City Media - Page 1611 of 1848 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1611

कोरोना पर नियंत्रण हेतु कलेक्टर साहू ने जारी किया प्रतिबंधात्मक आदेश

0

होली मिलन या सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति आगामी आदेश तक नही होगी

फिजिकल डिस्टेंसिंग के साथ मास्क का उपयोग नहीं करने वालो पर लगेगा 500 रूपए का अर्थदण्ड

धार्मिक स्थल केवल व्यक्तिगत पूजा के लिए खुलेगें

नारायणपुर 25 मार्च 2021- सैय्यद वली आज़ाद

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री धर्मेश कुमार साहू ने कोरोना वायरस पॉजिटिव प्रकरणों संख्या में लगातार वृद्धि को विशेष ध्यान रखते हुए तथा कोरोना वायरस के संक्रमण के रोकथाम और नियंत्रण के लिए आवश्यक आदेश जारी किए है। जारी आदेश में कहा गया है कि राज्य शासन एवं भारत सरकार द्वारा जारी गाईडलाईन अनुसार कोरोना वायरस (कोविड-19) के नियत्रंण के संबंध में पूर्व में लागू अधिकांश प्रतिबंधों में समय-समय पर सशर्त छूट प्रदान की गई थी। उपरोक्त आंशिक प्रतिबंधों की समीक्षा की गई, जिससें वर्तमान में कोरोना वायरस पॉजिटिव प्रकरणों संख्या में लगातार वृद्धि होने के फलस्वरुप तथा जिला प्रशासन के प्रत्येक स्तर पर पूर्व में अधिरोपित प्रतिबंधों, शर्ताे का कड़ाई से पालन कराना एवं परिस्थिति अनुरुप युक्तियुक्त प्रतिबंध अधिरोपित किया जाना आवश्यक हो गया है। कलेक्टर श्री साहू ने कोरोना वायरस, कोविड-19 के प्रभावी रोकथाम, नियंत्रण और उनके संक्रमण से बचाव के उपायों के तहत जिले में दण्ड प्रक्रिया सहिता 1973 की धारा 144, आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा 30, 34 सहपठित एपिडेमिक एक्ट, 1987 यथासंशोधित 2020 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए आगामी आदेश तक के लिए लागू करने का आदेश जारी किया है।

जारी आदेश के अनुसार होली मिलन या अन्य किसी भी प्रकार के सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति आगामी आदेश पर्यन्त नही होगी। होलिकादहन के दौरान सैनिटाईजर, फिजिकल डिस्टेंसिंग एवं मास्क का उपयोग करने की शर्त का कडाई से पालन करना आवश्यक होगा एवं अधिकतम 05 व्यक्ति उपस्थित रह सकेगें। सभी पर्यटन स्थलों में आम जनता का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। सार्वजनिक स्थलों में फिजिकल डिस्टेंसिंग के साथ मास्क का उपयोग किया जाना अनिवार्य होगा। उल्लंघन की दशा में राज्य शासन द्वारा समय-समय पर निर्धारित अर्थदण्ड(वर्तमान में 500 रूपए) अधिरोपित किया जा सकेगा। अर्थदण्ड देने से इंकार करने पर वैधानिक कार्यवाही की जावेगी। धार्मिक कार्यक्रम एवं त्यौहार, सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनैतिक, खेलकूद, मेला, समारोह अथवा अन्य किसी प्रकार के सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित किया जाना प्रतिबंधित रहेगा। धार्मिक स्थल केवल व्यक्तिगत पूजा के लिए खुले रहेगें। व्यक्तिगत/एकल रूप से धार्मिक स्थल/संस्थान में प्रवेश किया जा सकेगा, परन्तु किसी प्रकार का सामूहिक कार्यक्रम का आयोजन नही किया जावेगा। विवाह/अंत्येष्टि/दशगात्र अथवा उससें संबंधित आवश्यक कार्यक्रम में फिजिकल डिस्टेंसिंग के साथ मास्क का पहनना तथा अधिकतम 50 व्यक्तियों को ही शामिल होेने की अनुमति होगी। कार्यक्रम में शामिल होने वाले व्यक्तियों को समय-समय परहाथ धोना/सैनिटाईज करना अनिवार्य होगा तथा कार्यक्रम के लिए नियमानुसार जिलादण्डाधिकारी/अनुविभागीय दण्डाधिकारी से लिखित अनुमति प्राप्त करना होगा। समस्त प्रकार के सभा, धरना, रैली, जुलुस अथवा सार्वजनिक प्रदर्शन आगामी आदेश तक प्रतिबंधित रहेगा । दोपहिया एवं चार पहिया वाहनों में क्रमशः 02 एवं 04 व्यक्ति ही बैठ सकेगें।

