दल्लीराजहरा में कोरोना से एक और मौत के साथ पांचवी मौत हुई | प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्व रेलवे कर्मचारी वार्ड क्र 21 निवासी कुछ दिनों पूर्व कोरोना पॉजिटिव आये थे काफी समय से बीमार थे उन्हें बालोद covid अस्पताल ले जाया गया था किन्तु तबियत में सुधार न होने पर प्राइवेट hitech अस्पताल भिलाई ले जाया गया था | तीन दिनों के पश्चात् उनकी हालत में सुधर नहीं हुआ और आज शाम 5.00 बजे उनकी मृत्यु हो गई | उनके दोनों पुत्र का कोरोना टेस्ट कराया गया था जो कि नेगेटिव आया किन्तु उनकी (मृतक की) पत्नी का कोरोना पॉजिटिव आया है | उनकी मृत्यु के पश्चात् शहर में शोक का वातावरण है |
उनका व्यक्तित्व हंसमुख एवं मिलनसार छवि के व्यक्ति की इस प्रकार मृत्यु से लोगों के मन में भय व्याप्त हो रहा है |
बालोद – जिला किसान मोर्चा बालोद ने कृषि उत्पादन व्यापार और वाणिज्य अध्यादेश 2020 का स्वागत किया है.इस अध्यादेश के माध्यम से राज्य सरकारों को मंडियों के बाहर कृषि उपज की ब्रिक्री करने की छूट के साथ टैक्स की बाध्यता ख़त्म की गई है.जिससे किसानो को अपनी उपज बेचने के लिए बहु विकल्प तैयार होंगे.साथ ही किसानो को फसलों का सही दाम मिल पाएगी . इस अध्य!देश का स्वागत करते हुई भाजपा जिला अध्यछ कृष्णा कांत पवार ने कहा की यह विधेयक किसानो के हित में है विपक्ष द्वारा इतना होहल्ला मचाने के पीछे उनका किसान विरोधी चेहरा कही बेनकाब न हो जाये.
पूर्व विधयाक प्रीतम साहू ने कहा की इस विधेयक को लेकर विपक्ष द्वारा राज्यसभा में अमर्यादित आचरण के लिए याद किया जाएगा .संसद में विपक्ष का आचरण देख कर जनमानस समझ गया है कि विपक्ष का एक सूत्रीय एजेंडा स्वार्थ व् सुविधा की राजनीती करना है उनका समाज निति से कोई सरोकार नहीं है.
भाजपा जिला महामंत्री किशोरी साहू ने कह कि भारत एक कृषि प्रधान देश है यह हम सब किसानो के लिए गौरव की बात है नरेंद मोदी जी ने कृषि व् किसानो को उसी गौरवशाली स्थान तक ले जाने का काम कर रही है.
वरिस्ठभाजपा नेता पवन साहू ने कहा की प्रधान मंत्री जी ने जय जवान जय किसान जय विज्ञान का जो नारा दिया है उस नारे के अनुरूप किसान सम्मान निधि, किसान बीमा योजना , जैसे लाभकारी प्रावधानों के बाद किसानो को गलत नीतियों नीतियों की जंजीरो से मुक्त कर उन्हें कृषि उत्पादन बेचने की आजादी दिलाने का काम किये है.
जिला महामंत्री किसान मोर्चा तोमन साहू ने कहा कि देश के अन्नादाता किसानो के सम्मान और उनकी समृद्धि के लिए कटिबद्ध प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी ने किसानो की आय दोगुनी करने के लिए हर उस बंद रास्ते को खोलने का काम कर रहे है जिससे देश का किसान आत्मनिर्भर बन सके .यह विधेयक एक-राष्ट्र , एक- कृषि बाजार बनाने हेतु क्रेन्द्र सरकार का
मजबूत प्रावधान है निश्चित ही यह विधेयक हम सब किसानो के लिए राम बाण साबित होगा. इसविधेयक का स्वागत करने वालो में पुर्व जिला अध्यछ भाजपा लेखराम राम साहू बीरेंद्र साहू छगन देशमुख यादराम साहू देवेंद्रजैसवाल प्रमोद जैन होरीलाल रावटे चमनलाल साहू टो सोमेश
साहू चेमन देशमुख रमेश सोनवानी ठाकुर राम चन्द्राकर त्रिलोकी साहू मनोहर सिन्हा प्रकाश आर्य पुरन साहू राकेश यादव दुर्जन साहू प्रेम साहू दुस्यंत सोनवानी लीला राम सोनबेर सुरेश निर्मलकर छगन साहू शशि साहू,अदिभाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारी पदाधिकारी गण शामिल है.
