बालोद – जिस प्रकार प्रदेश में कोरोना का कहर लगातार बढ़ रहा है वैसे ही जिले में भी आये दिन कोरोना की संख्या में वृद्धि देखने को मिल रही है | जिस ब्लाक में नियमित रूप से मरीज पाए जा रहे है उसे देखते हुए प्रशासन द्वारा कोरोना अलर्ट जारी किया जा रहा है | आज जो 8 संक्रमितों की पुष्टि हुई है उनमे डोंडी लोहारा ब्लाक से 04, गुंडरदेही ब्लाक से 03 और डोंडी से 01 मरीज मिलने की पुष्टि हुई है सभी संक्रमितों को जिले के covid अस्पताल में ले जाने की तैयारी की जा रही है और साथ ही आज जो मरीज मिले है उनके बारे में अन्य जानकारी जुटाई जा रही है |
बालोद – अभी दो-तीन दिन पहले ही पाररस रेल्वे क्रासिंग के पास एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फ़ैल गई थी और सिर बुरी तरह से कुचल जाने के कारण पहचान में नहीं आ रही थी दुर्घटना या आत्महत्या अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली ठीक वैसे ही कल देर रात फिर से उसी स्थान पर एक अधेड़ उम्र की महिला की लाश मिली है | आसपास के लोगों द्वारा देखा गया कि एक महिला घायल अवस्था में रेल्वे ट्रैक पर पड़ी हुई है | 108 को कॉल कर सूचित किया गया जांच करने के उपरांत पता चला कि महिला की मृत्यु पहले ही हो चुकी है | इस प्रकार लगातार उसी स्थान पर लाश मिलने से प्रशासन सकते में आ गई है और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि मृतक की कोई पहचान नहीं हो पा रही है और दूसरा प्रश्न यह है कि इस प्रकार की हत्या के पीछे दुर्घटना या आत्महत्या रहस्य का विषय बना हुआ है |
बालोद:-जगन्नाथ साहू | राष्ट्र के 74 वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर प्रात 8:20 बजे भाजपा जिला कार्यालय में जिला भाजपा अध्यक्ष कृष्णकांत पवार ने ध्वजारोहण किया इसके पूर्व भारत माता ,स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के तैल चित्र व राष्ट्र ध्वज पर पूजा अर्चना व माल्यार्पण कर भारत माता की जय, स्वतंत्रता दिवस अमर रहे के नारों के बीच देश की आन, बान और शान राष्ट्र ध्वज तिरंगे का ध्वजारोहण कर देश को पराधीनता की बेड़ियों से मुक्त करने वाले स्वतंत्रता की वेदी पर अपना सर्वस्व निछावर करने वाले तथा प्राणों की आहुति देने
वाले देश के वीर सपूतों ,वीरांगनाओं को याद किया उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया व लोगों को इस अवसर पर राष्ट्र सेवा राष्ट्रभक्ति कि उनसे प्रेरणा लेकर देश के हर विषम परिस्थिति में समर्पण भाव से राष्ट्र सेवा के लिए संकल्पित होने की अपील की इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता पवन साहू ,जिला मंत्री शरद ठाकुर, संजय दुबे ,कार्यालय प्रभारी लोकेश श्रीवास्तव, शहर मंडल अध्यक्ष सुरेश निर्मलकर ,ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रेम साहू ,भाजपा नेता गिरीजेश गुप्ता, कमलेश सोनी ,अबरार सिद्दीकी, नरेंद्र सोनी, संतोष कौशिक ,राजीव शर्मा, राकेश जोशी,तोमन साहू ,ईश्वर सिंह राजपूत, दीनदयाल तांडव, जितेंद्र साहू,संदीप सिन्हा ,सरोजिनी साहू, रिछेदमोहन कलिहारी पार्षद , जनपद सदस्य पूनम साहू,रमशिला साठिया , एकांत पवार ,कमल पंपालिया ,अमित दुबे ,गिरीश तिवारी, मोहित साहू, दीनू साहू ,मनोहर साहू, मन्नू झोरी ,भूपेंद्र सिन्हा,टिकेन्द्र यादव, चंद्रकांत निर्मलकर,अतीक अहमद,गुड्डा खान, चंदन कपूर आदि भाजपाजन उपस्थित रहे
डौण्डीलोहारा – बालोद जिला मुख्यालय मुख्यमार्ग मे मालीघोरी के पास दो मोटरसाइकिल मे जबरदस्त भिंडत से तीन लोग घायल होने की सुचना मिली है | घटना कल दोपहर तीन बजे के लगभग की है | दोनों बाइक सवारों की रफ़्तार बहुत ज्यादा तेज थी और बारिश के कारण सामने से आती हुई बाइक देख नहीं पाए और टकरा गए | घायलो को उपचार हेतु बालोद जिला चिकित्सालय ले जाया गया है जहाँ पर इनका इलाज जारी हैं |
रायगढ़ – प्राप्त जानकारी के अनुसार उड़ीसा और झारखण्ड के ट्रकों में जमशेदपुर का अवैध कबाड़ 3 ट्रकों में रायगढ़ में स्थित MSP प्लांट ले जाया जा रहा था कि पूंजीपथरा टीआई ने धर दबोचा और जब ड्राईवर से पूछताछ की गई तो बताया कि इस तरह वे लगभग ढाई साल से कबाड़ सप्लाई कर रहे है | कबाड़ की जांच की गई तो पता चला लगभग 16 लाख 611 क्विंटल माल है | इस प्रकार अवैध रूप से कबाड़ का कारोबार चल रहा है | पुलिस द्वारा अवैध कबाड़ के बारे में पता किया जा रहा है कि और किस कंपनी में इस तरह माल सप्लाई की जा रही है उसके पश्चात् सीधे कंपनी पर करवाई की जाएगी |