डी.जे., नगाड़ा अथवा अन्य समस्त प्रकार के ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग प्रतिबंधितरहेगा। सार्वजनिक स्थलों यथा बस स्टैण्ड, बैंक, पोस्टऑफिस, सिनेमाहॉल में आने-जाने वालों की दैनिक जांच की जावेगी एवं कोविड गाईड लाईन का पालन कराया जाना सुनिश्चित किया जावेगा। यदि किसी व्यक्ति को सर्दी, खॉसी, बुखार, सॉस लेने में तकलीफ, स्वाद या गंध महसुस नही होना, दस्त, उल्टी या शरीर में दर्द की शिकायत हो, तो निकटतम केन्द्र में कोविड-19 जांच कराना तथा जांच रिपोर्ट प्राप्त होने तक होमक्वांरटाईन रहन ाअनिवार्य होगा।रिपोर्ट पॉजिटिव होने तथा होमआईसोलेशन हेत ुअनुमति प्रदान किये जाने पर अनुमति की शर्तो का कड़ाई से पालन करना अनिवार्य होगा। यदि किसी क्षेत्र में कोविड-19 पॉजिटिव मरीजों की सघनता पायी जाती है तो उक्त क्षेत्र को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया जावेगा तथा उक्त क्षेत्र के सभी व्यक्तियों को कंटेनमेंट जोन संबंधी समस्त दिशा निर्देशों का पालन करना होगा। इस आदेश द्वारा दी गई सशर्त अनुमति को छोड़कर सार्वजनिक स्थलों में 05 से अधिक व्यक्तियों का एकत्रित होना आगामी आदेश पर्यन्त प्रतिबंधित रहेगा। नारायणपुर जिले में कोरोना वायरस (ब्व्टप्क्.19) के बढते संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए कोरोना वायरस निगरानी, जांच, निरीक्षणदल द्वारा भौतिक परीक्षण, संगरोध और इलाज से संबंधित अधिकारी/कर्मचारियों को यदि कोई भी व्यक्ति सहयोग देने से इंकार करेगा अथवा वांछित जानकारी देने से इंकार करेगा या निगरानी दल के निर्देशो का पालन नही करेगा अथवा इस आदेश का उल्लंघन करेगा तो वह व्यक्ति भारतीय दण्ड संहिता 1860 की धारा 270 सह पठित एपिडेमिक डिसीजेंज एक्ट, 1897 एवं आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के अधीन दण्ड का भागी होगा। यह आदेश तत्काल लागू किया जाना आवश्यक है। वर्तमान परिस्थितियों में इस आदेश से प्रभावित होने वाले व्यक्तियों को सम्यक समय में तामीली संभव नहीं होने के कारण यह आदेश एकपक्षीय रुप से पारित किया गया है। यह आदेश आगामी आदेश तक प्रभावशील रहेगा।

