City Media - Page 1759 of 1803 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1759

Big Breaking बालोद जिले में कोरोना विस्फोट एक साथ मिले 25 पॉजिटिव

0

 

This image has an empty alt attribute; its file name is Shibu-Nair.jpg

बालोद – बालोद जिले में पहली बार एक साथ 25 कोरोना पॉजिटिव मिलने से प्रशासन में हडकंप मचा हुआ है | जिले में जहाँ से कोरोना संक्रमित पाए गए है उनमे बालोद ब्लाक से– 10, डोंडी – 09 (गोलाईपारा-04, चिख्लाकासा – 02, पचेडा और मोहनखेड़ा से 1-1 मिले) , गुंडरदेही – 05 (गुंडरदेही से 5 महिलाएं एक साथ संक्रमित मिला गुंडरदेही ब्लॉक मुख्यालय से 9 किलोमीटर दूर सिरसीदा चीचा भिलाई के कुल 5 महिलाएं कोरोना संक्रमित पाया गए हैं) और गुरुर ब्लाक से 01 संक्रमित मिलने की पुष्टि हुई है | इस प्रकार जिले में 24 संक्रमित मिले है | एक साथ इतने मरीज मिलने से प्रशासन द्वारा सभी की ट्रेवल हिस्ट्री और किस्से मिले है यह सब जानकारी जुटाई जा रही है |

दल्लीराजहरा के वार्ड क्र 27 के लोगों को रेल्वे द्वारा 3 दिनों के अंदर बस्ती खाली कराने का नोटिस

0

दल्लीराजहरा – कोरोना काल मे शासन प्रशासन का आदेश है लाकडाउन में सब अपने अपने घरों में रहे व धारा 144 लागू है ऐसे में वार्ड नम्बर 27 में 3 दिनों के अंदर बस्ती खाली कराने का नोटिस दिया जा रहा है जो पूरी तरह से ग़लत है बरसात का दिन है और आगामी 3 दिनों में 15 अगस्त के पर्व है  पूरे देश मे आजादी का पर्व मनाया जाने है वही दल्ली राजहरा नगर में 15 अगस्त देश की आजादी के पर्व के दिन तक बस्ती खाली करने का नोटिस दिया जा रहा है जिसका आम आदमी पार्टी दल्ली राजहरा के समस्त कार्यकर्ता  रेलवे विभाग का विरोध करते है और स्थानीय विधायक (मंत्री मेडम) व सांसद से निवेदन है इस मामले में गम्भीरता से ले नही तो ये जनता है समय आने पर खुद गम्भीर हो जाएगी ।

मतलब साफ है दल्ली राजहरा नगर के नागरिकों के साथ अन्याय  करना बंद करो।

चुनाव के समय किसी को याद नही आता कि कौन वैध है और कौन अवैध उस समय सब वैध होता है चुनाव में वोट जो लेना रहता है।

