City Media - Page 106 of 1805 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 106

मिनकापल्ली जंगल में बड़ी कार्रवाई: छुड़ाए 83 मवेशी, सात गौ तस्कर गिरफ्तार

0
  • तस्करी कर तेलंगाना ले जा रहे थे मवेशियों को 

भोपालपटनम बीजापुर जिले के मददेड थाना क्षेत्र में पुलिस ने गौ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह सभी आरोपी तेलंगाना के निवासी हैं और अवैध रूप से 83 मवेशियों को मिनकापल्ली जंगल रास्ते से एटुनगरम (तेलंगाना) ले जा रहे थे।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ तस्कर जंगल के रास्ते मवेशियों को हांककर राज्य की सीमा पार कर रहे हैं। तत्परता दिखाते हुए पुलिस टीम ने जंगल में घेराबंदी कर सातों आरोपियों को मौके पर ही दबोच लिया।गिरफ्तार आरोपियों में अरचंच ईसलावत, रमेश मुनावत, भुक्य पंतलु, भुक्या मानसिंह, जरपल्ला कमलेश, दशरथ जरपल्ला और अजमेरा रमेश शामिल हैं। सभी आरोपी तेलंगाना के डोडला कोत्तुर और रेड्डीपल्ली, एटुनगरम क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं।पुलिस ने गवाहों की उपस्थिति में 83 मवेशियों को जप्त कर लिया है और उन्हें मद्देड़ स्थित कांजी हाउस में सुरक्षित रखा गया है। आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषि पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धाराओं के तहत केस दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

प्रेमी जोड़ों और भालू ने छीन ली सैरगाह

0
  •  आसना पार्क में लोगों के प्रवेश पर लगा प्रतिबंध

अर्जुन झा-

जगदलपुर क्या भालू और अय्याश किस्म प्रेमी जोड़े लोगों की सैरगाह और तफरीह को छीन सकते हैं? जी हां ऐसा ही हुआ है हमारे जगदलपुर शहर में। शहर से सटा है ग्राम आसना और इस गांव में बसा है आसना पार्क। इसी आसना पार्क के भीतर बने हुए जनजातीय बसाहट को दर्शाने वाले एक एरिया को इन दिनों आम दर्शकों के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है। वजह जानकर आप हैरान हो जाएंगे। इस पाबंदी की जड़ में भालू की मौजूदगी और प्रेमी जोड़ों की अय्याशी है।

पार्क में प्रवेश पर प्रतिबंध से संबंधित सूचना बोर्ड के आसपास कंटीले तार व झाड़ियां डालकर लोगों आवाजाही रोक दी गई है। इस प्रतिबंध को लेकर वहां कार्यरत महिला समूह की सदस्यों से पूछताछ की गई तो रोचक बातें पता चली हैं। पार्क की देखभाल करने वाली समूह की महिलाओं ने बताया कि पार्क के इस हिस्से में सूनापन रहता है। इसकी वजह से कुछ युवा जोड़े यहां अनैतिक कृत्य करते देखे गए हैं। समझाइश के बाद भी वे नहीं मानते हैं। बीते दिनों ऐसी ही एक घटना यहां घटित हुई। पार्क भ्रमण करने आए एक युवक ने एक युवती के साथ इस जंगल के सूनेपन का फायदा उठाते हुए अनाचार को अंजाम दे दिया था। इसकी शिकायत बस्तर थाने में दर्ज कराई गई है। युवती के कथन की पुष्टि के लिए थाना से पुलिस आई व इस एरिया में चल रही अनैतिक गतिविधियों को रोकने कहा गया।

भालू की भी है मौजूदगी

पुलिस कार्रवाई के बाद भी युवाओं का जोड़ा यहां चहलकदमी करने पहुंचता रहा है। बीते सप्ताह जब ऐसा ही एक जोड़ा इस इलाके में मौजूद था तो उन्हें दूर भालू नजर आया। भालू को देखते ही जोड़ा जान बचाने के लिए पार्क से बाहर की ओर भागा। इसकी जानकारी महिला समूह को दी गई। इस महिला समूह ने इसकी जानकारी वन विभाग तक पहुंचाई। वन अमले ने आकर पार्क का चप्पा-चप्पा छान मारा। भालू तो नजर नहीं आया पर उन्होंने महिला समूह को हिदायत दी कि इस कोने में किसी को न जाने दिया जाए। इसके बाद आनन- फानन में इस एरिया को प्रतिबंधित कर दिया गया है। ज्ञात हो कि इस एरिया को डेवलप करने वन मंडल ने 50 लाख रुपए से अधिक की राशि खर्च की है। इस 50 लाख के अवशेष अब भी देखे जा सकते हैं।

सांसद और विधायक की निष्क्रियता के कारण बस्तरवासी ट्रेन सेवा से वंचित,7 दिन के भीतर संचालन नहीं होने पर कांग्रेस रोकेगी मालगाड़ी –सुशील मौर्य

