City Media - Page 1266 of 1858 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1266

संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कामानार के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता के शवयात्रा में शामिल हो परिजनों को सांत्वना दी

0

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के दरभा ब्लाक के ग्राम पंचायत कामानर के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता चन्द्रभान यादव के आकस्मिक निधन पर शवयात्रा में शामिल हुए तथा श्रद्धांजली अर्पित की एवं शोक-संतप्त परिजनों को सांत्वना दी |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की विधि के विधान के आगे हम सभी नतमस्तक हैं एवं स्वर्गीय चन्द्रभान यादव के साथ अपने पुराने संबंधों को याद करते हुए कहा की सरल सहज स्व यादव के साथ उनके संबंध आजीवन मित्रवत रहे तथा स्व यादव ने आजीवन कांग्रेस पार्टी के प्रति समर्पित रहे आज उनके नहीं रहने पर हम सभी ने अपना एक अच्छा मित्र एवं मार्गदर्शक खो दिया है इस अवसर मैं शोक संतप्त परिजनों को दुख सहन करने की शक्ति भगवान से प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं तथा परिजनों के हर सुख-दुख में सदैव खड़े रहने की बात कही |

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री हेमु उपाध्याय, जनपद पंचायत सदस्य तुलाराम कश्यप एवं सांसद प्रतिनिधि महादेव नाग उपस्थित रहे |

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg

संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने सूदूरवर्ती संवेदनशील वनांचल क्षेत्र पुलचा के युवाओं को खेल सामग्री प्रदान की

0

गुमलवाडा क्षेत्र के वरिष्ठ नेता माहंगू बघेल के नेतृत्व में वनांचल क्षेत्र के युवाओं ने की विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन से मुलाकात |

पुष्प गुच्छ भेंट कर युवाओं ने विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन को विवाह के वर्षगांठ की बधाई एवं शुभकामनाएं दी |

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव ( नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग) रेखचंद जैन ने सूदूरवर्ती संवेदनशील वनांचल क्षेत्र गुमलवाडा पुलचा के युवाओं को बालीवाल एवं खेल सामग्री प्रदान की |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की मंशा अनुरूप खेल सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है जगदलपुर में अमर शहीद गुंडाधूर की स्मृति में अंर्तराष्ट्रीय स्तर का तीरंदाजी स्टेडियम का निर्माण किया जा रहा है इसके अलावा सूदूरवर्ती संवेदनशील वनांचल क्षेत्र के युवाओं को खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए धरमपुरा में सर्वसुविधायुक्त आवासीय खेल परिसर का निर्माण किया जा रहा है |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ वरिष्ठ नेता मांहगू बघेल उपस्थित रहे |

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg

दल्लीराजहरा रेल्वे पटरी डीजल टैंक के पास अज्ञात युवक का शव मिला

0

दल्लीराजहरा – दल्लीराजहरा रेल्वे पटरी डीजल टैंक के पास आज सुबह अज्ञात युवक का शव मिला जिसकी उम्र लगभग 40-45 वर्ष की है | मृतक की सूचना आसपास के लोगों द्वारा स्थानीय पुलिस को दी गई | मौके पर पुलिस पहुँच जांच पड़ताल में लगी हुई है | माना जा रहा है युवक की मृत्यु ठण्ड में अकडन की वजह से हुई होगी किन्तु वास्तविकता तो शव के पोस्टमार्टम के बाद ही आएगी फिलहाल पुलिस युवक के सम्बन्ध में जांच पड़ताल एवं पूछताछ कर रही है |

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg

Breaking – जाने ! आज डौंडी ब्लॉक एवं जिलेवार कितने कोरोना संक्रमित मिले

0

दल्लीराजहरा – दल्लीराजहरा में बहुत तेजी से लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है | कोरोना के मामले इसी तरह बढ़ते रहे तो लॉकडाउन जैसी स्थिति निर्मित होने में समय नहीं लगेगा | नगर के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी तेज रफ़्तार से कोरोना अपने लपेटे में ले रहा है |

दल्लीराजहरा वार्ड एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में मिले कोरोना पॉजिटिव की संख्या इस प्रकार रही –

विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया भी नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध करता है कि कोविड प्रोटोकॉल के तहत सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें जिससे स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित रख बड़ी हानि से बचे |

