बकावंड न्यूस — विकाशखंड बकावंड के डिमरापाल में आर्ट ऑफ़ लिविंग हैप्पीनेस कार्यक्रम का आयोजन किया गया । द आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक परम पूज्य गुरुजी श्री श्री रविशंकर द्वारा संचालित यह एक गैर सरकारी अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक कल्याण हेतु कार्यरत संस्था है। जो कि विश्व के 170 से अधिक देशों में संचालित है। संस्था का प्रधान कार्यालय बैंगलुरु में स्थित है । अभी तक संस्था ने भारत के हजारों गांव में सामाजिक व आर्थिक सुधार हेतु कई कार्य किए जा रहे हैं।
द आर्ट ऑफ लिविंग टीचर टिकेंद्र पांडेय एवं युवाचार्य रोमसिंग
कार्तिक , डोमेश्वर ,बुधुराम , टिकराम , इशारु , डोमूधर एवं नंदलाल पटेल ग्राम फरसरा एवं डिमरापाल वॉलिंटियर लालमन, हेमलाल, गुप्तेस्वर, नीलेंद्र, भेलकु, अभिमन्यु, टेसर पटेल मिलकर होली स्पेशल आनंद उत्सव शिविर का यह छ:दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया।रविवार को पूर्णता दिवस पर सत्संग का आयोजन किया गया।आर्ट ऑफ लिविंग परिवार के साधक हरि सिंह ठाकुर व बेलार सिंह ठाकुर के द्वारा प्रस्तुत संगीत व भजन से सबको मंत्र मुग्ध कर दिया।इस कार्यक्रम में सभी लोग बड़ेकर भाग लिया। इस शिविर मे ज्ञान ,ध्यान ,प्राणायाम , इसके साथ साथ जीवन जीने की कला सिखाया गया । रविवार की सत्संग में येक अद्भुत होली उत्सव चंदन एवं पुष्प से बनाया गया।योग प्रशिक्षक टिकेंद्र जी ने बताया कि इस कार्यक्रम में सुदर्शन क्रिया सिखाया जाता है जिसे करने पर नीरस जीवन भी उत्साह से भर जाता है। पूरे बस्तर क्षेत्र मे आर्ट ऑफ लिविंग के सभी कार्यक्रम बस्तर के लीडर संजय मिश्रा के नेतृत्व में संचालित किया जाता है।
बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल ने प्रश्नकाल में स्थाई चेकपोस्ट का मुद्दा उठाते हुए कहा कि नगरनार थाना क्षेत्र ग्राम तारापुर और करपावंड थाना क्षेत्र बदलावंड में स्थायी चेक पोस्ट बनाने की मामला को उठाते हुए तारापुर, उड़ियापाल, बजावंड और बदलावंड में नए चेक पोस्ट बनाने की मांग की गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू से मांग किया |
गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने बजावंड और बदलावंड चेक पोस्ट जल्द शुरू करने की बात कही |
बस्तर विधायक बघेल ने बस्तर पुलिस के कार्यो को सराहनीय करते हुए कई ऐसे गांजा तस्करों एवं शराब तस्करों को पकड़कर तत्काल कार्रवाई करने में सफल रही है |
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा द्वारा कांग्रेस कार्यालय में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें छत्तीसगढ़ शासन में कैबिनेट मंत्री एवं डौंडी लोहारा विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक अनिला भेड़िया जी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।
कैबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया जी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं,पदाधिकारियों और आम नागरिकों के साथ होली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया एवं सभी जनों को रंगोत्सव की बधाई एवं शुभकामनाएं दिया।
कैबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया जी ने होली मिलन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि होली उत्साह और उमंग का त्यौहार है। यह रंगों,खुशियों और मेेल मिलाप का भी त्यौहार है। इस दिन ऊंच-नीच, छोटे-बड़े, जात-पात से परे सभी लोग आपसी स्नेह के रंग में सराबोर नजर आते हैं। यह दिन लोगों के बीच खुशियां बाटने का है।होली पर्व के महत्व को आत्मसात करते हुए समाज और देश की तरक्की में हम योगदान करें,इसकी प्रेरणा होली से लेनी चाहिए।।
