City Media - Page 53 of 1804 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 53

गोल्लापल्ली के ग्रामीणों की गाड़ी पलटी, पांच घायल

0

गोल्लापल्ली की तीन प्रमुख मांगों को लेकर जिला मुख्यालय जा रहे थे ग्रामीण

विकास की मांग उठाने निकले ग्रामीण, तेलंगाना सीमा के पास हादसे का शिकारसुकमा: ग्राम पंचायत गोल्लापल्ली के ग्रामीण मंगलवार सुबह अपनी पंचायत से जुड़ी बुनियादी मांगों को लेकर जिला मुख्यालय सुकमा की ओर रवाना हुए थे। बताया गया कि सभी ग्रामीण टाटा मैजिक वाहन में सवार होकर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपने जा रहे थे। यात्रा के दौरान जब वाहन तेलंगाना सीमा के पैदागुड़ा के पास पहुंचा, तभी अचानक गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में पांच ग्रामीण घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

भद्राचलम अस्पताल में जारी इलाज, दो की हालत नाजुक

दुर्घटना में सुन्नम नर्सिंग का हाथ टूट गया, जबकि सुन्नम रामकृष्ण का पैर टूट गया। पोडियम तिरपा और एक अन्य ग्रामीण को कमर और हाथ में चोटें आई हैं। सभी घायलों को साथी ग्रामीणों की मदद से भद्राचलम अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। ग्रामीणों का कहना है कि घटना के कई घंटे बाद तक प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल या अस्पताल नहीं पहुंचे, जिससे लोगों में आक्रोश है।

धान मंडी और स्वास्थ्य सुविधा की मांग लेकर निकले थे ग्रामीण

ग्रामीणों का दल जिला कलेक्टर को ज्ञापन देने जा रहा था। उनकी प्रमुख मांग थी कि गोल्लापल्ली के नाम से मरईगुड़ा में संचालित धान मंडी केंद्र को उसके वास्तविक स्थान गोल्लापल्ली में ही संचालित किया जाए। इसके अलावा ग्रामीणों ने यह भी कहा कि गोल्लापल्ली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, जो वर्तमान में मरईगुड़ा में स्थानांतरित होकर संचालित हो रही है, उसे फिर से गोल्लापल्ली में पुनः स्थापित किया जाए।ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन ने केवल एक उप-स्वास्थ्य केंद्र खोलकर खानापूर्ति की है, जिससे स्वास्थ्य सुविधाएं नाममात्र रह गई हैं। ग्रामीणों ने कहा कि इतनी बड़ी दुर्घटना के बाद भी कोई शासकीय अधिकारी घायलों का हाल-चाल लेने नहीं पहुंचा, जो इस बात का प्रमाण है कि शासन-प्रशासन गोल्लापल्ली क्षेत्र की समस्याओं को लगातार अनदेखा कर रहा है।

सुन्नम राजू मुख्या ने कहा गोल्लापल्ली क्षेत्र पिछले 40 वर्षों से उपेक्षा का शिकार है। कांग्रेस शासनकाल में पंचायत व्यवस्था कुछ लोगों के कब्जे में रही, जिससे ग्रामीणों की मूलभूत समस्याएं आज तक नहीं सुलझीं। अब जनता खुद अपनी मांग लेकर जिला प्रशासन तक पहुंच रही है। दुर्भाग्य से इसी दौरान यह हादसा हो गया, जो बेहद पीड़ादायक है।

उईका रामू निर्दलीय सरपंच उम्मीदवार ने कहा हमारे ग्रामीण वर्षों से जनसुविधाओं के अभाव में जी रहे हैं। सड़कों की स्थिति खराब है, मंडी दूर है और स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर तक नियमित नहीं रहते। ग्रामीणों ने तय किया कि अपनी आवाज अब खुद कलेक्टर तक पहुंचाई जाए, लेकिन रास्ते में यह हादसा हो जाना बहुत दुखद है। प्रशासन को अब तत्काल ध्यान देना चाहिए।

बेड़मा सुरेश निवासी भट्टीगुड़ा) ने कहागोल्लापल्ली कन्या आश्रम वर्तमान में गोलापल्ली में संचालित है, जो जुडूम और नक्सली दबाव के चलते स्थानांतरित किया गया था। अब नया भवन गोल्लापल्ली में पूर्ण हो चुका है, इसलिए आश्रम को अपने मूल स्थान गोल्लापल्ली में पुनः संचालित किया जाए।

कुंजाम चलपतरी निवासी तारलगुड़ा ने कहा गोल्लापल्ली पंचायत में 2006 से सुविधाएं उपलब्ध रही हैं, लेकिन अब सारी व्यवस्थाएं ठप हो चुकी हैं। इन सभी मुद्दों को लेकर ग्रामीण जिला मुख्यालय कलेक्टर को ज्ञापन देने जा रहे थे, तभी यह दुर्घटना हुई।

ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की*गोल्लापल्ली पंचायत के ग्रामीणों ने मांग की है कि प्रशासन गंभीर रूप से घायलों के इलाज की तत्काल व्यवस्था करे, साथ ही गोल्लापल्ली में स्वास्थ्य केंद्र, धान मंडी और आश्रम भवन को पुनः बहाल किया जाए। स्थानीय लोगों ने यह भी कहा कि अगर मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई, तो वे सामूहिक रूप से धरना और विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।

हूंगा मरकाम का बड़ा बयान कांग्रेस के आरोप के बाद

0

दीपावली मे फ्री मे दारू न मिलने से बोखलाय हरीश लखमा एवं कोंग्रेसी इन कांग्रेशीयों को सिर्फ दारू ही नजर आता है इनकी सरकार मे घर पहुंच सेवा होती थी इस लिये इनका नेता कावासी लखमा दारू कैस मे जेल मे हवा खा रहा है बेटा को दारू भट्टी से दारू न मिलने से आये बाये बयान देने वली जिला अध्यक्ष से प्रेस कॉन्फ्रेस करा कर दारू भट्टी वाले को धमकी दे रहा है कब तक लोगों को मोहरा बनाकर राजनीति चलाएगा अब तो बेटे की बारी है सबसे ज्यादा तो कांग्रेस सरकार मे दारू का घपला इसने ही किया है आलिशान बंगला बना रहा था अब क्या हुआ बंगला क्यों नहीं बन रहा है भगवान के घर देर है अंधेर नहीं हूंगा मरकाम पर आरोप लगाने वाले तुम्हारे नेता से पूछो कौन से मामले मे जेल मे 1 साल से बन्द है पहले उसको दारू कैस मे बरी करा लो फिर हूंगा मरकाम पर आरोप लगाना मे साबित करके दिखाऊंगा की हरीश लखमा उसका पिए पांडे कितना दारू पैसा दारू भाटी के मैनेजर से लेते है उसका काल डिटेल निकलना चाहिए किस नेता एवं उसके करीबी ने दारू मैनेजर को दारू से लेकर पैसा की डिमांड की वह पता चल जायेगा आगे हुनगा मरकाम ने कहा बाप मंत्री थे तब पूरा हिसाब बस्तर संभाग का हिसाब यही रखता था उसी लिये आज सुकमा जिला मे दारू की कमाई मे हिस्सा मांगना या ब्लेकमैलिंग करना इनकी फितरत है बन गई है कितना महीना मे दारू भट्टी से दारू लिया जाता है सब जग जाहिर है दीपावली मे न मिलने से प्रेस कांफ्रेंस नहीं वसूली कॉन्फ्रेंस कांग्रेस की नेताओं से कराया जा रहा है बाप के जेल जाने के बाद भी बेटे को बुद्धि नहीं आई है लोगों को डरा धमाका के नेतागिरी कबतक करेगा उसका ही नतीजा बाप जेल मे है किस किस हाय लोगों कुछ तो शर्म करो और कितने काली कमाई किस किस के नामसे कितनी गाड़ी,जमीन, है यह सब मालूम है बक्त आने पर सब उजागर होगा अब इनकी भी बहुत बारी आने वाली है यह दोनों बाप बेटा को दारू का ही पैसा नजर आता है अब दोनों जेल मे दारू का पैसा हिसाब करेंगे अब तो दारू भट्टी के बाजु मे चकना ढाबा खोल रहा है क्या अब देखना है वहा दारू पिलायेगा की नहीं आये बाये को प्रेस कॉन्फ्रेंस करा रहा है दम है तो खुद को आना चाहिए कब तक दूसरे के कंधे पर बन्दुक रख राजनीति करेगा खोते जनाधार से बोखलाना का यह सबूत है