0
  • न डीआरएम से कोई वार्तालाप न ही कोई सार्थक कार्ययोजना,किंतु बस्तर के खनिज संसाधनों हेतु मालगाड़ी संचालित

जगदलपुर बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य ने जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जगदलपुर बस्तर में बंद हुई यात्री ट्रेन सेवा को भाजपा के बस्तर सांसद महेश कश्यप और स्थानीय विधायक व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा किरण देव की निष्क्रियता का परिचायक बताया है..मौर्य ने कहा बस्तर को ओडिशा, पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश से जोड़ने वाली करीब 10 ट्रेनें को पूर्ण रूप से रद्द कर दी गई है। रेलवे के मुताबिक, ये सभी ट्रेनें ओडिशा के कोरापुट तक आएगी और वहीं से लौट जाएगी। मतलब अगर किसी बस्तरवासी को उड़ीसा सहित कही अन्य जगह जाना है तो पहले कोरापुट जाना पड़ेगा जो कि बस्तर वासियों के साथ सरासर धोखा है क्योंकि भाजपा सरकार सिर्फ और सिर्फ बस्तर वासियों को लूटने और दोहन करने का ही कार्य किया है!…कुल मिलाकर भाजपा सांसद महेश कश्यप और प्रदेश अध्यक्ष किरण देव की निष्क्रियता का परिचायक साबित हो चुका है …

मौर्य ने आगे कहा किरंदुल से जयपुर तक ही स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है. इसके अलावा आगे कोई भी ट्रेन नहीं चल रही है. सभी ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं किंतु इस रूट पर मालगाड़ियों का संचालन बराबर पूरी तरह से जारी है और बस्तर का लोहा ले जाया जा रहा है. और इसके लिए न कोई बारिश की अड़चन होती है न ही कोई अन्य वजह..! सिर्फ यात्री ट्रेन बंद कर दी जाती है वहीं हमारे बस्तर के सांसद और विधायक आज पर्यंत तक न ही रेलवे के डीआरएम और न ही किसी वरिष्ठ अधिकारी से कोई वार्तालाप इस विषय पर करते हैं एक सांसद होने के नाते महेश कश्यप महोदय की पूरी जिम्मेदारी होती है कि वह इस विषय पर संज्ञान लेते हुए रेल सेवा शुरू करवाएं…. परन्तु इनकी निष्क्रियता पूरे बस्तरवासी को भुगतना पड़ रहा है..बस्तर भारत देश का पहला ऐसा स्थान होगा जो रेलवे को लगातार प्रॉफिट मुनाफा देता है और बदले में यात्री ट्रेन सेवा ही बंद कर दी जाती है।बसों का किराया काफी महंगा होता है.बस्तर में स्वास्थ्य सुविधा बेहतर नहीं है, जिसके आपूर्ति के लिए आमजन ट्रेनसेवा का लाभ उठाते हैं, अगर 7 दिन के भीतर रद्द हुई ट्रेनों का संचालन शुरू नहीं होता है तो कांग्रेस पार्टी मालगाड़ी को रोकने का कार्य करेगी…

झाडे़स्वर शिवालय में कावड़ यात्रा निकालकर जलाभिषेक

0

जगदलपुर शहर के डा अब्दुल कलाम वार्ड क्रमांक 40 के प्रसिद्ध शिवालय श्री झाडेस्वर मंदिर में वार्ड के श्रद्धालुओं ने सैकड़ों की संख्या में एकत्रित होकर कावड़ यात्रा निकाली और पूरे वार्ड का भ्रमण करते हुए गोरेश्वर घाट से जल पूजन कर जल लाकर झाडेश्वर शिवालय में महादेव का जलाभिषेक किया।

मंदिर समिति के सदस्य विक्रम सिंह ठाकुर ने बताया कि यह मंदिर पूरे वार्ड के साथ-साथ पूरे शहर के लोगों के लिए आस्था का केंद्र है। यहां हर साल कावड़ यात्रा निकाली जाती है और कई धार्मिक आयोजन सभी वार्ड वासी मिलकर संपन्न करते हैं। उन्होंने कहा कि मंदिर में सभी लोगों की आस्था जुड़ी हुई है और सभी लोग मंदिर में आकर अपनी स्वेच्छा से सहयोग भी करते हैं।

धार्मिक आयोजन और तीजा उत्सव

रेखा सिंह ने कहा कि मंदिर से कई लोगों की आस्था जुड़ी है और सभी लोग मंदिर में आकर अपनी स्वेच्छा से सहयोग भी करते हैं। वैदही कौशिक ने बताया कि मंदिर में सभी लोगों को जोड़ने हेतु आगामी समय में और भी धार्मिक आयोजन एवं तीजा जैसे त्यौहार को वार्ड की सभी महिलाओं द्वारा मिलकर मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि मंदिर में सभी लोगों के लिए धार्मिक आयोजन किए जाते हैं और सभी लोग मिलकर इन आयोजनों में भाग लेते हैं।

मंदिर के पुजारी वाशु नेताम ने आरती कर कावड़ यात्रा का आरंभ किया, जगदलपुर शहर के सैकड़ों शिव भक्तों ने कावड़ यात्रा में भाग लिया और झाड़ेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया।

पूजा अर्चना के बाद मंदिर समिति की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया था, जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि भंडारे का आयोजन सभी श्रद्धालु के लिए किया गया था और सभी ने प्रसाद ग्रहण किया।

इस अवसर पर सुनीता भदौरिया, ज्योति, राजेश्वरी, साधन सिंह, रिद्धि, बबिता माया, सुलोचना, सरस्वती, गीता नाग, सुंदर कश्यप, रितेश मौर्य, दसरथ, रवि नेताम, रितेश ठाकुर, विज्जु, शुभम, अंशुल, महेंद्र, तुषार, धीरज, शंकर, गौरी, पुनित, लता, गायत्री, सुमन के साथ समस्त वार्ड वासी व शहर के सैकड़ों शिव भक्त शामिल हुए।

भाजपा ने पत्रकार वार्ता में किया कांग्रेस के झूठ का पर्दाफाश

0
  • पुत्र मोह में भूपेश ने पूरी कांग्रेस को झोंका”

बालोद।भारतीय जनता पार्टी ने आज जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के माध्यम से कांग्रेस और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर गंभीर आरोप लगाते हुए कांग्रेस द्वारा फैलाए जा रहे झूठ को उजागर किया।

प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने कांग्रेस से सीधे सवाल किया कि – “भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल कांग्रेस के किस पद पर हैं? फिर किस अधिकार से कांग्रेस उनके समर्थन में प्रदर्शन कर रही है?” उन्होंने आरोप लगाया कि भूपेश बघेल पुत्र मोह में पूरी कांग्रेस को झोंक चुके हैं और इस प्रकार की राजनीति छत्तीसगढ़ की जनता के साथ धोखा है।

पूर्व प्रदेश मंत्री राकेश यादव ने कहा कि – “भ्रष्टाचारियों को बचाने प्रदेश की जनता को परेशानी में डाला जा रहा है। इसे ही कहते हैं – चोरी ऊपर से सीना जोरी।” उन्होंने शराब, कोयला, चावल, गोठान और पीएससी घोटालों का उल्लेख करते हुए कहा कि इन सभी में प्रदेश की जनता का पैसा लूटा गया और अब जब जांच में आरोपी सामने आ रहे हैं, तो कांग्रेस उन्हें बचाने मैदान में उतर आई है।

जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख ने प्रेस वार्ता में कोयला आवंटन और पर्यावरण स्वीकृति से जुड़े भूपेश बघेल सरकार के आधिकारिक आदेश के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल ने अशोक गहलोत को कोल ब्लॉक आवंटित किया और अडानी को खदानों का ऑपरेटर बनाया।

भाजपा नेताओं ने तथ्यों सहित कहा कि –

16 अक्टूबर 2019 को पर्यावरण स्वीकृति की सिफारिश की गई। 31 मार्च 2021 को ओपन कास्ट गारे पेलमा सेक्टर-2 के लिए एमओयू हुआ।19 अप्रैल 2022 को स्टेज-1 और 23 जनवरी 2023 को स्टेज-2 वन स्वीकृति की सिफारिश भेजी गई।

उन्होंने बताया कि राजस्थान सरकार के तत्कालीन मंत्री बी.डी. कल्ला और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने स्वयं कोल ब्लॉक आवंटन के लिए पत्राचार किया था, जिसे जनता ने देखा और समझा है।

भाजपा ने कांग्रेस से किए सीधे सवाल:

1. क्या कांग्रेस मनमोहन सिंह सरकार के फैसलों पर अब माफी मांगेगी?

2. क्या भूपेश बघेल अपने कथन अनुसार अब अपने घर व राजीव भवन की बिजली बंद करेंगे?

3. क्या कांग्रेस हर आरोपी के समर्थन में खड़ी होगी, जैसे भूपेश बघेल के पुत्र के लिए खड़ी है?

राकेश यादव ने तंज कसते हुए कहा: “जब सवाल पूछे जाते थे, तो भूपेश बघेल कहते थे कि विरोध करने वाले अपने घर की बिजली बंद कर दें। अब जब उनके झूठ उजागर हो गए हैं, तो क्या वह स्वयं अपनी बिजली बंद करेंगे?”

प्रेस वार्ता में जिला मंत्री राजेश दसोडे, हरिश कटझरे, कमल पनपालिया, बलराम गुप्ता, वीरेन्द्र साहू, शेखर वर्मा, नरेंद्र सोनवानी, बिल्ला मनहर सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

भाजपा ने पत्रकार वार्ता में किया कांग्रेस के झूठ का पर्दाफाश

0
  • जारी किए,कोयला आबंटन और पेड़ों की कटाई के भूपेश बघेल सरकार के कई दस्तावेज
  • भूपेश बघेल झूठ की फैक्ट्री, कोयला आबंटन के लिए कई पत्र लिखे ,परमिशन दिलवाई:केदार कश्यप
  • भूपेश बघेल ने अपने आकाओं के साथ मिलकर छत्तीसगढ़ के संसाधनों को बेचा :केदार कश्यप
  • भूपेश अपने भ्रटाचार को छुपाने रोज 100 झूठ बोल रहे है :केदार कश्यप

रायपुर। वन एवं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने आज भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में आहूत संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि कोल ब्लॉक आवंटन को लेकर कांग्रेस पार्टी और भूपेश बघेल के झूठ का पर्दापाश हो गया है। भाजपा ने पत्रकार वार्ता में तथ्यों एवं दस्तावेज प्रेजेंटेशन के माध्यम से कांग्रेस के झूठ को एक बार फिर बेनकाब किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस चोरी और सीनाजोरी का उदाहरण बार-बार प्रस्तुत कर रही है। आप सबको पता होगा कि अपने शासनकाल के पाँच वर्ष में भूपेश बघेल जी ने छत्तीसगढ़ को दस जनपथ का चारागाह बना दिया था।

मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि शराब घोटाले, कोयला घोटाले, चावल घोटाले, गोठान घोटाले से लेकर पीएससी घोटाले तक में इसने प्रदेश के संसाधनों को जम कर लूटा था, आज इन घोटालों के आरोपी एक एक कर नप रहे हैं। सभी जेल जा रहे हैं। श्री कश्यप ने कहा कि बेवजह जिस तरह अपराधियों के विरुद्ध हो रही कानून सम्मत कार्रवाई को कहीं और मोड़ा जा रहा है, वह दुर्भाग्यजनक और कांग्रेस में हिप्पोक्रेसी का सबसे बड़ा नमूना है।

मंत्री कश्यप ने कहा कि जब भी आप सभी कॉल ब्लॉक आवंटन और पेड़ कटाई आदि पर सवाल उठाते थे, तो दस जनपथ के दबाव में सीधे तौर पर भूपेश बघेलजी बचाव में आ जाते थे। कहते थे कि कोल ब्लॉक आवंटन का विरोध करने वाले अपने-अपने घरों की बिजली बंद कर दें। सवाल यह है कि अब जब झूठे और बेबुनियाद आरोप लगा कर भूपेशजी अपनी कालिख धोने की कोशिश कर रहे हैं, तो क्या वह अपने घर और राजीव भवन की बिजली बंद करेंगे?

मंत्री कश्यप ने कहा कि यह तथ्य है कि न केवल भूपेश बघेल ने कोल ब्लॉक अशोक गहलोत को आवंटित किया था, बल्कि उससे पहले भी मनमोहन सिंह जी की सरकार में तमाम नियमों को धत्ता बताते हुए छत्तीसगढ़ के कोल ब्लॉक आवंटन की राह आसान की थी। उन्होंने कहा कि साल 2010 में केन्द्र में काँग्रेस की सरकार थी, तब कोयला मंत्रालय और पर्यावरण एवं वन मंत्रालय द्वारा हसदेव अरण्य को पूरी तरह से नो-गो जोन घोषित किया गया था। उसे कांग्रेस नीत सरकार के पर्यावरण मंत्री जयराम रमेश ने ही सबसे पहले गो एरिया घोषित किया था।

मंत्री कश्यप ने कहा कि 23 जून 2011 को केन्द्र में कांग्रेस की सरकार रहते ही तारा परसा ईस्ट और कांटे बेसन कोल ब्लॉक को खोलने का प्रस्ताव दिया गया। जब छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कांग्रेस की सरकार थी, उस वक्त अडानी को दो बड़ी खदानों गारे पेलमा सेक्टर-2 और राजस्थान में केते एक्सटेंशन ब्लॉक का ऑपरेटर बनाया गया। इसी तरह भूपेश बघेलजी के मुख्यमंत्री कार्यकाल में ही 16 अक्टूबर 2019 को राज्य सरकार ने पर्यावरण स्वीकृति के लिए सिफारिश भेजी।

मंत्री  कश्यप ने कहा कि 31 मार्च 2021 को ओपन कास्ट गारे पेलमा सेक्टर-2, मांड-रायगढ़ कोलफील्ड के लिए हुआ समझौता भी सबके सामने है। इसी क्रम में 19 अप्रैल 2022 को भूपेश बघेल जी के मुख्यमंत्री रहते ही कांग्रेस सरकार द्वारा वन स्वीकृति स्टेज-1 और 23 जनवरी 2023 को वन स्वीकृति स्टेज-2 के लिए सिफारिश भेजी गई।

 

मंत्री कश्यप ने कहा कि महाजेंको कोल फील्ड की स्वीकृति में तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की संलिप्तता को लेकर तब अनेक अखबारों ने समाचार भी प्रकाशित किए थे। 25 मार्च 2022 को भूपेश सरकार ने राजस्थान में अशोक गहलोत की सरकार के रहते राजस्थान को कोल माइंस का आबंटन किया था।

भाजपा ने कांग्रेस से सवाल किया कि:-

– क्या वह मनमोहन सिंह सरकार के समय हुए निर्णयों के लिए आज माफ़ी मांगेंगे?

