एक नजर – दल्लीराजहरा के किस वार्ड से कितने संक्रमित मिलें |
आज जिन वार्डों में कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है वे इस प्रकार है – वार्ड क्र 02 से 01, वार्ड क्र 04 से 02, वार्ड क्र 07 से 02, वार्ड क्र 13 से 04, वार्ड क्र 18 से 02, वार्ड क्र 19 से 01, वार्ड क्र 20 से 01, वार्ड क्र 22 से 02 और वार्ड क्र 26 से 04 की पुष्टि हुई है |
इस प्रकार आज आरटीपीसीआर से 11, ट्रू नॉट से 01 और एंटीजन से 07 की रिपोर्ट के आधार पर कुल 19 लोग कोरोना संक्रमित मिले |
विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया सिटी मीडिया भी नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध करता है कि घरों से कम से कम निकले एवं सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें जिससे स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित रख बड़ी हानि से बचे |
रायपुर – बालोद जिले के दल्लीराजहरा से स्कूल की शिक्षा पूरी करने वाले अमिताभ जैन छत्तीसगढ़ के चीफ सेक्रेटरी बनाये गए | बालोद जिले के दल्ली राजहरा में ही उनकी पढ़ाई और परवरिश हुई है। आरपी मंडल के उत्तराधिकारी के तौर पर अमिताभ जैन की ही ताजपोशी होगी। आज उस खबर पर राज्य सरकार ने भी मुहर लगा दी है। वित्त विभाग मुख्यमंत्री के पास ही है, मंदी और कोरोना संकट के बावजूद जिस तरह से अमिताभ जैन ने राज्य के बजट को नियंत्रित और संतुलित रखा, उसने सीएम को काफी प्रभावित किया।जैन भूपेश सरकार की पहली पसंद के तौर पर इसलिए भी सामने हैं क्योंकि उनमें काम के प्रति लगन काफी अच्छी है। इसके अलावा सौम्य स्वभाव होने के कारण वे सभी को स्वीकार्य हैं। अपर मुख्य सचिव वित्त के तौर पर काम करते हुए उनका मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ तालमेल अच्छा बना हुआ है।
अमिताभ जैन के बारे में जाने विस्तृत जानकारी
1989 बैच के IAS अमिताभ जैन का जन्म छत्तीसगढ़ के दल्ली राजहरा में 21 जून 1965 को हुआ था। मध्यप्रदेश कैडर के अफसर मैकनिकल इंजीनियर से ग्रेजुएट हैं। अमिताभ जैन की पहली पोस्टिंग संयुक्त मध्यप्रदेश के जबलपुर में असिस्टेंट कलेक्टर लैंड-रेवेन्यू मजिस्ट्रेट के रूप में हुई थी।
1 जून 1990 से वो 1 अगस्त 1991 तक यहां रहे। उनकी दूसरी पोस्टिंग एसडीओ नीमच के रूप में 1 अगस्त 1991 से 1 जुलाई 1993 तक रही। वो उसके बाद वो सरगुजा में प्रोजेक्ट अफसर नियुक्त हुए। उसके बाद वो ग्वालियर में 1 मार्च 1994 से 1 जून 1996 से असिस्टेंट कलेक्टर रहे। बाद में वो ग्वालियर में 1 जून 1996 को सीईओ बनाये गये, जहां वो 1 फरवरी 1997 तक रहे। कलेक्टर के रूप में पहला जिला उन्हें रायगढ़ मिला, रायगढ़ में वो 1 फरवरी 1997 से 1 जून 2000 तक रहे। उसके बाद वो छतरपुर के कलेक्टर 1997 में बने, फिर होशंगाबाद के कलेक्टर बने, लेकिन 1 जून से 2000 से 31 अक्टूबर 2000 तक ही वहां वो रह पाये।
रायपुर जिले के वो दो बार कलेक्टर रहे। रायपुर में उनकी पहली पोस्टिंग 1 नवंबर 2000 को हुई थी, उसके बाद वो 15 दिसंबर 2003 तक यहां कलेक्टर रहे। रायपुर कलेक्टर से वो स्पेशल सिकरेट्री बनाये गये। 21 मार्च 2004 को फिर से रायपुर के कलेक्टर बनाये गये। हालांकि दूसरी पारी उनकी सिर्फ 21 मार्च 2004 से 15 मई 2005 तक की रही।
अमिताभ जैन स्पेशल सिकरेट्री पीडब्ल्यूडी, डायरेक्टर जनसंपर्क, ज्वाइंट सिकरेट्री इंडस्ट्री डेवलपमेंट कारपोरेशन, कमिश्नर जनसंपर्क, सिकरेट्री टेक्सटाइल व कमर्शियल टैक्स की जिम्मेदारी संभाली। 2006 में अमिताभ जैन सेंट्रल डिप्टेशन पर चले गये। जहां लंदन सहित कई जगहों फॉरन ट्रेड में बड़ी जिम्मेदारी संभाली। 2013 में वो वापस छत्तीसगढ़ लौटे और प्रिसपल सिकरेट्री पारलियामेंट्री अफेयर बनाये गये, उसके बाद उन्हें फारेस्ट का पीएस बनाया गया, फिर पीडब्ल्यूडी और जनसंपर्क के प्रिसिपल सिकरेट्री भी रहे। 2018 से एसीएस के रूप में प्रमोट हुए।