भाजपा नेता हूंगा मरकाम का हरीश कवासी पर बड़ा हमला

0

कांग्रेसियों को मुफ्त की शराब की लत: मरकाम

जगदलपुर सुकमा जिले के भाजपा नेता हूंगा मरकाम ने हरीश कवासी और कांग्रेस नेताओं पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जिले के कांग्रेस नेताओं को मुफ्त की शराब की लत लग चुकी है। अब मुफ्त में शराब न मिलने से वे बौखला उठे हैं और सेल्समैन को डराने धमकाने पर उतर आए हैं। एक बयान में भाजपा ने मरकाम ने कहा है कि कवासी लखमा के आबकारी मंत्री रहने के दौरान से उनके बेटे हरीश कवासी और सुकमा के कई कांग्रेस नेताओं को मुफ्त की शराब की जो लत लगी है, वह अब तक नहीं छूट पाई है। हर त्यौहार में इन नेताओं तक शराब की घर पहुंच सेवा होती थी। भाजपा की सरकार आने के बाद यह परंपरा बंद हो गई है। इस बार की दीपावली में मुफ्त की शराब न मिलने से बोखलाए हरीश लखमा एवं कांग्रेसी अनाप शनाप बयान दे रहे हैं। हूंगा मरकाम ने कहा है कि कांग्रेसियों को सिर्फ शराब ही नजर आती है। इनकी सरकार मे घर पहुंच सेवा होती थी, शराब में जमकर घोटाले किए गए। इसीलिए इनके नेता कवासी लखमा जेल की हवा खा रहे हैं। कांग्रेस नेता सेल्समैन को धमकी दे रहे हैं। हूंगा मरकाम ने पूछा है कि कांग्रेसी आखिर कब तक लोगों को मोहरा बनाकर राजनीति करते रहेंगे। अब बेटे की बारी है। पिता से ज्यादा तो कांग्रेस सरकार मे शराब घोटाला बेटे ने ही किया है। घोटाले की रकम से आलीशान बंगला बना रहा था। अब क्या हुआ? बंगला क्यों नहीं बन रहा है? भगवान के घर देर है अंधेर नहीं। मरकाम ने कहा है कि हूंगा मरकाम पर आरोप लगाने वाले अपने नेता से पूछो कि आखिर किस मामले में वे जेल में एक साल से बंद हैं। पहले उसको दारू केस मे बरी करा लो फिर हूंगा मरकाम पर आरोप लगाना। मै साबित करके दिखाऊंगा की हरीश लखमा उसका पीए पांडे कितना पैसा शराब भट्ठी के मैनेजर से लेते हैं। उनका काल डिटेल निकलना चाहिए किस नेता एवं उसके करीबी ने मैनेजर से शराब और पैसों की डिमांड की है।वह पता चल जाएगा। आगे हूंगा मरकाम ने कहा कि जब पिता मंत्री थे तब पूरे बस्तर संभाग का हिसाब यही रखता था इसीलिए आज सुकमा जिले में शराब की कमाई से हिस्सा मांगना और ब्लेकमेल करना इनकी फितरत बन गई है। दीपावली मे न मिलने से प्रेस कांफ्रेंस नहीं वसूली कॉन्फ्रेंस कांग्रेस की नेताओं से कराई जा रही है। बाप के जेल जाने के बाद भी बेटे को बुद्धि नहीं आई है।

चोकावाड़ा में सरकारी जमीन पर अवैध रूप से चर्च निर्माण, कर डाली पेड़ों की कटाई भी

0

विरोध में सामने आया बजरंग दल, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

जगदलपुर कन्वर्जन के साथ ही अब बस्तर संभाग सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर चर्च निर्माण भी किया जाने लगा है। इसके लिए पेड़ों की कटाई भी की जा रही है। ऐसा ही एक मामला सामने आने के बाद बजरंग दल के लोग विरोध में सामने आ गए हैं। बजरंग दल ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर इस पर रोक लगाने की मांग की है।

बस्तर जिले के ग्राम चोकावाड़ा में शासकीय नजूल भूमि पर अवैध रूप से चर्च निर्माण और पेड़ों की अवैध कटाई किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में बजरंग दल की बस्तर जिला इकाई ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर अवैध गतिविधियों पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। बजरंग दल ने ज्ञापन में उल्लेख किया है कि जिस स्थान पर चर्च निर्माण चल रहा है, वह शासकीय भूमि है और वहां एक भी ईसाई धर्मावलंबी परिवार का निवास नहीं है। ऐसे में चर्च निर्माण का कोई औचित्य नहीं बनता। बजरंग दल का कहना है कि यह कार्य शासकीय भूमि पर कब्जा करने का प्रयास है, जो न केवल अवैध है बल्कि ग्राम की शांति और सामाजिक सौहार्द के लिए भी गंभीर खतरा उत्पन्न कर सकता है।संगठन ने यह भी आरोप लगाया है कि निर्माण स्थल पर पेड़ों की अवैध कटाई की गई है, जो पर्यावरणीय दृष्टि से गंभीर अपराध है। ज्ञापन में प्रशासन से अनुरोध किया गया है कि संबंधित भूमि की तत्काल जांच कराई जाए, अवैध निर्माण व पेड़ कटाई पर रोक लगाई जाए और दोषियों के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाए।बजरंग दल ने यह भी कहा कि बस्तर क्षेत्र संविधान की पांचवीं अनुसूची के अंतर्गत आता है, जहां किसी भी धार्मिक या सार्वजनिक निर्माण कार्य के लिए ग्रामसभा की स्वीकृति अनिवार्य होती है, किंतु इस मामले में ऐसी कोई अनुमति नहीं ली गई है। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने शीघ्र संज्ञान नहीं लिया, तो वह लोकतांत्रिक तरीके से जनआंदोलन प्रारंभ करने के लिए बाध्य होगा।ज्ञापन देने वालों में विभाग सेवा प्रमुख अनिल अग्रवाल, जिला संयोजक मुन्ना बजरंगी, सह संयोजक सनी रैली, जिला गौ संवर्धन प्रमुख विष्णु ठाकुर, नगर अध्यक्ष प्रतीक सिंह गुरु, नगर सह संयोजक अजय सिंह, नगर साप्ताहिक मिलन प्रमुख तमिश राव, नगर सह गौरक्षा प्रमुख पवन राजा और अनिल राजपूत इंद्र कुमार उपस्थित रहे। बजरंग दल ने विश्वास जताया है कि प्रशासन इस मामले की निष्पक्ष जांच कर बस्तर की सामाजिक एकता, पर्यावरण संरक्षण और धार्मिक सौहार्द की रक्षा हेतु ठोस कदम उठाएगा।

