दल्ली – भारतीय मजदूर संघ के अध्यक्ष किशोर कुमार मायती साथ मिलकर दल्ली मांईस में चल रहे प्लांट मेंटेनेंस के कार्य में कार्यरत श्रमिकों ने ठेकेदार द्वारा कम वेतन देने एवं पूर्व में मिल रही सुविधाओं में कटौती की जाने की शिकायत दल्ली महाप्रबंधक खदान एवं महाप्रबंधक कार्मिक से लिखित में की और उसका तत्काल निराकरण करने की मांग की है।जिस पर प्रबंधन ने तत्काल निराकरण करने की बात कही है।
भारतीय मजदूर संघ के अध्यक्ष किशोर कुमार मायती साथ मिलकर दल्ली मांईस में चल रहे प्लांट मेंटेनेंस के कार्य में कार्यरत श्रमिकों ने ठेकेदार द्वारा कम वेतन देने एवं पूर्व में मिल रही सुविधाओं में कटौती की जाने की शिकायत की है।
श्रीलेखा कंस्ट्रक्शन द्वारा दल्ली यांत्रिकृत खदान में किए जा रहे प्लांट मेंटेनेंस कार्य में कार्यरत कर्मियों का पेमेंट ठेकेदार द्वारा नहीं करने पर विभाग द्वारा जो पेमेंट किया गया है उसमें कम पेमेंट दिया गया है। ईस शिकायत पत्र के माध्यम से हम
सब अधोहस्ताक्षरकर्ता मांग करते हैं कि अतिशीघ्र हमें हमारा मिलने वाले मूल वेतन के बकाया राशि का भुगतान किया जावे, पेमेंट प्राप्त होने पर हमें पता चला कि कुछ भत्ते जैसे नाइट अलाउंस ,साइकिल अलाउंस, ओवरटाइम आदि का भुगतान नहीं किया गया है ।महोदय आज तक हमें इन सभी भत्तों का भुगतान होते आया है ।ऐसे में इस माह विभागीय तौर पर दिए गए पेमेंट में इसे क्यों काटा गया यह समझ से परे है । इस कटौती से हम कर्मियों को 1000 से 3000 तक कम पेमेंट मिला है । अतः हम सब कर्मी आपसे आग्रह करते हैं कि इस कटौती की गई विभिन्न भत्तों की राशि का भुगतान जल्द से जल्द करने की कृपा करें।
भारतीय मजदूर संघ द्वारा दल्ली मांईस में चल रहे प्लांट मेंटेनेंस के कार्य में कार्यरत श्रमिकों ने ठेकेदार द्वारा कम वेतन देने एवं पूर्व में मिल रही सुविधाओं में कटौती की जाने की शिकायत दल्ली महाप्रबंधक से की
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरूर में डायरिया नियंत्रण पखवाड़ा का शुभारंभ किया गया
गुरूर – जगन्नाथ साहू | सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरूर में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ जी आर रावते द्वारा गहन डायरिया नियंत्रण पखवाड़ा का शुभारंभ किया गया उक्त अवसर पर विकास खंड के मितानिन, ब्लॉक समन्वयक मेडिकल ऑफिसर व अन्य व्यक्ति उपस्थित थे खंड चिकित्सा अधिकारी द्वारा गहन डायरिया नियंत्रण पखवाड़ा के मुख्य उद्देश्य 0 से 5 वर्ष के बच्चे में डायरिया से होने वाली मृत्यु को रोकना जिनके लिए समुदाय के लोगो में जन जागरूकता लाना व बच्चो में डायरिया के लक्षण चिन्हों को पहचान कर उचित प्रबंधन करना जिनके लिए मितानिनों द्वारा गृह भ्रमण के दौरान 6 वर्ष से 5 वर्ष के बच्चों के घर भेंट कर आे आर एस, व जिंक की गोली वितरित कर घोल बनाने की आवश्यक विधियों, मात्रा एवम् व्यक्तिगत स्वच्छता जिनके अन्तर्गत हाथ धुलाई , स्तन पान करना , आे आर बनाने की विधि के संबंध व शिक्षा देना मुख्य है साथ ही covid 19 के तहत सामाजिक दूरी बनाए रखना, मास्क का उपयोग आवश्यक सावधानी बरतने दिशा निर्देश जन समुदाय को अपील की जाती है कि वर्षा ऋतु में होने वाले जलजनित बीमारियों के रोक थाम हेतु जल स्रोतों का शुद्धिकरण, पाइपलाइन का संधारण, गली मोहल्लों में अनायास रुके हुए गंदे पानी का निस्तारण, खान पान संबंधी विषयों पर सावधानी बरते जिससे की डायरिया से बच सके
भोजन के पहले व शोच के बाद साबुन से हाथ धोना, खुले में शौच न करे फल व सब्जियों को अच्छी तरह धोकर पकाए बासी भोजन न करे
खाने की चीजों को ढककर रखें दस्त होने पर तत्काल मितानिन व क्षेत्र के ए न एम को सूचित करें व उपचार हेतु स्वास्थ्य केंद्र जाए एवम् आस पास समुदाय के लोगो को जागरूक करे उक्त अवसर पर डॉक्टर लाकेश ,साहू डॉक्टर के बांबेश्वर, योगेश साहू बीपीएम, के आर उरवाशा, पर्वेक्षेक ए कुमारा उपस्थित थे
Breaking News श्रीराम फाइनेंस में धोखाधड़ी के आरोप में दल्ली के दो युवक गिरफ्तार
दल्लीराजहरा – प्राप्त जानकारी के अनुसार दल्ली के दो युवक लोकेश कुमार पिता कोमल कुमार निवासी वार्ड क्रमांक 9 राजहरा व दूसरा आकाश सोनी पिता सतीश सोनी निवासी भंडारी स्कूल के पास राजहरा के रहने वाले हैं।श्रीराम फाइनेंस में मेनेजर के पद पर रहते हुए ग्राहक का पैसा गबन कर रहे थे अर्थात जब ग्राहक पैसा इनके पास जमा करते थे तो ये कंपनी को न देकर अपने पास रख लेते थे और फर्जी रसीद काटकर ग्राहक को दे देते थे कि आपका पैसा कंपनी में जमा हो गया इस तरह से इन्होने लगभग 6 लाख रुपये का गबन किया और जब कंपनी कि ओर से ऑडिट किया गया तब पूरा मामला सामने आया जिसके बाद पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कि गई किन्तु पुलिस के पहुँचने के पहले ही फरार हो गए थे और जहाँ थे लॉक डाउन के कारण फंसे हुए थे और जब लॉक डाउन ख़त्म हुआ घर वापस आने पर मुखबिर से प्राप्त सुचना के आधार पर उनके घर पहुँच कर गिरफ्तार किया गया दल्ली के थाना प्रभारी टी एस पट्टावी ने बताया कि दोनों आरोपी के खिलाफ 138 / 2020 धारा 406, 408, 34 भादवि के तहत मामला दर्ज था |
Big Breaking News CBSE बोर्ड का काफी बड़ा निर्णय 9 से 12 तक के पाठ्यक्रम में की कटौती
नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने शैक्षणिक वर्ष 2020-21 के लिए कक्षा 9 से 12 तक के पाठ्यक्रम को तर्कसंगत बनाया है, COVID-19 की वजह से शैक्षणिक नुकसान के लिए 30% तक की पाठ्यक्रम में की कटौती केंद्रीय केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने मंगलवार को इसकी घोषणा की।
“देश और दुनिया में प्रचलित असाधारण स्थिति को देखते हुए, CBSE को पाठ्यक्रम को संशोधित करने और कक्षा 9 से 12 के छात्रों के लिए पाठ्यक्रम भार को कम करने की सलाह दी गई थी। निर्णय की सहायता के लिए, कुछ सप्ताह पहले सुझाव आमंत्रित किए थे।
“देश और दुनिया में प्रचलित असाधारण स्थिति को देखते हुए, सीबीएसई को सलाह दी गई कि वह पाठ्यक्रम को संशोधित करे और कक्षा 9 से 12 के छात्रों के लिए पाठ्यक्रम भार को कम करे।
“निर्णय की सहायता के लिए, कुछ सप्ताह पहले मैंने सभी शिक्षाविदों से छात्रों के लिए पाठ्यक्रम की कमी पर सुझाव आमंत्रित किए थे और मुझे यह साझा करने में खुशी हो रही है कि हमें 1.5K से अधिक सुझाव प्राप्त हुए। आप सभी को, शानदार प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद।” निशंक ने ट्वीट किया।
इस सत्र 2020-21 के लिए क्लास 9 से 12 के पाठ्यक्रम में 30% की कटौती..