कोविड वेक्सिनेशन जनजागरण व टीकाकरण हेतु भाजपा मंडलो की हुई बैठक

0

जगदलपुर।भारतीय जनता पार्टी मंडल भानपुरी,बस्तर,तोकापाल एवं बास्तानार के भाजपा कार्यालय में मंडल व सभी मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों का परिचयात्मक व कोरोना वायरस टीकाकरण के लिए पंचायत स्तर पर जागरूकता अभियान संबंध में बैठक रखी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता ,डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी ,पंडित दीनदयाल उपाध्याय,अटलबिहारी बाजपेयी ,दादा बलीराम कश्यप के छाया चित्र पर दीप प्रज्वलित कर इस बैठक की शुरुवात की गई,पूर्व सांसद दिनेश कश्यप ने कहा कि कोरोना का टीका सभी को लगाना है,भाजपा जनजागरण के माध्यम से सभी को टिका लगवाने हेतु प्रेरित किया जाएगा।कोरोना टिका बनाने वाले वैज्ञानिकों का मैं धन्यवाद प्रेषित करता हूं। कोरोना वेक्सिनेशन टीकाकरण जिला प्रभारी रामाश्रय सिंह ने कहा अभी तक 22 हजार लोगों को टिका लगाया जा चुका है,,77 सेंटरों में कोरोना वैक्सीन लगाने का कार्य चल रहा है।लोगो के घरों में जाकर टिका लगाने प्रेरित करना है,जो अपवाह फैलाई जा रही है इसे हमे जनजागरण के माध्यम से लोगो को टिका लगाने प्रेरित करना पड़ेगा।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

भाजपा परिवार से मेरा आग्रह है पहले हम सब पहले टिका लगाये।जिसमे मुख्य रूप से अनुसूचित जनजाति भाजपा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दिनेश कश्यप ,भाजपा जिला उपाध्यक्ष योगेन्द्र पांडेय (मंडल प्रभारी),पूर्व विधायक बैदूराम कश्यप, रघुवंश श्रीवास्तव , जिला भाजपा महामंत्री एवम प्रभारी रामाश्रय सिंह ,जिला पंचायत उपाध्यक्ष मनीराम कश्यप,रामानंद मिश्रा,उदबोराम नाग,विनायक गोयल, वी.एस.राजपूत,सहकारिता प्रकोष्ठ सदस्य तरुण चोपड़ा ,समुदसाय कच्छ,नगर पंचायत उपाध्यक्ष शालिनी सेमसन,बाबुल नाग,मोहन मौर्य,नरेंद्र जोशी,चुन्नूलाल ठाकुर,जिताये बघेल,लछीन यादव,राकेश ठाकुर,पिछड़ा वर्ग प्रदेश मंत्री निर्देश दीवान ,अनुसूचित जनजाति भाजपा जिला अध्यक्ष महेश कश्यप,मंडल अध्यक्ष संतोष बघेल,चंद्रशेखर जोशी, प्रदेश कार्यसमिति भाजयुमो खितेश मौर्य ,अजजा जिला उपाध्यक्ष अरुण नेताम,अजजा जिला महामंत्री, मंगतू राम कश्यप,मंडल उपाध्यक्ष गण,मंडल महामंत्री द्वय प्रवीण सांखला , रैतुराम बघेल,मालती मंडावी,रंगवती,सोमारू राम,चंद्रकांत भंडारी,पुरन सेठिया,बलदेव मंडावी,संतीश ठाकुर,रितेश जोशी,रवि मंडावी,संतोष ठाकुर,भास्कर जोशी ,गणेश सेठिया,सुरेश रथ,बुदराम कश्यप,आशीष रवानी,मंडल मंत्रीगण, मंडल कार्यसमिति सदस्यगण, मोर्चा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष गण, भाजपा मंडल के वरिष्ठ कार्यकर्तागण,भाजपा महिला सक्रिय कार्यकर्ता,भाजयुमो से सभी पंचायत के कार्यकर्तागण अधिक संख्या में उपस्थित थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3.jpg

बैठक के दौरान नेताओ द्वारा ग्रामीणों को मास्क भी वितरण किया गया।नारायणपुर में नक्सली हमले में शहीद जवानों को श्रद्धाजंलि दी गई।

मसीह समाज ने दी शहीद जवानों को श्रद्धांजलि

0

जगदलपुर । नारायणपुर में हुए नक्सली हमले में वीर जवानों को मसीह समाज के युवा, लोकल प्रीचर, चर्च प्रमुखों व समाज के पदाधिकारियों के साथ लाल चर्च के सामने अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित की गई । इस अवसर पर मैंथयु थॉमस प्रारंभ में घटना की और प्रकाश डाला लाल चर्च के लोकल प्रीचर प्रदीप जान कालेट के द्वारा शोभित परिवारों के लिए प्रार्थना की गई इस अवसर पर रत्नेश बेंजमीन इस वीभत्स घटना पर प्रकाश डालते हुए इस कायराना हमले की कडे शब्दों में घोर निंदा करते हुए उपस्थित युवाओं को आह्वान किया कि