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg

आईपीएस गिरिजा शंकर जायसवाल ने जिला नारायणपुर के 06 उप निरीक्षकों को स्टार लगाकर निरीक्षक के पद किया पदोन्नत

0

पुलिस मुख्यालय, रायपुर के निर्देशानुसार राज्य भर से 78 उप निरीक्षक को निरीक्षक के पद पर विभागीय पदोन्नति प्रदान किया गया। उक्त पदोन्नति प्रक्रिया के तहत जिला नारायणपुर के 06 उप निरीक्षकों को निरीक्षक के पद पर पदोन्नति का लाभ मिला है। इसी परिप्रेक्ष्य में दिनांक 26.01.2022 को पुलिस अधीक्षक गिरिजा शंकर जायसवाल द्वारा उपेन्द्र कुमार शाह, प्रहलाद साहू, सुनील कुमार सिंह, नरेश कुमार सलाम, हरिनाथ रावत, द्वारका मण्डावी को उप निरीक्षक से निरीक्षक के पद पर स्टार लगाकर विभागीय पदोन्नति दिया गया। जायसवाल ने पदोन्नति प्राप्त सभी अधिकारियों को शुभकामना देते हुए भविष्य में उत्कृष्ट कार्य करने प्रेरित किया।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg

एफ़आइआर दर्ज नहीं, आज तेरहवाँ दिवस !! पीड़ितों के साथ भाजपा के अनिश्चितकालीन धरने का आज सातवाँ दिवस !!

0

पुलिस प्रशासन की तरफ़ से कोई पहल नहीं, वो अपने आकाओं के दबाव में ग़ुलामी करने मजबूर – संजय पाण्डेय

★ मुख्यमंत्री आए और चले गए पीड़ित महिलाएं इंतजार करते रह गई पीड़ित
★ आई जी से मिल अपनी व्यथा बताई संजय गांधी वार्ड की पीड़ित महिलाएं
★ 12 दिन बाद भी पुलिस के द्वारा इस प्रकरण में एक कदम भी नही बड़े  

★   पीड़ित महिलाओं ने आई जी महोदय से मुलाकात की सुनाई अपनी व्यथा

कल शाम पीड़ित महिलाओं ने आई जी बस्तर से मिलकर अपनी बात रखी, उन्होंने कहा अपनी व्यथा हमने एसपी महोदय को भी बताई मगर अबतक कोई कार्यवाही नही की जा रही है |

पीड़ित महिला कस्तूरा भारती ने कहा FIR के नाम पर प्रदेश के मुख्यमंत्री जी ने जांच करवाने की बात कहकर हम पीड़ित महिलाओं के साथ न्याय नही किया, जांच हो चुकी, और FIR नही हो रही है, सभी महिलाओं ने अपना बयान दर्ज करा दिया और शपथ पत्र भी साथ में संलग्न करवाया है 22 तारीख से धरने में बैठने के बाद तत्काल सभी के बयान दर्ज हुआ, प्रक्रिया पूरी कर ली गई लोगों ने बैंक स्टेटमेंट भी दे दिया, मगर जांच के नाम पर हमें सिर्फ मानसिक प्रताड़ना दी जा रही है, हम पीड़ित शोषित महिलाओं को तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है हमें प्रलोभन तक दिया जा रहा है भविष्य मैं हमारे साथ अनहोनी करने की बातें भी सामने आ रही है हम मानसिक रूप से भी परेशान हो रहे हैं, हमारी अज्ञानता का लाभ पुलिस के द्वारा उठाया जाकर FIR नहीं कर कार्यवाही नहीं करने से गरीबों में पीड़ितों में भय का वातावरण बना हुआ है, थाने के सामने लगातार बैठने के बाद भी किसी भी उच्च अधिकारी का पीड़ित परिवारों से अब तक आकर नहीं मिलना सरकार की असंवेदना को दिखाता है |

पीड़ित परिवार बहुत ही गरीब छोटे-मोटे काम धंधे करके जीवन यापन करते हैं ऐसे में लगातार धरने पर ठंड में बैठना और सरकार के किसी जिम्मेदार अधिकारी या कांग्रेस के जनप्रतिधि/नेताओं की ओर से पीड़ितों को न्याय दिलाने हो देने हेतु कोई पहल नहीं किया जा रहा है |

पुलिस के ऊपर सत्ता का दबाव है और सत्ता के दबाव में क्या गरीबों को न्याय नहीं मिलेगा पीड़ितों ने आमजन से अपील की है कि वह भी हमें न्याय दिलाने में हमारा सहयोग करें !