कारण – लॉकडाउन एवं कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लगभग 4 माह से बंद हैं स्कूल्स..
आज केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री श्री रमेश पोखरियाल ने यह बड़ी घोषणा की.
उन्होंने कहा, “सीखने की उपलब्धि के महत्व को देखते हुए, मुख्य अवधारणाओं को बरकरार रखते हुए सिलेबस को 30 प्रतिशत तक तर्कसंगत बनाने का निर्णय लिया गया है।”
देश भर के विश्वविद्यालयों और स्कूलों को 16 मार्च से बंद कर दिया गया है जब केंद्र सरकार ने COVID-19 के प्रकोप को रोकने के उपायों में से एक के रूप में देशव्यापी कक्षा बंद की घोषणा की।
24 मार्च को देशव्यापी तालाबंदी की घोषणा की गई, जो अगले दिन लागू हुई। जबकि सरकार ने कई प्रतिबंधों को कम कर दिया है, स्कूल और कॉलेज बंद रहना जारी है।
Breaking नकली पिस्टल की नोक पर लूटपाट करने वाले आरोपी गिरफ्तार
गुण्डरदेही – प्राप्त जानकारी के अनुसार कल रात 8 बजे शशिकांत ठाकुर ग्राम झीका निवासी द्वारा थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाया गया कि जुनवानी से सिकोसा रेल्वे स्टेशन दनिया रोड़ की तरफ अपने दोस्त मनीष मण्डावी के साथ अपनी एक्टीवा गाडी CG 07 BG 7516 से जा रहे थे, कि एक बिना नंबर की बाइक काले रंग की एचएफ डीलक्स में सवार दो व्यक्ति पिस्टल जैसा दिखने वाले हथियार को कनपटी पर लगाकर पर्स पर रखे 2000 रू नकद लूट कर ले गये।घटना की रिपोर्ट के तत्काल बाद बालोद जिला में नाकाबंदी किया गया। घटना में प्रयुक्त वाहन के आधार पर अज्ञात आरोपी की तलाश ग्राम सिकोसा के आस-पास तथा आरोपियो के भागने के संभावित मार्गो पर की गई। घटना में प्रयुक्त बाइक काले रंग का एच एफ डीलक्स से आरोपी के संदर्भ में जानकारी मुखबीर से प्राप्त हुई, संदेह के आधार पर आरोपी प्रीतम गोयल पिता धनेष्वर गोयल उर्फ छोटू का पता तलाश किया गया जो वह अपने घर में मिला घटना के संदर्भ में पूछताछ करने पर शुरू में इंकार किया पर जब कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने पूरी बात बताई और जब घर कि तलाशी करने पर वही बाइक बरामद कि गई और साथ ही लुट कि रकम व नकली पिस्टल भी जब्त किया गया और दुसरे आरोपी जफर मोहम्मद उर्फ राजा पिता जहीर मोहम्मद को भी गिरफ्तार कर लिया गया आरोपी जफर मोहम्मद उर्फ राजा पहले भी चोरी के मामले में जेल जा चुका है।
Breaking दल्ली राजहरा में सब्जी विक्रेता पर हमला करने वाले चारों आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
दल्ली राजहरा पुलिस सन्तु और उसके दो दोस्त विक्की देवांगन और रवि निषाद पर हमला करने वाले चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है हमलावरों ने तेज धारदार हथियार सीज़र ब्लेड से प्राण घातक हमला किया था | बीती रात कैलाश होटल के पास यह घटना हुई थी जिसमे विक्की देवांगन व रवि निषाद को अभी तक होश नही आया है। वही पुलिस ने आरोपियों पर 307/34 का केस दर्ज किया है |