राजनांदगांव । सुरक्षा बलो के सुझबूझ एवं सतर्कता के चलते नक्सलियों के मंसूबो को विफल करने में पुलिस बल ने सफलता हासिल किया। जिला पुलिस द्धारा चलाये जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत फोर्स सर्चिंग के दौरान उस समय एक बड़ी सफलता मिली जब 27 सितंबर को जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र बकरकट्टा थाना क्षेत्र ग्राम समुन्दपानी, कल्लेपानी,
निजामडीह, पण्डरीपानी की ओर जिला पुलिस बल बीडीएस और आईटीबीपी की सयुक्त टीम सर्चिंग के लिए निकली थी। वही, सर्चिंग पार्टी को समुन्दपानी से बैगासाल्हेवारा तक चल रहे रोड निर्माण का निरक्षण करते आगे बढ़ रही थी। तभी ग्राम पण्डरीपानी के जंगल के पास इलेक्ट्रॉनिक वायर दिखाई दिया, जिस पर फोर्स ने बड़ी सुरक्षा एवं सावधानी पूर्वक खोदा गया, जिसमें 05 किलो का आईईडी बरामद किया। उक्त आईईडी को नक्सलियों द्धारा पुलिस सर्चिंग पार्टी को नुकसान पहुचाने की नियत से लगाया गया था। वही, उपरोक्त आईईडी को सुरक्षागत को ध्यान मे रखते नष्ट किया गया।
लॉकडाउन के पांचवे दिन दल्लीराजहरा में मिले 26 कोरोना पॉजिटिव जिसमे दल्लीराजहरा के 24 चिखलाकसा से 02 मरीज मिले है |
एक नजर – दल्लीराजहरा के किस वार्ड से कितने संक्रमित पाए गए
आज पाए गए दल्ली के संक्रमितों में न्यू मार्किट कुम्हार पसरा वार्ड क्र 04 से देर रात 01 कोरोना पॉजिटिव मिला था | वार्ड क्र 05 से 08, वार्ड क्र 06 से 02, वार्ड क्र 08 से 05, वार्ड क्र 14 से 02, वार्ड क्र 16 से 01, वार्ड क्र 18 से 01, वार्ड क्र 20 से 01, वार्ड क्र 22 से 01, वार्ड क्र 23 से 01, वार्ड क्र 25 से 01 चिखलाकसा से वार्ड क्र 08 से 01 एवं 11 से 01 इस प्रकार कूल मिलाकर 26 संक्रमितों की पुष्टि हुई है |
विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया सिटी मीडिया भीनगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध करता है कि घरों से कम से कम निकले एवं सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें जिससे स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित रख बड़ी हानि से बचे |
बालोद – कोरोना के इस संक्रमण काल में जहां लॉकडाउन के चलते सब अपने घरों तक सीमित हो गये हैं। वहीं काव्यकला साहित्य मंच बालोद (छ.ग.) ने ऑन लाइन काव्यपाठ की श्रृंखला की शुरूवात कर साहित्यकारों को घर बैठे एक दूसरे से जुड़ने का सशक्त अवसर प्रदान किया है। ऑन लाइन काव्यपाठ के इस पटल की एक खासियत यह भी है कि इस पटल में ख्यातिलब्ध साहित्यकारों के साथ साथ नये कलमकारों को स्थान देकर उनका उत्साह वर्धन
किया जा रहा है। अब तक 49 साहित्यकार इस पटल से काव्यपाठ कर चुके हैं। छत्तीसगढ़ के कोने कोने से साहित्यकार पटल से जुड़कर काव्यपाठ का आनन्द ले रहे हैं।ऑन लाइन काव्यपाठ के पचासवें श्रृंखला में काव्यकला साहित्य मंच अंचल के ख्यातिलब्ध साहित्यकार श्री सीताराम साहू ‘श्याम’ जी को दिनॉक 28.09.20 को शाम 7.00 बजे प्रस्तुत करने जा रही है। श्री श्याम जी ‘ बुझो बुझो गोरखनाथ अमरित बानी’ जैसे कालजयी गीत के सुप्रसिद्ध गायक हैं ।
श्याम जी के सैकड़ों गीत आकाशवाणी रायपुर से प्रसारित होते रहे हैं। पटल के संयोजक वीरेन्द्र कंसारी, मार्गदर्शक पुष्कर सिंह राज एवं संरक्षक गोपाल दास मानिकपुरी ने साहित्यकारों से अपील की है कि काव्यकला साहित्य मंच के पचासवें श्रृंखला के इस विशेष आयोजन को सफल बनाने अधिक से अधिक संख्या में पटल से जुड़कर ऑन लाइन काव्यपाठ का आनन्द लें।
दल्लीराजहरा – जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ ने आज दिनाँक 26/09/2020 को शहीद कॉमरेड शंकर गुहा नियोगी जी के शहादत दिवस पर आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम में आज प्रथम दिवस पर दल्ली राझहरा में सभी प्रमुख चौक में एक साथ 08 बजे मशाल जला कर केंद्र सरकार के आपदा में अवसर खोजने की नीति, जिसमे मजदूर विरोधी श्रम कानून और किसान विरोधी कृषि कानून के खिलाफत किया गया, जिसमे मोदी सरकार के खिलाफ जम कर नारे बाजी किया गया |
मोदी सरकार मुर्दाबाद…
आपदा में अवसर खोजने वाली सरकार मुर्दाबाद…
से दल्ली राझहरा के शहीद चौक शहीद स्मारक, वीर नारायण सिंह चौक, गुप्ता चौक, नियोगी चौक, श्रम वीर चौक, जैन भवन चौक, में एक साथ 08 बजे मशाल जला कर विरोध प्रदर्शन किया गया और इस विरोध प्रदर्शन में कोरोना संकट से बचने के उपाय सोसल डिस्टेंड, सेनेटजर, और मास्क का उपयोग किया गया…
वरिष्ठ व निर्भिक पत्रकार कमल शुक्ला व पत्रका रों पर हमला करने वाले को गिरफ्तार करों- घनश्याम चंद्राकर जिला सगठन मंत्री आम आदमी पार्टी जिला बालोद छत्तीसगढ़
अहिंसा के पुरोधा महात्मा गांधी जी को केवल दिखावें के लिए पूजते है कोंग्रेसी-दीपक आरदे आप नेता आम आदमी पार्टी जिला बालोद छत्तीसगढ़
बालोद:- कांकेर जिले के निर्भिक व वरिष्ठ पत्रकार की सरेआम पिटाई की गई जिसमें मुख्यरुप से सत्ता पक्ष के लोगों का हाथ है जिस तरह से एक वरिष्ट पत्रकार को भरे बाजार पिटाई की गई उस पर आम आदमी पार्टी के बालोद जिला सगठन मंत्री घनश्याम चंद्राकर ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर आरोप लगाया है उन्होंने कहा यह सब मुख्यमंत्री के इशारे पर हो रहा है और नही तो मुख्यमंत्री जी से प्रदेश संभल नही रहा है जिस तरह से पत्रकार साथियों के साथ यह घटना हुई है वह घोर निंदनीय है हम जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग करते हैं।
आप नेता दीपक आरदे ने कहा कि छत्तीसगढ़ में यह घटना मामूली घटना नही है यह हौसला कंहा से आ रहा है जो एक नामी व निर्भिक पत्रकार को सरेआम मार रहे है असल में कोंग्रेसी अभी मूलरूप से अपने सिद्धांतों पर आ रहे अब उनकी अंतरात्मा की आवाज बाहर निकलने लगी है और जिस तरह से इनके हौसले बुलंद दिख रहे है लगता है आने वाले निकट भविष्य में इससे भी बड़े घटना होंगे।
डोंडी लोहरा विधानसभा अध्यक्ष एवं दल्लीराजहरा नगर पालिका उप्पध्याय -सन्तोष देवांगन ने कहा कि अहिंसा के पुरोधा महात्मा गांधी जी को केवल दिखावें के पूजते है कोंग्रेसी गांधी जी के विचारों को आज तक इन्होंने आत्मसात नही किया यह केवल महात्मा गांधी जी की नाम का इस्तेमाल अपने फायदे के लिए करते हैं।
बालोद – आज ग्राम चन्दनबिरही में covid-19 के तीन केस पॉजिटिव आने पर पुरूर सेक्टर के समस्त ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक एवं पर्यवेक्षक द्वारा गांव में घर -घर भ्रमण लगभग 452 घरों सर्वे किया गया जिसमें घर उपस्थित सभी सदस्यो का स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी लिया गया जिसमें मुख्या रूप से सर्दी खासी बुखार गले में खरास नाक में सुगंध का ना आना मुँह का स्वाद चले जाना एवं सभी ग्रामीण जनों को गर्म पानी एवं आयुष मंत्रालय द्वारा दिये गए दिशानिर्देश के अनुसार काढ़ा सुबह शाम गर्म पानी के गरारा करने सलह दिया गया जब भी घर से बाहर निकले नाक और मुंह में मास्क और अल्कोहल बेस सनितीज़ेर अवश्य रखे जरुरत पड़ने पर समय समय पर अपने हाथ को साबुन से से धोते रहे और लोगो को बाहर के खान पान के चीजों से परहेज करने की सलाह दिया गया इस आयोजन में मुख्य रूप से उपस्थिति थे सेक्टर प्रवेक्षक श्री काहिरा एवं के नागवंशी ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक श्री नीलकमल सिन्हा,सुनील सिन्हा, गजेंद्र मेश्राम, नगेश श्रवण ,गिरवर बंजारे, एवं गांव के मितानिन की अहम भूमिका थी।
