अंबिकापुर – पीएचई विभाग में पदस्थ एसडीओ के पद पर कार्यरत युवती को पढ़ाने और घर के काम करवाने अपने घर लेकर आया था लेकिन करने लगा उसका दैहिक शोषण |
प्राप्त जानकारी के अनुसार एसडीओ एन आर कुरैशी युवती को अपने गाँव से लेकर आया था कि युवती को आगे पढ़ायेगा और घर के काम में भी हाथ बटा लेगी लेकिन युवती एसडीओ की नियत ख़राब हो गई और करने लगा उसका दैहिक शोषण और युवती को किसी को ना बताने
की धमकी भी दी | यह मामला अभी का नहीं 2016 से युवती से दुष्कर्म जैसे घिनौने काम को अंजाम दे रहा था लेकिन जब हद से बात आगे बढ़ गई उसके युवती ने आजाक थाने में जाकर एसडीओ के खिलाफ FIRकरवा दी पर पुलिस द्वारा भी मामले को गंभीरता से लेते हुए अपराध दर्ज कर तहकीकात की जा रही है |
बालोद–शासकीय महाविद्यालय गुरुर में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आयोजन किया गया । जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ जे. एल. बघेल के द्वारा समस्त अधिकारी एवम् कर्मचारी को सत्यनिष्ठ की प्रतिज्ञा दिलाई गई । इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा
योजना कार्यक्रम प्रभारी प्रो. के. एल. रावटे, प्रो. एल. हिरवानी, प्रो. एस. जोशी, सविता गिलहरे, अनिशा परदेशी, विनोद साहू, शेखर साहू, भुवन धुर्वे, योगेश्वर सोनभद्र,शत्रुघन यादव, डेमिन पटेल एवम् अन्य कर्मचारी उपस्थित थे ।
डौण्डी – भारतीय जनता पार्टी मण्डल डौण्डी द्वारा आज मंगलवार को डौण्डी मंडल की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में डौण्डी मंडल अंतर्गत 19शक्ति केंद्रों के 109 बुथो में बुथ कमेटी गठन की समीक्षा की गई साथ ही आगामी 30 अक्टूबर को किसान विरोधी भुपेश सरकार के खिलाफ जिला मुख्यालय में होने वाले धरना प्रदर्शन में शामिल होने हेतु आवश्यक
दिशा निर्देश दिए गए। इसके पश्चात कृषि विधेयक पर किसानों से चर्चा, एवम कृषि बिल पत्रक वितरण ,एवम कृषि यन्त्रं पूजन कार्यक्रम में कृषि यंत्रों का पूजन डौण्डी में हुआ। इस कार्यक्रम में सर्व प्रथम पूजा अर्चना कर ,कृषि यंत्र का पूजन,किया गया,किसानों को कृषि बिल का पत्रक वितरण कर जानकारी प्रदान किया गया,कार्यक्रम में वक्ताओ ने कहा कि जहाँ एक ओर कांग्रेस कृषि यंत्र जलाने का घिनौना कार्य करती है तो वही भाजपा पार्टी द्वारा किसानों के इस यंत्र का पुजन किया जाता है।
इस कार्यक्रम में पुर्व जिला भाजपा अध्यक्ष लेखराम साहु, जिला भाजपा उपाध्यक्ष व मंडल प्रभारी ठाकुर राम चंद्राकार, मण्डल अध्यक्ष मनीष झा के साथ महामंत्री रामनारायण धनकर, भीषम टंडन, उपाध्यक्ष हिंछाराम साहु, कोषाध्यक्ष अजय चौहान,मंडल मंत्री भूखउ राम साहू, नगर पंचायत उपाध्यक्ष रूपेश नायक, मुकेश कौडो, पार्षद संजीव मानकर, मातरम दास
कोसरे, सांसद प्रतिनिधि विनय जायसवाल, जनपद सदस्य किशोर ठाकुर, वरिष्ठ कार्यकर्ता मितेण्द्र वैष्णव, भागवत सोनी, शिवराम रणघाटी, महावीर ठाकुर, रिषभ सबरवाल ,एवम अन्य भाजपाई व गामीण किसान उपस्थित रहे।
डौण्डी – भारतीय जनता पार्टी मण्डल डौण्डी द्वारा आज मंगलवार को कृषि विधेयक पर किसानों से चर्चा, एवम कृषि बिल पत्रक वितरण ,एवम कृषि यन्त्रं पूजन कार्यक्रम में कृषि यंत्रों का पूजन डौण्डी में हुआ। इस कार्यक्रम में सर्व प्रथम पूजा अर्चना कर ,कृषि यंत्र का