बकावंड में बस्तर ओलंपिक 2025 की धूम; सैकड़ों खिलाड़ियों ने कराया पंजीयन

0

जनपद सीईओ परेश्वर कुर्रे के नेतृत्व में आयोजन

युवा अधिकारी के नेतृत्व में ग्रामीणों का जोश हाई

बकावंड बस्तर कलेक्टर के निर्देशानुसार बकावंड विकासखंड में बस्तर ओलंपिक 2025 के तहत खेलों की शुरुआत ग्राम पंचायत स्तर पर हो चुकी है। जनपद पंचायत के सीईओ परेश्वर कुर्रे और सरपंच इसे सफल बनाने जी जान से जुटे हुए हैं।

जनपद पंचायत बकावंड के मुख्य कार्यपालन अधिकारी परेश्वर कुर्रे के सुगठित संयोजकत्व में ग्राम पंचायत करंजी में बस्तर ओलंपिक 2025 के तहत आयोजित भव्य खेल महोत्सव में महिलाओं और युवतियों के लिए कलस्टर जोन स्तरीय रस्साकशी प्रतियोगिता के साथ खेलों का शुभारंभ किया गया। ग्रामीणों में खेलों को लेकर उत्साह और उमंग का वातावरण देखने को मिला।बस्तर ओलंपिक के लिए बकावंड ब्लॉक से सैकड़ों खिलाड़ियों ने पंजीयन कराया है, जिनमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हैं।यह बड़ी भागीदारी इस बात का प्रतीक है कि बस्तर के ग्रामीण अंचलों में अब खेल एक जन आंदोलन के रूप में विकसित हो रहा है।आयोजन में जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी परेश्वर कुरे, ग्राम पंचायत किंजोली के सरपंच, सचिव, सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। सभी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और बस्तर ओलंपिक को जनभागीदारी के माध्यम से सफल बनाने का संकल्प लिया। बता दें कि जनपद सीईओ परेश्वर कुर्रे स्वयं युवा हैं और खेल गतिविधियों में वे खासी रूचि भी रखते हैं। बड़ी बात तो यह है कि जनपद की अधिकांश ग्राम पंचायतों के सरपंच भी युवा और उत्साही हैं। युवा और ऊर्जावान अधिकारी परेश्वर कुर्रे का नेतृत्व मिलने से सरपंचों, गांवों के युवाओं और ग्रामीणों का जोश हाई लेवल पर है। सभी लोग बकावंड ब्लॉक में बस्तर ओलंपिक को शत प्रतिशत सफल बनाने में लगे हुए हैं।

हाई स्कूल मोखा में हुई कम्प्युटर की चोरी के आरोपी गिरफ्तार

0

हाई स्कूल मोखा में हुई कम्प्युटर की चोरी के आरोपी गिरफ्तार

मामले में कुल 04 आरोपी रहे शामिलऽ चोरी का मशरूका खरीदने वालो को भी बनाया गया आरोपी.