हरदी – प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना कल दोपहर की है ग्राम पंचायत हरदी में ग्रामीण खेत में काम करने गए थे कि दोपहर में तेज गरज के साथ आकाशीय बिजली गिरने से 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जब 3 गंभीर रूप से घायल हो गए है | घायलों को ग्राम हरदी के स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है जहाँ उपचार जारी है |
धमतरी – नगरी मुख्य मार्ग पर कल देर रात दलदली मोड़ के पास पिकअप CG 04 LF 3136 और बाइक के बीच सामने से जबरदस्त भिड़ंत हुई और उसके बाद बाइक पिकअप में फंस जाने से काफी दूर तक घसीटने के कारण बाइक में आग लग गई और जलकर खाक हो गई | पिकअप और बाइक दोनों तेज गति में थे | बाइक सवार टकराने से उछलकर दूर फेका गया था जिसे गंभीर चोट आई है | उसके बाद पिकअप चालक बाइक सवार को घायल अवस्था में नगरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक उपचार के उपरांत उसे 108 के माध्यम से धमतरी ले जाया गया है | प्राप्त जानकारी के अनुसार बाइक सवार की हालत गंभीर है इस कारण उसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है | नगरी पुलिस को घटना की जानकारी दे दी गई थी और आगे की करवाई जारी है |
रायपुर – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता दिवस की 74वीं वर्षगांठ पर आज यहां राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउण्ड में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने स्वतंत्रता दिवस संदेश में कहा है कि हमने आजादी की लड़ाई से न्याय की जो यात्रा शुरू की थी, उसे अब जन-जन तक पहुंचा रहे हैं। किसानों के लिए राजीव गांधी किसान न्याय योजना और ग्रामीण स्वावलंबन की सबसे बड़ी गोधन न्याय योजना शुरू की गई। यही ‘नवा छत्तीसगढ़’ गढ़ने के हमारे सपनों और इरादों का आधार है। आप सबके प्यार, सहयोग, समर्थन और सीधी भीगीदारी से ही यह संभव होगा। उन्होंने कहा कि सबसे बड़े वैश्विक संकट में संविधान से मिली शक्ति और समाजवादी, पंथनिरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य के रूप में मिली पहचान ने हमें रास्ता दिखाया। राज्य सरकार के रूप में हम तय कर सके कि यह समय समाज के सबसे कमजोर वर्गों को सशक्त बनाने का होना चाहिए। मानवता की सेवा की गांधीवादी सोच और नेहरूवादी संस्थाओं एवं अधोसंरचनाओं ने ही हमें कोरोना से मुकाबला करने के योग्य बनाया। इसी रास्ते पर चलते हुए हमें आर्थिक मंदी और कोरोना संकटकाल में अर्थव्यवस्था को बचाए रखने में सफलता मिली। इंदिरा गांधी, राजीव गांधी ने देश की एकता और अखण्डता के लिए कुर्बानी दी। उनकी कुर्बानियों के फलस्वरूप हम जाति, धर्म, सम्प्रदाय की सीमाओं से उठकर विकास की नई ऊंचाईयों पर पहुंचे। राम वन गमन पर्यटन परिपथ के निर्माण के पावन कार्य में प्रदेश की जनता की सहभागिता के लिए ‘राम वन गमन पर्यटन परिपथ विकास कोष का गठन किया जाएगा। ’पढ़ई तुंहर पारा’ योजना भी शुरू करने की घोषणा की।
नई दिल्ली: 15 अगस्त 1947 को भारत अंग्रेजों की गुलामी से आजाद हुआ था। इसी दिन की याद में हर साल हिन्दुस्तान में 15 अगस्त का दिन स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस साल हम 74वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लाल किले की प्राचीर से स्वतंत्रता दिवस के इस मौके पर लगातार 7वीं बार देश को संबोधित किया.
पीएम मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए की. पीएम मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए की. उन्होंने कोरोना वॉरियर्स को नमन करते हुए कहा कि इस कोरोना के काल में कई परिवार प्रभावित हुए हैं. अपने भाषण में उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम से लेकर, कोरोना संकट और आत्मनिर्भर भारत तक का आह्वान किया. इससे पहले उन्होंने राजघाट जाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि पर श्रद्धाजंलि अर्पित की, अपने सरकारी आवास से निकलने के बाद वह सीधे राजघाट पहुंचे और बापू की समाधि पर श्रद्धासुमन अर्पित किए. बता दें कि Covid-19 महामारी के साये में लाल किले पर आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोहों के लिए चार हजार से अधिक लोगों को आमंत्रित किया गया था जिनमें अधिकारी, राजनयिक और मीडियाकर्मी शामिल थे. इसके मद्देनजर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे.