City Media - Page 41 of 1803 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 41

चित्रकोट के सरपंच को प्रताड़ित कर रहे हैं अधिकारी, पढ़े लिखे और जागरूक जनप्रतिनिधियों टारगेट कर रहे हैं अफसर – हरीश कवासी…

0

चित्रकोट में मॉडल शौचालय निर्माण को लेकर सरपंच पर लगाए गए आरोपों एवं उनके खिलाफ दर्ज कराई गई एफआईआर को लेकर सुकमा के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश कवासी ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। श्री कवासी ने कहा है कि शासन, प्रशासन द्वारा बस्तर के जागरूक और पढ़े लिखे जनप्रतिनिधियों की आवाज दबाने और उन्हें डराने धमकाने का काम भाजपा सरकार कर रही है। पांचवीं अनुसूची और पेशा कानून का उल्लंघन कर अधिकारी स्थानीय शासन और जनप्रतिनिधियों पर अपनी मर्जी थोप रहे हैं।

श्री कवासी ने कहा कि ग्राम पंचायत चित्रकोट के सरपंच पर जिस प्रकार बिना पूर्ण तथ्यात्मक जांच के एफआईआर दर्ज की गई है, वह प्रशासनिक प्रक्रियाओं पर गंभीर प्रश्न खड़ा करती है। मामला पंचायत की अनुमति के बिना ही चित्रकोट में मॉडल शौचालय निर्माण कार्य कराए जाने का है। इसे लेकर सरपंच एवं पंचायत प्रतिनिधियों के सवाल पूछने पर एसडीओ, ठेकेदार द्वारा विवाद की स्थिति उत्पन्न कर सरपंच के खिलाफ कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि बस्तर 5वीं अनुसूचित क्षेत्र है और यहां ग्रामसभा की अनुमति के बिना कोई कार्य नहीं कराया जा सकता। जनप्रतिनिधियों द्वारा पांचवीं अनुसूची और पेशा कानून के तहत कार्य को रोके जाने से इस तरह की कार्रवाई कराया जाना उचित नहीं है।

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश कवासी ने कहा है कि एसडीओ, ठेकेदार द्वारा चित्रकोट में ग्रामसभा की बिना अनुमति के मॉडल शौचालय निर्माण कार्य कराना 5वीं अनुसूचित क्षेत्र और पेसा कानून का उल्लंघन है। इसको लेकर जागरूक सरपंच द्वारा निर्माण कार्य के संबंध में सवाल पूछने पर, एफआईआर करवा देना निंदनीय है। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत में चल रहे विकास कार्य जनहित के लिए होते हैं और सरपंच हमेशा पारदर्शिता के साथ काम करते आए हैं। मॉडल शौचालय निर्माण सहित अन्य कार्य पंचायत की सहमति और ग्रामीणों की आवश्यकता को ध्यान में रखकर किए जाने चाहिए।

जिला प्रशासन से कवासी का आग्रह – कांग्रेस नेता हरीश कवासी ने आगे कहा कि कुछ तत्व पंचायत एवं प्रशासन के बीच भ्रम की स्थिति पैदा कर विकास कार्यों को बाधित करना चाहते हैं। हम स्पष्ट कहना चाहते हैं कि किसी भी सरपंच या पंचायत प्रतिनिधि के खिलाफ कार्रवाई तथ्यों और निष्पक्ष जांच के आधार पर ही होनी चाहिए। केवल ठेकेदार या किसी एक पक्ष की शिकायत पर एकतरफा कार्रवाई लोकतांत्रिक प्रक्रिया के विरुद्ध है। हरीश कवासी ने जिला प्रशासन से आग्रह किया है कि मामले की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए, सभी पक्षों की बात निष्पक्ष रूप से सुनी जाए, और जब तक तथ्य स्पष्ट न हों, पंचायत के चुने हुए प्रतिनिधियों की गरिमा और अधिकारों का सम्मान बनाए रखा जाए। उन्होंने कहा किहम सरपंच और पंचायत संस्था के साथ खड़े हैं। विकास कार्य किसी भी कीमत पर रुकने नहीं दिए जाएंगे। यदि पंचायत प्रतिनिधि ही असुरक्षित होंगे तो ग्रामीण विकास संभव नहीं हो सकेगा। अंत में श्री कवासी ने ग्रामीणों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से दूर रहने अपील की तथा आश्वस्त किया कि हम जनहित और पंचायतों की मजबूती के लिए सदैव प्रतिबद्ध हैं।