कार्यक्रम को प्रदेश सचिव महमूद अली, जिला कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर जी,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर जी,नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर जी,जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष संगीता नायर जी,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की पूर्व अध्यक्ष शिरोमणि माथुर जी ने भी संबोधित करते हुए होली पर्व के महत्व पर प्रकाश डाला।
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
कार्यक्रम का संचालन मंत्री मीडिया प्रभारी विवेक मसीह जी ने किया एवं आभार प्रदर्शन सेवादल के कार्यकारी अध्यक्ष संतोष पांडेय जी ने किया।।
होली मिलन समारोह में स्थानीय प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी,ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारी,नगर पालिका के कांग्रेस पार्षद एवं एल्डरमैन,युवा कांग्रेस,NSUI,सेवादल,महिला कांग्रेस के पदाधिकारी,नगर के विभिन्न समाज एवं ट्रेड यूनियन के पदाधिकारीगण,विभिन्न प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, वरिष्ठ कांग्रेस जन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं आम नागरिक उपस्थित थे।
दल्लीराजहरा/चिखलाकसा :नगर पंचायत चिखलाकसा अंतर्गत भीषण ग्रीष्म ऋतू में जल स्तर निम्न हो जाने के कारण पेयजल की अत्यधिक समस्या उत्पन्न हो जाती है उक्त समस्या को देखते हुए सांसद प्रतिनिधि विक्रम धुर्वे द्वारा बी एस पी प्रबंधन से वर्षो से बंद पड़े बी एस पी क्षेत्र के वार्ड क्र 8 दल्लीराजहरा में स्थित बोर एवं आस पास के मलबे की सफाई कर नगर पंचायत चिखलाकसा हेतु उपयोग किये जाने के लिए मुख्य महाप्रबंधक तपन सूत्रधार से मिलकर निवेदन किया गया व् नगर पंचायत अपने स्वयं के व्यय से उक्त बोर एवम मलबे की सफाई कर पाइपलाइन बिछाकर पेयजल को चिखलाकसा के नागरिको को उपलबद्ध कराया जावेगा |
नगर पंचायत चिखलाकसा को पेयजल उपलबद्ध कराने हेतु विक्रम धुर्वे द्वारा मुख्य महाप्रबंधक तपन सूत्रधार जी एम् वी के श्रीवास्तव को आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया है |बोर सफाई के दौरान नगर पंचायत अब्दुल इब्राहीम सैय्यद, संतोष शर्मा, आज़ाद विभार एवं नगर पंचायत चिखलाकसा के कर्मचारी उपस्थित थे |
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
कैबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया महिलाओं के लिए प्रेरणा, एवं नारी शक्ति का परिचारक लोकेश्वरी गोपी साहू अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा
कैबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया ने होली महोत्सव में आए समस्त कार्यकर्ताओं और नागरिक बंधुओं को होली महोत्सव की बधाई देते हुए कहा कि हमें आपसी मतभेद को भुलाकर हमें एकजुट रहते हुए कार्य करना है और अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ना है व अबीर गुलाल के रंग में हम सभी को एक साथ रंगना है उक्त बातें कैबिनेट मंत्री ने जनमानस को आशीर्वाद के रूप में कहीं और आगे उन्होंने यह भी कहा की कोविड-19 के चलते 2 वर्षों से होली त्यौहार का आयोजन प्रदेश में कहीं पर भी नहीं हो पा रहा था और उस संकट के घड़ी में हमारे छत्तीसगढ़ के मुखिया भूपेश बघेल जी के मार्गदर्शन और सशक्त एवं सफल नेतृत्व के कारण कोरोना को हमने और आप सब ने मिलकर मात दी है उसी का परिणाम है की आज हम और आप सभी एक साथ होली महोत्सव मनाने जा रहे हैं इसकी आप सभी लोगों को मेरे तरफ से मेरे सरकार की तरफ से हमारे संगठन की तरफ से और नगर पंचायत के जनप्रतिनिधियों की तरफ से बहुत-बहुत बधाई देती हूं |
