City Media - Page 1275 of 1858 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1275

अबूझमाड़ क्षेत्र में गर्भवती माताओं एवं बच्चों को परम्परागत दोना में दिया जा रहा गरम भोजन

0

7000 बच्चों एवं 1800 गर्भवती महिलाओं को प्रतिदिन मिल रहा भोजन

नारायणपुर 21 जनवरी 2022 – शासन के निर्देशानुसार महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा अबूझमाड़ क्षेत्र की गर्भवती माताओं एवं आंबनबाड़ी में आने वाले बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य एवं सुपोषित कराने के लिए प्रतिदिन गरम भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। नक्सल प्रभावित जिला नारायणपुर के लगभग 1800 गर्भवती माताओं एवं आंगनबाड़ी केन्द्र में आने वाले 7000 बच्चों को गरम भोजन दिया जा रहा है। अबूझमाड़ क्षेत्र के कुछ ग्रामों में इन महिलाओं एवं बच्चों को गरम भोजन परम्परागत तरीके से पत्तों से तैयार किये दोना-पत्तल में गरम भोजन दिया रहा है। वहीं कुछ स्थानों में टिफिन के माध्यम से भी भोजन का वितरण किया जा रहा है। गर्म भोजन में स्थानीय स्तर पर मिलने वाली हरी साग-सब्जी, दाल एवं चांवल दिया जा रहा है। शासन द्वारा कोरोना वायरस की तीसरी लहर के संक्रमण की रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु दिये गये दिशा-निर्देशों का पालन भी किया जा रहा है। इस कार्य में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन और सहायिकाओं का सहयोग मिल रहा है।

बस्तर विधायक बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण अध्यक्ष लखेश्वर बघेल जी के नेतृत्व में फिर मिली बड़ी जीत त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है

0

♦️ बस्तर विधायक जी के निवास स्थान जगदलपुर में सभी जीते प्रत्याशियों ने बस्तर विधायक जी से मिलकर आभार व्यक्त कर मुँह मीठा कराया और विधायक जी ने कहा आने वाले दिनों में क्षेत्र की विकास और बढ़ेगी छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के सानिध्य में बस्तर में लगातार जीत के परचम लहरा रहे हैं आप सभी को इसी आशा के साथ आप सभी लोगों पुनः बधाई एवं शुभकामनाएं |

♦️ त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन चुनाव में बस्तर विधानसभा के ग्राम पंचायत ढोढरेपाल में हुए सरपंच पद के चुनाव में कांग्रेस की प्रत्याशी चंपा मौर्य ने विजय हासिल की कांग्रेस की जीत का सिलसिला निरंतर जारी है बस्तर विधानसभा के अलग अलग गांव में 18 पंचो को चुनाव हुआ जिसमें बघेल जी की चाणक्य नीति और विकास की बदलाव के साथ 17 पंचो को निर्विरोध से जितवाया वही एक जगह चुनाव हुआ जिसमें कांग्रेस की पंच ने भारी मतों से जीतकर विजय प्राप्त की है |

♦️ बस्तर विधानसभा के ग्राम पंचायत ढोढरेपाल में हुए उपचुनाव में कांग्रेस की प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी दिलाने में बस्तर विधायक बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण अध्यक्ष लखेश्वर बघेल जी की अहम जिम्मेदारी रही यह जीत यह दावा करती है कि बस्तर के चाणक्य कहे जाने वाले बस्तर विधायक जी की चाणक्य नीति के आगे ढेर हो गयी विधायक जी लगातार क्षेत्रों में भ्रमण करते रहते है और उनका कार्यशैली को देखकर लोगों में रुझान बदल गए हैं यही साबित हो रही है कि इस जीत से लोगों में काफी उत्साहित देखने को मिल रहा है |

♦️ ढोढरेपाल के चुनावी समर में सबसे बड़ा शस्त्र बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल जी के नेतृत्व में रहा बस्तर विधानसभा के अंतर्गत आने वाले विभिन्न ग्राम पंचायतों में आपकी योजनाओं और फैसलों को जनता ने सराहा जिसके बल पर ही कांग्रेस ने 17 पंचो को निर्विरोध निर्वाचित हुए वही मधोता में कांग्रेस की पंच की जीत हुई और अपना परचम लहराया सभी प्रत्याशियों को बस्तर विधायक श्री लखेश्वर बघेल जी ने जीत की बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी |

♦️ इस अवसर पर मौजूद रहे छत्तीसगढ़ कृषि मंडल सदस्य जानकी राम सेठिया, प्रदेश सचिव दिनेश यदु,विधायक प्रतिनिधि जानकी राम भारती, हरीश पारख,जिला पंचायत सदस्य धनुरजय कश्यप,जिला कोषाध्यक्ष रमेश माधवानी,सोशल मीडिया प्रतिनिधि राजेश कुमार,डमरू राम, लखेस्वर मंडावी,जागेंद्र जिराम, गोविंद सोनी, एवं कार्यकर्तागण व ग्रामवासी उपस्थित रहे |

संयुक्त संचालक शिक्षा एवं जिला शिक्षा अधिकारी के निर्देश पर बीईओ ने लिया शिक्षक संघ के पदाधिकारियों की बैठक

0

संयुक्त संचालक शिक्षा एवं जिला शिक्षा अधिकारी के निर्देश पर शिक्षक संवर्ग की होने वाली पदोन्नति के संबंध में बीईओ बस्तर ने आज शिक्षक संगठन के पदाधिकारियों की बैठक ली जिसमें शिक्षक संवर्ग की अंतिम वरिष्ठता सूची में त्रुटियां एवं गोपनीय चरित्रावली के संबंध में चर्चा किया गया। बैठक में बताया गया कि यदि किसी शिक्षक का नाम अंतिम वरिष्ठता सूची में वरिष्ठ से कनिष्ठ एवं कनिष्ठ शिक्षक का वरिष्ठ में यदि नाम आया हो तो उसे सुधारने का एक अंतिम अवसर 22 जनवरी तक दिया गया है। जानकारी में बताया गया कि शिक्षा विभाग में जिस तिथि को संविलियन जिस संवर्ग में हुआ है तो उसे ही आधार मानकर पदोन्नति की प्रक्रिया अपनाई जा रही है यह स्पष्ट किया गया। यदि किसी शिक्षक की योग्यता या विषय में त्रुटि हुई है तो उसकी जानकारी भी संघ के माध्यम से खंड शिक्षा अधिकारी को अवगत कराने हेतु अपील किया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए बीईओ ने बताया कि हमारे द्वारा उच्च कार्यालय से प्राप्त निर्देश के प्रत्येक बिंदु पर गहनता से कार्य कर त्रुटिहीन एवं विसंगति को दूर कर सही सूची उच्च कार्यालय को भेजने की तैयारी की जा रही है ताकि कोई भी वरिष्ठ शिक्षक पदोन्नति प्रक्रिया से वंचित न रहे।

बैठक में संयुक्त शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र तिवारी , कर्मचारी फैडरेशन के ब्लाक अध्यक्ष प्रदीप कुमार,मिस्त्री, सहायक शिक्षक फेडरेशन के ब्लॉक अध्यक्ष ईश्वर बंधैया, एम्प्लाइज एशोसिएसन के प्रांत उपाध्यक्ष भोला मरकाम संयुक्त शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष रविंद्र ठाकुर, योगेश हरदाहे अनन्त राम बघेल,लिपिक फूलसिंह बघेल,कुलधरा मौर्यअन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

प्रदेश शासन में गांव गरीब किसान युवा बुनियादी सुविधाओं से वंचित, केन्द्र की सभी योजना प्रदेश में दम तोड़ती आ रही नजरः विक्रम

0

कांग्रेस ने प्रदेश की जनता को कर्ज में डूबोया

दल्लीराजहरा/डौण्डी,20 जनवरी । सांसद प्रतिनिधि विक्रम ध्रुवे ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा की एक तरफ प्रदेश की भूपेश सरकार गांव ग्रामीणों के विकास की योजनाओं को नई सोच के साथ आगे बढ़ने वाली सरकार के रूप में प्रदेश के जनता के सामने अपने को प्रचलित करती है वही दूसरी ओर प्रदेश के गांव, गरीब किसान युवा बुनियादी सुविधाओं के लिए तरसते नजर आ रही है। कांग्रेस सत्ता के 3 साल के कार्यकाल में गांव में बुनियादी सुविधाओं की स्थिति पूरी तरह खत्म हो गई है। घर-घर बिजली पहुंचाने सभी घरों में नलो के जरिए पानी पहुंचाने प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना आवास योजना ये सभी योजना केन्द्र सरकार ने देश की गरीब जनता के लिए बना कर संचालित करवाने का कार्य राज्य सरकारों को सौपा है। इन सभी केन्द्र की योजनाएं छत्तीसगढ़ में दम तोड़ती नजर आ रही है ये सभी गांव गरीब केन्द्र की विभिन्न योजनाओं पर राज्य सरकार प्राथमिकता से ध्यान दे तो प्रदेश के गांव की तस्वरी बदल सकती है।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

सांसद प्रतिनिधि विक्रम ध्रुवे ने आगे कहा की गंगाजल की कसम खाकर कांग्रेस प्रदेश में शराब बंदी का वादा किया था जिस पर छत्तीसगढ़ में शराब दुकान बंद होने के बजाय और बढ़ गये प्रदेश शासन शहर से बाहर की शराब दुकानों को शहर के अंदर ला रही है, बेरोजगारी भत्ते के वादों का कोई अता पता नहीं है। प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को 2500 रूपये बेरोजगारी भत्ते देने के वादे को भूपेश सरकार पूरी तरह भूल गई है, छत्तीसगढ़ में अपराधों का ग्राफ बहुत तेजी से बढ़ रहा है उन्होने यह भी कहा की भाजपा के 15 सालों के राज में भाजपा शासन ने रिजर्व बैंक से जितना कर्ज प्रदेश के विकास में लिया था उससे अधिक कर्ज प्रदेश की भूपेश सरकार तीन सालों में लेकर प्रदेश की जनता को कर्ज में डूबा दिया है। मूर्खता और अहंकार से भरी प्रदेश सरकार जिन झूठे वादों के साथ गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ का नारा जनता को देकर भ्रमित करने में लगी है, उसे प्रदेश की जनता समझ चुकी है जिसका जवाब जनता प्रदेश के 2023 में होने वाले आम चुनाव में देने तैयार बैठी है। अंत में सांसद प्रतिनिधि ध्रुवे ने सभी भाजपा के कार्यकर्ताओं से अपील किये हैं की प्रदेश सरकार के नाकामियों को गांव-गांव, शहर-शहर के हर घर तक पहुंचाना है। मंडलों के कार्यकर्ताओं की जानकारी सरल पोर्टल में दर्ज की जा रही है पोर्टल के माध्यम से पार्टी के कार्यक्रमों और बैठकों सभाओं आदि से जुड़ी जानकारियां भी कार्यकर्ताओं के साथ सरलता शेयर की जा सकेगी जिससे भाजपा के जनहित योजनाओं को जनता तक पहुंचाने में आसानी होगी।

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg

बस्तर सांसद दीपक बैज बीजापुर के एक दिवसीय दौरे पर..

0

कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय बीजापुर का किया औचक निरीक्षण..

निरीक्षण के दौरान अध्यनर्त छात्राओं से हुए रुबरु और सांसद ने बच्चों से सवाल भी पूछे..

तत्पश्चात आगे गोरला ग्राम के ग्रामीणों ने काफिले को रोक कर सांसद बैज से की मुलाकात.. एवम पुष्प गुच्छ से स्वागत किया और अपनी समस्याओं से अवगत कराया उनकी समस्याओं को सुन बस्तर सांसद ने जल्द से जल्द निराकरण की बात कही।

त्रिस्तरीय पंचायत आम व उप चुनाव शांतिपूर्ण रूप से सम्पन्न, करीब 70 प्रतिशत मतदाताओं ने किया मताधिकार का प्रयोग

0

3 जिला पंचायत सदस्य,27 जनपद सदस्य ,152 सरपंच और 330 पंचों का चुनाव करने 3 लाख 4 हजार 450 मतदाताओं ने किया मतदान

