City Media - Page 1317 of 1856 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1317

लाखों रुपये का नुकसान करने वाले वेज रिवीजन के खिलाफ 16 दिसम्बर को पूरे सेल में होगी हड़ताल

0

सेल कर्मचारियों के वेतन समझौता के सर्वोच्च कमेटी एनजेसीएस के प्रावधानों का उलंघन कर बहुमत के आधार पर किए गये तथाकथित वेज रिवीजन में कर्मचारियों का बहुत बड़ा नुकसान, और अपमान किया गया है। सेल प्रबंधन व तीन यूनयनों द्वारा षडयंत्रपूवर्क किए गये इस कृत्य से सेल कर्मचारी बेहद आक्रोशित हैं व अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि सीटू ने इस कर्मचारी विरोधी समझौते में हस्ताक्षर न करते हुए कर्मचारी हितो की रक्षा हेतु 16 दिसम्बर 2021 को पूरे सेल मे हड़ताल का आह्वान किया है।लौह अयस्क खान समूह राजहरा मे भी सीटू ने हड़ताल को सफल बनाने हेतु सघन विभागीय दौरा कर कर्मचारियों से सीधे संपर्क कर जोरदार प्रचार प्रसार किया है । हड़ताल की तैयारी के दौरान ही 13 दिसम्बर को माइंस आफिस के पास पूरे दिन विशाल धरना प्रदर्शन किया गया ।इस धरना प्रदर्शन मे सैकड़ों नियमित व ठेका कर्मचारियों ने अपनी मांगो के समर्थन मे, नारेबाजी व हडताल को हर हाल मे सफल बनाने का संकल्प लिया ।

This image has an empty alt attribute; its file name is movies.jpg

उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए यूनियन के अध्यक्ष प्रकाश सिंह क्षत्रिय ने कहा कि सेल के इतिहास का यह अब तक का सबसे घटिया वेज रिवीजन है। आज जब कंपनी सबसे अच्छी आर्थिक स्थिति में है ।तब कर्मचारियों को मात्र 13% एमजीबी, व26.5% पर्क्स के साथ 10 सलाना रिवीजन कर लंबित अवधि का एरियर्स नहीं दिया जा रहा है ।ठेका मजदूरों को एक रुपया भी न देकर उनके साथ छल किया गया है।हद तो तब हो गई जब अधिकारियों को पर्क्स का एरियर्स अप्रैल 2020 से दिया गया, और कर्मचारियों को 18 नवम्बर2021 से दिया गया। इसी तरह माइंस कर्मचारियों को मिलने वाला दासा कर्मचारियों को पुराने बेसिक पर ही मिल रहा है और अधिकारियों को नये बेसिक पर दिया गया है।कर्मचारियों का पे स्केल क्लोज कर दिया गया जिससे अधिकांश कर्मचारियों को 3% इंक्रिमेंट का लाभ नहीं मिल पायेगा।इतने बड़े नुकसान, भेदभाव, व अपमान को समझौता करने वाली यूनियनें एतिहासिक समझौता बता रही हैं।ये शर्म की बात है । सीटू ने प्रारंभ से ही सभी मुद्दों की पूरी स्पष्टता के साथ समग्र समझौते की मांग की थी, लेकिन दुर्भाग्य से ऐसा नहीं हो सका क्योंकि संघर्ष के निर्णायक चरण मे तीन यूनयनों इंटक, एटक, व एचएम एस ने कर्मचारियों व हमारा साथ छोड़कर प्रबंधन का दामन थाम लिया।कर्मचारियों येसब खुलेआम देखा है,इसलिए अब हड़ताल ही आखिरी विकल्प है।सेल कर्मचारी अंतिम दम तक लड़ेंगे और जीतेंगे।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