महापौर ने संजय पांडे ने ठेकेदार को लगाई फटकार, निर्माण कार्यों की जांच के निर्देश…

0
  • – जनहित के कार्यों को गति देना ही हमारी पहली प्राथमिकता – संजय पांडे…

:महापौर संजय पाण्डे ने मंगलवार को नगर निगम टीम के साथ शहर के महारानी वार्ड, सिविल लाइन वार्ड, वीर सावरकर वार्ड, भगतसिंह वार्ड तथा शांति नगर वार्ड का दौरा कर चल रहे विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों को देखा। इस दौरान महापौर ने अधिकारियों से कहा प्रत्येक कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप, समयबद्ध तथा जनसुविधा को केंद्र में रखकर पूरा किया जाए।महारानी वार्ड में महापौर ने नाली, सड़क तथा अन्य चल रहे निर्माण कार्यों को देखा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि कार्य की प्रगति का नियमित रूप से मॉनिटरिंग की जाए और गुणवत्ता पर किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य पूर्ण हों ताकि नागरिकों को शीघ्र सुविधा मिल सके। महापौर श्री पाण्डे ने शांतिनगर वार्ड में निर्माणाधीन कार्यों का अवलोकन किया। कार्य में लापरवाही बरतने को लेकर संबंधित ठेकेदार को फटकार लगाई।

कार्यपालन अभियंता गोपाल भारद्वाज से कहा समस्त निर्माण कार्यों की बारीकी से जांच के साथ ही गुणवत्ता की जांच हो। बिना गुणवत्ता की जांच के कोई भी बिल प्रस्तुत न किया जाए। सड़क किनारे फैले मलबे को तुरंत हटाने के निर्देश देते हुए उन्होंने स्पष्ट कहा कि निर्माण कार्यों में पाई गई किसी भी तकनीकी या संरचनात्मक त्रुटि को शीघ्र दूर किया जाए। उन्होंने इंजीनियरिंग टीम से कहा कि कार्यों को मानक व गुणवत्ता के साथ तय समय पर पूरा करना अत्यंत आवश्यक है। निरीक्षण के दौरान महापौर ने यह भी कहा कि शहर के विकास कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता दोनों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। टीम के सदस्यों ने विभिन्न स्थलों का जायजा लिया।

अधिकारी रखें गुणवत्ता का ध्यान- संजय पाण्डे ने कहा जनहित के कार्यों को गति देना और गुणवत्ता सुनिश्चित करना हमारी पहली प्राथमिकता है। शहर के प्रत्येक वार्ड में विकास कार्य तेजी से चल रहे हैं। अधिकारियों से कहा गया कि सभी कार्य मानक के अनुसार, समय पर और जनता की सुविधा को ध्यान में रखकर पूरे किए जाएं। किसी भी प्रकार की लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निगम आयुक्त प्रवीण कुमार वर्मा ने कहा नगर निगम की तकनीकी टीम द्वारा सभी निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी की जा रही है। जिन स्थानों पर सुधार या अतिरिक्त संसाधनों की आवश्यकता है, उसे तुरंत पूरा किया जा रहा है। हमारा प्रयास है कि सभी विकास कार्यों को उच्च गुणवत्ता के साथ जल्द से जल्द पूरा कर नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। इस अवसर पर नगर निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, एमआईसी सदस्य निर्मल पाणिग्रही, सुरेश गुप्ता, राणा घोष, संजय विश्वकर्मा, नगर निगम आयुक्त प्रवीण कुमार वर्मा, पार्षद पितामह नायक, कार्यपालन अभियंता गोपाल भारद्वाज, इंजीनियर अशोक कोर्राम, अमर सिंह उपस्थित रहे।

बकावंड एसडीएम वर्मा का “ऑपरेशन धान” जारी; ओड़िशा से धान लाकर बस्तर में खपाने की साजिश नाकाम, तीसरे दिन भी 35 क्विंटल अवैध धान किया जप्त – अर्जुन झा…

