City Media - Page 1429 of 1854 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1429

एच डी एफ सी बैंक परिवर्तन एवं वृत्ति संस्था द्वारा कोविड़ राहत कार्यक्रम किया गया

0

एच डी एफ सी बैंक परिवर्तन एवं वृत्ति संस्था द्वारा आज बालोद और गुंडरदेहि ब्लाक के 12 गाँव में समग्र ग्रामीण विकास कार्यक्रम के अंतर्गत कोविड़ राहत कार्यक्रम किया गया जिसमे चयनित ग्रामीणों को सुखा राशन वितरण किया गया, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि चंद्रमोहन सिर एचडीएफसी बालोद ब्रांच मैनेजर उपस्थित हुए |

यह योजना बालोद के 12 गांव लताबोड, टेकापार, बेलमांड, मोंगरी, सलोनी, पैरी, पर्रेगुड़ा, करहीबदर, जमरूवा, जगतरा, बी जमगांव, देवारभाट में कार्यरत है। संस्था की और से पुष्पेंद्र सिंह यादव परियोजना प्रबंधक, शाहनवाज मंसूरी सोशल एंड एग्रीकल्चर एक्सपर्ट, एमआईएस दिलीप साहू एवं विलेज कोऑर्डिनेटर उपस्थित रहे |

This image has an empty alt attribute; its file name is bhupes-1024x512.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-4-1024x575.png
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

राजहरा व्यापारी संघ का द्विवार्षिक चुनाव

0

राजहरा नगर के समस्त व्यापारियों को सूचित किया जाता है कि राजहरा व्यापारी संघ के द्विवार्षिक चुनाव दिनांक 31 अगस्त 2021 दिन मंगलवार को किया जाना है

चुनाव के प्रक्रिया हेतु विभिन्न 7 पद अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कनिष्ठ उपाध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री, कोषाध्यक्ष, संगठन मंत्री के पदों हेतु आवेदन किया जा सकेगा।

चुनाव हेतु आवेदन पत्र Jain sweets नया बस स्टैंड में दिनांक 24 अगस्त 2021 दिन मंगलवार से दिनांक 25 अगस्त 2021 दिन बुधवार तक प्रातः 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक उपलब्ध रहेंगे। उपरोक्त पदों हेतु इच्छुक व्यक्ति ₹100 के शुल्क के साथ चुनाव हेतु आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4-1024x575.png

दिनांक 26 अगस्त 2021 दिन गुरुवार को शाम 5:00 बजे तक आवेदन पत्र भरकर चुनाव कार्यालय Jain sweets में जमा किए जा सकते हैं। आवेदन में 1 प्रस्तावक एवं एक समर्थक जिनका नाम राजहरा व्यापारी संघ की मतदाता सूची में शामिल हैं उनका हस्ताक्षर आवश्यक होगा। दिनांक 27 तारीख दिन शुक्रवार को प्रातः 10:00 बजे तक आवेदक प्रत्याशियों की सूची प्रकाशित की जावेगी एवं 27 तारीख को ही शाम 5:00 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे।

इच्छुक प्रत्याशियों को सुरक्षा निधि के रूप में अध्यक्ष पद हेतु 31 सो रुपए, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महामंत्री, एवं कोषाध्यक्ष पद हेतु 21 सो रुपए, एवं कनिष्ठ उपाध्यक्ष, मंत्री, एवं संगठन मंत्री हेतु 11 सो रुपए की राशि जमा करनी होगी।

दिनांक 28 अगस्त दिन शनिवार को प्रातः 10:00 बजे तक प्रत्याशियों की अंतिम सूची प्रकाशित की जावेगी।
चुनाव की स्थिति में दिनांक 31 अगस्त 2021 दिन मंगलवार को प्रातः 9:00 बजे से 2:00 बजे तक सिंधु भवन रेलवे कॉलोनी रोड में मतदान कराया जाएगा।

