रायपुर – प्रयास और एकलव्य आवासीय विद्यालयों में 14 और 16 जुलाई को आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा स्थगित कर दी गई है। प्रवेश परीक्षा की आगामी तिथि आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा पूर्व में इसकी सूचना प्रकाशित की जाएगी। प्रयास आवासीय विद्यालय के लिए 14 जुलाई को और एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के लिए 16 जुलाई को परीक्षा आयोजित होने वाली थी।
पर्यावरण को सहेजने के लिए जय बजरंग दल एवं ग्रामीण युवाओं के द्वारा पौधारोपण कर वृक्षों की सुरक्षा का संकल्प लिया गया
बालोद – जगन्नाथ साहू | ग्राम पिकरीपार युवा मंडलों द्वारा तालाब पार पर वृक्षारोपण जिसमें मुख्यतःनीम ,गुलमोहर ,खम्हार, आंवला ,पीपल ,बरगद ,नीलगिरी एवं सार्वजनिक स्थल पर फूल के पौधे एवं बीजारोपण किया गया जिसमें ग्रामीण युवा प्रताप सिंह सार्वा ने कहा कि पौधारोपण करना निश्चित तौर पर एक महत्वकांक्षी योजना है ,जो कि पर्यावरण की दृष्टि से प्राकृतिक संतुलन के लिए अति आवश्यक है और हम सभी को मिलकर वृक्षारोपण करना चाहिए और उनका अच्छे से देख भाल करना चाहिए।।और रविकांत साहू जी ने कहा की वृक्षारोपण करना जितना आसान है ,उनका संरक्षण उतना ही कठिन। इसलिए हम सभी युवा वृक्षारोपण के साथ-साथ वृक्षो की सुरक्षा का शपथ लिया ।।पौधारोपण के लिए रविकांत साहू ,शेखर साहू, चूड़ामणि साहू , हेमलाल साहू,प्रताप सिंह सार्वा ,तोषण लाल दीपक कुमार, छत्रपाल ,तेजेश्वर बया ,उमेश साहू खिलावन साहू ,चिंतामणि ,प्रवीण लक्की कुमार ,फनीश,खिलेश्वर साहू ,कीर्ति साहू,एवं टिकेंद्र ,आशीष गजपाल सभी लोग अपने श्रम दान देकर, वृक्षारोपण कर सहयोग प्रदान किया
पूर्व विधायक भैयाराम सिन्हा जी ने किया अरकार मे आयुर्वेद चिकित्सालय भवन का लोकार्पण
गुरुर – जगन्नाथ साहू | आज ग्राम अरकार में नवनिर्मित आयुर्वेद चिकित्सालय भवन का लोकार्पण पूर्व विधायक भैयाराम सिन्हा जी के करकमलों से सम्पन्न हुआ। जहाँ पर ग्रामीण लोगो को स्वास्थ चिकित्सा के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा तथा आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति से नागरिकों का इलाज किया जायेगा। पूर्व विधायक भैयाराम सिन्हा ने आम जनता के लिए यह एक अच्छा पहल किया है जिससे लोगो को प्राथमिक उपचार के लिए अरकार के लोगो को बाहर जाने की जरुरत नहीं होगी।
इस अवसर पर विधायक जी ने चिकित्सालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया
लोकार्पण के इस अवसर पर पूर्व विधायक जी के साथ जिला पंचायत सभापति केदार देवांगन जी, जिला कांग्रेस महामंत्री नौशाद कुरैशी जी, विधायक प्रतिनिधि किशोर साहू जी, युवा कांग्रेस नेता सुमीत राजपूत जी, सादिक अली जी, वरिष्ठ सुभाष चौधरी जी, ग्राम पंचायत अरकार के सरपंच, पंचगण सहित प्रमुख ग्रामवासी व आयुर्वेद चिकित्सालय के स्टॉफ मौजूद रहे।
Big Breaking News बालोद जिले में मिले 06 कोरोना पॉजिटिव, जाने कहाँ कहाँ से
बालोद – जिले में 06 कोरोना पॉजिटिव मिलने कि पुष्टि हुई है जिसमे से 2 बालोद ब्लाक से औराभाठा और सोहतरा के रहने वाले है और 04 मरीज डोंडी ब्लाक के घोटिया और खुर्सीटिकुल गाँव से है सभी मरीजो को बालोद के कोविद हॉस्पिटल ले जाने कि तयारी कि जा रही है | सभी मरीज प्रवासी है अन्य राज्य से आये है | मरीजों के बारे में और भी जानकारी निकाली जा रही है | प्रवासियों के ही कारण कोरोना संक्रमितों कि संख्या में लगातार वृद्धि देखने को मिल रही है |
Breaking मुख्य नगर पालिका अधिकारी को भ्रष्टाचार के आरोप में निलंबित किया गया
कांकेर – जानकारी के अनुसार सौरभ तिवारी ने नगर पालिका के फायर ब्रिगेड के कबाड़ को अवैध रूप से बिना किसी टेंडर या नीलामी सूचना के 25 लाख रुपये में बेच दिया जबकि उस कबाड़ की कीमत लगभग 30 से 35 लाख रुपये बताई जा रही है। अपने निजी लाभ और पैसों की लालच में सरकारी संपत्ति का दुरुपयोग करने का मामला सामने आते ही उनपर तत्काल एक्शन लेते हुए कांकेर कलेक्टर ने उन्हें निलंबित कर दिया है।

इससे पहले भी लॉकडाउन के समय में सौरभ तिवारी ने अपने निजी स्वार्थ के लिए बगैर किसी सूचना के सिंधी कालोनी एवं घड़ी चौक में तोड़फोड़ की थी जिसके लिए कांकेर सांसद मोहन मंडावी ने भी उन्हें जमकर डांट फटकार लगाई थी ।
सूत्रों के अनुसार सौरभ तिवारी के उदासीन रवैये और व्यवहार के खिलाफ क्षेत्र की जनता व अन्य लोगों में काफी नाराजगी थी। कई बार क्षेत्र की जनता, कांग्रेस व राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक के नेताओं ने भी सौरभ तिवारी के खिलाफ कलेक्टर को शिकायत की थी और उसके द्वारा किये जा रहे भ्रष्टाचार के बारे में भी जानकारी दी थी। जिसके चलते कलेक्टर ने इस मामले को गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए और सौरभ तिवारी द्वारा किये गए भ्रष्टाचार के लिए उन्हें निलंबित कर दिया।
छत्तीसगढ़ में लॉकडाउन को लेकर सोशल मीडिया में चल रहे ख़बरों को स्वास्थ्य मंत्री ने बताया अफवाह
रायपुर –छत्तीसगढ़ में कोरोना का संक्रमण बहुत तेज गति से बढ़ रहा है पर इसके साथ अच्छी खबर यह है कि रिकवरी रेट में भी काफी सुधार देखने को मिल रहा है | प्रदेश में कोरोना संक्रमण की वृद्धि को देखते हुए सोशल मीडिया में एक दो दिनों से फर्जी ख़बरें फैलाई जा रही है कि फिर से लॉक डाउन लगाया जाने वाला है |

इसको देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए इन खबरों को फर्जी ओर बेबुनियाद बताया है और यह भी कहा है कि इस तरह की झूठी अफवाहे फ़ैलाने वालों पर प्रशासन द्वारा कड़ी कारवाई कि जाएगी
किसानों की आर्थिक स्थिति सवारने में लगी राज्य सरकार – अनिला भेड़िया
डौंडी :- महिला बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया आज आदिवासी वनांचल डौंडी क्षेत्र में भूमिपूजन,लोकार्पण व वृक्षारोपण कार्यक्रम में शरीक होकर राज्य शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं को ग्रामीणों के समक्ष रखते हुए इसका उचित लाभ लेने कहा गया।

प्रदेश की कैबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया आज दोपहर एक बजे डौंडी क्षेत्र के ग्राम गुदुम पहुँच वृक्षारोपण महाअभियान तहत पौधा रोपित किया। इस अवसर पर बगैर माईक सादे समारोह में ग्रामीणों को संबोधित करते मंत्री भेड़िया ने पेड़ पौधों की संरक्षण का महत्व समझाया। वही राज्य सरकार की महती योजनाओं को गिनाते हुए बताया कि काँग्रेस की भूपेश बघेल सरकार किसान हितैषी है। नरवा,गरुवा,घुरवा, बारी माध्यम से छत्तीसगढ़ की संस्कृति को सहेजने के साथ ही इस योजना का लाभ दिलाया जा रहा।यह सरकार धान समर्थन मूल्य बाद तेंदू पत्ता