पुलिस महानिरीक्षक से मिलने प्रतिनिधि मंडल में झरना बघेल राजकुमारी बेसरा सिमरन नाग अंजना भारती बालमति बघेल शामिल थीं !

सोनारपाल के भानु कृषि सेवा केन्द्र की लायसेंस निरस्त, अधिक दाम पर उर्वरक बिक्री के वायरल वीडियो पर की गई कार्रवाई

0

जगदलपुर, 28 जनवरी 2022 – अधिक दर पर उर्वरक की बिक्री की शिकायत के बाद की गई जांच के बाद सोनारपाल में संचालित भानु कृषि सेवा केन्द्र का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है। शुक्रवार को कृषि विभाग के उप संचालक ने लाइसेंस निरस्ती का आदेश जारी कर दिया। पिछले दिनों भानु कृषि सेवा केन्द्र में अधिक दाम पर उर्वरक बिक्री का वीडियो वायरल होने पर कलेक्टर रजत बंसल के निर्देश पर मामले में तेजी से जांच करते हुए भानु कृषि सेवा केन्द्र के विरुद्ध यह सख्त और त्वरित कार्रवाई की गई।

कृषि विभाग के उप संचालक एसएस सेवता द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पिछले दिनों एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें ग्राम देवड़ा के किसान चतुर सिंह बघेल द्वारा भानु कृषि सेवा केन्द्र में शासन द्वारा निर्धारित मूल्य से अधिक मूल्य पर उर्वरक बिक्री की शिकायत थी। इस मामले की जांच के लिए कृषि विभाग के सहायक संचालक लखनधर दीवान, अनुविभागीय अधिकारी तरुण कुमार प्रधान, कृषि विकास अधिकारी राजेन्द्र सिंह तोमर को जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इस मामले में 266 रुपए प्रति बोरी के यूरिया को 500 रुपए की दर पर और पोटाश को 1000 रुपए प्रति बोरी व डीएपी को 1450 रुपए प्रति बोरी की दर पर विक्रय करते हुए 8400 रुपए के उर्वरक के बदले 12500 लिए जाने की शिकायत सही पाई गई। इस मामले में दुकानदार को लाइसेंस निरस्तीकरण की चेतावनी देते हुए स्पष्टीकरण भी मांगा गया, लेकिन तय समय-सीमा के भीतर दुकान संचालक द्वारा कोई उत्तर नहीं दिया गया। इस फर्म के विरुद्ध शिकायतों के कारण पूर्व में भी लाइसेंस को निलंबित करने की कार्यवाही की जा चुकी है। वहीं दुकान संचालक द्वारा बार-बार की जा रही नियमों के उल्लंघन को देखते हुए दुकान के लाइसेंस को निरस्त करने की कार्रवाई की गई। दुकान संचालक को समस्त उर्वरक को समाप्त करने के लिए एक माह का समय दिया गया है तथा एक माह के बाद शेष उर्वरक को राजसात करने की चेतावनी दी गई है।

महिला नेत्र सहायक से अश्लील इशारों के साथ अभद्र व्यवहार के मामले में घिरे प्रभारी सीएमओ, महिला आयोग सहित विधायक, कलेक्टर से की गयी शिकायत

0

जगदलपुर – कई प्रकार के आरोपों में घिरे प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डी. राजन के विरुद्ध उन्ही के विभाग में पदस्थ महिला कर्मचारी नेत्र सहायक अधिकारी ने मासिक समीक्षा बैठक के दौरान अश्लील भाषा का प्रयोग करते हुए आत्मसम्मान को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया है. उक्त महिला अधिकारी जो मूल रूप से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टाहकापाल, तहसील तोकापाल में पदस्थ है, महिला आयोग, स्थानीय विधायक, कमिश्नर, जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक व स्वास्थ्य कर्मचारी संघ को एक शिकायत पत्र भेजकर प्रभारी सीएमओ द्वारा भरी बैठक में उसके साथ अश्लील एवं अभद्रतापूर्ण किये गए व्यवहार की जांच कर ऐसे अधिकारी को दण्डित करने की मांग की है.