इन घटनाओं में हम डरे नहीं है, ना ही निराश है समय आने पर उनको मुंहतोड़ जवाब हमारे डीआरजी के जवानों के द्वारा अवश्य दिया जाएगा। बस्तर में इन घटनाओं से हमारे वीर जवानों का मनोबल बिल्कुल भी नहीं कम हो रहा है बल्कि वे समय के फिराक में है अवश्य उचित समय का इंतजार कर रहे हैं इसके पश्चात सभी युवाओं ने कैंडल जलाकर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए उनके परिवारों के लिए भी इस दुख सहने के लिए प्रभु से शक्ति मांगी गई ।इस अवसर पर समाज के युवा रजनीश, निशांत, निधीश प्रदीप, क्षितिज, फ्रैंकलीन शैलेश, मिथिलेश संदीप, राज, अविनाश, नागा, दिलीप, किरण, विजेंद्र, श्यामलाल, आकाश व दीपांकर सहित मसीह समाज के युवा उपस्थित थे ।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3.jpg

नक्सलियों ने जवानों से भरी बस को आईईडी ब्लास्ट कर उड़ाया, 5 जवान शहिद

0

आईईडी लगाकर जवानों के बस को बनाया निशाना 5 जवान शहिद :
बस्तर में नक्सली हमला,नक्सलियों द्वारा प्लांट प्रेशर ied की चपेट में आने से जवानों से भरी बस में ब्लास्ट, 5 जवानों के शहीद होने की खबर 15 से ज्यादा गंभीर रूप से घायल। बताया जा रहा है बस में 27 जवान थे सवार जिसमे की 7 जवानो को तत्काल बेहतर उपचार के लिए हेलीकाफ्टर से रायपुर भेजा गया।

नारायणपुर। घटना नारायणपुर जिला मुख्यालय से 30 km की दूरी पर स्थित थाना धौड़ाई की बताई जा रही है। जहाँ ग्राम कडेनार मदौड के पास नक्सलियों ने जवानों से भरी बस में IED ब्लास्ट कर उड़ा दिया है. इस नक्सली हमले में 5 जवान के शहीद होने की पुष्टि हो गई है जबकि 15 से अधिक जवानो के घायल होने की खबर है। घायल जवान डी आर जी बटालियन के थे।

बताया जा रहा है कि बस में 27 डीआरजी के जवान सवार थे. सभी डीआरजी के जवान बस में सवार होकर कडेनार से मंदोड़ा जा रहे थे. तभी घात लगाए बैठे नक्सलियों ने बस पर आईईडी ब्लास्ट कर दिया।

शहीद जवानों में जय लाल उइके कसवाहि, प्रधान आरक्षक, करन देहरी, अंतागढ़, सेवक सलाम कांकेर, पवन मंडावी भही गांव, विजय पटेल नारायणपुर बता दें कि बीते दिनों नक्सलियों की ओर से शांति वार्ता के लिए सरकार के समक्ष तीन प्रस्ताव रखा गया था. जिस पर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने सकारात्मक संकेत दिया था. उन्होंने कहा कि मेरे तक पत्र नहीं पहुंचा है. सरकार की भी मंशा शांति स्थापित करने की है. लेकिन नक्सली निशर्त बात करें. इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री के साथ चर्चा की जाएगी।

छत्तीसगढ़ सरकार से शांति वार्ता की पहल करते हुए सशर्तों दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी के प्रवक्ता के नाम से पत्र जारी किया गया है। इसमें तीन शर्ते रखी गई हैं, जिसमें पहला सुरक्षा बलों को हटाने, नक्सली संगठनों पर लगाए गए प्रतिबंध को हटाने और जेलों में कैद नक्सली नेताओं को बिना शर्त रिहा करने की मांग की गई है।