– क्या भूपेश बघेल यह घोषणा करेंगे कि अब कांग्रेस कभी बिजली का उपयोग नहीं करेगी, क्योंकि स्वयं यह कह चुके हैं कि विरोध करने वाले अपने घर की बिजली बंद कर दें।

– क्या कांग्रेस हर अपराधी के पक्ष में ऐसे ही खड़ी होगी, जैसे आज पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे के लिए हुई है?

मंत्री  कश्यप ने कहा कि जब छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार रही तब राजस्थान के तत्कालीन मंत्री बी डी कल्ला ने भूपेश बघेल को पत्र लिखा और राजस्थान के तत्कालिक मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक सप्ताह के भीतर कई पत्र लिखे कोल ब्लॉक आंबटन के लिए। जिसे छत्तीसगढ़ और देश की जनता ने देखा है।

पत्रकार वार्ता में प्रदेश महामंत्री एवं नान अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, पूर्व विधायक एवं छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम अध्यक्ष सौरभ सिंह, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार पंकज झा, प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी, आलोक सिंह, सोशल मीडिया संयोजक सोमेश पांडेय मौजूद रहे।

बालोद जिले में आयोजित वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम सभी के लिए रहेगा सदैव अविस्मरणीय एवं पे्ररणादायी: उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा 

0
  • जिले में 01 लाख 74 हजार पौधरोपण से बालोद जिले में जुड़ा नया अध्याय
  • उप मुख्यमंत्री, सांसद, जिला पंचायत अध्यक्ष सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के अलावा कलेक्टर, एसपी, डीएफओ एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारियों तथा आम नागरिकों ने अपने-अपने माँ के नाम से लगाया एक-एक पौधा

उप मुख्यमंत्री सांसद सहित अन्य अतिथियों के अलावा सभी वर्ग के लोगों ने जिला प्रशासन की इस अभिनव, जनकल्याणकारी एवं पुनीत कार्य की सराहना

बालोद, 20 जुलाई 2025 प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं गृह, जेल, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि बालोद जिला प्रशासन एवं वन विभाग द्वारा आज जिले में आयोजित वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के माध्यम से जिले में ऐतिहासिक एवं पावन, पुनीत कार्य किया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि बालोद जिले में जनहित में किए गए इस नेक कार्य के फलस्वरूप आज का वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम सभी के लिए सदैव अविस्मरणीय एवं प्रेरणादायी रहेगा। उप मुख्यमंत्री  शर्मा आज संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में आयोजित वृहद वृक्षारोपण सह वनमहोत्सव कार्यक्रम के अवसर पर अपना उद्गार व्यक्त कर रहे थे। शर्मा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

समारोह में कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद  भोजराज नाग, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती तारणी पुष्पेन्द्र चन्द्राकर, राज्य कृषक कल्याण परिषद के अध्यक्ष  सुरेश चंद्रवंशी, नगर पालिका परिषद बालोद की अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा चैधरी, राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य  यशवंत जैन, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि  चेमन देशमुख, पूर्व विधायक  बिरेन्द्र साहू एवं प्रीतम साहू, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष  देवलाल ठाकुर, जनपद अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती टेमरिया, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा एवं  राकेश यादव सहित वरिष्ठ जनप्रतिनिधि केसी पवार,  अभिषेक शुक्ला,  राकेश यादव (छोटू), ग्राम पंचायत सिवनी के सरपंच श्री बहुर सिंह नेताम एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के अलावा कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल, वनमण्डलाधिकारी अभिषेक अग्रवाल, अपर कलेक्टर  चन्द्रकांत कौशिक एवं  अजय किशोर लकरा सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी, गणमान्य नागरिक, विभिन्न संस्थाओं एवं संगठन के प्रतिनिधि, पत्रकारगण एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन की अभिनव पहल पर आज जिले में आयोजित वृहद वृक्षारोपण सह वन महोत्सव कार्यक्रम के आयोजन के माध्यम से बालोद जिले में सभी वर्गों के लोगों के द्वारा कुल 01 लाख 74 हजार पौधों के रोपण के फलस्वरूप एक साथ वृहद स्तर पर इतनी बड़ी संख्या में पौधरोपण करने का जिले में एक नया अध्याय जुड़ गया है।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा, सांसद  भोजराज नाग एवं अन्य सभी अतिथियों के अलावा सभी वर्ग के लोगों ने बालोद जिला प्रशासन की इस अभिनव, जनकल्याणकारी एवं पुनीत कार्य की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए इस वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम को ऐतिहासिक एवं यादगार बताया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने माता श्रीमती कृष्णादेवी शर्मा, सांसद  भोजराज नाग ने अपनी माता श्रीमती नूतन बाई नाग, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती तारणी चन्द्राकर ने अपनी माता श्रीमती कलाबाई के अलावा कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने अपनी माता श्रीमती लिली यादवेन्द्र के नाम से पौधरोपण किया। इसी तरह कार्यक्रम में उपस्थित अन्य अतिथियों एवं अधिकारी-कर्मचारियों, गणमान्य जनों, मीडिया कर्मियों सहित आम नागरिकों ने भी अपने-अपने माँ के नाम से एक-एक पौधे का रोपण किया।

उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के माध्यम से आम जनता की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए वृहद पैमाने पर पौधरोपण का लक्ष्य निर्धारित कर उसे सफलतापूर्वक अमलीजामा पहनाने का जो अभिनव कार्य किया गया है वह बहुत ही सराहनीय एवं प्रेरणादायी है। श्री शर्मा ने कहा कि इस कार्यक्रम में सभी वर्गों के लोगों की सहभागिता के साथ-साथ हमारी माताओं और बहनों की सक्रिय भागीदारी बहुत ही काबिले-तारीफ है। उन्होंने कहा कि हमारे माताओं और बहनें जब कोई संकल्प ले लेती है, तो उस संकल्प को पूरा करके ही छोड़ती है। श्री शर्मा ने जिला प्रशासन द्वारा आज आयोजित इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम की मुक्तकंठ से सराहना की। उन्होंने कहा कि जब हम रोजमर्रा के कार्यों के अलावा जन कल्याण के पुनीत भावना को लेकर जनहित में इस प्रकार के महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने का बीड़ा उठाते है तब वह कार्य सभी के लिए आदर्श एवं प्रेरणादायी बन जाता है। उन्होंने कहा कि बालोद जिला प्रशासन द्वारा किए गए इस पावन कार्य का लाभ हमारी आने वाली पीढ़ी को चीरकाल तक मिलता रहेगा। इस अवसर पर उन्होंने कलेक्टर श्रीमती दिव्या मिश्रा के पौधरोपण तथा पौध संरक्षण के अलावा पर्यावरण के संरक्षण व संवर्धन कार्य के प्रति किए जाने वाले कार्य एवं अप्रीतिम लगाव की भी भूरी-भूरी सराहना की। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री शर्मा ने वेबएक्स के माध्यम से जिले के सभी पांचों विकासखण्ड से जुड़े पर्यावरण संरक्षण तथा पौधरोपण के कार्य में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों से बातचीत कर उनका उत्साहवर्धन किया।

उन्होंने इन सभी लोगों के कार्य की सराहना करते हुए सभी के लिए पे्ररणादायी बताया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री शर्मा ने संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में उनके द्वारा 01 वर्ष पूर्व में रोपे गए नीम के पौधे के बड़े होेन पर सराहना की। समारोह में शर्मा ने उपस्थित सभी लोगों को ’एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अनिवार्य रूप से पौधरोपण करने तथा उनकी देखभाल एवं सुरक्षा की समुचित उपाय सुनिश्चित करने की शपथ भी दिलाई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद भोजराज नाग ने बालोद जिला प्रशासन एवं वन विभाग के तत्वावधान में आयोजित इस वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम को पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में मील का पत्थर बताते हुए आयोजन की भूरी-भूरी सराहना की। उन्होंने कहा कि वर्तमान में तेजी से बदल रहे जलवायु परिवर्तन के फलस्वरूप उसका दुष्प्रभाव मानव जाति के अलावा संपूर्ण जीव-जगत पर पड़ रहा है। इस अवसर पर उन्होंने इस अवसर पर उन्होंने कुआं, तालाब एवं सरोवर निर्माण के साथ-साथ पौधरोपण के महत्व एवं उद्देश्यों के संबंध में विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि हमारे पुराणों में उल्लेख किया गया है कि एक पेड़ लगाने के पुनीत कार्य को दस पुत्रों के बराबर माना गया है। इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा इस दिशा में किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों का भी उल्लेख किया। सांसद नाग ने जिले के प्रत्येक नागरिकों से ’एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधरोपण कर उनके सुरक्षा के पुख्ता उपाय सुनिश्चित कर पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन के दिशा में महत्वपूर्णण योगदान सुनिश्चित करने की अपील की।

