जगदलपुर/25 मई 2013 को झीरम घाटी में हुए नक्सली हमले को 8 साल पूरे हुए. शहीदों को याद करते हुए सांसद दीपक बैज कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ घटना स्थल पहुंचे, यहां बने शहीद स्मारक पर माल्यार्पण कर कांग्रेसियों ने शहीदों को नमन किया. घटना स्थल पर बस्तर सांसद दीपक बैज समेत स्थानीय कांग्रेसी नेताओं ने घटना के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की है. साथ ही 2 मिनट का मौन धारण कर इस घटना के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की |
इस दौरान बस्तर सांसद दीपक बैज, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मलकीत सिंह गैदु,चित्रकूट विधायक राजमन बेंजाम, ग्रामीण जिलाध्यक्ष बलराम मौर्य,प्रदेश महासचिव सुशील मौर्य साँसद प्रतिनिधि दरभा महादेव नाग आदि उपस्थित रहे।
जगदलपुर। बस्तर जिले में कोरोना प्रोटोकॉल लागु है जिसके बावजूद छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस जोगी के नेताओं द्वारा तोकापाल ब्लाक के विभिन्न गांवों में आम सभा करने तथा अधिकारियों को धमकाने का आरोप सामने आया है। छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस नेता नवनीत चांद द्वारा सोशल मीडिया में सार्वजनिक किए गए विडियो के आधार पर तोकापाल तहसीलदार ने परपा थाने में लिखित शिकायत किया है जिसके आधार पर कथित तौर पर शहर जिला जनता कांग्रेस अध्यक्ष नवनीत चांद व युवा नेता भरत कश्यप सहित कई लोगों के खिलाफ ऐपेडेमिक एक्ट के तहत् अपराध कायम किया गया है। इस मामले की पुष्टि करते हुए एडिशनल एसपी ओ. पी. शर्मा ने बताया कि नवनीत चाँद के ऊपर भादवि 188, 269, 270, 34 आईपीसी के तहत कार्यवाही की जा रही है |
बालोद – पंचायत सचिव की मनमानी के चलते एक महिला की अनुकम्पा नियुक्ति अटक गई है | मामला बालोद जिले के गुरुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम फागुनदाह का है जिसमे महिला मीनाक्षी नेताम के पति दिलीप कुमार कुंजाम की मृत्यु कुछ दिनों पूर्व हुई | महिला के पति जवाहर नवोदय विद्यालय धरमपुरा 2 जगदलपुर जिला बस्तर में पदस्थ थे। पति की मृत्यु के पश्चात् पत्नी की अनुकम्पा नियुक्ति की जानी है किन्तु अनुकम्पा के लिए सबसे जरुरी दस्तावेज विवाह प्रमाण पत्र की आवश्यकता है जो कि विवाह के पश्चात् किसी कारणवश नहीं बनवा पाए थे | अब जब इसकी आवश्यकता है तो पंचायत सचिव द्वारा बनाने में आनाकानी किया जा रहा है | मामले में वह कई जनप्रतिनिधियों के समक्ष भी गुहार लगा चुकी है कि उनका प्रमाण पत्र जल्दी बनवाया जाए। पर पंचायत सचिव की मनमानी के चलते किसी की नहीं चल रही है। यहां तक कि जनपद अध्यक्ष प्रभात कुमार धुर्वे भी सचिव ख़िलानन्द साहू फागुनदाह को निर्देशित कर चुके हैं कि उनका विवाह प्रमाण पत्र जारी किया जाए। पर इसके बाद भी सचिव ध्यान नहीं दे रहे हैं। सरपंच द्वारा विवाह प्रमाण पत्र संबंधित दस्तावेज में अपना सील साइन किया जा चुका है ।
सचिव की मनमानी के चलते एक महिला की अनुकंपा अटक गई है वहीँ दूसरी ओर जगदलपुर से उन्हें नौकरी ज्वाइन करने के लिए निर्देश प्राप्त हो रहा है और संबंधित दस्तावेज पेश करने के लिए कहा जा रहा है। लेकिन सचिव की मनमानी के चलते महिला प्रताड़ित हो रही है | स्वर्गीय दिलीप कुमार कुंजाम की वह वैद्य विवाहिता पत्नी है। इस संबंध में संबंधित ग्राम पंचायत सरपंच फागुनदाह व समाज के द्वारा भी प्रमाण पत्र दिया गया है। स्वर्गीय दिलीप कुमार कुंजाम की वैध पत्नी की हैसियत से उनके पति की मृत्यु होने के पर उनके स्थान पर उन्हें अनुकंपा नियुक्ति दिया जाना चाहिए |
इस प्रकार पंचायत सचिव द्वारा मनमानी किया जाना कहाँ तक उचित है वह भी वैध प्रमाण पत्र के लिए |