अनिला भेड़िया कैबिनेट मंत्री के मार्गदर्शन और नेतृत्व में होली मिलन समारोह 19 मार्च 2022 को संबलपुर रेस्ट हाउस डौंडीलोहारा का आयोजन किया गया जिसमें हमारे डौंडीलोहारा ब्लॉक और नगर पंचायत डौंडीलोहारा के सभी जनप्रतिनिधि कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता यूथ कांग्रेस महिला कांग्रेस ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी कार्यकर्ता और महिला समूह के माता बहने होली महोत्सव मनाने के लिए रेस्ट हो संबलपुर में अप्रत्याशित भीड़ के साथ इकट्ठा होकर माननीय कैबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया के कुशल नेतृत्व में सफलतापूर्वक हर्ष उल्लास के साथ संगीत में वातावरण में मनाया गया जिसमें कैबिनेट मंत्री की सादगी कुशल व्यवहार आम नागरिकों को होली महोत्सव में देखने को मिला इस होली महोत्सव
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
कार्यक्रम में चंद्रप्रभा सुधाकर अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी बालोद कैबिनेट मंत्री के मंत्री प्रतिनिधि अनिल लोढा हस्तीमल जी सांखला महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी बालोद गोपाल प्रजापति अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी डौंडीलोहारा लोकेश्वरी गोपी साहू अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा प्रकाश शर्मा अध्यक्ष जनभागीदारी समिति एकलव्य महाविद्यालय डौंडीलोहारा हमारे युवा नेता जतिन भेड़िया विकास लोढा कोषाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी डौंडीलोहारा माधव गिरी गोस्वामी जनपद सदस्य संबलपुर क्षेत्र राजाराम ताराम जनपद सदस्य नगर पंचायत के प्रतिनिधि विद्या शर्मा उपाध्यक्ष शोहदरा देवांगन ममता शर्मा झुमुक लाल कोसमा संगीता नायर जिला उपाध्यक्ष ताराचंद जी लोढा अध्यक्ष जीवनदीप समिति डौंडीलोहारा विकास चोपड़ा अध्यक्ष नगर पालिका बालोद शिबू नगर अध्यक्ष नगर पालिका दल्ली राजहरा नेताम भांडेकर अध्यक्ष वन समिति
डौंडीलोहारा भोला देशमुख पूर्व अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी डौंडीलोहारा अनीता साहू उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी डौंडीलोहारा गोपी साहू अध्यक्ष शहर कांग्रेस कमेटी डौंडीलोहारा सरोज पटेल अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ डौंडीलोहारा मेघनाथ साहू महामंत्री ब्लॉक कांग्रेस कमेटी डौंडीलोहारा राजकुमार ग्वाल थान सिंह रावटे गुलाब भंसाली मीडिया प्रभारी राजेंद्र निषाद अध्यक्ष ब्लॉक युवा कांग्रेस कमलेश सिंह टॉक विधानसभा प्रभारी गुंडरदेही यूथ कांग्रेस ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जॉन सेक्टर बुथ कमेटी के सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता पंचायत प्रतिनिधि सरपंच महिला स्व सहायता समूह की समस्त माताएं बहने मंजू यादव सरिता यादव दंतेश्वरी फाग मंडली डौंडीलोहारा महिला मानस मंडली रामनगर डौंडीलोहारा और छत्तीसगढ़ी वेशभूषा से सुसज्जित बिहाव गीत की प्रस्तुति देने वाली हमारे चिल्हाटी की बहने और पुलिस विभाग एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में भव्य रूप में होली मिलन समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में प्रेम और भाईचारे के साथ हर्षोल्लास के साथ मनाया गया उक्त जानकारी गोपी साहू अध्यक्ष नगर कांग्रेस कमेटी डौंडीलोहारा ने दी |
