महिला से 50,000रू लुट करने वाले आरोपी को नारायणपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल | पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 06.01.2021 को दसरी मरकाम पति स्व0 संतोष मरकाम उम्र 38 वर्ष पता कुम्हारपारा नारायणपुर द्वारा थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कि उसके पति के शहीद होने उपरांत शासन से मिले राशि से स्वयं के मकान निर्माण हेतु दिनांक 06.01.2021 को भारतीय स्टेट बैंक नारायणपुर से नगदी रकम 50.000रू अपने खाते से निकाल कर दसरी बाई मरकाम अपने मां गागरी एवं लड़की मीठी के साथ पैदल गौरव पथ रोड होते हुए अपने मां के घर शांति नगर जा रहे थे । दोपहर करीबन 12. 45 बजे शांति नगर चांवल गोदाम के पास पहुचे थे तभी एक सफेद रंग के स्कुटी में सफेद शर्ट पहने हुए व्यक्ति पीछे से आकर दसरी बाई मरकाम के हाथ मे रखे झोला जिसके अन्दर नगदी रकम 50,000 रू, दसरी बाई मरकाम का आधार कार्ड, पेन कार्ड, स्टेट बैंक का पास बुक खाता क 36625633234, घर का चाबी, एक पुरानी नीला रंग का इंटेल मोबाईल झोला मे था को लुट कर ले गया ।
इसके बाद दसरी बाई मरकाम के रिपोर्ट पर तत्काल थाना नारायणपुर में अपराध क0 06/2021 धारा 392 भादवि० कायम कर विवेचना में लिया गया है। अपराध कायमी पश्चात् प्रार्थियां को ले जाकर शहर के सीसी टीवी फुटेज देखकर पहचान कराया गया। बैंक के सीसी टीवी फुटेज देखकर दसरी बाई द्वारा बैंक मे अपने पीछे खड़े व्यक्ति को देख कर पहचान कर बताने की इसी आदमी ने दसरी बाई के साथ लुट किया है।
तत्काल पुरे थाना स्टाफ को शहर मे संदिग्ध आरोपी के पता तलाश हेतु रवाना किया गया एवं संदिग्ध आरोपी लक्की उर्फ तनुज बोस पिता स्व० तपन उम्र 19 वर्ष बोस जाति कायस्त बंगाली सा० गढ़बेंगाल नारायणपुर का पता साजी किया गया पुछताछ में आरोपी द्वारा जुर्म स्वीकार करने से घटना में प्रयुक्त स्कुटी एवं लुट किये गये नगदी रकम 50,000 रू, आधार कार्ड, स्टेट बैंक का पास बुक खाता क 36625633234, घर का चाबी, एक पुरानी नीला रंग का ITEL मोबाईल को आरोपी के पेश करने पर जप्त किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेजा गया है।
असहाय विधवा महिला के साथ 50,000 रू के लुट करने वाले आरोपी को पकड़ने में थाना प्रभारी निरीक्षक टीएस नवरंग, उप निरीक्षक श्रवण कुमार निषाद एवं अन्य स्टॉफ का सराहनीय योगदान रहा है।
दल्ली राजहरा :-भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय महामंत्री एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी के रायपुर आगमन पर अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व सदस्य अनिल खोबरागड़े ने स्वागत करते हुए अपने संगठनात्मक दायित्व के साथ ही प्रदेश नेतृत्व द्वारा दिए गए विभिन्न कार्यक्रमों के क्रियान्वयन सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए केंद्र सरकार द्वारा देश के किसानों के हित में लाए गए तीन प्रावधानों एवं अनुसूचित जाति वर्ग के छात्र छात्राओं हेतु पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति को सीधे उनके खातों में जमा करने एवं प्रतिवर्ष दिए जाने वाले छात्रवृत्ति की राशि 1100 करोड़ से बढ़ाकर 6000करोड़ करने के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा की इस निर्णय से छत्तीसगढ़ प्रदेश के अनुसूचित जाति वर्ग के छात्र-छात्राओं को भी व्यापक लाभ मिलेगा। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल खोबरागड़े नेकेंद्र सरकार द्वारा किसानों मजदूरों एवं अनुसूचित जाति जनजाति वर्ग के लिए चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया ।
जगदलपुर। छत्तीसगढ़ खादी व ग्रामोघोग बोर्ड अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी इन दिनों बस्तर जिले के प्रवास पर आए हुए हैं और इनके प्रवास की जानकारी न तो संगठन को इसकी जानकारी दी ना ही निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को इसकी सूचना दी। इनके द्वारा सांसद, विधायकों को भी खादी एम्पोरियम के उदघाटन की जानकारी दी। वरिष्ठ कांग्रेसी होने के नाते राजेंद्र तिवारी को बोर्ड में अध्यक्ष बनाया गया है किंतु उनके रवैए से कांग्रेसी नेताओं में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त है।सत्ता के मद में चूर ऐसे पैराशूट नेताओं के कारण कार्यकर्ताओं में नाराजगी होना स्वाभाविक है। बस्तर जिला मुख्यालय में ग्रामोधोग विभाग द्वारा भी बस्तर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष लखेश्वर बघेल, सांसद दीपक बैज, विधायक रेखचंद जैन, चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम व विधायक चंदन कश्यप की उपेक्षा की साथ ही नगरपालिक निगम के निर्वाचित महापौर श्रीमती सफीरा साहू व निगम अध्यक्ष श्रीमती कविता साहू को भी कार्यक्रम में आमंत्रित नहीं किया।
जगदलपुर। बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी की पूजा अर्चना कर आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने बस्तर सहित प्रदेशवासियों के खुशहाली के लिए आर्शिवाद मांगा। बुधवार दोपहर को बस्तर जिले के प्रवास पर आए छत्तीसगढ़ सरकार के केबिनेट मंत्री कवासी लखमा अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार के साथ दंतेश्वरी मंदिर पहुंचे और विशेष पूजा अर्चना व आरती में शामिल हुए। इस दौरान शहर अध्यक्ष राजीव शर्मा, ग्रामीण अध्यक्ष बलराम मौर्य, चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम, महापौर श्रीमती सफीरा साहू, निगम अध्यक्ष श्रीमती कविता साहू, निगम स्वच्छता सभापति विक्रम सिंह डांगी, सत्तार अली,राजेश चौहान, ओंकार जयसवाल सहित अन्य नेतागण उपस्थित थे।
पूर्व मंत्री के परिवार को ढांढस बंधाने पहुंचे कांग्रेसी, अविभाजित मध्यप्रदेश सरकार के आबकारी व वाणिज्य कर मंत्री झीतरुराम बघेल का निधन विगत दिनों हो गया था जिनके बकावंड ब्लाक के मूली ग्राम में स्थित निवास पर पहुंच कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मंत्री कवासी लखमा स्व.बघेल के साथ किये कार्यो का विस्मरण करते हुए कहा कि सादगीपूर्ण जीवन व्यतीत कर उन्होंने एक आदर्श स्थापित किया जिनकी कमी कांग्रेस को आजीवन खटकते रहेगी।क्रेड़ा अध्यक्ष स्वर्णकार,शहर अध्यक्ष राजीव शर्मा, चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम, महापौर श्रीमती सफीरा साहू, निगम अध्यक्ष कविता साहू ने भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस दौरान परिवार जनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया।