0

एसडीएम मनीष वर्मा का “ऑपरेशन धान” तीसरे दिन भी जारी रहा। 2 दिसंबर को तड़के 3 बजे जब पूरा क्षेत्र गहरी नींद में था, तब उड़ीसा–छत्तीसगढ़ सीमा पर टीम वर्मा ने सर्जिकल स्ट्राइक करते हुए धान भरे एक पिकअप वाहन को पकड़ा। इस वाहन पर 35 क्विंटल धान था, जिसे वाहन समेत जप्त कर लिया गया।बस्तर कलेक्टर हरिस एस के निर्देश पर बकावंड एसडीएम मनीष वर्मा और उनकी टीम में शामिल अधिकारी कर्मचारी पूरी रात चौकसी कर धान के अवैध परिवहन एवं विक्रय करने वालों को लगातार पकड़ रहे हैं। टीम को आज एक और जबर्दस्त सफलता मिली। करपावंड तहसील अंतर्गत ग्राम मारीगुड़ा में उड़ीसा की ओर से आ रहे एक पिकअप वाहन को रोककर जांच की गई, जिसमें भारी मात्रा में धान लदा मिला। तड़के 3 बजे तेज रफ्तार पिकअप वाहन ओडी 24 जे 8654 संदिग्ध तरीके से सीमा पार करता दिखा।

रोके जाने पर ड्राइवर चंदन साव पिता चंदीप साव, निवासी डोडरा, भीमागुड़ा, जिला नवरंगपुर (उड़ीसा) वाहन में लगभग 35 क्विंटल धान ले जाते पकड़ा गया।जांच में सामने आया कि चालक के पास धान की खरीदी बिक्री और परिवहन का दस्तावेज नहीं था। धान और पिकअप को जप्त कर मामला थाना करपावंड सुपुर्द किया गया। पिछले कुछ दिनों में सीमा पार बढ़ती अवैध गतिविधियों को देखते हुए अधिकारियों ने साफ चेतावनी दी है कि कार्रवाई और ज्यादा कड़ी होगी। तीन दिनों में कुल 11 गाड़ियां जप्त की जा चुकी है। यह आंकड़ा बताता है कि प्रशासन अब किसी भी स्तर पर कोताही बरतने के मूड में नहीं है।लगे रहिए एसडीएम साहब उड़ीसा से होने वाली अवैध धान ढुलाई की वजह से वर्षों से परेशान स्थानीय किसान अब राहत महसूस कर रहे हैं।

लगातार हो रही कार्रवाई ने उनके मन में नया भरोसा जगाया है। ग्रामीणों और किसानों की प्रतिक्रिया कुछ इस तरह रही- एक किसान ने कहा कि अब तक रुपहले फिल्मी पर्दे पर हीरो देखते आ रहे थे, अब असली हीरो को मैदान पर दिख रहे हैं। वहीं एक अन्य किसान ने कहा- एसडीएम साहब की ताबड़तोड़ कार्रवाई ने हमारी फसल को सुरक्षित किया है।एसडीएम के नेतृत्व में की जा रही लगातार कार्रवाइयों ने पूरे क्षेत्र में सख्त संदेश दे दिया है कि अवैध धंधे अब नहीं चलने वाले। बकावंड प्रशासन का “ऑपरेशन धान” एक साफ संदेश देता है कि सीमा पार से धान की अवैध ढुलाई करने वाले अब सुरक्षित नहीं। प्रशासन लगातार सक्रिय है और यह कड़ा एक्शन आने वाले दिनों में और तेज होने की संभावना है।

बकावंड एसडीएम वर्मा का“ऑपरेशन धान” जारी; ओड़िशा से धान लाकर बस्तर में खपाने की साजिश नाकाम, तीसरे दिन भी 35 क्विंटल अवैध धान किया जप्त – अर्जुन झा…

0

एसडीएम मनीष वर्मा का “ऑपरेशन धान” तीसरे दिन भी जारी रहा। 2 दिसंबर को तड़के 3 बजे जब पूरा क्षेत्र गहरी नींद में था, तब उड़ीसा–छत्तीसगढ़ सीमा पर टीम वर्मा ने सर्जिकल स्ट्राइक करते हुए धान भरे एक पिकअप वाहन को पकड़ा। इस वाहन पर 35 क्विंटल धान था, जिसे वाहन समेत जप्त कर लिया गया।बस्तर कलेक्टर हरिस एस के निर्देश पर बकावंड एसडीएम मनीष वर्मा और उनकी टीम में शामिल अधिकारी कर्मचारी पूरी रात चौकसी कर धान के अवैध परिवहन एवं विक्रय करने वालों को लगातार पकड़ रहे हैं। टीम को आज एक और जबर्दस्त सफलता मिली। करपावंड तहसील अंतर्गत ग्राम मारीगुड़ा में उड़ीसा की ओर से आ रहे एक पिकअप वाहन को रोककर जांच की गई, जिसमें भारी मात्रा में धान लदा मिला।