नक्सलियों के इस शांति प्रस्ताव पर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि सरकार की भी मंशा शांति स्थापित करना है. नक्सलियों के इस प्रस्ताव पर बिल्कुल इस विचार किया जाएगा, लेकिन यह नहीं कहा जा सकता है कि क्या कदम उठाया जाएगा. ये एक दिन का मुद्ददा नहीं है. इस पर मुख्यमंत्री से चर्चा के बाद आगे के कदमों को लेकर फ़ैसला लिया जाएगा।

बस्तर पुलिस आईजी सुंदर राज पी. ने नक्सलियों के प्रस्ताव पर कहा था कि क्रांति के नाम पर की जा रही क्रूर हिंसक गतिविधियों का औचित्य बताने में अबतक माओवादी नेतृत्व असफल है. आम लोगों ने माओवादी विचारधारा और उनके कार्य करने के तरीकों पर भी सवाल उठाने शुरू कर दिया है। वरिष्ठ माओवादी कैडर के खोखले दावों की असलियत भांपकर अब उनके अपने कैडर भी संगठन छोड़कर जा रहे हैं।

शिल्पियों के साथ स्वर संगीत म्यूज़िकल ग्रुप की एक शाम,स्वर संगीत म्यूज़िकल ग्रुप के कलाकारों ने दी आकर्षक प्रस्तुति

0

जगदलपुर—बस्तर जगार मेला में स्वर संगीत म्यूज़िकल ग्रुप से जुड़े गायक कलाकारों ने एक से बढ़कर एक बेहतरीन प्रस्तुति दी और दर्शकों का मन मोह लिया।स्वर संगीत म्यूज़िकल ग्रुप के माध्यम से इन गायक कलाकारों को मंच प्रदान करने हेतु बस्तर जगार महोत्सव के आयोजकों व सहयोगियों का स्वर संगीत म्यूज़िकल ग्रुप ने आभार व्यक्त किया है।इस अवसर पर स्वर संगीत म्यूज़िकल ग्रुप से जुड़े गायक कलाकारों ने गीत के माध्यम से अपनी प्रतिभाओं का खूबसूरत प्रदर्शन किया।

नगर के दंतेश्वरी मंदिर के सामने स्थित टाउन क्लब मैदान में आयोजित बस्तर जगार में मां दंतेश्वरी की आराधना के साथ गायक कलाकारों ने गीतों के माध्यम से दर्शकों व अतिथियों का मन मोह लिया। संगीत दुनिया की वह कला है जो कि व्यक्ति से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से जुड़ा हुआ है ।संगीत व्यक्ति को जोड़ने का काम करती है। हर व्यक्ति के मन को बहलाने का काम करती है ।संगीत के माध्यम से व्यक्ति अपनी खुशियों और गमो को भी व्यक्त कर सकता है ।वही किसी महान व्यक्ति ने कहा है कि संगीत जीवन की ध्वनि है।
जिन्होंने अपनी प्रस्तुतियां दी उनमें दीपक वाधवानी, प्रशांत दास, संग्राम सिंह राणा, आभा सामदेकर, समीर जैन, शिव प्रकाश सीजी,कुक्की जारी, दिव्यांशी शुक्ला, प्रियंका बैध,बरखा, मनीष श्रीवास्तव ,चंदू नागवंशी, माही श्रीवास्तव, संगीता सिंह, राजीव पटनायक प्रमुख थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

कार्यक्रम का संचालन सचिव कमल झज्ज ने किया। इस अवसर पर स्वर संगीत ग्रुप के अध्यक्ष बीजू विश्वास, संरक्षक नीटू भदोरिया, दीप्ति पांडे, सहदेव नाग,जगदीश कुंतल, ज्योति गर्ग, मंजू पॉल, नेमी जैन, अखिलेश मिश्रा, मनोज महापात्र ,अमित तिवारी, ममता सिंह राणा, शेख मस्तान, अभय सामदेकर,गुंजन, बिजली बैध, सहित ग्रुप के सदस्य उपस्थित थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3.jpg