स्वर्गीय श्रीमती करूणा शुक्ला के नाम से ही ब्राम्हण समाज के लिए समाजिक भवन बनाने की भी घोषणा
रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जिला मुख्यालय बलौदाबाजार में आयोजित सर्व ब्राह्मण समाज के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने सबसे पहले विप्र भवन में पंडित वाल्मीकि शुक्ल के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान परशुराम की छायाचित्र की पूजा कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री बघेल ने सभा को संबोधित करते हुए पॉलीटेक्निक कॉलेज बलौदाबाजार का नामकरण पूर्व सांसद स्वर्गीय श्रीमती करुणा शुक्ला पर एवं ब्राम्हण समाज के लिए स्वर्गीय श्रीमती करूणा शुक्ला के नाम से ही एक समाजिक भवन बनाने की घोषणा की। साथ ही उन्होंने विप्र समाज सहित आमजनों से माता कौशल्या की जन्मतिथि के संबध में अध्ययन कर जन्मोत्सव मनाने का आग्रह किया। इसके अध्ययन के लिए राज्य सरकार यथा संभव मदद भी करेगी। इस दौरान उन्होंने नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्याम सुंदर शुक्ला को शुभकामनाएं भी दिए। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने समाज में ब्राम्हणों की ऋषि परंपरा के योगदान का उल्लेख किया।
इस दौरान नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, विधायक प्रमोद शर्मा, विधायक शिवरतन शर्मा, गौ सेवा आयोग अध्यक्ष महंत डॉ. रामसुंदर दास, कृषक कल्याण परिषद अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम अध्यक्ष शैलेश नीतिन त्रिवेदी, खनिज विकास निगम अध्यक्ष गिरीश देवांगन तथा वरिष्ठजन विधाभूषण शुक्ल, डॉ. माधव शुक्ला समेत समाज के विशिष्ट एवं प्रबुद्ध जन उपस्थित थे।
रायपुर। पंजाब में शानदार जीत के बाद, आम आदमी पार्टी की नजर अब छत्तीसगढ़ पर है और अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली पार्टी ने अगले साल आदिवासी बहुल राज्य में विधानसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया है। योजना के तहत, आप के वरिष्ठ नेता एवं दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय रविवार को छत्तीसगढ़ के दो-दिवसीय दौरे पर पहुंचे, ताकि राज्य में विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी की तैयारियों को गति दी जा सके। छत्तीसगढ़ में फिलहाल कांग्रेस का शासन है। आप की पूर्वांचल इकाई के प्रभारी और बुराड़ी से विधायक संजीव झा, राय के साथ छत्तीसगढ़ पहुंचे।
आप के एक नेता ने कहा कि अपनी यात्रा के दौरान राय आगामी विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी की कार्य योजना तैयार करने के लिए आप नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ कई बैठकें करेंगे और राज्य में बड़े पैमाने पर सदस्यता अभियान भी शुरू करेंगे। वह रविवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पार्टी के प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन करेंगे।
आप के एक नेता ने कहा कि सोमवार को, राय पंजाब में पार्टी की शानदार जीत को रेखांकित करने के लिए रायपुर में आम आदमी पार्टी (आप) द्वारा निकाली जाने वाली विजय यात्रा में भाग लेंगे और पार्टी को छत्तीसगढ़ में कांग्रेस और भाजपा के एक विकल्प के रूप में पेश करेंगे। यात्रा के उद्देश्य के बारे में पूछे जाने पर राय ने कहा, ‘यह यात्रा अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों राय ने कहा, ‘कांग्रेस जहां आंतरिक झगड़ों से त्रस्त है, वहीं राज्य के लोगों, विशेषकर युवाओं, महिलाओं और आदिवासियों में बहुत निराशा है। उन्होंने भाजपा शासन और कांग्रेस को भी देखा है। अब, वे बदलाव चाहते हैं।’ आप ने 2018 में छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में कुल 90 सीटों में से 85 पर अपने उम्मीदवार उतारे थे, लेकिन एक भी सीट पर जीत दर्ज नहीं कर पाई थी।