सन्तु के बताये अनुसार – जो कि वार्ड क्र 22 मछली मार्केट राजहरा में रहता है और मछली ब्रिकी करने का काम करता है दिनांक 06.07.2020 को रात्रि करीब 10.50 बजे दोस्त विक्की देवागंन, रवि निषाद, के साथ कैलाश होटल के पास खडे होकर बात चीत कर रहे थे कि उसी समय शेखर निमर्लकर उर्फ कोण्डल नवीन ठाकुर युसुफ खान और शंकर चारो आये और एक राय होकर सन्तु और उसके दो दोस्तों को जबरन मां बहन की गंदी गदी गालिया दे रहे थे, तब विक्की देवागंन ने उन लोगों को क्यों जबरन गालिया दे रहे हो कहा तब शेखर और नवीन ने धारदार वस्तु सिजर ब्लेड निकालकर जान से मारने की नियत से दोस्त रवि निषाद के उपर प्राणघातक वार कर चोट पहुँचाया हैं जिससे रवि निषाद के पेट के बाये भाग में चोट आयी तथा अतडी बाहर निकल गया तथा खून बह रहा था और दोस्त विक्की देवागंन के बाये हाथ और नीचे जबड़े में चोट आयी हैं, सन्तु को भी उन चारों ने मारने के लिए दौड़ाया पर मौके से भाग गया |
20 लीटर अवैध महुवा शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
डौंडी थाना छेत्र में आये दिन आ रही अवैध शराब की बिक्री की शिकायत मिलने पर बालोद कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे जिला बालोद के निर्देशन एवं श्री ए. के .सिंह जिला आबकारी अधिकारी जिला बालोद के मार्गदर्शन पर वृत्त दल्ली राजहरा के डौंडी थाना छेत्र के अंदरूनी गांवो में आज अवैध मदिरा बिक्री पर सतत कार्यवाही करते हुए आरोपी पुनीत राम पिता दसरू राम उसारे उम्र 50 वर्ष जाति मंगिया महार वार्ड क्रमांक 6 ग्राम उर्झे थाना डौंडी के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए मात्रा 20 लीटर हाथ भट्ठी महुआ मदिरा एवं 10 किलो महुआ लाहन जप्त कर
छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34 (1) ख एवं 34(2)59 क के तहत कारवाही कर आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर कार्यवाही की गई
कार्रवाई के दौरान आपकारी वृत्त दल्ली राजहरा प्रभारी श्री एसआर भांडेकर तथा आपकारी आरक्षक श्री राजेंद्र ठाकुर, दिगंबर बुरा ,देव प्रसाद पटेल तथा वाहन चालक कुलदीप ठाकुर उपस्थित रहे।
शासन के आदेश पर शासकीय संस्थाओं के प्रांगण में रोपे गए मुनगा के पौधे ।
डौंडी :- छत्तीसगढ़ शासन के मंशानुरूप कुपोषण मुक्त राज्य की दिशा निर्देश पर शासकीय संस्थाओं द्वारा डौंडी क्षेत्र में कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। इसी के तहत ग्राम पंचायतों, आंगनबाड़ी व स्कूलों द्वारा शासन की महत्वाकांक्षी योजना तहत मुनगा पौधा वृक्षारोपण महाअभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में ग्राम पंचायत पटेली में सरपंच राधा रावटे, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अनुपी सिहारे, प्रीति साहू तथा वन रक्षक की उपस्थिति में ग्राम के शासकीय संस्थाओं की बागवानीयो में वृहद संख्या पर मुनगा पौधा रोपित किये गए। सरपंच राधा रावटे ने ग्रामवासियों को पर्यावरण संरक्षण का उद्देश्य बताते अपील किया कि – वन को बचाये, पेड़ लगाएं । वन्य प्राणियों की रक्षा करें, चारो ओर हरियाली लाएं। जिससे समाज हमेशा स्वस्थ रहे, स्वच्छ रहें। इसी तरह ब्लाक के सभी ग्राम पंचायतों में यह अभियान तेजी के साथ चलाया जा रहा है।