,महुआ खरीदी में लोगो को उचित लाभ तथा किसानों को निःशुल्क कृषि बीज वितरण कर आर्थिक स्थिति सुधारने की दिशा में कार्य कर रही। कोरोना काल मे भी आम ग्रामीणों को मनरेगा में काम दिया गया जो किसी प्रदेश में सबसे ज्यादा सराहनीय कार्य मे गिनती हो रही है। किसान हित मे सरकार विभिन्न योजना संचालित कर रही जिसका लाभ ग्रामीणों को उठाने की अपील किया। ग्राम पंचायत पेंड्री में नवनिर्मित व्यवसायिक काम्प्लेक्स परिसर सह सामुदायिक भवन तथा कर्मा सामुदायिक भवन का फीता काटकर लोकार्पण किया गया। साथ ही ग्राम वनपण्डेल में नलजल योजना तहत पाईप लाईन का भूमिपूजन किया गया। ग्राम गुदुम व ग्राम पेंड्री में सरपंचों द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर मंत्री भेड़िया के समक्ष ज्ञापन सौपा गया। इस दौरान मंत्री अनिला भेड़िया के प्रतिनिधि पीयूष सोनी, पुनीत सेन, मिथलेश नरेटी, अनिल सुथार, अतीक कुरैशी, अश्वनी जायसवाल, मनीष सेन,प्रशांत बोकडे,स्वप्निल तिवारी,सलमान,पल्टन भुआर्य, ममता जैन, रतिराम कोसमा व क्षेत्र के जनप्रतिनिधि गण साथ थे।
Breaking बोर खुदवाने व ट्रैक्टर दिलाने के नाम पर 300 लोगों से 2 करोड़ की ठगी करने वाला गिरफ्तार
बीजापुर। बीजापुर जिले के लोगों को बोर खुदवाने और ट्रेक्टर दिलाने के नाम पर 298 लोगों से लगभग 2 करोड़ की ठगी करने वाला आरोपी गौरीशंकर दास आखिर कुटरू पुलिस के चंगुल में फंस गया | आरोपी को सीजेएम कोर्ट में पेश किया जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दो साल पहले डीएनके कालोनी कोण्डागांव निवासी गौरीशंकर दास ने बीजापुर जिले के 298 लोगों से रकम ऐंठी थी। उसने लोगों को बोर खुदवाने, ट्रैक्टर दिलाने, डोजर दिलवाने, शो रूम और पुरानी गाड़ियों के किस्त की रकम पटाने के नाम पर एक करोड़ पच्यासी लाख रूपए की ठगी की और साथ ही युवाओं से भी नौकरी लगाने के नाम पर 20-20 हजार भी लिए थे |
ठगे गए कुटरू के युवक बोदीराम वाचम की शिकायत पर गौरीशंकर दास के खिलाफ थाने में भादवि की धारा 420, 34 के तहत मामला कायम किया गया। आरोपी ने अपराध स्वीकार किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पीएम केयर फंड के तहत छत्तीसगढ़ राज्य को 13 करोड़ 31 लाख की राशि जारी
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से कोविड-19 के दौरान लॉक डाउन की अवधि में प्रदेश के बाहर से आए मजदूरों पर क्वारेंटाइन सेंटर और उनके परिवहन पर हुए व्यय के लिए प्रदेश को आवंटित की गई है। इसमें पीएम केयर फंड के तहत छत्तीसगढ़ राज्य को 13 करोड़ 31 लाख 40 हजार 940 रूपए की राशि आवंटित की गई है।
Breaking कोरोना पॉजिटिव डॉक्टर की वजह से 80 लोग खतरे में, अस्पताल में हडकंप
रायपुर – रायपुर के सबसे बड़े आंबेडकर अस्पताल में सर्जरी विभाग के एक पीजी डॉक्टर कल से कोरोना पॉजिटिव होने के बाद भी अपने वार्ड्स का निरिक्षण करता रहा और साथ में यह भी बता रहा था कि वह कोरोना पॉजिटिव है और जैसे ही इस बारे में अस्पताल प्रशासन को खबर लगी पुरे अस्पताल में हडकंप मच गया और प्रशासन ने इस संबंध में संबंधित डॉक्टर और एचओडी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
डाक्टर ने कोरोना संक्रमित होने के बावजूद अस्पताल में मरीजों का निरिक्षण किया बल्कि कई मरीज और अस्पताल के कर्मचारियों के साथ संपर्क में भी आया। नियम के मुताबिक कोरोना टेस्ट कराने के बाद रिपोर्ट आने तक खुद को आइसोलेट किया जाना चाहिये था, लेकिन डाक्टर ने ना तो खुद को क्वारंटीन किया और ना ही किसी को टेस्ट की जानकारी दी।
जानकारी के मुताबिक डाक्टर के परिवार में 29 जून को शादी थी। जिस होटल में शादी हुई, वहां का स्टाफ पिछले दिनों कोरोना पॉजेटिव पाया गया था। वो स्टाफ शादी के कार्यक्रम में मौजूद था। नियम के मुताबिक डाक्टर को संक्रमित के संपर्क में आने की वजह से खुद को आइसोलेट करना था, लेकिन डाक्टर ने ऐसा नहीं किया। इधर रिपोर्ट पॉजेटिव आने के बाद सीएमएचओ आफिस की तरफ से डाक्टर को आंबेडकर अस्पताल में भर्ती होने को कहा गया, लेकिन वो एम्स में जाकर भर्ती हो गये।