प्रबंधन ने सभी यूनयनों को दरकिनार कर ग्रेज्युटी सीलिंग कर दी।

यूनियन के सचिव पुरषोत्तम सिमैया ने कहा कि, वेतन समझौते मे हुई चूक का फायदा उठाते हुये प्रबंधन ने एकतरफा आदेश जारी कर कर्मचारियों की ग्रेज्युटी सीलिंग कर दी।जिससे कर्मचारियों को 3 लाख से 25 लाख रुपये का नुकसान होना तय है।इसलिए प्रबंधन की इस दादागिरी के खिलाफ हड़ताल जरूरी है।

ठेका मजदूरों के साथ प्रबंधन व यूनियनों ने किया धोखा ।

यूनियन के उपाध्यक्ष विनोद मिश्रा ने कहा कि सेल के उत्पादन मेमहत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे ठेका श्रमिकों को सभी यूनयनों ने30 जून की हड़ताल मे शामिल यह कहकर शामिल कराया कि उनका भी वेतन समझौता एनजेसीएस मे करवाया जायेगा ,लेकिन समझौता करते समय इन्हें ठेंगा दिखा दिया गया।इस धोखाधड़ी के खिलाफ हड़ताल जरूरी है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

इन मांगो पर हड़ताल।

यूनियन के संगठन सचिव सुजीत मुखर्जी ने बताया कि सेल कर्मचारियों को नुकसान पहुंचाने वाले एमओयू को रद्द करना, 1/1/2017 से पूरा एरियर्स का भुगतान, ग्रेज्युटी सीलिंग आदेश वापस लेने, ओपेन एण्डेड स्केल बनाने, ठेका श्रमिकों की वेतन वृद्धि, अप्रैल2020 से पर्क्स का एरियर्स देने, माइंस कर्मचारियों का नये बेसिक पर जनवरी2017 से दासा का भुगतान करने।आदि मांगो पर 16 दिसम्बर को माइंस सहित पूरे सेल में सफल हड़ताल होगी क्योंकि ये कर्मचारियों के भविष्य के सवाल पर हड़ताल हो रही है।

चिखलाकसा क्षेत्र में सट्टा एवं नशे का जमकर हो रहा कारोबार

0

दल्लीराजहरा – लम्बे समय से दल्लीराजहरा के चिखलाकसा क्षेत्र एवं आसपास के क्षेत्र में जुआ सट्टा एवं नशे का धड़ल्ले से उपयोग किया जा रहा था | कोकन मार्ग एवं आसपास के पहाड़ी क्षेत्र में सुनसान जगह का फायदा उठाकर शाम के समय नवयुवकों द्वारा भारी मात्रा में नशा करते देखे जा सकते है जिसकी शिकायत चिखलाकसा के जनप्रतिनिधि द्वारा लम्बे समय से की जाती रही है | आज चिखलाकसा के जनप्रतिनिधियों द्वारा स्वयं उपस्थित होकर सटोरियों को पकड़वाने में पुलिस की मदद की |

आरोपी विजय साहू पिता तोरण लाल साहू उम्र 32 वर्ष वार्ड क्र 11 मथुरा नगर चिखलाकसा को सट्टा पट्टी लिखते पाए जाने से उसके कब्जे से 1230 रुपये एवं सट्टा पट्टी जप्त कर अपराध क्र 394/2021 धारा 4(क) जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया |  

This image has an empty alt attribute; its file name is movies.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

Job Alert – छत्तीसगढ़ वनरक्षक 291 पदों पर सीधी भर्ती, 12 वी पास अभ्यर्थियों के लिए

0

वन विभाग छत्तीसगढ़ ने छत्तीसगढ़ वनरक्षक पदों पर नोटिफिकेशन जारी किया है. छत्तीसगढ़ राज्य के 10वीं 12वीं पास होनहार महिला पुरुष उम्मीदवारों के लिए वनरक्षक 291 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना आमंत्रित किया है. CG Forest Guard Vacancy 2021 से जुड़ी पदों की संख्या, विभागीय अधिसूचना, आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया, शैक्षणिक योग्यता, अंतिम तिथि, छत्तीसगढ़ वनरक्षक सिलेबस एवं अन्य जानकारी के लिए