रायपुर – त्रिस्तरीय पंचायत आम एवं उप निर्वाचन के तहत आज मतदान सम्पन्न हुआ। आज तीन जिला पंचायत सदस्य, 27 जनपद सदस्य, 152 सरपंच और 330 पंच पदों हेतु मतदान किया गया। प्रदेश में सभी स्थानो को मिलाकर मतदान का प्रतिषत लगभग 70 प्रतिशत रहा। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री ठाकुर राम सिंह ने बताया मतदान शांतिपूर्ण रूप से सम्पन्न हुआ। किसी भी स्थान पर कोई अप्रिय घटना नही हुई।उन्होंने निर्वाचन कार्य को पूरी जिम्मेदारी और मेहनत से पूरा करने के लिए निर्वाचन कार्य मे लगे सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहना भी की। मतदान के दौरान सभी मतदान केन्द्रों में कोविड-19 गाईडलाईन का पालन किया गया। मतदान में युवाओं के साथ-साथ बुजूर्ग और दिव्यांग मतदाताओं की भी सक्रिय भागीदारी रही। उल्लेखनीय है कि  पंचायत चुनाव के लिए कुल 4 लाख 37 हजार 282 मतदाता थे ।जिसमें से 2 लाख 18  हजार 680 पुरुष,2लाख 18 हजार 600 महिला और 2 तृतीय लिंग के मतदाता थे।

आज हुए मतदान में कुल  3 लाख 4 हजार 450  मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया जिसमें से पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 55 हजार 39 और  महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 49 हजार 411 रही। बिलासपुर जिले में 59.74 प्रतिशत ,गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में 84.82 प्रतिशत ,मुंगेली जिले में 63.87,जांजगीर चाम्पा जिले में  68.66 प्रतिशत,कोरबा जिले में  83.57 प्रतिशत ,रायगढ़ जिले में  64.57 प्रतिशत सूरजपुर जिले में 62.50 प्रतिशत  ,बलरामपुर जिले में 66.34 प्रतिशत ,सरगुजा  जिले में 75.32 प्रतिशत, कोरिया जिले में 87.30 प्रतिशत ,जशपुर जिले में  69.76 प्रतिशत ,रायपुर जिले में 74.88 प्रतिशत , बलौदाबाजार जिले में 66.74 प्रतिशत ,गरियाबंद  जिले में 61.50 प्रतिशत, महासमुंद जिले में 75.94 प्रतिशत ,धमतरी  जिले में 78.04 प्रतिशत बेमेतरा  जिले में 72.04 प्रतिशत, दुर्ग  जिले में 81.28 प्रतिशत,बालोद जिले में  80.06 प्रतिशत,राजनांदगांव  जिले में 71.21 प्रतिशत ,कबीरधाम  जिले में  77.28 प्रतिशत,कोंडागांव जिले में 72.72 प्रतिशत,बस्तर जिले में  77.64 प्रतिशत ,कांकेर  जिले में 83.19 प्रतिशत ,दंतेवाड़ा जिले में 75.15 प्रतिशत ,बीजापुर जिले में 40.03 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

Breaking – जाने ! आज दल्लीराजहरा में कितने कोरोना संक्रमित मिले

0

दल्लीराजहरा – दल्लीराजहरा में बहुत तेजी से लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है | कोरोना के मामले इसी तरह बढ़ते रहे तो लॉकडाउन जैसी स्थिति निर्मित होने में समय नहीं लगेगा | नगर के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी तेज रफ़्तार से कोरोना अपने लपेटे में ले रहा है |

दल्लीराजहरा वार्ड एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में मिले कोरोना पॉजिटिव की संख्या इस प्रकार रही –

विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया भी नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध करता है कि कोविड प्रोटोकॉल के तहत सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें जिससे स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित रख बड़ी हानि से बचे |
This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg

एवरेस्ट फतह करने के सपने के साथ आगे बढ़ रही छत्तीसगढ़ की बेटी, मुख्यमंत्री और महिला एवं बाल विकास मंत्री ने दी बधाई

0

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अमिता ने हौसलों से की बर्फीली यूटी कांगरी चोटी पर चढ़ाई

रायपुर, 20 जनवरी – दृढ़ संकल्प, मजबूत इरादों और हौसलों से विपरीत परिस्थितियों में भी सपने साकार होते हैं। इन्हीं जज्बे के साथ छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा की पर्वतारोही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अमिता श्रीवास ने अपने सपनों को उड़ान दी और लगातार उंचे पर्वत शिखरों को फतह कर रही हैं। अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो को फतह करने के बाद उन्होंने प्राचीन हिमालय के लद्दाख क्षेणी की 6 हजार 70 मीटर ऊंची बर्फीली यूटी कांगरी चोटी को चढ़ाई की । माइनस 31 डिग्री तापमान में रोमांच और जोखिम से भरी कठिन चढ़ाई को पूरा के बाद छत्तीसगढ़ की बेटी का सपना एवरेस्ट फतह करने का है। अमिता की उपलब्धि के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