टूल किट मामले में जिला भाजपा नेता सहित नगर पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष ने मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में दिया धरना डोण्डी थाना के सामने किया धरना प्रदर्शन व दी गिरफ्तारी ।पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी तरह से डॉक्टर रमन सिंह जी के साथ- मनीष झा
डोण्डी- आज डोण्डी थाना पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता छगन यदु,सोमेश साहू,मण्डल अध्यक्ष मनीष झा,नगर पंचायत अध्यक्ष सोमेश सोरी,उपाध्यक्ष रूपेश नायक एक साथ धरना दिए। देश को बदनाम करने की साजिश उजागर होने के बाद लोकतंत्र की हत्या और अभिव्यक्ति की हत्यारी कांगेस द्वारा की जा रही गुंडागर्दी के खिलाफ प्रदेश व जिला भाजपा के आव्हान पर मण्डल अध्यक्ष मनीष झा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा सोशल मीडिया के टूलकिट के माध्यम से बनाए गए गुप्त दस्तावेज को पकड़ने में सफलता हाथ लगी जिस दस्तावेज में भारत देश एवं हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री जी को बदनाम करने की साजिश रची जा रही थी।नगर पंचायत अध्यक्ष
सोमेश सोरी ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता देश के प्रधानमंत्री और देश का अपमान सहन नहीं कर सकती। और टूलकिट की देशद्रोही दस्तावेज को सामने लाने पर प्रदेश की कांग्रेस सरकार हमारे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह के खिलाफ झूठी एफआईआर दर्ज कराती है। प्रदेश सरकार के इस तानाशाही रवैये का हम सभी कार्यकर्ताओं के साथ विरोध करती हूँ और भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता पूरी तरह से डॉक्टर रमन सिंह जी के साथ हैं। धरना प्रदर्शन के पश्चात भाजपाइयों ने डौंडी थाने के सामने जाकर प्रदर्शन किया उसके पश्चात डौंडी थाना प्रभारी द्वारा समस्त भाजपाइयों को गिरफ्तार कर थाना लाया गया वह आगे की कार्यवाही कर मुचलके पर छोड़ा गया।
बलरामपुर – मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना में दादा ने मानसिक रूप से कमजोर पोती के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है |पीड़िता रिश्ते में आरोपी की पोती लगती है |
आरोपी रामनाथ उम्र 40 वर्ष छेरता पर्व के समय पीड़िता को अपने साथ घर ले गया था, और उसे तम्बाखू खिलाने के बहाने जब भी उसे समय मिलता बार-बार मानसिक रूप से विक्षिप्त युवती के साथ दुष्कर्म जैसे घिनौने कार्य को अंजाम देता था | उसी बीच पीडिता की अचानक तबियत ख़राब होने पर परिजनों द्वारा उसे डॉक्टर के पास लेकर गए जहाँ पता चला कि पीडिता गर्भवती है | परिजनों का शक सीधे रामनाथ पर गया |
परिजनों द्वारा पीडिता को साथ में लेकर घटना की जानकारी पुलिस थाने में दी गई | पुलिस की टीम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया जिसके बाद आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया | इसके साथ पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल चेकअप कराया है, जिसमें उसके गर्भवती होने की पुष्टि हुई है पुलिस द्वारा आगे की कारवाही की जा रही है |
दल्लीराजहरा – पिछले कुछ दिनों से डौंडी ब्लाक में कोरोना संक्रमितों को लेकर राहत भरी खबर मिल रही है | शहरी क्षेत्रों के साथ गाँवों में भी कोरोना का संक्रमण थमता नजर आ रहा है | आज दल्लीराजहरा से 05 कोरोना संक्रमित मिले जबकि ग्रामीण क्षेत्रों से 08 संक्रमित मिले |
डौंडी ब्लॉक में डौंडी एवं आसपास के क्षेत्र एवं दल्लीराजहरा में वार्डवार मिले संक्रमितों कि जानकारी इस प्रकार है –
|| विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध है कि सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें और फिर से कोविड को महामारी का रूप न लेने दे ||