संपर्क करें – 99815 59622

छत्तीसगढ़ प्रदेश में Forest Department Chhattisgarh के अंतर्गत CG Forest Guard Bharti 2021 के इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए छत्तीसगढ़ वन विभाग भर्ती 2021 पाने के लिए यह एक अच्छा अवसर है।

This image has an empty alt attribute; its file name is movies.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

सर्वविभागीय दै वे भो कर्मचारी क्रमिक भूख हड़ताल का समापन कर विधानसभा घेरने कूच करेंगे रायपुर

0

1 से 15 तारीख तक चल रहे आन्दोलन का आज 14 वां दिन अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर दो दिवसीय क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे सर्व विभागीय दैनिक वेतन भोगी कर्मचारीयों का आज क्रमिक भूख हड़ताल समापन कर कल छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में विधानसभा का घेराव करने बस्तर संभाग से एवं प्रांत के अन्य सभी जिलों से एवं संभागों से रायपुर के लिए कूच करेगें, जिसमें बस्तर संभाग से लगभग हजार की संख्या में दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी रायपुर में कल उपस्थित रहेंगे और एक दिवसीय आमरण अनशन पर प्रांतीय पदाधिकारियों के संग बैठेंगे, जिसमें छत्तीसगढ़ शासन द्वारा यदि 3 सूत्रीय मांग जिसमें प्रथम सर्व विभागीय कलेक्टर दर/जाबदर/तदर्थ/ पर रखे दैनिक वेतन भोगी कर्मचारीयों का नियमितीकरण, दूसरा कार्य से पृथक किए गए कर्मचारियों को कार्य में वापसी करना तीसरा ठेका पद्धति को पूर्ण रुप से बंद कर ठेकाकर्मीयों नियमित करना शामिल किया गया है यदि छ. ग. शासन/प्रशासन इन मांगों को

This image has an empty alt attribute; its file name is movies.jpg

नहीं मानती है तो आगामी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर सर्वविभागीय दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी संघ बैठने को बाध्य होगा और इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी छत्तीसगढ़ शासन प्रशासन की होगी। ज्ञात हो छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 1998 के पश्चात के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को आज तक नियमित नहीं किया है एवं अत्यधिक कम वेतन पर अधिक काम लिया जाता रहा है जो कि एक प्रकार से मानवाधिकार का हनन करते हुए दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों का शोषण हो रहा है। इसका सर्वविभागीय दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी संघ विरोध करता है और शासन को अपनी मांगों को पूर्ण किए जाने की मांग करता है। इस इस क्रमिक भूख हड़ताल में मुख्य रूप से हरेंद्र ठाकुर प्रदेश कोषाध्यक्ष, विपिन तिवारी संभाग अध्यक्ष बस्तर संभाग, चंद्र प्रकाश जोशी संभागीय उपाध्यक्ष, सतीश पाणिग्राही, लुप्तेश्वर पाण्डे कार्यकारिणी सदस्य, केलेंद्र ठाकुर कार्यकारिणी सदस्य, हिरामन नागे कार्यकारणी सदस्य द्वारा भूख हड़ताल में शमिल होकर भूख हड़ताल को सफल बनाया गया। इस कार्यक्रम में मुक्ति मोर्चा एवम जोगी कांग्रेस जे के नवनीत चांद एवम उनके साथी गण भी उपस्थिति होकर अपना समर्थन दिया है साथ ही आगामी आन्दोलन में सहयोग बनाने हेतु अपना समर्थन हेतु आश्वासन दिया है।

