST POPULAR

HOT NEWS