पूजन,किया गया,किसानों को कृषि बिल का पत्रक वितरण कर जानकारी प्रदान किया गया,कार्यक्रम में वक्ताओ ने कहा कि जहाँ एक ओर कांग्रेस कृषि यंत्र जलाने का घिनौना कार्य करती है तो वही भाजपा पार्टी द्वारा किसानों के इस यंत्र का पुजन किया जाता है।
इस कार्यक्रम में पुर्व जिला भाजपा अध्यक्ष लेखराम साहु, जिला भाजपा उपाध्यक्ष व मंडल प्रभारी ठाकुर राम चंद्राकार, मण्डल अध्यक्ष मनीष झा के साथ महामंत्री रामनारायण धनकर, भीषम टंडन, उपाध्यक्ष हिंछाराम साहु, कोषाध्यक्ष अजय चौहान,मंडल मंत्री भूखउ राम साहू,
नगर पंचायत उपाध्यक्ष रूपेश नायक, मुकेश कौडो, पार्षद संजीव मानकर, मातरम दास कोसरे, सांसद प्रतिनिधि विनय जायसवाल, जनपद सदस्य किशोर ठाकुर, वरिष्ठ कार्यकर्ता मितेण्द्र वैष्णव, भागवत सोनी, शिवराम रणघाटी, महावीर ठाकुर, रिषभ सबरवाल ,एवम अन्य भाजपाई व गामीण किसान उपस्थित रहे।
एक नजर – दल्लीराजहरा के किस वार्ड से कितने संक्रमित मिलें | आज जिन वार्डों में कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है वे इस प्रकार है – वार्ड क्र 03 से 01, वार्ड क्र 05 से 01, वार्ड क्र 09 से 01, वार्ड क्र 14 से 03, वार्ड क्र 18 से 01, वार्ड क्र 19 से 01, वार्ड क्र 23 से 01, वार्ड क्र 24 से 01, वार्ड क्र 25 से 01 और भोईरटोला से 01 मरीजों की पुष्टि हुई है |
इस प्रकार एंटीजन से 06, RTPCR से 03 और ट्रू नॉट से 03 की रिपोर्ट के आधार पर आज कुल 12 लोग कोरोना संक्रमित मिले |
विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया सिटी मीडिया भी नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध करता है कि घरों से कम से कम निकले एवं सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें जिससे स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित रख बड़ी हानि से बचे |
दल्लीराजहरा नगरपालिका उपाध्यक्ष ने बीएसपी प्रशासन द्वारा डैमसाईट के बाजु बस्ती को तोड़ने पर बस्ती वालों का साथ देते हुए विरोध प्रदर्शन के साथ चक्काजाम किया गया जिससे
देखें पूरी विडियो नगरपालिका उपाध्यक्ष संतोष देवांगन और बस्ती वाले किस प्रकार अपना विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं –
माइंस की ओर जाने वाली गाड़ियों को रोक दिया गया | विरोध प्रदर्शन की मुख्य वजह यह है कि एक तो बिना किसी पूर्व सुचना के बीएसपी प्रशासन के तोड़ू दस्ते द्वारा जेसीबी से तोड़फोड़
की कार्यवाही की गई और जो सालों से शहर में अवैध कब्ज़ा किये गये है उनका कुछ नहीं हुआ और जो गरीब लोग है उनका घर पहले तोड़ा जा रहा है हम यह जगह तभी खाली करेंगे जब शहर में बने अवैध कब्जे को तोड़ा जायेगा |
कवर्धा – छत्तीसगढ़ शासन की बात करें तो यहाँ लगातार अपराध प्रवृत्ति बढ़ते ही जा रहा है दुष्कर्म जैसे अपराध तो आये दिन सुनने को मिल रहे है साथ ही यहाँ आम जनता भी सुरक्षित नहीं है कभी गुंडों मवालिओं के हत्थे चढ़ रहे है या फिर जो जनता की सुरक्षा में लगे हुए है उन्हें
भी कभी डंडे चलाने का मौका मिलता है तो वे भी पीछे नहीं हटते | ऐसी ही कवर्धा की एक घटना जहाँ नवरात्रि के समय धारा 144 लगा हुआ था और एक युवक बात करते करते बाहर निकाल गया जिसे पुलिस वाले देखते ही डंडे बरसाना शुरू कर दिया और जब उसका भाई जो कि पत्रकार है जब अपने भाई को छुडवाने आया वह भी पुलिस डंडे का शिकार हो गया | उस समय पुलिस वालों को कुछ भी नहीं दिखता |