संसदीय सचिव एवं विधायक के गृह ग्राम में वेतन रोकने से शिक्षाकर्मी परेशान

0



बालोद: नगरीय निकाय के समस्त शिक्षाकर्मियों का वेतन समय पर नही ंमिलने से नाराज शिक्षाकर्मियों ने समय पर वेतन दिये जाने की मांग को लेकर संविलियन अधिकार मंच के पदाधिकारियों ने मंत्री टीएस सिंह देव को ज्ञापन सौपा गया ।
नगर पंचायत अर्जून्दा क्षेेत्र केे संसदीय संसदीय सचिव एवं विधायक के गृह ग्राम  के नगरीय निकाय के शिक्षाकर्मियों का नवम्बर में संविलियन हो जायेगा, लेकिन अभी भी वेतन के लिऐ संघर्ष करना पड़ रहा है। बालोद जिला के ही लगभग सभी ब्लॉक में वेतन प्राप्त हो चुका है, लेकिन गुंडरदेही ब्लॉक के अर्जुन्दा नगर पंचायत के शिक्षाकर्मियों को अभी तक जुलाई माह का वेतन प्राप्त नही हुआ है। जुलाई माह में सभी जिले के सभी ब्लॉक से वेतन आंबटन के जानकारी लेकर संविलियन अधिकार मंच के प्रदेश संयोजक विवेक दुबे एवं जिला संयोजक लोकेश बंदे ने पंचायत विभाग के मंत्री टीएस सिंहदेव,संचालक एस प्रकाश, आरएमएसए एवं एसएसए के संचालक जितेन्द्र शुक्ला और नगरीय प्रशासन विभाग के अपर संचालक सौमिलरंजन चैबे आदि को ज्ञापन सौपकर समस्या से अवगत कराते हुए आंबटन का मांग किया गया था। ताकि राखी त्योहार के पहले सभी शिक्षाकर्मियों को वेतन मिल सके उच्चअधिकारियों ने इस समस्या को संज्ञान में लिये और सभी मदो से 28, 29 जून को ही आंबटन जारी कर दिया गया है। बालोद जिला के सभी ब्लॉकों में समस्त शिक्षाकर्मियों को समय पर वेतन मिल चुका है। लेकिन अर्जुन्दा नगर पंचायत के शिक्षाकर्मियों को ना राखी में, ना जन्मस्टमी में और आगे आने वाले तीज त्योहार पर मिलना असंभव लग रहा है। नगर पंचायत के उदासीनता के कारण वेतन प्राप्त नही हुआ है। ऐसे भी शिक्षाकर्मियों को समय पे ना समयमान मिला है ना पुनरीक्षित मानदेय मिला जिससे भारी आर्थिक परेशानियों का सामना पहले से की किया जा रहा है, लाॅक डाउन के कारण केवल वेतन से ही परिवार का भरण पोषण किया जा रहा है। लेकिन वह भी समय पर नहीं मिल पा रहा है। बालोद जिला संयोजक संविलियन अधिकार मंच ने मांग किया है जल्द से जल्द शिक्षाकर्मियों को वेतन दिया जाए। साथ ही साथ प्रत्येक माह 5 तारीख तक वेतन खाते में पहूंचया जाए।

जवान द्वारा बंदूक की सफाई करते समय गोली चली, इलाज के लिए रायपुर रेफर

0

कांकेर – छोटे डोंगर थाना आमदई केम्प के 22 वी बटालियन जवान महेंद्र दीवान को गोली लगी है जिसके फलस्वरूप जवान को रायपुर भेजा गया है | प्राप्त जानकारी के अनुसार जवान अपनी बंदूक की सफाई कर रहा था कि अचानक हाथ से बंदूक का ट्रिगर दब गया और गोली चलने से सीधे जवान के हाथ में लगी जिसके बाद तुरंत उसे इलाज के लिए रायपुर भेजा गया वैसे जवान की हालत सामान्य बताई जा रही है | एसपी ने इसकी पुष्टि की है।

प्राथमिक एवं मिडिल क्लास स्कूली बच्चों के पालको को 45 दिन का सूखा राशन वितरण किया गया।