कलेक्टर ने शहर में चल रहे विकास कार्यों का किया निरीक्षण

0

जगदलपुर, 14 दिसम्बर 2021 – कलेक्टर रजत बंसल ने शहर में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किए। निरीक्षण दौरे में समुंद चौक के विकास कार्यों के साथ अमृत मिशन योजना कार्यो की प्रगति की समीक्षा की और निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। इसके उपरांत टाउन क्लब, विवेकानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल, गंगामुंडा तालाब के समीप तथा कुक्कुट पालन एवं प्रक्षेप केन्द्र में किए जा रहे पुनः निर्माण के कार्यों का निरीक्षण किया। खेल सुविधाओं के लिए प्रियदर्शनी स्टेडियम, पंडरीपानी में निर्माणाधीन हॉकी मैदान और धरमपुरा क्रीड़ा परिसर के साथ-साथ डिमरापाल आश्रम में फुटबाल मैदान निर्माण कार्य प्रगति का भी अवलोकन कर कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए। शहर के मुख्य एन.एम.डी.सी. चौक, और आमागुड़ा चौक के सौंदर्यीकरण के लिए तैयार कार्य योजना का मौके पर जाकर अधिकारियों को निर्माण कार्य के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

This image has an empty alt attribute; its file name is movies.jpg

कलेक्टर बंसल ने कुड़कानार में डीएमएफ मद और मनरेगा के अभिशरण द्वारा महिला स्व-सहायता समूह के द्वारा निर्मित पेवर ब्लाक सड़क का अवलोकन कर अन्य जगहों पर इस प्रकार के सड़क निर्माण के लिए ग्रामीण यांत्रिकी सेवा की अधिकारियों को निर्देश दिए। इसके साथ ही आयुर्वेदिक अस्पताल, तुरेनार गौठान और धनपुंजी के समीप स्थित पर्यटन मंडल के भवन का अवलोकन किए। विवेकानंद अंग्रेजी स्कूल के निरीक्षण के दौरान प्राचार्य ने बताया कि स्कूल को संभाग स्तर पर चैम्पियनशीप पुरस्कार और कक्षा नवमी में पढ़ने वाली श्रुति सरोज को राज्य स्तर में एकल डांस प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार मिला इसके लिए कलेक्टर श्री बंसल ने बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर आयुक्त नगर निगम प्रेम पटेल, एसडीएम जगदलपुर दिनेश नाग, संयुक्त कलेक्टर गोकुल रावटे, लोक निर्माण विभाग के राजीव बतरा, खेल अधिकारी राजेन्द्र डेकाटे सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

सुरेश गुप्ता ने ली अमर झा की जमानत

0

अमर झा को मिली जमानत

भाजपा युवा नेता युवा मोर्चा के पदाधिकारी अमर झा को आज न्यायालय से जमानत मिली ! अमर झा सोशल मीडिया में पार्टी का पक्ष पुरजोर तरीके से रखते हैं, अमर झा पार्टी के प्रति हमेशा सजग और सक्रिय रहते हैं ऐसे में राजनीतिक विषय को लेकर अमर झा के ऊपर FIR हुई थी, जिस की जमानत आज नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने ली, अमर की जमानत के बाद पार्टी कार्यालय में सभी ने अमर का स्वागत किया, और एक दूसरे को मिठाइयां खिलाई !

This image has an empty alt attribute; its file name is movies.jpg

भाजपा परिवार के शीर्षस्थ नेताओं ने अपने सारे कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया की किसी भी प्रकार की स्थिति में भाजपा परिवार हर कार्यकर्ता के साथ खड़ा है इस अवसर पर रजनीश पानीग्राही राजेंद्र बाजपेई राजपाल कसेर मनोहर दत्त तिवारी मनीष पारख राकेश तिवारी अभय दीक्षित रोशन झा कमल पटवा अविनाश श्रीवास्तव योगेश ठाकुर बबलू दुबे योगेश शुक्ला प्रेम यादव बंटू पांडे आनंद झा अभिषेक तिवारी आशु आचार्य रोहित खत्री शिरीष मिश्रा सुरेश कश्यप सतीश बाजपेई के साथ अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे |

दासा का भुगतान न करने पर 7 जनवरी 2022 से होगी राजहरा समूह के सभी खदानों में अनिश्चितकालीन हड़ताल