छत्तीसगढ़ के चीफ सिकरेट्री को देखें तो अमिताभ जैन के पहले छत्तीसगढ़िया चीफ सिकरेट्री में विवेक ढांढ और अजय सिंह शामिल थे। विवेक ढांढ और अजय सिंह दोनों पूर्व की रमन सरकार के कार्यकालय में चीफ सिकरेट्री बनाया गया था, जबकि अमिताभ जैन को भूपेश बघेल ने चीफ सिकरेट्री बनाया है। अगर सबकुछ ठीक चला तो अमिताभ जैन के नाम चीफ सिकरेट्री के तौर पर नया रिकार्ड दर्ज होगा। बतौर मुख्य सचिव अमिताभ जैन का करियर सबसे लंबा होगा, वो 2025 में रिटायर होंगे।
जगदलपुर। विधायक व संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने गुरुद्वारा पहुंच कर सर्वप्रथम गुरु ग्रंथ साहिब के सामने माथा टेककर प्रदेशवासियों, बस्तरवासियों व जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता की खुशहाली की कामना की। संसदीय सचिव रेखचंद जैन सिक्खों के प्रथम गुरु व समाज के प्रणेता की जयंती पर बस स्टैंड के नजदीक गुरूद्वारा पहुंचे और गुरुनानक जयंती पर गुरूद्वारे में आयोजित विशेष पाठ व अरदास में शामिल हुए। संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सहित सभी सिख भाई-बहनों को बधाई व शुभकामनाएं दी।
संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने गुरुनानक देव जी के दिये संदेश के माध्यम से कहा कि गुरुनानक देव महान दार्शनिक योगी व समाज सुधारक थे। उन्होंने आध्यात्म की चेतना जागृत कर मानव जाति को ईश्वरीय मार्ग से जोड़ा। संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा कि गुरुनानक देव जी की तीन बानी नाम जपो,किरत करो व दान करो,यह शिक्षा मनुष्य को खुशहाली से जीने का मंत्र देती है। सिंधु समाज द्वारा भी गुरुनानक देव साहब की जयंती पर प्रकाश पर्व
मनाया। प्रकाश पर्व में शामिल होने संसदीय सचिव रेखचंद जैन पहुंचे और गुरू ग्रंथ साहिब के समक्ष माथा टेककर आरती कर क्षेत्रवासियों के खुशहाली की कामना की। इस दौरान उन्होंने सिंध समाज के भाई-बहनों को भी बधाई व शुभकामनाएं दी।इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी जीतेंद्र सिंह आहलूवालिया, जिला महामंत्री हेमु उपाध्याय, आईटी सेल प्रदेश महासचिव योगेश पानीग्राही व अन्य उपस्थित थे।
बस्तर के खिलाड़ी करें राष्ट्रीय,अंतराष्ट्रीय क्रिकेट का नेतृत्व :- केदार कश्यप
जगदलपुर – तोकापाल क्षेत्र के ग्राम कोरेंगा में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन अवसर पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता . केदार कश्यप ने विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को संबोधित किया तथा खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर उत्साहवर्धन किया, इस अवसर पर बैदूराम कश्यप, मनीराम कश्यप, विनायक गोयल, रैतु राम मौर्य, ब्रिजनदन वर्मा, परेश ताती जनप्रतिनिधि व बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी खिलाड़ी और दर्शकगण मौजूद थे।
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने कहा है कि नीट परीक्षा पास करने के पश्चात भी मेडिकल शिक्षा में प्रवेश से,शासन प्रशासन की घोर लापरवाही के कारण सुदूर दंतेवाड़ा के ग़रीब प्रतिभावान आदिवासी छात्रों का भविष्य अंधकारमय हो सकता है ! सर्वर की ख़ामी बता कर ज़िम्मेदार अधिकारियों ने पल्ला झाड़ लिया है !
केदार ने कहा है कि नक्सल क्षेत्र तथा सुदूर दंतेवाड़ा के मेधावी ग़रीब आदिवासी बच्चे जो कि नीट परीक्षा में क्वालीफाई कर लिये थे,उनका पंजीयन DME की साइट पर ससमय कराया जाना था , परंतु शासन की घोर लापरवाही के चलते इन बच्चों का पंजीयन नहीं कराया जा सका !जिसके चलते यह बच्चे काउंसलिंग में शामिल नहीं हो पाये ! इससे इन बच्चों का भविष्य अंधकारमय होने की आशंका है !श्री केदार ने कहा है कि इस बेहद गंभीर लापरवाही पर दोषी अधिकारियों पर भूपेश सरकार को कार्यवाही करनी चाहिए,जिससे भविष्य में इस प्रकार की घटना को रोका जा सके!
पूर्व मंत्री ने इस संबंध में माननीया राज्यपाल महोदया से बच्चों को न्याय दिलाने,उन्हें द्वितीय चरण की काउंसलिंग में स्थान दिलाने के लिए पत्र लिखा है एवं उसकी कापी मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री तथा मुख्य सचिव को प्रेषित की है !!
नगरपालिका नारायणपुर महावीर मंदिर वार्ड क्र.08 पार्षद रोशन गोलछा ने चुनावी घोषणा-पत्र का वादा पूरा किये। कन्यादान स्वरूप सौ. का. पायल को 11,000 रुपये देकर वर वधु को दीर्घ आयु एवं समृद्ध और खुशहाल वैवाहिक जीवन के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर परिवार में सभी लोगो का आशीर्वाद और प्यार प्राप्त हुआ। पार्षद रोशन गोलछा ने बताया कि नगरपालिका वार्ड पार्षद के चुनावी जन घोषणा पत्र अनुसार महावीर मंदिर वार्ड के प्रत्येक घर की बेटियों के लिए कन्यादान स्वरूप 11000/- देने का वादा किया था जो आज पार्षद बनने के बाद पहला कन्यादान सैा.का. पायल को घर जाकर देने का अवसर मिला और विवाह में शामिल होकर विवाहित जीवन की शुभकामनाएं दी। साथ ही उपस्थित सभी बड़े बुजुर्ग और वार्ड वासियों का आशीर्वाद भी प्राप्त हुआ। अपने वार्ड के लिए हमेशा तत्पर रहकर कुछ अलग और नया करने का सोच के साथ ही कार्य कर रहे, पार्षद रोशन को सभी वार्ड वासियों का आशीर्वाद और सहयोग मिल रहा है और आगे भी निरतंर इसी प्रकार प्रत्येक लोगों के हित में कार्य करते रहने की बात कही।
गुंडरदेही – प्रेम प्रसंग के चलते 16 वर्षीय नाबालिग बालक ने 15 वर्षीया नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है | प्राप्त जानकारी के अनुसार नाबालिग बालक राजनांदगांव का रहवासी है पर कुछ महीनों से वह अपनी रिश्तेदार के यहाँ रह रहा था इसी दौरान नाबालिग छात्रा से उसकी जान पहचान हुई और फिर कुछ दिनों बाद दोनों में प्यार हो
गया और इसी बीच एक दिन लड़के ने छात्रा को एकांत सुनसान स्थान पर ले गया और वहां पर उसने दुष्कर्म को अंजाम दिया | छात्रा के माता-पिता सब्जी बेचने का धंधा करते है इस प्रकार घर में कोई न होने से छात्रा को कहीं भी आने जाने में कोई दिक्कत नहीं होती थी |
उस दिन छात्रा ने किसी को कुछ नहीं बताया किन्तु जब छात्रा की तबियत कुछ ठीक न लगने की स्थिति में जब परिजनों ने जोर देकर पूछा तो छात्रा ने अपने साथ हुई आपबीती परिजनों के सामने रखी तो परिजनों ने इस बात को उचित न मानते हुए लड़के के खिलाफ गुंडरदेही थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई जहाँ पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए लड़के को गिरफ्तार किया गया और जब पता चला लड़का भी नाबालिग है तो उसे न्यायालय में पेश करने के बाद दुर्ग के बाल सम्प्रेषण गृह भेजा गया |