मतदान के पश्चात दिनांक 31 अगस्त को ही मतगणना के पश्चात परिणाम घोषित किए जाएंगे ।

मतदाता को अपने साथ राजहरा व्यापारी संघ के सदस्यता शुल्क की रसीद एवं आधार कार्ड लाना आवश्यक होगा। विवाद की स्थिति में चुनाव संचालन समिति का निर्णय अंतिम एवं सर्वमान्य होगा।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दिल्ली के लिए रवाना, एयरपोर्ट पर सीएम का जोरदार स्वागत

0

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं. एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं ने सीएम का जमकर स्वागत किया. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव आज राहुल गांधी से मुलाकात करेंगे. इस दौरान उनके साथ कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया भी होंगे. दिल्ली दौरे को लेकर छत्तीसगढ़ में कई मायने निकाले जा रहे हैं.

इस दौरान सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि बहुत दिनों बाद दिल्ली जाना हो रहा है. कोरोना काल के बाद आज पहली बार ही दिल्ली जा रहा हूं. पिछली बार हिमाचल प्रदेश गए थे, अंत्येष्टि में आदरणीय सोनिया गांधी जी के प्रतिनिधि के रूप में जाने का अवसर मिला था.

सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि दिल्ली दौरे में राहुल गांधी के साथ बैठक है. इस बैठक में केके वेणुगोपाल और छत्तीसगढ़ प्रभारी पी एल पुनिया भी मौजूद रहेंगे. वहीं टीएस सिंहदेव के साथ बैठक के सवाल पर कहा उन्होंने कहा कि मुझे केवल राहुल गांधी के साथ बैठक होने की जानकारी मिली है.

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को क्रेडा अध्यक्ष स्वर्णकार के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने दी बधाई, राज्यसभा सदस्य , प्राधिकरण अध्यक्ष व विधायकगण रहे मौजूद

0

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुखिया यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिवस के अवसर पर अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार के नेतृत्व में दर्जनों कांग्रेसियों ने उनके निवास कार्यालय में पहुंचे और उन्हें बधाई दी। इस दौरान राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम, बस्तर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष लखेश्वर बघेल, संसदीय सचिव रेखचंद जैन ,विधायक राजमन बेंजाम, प्रदेश

कांग्रेस कमेटी के महासचिव रविघोष, शहर अध्यक्ष राजीव शर्मा, दंतेवाड़ा जिला कांग्रेस अध्यक्ष अवधेश गौतम, प्रदेश सचिव सत्तार अली, आईटी सेल प्रदेश महासचिव योगेश पानीग्राही, जिला महामंत्री अब्दुल सईद,एपीक अध्यक्ष मनीष शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेसी संजू जैन, नरेंद्र तिवारी भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने समस्त कांग्रेसीजनों से खेती-बाड़ी, समसामयिक विषयों सहित बस्तर के अन्य मुद्दों पर भी चर्चा किया। बस्तर क्षेत्र से आए सभी नेताओं का मुख्यमंत्री ने भी आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री बघेल व्यस्ततम कार्यक्रम के बावजूद कांग्रेसी नेताओं को लंबा व्यक्त दिया।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

बस्तर संभाग के जनप्रतिनिधियों एवं कांग्रेस नेताओं ने यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी को दी बधाई एवं शुभकामनाएं

0

प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के 60 वें जन्मदिन पर बस्तर संभाग के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने मुख्यमंत्री निवास में माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी से मुलाकात कर उन्हें सफल स्वस्थ सुखद दीर्घ आयु और यशस्वी जीवन की कामनाएं करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी |

इस अवसर पर उपस्थित समस्त नेताओं ने छत्तीसगढ़ के माटी पुत्र,किसान हितैषी, युवा हितैषी एवं छत्तीसगढ़ी संस्कृति के संरक्षक यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के दीर्घ आयु की कामनाएं बस्तर के आराध्य देवी मां दंतेश्वरी से की |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन, छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय उर्जा विकास अभिकरण के अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार, राज्यसभा सदस्य फूलोदेवी नेताम, बस्तर आदिवासी क्षेत्र विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल, विधायक चित्रकोट राजमन बेंजाम,प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री रवि घोष,शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव शर्मा,दन्तेवाडा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अवधेश सिंह गौतम, वरिष्ठ नेता अमीन मेमन,सत्तार अली, अब्दुल सईद, संजीव मुणोत, योगेश पानीग्राही, मनीष शर्मा, एवं नरेन्द्र तिवारी उपस्थित रहे |

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

मुख्यमंत्री भुपेश बघेल जी के जन्मदिन के अवसर पर बस्तर सांसद कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

0

मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन भुपेश बघेल जी के जन्मदिन के खास अवसर पर बस्तर सांसद दीपक बैज,वरिष्ठ कांग्रेसी मलकीत सिंह गैदु,युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव दुर्गेश राय,राजकुमार तामो ने मुख्यमंत्री निवास में पहली मुलाकात कर खूबसूरत छाया चित्र उपहार स्वरूप दी…

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

फिर से हो रही थी पशुओं की तस्करी, अँधेरे का फायदा उठा भागे तस्कर

0

दिनांक 21/08/21 के रात्रि को हम0 स्टाफ सउनि0 भुजबल साहू आर0 53 को रात्रि गस्त पेट्रोलिंग हेतु थाना क्षेत्र रवाना हुआ था दौरान जरिये मुखबीर से सूचना मिला कि सनौद की ओर से एक ट्रक में अवैध रूप से कृषक पशुओं को क्रूरता पूर्वक बिना चारा पानी के ट्रक में टूंस-ठूस कर भरे है जिसे महाराष्ट्र कतल खाना ले जाने के लिए भरे है कि सूचना प्राप्त होने पर तत्काल चौकी प्रभारी कंवर उप निरी0 कैलाश चंद मरई तथा स्टफ आर0 क्र085, 162, 504 संयुक्त टीम बनाकर मुखबीर के बताये सूचना का तस्दीक हेतु रवाना हए थे कि ग्राम धनेली के पास सनौद की ओर से आ रहे ट्रक क्रमांक HR 74A2280 को रोककर पुछताछ करने का प्रयास किये जिस पर

ट्रक ड्रायवर वाहन को तेजी से चलाकर ट्रक को दुर में रोककर अंधेरे का फायदा उठाते हुए ट्रक से उतरकर अपने साथी के साथ भाग गये । खडे ट्रक क्रमांक HR 74 A 2280 को चेक करने पर ट्रक के ऊपर काले रंग त्रिपाल बंधा हुआ था हटाकर देखने पर ट्रक के अंदर 34 नग लाल, काला, सफेद, पींवरा, चितकबरा रंग के बछड़ा व बैल को अवैध रूप से क्रुरता पूर्वक बिना चारा पानी के ठूस ठुस कर भरकर कतल खाना ले जाकर वध करने के लिए भरकर परिवहन कर रहे थे, अज्ञात आरोपीयो का कृत्य धारा 6,10,11 कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम सन् 2004, 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम का पाये जाने से मौके पर ही देहाती नालसी कायम कर जांच कार्यवाही में लिया गया ।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4-1024x575.png
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

घाटी में पत्थर गिरने से यातायात प्रभावित पुलिस स्टाफ एवं एनएचआई के सहयोग से स्थिति सामान्य

0

मरकाटोला घाटी में रास्ते में पत्थर गिर गया था जिससे पूरा रास्ता बंद हो गया था जिसे थाना गुरुर स्टाफ पुलिस स्टाफ एवं एनएचआई के सहयोग से पुलिस अधीक्षक महोदय की उपस्थिति में यातायात सुचारू रूप से किया गया |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4-1024x575.png
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

जिला साहू संघ कोंडागांव द्वारा आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए प्रभारी मंत्री,बस्तर सांसद एवँ विधायकगण..