0

आज एटक, इंटुक और खदान मजदूर संघ भिलाई संबंद्ध भारतीय मजदूर संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त रूप से एक ज्ञापन डायरेक्टर इंचार्ज मिलाई इस्पात संयंत्र, इस्पात भवन भिलाई को मुख्य महाप्रबंधक खदान आई ओ सी राजहरा के द्वारा सौंपा और बी.एस.पी. के बंधक खदानों में कार्यरत नियमित कर्मियों को नये वेतनमान के 10% के हिसाब से दासा राशि का भुगतान करने एवं 01.04.2020 से नये वेतनमान की दर से 10 प्रतिशत दासा राशि का भुगतान करने एवं ठेका श्रमिकों को रूपये 150/- प्रतिदिन के हिसाब से दासा राशि भुगतान करने बाबत् पुनःस्मरण पत्र दिया एवं इस मांग को तत्काल पूरा न करने पर दिनांक 07-01-2022 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का नोटिस भी दिया तीनों श्रम संगठनों के नेताओं ने मुख्य महाप्रबंधक खदान को ज्ञापन के माध्यम से बताया कि समस्त खदान कर्मियों को वेतन पुनर्निधारण के पश्चात पुराने बेसिक के 10% राशि का भुगतान दासा के रूप में किया जा रहा है, जिसके विरोध में पूर्व में दिनांक 26.11.2021 को हम सभी अधोहस्ताक्षरकर्ताओं द्वारा अधिशासी निदेशक खदान एवं रावघाट तथा अन्य अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा गया था तथा अधिशासी निदेशक खदान एवं रावघाट से इस मुद्दे पर चर्चा भी हुई थी। उक्त चर्चा में उपस्थित सभी अधिकारियों ने शीघ ही मुद्दे पर कर्मचारीहित में निर्णय लेने की बात कही थी किन्तु आज तक इस पर पहल नहीं की गई और पुराने वेतनमान के 10% राशि का ही भुगतान दासा के रूप में किया जा रहा है। पूर्व में वर्ष 2012 के वेतन पुनर्निधारण के पश्चात भी बी.एस.पी. द्वारा पुराने वेतनमान के 10% राशि का भुगतान दासा के रूप में किया गया था, जबकि आर.एम.डी की खदानों में नये वेतनमान के 10% राशि का भुगतान किया गया था। बी.एस.पी. प्रबंधन के इस हठधर्मिता से आंदोलित होकर राजहरा खदान कर्मियों ने 4 दिवसीय हड़ताल किया था। जिसके पश्चात नये वेतनमान के 10% राशि दासा के रूप में दिया जाना शुरू किया गया। वर्तमान में पुनः बी.एस.पी. प्रबंधन द्वारा पुराने बेसिक के 10% राशि को दासा के रूप में भुगतान करने पर बी.एस.पी. के खदान कर्मियों आक्रोशित हैं एवं प्रबंधन के आश्वासन के बावजूद सकारात्मक पहल न होते देख हम सभी अधोहस्ताक्षरकर्ता यूनियन के पदाधिकारी भी प्रबंधन के हठधर्मिता से नाखुश हैं।

This image has an empty alt attribute; its file name is movies.jpg

सगस्त खदानों में आज ठेका श्रमिक भी कंधे से कंधा मिलाकर कम्पनी के उत्पादन में सहयोग कर रहे हैं, विगत दिनों डायरेक्टर (इंचार्ज) का आगमन राजहरा में हुआ था। तब हमने उनके आगमन पर हम श्रमिक संगठनों ने यह मांग किये थे कि चूंकि नियमित कर्मचारियों के साथ ठेका श्रमिक भी काम करते हैं, और वे भी दासा के हकदार हैं। इस पर प्रबंधन ने सैद्धांतिक रूप से अपनी सहमति दी थी। अतः हम सभी यह मांग करते हैं कि सभी ठेका श्रमिकों को भी 150/- रूपये प्रतिदिन की दर से दासा राशि का भुगतान किया जावे।
अगर बी.एस.पी. प्रबंधन द्वारा हमारे इस यथोचित मांग को नहीं माना जाता है अथवा किसी प्रकार की विलम्ब की जाती है, तो दिनांक 07.01.2022 से सभी खदानों के नियमित कर्मी व ठेका श्रमिक अनिश्चित कालिन हड़ताल के लिए बाध्य हो जायेंगे। जिससे होने वाले नुकसान की सम्पूर्ण जिम्मेदारी केवल बी.एस.पी. प्रबंधन की होगी।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से एटक से कमलजीत सिंह मान,तोरणलाल साहू, दान सिंह चन्द्राकार इंटुक से तेजेन्द्र सिंग प्रसाद,मो,कलाम, खदान मजदूर संघ भिलाई संबंद्ध भारतीय मजदूर संघ से एम पी सिंग, मुश्ताक अहमद अंसारी शामिल हुए ,साथ ही बड़ी संख्या में तीनों श्रम संगठनों के सदस्य गण भी शामिल हुए एटक से रामप्रताप बरेठ, राजेश साहू, देवेन्द्र उईके,श्रीवासलू, रामपाल, सुनील सिंह,हेंमत कुमार, मनोज परेरा, अंसारी,पवन गंगबोईर,राजशेखर मोहंती,आसकरण साहू, मोती जार्ज, कुलदीप सिंह,जसकेतन बीसी,इंटुक से फारूखी ,गौतम वर्मा खदान मजदूर संघ भिलाई संबंद्ध भारतीय मजदूर संघ से अजीत मलिक,ओ पी सोनी, महेंद्र साहू,नरेश यदु,नागेश जैन आदि कर्मों शामिल हुए।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

डौंडीलोहारा गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ के थीम पर विकासखंड स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन संपन्न

0

छत्तीसगढ़ शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा जिला प्रशासन द्वारा सफल आयोजन मुख्य अतिथि के साथ मंच पर उपस्थित सभी अतिथि गण मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर युवा महोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ किया |

युवा महोत्सव 2021 खेल एवं युवा कल्याण विभाग का आयोजन |

गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ के थीम पर विकासखंड स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन संपन्न |

लोकेश्वरी गोपी साहू अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा मुख्य अतिथि के रूप में युवा महोत्सव में हुई शामिल |

आज छत्तीसगढ़ शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा विकासखंड स्तरीय युवा महोत्सव हाई स्कूल प्रांगण डौंडीलोहारा आयोजित की गई जिसमें लोकेश्वरी गोपी साहू अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुई कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्या शर्मा उपाध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा विशेष अतिथि नवीन यादव जी विकास खंड शिक्षा अधिकारी, प्रदीप खरे जी सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी, बीके जोशी जी प्राचार्य, व्हाई के दिल्ली वार उप प्राचार्य डौंडीलोहारा, फरीद सिद्धकी जी अध्यक्ष शाला प्रबंधन समिति घनश्याम कुंजाम अध्यक्ष शाला प्रबंधन समिति बालक माध्यमिक एवं हायर सेकेंडरी स्कूल डौंडीलोहारा दसोदा भुआर्य पार्षद वार्ड क्रमांक 13 कार्यक्रम में उपस्थित रहे |

लोकेश्वरी गोपी साहू ने युवा महोत्सव में मुख्य अतिथि के आसदी में अपने उद्बोधन में कहां हमारी छत्तीसगढ़ सरकार ग्रामीण अंचल के सांस्कृतिक एवं खेल प्रतिभाओं को सामने लाने के उद्देश्य से युवा महोत्सव का आयोजन आज विकासखंड स्तर पर पूरे प्रदेश में हुआ है इससे ग्रामीण अंचल के युवा अपने प्रतिभाओं को निखारने के लिए हमारी सरकार ने खेल एवं युवा कल्याण विभाग के माध्यम से जिला प्रशासन द्वारा मंच प्रदान किया है जिससे छत्तीसगढ़ में लुप्त हो रही है सांस्कृतिक परंपरा व धरोहर को सहेज कर रखी जा सके और छत्तीसगढ़ के युवा अपनी पहचान अपनी प्रतिभा को जिला स्तर पर राज्य स्तर पर और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान जा सके इस उद्देश्य से हमारी छत्तीसगढ़ सरकार गरबा नवा छत्तीसगढ़ के थीम पर युवा महोत्सव का आयोजन करा रही है और समस्त जिला प्रशासन इस आयोजन के लिए बहुत-बहुत बधाई देती हूं |

This image has an empty alt attribute; its file name is movies.jpg

इस आयोजन समिति में विकासखंड शिक्षाअधिकारी एवं समस्त व्यायाम शिक्षक डौंडीलोहारा और पूरे अंचल के सभी स्कूल के छात्र छात्राएं एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे इस कार्यक्रम का मंच संचालन मोहित भौसार्य, सीमा जामवंते और एनुका साहू ने किया |
इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी व्यंजन कभी स्टाल लगाया गया था जिसका मंच पर सभी अतिथि गण ने लुफ्त उठाया इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी परंपरा करमा सुआ ददरिया रीलो पंथी लोक नृत्य लोक गायन निबंध चित्रकला वाद-विवाद पाठ कला खो खो कबड्डी और अन्य खेलों का आयोजन किया गया |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

संसद में फिर गूंजी बस्तर की आवाज, दीपक बैज ने उठाया बंद हुई ट्रेन का मुद्दा…

0

नई दिल्ली। बस्तर सांसद दीपक बैज ने लोकसभा में फिर एक बार शून्यकाल में कोरोना काल में बस्तर की बन्द हुई ट्रेनों को पुनः चालू करने को लेकर मांग रखी।

रेलवे बोर्ड द्वारा 28 सितंबर 2021को आदेश जारी किया गया कि समलेश्वरी एक्सप्रेस हावड़ा से जगदलपुर हफ्ते में चार दिन चलेगी जो कि अभी तक चालू नहीं की गई है। 18 फरवरी 2019 को दुर्ग-जगदलपुर एक्सप्रेस को बंद कर दिया गया जो कि सप्ताह में तीन दिन चलती थी, उसे पुनः चालू किया जाए।

किरंदुल से विशाखापत्तनम तक चलने वाली नाइट एक्सप्रेस हफ्ते में केवल दो दिन ही चल रही है जिसे प्रतिदिन चलाया जाए। उक्त मामले को लेकर बस्तर सांसद दीपक बैज ने लोकसभा में सदन के समक्ष रेलवे मंत्रालय का ध्यान आकर्षित करते हुए तत्काल उक्त ट्रेनों का परिचालन करने की मांग रखी।

This image has an empty alt attribute; its file name is movies.jpg

राजीव भवन में संजय गांधी जी की जयंती गरिमा व सादगी के साथ मनाई गई

0

बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर द्वारा राजीव भवन में संजय गांधी की जयंती गरिमा व सादगी के साथ मनाई सर्वप्रथम उनके छाया चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