बीट प्रणाली की प्रभावी कार्यवाही से मिली सफलता

नरेन्द्र कुमार साहू पिता चुम्मन सिंह साहू उम्र 50 साल साकिन चिरईगोड़ी थाना बालोद वर्तमान शिक्षक हाई स्कूल ग्राम मोखा ने

दिनांक 12.08.2025 को थाना हाजिर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक घटना 11-12.08.2025 के दरम्यानी रात्रि में हाई स्कूल ग्राम मोखा के कम्प्युटर कक्ष से कम्प्युटर मॉनीटर, सीसीटीव्ही मॉनीटर और सीपीयु, युपीएस, कीबोर्ड, माउस को अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर अपराध धारा सदर पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग द्वारा थानों में बीट प्रणाली को प्रभावी तरिके से संचालित करने निर्देषित किया गया है, जिसके परिपालन में उपरांत अज्ञात आरोपी एवं चोरी गई मशरूका की पता तलाश हेतु पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर तथा एस.डी.ओ.पी. गुरूर बोनीफॉस एक्का के मर्गदशन में थाना गुरूर के स्टाफ एवं बीट प्रभारियों के द्वारा लगातार माल मशरूका एवं अज्ञात आरोपियों की पता तलाश किया जा रहा था, संदेही आरोपी वासुदेव सिन्हा जो पूर्व में दीगर राज्य काम करने गया था, वह दीपावली के बाद पुनः दीगर राज्य जाने की प्लान बना रहा था, संदेह पर संदेही वासुदेव सिन्हा एवं उसके साथी लोमेश यादव उर्फ गोलू निवासी ग्राम मोखा से कड़ाई से पूछताछ किया गया, जिन्होने से घटना दिनांक को स्कूल परिसर से उक्त मशरूका चोरी करना स्वीकार करते हुए चोरी गई संपत्ति को चेतन यादव लक्ष्मीनारायण यादव उम्र 25 साल साकिन साल्हेटोला थाना गुरूर एवं दीपक कुरेटी पिता विजय कुमार कुरेटी उम्र 21 साल साकिन जंगलीभेजा थाना गुरूर को बेच देना बताये तथा युपीएस को पुलिस के भय से नहर नाला में फेंक देना बताये। आरोपी लोमेश यादव एवं वासुदेव यादव का धारा 23(2) साक्ष्य अधिनियम 2023 के तहत मेमोरेण्डम कथन लिया गया, जिसके आधार पर चोरी गई मशरूका कम्प्युटर मॉनीटर, सीसीटीव्ही मॉनीटर और सीपीयु, कीबोर्ड को आरोपीगणों से जप्त कर वाजाप्ता सुमार किया गया है। प्रकरण के चारो आरोपियों को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही किया गया है। उक्त प्रकरण को सुलझाने, चोरी गई मशरूका की वाजाप्ता करने तथा आरोपी की गिरफ्तारी एवं विवेचना में निरीक्षक सुनील कुमार तिर्की थाना प्रभारी गुरूर, बीट प्रभारी प्र.आर. संतोष शर्मा एवं विवेक सिन्हा , आरक्षक कोमल साहू , पीताम्बर निषाद, गिवेन्द्र नेताम, दिनेश नेताम, थाना गुरूर की विषेष भूमिका रही।

सचिव और पूर्व सरपंच मिलकर हड़प गए लाखों रुपए

0

ताबदले के बाद भी कुर्सी नहीं छोड़ रहे हैं सचिव

पंचायत सचिव पर ठीकरा फोड़ा पूर्व सरपंच ने

अर्जुन झा-

बकावंड।* विकासखंड बकावंड की ग्राम पंचायत बनियागांव के सचिव और पूर्व सरपंच द्वारा शासकीय राशि के गबन का मामला सामने आया है। वहीं तबादला हो जाने के बावजूद सचिव इस ग्राम पंचायत को छोड़ने का नाम नहीं ले रहे हैं। वे दूसरे सचिव को चार्ज देने में आनाकानी कर रहे हैं। इधर जांच में गड़बड़ी की पुष्टि होते ही पूर्व सरपंच ने खुद को पाक साफ बताते हुए घपलेबाजी के लिए सचिव को ही पूरी तरह जिम्मेदार ठहरा दिया है।