महिला नेत्र सहायक ने प्रभारी सीएमओ द्वारा 6 जनवरी 2022 के पूर्व भी लगातार किये जा रहे अभद्र व्यवहार एवं प्रताड़ना का खुलासा किया है. महिला के अनुसार, जब से प्रभारी सीएमओ ने अपना पदभार ग्रहण किया है उनके द्वारा लगातार अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए मोस्ट डिफाल्टर जैसे शब्दों से संबोधित किया है जिससे मुझे एवं मेरे परिवार को मानसिक आघात पहुंचा है. अपने अधीनस्थ एक महिला कर्मचारी के साथ अभद्र भाषा का उपयोग करते हुए दुर्व्यवहार करना कहाँ तक न्यायोचित है.

विदित हो कि प्रभारी सीएमओ डी राजन के ऊपर इसके पूर्व तोकापाल में पदस्थापना के समय उनपर कई प्रकार के आर्थिक अनियमितताओं का भी आरोप लग चुका है. इसके अलावा कोरोना संक्रमण काल के दौरान अपने साथी स्वास्थ्य कर्मचारियों के साथ हमेशा दुर्व्यवहार कर उनको निलंबन कर कई मामलों में फंसने की धमकी दिए जाने का आरोप भी लग चुका है. प्रभारी सीएमओ डी राजन के खिलाफ बस्तर स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने कई प्रकार के आरोप लगाते हुए उसे इस महत्वपूर्ण पद से हटाने की मांग भी स्वास्थ्य मंत्री एवं अन्य प्रशासनिक कर्मचारियों से की थी लेकिन अब तक ऐसे भ्रष्ट एवं महिलाओं के प्रति दुर्भावना रखकर उनकी मान-प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने वाले प्रभारी सीएमओ के खिलाफ किसी प्रकार की कार्यवाई नहीं किया गया है.

जानकारी के अनुसार, उक्त भ्रष्ट प्रभारी सीएमओ को स्वास्थ्य मंत्री से जुड़े बस्तर के एक कांग्रेसी नेता जो पूर्व में महापौर रह चुके हैं, उनका वरदहस्त प्राप्त है. इन्ही की आड़ में उक्त प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा बारम्बार महिलाओं के प्रति अभद्रपूर्ण व्यवहार के साथ-साथ अपने साथी कर्मचारियों को स्थानांतरण एवं निलंबन जैसे धमकी दी जाती है. अगर समय रहते ऐसे प्रभारी पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा कार्यवाई नहीं की जाती है तो बस्तर में स्वास्थ्य सेवा से जुड़े महिला कर्मचारियों के बीच असुरक्षा की भावना पैदा होगी.

आम सभा में अनुमोदित हुई पत्रकार संघ की नई सदस्यता सूची, पत्रकारों ने व्यक्त की पारदर्शी, निष्पक्ष एवं विधि सम्मत चुनाव की उम्मीद

0

जगदलपुर। बस्तर जिला पत्रकार संघ की आम सभा 28 जनवरी को संपन्न हुई। गणपूर्ति के अभाव की वजह से इसी महीने 06 जनवरी को पत्रकार भवन में प्रस्तावित सन् 2008 की सदस्यता सूची में शामिल पत्रकारों की आम सभा को स्थगित कर, आज की आम सभा बुलाई गई थी। बस्तर जिला पत्रकार संघ से जुड़े वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र बाजपेई की अध्यक्षता में आहूत आम सभा में तय एजेंडे के आधार पर विषय वार चर्चा संपन्न हुई।