जिलाध्यक्ष राजीव शर्मा ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते बताया कि संजय गांधी इंदिरा गांधी जी के छोटे बेटे थे. उनका पूरा परिवार भारत की राजनीति से संबंध रखता हैं संजय गांधी जी के नाना स्वतंत्र देश में पहले प्रधानमंत्री बने थे वहीँ उनकी माता देश की पहली महिला प्रधानमंत्री थीं. इसके साथ ही संजय गांधी जी के परिवार के अन्य सभी सदस्य भी राजनीति में ही हैं. संजय अपनी माँ के बेहद करीब थे इसलिए वे हमेशा अपनी माँ का समर्थन किया करते थे. संजय गांधी ने भी देहरादून के उन्हीं दोनों स्कूल से अपनी स्कूली पढाई पूरी की, जहाँ से उनके भाई ने पढ़ाई की थी. वे दोनों स्कूल वेल्हम बॉयज स्कूल एवं दून स्कूल है. संजय गांधी का जन्म 14 दिसंबर 1946 को एक भारतीय राजनीतिज्ञ और इंदिरा गांधी गांधी के छोटे बेटे के रूप में हुआ. संजय ने विश्वविद्यालय में पढ़ाई नहीं की लेकिन ऑटोमोटिव इंजीनियरिंग को उन्होंने अपने एक करियर के रूप में लिया और 3 साल के लिए इंग्लैंड के क्रेवे में रोल्स रॉयल्स के साथ एक ट्रेनी के रूप में काम किया उन्होंने सन 1976 में एक पायलट लाइसेंस प्राप्त किया क्योकि वे विमान कलाबाजी में रूचि रखते थे. जिसमें उन्होंने कई पुरस्कार भी जीते हालाँकि उनके बड़े भाई राजीव गांधी भी एक पायलट थे. जो कि इंडियन एयरलाइन्स में बोइंग 737 – 200 एडीवी विमान के कैप्टेन थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is movies.jpg

महापौर सफीरा साहू ने भी उन्हें याद करते बताया कि संजय गांधी कांग्रेस की राजनीति के युवा आइकॉन थे युवाओं के प्रेणास्रोत भी थे उनका सपना था कि अधिक से अधिक शिक्षित युवाओं को भारतीय राजनीति से जोड़ने का था वह संसद, लोकसभा और नेहरू-गांधी परिवार के सदस्य थे अपने जीवनकाल के दौरान उन्हें व्यापक रूप से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रमुख रूप में अपनी मां के सफल होने की उम्मीद थी लेकिन एक विमान दुर्घटना में उनकी प्रारंभिक मृत्यु के बाद उनके बड़े भाई राजीव उनकी मां के राजनीतिक उत्तराधिकारी बन गए और उनकी मां की हत्या के बाद भारत के प्रधान मंत्री के रूप में सफल हुए।

जिला महामंत्री (प्रशासन) अनवर खान ने कहा कि सियासी तौर पर देश के सबसे ताकतवर परिवार में जन्म, प्रतिष्ठित दून स्कूल से पढ़ाई, ऑटोमेटिव इंजिनियर, पायलट का लाइसेंस, स्पोर्ट्स कारों का शौक और विमानों को उड़ाने का शगल। अपने पहले ही चुनाव में भले ही करारी शिकस्त झेलनी पड़ी लेकिन छोटे से सियासी करियर में ऐसा भी वक्त रहा देश की सियासत को अपने इशारे पर चलाया। अब तक आप समझ चुके होंगे कि यहां बात हो रही है संजय गांधी की और आज उन्हीं की जयंती है संजय गांधी 1977 में अमेठी से पहली बार लोकसभा का लड़े लेकिन उन्हें करारी शिकस्त झेलनी पड़ी। आखिरकार 1980 में अगले चुनाव में अमेठी से ही वह चुनकर संसद पहुंचे हालांकि सांसद के तौर पर उनका कार्यकाल बहुत ही छोटा रहा क्योंकि दुर्भाग्य ने उनकी जिंदगी की डोर ही काट दी। उसी साल यानी 1980 में 23 जून को एक विमान हादसे में उनकी मौत हो गई।

कार्यक्रम के अंत मे ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष एन आर परासर जी के आकस्मिक निधन पर राजीव भवन में कांग्रेस परिवार द्वारा आत्मा की शांति के लिये 2 मिनट का मौन रख उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

यह रहे मौजूद…
कमल झज्ज,छबिश्याम तिवारी, हरिशंकर सिंह, शहनावाज खान, प्रवीण जैन, बंटी भदौरिया,अंकित सिंह, महेश ठाकुर, सामेल नाग,प्रेम ठाकुर,करण बजाज सहित कांग्रेस के कायकर्तागण उपस्थित थे।

MOST POPULAR

HOT NEWS