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में स्थित सीएम हाउस का घेराव करने के मामले में 11 के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। शासकीय कार्य में बाधा और बलवा सहित गंभीर धाराओं के तहत किया गया है। अपराध पंजीबद्ध सभी को गिरफ्तार किया गया है। शनिवार को मुख्यमंत्री निवास के पास हुए विरोध प्रदर्शन की वजह से पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी के एक नेता को गिरफ्तार कर लिया है। देर रात पूर्व मंत्री और विधायक बृजमोहन अग्रवाल सिविल लाइन थाने पहुंचे और उन्होंने पुलिस की कार्रवाई पर नाराजगी जताई है।
सिविल लाइन थाने में गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट ले जाया जा रहा है। कल सीएम हाउस में आंदोलन में 11 लोगों की गिरफ्तारी की गई है, जिसमें बीजेपी के कुछ नेता भी शामिल हैं। आरोपितों से बीजेपी नेता ओपी चौधरी राजेश मूणत सहित अन्य नेता मिलने पहुंचे। ग्राम सेरिखेड़ी के कुछ अवैध कब्जाधारियों को 21 मार्च तक क़ब्ज़ा हटाने नोटिस जारी किया गया था। जिसके विरोध में शनिवार को कुछ लोग ज्ञापन देने कलेक्ट्रेट जा रहे थे। इनकी अगुवाई सेरी खेड़ी उप-सरपंच अनिल शर्मा, उसका भाई सुनील शर्मा और अविनाश बाबी कश्यप कर रहे थे।
ज्ञापन लेने के लिए कलेक्ट्रेट में अधिकारी भी उपस्थित थे, कलेक्ट्रेट पहुंचने के पूर्व ही स्वर्ण जयंती तिराहे के पास ये लोग कलेक्ट्रेट का रास्ता छोड़ मुख्यमंत्री निवास के स्वर्ण जयंती तिराहे के पास जाकर नारेबाज़ी करने लगे और गेट को धकेल कर मुख्य गेट की तरफ जाने लगे। अतिरिक्त बल बुलाकर व्यवस्था ठीक कराई गई। कुछ प्रदर्शनियों के धक्का मुक्की से पुलिस अधिकारियों और जवानों को चोट भी आई। तय कार्यक्रम से अनावश्यक हटकर प्रदर्शन कर कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाले 11 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 11 आरोपितों के विरुद्ध थाना सिविल लाइन में एफआइआर दर्ज की गई।
पुलिस ने एक-एक करके सभी प्रदर्शनकारियों खदेड़कर सीएम हाउस परिसर के बाहर किया। आधे घंटे तक चले प्रदर्शन में काफी तनावपूर्ण माहौल रहा। भीड़ का नेतृत्व कर रहे भारतीय जनता पार्टी के नेता अनिमेष कश्यप के खिलाफ कार्रवाई की। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने अनिमेष के खिलाफ बलवा के तहत मामला दर्ज किया है और रात भर सिविल लाइन थाने में ही रखा। अब भी अनिमेष पुलिस हिरासत में है, जिन्हें जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक सेड़ीखेड़ी के लगभग 150 परिवार के लोग मुख्यमंत्री निवास का घेराव करने पहुंचे थे। 150 परिवार के लोग बिना नोटिस और विस्थापन को लेकर विरोध जताने पहुंचे थे। प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप है कि उन्हें प्रशासन की ओर से 17 मार्च को इलाके को खाली करने का नोटिस दिया गया। जबकि 21 मार्च को बुलडोजर चलने का नोटिस दिया। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि व्यवस्थापन के बाद ही उन्हें हटाया जाए।