बस्तर जगार मेला 2021 में स्वर संगीत म्यूजिकल ग्रुप के माध्यम से गायक कलाकारों को मंच प्रदान करने हेतु बस्तर जागर महोत्सव के आयोजक महिला स्व सहायता समूह बस्तर संभाग छत्तीसगढ़ ,पंखुड़ी सेवा समिति व सहयोगियों का स्वर संगीत म्यूजिकल ग्रुप आभार व्यक्त करता है। विशेष रूप से बी.के. साहू,गुरुमायँ सीता माई, मंगलदई सहित शिल्पीओ व सहयोगियों को धन्यवाद प्रेषित करता है।

डौंडी – फर्जी हस्ताक्षर कर बैंक से नकद आहरण करने वाले फरार आरोपी गिरफ्तार

0

थाना डौंडी के अपराध क्रमांक 12/2021 धारा 420, 471 भादवि के प्रार्थी श्रीमति इंदु जैन पति राजेश जैन उम्र 55 साल, साकिन वार्ड क्र0 25 शास्त्री चौक दल्लीराजहरा ने दिनांक 03.02.2021 को थाने में एक लिखित आवेदन दिया कि जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग शाखा डौंडी में खाता क्र0 101000995099 है, जिसे प्रार्थीया द्वारा दिनांक 22.11.2013 को खाता खोलवाया गया है। पास बुक आरोपी विशाल जैन के पास रहता था। कि दिनांक 12.01.2021 को आरोपी विशाल जैन पिता मदन जैन उम्र 35 साल, साकिन दुर्गा चौक डौंडी जिला बालोद के द्वारा प्रार्थीया के फर्जी हस्ताक्षर कर विड्राल फार्म से 2 लाख 15 हजार रूपये आहरण कर लिया

This image has an empty alt attribute; its file name is MATHUR-1024x1024.jpg

था। प्रार्थीया के रिपोर्ट पर अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया जाकर प्रकरण के आरोपी को लगातार पता तलाश किया जा रहा था, जो फरार चल रहा था। पुलिस अधीक्षक महोदय जितेन्द्र मीणा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डी.आर. पोर्ते, नगर पुलिस अधीक्षक अब्दुल अलीम खान के दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन में आरोपी विशाल जैन को आज दिनांक 24.03.2021 को 13.00 बजे गिरप्तार कर ज्युडिशियल रिमांड में जेएमएफसी दल्लीराजहरा न्यायालय में पेश किया गया। जहां से आरोपी को उप जेल बालोद भेजा गया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

दल्लीराजहरा दहेज़ प्रताड़ना के आरोप में फरार आरोपी ने किया सरेंडर

0

दल्लीराजहरा – दहेज़ प्रताड़ना के आरोप में फरार आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया है | आरोपी अजय सिंह सारथी पिता मोहन सिंह सारथी उम्र 27 वर्ष पता 35B 2d type निर्मला सेक्टर राजहरा का निवासी है | आरोपी का विवाह 29 जून 2020 को हुआ था जिसके बाद आरोपी द्वारा अपनी पत्नी के साथ दहेज़ को लेकर प्रताड़ित किया जा रहा था जिससे पीडिता द्वारा तंग आकर दिनांक 09 नवम्बर 2020 को आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया गया और पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के खिलाफ धारा 498A506 323 377 34Ipc के तहत अपराध दर्ज किया गया किन्तु आरोपी को एफआईआर की भनक लगते ही वह फरार हो गया था जिसके पश्चात् पुलिस के भारी दबिश के बाद आरोपी द्वारा न्यायालय में सरेंडर किया जिसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATHUR-1024x1024.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

कांगेर वेली नेशनल पार्क के आखरी छोर में बसे गांव – गोरुगोठांन , तोलावाड़ा, पुलचा में आज का दिन जश्न जैसा था क्योंकि आज पहली बार किसी जनप्रतिनिधी का आगमन हुआ था।

0

आज संसदीय सचिव एवं विधायक श्री रेखचन्द जैन ने न केवल इस क्षेत्र के लोगों को अनेक सौगातें दीं, वरन स्वयं यहां पहुंच कर गाँव की वस्तुस्थिति को जानने का प्रयत्न किया।