जगदलपुर। सूरजपुर के कलेक्टर को हटाए जाने के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्णय को क्रेडा अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार ने भाजपा और कांग्रेस की विचारधारा के बुनियादी फ़र्क का परिणाम बताया है ।
क्रेडा अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार ने कहा है कि कांग्रेस के ढाई साल और भाजपा के राज के पन्द्रह साल का बुनियादी फर्क साफ दिखने लगा है। सूरजपुर कलेक्टर को हटा कर मुख्यमंत्री ने बता दिया कि छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक अराजकता और प्रशासनिक आतंक का वह युग बीत चुका है। जिसका उल्लेख स्वयं तत्कालीन भाजपा नेता स्व. दिलीप सिंह जूदेव और पूर्व सांसद रमेश बैस अनेकों बार कर चुके हैं। रमन राज में जनता से व्यव्हार का आलम यह था कि थाने में लोगों की हत्याएं हो जाती थी पर कार्यवाहियां नहीं होती थीं। सूरजपुर की घटना पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तत्काल संज्ञान लिया,रात की घटना थी और बिना कोई विलंब के कलेक्टर को सुबह ही हटा दिया गया। मुख्यमंत्री ने पीड़ित बच्चे और उनके परिजनों से खेद व्यक्त किया और बच्चे को नया मोबाइल दिलवाने के आदेश दिये।
क्रेडा अध्यक्ष ने कहा है कि रमन राज के 15 साल के कुशासन में प्रशासनिक आतंकवाद चरम पर था। मूलमुला की घटना छत्तीसगढ़ वासी आज तक भूले नहीं है, किस प्रकार से सतीश नोरगे नामक युवक को थाने में पीट-पीटकर मार दिया गया था। मुंगेली के धन्नू बांधे को कवर्धा थाने में पीट-पीटकर मारने के बाद बताया गया था कि ट्रांसफार्मर में चढ़ने से करेंट लगने से मौत और बलौदा बाजार के सुहेला के राम कुमार ध्रुव की पुलिस प्रताड़ना की मौत भी सर्वविदित है। मीना खलखो और मड़कम में मामले में अंतरराष्ट्रीय मीडिया में किरकिरी होने के बावजूद रमन सरकार लीपापोती मोड से बाहर ही नहीं निकल पाई थी।इसके विपरीत प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने त्वरित निर्णय लेकर अन्याय के विरुद्ध प्रदेश सरकार की मंशा स्पष्ट कर दी है।
भानपुरी :- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने टूलकिट प्रकरण में भूपेश बघेल सरकार द्वारा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह एवम राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा के खिलाफ़ FIR दर्ज कराकर घिनोनी ओर ओछि राजनीति की जा रही है जिसके विरोध में केदार कश्यप ने भानपुरी थाना के सामने धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया।
कश्यप ने कहा कि कॉग्रेस पार्टी ने भाजपा व प्रधानमंत्री मोदी जी को बदनाम करते करते भारत को समुचे विश्व मे बदनाम करने की जो सडयंत्र रचा गया था जिसका उजागर हुआ, कॉग्रेस की चाल चरित्र से पूरा देश वाकिफ हैं, साथ ही कहा कि कॉग्रेस व उनके नेताओं को कोरोना के विकट महामारी के बीच प्रधानमंत्री जी का साथ देने के बजाय बदनाम कर देश को भर्मित कर रही हैं देश कभी माफ नही करेगा, डॉ रमन सिंह जी व संबित पात्रा जी के साथ भाजपा का एक एक कार्यकर्ता अपनी गिरफ्तारी देने तैयार हैं।
मंडल अध्यक्ष संतोष बघेल जी ने कहा कि कॉग्रेस द्वारा सोची समझी रणनीति के तहत मोदी जी को टूलकिट माध्यम से बदनाम करने की साजिश की जा रही जो देश के लिए घातक हैं साथ ही कोरोना वाइरस चीन के बुहाना से आया है पूरे विश्व को पता है परंतु कॉग्रेसी इसे भारतीय वेरियंट घोषित करने की षड़यंत्र कर रहे हैं देश के लिए दुखदाई है।
इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष व मंडल प्रभारी योगेंद्र पांडेय जी, मंडल अध्यक्ष संतोष बघेल जी, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष तरुण चोपड़ा जी व पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय तिवारी जी उपस्थित रहे।
बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष और बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी ने कहा है कि फर्जी टूलकिट प्रकरण में आपराधिक षडयंत्र के मामले में फंस चुके पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह सहित अन्य भाजपा नेता, अपने अपराधों पर पर्दा डालने और जनता को गुमराह करने के लिए कथित गिरफ्तारी की हास्यास्पद नौटंकी कर रहे हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के राज में कानून का शासन चलता है जहॉं पुलिस थाने में एफ. आई. आर. दर्ज होने पर प्रकरण की पूरी विवेचना के बाद ही कार्यवाही होती है। लेकिन भाजपा नेतागण विवेचना में सहयोग करने के बजाए, अपने आपराधिक कृत्य पर पर्दा डालने, इस पर राजनीति कर रहे हैं।
प्राधिकरण उपाध्यक्ष विक्रम मंडावी ने कहा है कि कोरोना काल की दूसरी लहर में मोदी सरकार के आपदा कुप्रबंधन के चलते ऑक्सीजन, दवाईयों और अस्पतालों में बेड की कमी के कारण बड़ी संख्या में लोगों की मौत हुई। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए वेक्सीन की अनिवार्यता की जानकारी होने के बावजूद मोदी सरकार ने वेक्सीन की कोई केंद्रीकृत नीति नहीं बनाई। 45 प्लस की वेक्सीन आपूर्ति ही केंद्र सरकार पूरी तरह से नहीं कर पा रही थी और बिना वेक्सीन की उपलब्धता के 18 प्लस वेक्सीन की घोषणा कर दी। जब वेक्सीन की कमी को लेकर देशव्यापी असंतोष फूटा, तो केंद्र ने वेक्सीन से पल्ला झाड़ते हुए, 18 प्लस की वेक्सीन राज्यों के पाले में डाल दी। आपदा प्रबंधन में सारे अधिकार केंद्र के पास होते हैं, लेकिन दुनिया के देशों में भारत ही एक ऐसा देश है जहॉं वेक्सीन की तीन तरह की कीमतें और वेक्सीन की उपलब्धता की कोई सुनिश्चित नीति नहीं है। इसके चलते मोदी सरकार की पूरे देश और दुनिया में फजीहत हो रही है। लेकिन इससे सबक लेकर इस भयावह महामारी से पीड़ित लोगों की राहत के लिए मेडिकल किट, राशन किट और कोरोना रिलीफ किट बनाने के बजाय, भाजपा नेता मोदी सरकार के गुनाहों पर पर्दा डालने के लिए फर्जी टूलकिट के माध्यम से जनता को गुमराह करने में लगे हुए हैं,विधायक विक्रम मंडावी ने कहा कि फर्जी टूलकिट के खेल में भाजपा के नेता स्वयं बुरी तरह फंस गये। सोशल मीडिया ने भी इनके पोस्ट को ”मेनीपुलेटेड“ घोषित कर दिया है। लेकिन इसके बावजूद भाजपा नेता बड़ी बेशर्मी से अपनी साख बचाने गिरफ्तारी की नौटंकी बाजी कर रही हैं। लेकिन जनता इस फर्जीवाड़े में भाजपा की संलिप्तता के सच को जान चुकी है।
जगदलपुर।भ्रम, भ्रामक और भ्रमवाणी कांग्रेस की पहचान बन चुकी है । सत्ता की पिपासा और लोलुपता में कांग्रेस ऐसा कृत्य करने लगती है जिसे सीधे सीधे राष्ट्रद्रोह कह सकते हैं । इसी प्रयास मे कांग्रेस ने एक गहरी साज़िश के तहत एक टूल किट तैयार करवाया जो अब एक्सपोज़ हो गया है । टूल कीट के रास्ते में चलते हुये इस पार्टी ने कोरोना के दूसरे वेरिएंट को इंडियन वैरिएंट या इंडियन स्ट्रेन कह कर प्रचारित कर रही है, वायरस को मोदी वायरस कहा जा रहा है । विदेशी मीडिया में भारत की छवि अधिकाधिक ख़राब हो , इसका प्रयास भी लगातार किया जा रह है,जिससे अंतरराष्ट्रीय पटल पर भारत की छवि ख़राब हो रही है , यह चौंकाने वाला है की ऐसे समय में जब भारत कोरोना से लड़ रहा है ,कांग्रेस पार्टी भारत से लड़ रही है ।
इसी संबंध में पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह ने एक ट्वीट किया तो कांग्रेस की छत्तीसगढ़ सरकार ने इंदिरा गाँधी के मार्ग पर चलते हुए उनके ख़िलाफ़ दमनकारी कदम उठाते हुये एफ़आइआर दर्ज कर लोकतंत्र की हत्या कर रही हैं ।
यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है ! हम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता डॉ रमन सिंह के साथ हैं, और दमन के ख़िलाफ़ जेल जाने को तैयार हैं !