तड़के 3 बजे तेज रफ्तार पिकअप वाहन ओडी 24 जे 8654 संदिग्ध तरीके से सीमा पार करता दिखा।रोके जाने पर ड्राइवर चंदन साव पिता चंदीप साव, निवासी डोडरा, भीमागुड़ा, जिला नवरंगपुर (उड़ीसा) वाहन में लगभग 35 क्विंटल धान ले जाते पकड़ा गया।जांच में सामने आया कि चालक के पास धान की खरीदी बिक्री और परिवहन का दस्तावेज नहीं था। धान और पिकअप को जप्त कर मामला थाना करपावंड सुपुर्द किया गया। पिछले कुछ दिनों में सीमा पार बढ़ती अवैध गतिविधियों को देखते हुए अधिकारियों ने साफ चेतावनी दी है कि कार्रवाई और ज्यादा कड़ी होगी। तीन दिनों में कुल 11 गाड़ियां जप्त की जा चुकी है। यह आंकड़ा बताता है कि प्रशासन अब किसी भी स्तर पर कोताही बरतने के मूड में नहीं है।

लगे रहिए एसडीएम साहब उड़ीसा से होने वाली अवैध धान ढुलाई की वजह से वर्षों से परेशान स्थानीय किसान अब राहत महसूस कर रहे हैं।लगातार हो रही कार्रवाई ने उनके मन में नया भरोसा जगाया है। ग्रामीणों और किसानों की प्रतिक्रिया कुछ इस तरह रही- एक किसान ने कहा कि अब तक रुपहले फिल्मी पर्दे पर हीरो देखते आ रहे थे, अब असली हीरो को मैदान पर दिख रहे हैं। वहीं एक अन्य किसान ने कहा- एसडीएम साहब की ताबड़तोड़ कार्रवाई ने हमारी फसल को सुरक्षित किया है।एसडीएम के नेतृत्व में की जा रही लगातार कार्रवाइयों ने पूरे क्षेत्र में सख्त संदेश दे दिया है कि अवैध धंधे अब नहीं चलने वाले। बकावंड प्रशासन का “ऑपरेशन धान” एक साफ संदेश देता है कि सीमा पार से धान की अवैध ढुलाई करने वाले अब सुरक्षित नहीं। प्रशासन लगातार सक्रिय है और यह कड़ा एक्शन आने वाले दिनों में और तेज होने की संभावना है।

बकावंड एसडीएम वर्मा का “ऑपरेशन धान” जारी; ओड़िशा से धान लाकर बस्तर में खपाने की साजिश नाकाम, तीसरे दिन भी 35 क्विंटल अवैध धान किया जप्त – अर्जुन झा…

0

एसडीएम मनीष वर्मा का “ऑपरेशन धान” तीसरे दिन भी जारी रहा। 2 दिसंबर को तड़के 3 बजे जब पूरा क्षेत्र गहरी नींद में था, तब उड़ीसा–छत्तीसगढ़ सीमा पर टीम वर्मा ने सर्जिकल स्ट्राइक करते हुए धान भरे एक पिकअप वाहन को पकड़ा। इस वाहन पर 35 क्विंटल धान था, जिसे वाहन समेत जप्त कर लिया गया।बस्तर कलेक्टर हरिस एस के निर्देश पर बकावंड एसडीएम मनीष वर्मा और उनकी टीम में शामिल अधिकारी कर्मचारी पूरी रात चौकसी कर धान के अवैध परिवहन एवं विक्रय करने वालों को लगातार पकड़ रहे हैं। टीम को आज एक और जबर्दस्त सफलता मिली। करपावंड तहसील अंतर्गत ग्राम मारीगुड़ा में उड़ीसा की ओर से आ रहे एक पिकअप वाहन को रोककर जांच की गई, जिसमें भारी मात्रा में धान लदा मिला। तड़के 3 बजे तेज रफ्तार पिकअप वाहन ओडी 24 जे 8654 संदिग्ध तरीके से सीमा पार करता दिखा।