बालोद – जिला बालोद अंतर्गत आवागमन के दौरान हो रहे सड़क दुर्घटनाओं के मद्देनजर दिनांक 06.01.2021 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बालोद श्री जितेन्द्र सिंह मीणा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दौलत राम पोर्ते, जिला परिवहन अधिकारी बालोद रविन्द्र ठाकुर, सब इंजीनियर पीडब्ल्यूडी मनीष जांगडे, निरीक्षक चेतन साहू थाना प्रभारी रनचिरई एवं सहायक उप निरीक्षक भुजबल साहू, थाना गुरूर के द्वारा गुण्डरदेही से धमतरी बार्डर देवकोट तक सड़क का बारीकी से निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान दुर्घटनाजन्य स्थानों-(1) गुण्डरदेही सब्जी मार्केट मेन रोड़ के पास (2) खल्लारी आई.टी.आई. के सामने मेन रोड़ (3) मुंदेरा चौक मेन रोड़ धमतरी मार्ग (4) कलंगपुर राईस मिल के सामने मेन रोड़ (5) रनचिरई-भाठागांव जाने का मार्ग (6) रजोली मेन रोड़ धमतरी मार्ग (7) मोखा-बटरेल मेन रोड़ (8) मोखा-पिरकीपार मेन रोड़ (9)
कोसागोंदी तालाब-बांध के पास (10) अरमरीकला बस स्टैण्ड मेन रोड़ (11) गुरूर जाने का मार्ग मेन रोड़ अरमरीकला (12) अरमरीकला पेट्रोल पंप के पास (13) अरमरीकला से छोटे अरमरीकला मोड़ (14) सनौद बस स्टैण्ड धमतरी रोड़ (15) सनौद बिजली ऑफिस के पास (16) सनौद से बोहारा मोड़ मेन रोड़ (17) पलारी स्कूल के पास मेन रोड़ (18) देवकोट तिराहा को चिन्हांकित किया गया है।
दुर्घटना रोकने हेतु स्टेट हाईवे पर मिलने वाले च्डळैल् सड़क पर रम्बल स्ट्रीप (ब्रेकर) लगाया जायेगा। दुर्घटना में कमी लाने तथा सड़क सुरक्षा हेतु आवश्यकतानुसार संकेतक बोर्ड, रिफ्लेक्टर, गति अवरोधक, स्पीड लिमिट का बोर्ड, टर्निंग इंडिकेटर का बोर्ड तथा सड़क सुरक्षा हेतु आवश्यक कार्य कराया जाकर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु सार्थक पहल की जा रही है।
शहर में अमरीश सिंह राजपुत व उसके अन्य साथियों द्वारा शहर में लोगों के साथ मारपीट लड़ाई झगड़ा, गाली-गालौच, तोड़फोड़ करने की शिकायतें थाना कोतवाली जगदलपुर को लगातार प्राप्त हो रही थी इस प्रकार की प्राप्त शिकायतों पर अमरीश सिंह राजपुत व उसके साथी-गणेश सोनी व अन्य के खिलाफ थाना कोतवाली जगदलपुर में अपराध कमांक- 506/2020 धारा 294,323, 506-बी, भादवि0 3(1)(द), 3(1)(4) एससी/एसटी एक्ट तथा अपराध कमांक-08/2021 धारा 294,323,506-बी,427,34 भादवि0 दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
जिस पर पुलिस अधीक्षक महोदय, श्री दीपक झा व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में उपनिरीक्षक पीयुष बघेल हमराह स्टाफ उनि0 होरीलाल नाविक, सउनि0 नीलाम्बर नाग, आरक्षक क्रमांक-1307 प्रकाश नायक, आर0क0 1093 रवि सरदार, नगर सैनिक शिव यादव के टीम द्वारा आरोपियों की लगातार पता साजी किया जा रहा था। पता तलाश के दौरान आज दिनांक 06.01.2021 को आरोपी अमरीश सिंह राजपूत पिता रनवीर सिंह राजपूत उम्र 46 वर्ष निवासी दीनदयाल उपाध्याय नगर जगदलपुर को विधिवत् गिरफ्तारी के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। मामले के अन्य फरार आरोपियों का शहर के विभिन्न स्थानों में पतासाजी खोजबीन की जा रही है।