जगदलपुर ज़िला मुख्यालय से लगभग 48 किमी की दूरी पर बसे इन गाँव मे आज़ादी के बाद से किसी भी जनप्रतिनिधि के कदम नहीं पड़े थे,नक्सल प्रभावित इस क्षेत्र रेखचन्द ने पहुंच कर अपने मानवीय चेहरे को उजागर किया। गोरुगोठांन में मिनी आंगनबाड़ी, बोरवेल, सामुदायिक कृषि हेतु बोरवेल और सोलार सिस्टम की सौगात दी। अपने ग्राम भ्रमण के दौरान बच्चों से मिलकर उनके माता पिता से स्वास्थ्य समस्याओं के संदर्भ में चर्चा की, ग्राम के आयता मंडावी को इलाज हेतु रायपुर भेजने, हड़माराम की उच्च शिक्षा, बुजी को आंगनबाड़ी कार्यकता के पद पर नियुक्ति के अतिरिक्त मितानिन की नियुक्ति जैसे त्वरित निर्णय भी लिए।

रेखचन्द जैन विगत कई दिनों से प्रत्येक ग्राम पंचायत पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर लगातार शासन की समस्त योजनाओं का लाभ लेने हेतु प्रेरित भी कर रहे हैं। आज की दौरे में नानगुर कांग्रेस के श्री नीलू राम बघेल, अरुण गुप्ता ,सानुएल राजा,विनोद बिसोई, उक्त ग्रामों के सरपंच भी उपस्थित थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3.jpg

उद्यानिकी महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, जगदलपुर द्वारा कॉफी उत्पादन पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम

0

उद्यानिकी महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, जगदलपुर के द्वारा आज दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम कॉफी उत्पादन तकनीकी एवं बस्तर में इसके उद्यम की संभावनाओं विषय पर आयोजित किया गया, जिसमें माननीय संसदीय सचिव एवं विधायक विधानसभा क्षेत्र जगदलपुर श्री रेख चंद जैन जी ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शिरकत की। अपने वक्तव्य में उन्होंने उद्यानिकी महाविद्यालय अनुसंधान केंद्र जगदलपुर के द्वारा दरभा जैसे दुर्गम क्षेत्र में कॉफी उत्पादन को बढ़ावा देने जैसा कार्य किये जाने की सराहना की एवं वहां उपस्थित कृषक और कृषक महिलाओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्होंने क्षेत्रीय लोगों को बताया कि उद्यानिकी महाविद्यालय द्वारा अभी आरंभ में विगत 3 वर्षों में 20 एकड़ में कॉफी की 5 किस्मों को लगाया गया है और वर्तमान समय में डिलमिली क्षेत्र के 100 एकड़ में कॉफी के पौधौं का रोपण का कार्य उद्यानिकी महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र के द्वारा मॉडल फार्म विकसित किए जाने के रूप में किया जा रहा है। जिसका पूरा लाभ बस्तर क्षेत्र के किसानों को मिलेगा। साथ ही उन्होंने क्षेत्रीय किसानों द्वारा कॉफी उत्पादन तकनीकी को अपनाए जाने का अनुरोध भी किया और कहा कि यदि किसान भविष्य में इस तकनीकी को अपनाते हैं तो उनको साल भर रोजगार मिलने के साथ-साथ उनकी वार्षिक आमदनी में भी बढ़ोतरी होगी।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