0

डौंडी :- आदिवासी बाहुल्य डौंडी विकासखण्ड ग्राम पटेली के शैक्षिक संस्था प्राइमरी व मिडिल स्कूल के बच्चों को शासन के निर्देशानुसार कोविड 19 संक्रमण स्कूल बंद की स्थिति में 45 दिनों का सूखा राशन पालको के घर घर व मुहल्लों में जाकर पूर्ण सुरक्षा व समस्त नियमो का पालन करते हुए वितरण किया गया।
इस कार्य मे संचालन समिति व संस्था के शिक्षक सम्मिलित हुए।
मिडिल स्कूल पटेली के शिक्षक बी एम साहू ने बताया की कोविड 19 संक्रमण के दौरान शासन के आदेशानुसार स्कूल बन्द रहा है मगर मध्यान्ह भोजन योजनांतर्गत बच्चो को सुखा राशन उनके घर तक पहुंचाने में संचालन समिति व शिक्षक लगातार जुटी हुई है और कोरोना काल मे तीसरे चरण 10 अगस्त की स्तिथि अनुसार कुल 45 दिन का सूखा राशन निर्धारित मात्रा में तौलकर वितरण किया गया। मिडिल स्तर पर चावल ,दाल, तेल,सोयाबड़ी, नमक, आचार- कुल 9.950 किग्रा, इसी तरह प्रायमरी स्तर में भी चावल, दाल, तेल, सोयाबड़ी, नमक आचार -कुल 6.625 किग्रा वितरण किया गया।
अब बच्चो को राशन के साथ साथ इस सत्र की नई पाठ्यपुस्तक भी मिल चुका है, पर्याप्त मोबाइल नेटवर्क के अभाव में अब शासन के नियमानुसार जनसहयोग से ऑफलाइन पढ़ाने की कवायद जारी है। ताकि बच्चे शिक्षा से जुड़े रहे।
इस तरह आज के कार्य मे शिक्षक बी एम साहू ,सन्ध्या कुलदीप, मंजू धुर्वे, देवानन्द टण्डन, दोमन लाल यादव, सुखराम ठाकुर, संचालन समिति से कुमारी साहू, परमेश्वर रावटे व सरपँच राधा रावटे उपस्थित थे।

Breaking चाईनीज उत्पाद का बहिष्कार के बाद अब आयकर विभाग द्वारा चाईनीज कंपनियों के खिलाफ छापेमारी बड़े रैकेट का खुलासा

0

दिल्ली – आयकर विभाग को जानकारी मिल रही थी कि कुछ भारतीय चीनियों के साथ मिलकर अवैध कारोबार कर रहे है और साथ में यह भी पता चला कि देश में हवाला के जरिए करोड़ों का कारोबार हो रहा है। इनमे कुछ चीनी नागरिक किसी अन्य नाम से भारत में रहकर कारोबार को अंजाम दे रहे थे | इसी आधार पर आयकर विभाग ने दिल्ली, गाजियाबाद और गुरूग्राम में चीनी कंपनियों के दो दर्जन ठिकानों पर छापेमारी कर एक हजार करोड़ के हवाला और मनी लॉन्ड्रिंग रैकेट का खुलासा किया है। अभी भी करवाई की जाने की खबर है |

प्राप्त जानकारी के अनुसार इनकम टैक्स ने दिल्ली गाजियाबाद और गुरूग्राम में रिटेल शॉप, बैंक अधिकारी, चार्टेड अकांउटेंट और व्यापारियों के दो दर्जन ठिकानों पर छापेमारी की। छापेमारी में सनसनीखेज खुलासा हुआ कि चीन के कई नागरिक भारत में बैंक अधिकारियों, चार्टेड अकाउंटेंट के साथ मिल कर हवाला और मनी लॉन्ड्रिंग का कारोबार चला रहे है।

चीनी नागरिकों के इशारे पर फर्जी कंपनियां बनाई गईं और 40 बैंक खाते खोले गए जिसके जरिए 1000 करोड़ का हवाला का कारोबार किया। इन फर्जी कपंनियों के जरिए 100 करोड़ रुपये निकाले गए और फिर उनसे देशभर में रिटेल शोरुम खोले गए। इस मामले में एक चीनी नागरिक हिरासत में लिया गया है। जिसका नाम लुओ सैंग है, जो चार्ली पेंग के नाम से भारत में रह रहा था।

Big Breaking ट्रेन की चपेट में आने से दल्लीराजहरा शहीद चौक निवासी युवक की दर्दनाक मौत

0

दल्लीराजहरा – दल्लीराजहरा वार्ड क्र 14 शहीद चौक निवासी चिन्मन देशमुख ट्रेक्टर लेने गया हुआ था वापसी में ग्राम दईहान रेलवे क्रासिंग पूल के निचे पानी भरा होने के कारण वह ऊपर ब्रिज से बाइक क्र CG 07 LU 7623 पार करने की कोशिश में लगा रहा तभी सामने से आती ट्रेन की चपेट में आने से वह टकराकर दूर जा गिरा एवं सिर पर चोट लगने की वजह से उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई | पुलिस ने मार्ग कायम कर शव का पंचनामा कर आगे की करवाई की जा रही है |