दुर्ग – पत्नी की हत्या करने के आरोप में पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. हत्या करने के बाद मृतिका का पति फरार हो गया था जिसे पुलिस ने आरोपी पति आदेश बंसोड को महाराष्ट्र के गोंदिया शहर में धरदबोचा. आरोपी को यहां लाने के बाद जिला न्यायालय दुर्ग में पेश किया गया.
प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्ग के मोहन नगर इलाके की घटना 5-6 दिन पहले की है जिस रात सुजाता बंसोड पति आदेश बंसोड की हत्या हो गई थी. पुलिस को सुचना मिलने के पश्चात् जांच पड़ताल में यह बात सामने आई कि पति द्वारा ही इस घटना को अंजाम दिया गया था | पड़ोस के रिश्तेदार द्वारा भी किसी भारी भरकम चीज से सुजाता बनसोड पर प्रहार करने की जानकारी पुलिस को दी थी | गंभीर अवस्था में सुजाता बंसोड को रायपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई | उस दौरान मृतिका का पति आदेश बनसोड फरार हो गया था |
जिस दिन यह घटना हुई सुजाता मोबाइल पर किसी से बात कर रही थी. आदेश ने इसके बारे में पूछताछ किया तो सुजाता ने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया. उसे यह बात अच्छी नहीं लगी और गुस्से में आकर उसने घर में रखे हथौड़े से सुजाता के सिर पर करारा प्रहार कर दिया. सुजाता लहूलुहान होकर तड़पती रही और आदेश बंसोड वहां से फरार हो गया.
हत्या के आरोपी को पकड़ने पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर रोहित झा के नेतृत्व में रणनीति तैयार किया गया. सीएसपी विवेक शुक्ला के मार्गदर्शन में मोहन नगर थाना प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुशवाहा आरोपी की पतासाजी में लगे रहे. इसी दौरान आरोपी के गोंदिया शहर में छिपे होने की जानकारी मिली. यह जानकारी पुख्ता होने पर थाना प्रभारी बृजेश कुशवाहा ने 25 सितम्बर को एएसआई और अन्य पुलिस वाले के साथ गोंदिया रवाना किया. पुलिस ने गोंदिया में आरोपी आदेश बंसोड को दबोच लिया. आरोपी को यहां लाने के बाद ज्यूडिशियल रिमांड में जिला न्यायालय दुर्ग में पेश किया गया.
राज्य शासन द्वारा कोविड-19 कोरोना वायरस के इस संक्रमण के दौर में नारायणपुर जिले में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार करते हुए जिले वासियों को अत्याधुनिक 2 नई एम्बुलेंस की सौगात मिली है। हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं विधायक नारायणपुर श्री चंदन कश्यप ने आज जिला अस्पताल परिसर में नई एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर जनता की सेवा में समर्पित किया। इस एम्बुलेंस के मिल जाने से आपातकालीन परिस्थितियों में लोगों को और बेहतर सुविधाएं मिल पाएंगी। क्रिटिकल मरीज के लिए यह एम्बुलेंस अत्याधिक सहायक सिद्ध होगी। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री श्यामवती नेताम, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमति सुनीता मांझी, मुख्यचिकित्सा अधिकारी, सिविल सर्जन के अलावा जनप्रतिनिधि एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।