इस अवसर पर स्वागत भाषण प्रस्तुत करते हुए कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने आज के इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक एवं अत्यंत यादगार बताया। श्रीमती मिश्रा ने कहा कि सभी वर्गों की सहभागिता बालोद जिले में वनमहोत्सव के कार्यक्रम को उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिले के सम्मानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य जनों, अधिकारी-कर्मचारियों एवं समाज के सभी वर्गों के सहयोग से आज का कार्यक्रम सफलीभूत होने के कारण जिले में पौधरोपण का यह महत्वपूर्ण अभियान जन आंदोलन का रूप ले लिया है। उन्होंने कहा कि आज आयोजित इस समारोह में जिले के सभी पांचों विकासखण्डों के अलावा 02 नगर पालिका एवं 07 नगर पंचायतों को वेबएक्स के माध्यम से एवं शेष स्थानों को सोशल मीडिया से जोड़कर उनसे वर्चुअली संपर्क स्थापित किया गया है। इस अवसर पर जिले में लगातार घटते भूजल स्तर पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्ष 2023-24 के भू-जल सर्वेक्षण की रिपोर्ट के अनुसार जिले के गुरूर विकासखण्ड क्रिटिकल जोन में शामिल है। उन्होंने भविष्य में आने वाली भूजल संकट से निपटने हेतु बालोद जिले में जल जतन अभियान के अंतर्गत चलाए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जल जतन अभियान के अंतर्गत समाज के सभी वर्गों के सहभागिता से किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों के फलस्वरूप जल संचय भागीदारी के कार्य में बालोद जिला पूरे देश में तीसरा स्थान पर है। श्रीमती मिश्रा ने बताया कि जिले में इस वृहद वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत पौधरोपण के पूर्व एवं पौधरोपण के पश्चात् पौधरोपण भी किया जा रहा है। इस अवसर पर उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष सहयोग प्रदान करने के लिए संपूर्ण जिलेवासियों के अलावा जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारियों सहित भिलाई स्टील प्लांट, निको, आईसीआईसीआई बैंक, राइस मिल ऐसोसिएशन सहित सभी स्वयं सेवी संस्थाओं एवं उनके प्रतिनिधियों को हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री, सांसद एवं अतिथियों के द्वारा आज के इस वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम को सफल बनाने तथा पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले लोगों का सम्मान भी किया। इसके अंतर्गत समारोह में अतिथियों के द्वारा डाॅ. पद्म जैन, अपर कलेक्टर श्री चंद्रकांत कौशिक, उप वनमण्डलाधिकारी सुश्री डिम्पी बैस, डाॅ. प्रदीप जैन, संयुक्त जिला कार्यालय के अधीक्षक अश्वनी नायक सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारियों के अलावा भिलाई स्टील प्लांट, निको, आईसीआईसीआई बैंक, राइस मिल ऐसोसिएशन एवं पेट्रोल पंप ऐसोसिएशन के प्रतिनिधियों को प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, सांसद भोजराज नाग एवं अन्य अतिथियों के समारोह स्थल में आगमन आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन भी किया गया। कार्यक्रम स्थल में पहुँचने के पश्चात् सर्वप्रथम उप मुख्यमंत्री एवं अतिथियों ने संविधान निर्माता बाबा साहब डाॅ. भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उसे नमन किया।

 

दल्ली राजहरा में किया गया वृहद वृक्षारोपण

0

दल्लीराजहरा – नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा में एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत नपाध्यक्ष तोरण लाल साहू एवं उपाध्यक्ष मनोज दुबे की उपस्थिति व मुख्य आतिथ्य में गोठान वार्ड क्र 13 में लगभग 700 पौधों का वृक्षारोपण किया गया।

वृक्षारोपण कार्यक्रम में मुख्य नगर पालिका अधिकारी भूपेंद्र वारडेकर, पार्षद सुरेश जयसवाल, मेवालाल पटेल, तरुण साहू, भाजपा मंडल अध्यक्ष रामेश्वर साहू, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश दसोड़े, स्वास्थ्य अधिकारी रामगोपाल चंद्राकर, सहायक अभियंता सलीम सिद्दीकी, घनश्याम शर्मा,बुद्धिमान सिंग, सुनील तारम, पी आई यू विक्रांत साहू, अनंत साहू, पंकज चंद्राकर,धरमू बक्शी, सुशील टंडन, देव देवांगन, निर्भयराम नरेटी, चित कुमार, परदेसी देवांगन, नगर पालिका के समस्त अधिकारी कर्मचारी, महिला समूह एवं सफाई मित्र उपस्थित रहेl

शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा की खामियां दूर करने में जुटे जिला पंचायत उपाध्यक्ष बलदेव मंडावी

0
  • जिला पंचायत बस्तर में शिक्षा समिति के सभापति हैं बलदेव मंडावी

जगदलपुर बस्तर जिला पंचायत के उपाध्यक्ष व शिक्षा विभाग सभापति बलदेव मंडावी ने जिले में स्वास्थ्य व शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने पर फोकस करना शुरू कर दिया है। वे गांव गांव जाकर हालात का जायजा ले रहे हैं और कमियों को दूर करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित कर रहे हैं।

