City Media - Page 1682 of 1806 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1682

दल्लीराजहरा में पारंपरिक तरीके से गौरा-गौरी स्थापित कर दुसरे दिन विसर्जन किया गया

0

दल्लीराजहरा – देश के सबसे बड़े त्यौहार दीपावली की रात को लक्ष्मी पूजा के बाद गौरा गौरी की मूर्ति बनाई जाती है | गौरा गौरी को पूर्ण रूप से तैयार करने के बाद शादी की रस्म पूरी की जाती है | रात में ही बारात एवं प्रातः शोभा यात्रा निकाल कर गोवर्धन पूजा के दिन बड़े धूमधाम से गाजे बाजे के साथ महिलाएं सिर पर कलश रखकर तालाब में ले जाकर विसर्जन किया जाता है |

दल्लीराजहरा के वार्ड क्र 24 में गौरी-गौरा की पूजा अर्चना धूम-धाम से की गई। साथ ही गोवर्धन पूजा के दिन गौरी गौरा का विसर्जन किया गया। विसर्जन के पूर्व जगह-जगह लोगों ने पूजा अर्चना की। जिसके बाद गाजे-बाजे के साथ झांकी निकालकर इसका विसर्जन चिखलाकसा तालाब में किया गया। विसर्जन के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

गौरी-गौरा की तैयारी पिछले तीन दिनों से की जा रही थी। रात्रि में भक्तों द्वारा पूजा अर्चना की गई। रविवार को सुबह से विसर्जन की तैयारी शुरू हो गई थी, वार्ड के लोग सुबह से एकत्रित हो गए थे। गौरी-गौरा की प्रतिमा को धूमधाम से बाजे गाजे के साथ तालाब में विसर्जन किया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-10.png
This image has an empty alt attribute; its file name is shankar-1024x682.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-2-831x1024.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-8.png
This image has an empty alt attribute; its file name is rakesh-1024x1024.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is sumit-1024x1024.jpg

Breaking Corona Alert – आज दल्लीराजहरा में कोरोना 11 लोग कोरोना संक्रमित मिले

0

सिटी मीडिया परिवार की ओर से आप सभी को दीपावली की बहुत बहुत शुभकामनाये |

दल्लीराजहरा – आज दल्लीराजहरा में कोरोना 11  लोग कोरोना संक्रमित मिले |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-10.png

एक नजर – दल्लीराजहरा के किस वार्ड से कितने संक्रमित मिलें |आज जिन वार्डों में कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है वे इस प्रकार है – वार्ड क्र 01  से 01, वार्ड क्र 05  से 01, वार्ड क्र 07  से 02, वार्ड क्र 08  से 03, वार्ड क्र 12  से 01, वार्ड क्र 15  से 01, वार्ड क्र 19  से 01 और वार्ड क्र 26  से 01 की पुष्टि हुई है |

This image has an empty alt attribute; its file name is shankar-1024x682.jpg

इस प्रकार एंटीजन से 01, ट्रू नॉट से 01  और RTPCR से 09  की रिपोर्ट के आधार पर आज कुल 11 लोग कोरोना संक्रमित मिले |

This image has an empty alt attribute; its file name is pradeep-1024x1024.jpg

विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया सिटी मीडिया भी नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध करता है कि घरों से कम से कम निकले एवं सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें जिससे स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित रख बड़ी हानि से बचे |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-2-831x1024.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-8.png
This image has an empty alt attribute; its file name is rakesh-1024x1024.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is sumit-1024x1024.jpg

जिला बालोद एंव जिला दुर्ग में ट्रेक्टर ट्राली व कृषि यंत्र के चोरी करने वाले अंतर्जिला गिरोह का, पर्दाफाश।

0

अभी तक कुल जिला बालोद तथा सरहदी जिलों धमतरी, दुर्ग के कुल 11 प्रकरणों में 08 ट्रेक्टर ट्राली , 01ट्रेक्टर इंजन, 01 रोटा वेटर, एवं घटना में प्रयुक्त 01 मोटर सायकल आरोपियों से जप्त।
चोरी के वारदात में शामिल अन्य ट्रेक्टर इंजनों, मोटर सायकल तथा चोरी कर ले गये ट्रेक्टर ट्राली की जप्ती शीघ्र की जावेगी।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-10.png

विगत कुछ महिनों से जिला बालोद के विभिन्न थाना क्षेत्रांतर्गत स्थित ग्रामों के किसानों के ट्रेक्टर ट्राली तथा कृषि यंत्र की चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही थी। उन चोरियों के डिटेक्शन कर माल मशरूका की जप्ती तथा आरोपियों की गिरफतारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बालोद, श्री जितेन्द्र सिंह मीणा तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री दौलत राम पोर्ते के निर्देशन में एक विशेष टीम तैयार कर प्रकरण के निकाल हेतु गंभीर प्रयास किया जा रहा था। इस हेतु

This image has an empty alt attribute; its file name is shankar-1024x682.jpg

तकनीकी डेटा प्राप्त कर आरोपियों के पतासाजी के लिए उसका विश्ेलेषण किया गया तथा संदिग्ध व्यक्तियों से तस्दीकी की जा रही थी। इसी दौरान दिनांक 09.11.2020 के रात्रि को थाना गुरूर क्षेत्रांतर्गत ग्राम भोथली में ट्रेक्टर ट्राली ले जाते हुये आरोपीगण 1. रेखलाल साहू ग्राम पचपेड़ी थाना भखारा, 2. दिनेश कुमार साहू, ग्राम चारभाठा, थाना मगरलोड जिला धमतरी, 3. विधि से संघर्षरत एक बालक को मौके पर ट्रेक्टर इंजन क्रमांक सीजी 04 एलके 3104 तथा चोरी कर ले जाते ट्रेक्टर ट्राली के साथ पकड़ा गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is pradeep-1024x1024.jpg

आरोपियों को थाना गुरूर लाकर कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपीगण के द्वारा बताया गया कि रेखलाल साहू तथा उसके दोस्त, योगेश साहू, प्रकाश कुमार साहू, युकेश कुमार साहू उर्फ भुरू सभी ग्राम पचपेढ़ी थाना भखारा जिला धमतरी का निवासी आज से करीब 03-04 माह पूर्व चारों लोग आपस में ट्रेक्टर ट्राली चोरी करने का प्लान बनाये तथा पोखन साहू को अपने प्लान के बारे में बताये तब पोखन साहू प्लान से सहमत होकर ट्रेक्टर ट्राली चोरी करने के लिये ट्रेक्टर इंजन (मुण्डी) देने को तैयार हो गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-2-831x1024.png

आरोपी योगेश साहू, प्रकाश साहू, युकेश साहू उर्फ भुरू, रेखराम साहू विभिन्न क्षेत्रों में जाकर चोरी करते थे तथा योगेश साहू चोरी के स्थान को पहले जाकर देखता था और पायलेटिंग करता था। चोरी से लाये गये ट्राली को पोखन साहू के द्वारा पेंटिग कराकर उसके चेचिस नंबर को मिटाकर ट्राली को नये रूप देकर, चोरी के टेªक्टर ट्राली को बेचता था।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

दिनांक 24.07.2020 को पोखन साहू ने ट्रेक्टर क्रमांक सीजी 04/एलके 3104 इंजन को प्रकाश साहू, रेखराम साहू को दिया। ये लोग ट्रेक्टर इंजन (मुण्डी) को लेकर ग्राम रजोली थाना रनचिरई गये और रजोली गांव में घर के सामने रखे रोटावेटर को उक्त ट्रेक्टर इंजन में लगाकर चोरी कर पोखन साहू पास ग्राम रजनकट्टा लाये जिसे पोखन साहू अपने मुर्गी फार्म में छिपाकर रखकर उक्त रोटावेटर की बिक्री हेतु ग्राहक का तलाश करते रहा परन्तु अब तक नहीं मिलने पर छिपाकर उसकी मुर्गी फार्म में ही रखा हुआ था, जिसे रनचिरई के अपराध क्रमांक 91/2020 धारा 379 भादवि के प्रकरण आरोपी पोखन साहू के द्वारा बरामद कराने पर जप्त किया गया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png
दिनांक 08.08.2020 के शाम योगेश साहू के मोटर सायकल क्र0 सीजी 05 एस 7245 से योगेश साहू, प्रकाश साहू, रेखराम साहू आये और पोखन साहू के ट्रेक्टर क्रमांक सीजी 04 एल के 3104 में बैठकर प्रकाश साहू, रेखराम साहू तथा योगेश साहू उक्त मोटर सायकल से पायलेटिंग करते रात में ग्राम चिचबोड़ थाना रनचिरई जिला बालोद गये और चिचबोड़ में ट्रेक्टर इंजन से एक ट्रेक्टर ट्राली को लगाकर चोरी कर तीनों ट्राली को ग्राम रजनकट्टा पांडुका जिला गरियाबंद ले गये। जिसे पोखन साहू के द्वारा 1,27,000 रूपये में बेचा गया। उसके बाद दिनांक 20.08.2020 के रात्रि में रेखराम साहू, योगेश साहू
दोनो मिलकर पोखन साहू के ट्रेक्टर क्रमांक सीजी 04/एलके 3104 से ग्राम चिचलगोंदी थाना अर्जुन्दा के हाईस्कूल के सामने खड़ी एक ट्रेक्टर ट्राली को चोरी कर पोखन साहू के पास लाये, जिसको पेंंिटंग कराकर ग्राम रोहिना, जिला गरियाबंद में 1,30,000 रूपये में बेचा है। दिनांक 02.10.2020 को प्रकाश, युकेश तथा रेखराम, पोखन साहू के ट्रेक्टर से अर्जुन्दा सुरेगांव के बीच में स्थित ग्राम से एक ट्राली चोरी कर ले गये तथा जिसे पोखन साहू अपने अन्य साथी के मिलकर विक्रय किया है। 
    इसी प्रकार उक्त आरोपियों द्वारा जिला बालोद के थाना सुरेगांव, अर्जुन्दा, गुण्डरदेही तथा जिला दुर्ग के थाना उतई, रानीतराई तथा जिला धमतरी के थाना क्षेत्रों में विभिन्न चोरी के वारदातों को अंजाम दिया गया है। जिला गरियाबंद, धमतरी, दुर्ग तथा अन्य जिलों में भी इन आरोपियों द्वारा टेªक्टर ट्राली चोरी की घटना कारित करने की संभावना के सबंध में जानकारी ली जा रही है। आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लेकर अन्य चोरी के वारदातों की प्रकरणों में अग्रिम कार्यवाही हेतु पूछताछ की जा रही है।
    इस कार्यवाही में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री दिनेश कुमार सिन्हा, निरीक्षक गौरव कुमार साहू थाना प्रभारी अर्जुन्दा, निरीक्षक अरूण नेताम थाना प्रभारी गुरूर, निरीक्षक चेतन साहू थाना प्रभारी रनचिरई, उप निरीक्षक खगेन्द्र पठारे, प्र.आर. भूनेश्वर मरकाम तथा थाना गुरूर, रनचिरई के अन्य अधिकारी/कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही है। 
This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png

पूछताछ पर आरेापीगणों द्वारा जिला बालोद, व जिला दुर्ग के निम्नलिखित ग्रामों मे ट्रेक्टर ट्राली तथा रोटावेटर चोरी करना बताये है-

This image has an empty alt attribute; its file name is image-8.png
  1. ग्राम चिचबोड थाना रनचिरई
  2. गा्रम रजोली थाना रनचिरई
  3. ग्राम तवेरा थाना रनचिरई
  4. गा्रम चिरचार थाना अर्जुन्दा
  5. गा्रम चिचगोंदी थाना अर्जुन्दा
  6. ग्राम बरबसपुर थाना सुरेगांव
  7. ग्राम पेण्डरी थाना गुण्डरदेही
  8. ग्राम रीवागहन थाना रानीतराई जिला दुर्ग
  9. ग्राम घुघवा करसा थाना भिलाई -03 जिला दुर्ग
  10. गा्रम घुघसीडी जिला दुर्ग
  11. ग्राम भोथली थाना गुरूर जिला बालोद
This image has an empty alt attribute; its file name is rakesh-1024x1024.jpg

उक्त चोरी हुए मशरूका में अब तक कुल 08 ट्रेक्टर ट्राली, एक रोटावेटर, एक मोटर सायकल, एक ट्रेक्टर इंजन आरोपीगण से जप्त किया गया है। अपराध में प्रयुक्त अन्य 05 ट्रेक्टर इंजन, 01 मोटर सायकल व चोरी की गई ट्रेक्टर ट्राली/ट्रालियों का जिले के विभिन्न प्रकरणों में जप्ती शुमार कर अग्रीम कार्यवाही करना शेष है।

This image has an empty alt attribute; its file name is sumit-1024x1024.jpg

ःः गिरफ्तार आरोपीगणःः

  1. पोखन लाल साहू पिता हरख राम साहू उम्र 44 वर्ष साकिन रजनकट्टा, थाना पाण्डुका जिला गरियाबंद (छ.ग.)
  2. रेखराम साहू पिता धरम साहू उम्र 23 साल साकिन पचपेडी, थाना भखारा, जिला धमतरी
  3. योगेश कुमार साहू पिता पीलूराम साहू साकिन पचपेडी, थाना भखारा,जिला धमतरी।
  4. प्रकाश कुमार साहू पिता खोमन लाल साहू उम्र 25 वर्ष, साकिन पचपेड़ी थाना भखारा, जिला धमतरी।
  5. दिनेश कुमार साहू पिता हेमलाल साहू उम्र 18 वर्ष साकिन चारभाठा, थाना मगरलोड, जिला धमतरी।
  6. एक विधि से संघर्षरत बालक।

कलेक्टर ने दीपावली पर्व पर गोबर व मिट्टी से बने दीया, और पूजन सामग्रियों का अधिक से अधिक उपयोग, करने आमनागरिकों से की अपील

0

कलेक्टर जनमेजय महोबे ने जिले के आम नागरिकों से अपील किया है कि वे दीपावली पर्व पर स्वसहायता समूहों एवं कुम्हारों द्वारा गोबर व मिट्टी से बनाए गए दीया और पूजन सामग्रियों का अधिक से अधिक उपयोग करें। जिले के विभिन्न ग्रामों रेंगाकठेरा, सिकोसा, गुरेदा, रौना, खेरथाबाजार, ओरमा, गुजरा एवं कुलिया में दीया के साथ-साथ नारियल कलश, श्री,

This image has an empty alt attribute; its file name is image-10.png

स्वास्तिक, शुभ-लाभ, कछुआ दीया, गुल्लक, ग्वालिन एवं लक्ष्मी की मूर्ति आदि बनाकर विक्रय किया जा रहा है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि दीपावली पर्व के अवसर पर स्वसहायता समूहों द्वारा विभिन्न सामग्रियॉ तैयार किया गया है, इसके तहत गोबर से बने विभिन्न पूजन सामग्रियों के साथ-साथ पारंपरिक रूप से मिट्टी का कार्य करने

This image has an empty alt attribute; its file name is shankar-1024x682.jpg

वाले कुम्हारों द्वारा तैयार दीया, मूर्तियॉ आदि का मूल्य संवर्धन कर विक्रय कराने का प्रयास जिला प्रशासन द्वारा किया गया है। उन्होंने बताया कि जिले के नागरिकों द्वारा एक ओर जहॉ गोबर से बने दीया व पूजन सामग्रियों को बहुत शौक से खरीदा जा रहा है वहीं कुम्हारों द्वारा तैयार मिट्टी से बने विभिन्न सामग्रियॉ भी लोगों को आकर्षित कर रहा है।

This image has an empty alt attribute; its file name is pradeep-1024x1024.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-2-831x1024.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-8.png
This image has an empty alt attribute; its file name is rakesh-1024x1024.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is sumit-1024x1024.jpg

मुख्यमंत्री और गृह मंत्री छत्तीसगढ़ द्वारा शहीद जवानों के परिजनों को दीवाली शुभकामना संदेश एवं भेंट दिया गया

0

माननीय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ भूपेश बघेल और माननीय गृह मंत्री छत्तीसगढ़ द्वारा
शहीद जवानों के परिजनों को दीवाली शुभकामना संदेश एवं भेंट दिया गया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-10.png

पुलिस महानिदेशक महोदय श्री डी.एम.अवस्थी द्वारा सभी पुलिस अधीक्षकों को
माननीय मुख्यमंत्री और गृह मंत्री द्वारा शहीद जवानों के परिजनों को प्रेषित दीवाली शुभकामना संदेश एवं भेंट को प्रदाय किया ।

जिला बालोद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र सिंह मीणा तथा जिले के राजपत्रित पुलिस अधिकारियों द्वारा शहीदेां के घरों में जाकर शुभकामना संदेश एवं मिठाई प्रदाय किया गया शहीदों के परिजनों के साथ दीवाली त्यौहार में खुशियां बांटी एवं उनके कुशल-क्षेम से अवगत हुए।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-2-831x1024.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-8.png

Breaking Corona Alert – आज दल्लीराजहरा में कोरोना संक्रमितों की संख्या में मिली राहत

0

दल्लीराजहरा – आज दल्लीराजहरा में कोरोना संक्रमितों की संख्या में मिली राहत  | आज कुल 07 लोग कोरोना संक्रमित मिले |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-10.png

एक नजर – दल्लीराजहरा के किस वार्ड से कितने संक्रमित मिलें |आज जिन वार्डों में कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है वे इस प्रकार है – वार्ड क्र 01  से 06 और वार्ड क्र 18  से 01 की पुष्टि हुई है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-2-831x1024.png

इस प्रकार एंटीजन से 06  और RTPCR से 01  की रिपोर्ट के आधार पर आज कुल 07 लोग कोरोना संक्रमित मिले |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया सिटी मीडिया भी नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध करता है कि घरों से कम से कम निकले एवं सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें जिससे स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित रख बड़ी हानि से बचे |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-8.png

आदिवासियों ने विरोध को भांपने सांसद सहित विधायकों की प्रारम्भिक दौर की बातचीत, लोहंडीगुड़ा के सामुदायिक भवन में तीन घंटे से ज्यादा चली चर्चा

0

जगदलपुर। केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ की इंद्रावती नदी में बांध बनाने की सर्वे प्रारंभ किया है और इस मामले में विरोध के सुगबुगाहट के बीच कांग्रेस पार्टी के जनप्रतिनिधियों नेअब सुध लेना प्रारंभ कर दिया है। लोहंडीगुड़ा जनपद पंचायत क्षेत्र के सभागार में बैठक का आयोजन किया गया जिसमें बोधघाट परियोजना प्रभावितों ने जमकर अपनी भड़ास निकाली। इस दौरान दक्षिण क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण अध्यक्ष लखेश्वर बघेल ने सरकार की स्थिति से अपनी भावनाओं को अवगत करा दिया है साथ ही इस मामले में सांसद दीपक बैज, संसदीय सचिव रेखचंद जैन, शिल्प बोर्ड अध्यक्ष चंदन कश्यप, दंतेवाड़ा विधायक देवती कर्मा, चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम , दंतेवाड़ा जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती तुलिका कर्मा ने एक स्वर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनकी भावनाओं को अवगत कराने की हामी भरी।

ज्ञात हो कि तत्कालीन भाजपा की सुंदरलाल पटवा सरकार में सन् 1980 में सुगबुगाहट हुई थी। उस दौरान तत्कालीन कम्युनिस्ट पार्टी नेता महेंद्र कर्मा ने इसकी आवाज बुलंद की थी और बड़े आदिवासी नेताओं ने भी इसका पूरजोर विरोध किया था।

जिला कलेक्टर ने दीपावली एवं आगामी त्यौहारों पर पटाखों को फोड़ने की अवधि निर्धारित की

0

बालोद – कलेक्टर जनमेजय महोबे ने बताया कि पटाखों के बहुतायत उपयोग से होने वाले वायु प्रदूषण और वर्तमान कोरोना वायरस के संक्रमण की व्यापकता को देखते हुए नेशनल ग्रीन ट्रिब्युनल द्वारा जारी निर्देशों के परिपालन में छ.ग.शासन द्वारा पटाखों के उपयोग और भंडारण तथा विक्रय के संबंध में आदेश जारी कर न केवल त्योहारों के समय पटाखा फोड़ने के लिए

This image has an empty alt attribute; its file name is image-10.png

समय-सीमा निर्धारित की गई है, अपितु किस तरह के पटाखों का उत्पादन, भण्डारण और विक्रय किया जा सकेगा। इस संबंध में भी विस्तृत दिशानिर्देश जारी कर निर्देशों का सख्ती से पालन कराने कहा गया है। उन्होंने बताया कि मुख्य सचिव छ.ग. शासन द्वारा जारी निर्देशों के

This image has an empty alt attribute; its file name is image-2-831x1024.png

अनुसार आगामी दीपावली पर्व पर केवल दो घंटे रात्रि 08 बजे से 10 बजे तक ही पटाखा फोड़े जा सकेंगे। छठ पूजा पर प्रातः 06 बजे से प्रातः 08 बजे तक, गुरू पर्व पर रात्रि 08 बजे से 10 बजे तक और नयावर्ष/क्रिसमस पर रात्रि 11.55 बजे से 12.30 बजे तक पटाखा फोड़ने की अनुमति होगी।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

कलेक्टर ने बताया कि पटाखों के उत्पादन, भण्डारण और विक्रय के संबंध में भी दिशानिर्देश जारी किया गया है। जिसके अनुसार कम प्रदूषण उत्पन्न करने वाले इम्प्रूब्ड एवं हरित पटाखों की बिक्री केवल अनुज्ञप्तिधारियों द्वारा की जा सकेगी। केवल उन्हीं पटाखों का विक्रय किया जा सकेगा जिनसे उत्पन्न ध्वनि का स्तर निर्धारित सीमा के भीतर हो। सीरिज पटाखे अथवा लड़ियों की बिक्री, उपयोग एवं निर्माण प्रतिबंधित किया गया है। पटाखों के ऐसे निर्माताओं का लाईसेंस भी रद्द  करने के निर्देश दिए गए हैं जिनके द्वारा पटाखों में लिथियम, आर्सेनिक, एंटीमनी, लेड एवं मर्करी का उपयोग न किया गया हो। ऑनलाइन अंतर्गत ई-व्यापारिक वेबसाईट जैसे-फ्लिपकार्ट, अमेजॉन आदि से पटाखों की बिक्री प्रतिबंधित रहेगी।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png

कलेक्टर ने बताया कि वर्तमान में वैश्विक महामारी कोरोना का संक्रमण कम नहीं हुआ है और पटाखों के अधिक तथा वायु प्रदूषण फैलाने वाले पटाखों के उपयोग से इस संक्रमण के और बढ़ने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता साथ ही वायु प्रदूषण उन लोगों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है जो कोरोना संक्रमित हैं। ऐसे मरीजों को सांस की तकलीफ बढ़

This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png

सकती है। कलेक्टर श्री महोबे ने जिले के लोगोें से अपील की है कि आगामी त्यौहारों के समय शासन द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार ही निर्धारित समय पर पटाखा फोड़ें तथा ऐसे पटाखों का उपयोग न करें जिनसे वायु प्रदूषण होता है। उन्हांेने अनुज्ञप्तिधारी पटाखा विक्रेताओं को शासन द्वारा जारी दिशानिर्देशों के अनुरूप ही पटाखा विक्रय करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने बताया कि बिना अनुज्ञप्ति पटाखा विक्रय करने, प्रतिबंधित पटाखों का भंडारण और विक्रय करने वालों तथा नियमों का उल्लंघन कर पटाखा फोड़ने वालों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश समस्त एस.डी.एम., तहसीलदार और पुलिस अधिकारियों को दिया गया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-8.png

फेडरेशन मोहला ने स्वर्गीय जितेंद्र मंडावी को श्रद्धासुमन अर्पित कर परिवार को दिया सहयोग राशि

0

छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के राजनांदगाँव जिलाध्यक्ष- शंकर साहू व मोहला ब्लॉक अध्यक्ष- सुनील शर्मा के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने फेडरेशन मोहला के सक्रिय सदस्य स्वर्गीय जितेंद्र मण्डावी जी के आकस्मिक निधन होने पर फेडरेशन परिवार की ओर से श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके परिवार को सहयोग राशि प्रदान किया गया तथा उनको अनुकंपा नियुक्ति व शासन से मिलने वाले समस्त सुविधाओं के लिए सहयोग करने का वचन फेडरेशन संगठन द्वारा दिया गया।

फेडरेशन के समस्त साथियों जिन्होंने मंडावी परिवार को सहयोग राशि प्रदान किया है, उन समस्त साथियों को फेडरेशन-मोहला व जिला टीम-राजनांदगांव ने धन्यवाद ज्ञापित कर आभार जताया है,तथा भविष्य में भी इसी प्रकार से सहयोग की अपेक्षा की है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-2-831x1024.png

स्व. जितेन्द्र मंडावी जी के लिए सहयोग करने वाले साथियों के नाम निम्नलिखित है-

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

01/ शंकर साहू जी (जिलाध्यक्ष) 500/-
02/ सुनील (ब्लाक अध्यक्ष) 500/-
03/ रामप्रसाद धृतलहरे 500/-
04/ निखिल उइके 1000/-
05/ हेमलाल साहू 500/-

This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png

06/ धुरसिंह कोरेटी 500/-
07/ दिग्विजय कुंजाम 500/-
08/ रतनलाल सिन्हा 500/-
09/ मोहन लाल तारम 500/-
10/ ललित साहू (हथरेल) 500/-
11/ ललित साहू (नाड़ेकल) 300/-
12/ राजेन्द्र पाटिल 500/-

This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png

13/ बलदाऊ दास वैष्णव 300/-
14/ शिवशंकर कोर्राम 200/-
15/ उमाशंकर दिल्ली वार 200/-
16/ प्रेमलाल साहू 300/-
17/ रैश कुमार धलेंद्र 200/
18/ मोहन लाल साहू 200/-

This image has an empty alt attribute; its file name is image-8.png

19/ राज कुमार उसेंडी 200/-
20/ लीलाधर कोलियारे 200/
21/ देवल सिंह मंडावी 200/-
22/ कन्हैया लाल पिस्दा 200/-
23/ चेतन कुमार धनकर 200/
24/ ललिता ध्रुव 500/-
25/ भुनेश्वरी संहारे 200/-
26/ पिलेशवरी देशमुख 150/-
27/ गायत्री ठाकुर 200/-
28/ पेमेंद्र साहू 200/-
29/ हरीश यादव जी 1000/-

उपरोक्त जानकारी मीडिया में सुनील शर्मा ब्लॉक अध्यक्ष- मोहला ने दी है।

Breaking Corona Alert – दल्लीराजहरा में आज 15 कोरोना संक्रमित मिले

0

दल्लीराजहरा – आज दल्लीराजहरा में 15 कोरोना संक्रमित मिले |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-2-831x1024.png

एक नजर – दल्लीराजहरा के किस वार्ड से कितने संक्रमित मिलें |आज जिन वार्डों में कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है वे इस प्रकार है – वार्ड क्र 02  से 01, वार्ड क्र 06  से 03, वार्ड क्र 10  से 01, वार्ड क्र 13  से 01, वार्ड क्र 15  से 02, वार्ड क्र 16  से 01, वार्ड क्र 20  से 01, वार्ड क्र 23  से 02, वार्ड क्र 27  से 01, बालोद से 01 और भिलाई से 01 की पुष्टि हुई है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

इस प्रकार एंटीजन से 05  और RTPCR से 10  की रिपोर्ट के आधार पर आज कुल 15 लोग कोरोना संक्रमित मिले |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png

विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया सिटी मीडिया भी नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध करता है कि घरों से कम से कम निकले एवं सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें जिससे स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित रख बड़ी हानि से बचे |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-8.png

MOST POPULAR

HOT NEWS