जगदलपुर । भारतीय जनता पार्टी जगदलपुर मंडल द्वारा सुरेश गुप्ता के नेतृत्व में जगदलपुर के आड़ावाल पर स्थित आरटीओ ऑफिस में जाकर ओवरलोड के नाम पर अवैध वसूली को बंद करने एवं पूर्व में हुए लोकार्पण के शिलालेख में सुधार हेतु ज्ञापन सौंपा गया नगर मंडल भाजपा द्वारा अपने ज्ञापन में कहा गया की आपके अधीनस्थ कर्मचारियों और प्रभारियों के द्वारा जिले के अंतर्गत ओवरलोड के रोकथाम के नाम पर लोकल बिल्डिंग मटेरियल के परिवहन कर्ताओं से बहुत बड़े पैमाने पर अवैध वसूली की जा रही है किसी भी रेत खदान गिट्टी खदान या डामर मिक्स प्लांट जैसे जगह पर या कंस्ट्रक्शन कंपनियों के यहां कोई धर्म कांटा नहीं लगा हुआ है अलग-अलग वस्तु का अलग-अलग माप होता है रेत खदान से रेत निकालने के दौरान पानी की मात्रा उसमें बहुतायत में होती है ऐसे में इन परिवहन कर्ताओं को रोककर इन्हें कानून का
भय दिखाकर बड़े पैमाने पर आपके संरक्षण में आप के अधिकारियों के द्वारा मोटी रकम की वसूली की जा रही है प्रदेश की कांग्रेस सरकार के जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों/ स्थानीय कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों की चुप्पी से प्रतीत होता है कि उनकी हिस्सेदारी अवैध वसूली में है और आरटीओ विभाग को भ्रष्टाचार करने का पूरा संरक्षण प्राप्त है आरटीओ विभाग को मोटी रकम लेने की खुली छूट देकर भ्रष्टाचार की सारी सीमाएं कांग्रेस के नेताओं को खुश करने के लिए भ्रष्टाचार को पूरी चरम पर पहुंचा दिया है भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल और नगरनार मंडल यह मांग करता है कि लोकल में जो परिवहन करता है जो खदानों से रेत गिट्टी मिट्टी का परिवहन कर रहे हैं जहां पर किसी प्रकार का तोल की व्यवस्था नहीं है और हर वस्तु का अलग-अलग माफ है इन्हीं ओवरलोड के नाम पर परेशान ना किया जाए आरटीओ कार्यालय परिसर के लोकार्पण 3 फरवरी 2013 में लगी शिलालेख पट्टी का जिसमें तत्कालीन प्रदेश के मुखिया डॉ रमन सिंह तत्कालीन परिवहन मंत्री राजेश मुणत,अमर अग्रवाल, बृजमोहन अग्रवाल, केदार कश्यप ,विक्रम उसेंडी, दिनेश कश्यप ,संतोष बाफना, श्रीनिवास राव मद्दी,सुभाउ कश्यप, बैदूराम कश्यप ,किरण देव एवं क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के नामों में पूर्वाग्रहों से ग्रसित होकर कुटिल मानसिकता के विरोधियों द्वारा अभद्र रूप से इनके नामों में छेड़छाड़ की गई है जो अत्यंत निंदनीय एवं अपमानजनक है जिसका सुधार सात दिवस के अंतर्गत आपके द्वारा सुधार किया जाए अन्यथा भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता इसी वाले को पूर्ण पूर्व की भांति शिलालेख में सुधार करेंगे।
इस विरोध में मुख्य रूप से नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता नगरनार मंडल अध्यक्ष सुब्रतो विश्वास महामंत्री संग्राम सिंह राणा, राधेश्याम पद्रे, मनोहर दत्त तिवारी, राकेश तिवारी, आशुतोष पाल, कमल पटवा, अभय दीक्षित, अतुल सिम्हा, शशि नाथ पाठक ,मनोज जंगम, गणेश काले, रोशन झा, प्रकाश रावल, धीरज मेहरा, रघु सेठिया, सूरज नाथ, विकास सिरदार, गणेश नागवंशी, रूपेश समरथ,धनराज नायडू ,महेंद्र सेठिया,तपन राय,सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।
यूरिया खाद सप्लाई करनें के नाम पर कृषि केन्द्र के व्यापारियों से एडवांस लेकर ठगी करने वाले अन्तर्राज्यीय गैंग के 02 आरोपियों को मीरा रोड मुम्बई से बालोद पुलिस ने किया गिरफ्तार ।
इंटरनेट से कृषि केन्द्रों के मोबाईल नम्बर तथा अन्य विवरण प्राप्त कर ग्रामीण अंचल के व्यापारियो को बनाता था निशाना ।
आरोपी ट्रेवल एंजेसी से ऑनलाईन कार बुक कर पेमेंट लेने ट्रेवल एंजेसी के ड्रायवर को ही भेजता था व्यापारी के दुकान तक।
जल्दी कैश आदि ऑनलाईन पेमेंट सेटलमेंट एंजेसी से अपने खाते में पैसे ट्रांसफर कराता था आरोपी।
बालोद जिला के थाना गुण्डरदेही, चौकी कंवर थाना गुरूर एवं थाना देवरी क्षेत्र के तीन अलग-अलग कृषि केन्द्र व्यापारियों से किया गया है ठगी, तीनो थानो मे है मामला दर्ज।
आरोपियो द्वारा राज्य के सरगुजा, जषपुर व अन्य जिलो मे भी यूरिया सप्लाई के नाम पर राशि एडवांस लेकर किया गया है ठगी।
आरोपी का यूरिया खाद के पैतृक व्यवसाय का पूर्व के अनुभव का दुरूपयोग कर देता था वारदात को अंजाम।
आरोपी का डांस बार जाने का शौकीन होने तथा घर के व्यवसाय में रूपये पैसे की गड़बड़ी को लेकर घर वालो से विवाद होने पर घर से लगभग डेढ़ वर्षो से बाहर है आरोपी।
आरोपियों ने किस प्रकार ठगी की –
थाना गुण्डरदेही क्षेत्र में दिनांक 13.07.2020 को आरोपी अपने मोबाईल नम्बर से अतुल फर्टीलाईजर के नाम पर रवि कृषि केन्द्र गुण्डरदेही के संचालक ललित जैन ग्राम-सिकोसा के मोबाईल नम्बर 9424116466 में फोन लगाकर यूरिया खाद के रायपुर में रेक लगने के संबंध में बताया, जिस पर 400 यूरिया बोरी खाद की खरीदी के संबंध में बात कर 80000 हजार रूपये एडवांस लेने के लिए ट्रेवल एजेंसी दुर्ग से संपर्क कर एक ड्रायबर को मुझे दुर्ग से गुण्डरदेही जाना है, कहकर ड्रायवर को गुण्डरदेही बुलाया जब वह गुण्डरदेही गया तो आरोपी ने ड्रायवर को बोला कि तुम गये हो तो लक्ष्मी कृषि केन्द्र जाना तथा वहां से 80000 हजार लेकर आना है, कहने पर ड्रायवर वहां जाकर रूपये ले आया तथा अपना किराया भाडा काटकर 78500 रूपये दुर्ग के टूर एण्ड ट्रेवल के संचालक कुकरेजा के पास छोड दिया जिसे संचालक 1200 रूपये अपना कमीषन काटकर 77300 रू. आरोपी गौरव अग्रवाल के एकाउण्ट नम्बर 371801501714 में जमा कर दिया। जिसे आरोपी ने अपने साला सचिन कुमार पिता राजेष कुमार के खाता नम्बर 051401511704 में ट्रान्सफर कर दिया था। आरोपी और उसका साला सचिन उक्त लेनदेन में साथ-साथ काम करते थे। इस प्रकार दोनो आरोपी द्वारा कृषि केन्द्र के संचालक ललित जैन को 80000 रू. लेकर खाद नही पहुंचाकर उसके साथ धोखाधड़ी किया गया है, जिस पर गुण्डरदेही में अपराध क्रमांक-307/2020,धारा-420 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
इसी प्रकार आरोपी इन्टरनेट से मोबाईल नम्बर तथा अन्य विवरण निकालकर दिनांक 24.07.2020 को चौकी कंवर थाना गुरूर क्षेत्र के एकता कृषि केन्द्र सनौद के संचालक संतोष गंगबेर पिता हरखराम गंगबेर के मोबाईल में मुरादाबाद के अपने एक दोस्त के नाम से लिये मोबाईल नम्बर 7786854328 से स्वयं को मनीष मधु फर्टीलाईजर का सेल्समैन बताकर 1200 बोरी यूरिया खाद का सौदा तय कर एडवांस 150000 रूपये राज इन्टर प्राईजेस बादषाहपुर गुडगांव के खाता नम्बर 917020055559530 में 3 प्रतिषत के कमीषन पर गाड़ी ड्रायवर तथा पैसा ट्रांसफर करने वाले का कमीषन कटवाकर 142800 रूपये ट्रांसफर कराया। बाद में उक्त राषि को राज इंटरप्राईजेस से नगद प्राप्त कर एकता कृषि केन्द्र के संचालक से धोखाधडी़ किया है,जिस पर प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना गुरूर चौकी कंवर के अपराध क्रंमाक-321/2020, धारा-420 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
इसी प्रकार इन्टरनेट पर ही सर्च कर मोबाईल नम्बर व विवरण निकालकर आरोपी ने दिनांक 06.08.2020 को थाना देवरी क्षेत्र के पटेल कृषि केन्द्र नाहंदा के संचालक टुमन लाल पटेल पिता स्व. पंचूराम पटेल ग्राम नांहदा के मोबाईल में अपने मोबाईल नम्बर 9311542066 से स्वयं को अतुल इंटरप्राईजेस रायपुर का संचालक बताकर रायपुर में खाद रेक लगी है जिसमें खाद के लिए एडवांस के तौर पर 60000 रूपये का सौदा तय कर गाड़ी ड्रायवर एवं पैसा ट्रांसफर करने वाले का कमीषन कटवाकर 58500रू. आरोपी अपने आईसीआईसीआई बैंक के खाता क्रमांक 371801501714 में ट्रांसफर करवाकर धोखाधड़ी किया गया है, प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना देवरी के अपराध क्रमांक-105/2020 धारा-420 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।
आरोपियों को खाद के नाम पर ठगी करने का तरीका क्यों सूझा –
आरोपी गौरव अग्रवाल का पूर्व में पत्थल गांव, जिला जषपुर में यूरिया खाद व अन्य रासायनिक उर्वरक बेचने का दुकान था। उक्त अनुभव का उपयोग करते हुए आरोपी इन्टरनेट से एरिया वाईज कृषि केन्द्रो के संबंध में जानकारी प्राप्त कर, कृषि केन्द्रो के संचालकों का मोबाईल नम्बर प्राप्त कर उन्हें फोन करके यूरिया सप्लाई करने विष्वास मे लेकर संचालकों से एडवांस रूपये लेकर यूरिया खाद न भेजकर उनसे ठगी किया करता था। इसके लिए वह इन्टरनेट से क्षेत्र विषेष के ट्रेवल एजेंसी का विवरण प्राप्त कर उनसे ऑनलाईन गाड़ी बुक कराकर गाड़ी के ड्रायवर के माध्यम से रूपये उठवाता था। बाद में उक्त रूपये को जल्दीकैष जैसे कैष सैटलमैंट एजेंसी के माध्यम से अपने या किसी अन्य के एकाउण्ट में लेता था। ट्रेवल एजेंसी तथा कैष सैटलमैंट एजेंसी अपना-अपना कमीषन काटकर आरोपी के एकाउण्ट में पैसे भेजा करते थे। आरोपी पकड़ में न आये इसलिए आगरा, दिल्ली, गुड़गांव, फरीदाबाद, कलकत्ता तथा मुम्बई जैसे शहरों में थोडे समय के लिए रहकर अपना ठिकाना बदलते रहता था।