दल्ली राजहरा पुलिस प्रशासन द्वारा पक्षपातपूर्ण रवैये को लेकर भाजपा द्वारा अनुविभागीय दंडाधिकारी को ज्ञापन सौपा गया
दल्ली राजहरा थाना द्वारा पक्षपातपूर्ण कार्य किया जा रहा है दिनांक 3-Jul-2020 तारीख को भाजयुमो के प्रदेश आह्वान पर प्रदेश भर में कांग्रेस शासन में बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता, किसानो के बोनस न दिए जाने को लेकर का घर के सामने सोशल डिस्टैन्सिंग का पालन करते हुए भाजपा दल्ली राजहरा द्वारा पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया किन्तु पुरे प्रदेश को छोड़कर केवल दल्ली राजहरा के 15 भाजपा कार्यकर्ताओं पर कांग्रेस के बड़े नेताओं के दबाव में आकर FIR की कार्यवाही की गई | जो कि निंदनीय है |
कांग्रेस द्वारा दल्ली राजहरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ जे डी ऑफिस के पास विधि विरुद्ध जमा होकर नारे बाजे कर धरना प्रदर्शन किये है एवं जैन भवन चौक में शव यात्रा का कार्यक्रम भी किया गया था जबकि कोरोना संक्रमण फैलने की स्थिति में धारा 144 Cr P. C. लागू है जिसका खुले रूप से आदेशों का उल्लंघन किया गया है |
जबकि कांग्रेस के कार्यक्रम में जिले एवं प्रदेश के बड़े नेता सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता प्रशासन की उपस्थिति में कार्यक्रम में धारा 144 का उल्लंघन करते हुए कई कार्यक्रम लगातार किये गए किन्तु भाजपा कार्यकर्ताओं की शिकायत के बावजूद उन पर कोई कार्यवाही न किया जाना पुलिस प्रशासन का पक्षपात पूर्ण कार्य स्पष्ट दिखता है |

पुलिस द्वारा झूठी FIR एक दलित युवक पर कर दी गयी जो कि अपनी माता के इलाज कराने के लिए शहर से बाहर गया हुआ था |
अनुविभागीय दंडाधिकारी को ज्ञापन देते समय भाजपा कार्यकर्ताओं में राजेश दसोड़े (सांसद प्रतिनिधि), राकेश द्विवेदी (महामंत्री), किरण सिन्हा, मोनू चौधरी, महेंद्र पिपरे, राजेश काम्बले (पार्षद), परमिला पारकर (पार्षद), सोहद्रा बाई (पार्षद), प्रतिमा नायक (पार्षद), ताम्रध्वज दिवाकर (पार्षद), नीलावती साहू, रमेश गुर्जर, भूपेंद्र श्रीवास, निलेश श्रीवास्तव, सुमीत जैन, शंकर साहू, भगवान जायसवाल, अर्जुन राय, संजय उके, मनीष उइके, संदीप रामटेके आदि उपस्थित रहे |
दल्लीराजहरा भारतीय जनसंघ के संस्थापक पं. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जयंती मनाई गई
दल्लीराजहरा : महान शिक्षाविद, विचारक ,चिंतक ,राजनीतिक एवं भारतीय जनसंघ के संस्थापक पं. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जयंती मनाई गई इस अवसर पर मंडल महामंत्री राकेश द्विवेदी, किरण सिन्हा ,नागेंद्र चौधरी ,सुभद्रा ठाकुर( पार्षद), राजेश कांबले( पार्षद), महिंद्र पिपरे, रमेश गुर्जर, भूपेंद्र श्रीवास शामिल हुए ।