रायपुर। खैरागढ़ उपचुनाव में यह संभावना बेहद गर्म थी कि कांग्रेस पार्टी इस चुनाव में खैरागढ़ राजपरिवार के किसी सदस्य पर दांव लगा सकती है। लेकिन प्रदेश कांग्रेस प्रभारी, मुख्यमंत्री और पीसीसी अध्यक्ष के बीच हुई मंत्रणा के बाद अब ये साफ दिखाई दे रहा है कि कांग्रेस ने विवादित राज परिवार से पल्ला झाड लिया है। पार्टी अब स्थानीय दोवदारों के साथ जातिय समीकरण का साधते हुए किसी ओबीसी लोधी को प्रत्याशी बना सकती है। दूसरी ओर भाजपा भी राज परिवार से मुंह फेरे दिखती है। अब तीसरी पार्टी छजकां यह तय करेगी कि वह राज परिवार के साथ जाए या स्थानीय के साथ है।
खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव की अधिसूचना जारी हुए तीन दिन हो चुके हैं। अभी तक कांग्रेस, भाजपा और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ ने अपने प्रत्याशी के नाम तय नहीं किए है। कांग्रेस और भाजपा की प्रदेश चुनाव समिति प्रत्याशियों के नामों की छंटनी कर हाईकमान को भेज चुकी है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस यहां से महिला प्रत्याशी को चुनाव मैदान में उतारने जा रही है। यहां से दशमत जंघेल या जशोदा जंघेल का नाम सबसे उपर है। दोनों में से किसी एक को चुनाव मैदान में उतारा जा सकता है। कांग्रेस की प्रदेश चुनाव समिति में जिन नामों पर चर्चा हुई उसमें ममता पाल, पूर्व विधायक गिरवर जंघेल, कदम कोठारी और एक अन्य के नाम पर चर्चा हुई। जातीय समीकरण को देखते हुए प्रत्याशी तय करने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के उपर छोड़ा गया है। प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया से चर्चा के बाद एक नाम पर हाईकमान मुहर लगाएगी। इस क्रम दशमत जंघेल और जशोदा जंघेल का नाम सबसे उपर है। यहां पर ममता पाल ने भी दावेदारी की थी लेकिन उनका नाम जातिगत समीकरण के कारण नाम कटने की संभावना है। पूर्व विधायक गिरवर जंघेल यहां से बहुत कम अंतर से हारे थे। उनका नाम भी दावेदारों की सूची में शामिल है। इसके अलावा कदम कोठारी ने भी दावेदारी की है। बताया जाता है कि खैरागढ़ में 51 प्रतिशत पुरूष और 49 प्रतिशत महिला मतदाता हैं। यहां पर कांग्रेस ने इसके देखते हुए इस बार महिलाओं को मौका देने का फैसला किया है। बताया जा रहा है कि खैरागढ़ में 23 मार्च को कांग्रेस शक्ति प्रदर्शन के साथ नामांकन भरेगी।
खैरागढ़ रही है छजकां की सीट
खैरागढ़ विधानसभा के लिए 2018 में हुए चुनाव में छजकां के नेता और राजपरिवार के सदस्य देवव्रत चुने गए उनकी निधन की वजह से चुनाव हो रहा है। लिहाजा सियासी तौर पर राज परिवार से छजकां की निकटता है अब छजकां को यह तय करना है कि वह अपनी पार्टी की रिक्त हुई सीट पर राज परिवार के किसी व्यक्ति पर दांव लगाए या किसी अन्य पर। इस मामले में कांग्रेस और भाजपा राज परिवार से फिलहाल दूर नजर आ रही है।
सत्र के बाद प्रचार में आएगी तेजी
खैरागढ़ विधानसभा सीट को लेकर कांग्रेस की तैयारी चुनाव समिति की बैठक के साथ ही शुरू हो गई है। विधानसभा के बजट सत्र को देखते हुए कांग्रेस ने यहां पर राजनांदगांव जिला कांग्रेस कमेटी और खैरागढ़ ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारियों को यहां पर प्रचार में जुटने कहा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम और जिले प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत को चुनाव जीताने की जिम्मेदारी सौपी गई है। बताया जाता है कि मंगलवार के बाद प्रभारी मंत्री यहां की बागडोर संभालेंगे।
छजकां की बैठक आज जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ भी खैरागढ़ उप चुनाव की तैयारियाें को अंतिम रूप देने 21 मार्च को संसदीय दल की बैठक बुलाई है। बैठक में खैरागढ़ उप चुनाव के लिए पार्टी प्रत्याशी का नाम तय होगा। बैठक में संसदीय दल दिवंगत विधायक देवव्रत सिंह सहित अपने 21 नेताओं को श्रद्धांजलि देगा।
जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के महामंत्री महेश देवांगन ने संसदीय दल में शामिल नेताओं को बैठक संबंधी परिपत्र भेजा है। इसके मुताबिक यह बैठक यह बैठक रायपुर के सागौन बंगले में शाम 5 बजे से होगी। इसमें उप चुनाव की रणनीति के साथ संगठन के सदस्यता अभियान पर भी चर्चा होनी है। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रवक्ता भगवानू नायक ने बताया, खैरागढ़ उप चुनाव में जीत की रणनीति बनाने के साथ उम्मीदवार भी तय किया जाएगा। संगठन की कोशिश है कि विधायक देवव्रत सिंह के निधन से खाली इस सीट पर कब्जा बरकरार रखा जाए।
खैरागढ़। खैरागढ़ उपचुनाव में सुनने में मिल रहा है कि भाजपा पार्टी पांचवी बार कोमल जंघेल पर पुनः दांव लगा सकती है । जबकि खैरागढ़ विधानसभा में भाजपा को 2018 के चुनाव में दिवंगत देवव्रत सिंह से करारी हार मिली थी। कोमल जंघेल अब तक दो बार खैरागढ़ विधानसभा से चुनाव हार चुके हैं।
वहीं सूत्रों की मानें तो भाजपा पिछले चुनाव में देवव्रत सिंह से एक हजार से कम वोट से हारे कोमल जंघेल को पुनः टिकट देकर फिर से भरोसा जता सकती है। जबकि वर्तमान में राजनांदगांव जिला पंचायत के उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह पिछले बार की तरह इस बार भी प्रबल दावेदार के रूप में अपनी दावेदारी समर्थकों के संग कर रहे हैं। इसी सूची में गंडई के खम्मन ताम्रकार का नाम भी जोरों से सर्खियों में हैं।
खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस और भाजपा की चुनाव समिति की बैठक लगभग पूरी हो चुकी है। दोनों दलों ने कुछ चेहरों का पैनल बनाकर केंद्रीय संगठन को अंतिम मुहर लगाने हेतु भेज भी दिया है। भाजपा के उच्च पदस्थ सूत्रों की मानें तो कोमल जंघेल को फिर से उम्मीदवार बना सकती है।
वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार गिरवर जंघेल तीसरे स्थान पर थे और देवव्रत से करीब 18 फीसदी कम वोट पाए थे। पिछले चुनाव में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के उम्मीदवार रहे देवव्रत सिंह को 61 हजार 516 और भाजपा के कोमल जंघेल को 60 हजार 646 वोट ही मिले थे। बहरहाल कांग्रेस पार्टी किसे मैदान में उतार रही है , इसकी सुगबुगाहट अभी तक नहीं मिल पाई है।
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
▪️समाजिक वर्चस्व :― खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में सामाजिक समीकरण के अनुसार दोंनो पार्टीयों के द्वारा लोधी प्रत्यासी को फिट बैठालने की पुरजोर कोशिस किया जा रहा है। जहां समाजिक दृष्टिकोण से एक ही वर्ग द्वारा अपने ही समाज की लॉबिंग कर समाजिक प्रत्यासी को ही प्रत्यासी बनाये जाने की जुगत में नीचे से ऊपर तक के लगे हुए हैं।
▪️समाजिक प्रत्यासियों की कमियां:―
हालांकि वर्तमान में उनके प्रत्यासीयों की अगर हम बात करें तो उनका पक्ष काफी कमजोर है , चाहे गिरवर जंघेल जी हों या कोमल जंघेल जी दोनों ही गत वर्षों के चुनाव में बुरी तरीके से हार चुके हैं। वहीं संगठन ने जिनका नाम आगे किया है जिनमें कुछ महिला नेत्रियों का नाम भी आगे है । जिनकी अगर हम बात करें तो जिला पंचायत चुनाव में दसमत झँघेल को विक्रांत सिंह से हार का मुख देखना पड़ा था। वहीं यशोदा नीलांबर वर्मा भी नगर पालिका चुनाव के समय अपने वार्ड की महिला प्रत्यासी के पक्ष में कुछ खासा वोट नहीं जुटा पाई थी। जिसके चलते इनका वार्ड भी भाजपा के खाते में चला गया है। वहीं जनपद सदस्य उपचुनाव में भी कांग्रेस समर्थीत प्रत्यासी के पक्ष में न तो अपना समाजिक मत दिला पाए और न ही आमजन का वोट दिला पाए थे । लिहाज यहाँ भी हार का मुख कांग्रेस पार्टी को देखना पड़ा।