रोके जाने पर ड्राइवर चंदन साव पिता चंदीप साव, निवासी डोडरा, भीमागुड़ा, जिला नवरंगपुर (उड़ीसा) वाहन में लगभग 35 क्विंटल धान ले जाते पकड़ा गया।जांच में सामने आया कि चालक के पास धान की खरीदी बिक्री और परिवहन का दस्तावेज नहीं था। धान और पिकअप को जप्त कर मामला थाना करपावंड सुपुर्द किया गया। पिछले कुछ दिनों में सीमा पार बढ़ती अवैध गतिविधियों को देखते हुए अधिकारियों ने साफ चेतावनी दी है कि कार्रवाई और ज्यादा कड़ी होगी। तीन दिनों में कुल 11 गाड़ियां जप्त की जा चुकी है। यह आंकड़ा बताता है कि प्रशासन अब किसी भी स्तर पर कोताही बरतने के मूड में नहीं है।लगे रहिए एसडीएम साहब उड़ीसा से होने वाली अवैध धान ढुलाई की वजह से वर्षों से परेशान स्थानीय किसान अब राहत महसूस कर रहे हैं।

लगातार हो रही कार्रवाई ने उनके मन में नया भरोसा जगाया है। ग्रामीणों और किसानों की प्रतिक्रिया कुछ इस तरह रही- एक किसान ने कहा कि अब तक रुपहले फिल्मी पर्दे पर हीरो देखते आ रहे थे, अब असली हीरो को मैदान पर दिख रहे हैं। वहीं एक अन्य किसान ने कहा- एसडीएम साहब की ताबड़तोड़ कार्रवाई ने हमारी फसल को सुरक्षित किया है।एसडीएम के नेतृत्व में की जा रही लगातार कार्रवाइयों ने पूरे क्षेत्र में सख्त संदेश दे दिया है कि अवैध धंधे अब नहीं चलने वाले। बकावंड प्रशासन का “ऑपरेशन धान” एक साफ संदेश देता है कि सीमा पार से धान की अवैध ढुलाई करने वाले अब सुरक्षित नहीं। प्रशासन लगातार सक्रिय है और यह कड़ा एक्शन आने वाले दिनों में और तेज होने की संभावना है।

एसआईआर की नियत तिथि 11 दिसंबर तक मतदाताओं की मदद करें भाजपा कार्यकर्ता, छूटने न पाए किसी भी मतदाता का नाम – रजनीश पाणिग्रही…

0

भाजपा के जिला महामंत्री रजनीश पाणिग्रही ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष ग्रहण पुनरीक्षण (एसआईआर):कार्यक्रम का समय एक सप्ताह के लिए आगे बढ़ाते हुए 11 दिसंबर कर दिया गया है।निर्वाचन आयोग के संशोधित कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए रजनीश पाणिग्रही भाजपा के जिला, मंडल स्तर से लेकर बूथ अध्यक्ष कमेटी एवं नियुक्त बीएलए से आह्वान किया है कि बस्तर जिले का कोई भी मतदाता विशेष ग्रहण पुनरीक्षण से वंचित नहीं होना चाहिए, इसका ध्यान रखा जाए। हमारे लिए एक-एक मतदाता महत्वपूर्ण है। उन्होंने बस्तर जिले के मतदाताओं से आह्वान करते हुए कहा कि विशेष एसआईआर कार्य में किसी प्रकार की असुविधा होती है, तो स्थानीय स्तर पर भाजपा पदाधिकारियाें एवं कार्यकर्ताओं से संपर्क कर इसका निराकरण करवाया जा सकता है।