प्राप्त जानकारी के अनुसार कवर्धा में नवरात्र में कोविड महामारी को लेकर धारा 144 लागू है घटना कवर्धा के गायत्री चौक का है | पीड़ित पत्रकार रोशन दास मानिकपुरी का भाई संदीप गायत्री चौक में ही किराए के मकान में रहता है। 24 अक्टूबर की शाम को वह फोन में बात करते-करते घर से बाहर निकल गया। जिसके बाद वहां मौजूद पुलिस उसकी कथित रूप से
पिटाई करती है, इसी दौरान बीच-बचाव के लिए उसका भाई पत्रकार रोशन दास मानिकपुरी वहां पहुंचता है। जिसके बाद प्रशिक्षु डीएसपी परिहार द्वारा उसे 4-5 ताबड़तोड़ तमाचे जड़ दिए जाते हैं। जिससे वह टकराकर गाड़ी से टकरा जाता है। उसके बाद पुलिस उसे गाड़ी में बैठा कर थाने ले जाती है।
दल्लीराजहरा के चोरापड़ाव क्षेत्र में डैमसाईट के बाजु बस्ती को बीएसपी प्रशासन के तोड़ू दस्ते द्वारा तोड़फोड़ की कार्यवाही की गई जिसका विरोध नगरपालिका उपाध्यक्ष एवं बस्ती में रहने वाले लोगों द्वारा आज सुबह से चक्काजाम किया गया जिससे माइंस की ओर जाने वली
गाड़ियों को रोक दिया गया | विरोध प्रदर्शन की मुख्य वजह यह है कि एक तो बिना किसी पूर्व सुचना के बीएसपी प्रशासन के तोड़ू दस्ते द्वारा जेसीबी से तोड़फोड़ की कार्यवाही की गई और जो
सालों से शहर में अवैध कब्ज़ा किये गये है उनका कुछ नहीं हुआ और जो गरीब लोग है उनका घर पहले तोड़ा जा रहा है हम यह जगह तभी खाली करेंगे जब शहर में बने अवैध कब्जे को तोड़ा जायेगा |
बालोद – भैसबोड़ के पास दो बाइक आपस में टकराने से हुई दुर्घटना, तीन लोग घायल हो गए है | प्राप्त जानकारी के अनुसार दो बाइक आगे पीछे चला रहे थे एक बाइक में दो लोग सवार थे जिसमे नीरजन खरे 25वर्ष और धर्मेंद्र कुमार दोनों भैंसबोड़ से थे तथा दुसरे बाइक में अकेला
व्यक्ति गोविन्द 35 वर्ष बोरिद से था और दोनों बाइक की रफ़्तार तेज थी तभी सामने अचानक गढ्ढा आ जाने से सामने बाइक चला रहे व्यक्ति ने ब्रेक मारा तभी पीछे से आ रही बाइक वाले
ने सीधे सामने वाले बाइक को टक्कर मार दिया, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि जिससे दोनों बाइक में सवार गिर पड़े और टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक व्यक्ति के सर पर गंभीर चोट लगी है दूसरे का पैर टूट गया है और तीसरे व्यक्ति की हालत गंभीर है।
घायलों को पिकअप के द्वारा अस्पताल ले जाया गया है जहाँ उनका उपचार चल रहा है |
दल्लीराजहरा – दल्लीराजहरा में कोरोना की रफ़्तार पड़ी धीमी आज मिले मात्र 02 मरीज कोरोना संक्रमित मिले |
एक नजर – दल्लीराजहरा के किस वार्ड से कितने संक्रमित मिलें | आज जिन वार्डों में कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है वे इस प्रकार है – वार्ड क्र 13 से 01 और वार्ड क्र 18 से 01 इस प्रकार आज कुल 02 लोग संक्रमित मिले |
विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया सिटी मीडिया भी नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध करता है कि घरों से कम से कम निकले एवं सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें जिससे स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित रख बड़ी हानि से बचे |