जिला पंचायत उपाध्यक्ष एवं सभापति बलदेव मंडावी एक जागरूक जनप्रतिनिधि हैं और जनहित में वे लगातार सक्रिय रहते हैं। वे स्वास्थ्य केंद्रों व स्कूलों में लगातार दबिश दे रहे हैं। श्री मंडावी ने शुक्रवार एवं शनिवार को बकावंड और बास्तानार ब्लाक के अंदरूनी क्षेत्रों के उप स्वास्थ्य केंद्र व बालक बालिका आश्रमों का आकस्मिक निरीक्षण किया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कापानार में डॉक्टर उपस्थित नहीं थे, केवल दो नर्सें उपस्थित थीं। स्टॉफ नर्स भगवती मंडावी व एएनएम सिल्विया एक्का ने उप स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी श्री मंडावी को दी। जिला पंचायत उपाध्यक्ष बलदेव मंडावी ने महिलाओं के सुरक्षित प्रसव, मौसमी बीमारियों की रोकथाम और समय पर स्वास्थ्य केंद्र में उपस्थित रहने के लिए जरूरी दिशा निर्देश दोनों नर्सो को दिए। वहीं श्री मंडावी जब कापानार के दो आश्रमों में पहुंचे तो वहां अधीक्षक अनुपस्थित मिले।  मंडावी में आश्रमों में मौजूद छात्राओं से बातचीत करते हुए प्राथमिक शैक्षणिक गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। उनसे गणवेश व पुस्तक वितरण, भोजन व्यवस्था आदि के बारे में पूछताछ की और विद्यार्थियों को आवश्यक खेल सामग्री के बारे में बताया गया। विद्यालय परिसर की साफ-सफाई, स्वच्छता और भोजन व्यवस्था के बारे में भी जानकारी ली।  मंडावी ने छात्र-छात्राओं से कहा कि यदि कोई अनियमितता या परेशानी होती है, तो वे शिकायत कर सकती हैं। व्यवस्था उपलब्ध कराने की हमारी जिम्मेदारी है और हम उसके लिए लड़ेंगे। उन्होंने छात्र-छात्राओं को पढ़ाई पर ध्यान देने और अपने ब्लॉक का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। उन्हें बताया गया कि इस ब्लॉक को शिक्षा के मामले में पिछड़ा ब्लॉक माना जाता है और हमें सभी को इस पिछड़ेपन से बाहर निकलने के लिए मिलकर लड़ना होगा।

घोड़ा मंदिर वार्ड-13 की समस्याएं दूर करने नपा अध्यक्ष को ज्ञापन

0

दल्लीराजहरा नगर के वार्ड 13 घोड़ा मंदिर की पार्षद अनिता बाई और भाजपा युवा मोर्चा के नगर प्रचार प्रसार मंत्री अनिकेत देशलहरे ने वार्ड के विकास व जन समस्याओं को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष तोरण साहू को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में वार्ड के विकास कार्यों की प्रगति तथा वार्डवासियों की महत्वपूर्ण मांगों का उल्लेख किया गया है। मुख्य रूप से वार्ड में मुख्य मार्ग के गड्ढे व कीचड़ युक्त सड़को के नव निर्माण के लिए व अन्य कई स्थानों में रोड जर्जर हो चुकी है, उनके निर्माण, वार्ड की नलियों की दयनीय स्थिति, नालियों का स्लैब टूटे होने और अन्य समस्याओं का जिक्र किया गया है। भाजपा युवा मोर्चा के नगर प्रचार प्रसार मंत्री अनिकेत देशलहरे ने नगर पालिका अध्यक्ष तोरण साहू से वार्ड 13 की समस्याओ पर चर्चा कर बताया कि सड़क-नाली सुधार बहुत जरूरी है। कई स्थानों पर सड़कों में गढ्ढे हो गए हैं, नालियों की मरम्मत की आवश्यकता है। कचरा न उठने और कूड़ेदानों की कमी से गंदगी फैल रही है। वार्ड के कई हिस्सों में पेयजल आपूर्ति अनियमित होती है, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। लोडिंग आगमन से लेकर आईटी आई तक स्ट्रीट लाइट लगाई जाए ताकि लोगों को रात में आने जाने से परेशानी का सामना करना न पड़े। सामुदायिक स्थल, सड़क किनारे बैठने की व्यवस्था और वार्ड में स्थित बाल उद्यान में बच्चों के खेलने हेतु झूले और ओपन जिम स्थापित किया जाए।पार्षद अनिता बाई ने बताया कि हम इन मांगों को लेकर बार-बार नगर पालिका प्रशासन को अवगत कराते आ रहे हैं। हमें उम्मीद है कि नगर पालिका अध्यक्ष श्री साहू जल्द ही वार्ड में सुधारात्मक कदम उठाएंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि इस ज्ञापन को संबंधित सभी विभागों तक भेजा जाएगा, और पूर्ण समाधान न मिलने तक उनकी नियमित फॉलो‑अप जारी रहेगा। इस मौके पर पार्षद वीरेंद्र साहू व उर्मिला मेश्राम, निर्मल पटेल भी उपस्थित रहे।

MOST POPULAR

HOT NEWS