मृतक के सम्बन्ध में जो जानकारी प्राप्त हुई है उसके अनुसार उसकी उम्र 28 साल है। वह सिविल ठेकेदारी का काम करता था। घर में माता पिता, दो बहन हैं। जिसमें एक बहन की शादी हो गई है। मृतक अविवाहित था और रेलवे के तहत ही बिजली पोल लगाने का काम किया करता था।

आसपास और भी मजदूर काम कर रहे थे उनसे प्राप्त जानकारी के अनुसार अंडर ब्रिज में पानी भरे होने के कारण अक्सर बाइक चालक पुराने रास्ते से ही पटरी क्रॉस करते हैं और इसी लापरवाही के चलते ठेकेदार को जान से हाथ धोना पड़ गया। वह पानी भरे होने के कारण पुराने रास्ते से बाइक उठाकर जा रहा था अचानक पटरी पर बाइक फंस गई। इस बीच तेज रफ्तार में माल गाड़ी भी आ गई बाइक निकालने की कोशिश करता रहा लेकिन नहीं निकली मालगाड़ी ने उन्हें चपेट में ले लिया।

बरसात में अंडर ब्रिज पर पानी भर जाने के कारण लोग मजबूरी में लोग दूसरे रास्ते से आना-जाना करते हैं और इसी लापरवाही के चलते ही लोग अपनी जान जोखिम में डाल देते हैं और रेलवे भी ध्यान नहीं देती |

Big Breaking दल्लीराजहरा का युवक गिरफ्तार – युवती के नाम से फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर अश्लील मैसेज और फोटो डालता था

0

दल्लीराजहरा – दल्लीराजहरा के युवक ने बिलासपुर में रहने वाली युवती के नाम से फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर अश्लील मैसेज और फोटो डालता था | युवती ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि आरोपी ने युवती को अश्लील वीडियो शेयर करने की भी धमकी दिया था। यह बात उसने अपने परिजनों को बताई | फिर परिजनों के साथ जाकर युवती ने सरकन्डा थाना बिलासपुर में रिपोर्ट लिखवाई जिसमे उसने बताया कि 21 मार्च 2020 को आरोपी ने इंस्टाग्राम में फर्जी आईडी बनाकर मैसेज भेजा। मैसेज में बताया कि वह आईडी को हैक कर देगा। अश्लील वीडियो बनाकर शेयर कर देगा। 22 मार्च 2020 को आरोपी ने युवती  के नाम से इंस्टाग्राम आईडी बनाकर एक बार फिर धमकी भरा मैसेज भेजा। 25 मार्च 2020 को फिर से धमकी भरा मैसेज भेजा। 

जानकारी दी कि रिपोर्ट करने के दौरान युवती काफी डरी हुई थी। युवती की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ धारा 509 भारतीय दंड विधान के तहत अपराध दर्ज किया गया। पतासाजी के दौरान आरोपी से साइबर सेल ने पत्राचार किया। इसके बाद तकनीकी सहायता से आरोपी भावेश उर्फ विष्णु साहू पिता राजकुमार साहू उम्र 20 वर्ष को पकड़ा गया। आरोपी को  दल्लीराजहरा टाउनशिप 65/1/INA टाइप सेक्टर से गिरफ्तार किया गया | आरोपी ने पूछताछ के दौरान जुर्म को  स्वीकार किया है। आरोपी से घटना में प्रयुक्त मोबाइल को जब्त किया गया। भावेश के खिलाफ आईपीसी की धारा 509 और आईटी एक्ट की धारा  66 (ड़)आईटी एक्ट  के तहत कार्रवाई की गयी है।

जाने माने शायर, गीतकार राहत इन्दौरी के निधन से देश में शोक की लहर श्रद्धांजलि

0

इंदौर – जाने माने शायर, गीतकार राहत इन्दौरी का आज शाम हृदयघात से निधन हो गया. पिछली रात ही उन्होंने ट्वीट कर अपने कोरोना पॉजिटिव पाए जाने और इंदौर के ऑरबिंदो हस्पताल में भर्ती होने की सूचना देते हुए अपने प्रशंसकों से बीमारी को हरा देने की दुआ करने को कहा था.