उल्लेखनीय है कि बनियागांव के तूफान सिन्हा एवं अन्य ग्रामवासियों द्वारा जिला पंचायत तथा जनपद पंचायत में पूरे मामले की शिकायत की गई थी। शिकायत में बताया गया है कि बनियागांव के पूर्व सरपंच भंवर लाल मौर्य और पंचायत सचिव राजेश नाग द्वारा शौचालय निर्माण, मंदिर निर्माण, पाईप लाईन बिछाने आदि कार्यों के लिए प्राप्त राशि का आहरण कर काम नहीं कराया और पूरी राशि का गबन कर लिया गया।स्वच्छ भारत मिशन के तहत वर्ष 2016-17 में 326 परिवारों हेतु शौचालय निर्माण स्वीकृत किए गए थे, जिसकी अंतिम किश्त की राशि 1 लाख 47 हजार रुपए हितग्राहियों को व सामग्री क्रय करने व वेंडर को भुगतान हेतु ग्राम पंचायत कार्यकाल में प्राप्त हुई थी। शौचालय निर्माण हेतु स्वीकृत हितग्राहियों द्वारा स्वयं की राशि का व्यय किया गया था। कुल 13 हितग्राहियों द्वारा निर्मित शौचालय की राशि 12 हजार रुपए के मान से पूर्व सरपंच एवं सचिव द्वारा आहरण कर हितग्राहियों को भुगतान नही किया गया है। इस मद के कुल 1 लाख 56 हजार रुपए हजम कर लिए गए। 15वें वित्त मद से पाईप लाईन विस्तार कार्य हेतु दो बार में कुल 90 हजार रूपए आहरित तो कर लिए गए, मगर कार्य कराया ही नहीं गया। मनरेगा योजना के तहत कुआं निर्माण कार्य वर्ष 2019-20 में भंवरलाल पिता लखमू के नाम से स्वीकृत कार्य में पुराने कुएं को दिखाकर मजदूरी के नाम पर 47 हजार 188 रुपए एवं सामग्री के नाम पर 72 हजार 600 रुपए हड़प लिए गए। इसी तरह हेमराज पिता लखमू के नाम से स्वीकृत कुंआ बिना खुदाई किये 47 हजार 188 रुपए का मजदूरी भुगतान दर्शा कर गटक लिए गए। इस तरह पूर्व सरपंच और सचिव ने कुल 4 लाख 48 हजार 746 रूपए की गड़बड़ी की गई है। जांच में ये सारे आरोप प्रमाणित पाए गए। इसके बाद जनपद सीईओ द्वारा पूर्व सरपंच भंवर लाल मौर्य और सचिव राजेश नाग को नोटिस जारी कर कहा गया है कि आपके द्वारा राशि का आहरण तो किया गया है, किन्तु कार्य स्थल पर कार्य होना और संबंधितों को भुगतान होना नही पाया गया है। आहरित एवं अप्रारंभ कार्य की भुगतान राशि ग्राम पंचायत के संबंधित खाते में 07 दिवस के भीतर जमा करवाकर समायोजन करावें, एव इस संबंध में अपना स्पष्टीकरण भी प्रस्तुत करें। निर्धारित अवधि में राशि का समायोजन नही करवाने एवं संतोषप्रद जवाब प्रस्तुत नही करने की स्थिति में आपके विरूद्ध उक्त राशि के गबन का दोषी मानते हुए पंचायत राज अधिनियम के धारा 92 के तहत वसूली की कार्रवाई हेतु विहित प्राधिकारी एसडीएम बकावंड को पत्र लिखा जाएगा और पुलिस थाने में प्राथमिकी भी दर्ज कराई जाएगी। सरपंच ने जनपद सीईओ को दिए स्पष्टीकरण में इन सभी कृत्यों के लिए सचिव राजेश नाग को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा है कि सचिव की ही देखरेख में सारे कार्य हुए हैं और राशि भी अकेले सचिव ने ही रख ली है।*बॉक्ली

लीपापोती के लिए हथकंडा

वर्तमान में सचिव राजेश नाग दो ग्राम पंचायतों बनियागांव और ऊलनार का प्रभारी है। वहीं पूर्व सरपंच ने लिखित जवाब में जनपद सीईओ को बताया कि उसने सचिव के दिशा निर्देश पर ही यह किया है। जब सरपंच को इसकी भनक लगी तो सचिव को हटाने के लिए आवेदन दिया। इसके बाद जिला पंचायत द्वारा सचिव सोनाधर कश्यप को बनियागांव का अतिरिक्त प्रभार सौंपने का आदेश जारी किया गया। सोनाधर कश्यप बनियागांव में अपनी जॉइनिंग लेने पहुंचा तो लेकिन सचिव राजेश नाग ने सोनाधर कशयप को प्रभार नहीं दिया और बनियागांव पंचायत में अपना कब्जा जमाए रखा। चुनाव हुआ सरपंच भी बदल गया फिर शासन के आदेश पर हरे कृष्णा पुजारी को बनिया गांव का सचिव नियुक्त करने का आदेश हुआ। हरे कृष्णा ने आकर जॉइनिंग ली, लेकिन उन्हें आधा अधूरा प्रभार ही दिया गया। उन्हें आज तारीख तक रोकड़ बही और पिछला कार्यों के कोई दस्तावेज राजेश नाग द्वारा उपलब्ध नहीं कराए गए हैं।*वर्सन**होगी कानूनी कार्रवाई*आहरण के बाद भुगतान नहीं करने की शिकायत मिली है, मैने उन्हें तत्काल रकम जमा करने के लिए नोटिस भेजा है। अगर वे रकम जमा नहीं करेंगे, तो उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी *-परमेश्वर कुर्रे,* सीईओ, जनपद पंचयत बकावंड