उन्होंने जोर देते हुये कहा कि वन अधिकार पट्टा के तहत प्राप्त भूमि पर इस तकनीकी काे अपनाकर अच्छा लाभ कमाया जा सकता है। उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में दरभा जैसे दुर्गम क्षेत्र के कृषक एवं कृषक महिलाओं को उद्यानिकी महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, जगदलपुर के वैज्ञानिकों डॉ. पी.के. तिवारी, डॉ. के.पी. सिंह, श्री जी.पी. नाग, डॉ. रवि श्रेय, इं. भागवत कुमार, श्री अनुराग केरकेट्टा आदि ने प्रशिक्षित किया तथा कॉफी परियोजना के प्रमुख अन्वेषक डॉ. के.पी. सिंह जी कॉफी परियोजना की जानकारी देते हुये उपस्थित जन-समूह को कॉफी प्रक्षेत्र का भ्रमण कराया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित उप-संचालक (कृषि) श्री विकास साहू जी ने अपने वक्तव्य में किसानों द्वारा उन्नत तकनीकीयों के साथ-साथ सरकार के द्वारा चलाई जा रही विभिन्न उपयोगी योजनाओं का लाभ भी लिए जाने की बात कही। उक्त दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम दिवस पर उद्यानिकी महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र के अधिष्ठाता डॉ. आर.एस. नेताम, शहीद गुंडाधुर कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र के अधिष्ठाता डॉ. एच.सी. नन्दा सहित उप सरपंच ग्राम दरभा श्री राजीव राठौर, प्रदेश सचिव एनएसयूआई श्री अरुण गुप्ता, जिला महासचिव श्री सनाउल रजा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष श्री सोनारू नाग, संयुक्त महामंत्री बस्तर जिला श्री मान सिंह ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष बस्तर श्री गागरूराम नाग, पीसीसी सदस्य श्री कमल सहाय कश्यप एवं जनपद सदस्य श्री तुला राम कश्यप आदि उपस्थित जन-समूह के समक्ष डिलमिली क्षेत्र के प्रगतिशील कृषक श्री जलनूराम बघेल ने उपस्थित कृषकों का उत्साहवर्धन किया।

This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3.jpg

ज्ञातव्य हो कि अभी हाल ही में डिलमिली के 34 कृषकों को उद्यानिकी महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र के दिशा निर्देशन में संगठित कर समूह बनाकर 100 एकड़ क्षेत्र में कॉफी उत्पादन करने का बीड़ा उठाया है। उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम को कोविड-19 के गाइडलाइंस का पालन करते हुये उद्यानिकी महाविद्यालय अनुसंधान केंद्र,जगदलपुर के वैज्ञानिक डॉ. पी.के. तिवारी द्वारा श्री दीपक सुनार एवं कॉफी परियोजना के तकनीकी सहायक श्री खुलय जोशी एवं कु. ज्योति ठाकुर के सहयोग से सफलतापूर्वक संचालित किया गया, जिसमें लगभग दरभा क्षेत्र के 250 से अधिक किसान उपस्थित रहे।

माओवादी विरोधी अभियान के दौरान मिलिशिया सेक्शन कमाण्डर गिरफ्तार

0

मेमोरण्डम के आधार पर लिंगागिरी के जंगल टेकरी के से विस्फोटक, रिमोट, डेटोनेटर किया गया बरामद

थाना बासागुड़ा, व एसटीएफ की संयुक्त कार्यवाही

जिले में चलाये जा रहे माओवादी विरोधी अभियान के तहत् थाना बासगुडा से दिनांक 24.3.2021 को जिला बल और एसटीएफ का संयुक्त बल एरिया डॉमिनेशन एंव अपराध विवेचना की कार्यवाही हेतु कोरसागुड़ा लिंगागिरी, की ओर निकला था ।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

अभियान के दौरान लिंगागिरी जंगल टेकरी के पास से मिलिशिया सेक्शन कमाण्डर उईका बदरू पिता लखमू उम्र 24 वर्ष जाति मुरिया निवासी कोरसागुड़ा थाना बसागुडा को पकड़ा गया । जिससे पुछताछ पर मेमोरण्डम कथन के आधार पर पुराना आगंनबाडी, कोरसागुड़ा से लगभग 500 मीटर की दूरी पर टेकरी के पास पॉलिथिन मे छुपाये आधा किग्रा बारूद, बैनर कपड़ा लाल रंग का 14 मीटर, डेटोनेटर, रिमोट स्वीच बरामद किया गया । गिरफ्तार माओवादी थाना बासागुड़ा क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 01.12.2020 को राजपेंटा पुलिया के पास सुमो वाहन में आईईडी विस्फोट कर क्षतिग्रस्त करने की घटना में शामिल था ।

This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3.jpg

गिरफ्तार माओवादी के विरूद्ध थाना बासागुड़ा में वैधानिक कार्यवाही उपरान्त न्यायीक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय बीजापुर पेश किया गया ।

MOST POPULAR

HOT NEWS