जिला बालोद के तीन अलग-अलग थानो में पंजीबद्ध उक्त अपराधों के विवेचना के क्रम में आरोपियों की पतासाजी व गिरफ्तारी हेतु सायबर सेल बालोद से तकनीकी विवरण तथा आरोपी के बैंक खाता का आहरण विवरण प्राप्त कर उसका अध्ययन कर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बालोद के निर्देषन में विषेष टीम मुम्बई भेजी गई थी। जो मुम्बई में मीरा रोड स्थित आरोपी के ठिकाने से बडी सजकता से उन्हे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय ठाणे से 02 नफर आरोपियों गौरव अग्रवाल पिता पवन अग्रवाल एवं सचिन कुमार पिता राजेष कुमार को ट्रांजिट रिमांड प्राप्त कर बालोद लाया गया। पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा जिला के अलावा जिला सरगुजा तथा जिला जसपुर में भी समान प्रकार के अपराध घटित करना बताया गया। संबधित जिलो को इस तारतम्य में सूचित किया गया है। आरोपी के कब्जे से एक रेडमी ।7 और एक वीवो ल्11 मोबाईल हैण्डसेट जप्त किया गया है तथा मामले के अग्रिम विवेचना में आरोपी का पुलिस रिमांड लेकर धोखाधड़ी कर प्राप्त किये रूपयों की बरामदगी की जानी है।
उक्त धोखाधड़ी के प्रकरण को सुलझाने व आरोपियो की गिरफ्तारी मे डीएसपी श्री दिनेष कुमार सिन्हा, निरीक्षक श्री रोहित मालेकर , निरीक्षक श्री नवीन बोरकर, उप निरीक्षक कैलाष चन्द्र मरई, सहायक उपनिरीक्षक श्री भूजबल साहू , प्रधान आरक्षक राकेष साहू , सायबर सेल से प्रधान आरक्षक रूमलाल चुरेन्द्र , आरक्षक पूरन देवंागन, आरक्षक योगेष पटेल ,आरक्षक विपिन गुप्ता, आरक्षक राहुल मनहरे का सराहनीय भूमिका रहा
बालोद – मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला बालोद द्वारा छत्तीसगढ़ मैदानी स्वास्थ्य कर्मचारी संघ जिला बालोद से सौजन्य मुलाकात करते हुए नव वर्ष की शुभकामनाये दी गई | जिलाध्यक्ष रेखू राम साहू ने स्वास्थ्य कर्मचारियों की समस्याओं से अवगत कराया | जिसमे मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ जे पी मेश्राम ने शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया |
भेंट करने वालों में कार्यकारी प्रांताध्यक्ष चंद्रकिशोर साहू, जिला महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष सेवती चन्दन, महिला प्रकोष्ठ प्रांतीय अध्यक्ष इला दीवान, लोहारा ब्लाक अध्यक्ष गोपाल साहू, उपाध्यक्ष थलेश साहू सहित स्वास्थ्य कर्मचारी उपस्थित थे |
गुरूर :- मॉ बहादुर कलारिन कला एवं विज्ञान महाविद्यालय गुरूर, जिला-बालोद (छ.ग.) दिनांक 06/01//2021 दिन बुधवार को अनुसूचित जाति विकास परिषद छ.ग. उक्त कार्यक्रम गांधी सभा मैदान धमतरी छ.ग. में आयोजित हुआ जिसमें महाविद्यालय डॉ. नाजमा बेगम प्राचार्य व राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी को आज राज्य सभा सासंद फूलो देवी नेताम के द्वारा अनुसूचित जाति विकास परिषद छ.ग. फातिमा शेख सम्मान शिक्षक अवार्ड से सम्मान किया गया है। डॉ. नाजमा बेगम को सम्मान प्राप्त होने के लिये महाविद्यालय परिवार की ओर से प्रो. एम.एल. सिन्हा, श्रीमती अनिता साहू, श्री रामस्वरूप सिन्हा, श्री टीकम शहरे, श्री किरण कुमार यादव, श्री यश्वंत पटेल, श्री खेमप्रकाश कटेन्द्र, श्री यज्ञदत्त साहू, श्री नरेन्द्र कुमार खोब्रागडे, श्री हुमन गंजीर, श्री राकेश कुमार पारकर, रासेयो स्वयंसेवक कु. उपासना, अजय कुमार, प्रशांत कुमार ,हेमन्त कुमार, कु. गीतेश्वरी, कु. प्रियंका, कु. सुमन एवं महाविद्यालयीन छात्र/छात्राएं इन सभी ने बधाई दी।