अमिता की पर्वत चोटी पर यह चौथी बड़ी चढ़ाई थी। विवेकानंद माउंटेनियरिंग इंस्टीट्यूट माउंट आबू से वर्ष 2018 में रॉक क्लाइंबिंग का प्रशिक्षण लेने के बाद सबसे पहले उन्होंने 2019 में उत्तरी सिक्किम में व पश्चिमी सिक्किम के बड़े शिखरों पर विजय हासिल की थी। इसके बाद पिछले साल 2021 में 8 मार्च अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उन्होंने महिला सशक्तिकरण का मिशन लेकर अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो पर चढ़ने का रिकार्ड बनाया। तंजानिया स्थित किलिमंजारो की 5895 मीटर ऊंची चोटी पर पहुंचने के बाद उन्होंने ’गढ़बो नवा छत्तीसगढ़’ का भी संदेश भी दिया था।

अमिता ने बताया कि यूटी कांगरी पर सफलता उनके एवरेस्ट मिशन की प्रारंभिक तैयारी का एक पायदान है। उनके इस मिशन में दिल्ली सहित तेलंगाना, आंध्रप्रदेश, गुजरात, उत्तरप्रदेश, कर्नाटक राज्यों के 11 सदस्य थे। इसमें से 2 लोग पहले से ही एवरेस्ट की चढ़ाई कर चुके हैं। जिसमें उन्हें पहली बार लीड करने का मौका मिला। उन्होंने 14 जनवरी को रात 11 बजे चढ़ाई शुरू की और 19 जनवरी को यूटी कांगऱी के शिखर पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि 4 हजार 700 मीटर ऊंचाई पर स्थित उनके बेस कैंप में माइनस 20 डिग्री सेल्शियस तापमान था। अंतिम चढ़ाई के समय यह माइनस 31.4 डिग्री तक कम हो गया था। अमिता ने रोमांचित होते हुए बताया कि शिखर पर चढ़ाई के दौरान 50 कदम पहले ही अचानक एवलांच (बर्फ के बड़े टुकड़े का गिर जाना ) आ गया। जीवन में पहली बार उन्होंने बर्फ के टुकड़े को टूट कर गिरने का दृश्य देखा था। उन्होंने इससे पहले एवलांच के बारे मे पढ़ा और सुना ही था, लेकिन पहली बार देखने के अनुभव को बता पाना मुश्किल है। एवलांच के बाद आगे की चढ़ाई का फैसला लेना मुश्किल था, लेकिन मजबूत इरादों से उनकी जिंदगी जीत गई।

अमिता ने बताया कि निम्न मध्यम परिवार में जन्मी अमिता का पर्वतारोहण का सपना आसान नहीं था। जीवन के साथ चढ़ाई में आने वाली हर बाधा को उन्होंने पार किया। अमिता की हिम्मत को परिवार के साथ छत्तीसगढ़ शासन का पूरा सहयोग मिला। अमिता राष्ट्रीय स्तर पर अन्य खेलों में भी अपना लोहा मनवा चुकी हैं। श्रीवास को उनकी उपलब्धियों को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा यूटी कांगरी में पर्वतारोहण के लिए 80 हजार रूपए प्रदान किया। इससे पहले उनके पर्वतारोहरण को प्रोत्साहित करने के लिए सीएसआर मद से पहले 2 लाख 70 हजार रूपए पर्वतारोहण के लिए प्रदान किया गया था। सुश्री अमिता ने इस अभियान में सहयोग व प्रोत्साहन के लिए छत्तीसगढ़ सरकार का आभार व्यक्त किया है।

नगरीय क्षेत्रों के जैसे ग्रामीण क्षेत्रों की जनता ने कांग्रेस पर भरोसा जताया – कांग्रेस, 90 फीसदी पंचायतों की सीटों पर कांग्रेस के प्रत्याशी जीते