बालोद – मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि खनिज न्यास निधि से मोबाईल मेडिकल युनिट-एमएमयु अंतर्गत चिकित्सा अधिकारी पद हेतु 05 दिसम्बर 2020 को एवं स्टाफ नर्स, लैब टेक्नीशियन, फार्मासिस्ट, ड्रायवर एवं वार्ड ब्वाय के अस्थायी संविदा पदों की भर्ती हेतु 07 दिसम्बर 2020 को आवेदन प्रातः 10.30 बजे से शाम 05.30 बजे
तक निर्धारित प्रपत्र में आवेदन बंद लिफाफे में सीधे कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, पुराना जिला अस्पताल परिसर में आमंत्रित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि उक्त संबंध में चिकित्सा अधिकारी, स्टाफ नर्स, लैब टेक्नीशियन, फार्मासिस्ट, ड्रायवर एवं वार्ड
ब्वाय हेतु विज्ञापन प्रकाशन कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के सूचना पटल एवं जिले के वेबसाईट पर उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी विज्ञापन का प्रारूप कार्यालय के सूचना पटल में या बालोद जिले के वेबसाईट https://balod.gov.in में देख व डाउनलोड कर सकते हैं।
एक नजर – दल्लीराजहरा के किस वार्ड से कितने संक्रमित मिलें |
आज जिन वार्डों में कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है वे इस प्रकार है – वार्ड क्र 03 से 01, वार्ड क्र 14 से 01, वार्ड क्र 24 से 01, वार्ड क्र 27 से 02 और अन्य वार्ड से 01 की पुष्टि हुई है |
इस प्रकार आज आरटीपीसीआर से 04, ट्रू नॉट से 01 और एंटीजन से 01 की रिपोर्ट के आधार पर कुल 06 लोग कोरोना संक्रमित मिले |
विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया सिटी मीडिया भी नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध करता है कि घरों से कम से कम निकले एवं सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें जिससे स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित रख बड़ी हानि से बचे |
नई दिल्ली – पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के ग्राहकों के लिए बेहद महत्वपूर्ण खबर है। यदि आपका खाता भी पंजाब नेशनल बैंक में है, तो ये खबर आपके लिए ही है। नेशनल बैंक 1 दिसंबर से एटीएम से कैश निकालने के तौर तरीकों में बदलाव करने जा रहा है। बैंक पंजाब नेशनल बैंक 1 दिसंबर से एटीएम से कैश निकालने के तरीके में बड़ा बदलाव करने जा रहा है।
एटीएम से पैसे निकालने को ज्यादा सुरक्षित बनाने के लिए एक वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) सिस्टम लागू करने जा रहा है। यह नई प्रणाली 1 दिसंबर से लागू होगी। इसके तहत एटीएम से कैश निकालने के लिए आपको बैंक में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आया ओटीपी बताना होगा। यह नियम 10 हजार रुपये से ज्यादा के कैश ट्रांजैक्शन पर लागू होगा।