उन्हाेने कहा कि नियत अवधि 11 दिसंबर तक मतदाताओं को पर्याप्त सुविधा प्रदान की जाए, ताकि अधिकतम समावेशन और शुद्धि सुनिश्चित हो सके।जिला भाजपा महामंत्री रजनीश पाणिग्रही ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी संशोधित कार्यक्रम के तहत अब गणना अवधि और मतदान केंद्रों के युक्तियुक्तकरण का कार्य गुरुवार 11 दिसंबर तक पूरा किया जाएगा। इसके बाद प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन मंगलवार 16 दिसंबर को होगा, जो पुनरीक्षण प्रक्रिया का एक महत्वपूर्ण चरण है।मतदाताओं के लिए सबसे महत्वपूर्ण बदलाव दावे और आपत्तियां दर्ज करने की अवधि में किया गया है। अब नागरिक प्रारूप सूची के संबंध में अपने दावे या आपत्तियां आगामी 16 दिसंबर 2025 से 15 जनवरी 2026 तक दर्ज करा सकेंगे। दावे और आपत्तियों की सुनवाई करने और उनका निपटारा करने की प्रक्रिया 16 दिसंबर 2025 से 7 फरवरी 2026 तक चलेगी। सभी चरणों के सफल समापन के बाद, मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन अब शनिवार 14 फरवरी 2026 को किया जाएगा।

उमरगाँव में एस आई आर बैठक में शामिल हुए बस्तर सांसद एस आई आर लोकतंत्र का आधार-महेश कश्यप…

0

बस्तर के ग्राम दुबे उमर गांव में विशेष गहन पुनरीक्षण पर आधारित एक महत्वपूर्ण बैठक सांसद महेश कश्यप के उपस्थिति में संपन्न हुआl इस बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी चुनावों के लिए एक त्रुटिरहित और अद्यतन (अपडेटेड) मतदाता सूची सुनिश्चित करना था। सांसद महेश कश्यप के आगमन पर, ग्रामवासियों ने उनका अत्यंत गर्मजोशी से पुष्प गुच्छ और पुष्प माला भेंट कर स्वागत किया। सांसद ने सर्वप्रथम ग्राम की देवी के मंदिर में दर्शन कर क्षेत्र की जनता की खुशहाली की कामना की।इस दौरान सांसद महेश कश्यप ने कहा यह पुनरीक्षण प्रक्रिया लोकतंत्र का आधार है। इस हेतु आप सभी बीएलओ एवम भाजपा के कार्यकर्ता बंधु ,सभी मतदाताओं के एसआईआर फॉर्म भरने या फॉर्म से संबंधित समस्याओं के निदान हेतु मतदाताओं की सहायता करे और ताकि कोई भी योग्य मतदाता सूची से वंचित न रहे।

भाजपा मंडल अध्यक्ष सुखदेव मंडावी ने बताया, यह एसआईआर अर्थात् विशेष गहन पुनरीक्षण मुख्य रूप से अन्य देशों से भारत में रह रहे घुसपैठियों की पहचान करने,दोहराए गए नामों को हटाने और मृत मतदाताओं के नाम मिटाने के लिए किया जा रहा है, ताकि आने वाले चुनाव से पूर्व हमारे पास एक पूर्णतः अपडेटेड और त्रुटिरहित मतदाता सूची उपलब्ध हो सके।इस महत्वपूर्ण बैठक में भाजपा जिला मंत्री किरण सेन, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष मनीराम कश्यप, मंडल अध्यक्ष सुखदेव मंडावी, रामानंद मिश्रा, ऊद्वोराम नाग, दयाराम बघेल, चमेली साहू, गणेश बघेल, सुष्मिता मिश्री, कुसुम परिहार, बसंती पटेल, नकछड़ी कश्यप, अंतोराम कश्यप, फूलसिंह मौर्य, अनिल जायसवाल, ईश्वर मंडावी, मिलन बघेल, बसंत गावड़े, नरपत कश्यप, रतिराम कश्यप, वंशीराम कश्यप, और वीर सिंह मौर्य सहित बड़ी संख्या में ग्राम की जनता और भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

अज्ञात लोगों ने कार में लगाई आग, वाहन पूरी तरह जलकर खाक

0

बालोद ब्रेकिंग न्यूज़ जिले के बूढ़ापारा वार्ड में देर रात सनसनीखेज़ वारदात सामने आई है। अज्ञात लोगों ने सड़क किनारे खड़ी कार में आग लगा दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई।जानकारी अनुसार यह कार हमर राज पार्टी के जिला अध्यक्ष की बताई जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने आग की लपटें देख तुरंत पुलिस को सूचना दी।फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया, लेकिन तब तक वाहन पूरी तरह नष्ट हो चुका था।पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। फिलहाल आग लगाने वालों की पहचान नहीं हो पाई है।घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन राजनीतिक एंगल को भी नजर में रखकर जांच की जा रही है।