0

कोंडागांव/आज बस्तर सांसद दीपक बैज साहू संघ द्वारा आयोजित कनेरा ऑडिटोरियम में चल रहे शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए..जिला साहू संघ कोंडागांव के 3 वर्षीय कार्यकाल के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन आज ऑडिटोरियम कनेरा रोड कोंडागांव में संपन्न हुआ |

सांसद बैज ने शपथ ग्रहण समारोह के दौरान अपने सम्बोधन में सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी को शुभकामनाएं देते हुए कहा..साहू समाज को संगठित होकर काम करना होगा तभी आने वाली पीढ़ी को हम नई दिशा दे पाएंगे..उम्मीद करता हूँ नवनिर्वाचित सभी पदाधिकारी अपने सामाजिक दायित्वों का ईमानदारी से पालन कर जिम्मेदारीपूर्वक समाज हित में कार्य करेंगे |

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कवासी लखमा कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ शासन,कार्यक्रम अध्यक्ष अर्जुन हिरवानी अध्यक्ष प्रदेश साहू संघ छत्तीसगढ़, विशिष्ट अतिथि दीपक बैज सांसद बस्तर, विशिष्ट अतिथि मोहन मरकाम विधायक कोंडागांव विशिष्ट अतिथि संतराम नेताम विधायक केशकाल, विशिष्ट अतिथि संदीप साहू अध्यक्ष तेलगानी बोर्ड छत्तीसगढ़ शासन,विशिष्ट अतिथि देवचंद मतलाम,अध्यक्ष जिला पंचायत कोंडागांव,विशिष्ट अतिथि टहल राम साहू,महामंत्री प्रदेश साहू संघ छत्तीसगढ़,पीहलधर साहू प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदेश साहू संघ छत्तीसगढ़,ओम प्रकाश साहू अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ प्रदेश साहू संघ छत्तीसगढ़ आदि मौजूद रहे।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

वृद्धा आश्रम में महिलाओं की आंखें इंतजार कर रही पहुंची बस्तर पुलिस देखकर सभी के चेहरे खुश नजर आए

0

छत्तीसगढ़ जगदलपुर आज भाई बहन का त्यौहार रक्षाबंधन बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है जगदलपुर बस्तर में भी बहने अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा रही है वही एक संस्था है वृद्धा आश्रम जहां कुल 14 महिलाएं रहती हैं जिन महिलाओं को उनके परिवार वालों ने अपने घर से दूर वृद्धा आश्रम छोड़ दिया जहां ये महिलाएं अपना समय गुजार रही हैं मगर कोई भी त्यौहार आता है इन महिलाओं को ये उम्मीद होती है कि उनसे मिलने कोई परिवार वाला आएगा लेकिन जब कोई नहीं आता है तो यह मायूस रहती हैं मगर जगदलपुर बस्तर

पुलिस हमेशा ही कोई भी त्योहार हो इनसे मिलने जरूर पहुंच जाती है आज रक्षाबंधन के त्यौहार पर धरमपुरा स्थित वृद्धा आश्रम बस्तर पुलिस पहुंची इन महिलाओं से खूब सारी बात सुनी समस्याएं सुनी महिलाओं ने पुलिस परिवार को राखियां बांधी और आशीर्वाद दिया वहीं पुलिस परिवार ने भी इन महिलाओं के लिए मिठाई कई सामने दिए पुलिस परिवार को इन महिलाओं ने अपने साथ पाया उनके चेहरे खुशी से खिल उठे साथ ही अनाथ आश्रम पहुंचकर बस्तर पुलिस ने अनाथ बच्चों के साथ रक्षाबंधन की बधाइयां दी मिठाई खिलाई |

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

MOST POPULAR

HOT NEWS