- नियमितीकरण की एक सूत्रीय मांग को लेकर किया जा रहा आंदोलन
बस्तर पांचवी अनुसूचित क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में राज्य सरकार के नुमाइंदे के रूप में काम करने वाले पंचायत सचिव अपने नियमितीकरण की एक सूत्रीय मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। बस्तर की ग्राम पंचायतों के सचिव अपनी पंचायत के वित्तीय कार्य, जन्म- मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने का काम पूरी तरह ठप रख हड़ताल पर चले गए हैं। पंचायत सचिवों का कहना है कि उनका नियमितीकरण न होना, राज्य सरकार, क्षेत्रीय विधायकों के चुनावी घोषणापत्र में किए गए वादे से मुकरने की ओर इशारा करता है। पंचायत सचिवों ने कहा है कि पांचवी अनुसूचित जनजाति क्षेत्र, बस्तर से संबंधित सरकारी नियमावली में जनजातीय सलाहकार परिषद के हस्तक्षेप की भूमिका महत्वपूर्ण है। बस्तर में कार्यरत सभी अनियमित कर्मचारियों को नियमित करने हेतु विशेष ग्रामसभा में प्रस्ताव का अनुमोदन करने की मांग पंचायत सचिवों ने की है।