वैसे तो छत्तीसगढ़ के उपचुनाव में हमेशा सत्ता पक्ष के उम्मीदवार को ही फायदा मिलता आ रहा है। छत्तीसगढ़ में पिछले विधानसभा चुनाव के बाद से हुए तीनों उपचुनाव में कांग्रेस के ही उम्मीदवार की जीत हुई है। कांग्रेस सरकार की कोशिश है कि खैरागढ़ चुनाव में भी ये अपनी जीत दर्ज करके अपने विधायकों की संख्या को 71 पहुंचा दे।
▪️दोनों पार्टीयों से आमजनता का सवाल?―
जनता पूछती है कि आखिर दोनों राष्ट्रीय पार्टीयां कब तक के पुराने चेहरों पर ही भरोसा जताते हुए एक ही वर्ग के उम्मीदवारों को टिकट देती रहेगी। पार्टी में नए पुराने चेहरे और भी हैं , जिन्हें अवसर पार्टियों को देना चाहिए। आख़िर अन्य चेहरों को मौका क्यों नहीं दिया जा रहा है। जो प्रत्यासी बार बार हार का मुख देख रहा हो , उसी पर पार्टी बार बार क्यों अपना भरोसा जताने पर आमदा है? दोबारा।
▪️इस विधानसभा से सिख लेना चाहिए: उदाहरण― के तौर पर डोंगरगढ़ विधानसभा में आम चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने पाटिला परिवार को न देकर अपने विधानसभा में पुराने प्रत्यासी का चेहरा ही बदल दिया। नतीजन डोंगरगढ़ विधानसभा में आज कांग्रेस पार्टी का विधायक है। खैरागढ़ विधानसभा में भी सामान्य सीट है। यहाँ भी किसी सामान्य वर्ग के व्यक्ति को ही टिकट दिया जाना चाहिए। न कि एक जाति विशेष वर्ग के एक चेहरे को बार बार दोहराया जाना चहिए। खैर.. परिवर्तन ही प्रकृति का नियम है। पिछली बार की तरह यदि इस बार भी प्रत्यासियों के चयन में पुनरुक्ति होती है तो निसंदेह यह सीट भी विपक्ष के झोली में जाने से कोई नहीं रोक सकता । ऐसा हम नहीं कह रहे यहाँ की जनता कह रही है।
▪️आखिर इससे किसे लाभ पहुंच रहा है?
वहीं साजा क्षेत्र में भी इस वर्ग की बहुलता अधिक है किंतु वहाँ से सामान्य वर्ग के प्रत्यासी को अब तक के टिकट मिलते आया है। यदि खैरागढ़ में सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को टिकट मिलता है तो मोहगांव साजा क्षेत्र में बेशक़ उस क्षेत्र में बहुलता रखने वाले उसी वर्ग को ही अवसर मिलेगा। ये बात तो तय है। जनता की माने तो कुछ प्रभावशाली लोग इस विधानसभा में जानबूझकर का एक व्यक्ति विशेष वर्ग को आगे कर रहे हैं ताकि उनकी सीट सुरक्षित रह सके।
▪️इस विधानसभा में एक ऐसा भी दावेदार है―
खैरागढ़ विधानसभा में जिन प्रत्यासियों ने सुदुरवनांचल में अपने कदम तक नहीं रखे हों , यहाँ तक के सरकार की योजनाओं को आमजन तक कभी पहुंचाने का प्रयास भी न किया हो, उनके द्वारा जाती वर्ग की बहुलता के आधार पर उनकी प्रबल दावेदारी बता रहे हैं । ऐसा पूरे खैरागढ़ विधानसभा की आमजनता आज कह रही है।
वहीं सुदुरवनांचल के ग्रामीणों का कहना है कि इस मामले में अगर देखा जाए तो आल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस जिला अध्यक्ष उत्तम सिंह ठाकुर ही एक मात्र ऐसे व्यक्ति हैं जिन्होंने अपना तन मन धन सब न्यौछावर कर दिन रात कड़ी मेहनत कर छत्तीसगढ़ के कांग्रेस सरकार की समस्त योजनाओं को पूरे विधानसभा में जन जन तक पहुंचाने हेतु कई महीनों तक निश्वार्थ भाव से प्रचार प्रसार किया। उन्होंने लगातार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा छत्तीसगढ़ की जनता एवं किसान को दी गयी सौगंतों की जानकारी भी दी , साथ ही उन्नत कृषि के गुण हम किसानों को सिखाया। जनता की राय से कांग्रेस पार्टी से उत्तम सिंह ठाकुर को इस विधानसभा से एक अवसर देना चाहिए।