एजेंडे के सबसे अहम विषय पर चर्चा करते हुए संघ की नई सदस्यता सूची में शामिल सभी 102 नामो पर नाम दर नाम विचार करते आम सभा ने सभी नामों पर अपनी सर्वसम्मति दी। नई कार्यकारिणी के गठन हेतु निर्वाचन की तिथि के निर्धारण संबंधी विषय पर चर्चा करते आम सभा में बस्तर जिला पत्रकार संघ के निर्वाचन अधिकारी एवं अनुविभागीय दंडाधिकारी श्री दिनेश नाग से आगामी 07 दिनों में चुनाव संपन्न करवाने संबंधी आग्रह करने का सर्वसम्मत निर्णय लिया गया। आमसभा को संबोधित करते हुए आज की सभा के अध्यक्ष राजेन्द्र वाजपेयी ने कहा कि जिन बिंदुओं पर आम सभा होनी थी उन सभी पर आज सार्थक चर्चा हुई और सभी की सहमति से एक राय होकर चुनाव करवाने एक समयसीमा प्रशासन को सौपी जाएगी। आज की आम सभा मे नई सदस्यता सूची को सहमति दे दी गयी है साथ ही चुनाव की तिथि को लेकर लेकर भी एक राय बनने के बाद प्रशासन को एक सप्ताह के भीतर चुनाव की करवाई प्रारंभ करने निवेदन किया जा रहा है। उन्होंने सभी नए सदस्यों से भी अपील की पत्रकारिता के जो दायित्व है उनका सभी ईमानदारी से निर्वहन करें। आम सभा में अपने विचार रखते संघ के उपाध्यक्ष मनीष गुप्ता ने कहा कि, चुनाव लोकतांत्रिक ढंग से एवं पूरी पारदर्शिता के साथ होना चाहिए। प्रशासन ने चुनाव को लेकर पूरी कार्रवाई को विधिपूर्वक अंजाम दिया है। इसी तारतम्य में संघ की नए मतदाता सूचि को अंतिम रूप देने 2008 के सदस्यों से आमसभा कर सहमति चाही गयी थी। आज आम सभा में सर्वसम्मति से मतदाता सूची पारित कर दी गयी है। अब सभी पत्रकार साथियों को प्रशासन से निष्पक्ष चुनाव करवाने की अपेक्षा है। जो बहुमत से चुनाव जीत कर आएगा उसका सभी सम्मान करेंगे।संघ के कोषाध्यक्ष भंवर बोथरा ने कहा कि विगत 38 वर्षों से संघ में कोई विधिसम्मत चुनाव ही नही हुआ है। फर्म एंड सोसाइटी ने 2008 की कार्यकारिणी को ये आदेशित किया था कि नए सदस्यों की सूची बनाकर अधतन करें एवं जल्द से जल्द चुनाव करावें लेकिन महत्वपूर्ण पदों में बैठे पदाधिकारियों ने ऐसा नही किया और लगातार चुनाव पक्रिया को टालने का प्रयास करते आये हैं। आज सभी पत्रकार साथियों ने एकजुट होकर चुनाव की मांग प्रशासन से की है। प्रशानिक करवाई को देखकर एसा प्रतीत हो रहा है कि इस बार चुनाव लोकतांत्रिक ढंग से सम्पन्न होगा।

भाजपा किसान मोर्चा द्वारा 5 सूत्री मांग को लेकर 31 जनवरी को प्रदेश के सभी धान खरीदी केंद्र पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन

0

प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा द्वारा 5 सूत्री मांग को लेकर 31 जनवरी को प्रदेश के सभी धान खरीदी केंद्र पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया जाएगा इस धरना प्रदर्शन में प्रदेश भाजपा के सभी वरिष्ठ नेता सांसद विधायक पूर्व विधायक मंत्री भी किसी एक सोसाइटी के आंदोलन में शामिल होंगे एक दिवसीय इस धरना के पश्चात मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन कलेक्टर को सौंपा जाएगा।

भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा है कि राज्य सरकार के पास किसानों के हित में कोई स्पष्ट नीति नहीं है प्रदेश के किसानों को लगातार छला जा रहा है प्रदेश में बेमौसम बारिश व ओलावृष्टि से किसानों को भारी नुकसान हुआ है जिसकी भरपाई सरकार को तुरंत करना चाहिए भाजपा किसान मोर्चा द्वारा

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

1: धान खरीदी की तिथि 15 फरवरी तक बढ़ाई जाए।

2: रबी फसल हेतु खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करें ।
3: असमय वृष्टि ओला एवं बारिश से क्षतिपूर्ति तत्काल प्रदान किया जाए।
4: लंबित स्थाई विद्युत कनेक्शन तत्काल दिया जाए ।
5: पिछले वर्ष के धान की बकाया राशि एवं 2 वर्ष का बकाया बोनस शीघ्र दें।

ये सभी पांच प्रमुख मांग को लेकर धरना दिया जाएगा।

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg

उपरोक्त जानकारी भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष तोमन साहू देते हुये भाजपा के समस्त पदाधिकारियों जेस्ट श्रेस्ट कार्यकर्ताओं व समस्त किसान बंधुओं को अपने अपने सोसाइटी के अंतर्गत उक्त धरना प्रदर्शन में सम्मिलित होने की अपील की है

MOST POPULAR

HOT NEWS