0

रायपुर20 जनवरी । पंचायत चुनावों के 90 प्रतिशत से अधिक सीटों पर कांग्रेस समर्थित पंच, सरपंच, जनपद सदस्यों ने चुनाव जीता है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि नगरीय निकायों के समान भारतीय जनता पार्टी पंचायत चुनाव में भी बुरी तरह पराजित हुई है। प्रदेश कांग्रेस के कंट्रोल रूम में आई जानकारी के अनुसार घोषित चुनाव परिणामों में प्रदेशभर के 330 पंचों के चुनाव में से 296 स्थानों पर कांग्रेस के समर्थित पंच प्रत्याशी चुनाव जीत कर आये है। 27 में से 22 जनपद सदस्य कांग्रेस समर्थित चुनाव जीते है। सरपंचों के 152 में से 134 प्रत्याशी कांग्रेस समर्थित चुनाव जीते है। 3 जिला पंचायतों में भी कांग्रेस के प्रत्याशी ही आगे चल रहे है। नगरीय निकायों की जनता के समान पंचायतों के मतदाताओं ने कांग्रेस पार्टी पर भरोसा जताया है। कांग्रेस पार्टी इस आर्शिवाद और भरोसे के लिये जनता के प्रति आभार व्यक्त करती है।

आनंद शुक्ला ने कहा कि यह जीत कांग्रेस मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनकी सरकार के तीन साल के जनहितकारी और उनकी सरकार के तीन साल का मुहर है। कांग्रेस की सरकार ने तीन सालों में हर वर्ग के लिये न सिर्फ योजना बनाया उन योजनाओं का जमीनी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन किया। इन योजनाओं के कारण राज्य की जनता के जीवन स्तर में व्यापक परिवर्तन हुआ है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष ने कहा कियह जीत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार की ग्रामीण केंद्रीय योजनाओं का प्रतिसाद है। कांग्रेस सरकार ने राज्य के 20 हजार गांवों को समृद्ध बनाने गांव में रोजगार देने कई रोजगारमूलक योजना बनाई जिसमें ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली। किसान कर्जमाफी योजना का लाभ 20 लाख किसान परिवार को मिला धान की कीमत 2500 रू., बिजली बिल हाफ योजना, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, नरूवा, गरूवा, घुरुवा, बाड़ी योजना, 5 लाख से अधिक किसानों को सिचाई बिजली कनेक्शन, वनांचल क्षेत्रों में 52 वनोपज की समर्थन मूल्य में खरीदी, तेंदुपत्ता का मानक दर 2500 से बढ़ाकर 4000 रू. प्रति बोरा, मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना, मुख्यमंत्री धरसा योजना, गोठान निर्माण, रोका-छेका योजना सहित अनेक योजनाएं जो ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के जीवन स्तर में सुधार किया। इसका लाभ पंचायत चुनाव में मिला। पंचायत चुनाव में 90 प्रतिशत जीत ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार के गढ़बों नवा छत्तीसगढ़ पर मुहर लगाई है।

महासमुंद प्रभारी डीईओ का कार में महिला कर्मी के साथ रंगरलिया मनाते हुआ विडियो वायरल, सस्पेंड

0

रायपुर, 20 जनवरी । राजधानी रायपुर के आउटर में शासकीय कार में एक महिला कर्मी के साथ रंगरलिया मनाते हुए महासमुंद जिला प्रभारी शिक्षा अधिकारी परसराम चंद्राकर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

इस संबंध में आज स्कूल शिक्षा विभाग के अवर सचिव अन्वेष घृतलहरे द्वारा आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश में कहा गया है कि परसराम चंद्राकर के द्वारा वाहन मारूति सुजुकी बलेनो क्रमांक-04एमक्यू0669 में एक विभागीय महिला कर्मचारी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिखाई दिए, जिसका विडियो फूडेज के माध्यम से सोशल मीडिया में वायरल हुआ है। उक्त वाहन परसराम चंद्राकर के नाम से ही पंजीकृत है। चूंकि प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी का यह कृत्य छग सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम-3 के विपरीत कदाचार एवं गंभीर नैतिक पतन की श्रेणी में आता है, इसलिए परसराम चंद्राकर को तत्काल प्रभाव से उक्त पद से निलंबित किया जाता है तथा इनका मुख्यालय संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा रायपुर नियत किया जाता है। निलंबन की अवधि में परसराम को भत्ता देय होगा। आदेश में परसराम को निर्देशित किया गया है कि पूर्व अनुमति प्राप्त बिना मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे।

MOST POPULAR

HOT NEWS