अरबिंदो अस्पताल के डॉक्टर ने कहा है कि अस्पताल में भर्ती होने के बाद उन्हें 2 बार दिल का दौरा पड़ा था। उसके बाद उनकी स्थिति बिगड़ती गई है। हम लोग उन्हें बचा नहीं सके। उन्हें 60 फीसदी निमोनिया था। डॉक्टरों ने कहा कि उन्हें पहले से निमोनिया था। डॉक्टर्स ने कहा कि उनका 70 प्रतिशत लंग खराब , कोविड पॉजीटिव, हाईपर टेशंन और डायबिटिक की दिक्कत थी।

इन्दौरी साहब के निधन के साथ ही देश भर में शोक की लहर दौड़ गयी है. इन्दौरी  साहब समकालीन उर्दू शायरी का एक मशहूर नाम थे जिन्होंने अपनी शायरी से आम और ख़ास हर किसी के दिल में एक मुकाम बनाया. उनकी कलम जहां एक ओर  समाज की कुरीतियों की ओर चोट करती वहीं अपने ख़ास अंदाज़-ऐ -बयां से युवाओं के चहेते और मंचों व कवि सम्मेलनों की शान बने रहे.

उनकी बेबाकी और मुंहफट अंदाज ने भी देश से लेकर दुनियावालों का खूब दिल जीता. वह जितना देश से प्यार करते थे उतना ही इंदौर से भी प्यार करते थे. पिछले दिनों जब कोविड संक्रमण के दौरान स्वास्थ्य कर्मचारियों पर इंदौर में पत्थर बरसाए तो उन्होंने इसका विरोध किया था.

कलेक्टर ने किया नरवा, गरूवा, घुरवा और बाड़ी योजना के कार्यों की प्रगति की समीक्षा

0

बालोद . कलेक्टर जनमेजय महोबे आज शाम संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में जिले में शासन की प्राथमिकता की नरवा, गरूवा, घुरवा और बाड़ी योजना के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी लोकेश कुमार चन्द्राकर इस अवसर पर मौजूद थे। कलेक्टर ने गौठानों में आजीविका संवर्धन के कार्यों को प्राथमिकता से शुरू कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गौठानों में विभिन्न गतिविधियों के संचालन हेतु स्वसहायता समूहों का चयन कर उन्हें प्रशिक्षण दिया जाए। उन्होंने कहा कि गौठानों का चयन कर मुर्गीपालन, सेनिटाइजर निर्माण, गोबर के दीये, मोमबत्ती, साबुन निर्माण आदि कार्यों हेतु कार्यवाही शुरू किया जाए। कलेक्टर ने कहा कि गौठानों में निर्मित वर्मी कम्पोस्ट गुणवत्तापूर्ण हो। उन्होंने गौठानो में निर्मित कराए गए वर्मी कम्पोस्ट टैंक की जानकारी ली।
कलेक्टर ने गोधन न्याय योजना के अंतर्गत अब तक गोबर खरीदी कार्य की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने नरवा संवर्धन योजना के अंतर्गत चिन्हांकित नरवा की जानकारी ली। बैठक में बताया गया कि पचास नरवा चिन्हांकित किया गया है। जिसमें राजस्व क्षेत्र के अंतर्गत 48 और वन क्षेत्र के अंतर्गत दो नरवा शामिल है। महात्मा गॉधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत जिले में 374 बाड़ी स्वीकृत किए जाने की जानकारी दी गई। कलेक्टर ने वृक्षारोपण कार्य की प्रगति की जानकारी ली। बैठक में बताया गया कि अब तक तीन लाख, पॉच हजार से अधिक पौधे रोपित किए जा चुके हैं। बैठक में जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी हेमंत ठाकुर सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

MOST POPULAR

HOT NEWS