तोकापाल के एर्राकोट में “मन की बात” का सामूहिक श्रवण

0

127वें एपिसोड में बस्तर सांसद महेश कश्यप रहे उपस्थित

जगदलपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को “मन की बात” कार्यक्रम के 127वें एपिसोड के माध्यम से राष्ट्र को संबोधित किया। बस्तर जिले के तोकापाल मंडल के ग्राम एर्राकोट में “मन की बात” कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण आयोजन किया गया। इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में बस्तर सांसद महेश कश्यप उपस्थित रहे।इस अवसर पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जनता को संबोधित करते हुए आगामी छठ महापर्व की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्व भारत की एकता, श्रद्धा और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक है। प्रधानमंत्री ने देशवासियों से इस पर्व को उत्साहपूर्वक मनाने की अपील की।

अपने संबोधन में उन्होंने स्वदेशी वस्तुओं की खरीदारी,वंदे मातरम गीत से माँ भारती का वंदन,जीएसटी बचत उत्सव,मेग्रोव वनों के संवर्धन,छत्तीसगढ़ के माओवाद प्रभावित इलाके में गश्त के दौरान सी आर पी एफ के एक देशी श्वान द्वारा आईईडी खोज जवानों को बचाने के संबंध में तारीफ करते हुए भारतीय नस्ल के स्वानों का संरक्षण करने और संस्कृत भाषा के पुनर्जागरण करने के संबंध में कहा ‘संस्कृत’ का नाम सुनते ही हमारे मन-मस्तिष्क में हमारे धर्मग्रंथ,वेद,उपनिषद, पुराण,शास्त्र,प्राचीन ज्ञान-विज्ञान,आध्यात्म और दर्शन आते हैं, लेकिन एक समय इन सभी के साथ-साथ ‘संस्कृत’ बातचीत की भी भाषा थी,लेकिन दुर्भाग्य से गुलामी के कालखंड में भी और आजादी के बाद भी संस्कृत लगातार उपेक्षा का शिकार हुईlइस वजह से युवा पीढ़ियों में संस्कृत के प्रति आकर्षण भी कम होता चला गयाl जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा की। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने हर भारतीय के मन में गर्व की भावना भर दी है lकार्यक्रम में इस दौरान बीजापुर भाजपा जिला अध्यक्ष घासीराम नाग,जिला पंचायत सदस्य पदमनी कश्यप,जनपद अध्यक्ष तोकापाल रामबती भंडारी,उपाध्यक्ष रितेश दास जोशी,भाजपा मंडल अध्यक्ष सोमारु राम कश्यप,उपाध्यक्ष अनत राम कश्यप,महामंत्री मुन्ना लाल कश्यप,मंत्री चंद्रकांत भंडारी,एराकोट सरपंच कनेर कश्यप,उपसरपंच लैखन बघेल,भेजरीपदर सरपंच पीलू राम,संदीप ठाकुर,जलन कश्यप,सुलेश सोढ़ी,महादेव कश्यप,नरेंद्र नायक,निहान्शु सिंह,बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता,स्थानीय जन उपस्थित होकर मन की बात श्रद्धा एवं उत्साह के साथ सुना l

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र सेवा के संकल्प को और मजबूत करें – भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव

0

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने ग्रामीण कार्यकर्ताओं के साथ सुनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने नानगूर मण्डल के ग्राम पंचायत पंडरीपानी के बूथ क्रमांक 178 में ग्रामीण कार्यकर्ताओं के साथ सुना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 127 वां कड़ी का प्रसारणजगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने आज रविवार को जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के नानगूर मण्डल के ग्राम पंचायत पंडरीपानी में बूथ क्रमांक 178 में ग्रामीण कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम की 127 कड़ी का प्रसारण सुना। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष देव ने इस अवसर पर कहा कि मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की 140 करोड़ जनता से सीधे जुड़ते है और संवाद स्थापित करते हैं। मन की बात कार्यक्रम देश को दिशा प्रदान करता है। हम सभी प्रधानमंत्री श्री मोदी के विचारों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र सेवा के संकल्प को और मजबूत करें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मन की बात कार्यक्रम में प्रकृति से जुड़े महापर्व छठ को श्रद्धा, अपनापन व परंपरा का प्रतीक बताया और समस्त देशवासियों को छठ महापर्व की बधाई व शुभकामनायें दी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बस्तर अंचल का विशेष रूप से उल्लेख करते हुये कहा कि बस्तर के माओवादी क्षेत्र में कभी आतंक का अंधेरा रहता था, वहाँ इस दीपावली में अमन के दीपक से समूचा क्षेत्र रौशन हुआ है। स्वच्छता अभियान को लेकर अंबिकापुर में जागरूकता लाने प्लास्टिक के कचरे के बदले गार्डेन कैफे में लोगों को भरपेट भोजन कराने के नये अनूठे प्रयोग की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रशंसा की। देश को एकता के सूत्र में बांधने वाले लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल का स्मरण करते हुये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगामी 31अक्टूबर को उनकी 150 वीं जयंती पर आयोजित होने वाली एकता दौड़ में सभी देशवासियों से शामिल होने की अपील की। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि आने वाले 7 नवम्बर को राष्ट्रीय गीत वन्देमातरम् के 150 वर्ष पूरे हो रहे हैं। जिसमें संपूर्ण देश में विविध कार्यक्रम आयोजित होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भगवान बिरसा मुण्डा को श्रद्धा पूर्वक नमन करते हुये आगामी 15 नवम्बर को जनजातीय गौरव दिवस समूचे देश में हर्षोल्लास से मनाने की बात कही। नानगूर मण्डल में मन की बात कार्यक्रम श्रवण के दौरान प्रमुख रूप से रजनीश पानीग्राही,नानगुर मंडल अध्यक्ष हरिराम मंडावी, महामंत्री चंद्रकांत सेठिया,रैदू नाग, उपाध्यक्ष जय मोहन शर्मा, जनपद सदस्य श्रीमती पार्वती शर्मा, सरपंच रोहित पंत, उप सरपंच चैतन कश्यप, राजू पोयाम, धरमूराम मंडावी, लखीधर बधेल, अमलपति बैस, राजेश ओगले, उदय दुबे, सुनील सोनी, अजय सोनी, हरिशंकर कश्यप, प्रकाश नागेश, गगन, परस ठाकुर, श्रीमती संगीता ठाकुर,हेमेश्वरी,सीता ठाकुर,फूलमती,जयंती,एवं भारी संख्या में कार्यकर्ता व ग्रामवासी उपस्थित थे।

आदि कर्मयोगी अभियान, धरती आबा कार्यक्रम में ग्राम विकास का संकल्प

0

कोलावल सेक्टर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन

बस्तर सांसद महेश कश्यप और अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

बकावंड ब्लॉक के अंतर्गत सेक्टर कोलावल में आदि कर्मयोगी अभियान एवं धरती आबा कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य संपूर्ण ग्राम विकास, स्वावलंबन, और स्थानीय संसाधनों के सदुपयोग के माध्यम से आत्मनिर्भर ग्राम की दिशा में ठोस कदम उठाना रहा।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बस्तर सांसद महेश कश्यप उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि ग्राम विकास तभी संभव है जब हम अपने संसाधनों, संस्कृति और परंपराओं के साथ मिलकर कार्य करें। धरती आबा बिरसा मुंडा के आदर्श आज भी हमें प्रकृति संरक्षण और सामूहिक विकास का संदेश देते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष सोनमति भद्रे ने की। विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य ललिता कश्यप, जनपद उपाध्यक्ष तरुण पांडे, तथा पूर्व जनपद अध्यक्ष परिस बेसरा शामिल थे।कार्यक्रम में ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधियों ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों में कोलावल की सरपंच पदमनी कश्यप, मैलबेड़ा के सरपंच जोगेंद्र भारती, भिरेंडा के देवराज बघेल, मोखागांव के बुधराम नेताम, पाथरी के समदु राम कश्यप, बेनूराम धनपुर के सरपंच, तथा सतोसा के नवतन कर्मा प्रमुख रहे। साथ ही सचिवगण जयदेव सिंह ठाकुर, महेश यादव, प्रभुनाथ बघेल एवं धरम नाग की उपस्थिति ने प्रशासनिक समन्वय को मजबूती दी।कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने विकास योजनाओं के क्रियान्वयन, जल संरक्षण, महिला स्व सहायता समूहों की भूमिका तथा युवाओं की सहभागिता पर अपने सुझाव रखे। कई ग्राम पंचायतों ने अपने क्षेत्र में सड़क, पेयजल एवं शिक्षा से जुड़ी प्राथमिक आवश्यकताओं को शीघ्र पूरा करने का आग्रह किया। अंत में सभी जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने संकल्प लिया कि वे धरती आबा बिरसा मुंडा के आदर्शों पर चलकर अपने ग्राम को आत्मनिर्भर और स्वच्छ बनाएंगे।

MOST POPULAR

HOT NEWS