पुलिस कार्रवाई न होने से दुखी व्यक्ति ने की आत्महत्या, परिजनों ने थाने के सामने रखा शव – प्रदर्शन जारी

0

बालोद। जिले में पुलिस की कथित लापरवाही और कार्रवाई न होने से आहत एक व्यक्ति द्वारा आत्महत्या कर लेने का मामला सामने आया है। मृतक के परिजनों व ग्रामीणों ने उसका शव थाने के सामने रखकर जोरदार प्रदर्शन शुरू कर दिया है। मामला तनावपूर्ण बना हुआ है।मिली जानकारी के अनुसार 44 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि वह किसी पुराने मामले की शिकायत पर लंबे समय से कार्रवाई न होने से बेहद परेशान था। कई बार थाने का चक्कर लगाने के बावजूद जब उचित कार्रवाई नहीं हुई तो उसने यह कदम उठा लिया।घटना की जानकारी मिलते ही परिजन आक्रोशित हो गए और उन्होंने शव को थाना परिसर के सामने रखकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। परिजन आरोप लगा रहे हैं कि यदि समय पर कार्रवाई होती तो यह घटना नहीं होती।स्थानीय प्रशासन मौके पर मौजूद है और प्रदर्शनकारियों को समझाइश देने की कोशिश की जा रही है। वहीं मामले में उच्च अधिकारी भी घटनास्थल की ओर रवाना हो गए हैं।पीड़ित परिवार ने जिम्मेदार अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। स्थिति पर पुलिस की निगरानी जारी है।

जगदलपुर को आकर्षक और सुविधा संपन्न बनाने के लिए जुटे महापौर संजय पाण्डेय…

0
  • – विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण कल सोलर हाई मास्ट लाईट से दमकेगा लालबाग उद्यान नगरोत्थान योजना से किया जाएगा सौंदर्यीकरण…

नगर निगम जगदलपुर द्वारा शहर के विभिन्न वार्डों में महत्वपूर्ण विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण बुधवार को किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं विधायक किरण सिंह देव, सांसद महेश कश्यप उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर संजय पांडे करेंगे।इस अवसर पर नगर पालिक निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, एमआईसी सदस्य, आयुक्त नगर पालिक निगम प्रवीण वर्मा, पार्षदगण, कार्यपालन अभियंता गोपाल भारद्वाज, इंजीनियर, नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी, जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।महापौर संजय पांडे ने बताया कि ये सभी कार्य शहर की आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने और आम नागरिकों को बेहतर जीवन स्तर प्रदान करने के उद्देश्य से किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नगर निगम का लक्ष्य प्रत्येक वार्ड में संतुलित विकास कराना है।

1. सुंदरलाल शर्मा वार्ड में पुलिया निर्माण-महापौर ने कहा कि पुलिया निर्माण से बरसात के दिनों में जलभराव और अवरुद्ध होने तथा आवागमन की समस्या समाप्त होगी। वार्ड में आने-जाने के लिए सुरक्षित मार्ग उपलब्ध होगा और स्थानीय निवासियों को बड़ी राहत मिलेगी। यह पुलिया लंबे समय से आवश्यक था, जिसे अब पूरा किया जा रहा है।

2. बलीराम वार्डमें पेवल ब्लॉक- मेयर श्री पांडे ने बताया कि पेवल ब्लॉक वाली सड़क बनने से धूल-मिट्टी, कीचड़ और गड्ढों की समस्या समाप्त होगी। इन सड़कों से मोहल्लों में स्वच्छता बेहतर होगी और आवागमन आसान बनेगा। वर्ष भर नागरिकों को सुगम यातायात की सुविधा प्राप्त होगी।

3. सोलर हाई मास्ट लाइट- महापौर संजय पांडे ने कहा कि लालबाग उद्यान में सोलर हाई मास्ट लाइट लगने से पूरा उद्यान रात्रि में सुरक्षित और प्रकाशमान रहेगा। महिलाओं, बच्चों व वरिष्ठ नागरिकों के लिए रात्रिकालीन गतिविधियां आसान होंगी। यह पहल ऊर्जा-संरक्षण और हरित नगर निर्माण की दिशा में एक मजबूत कदम है।

4. बाउंड्रीवॉल निर्माण और जिम- महापौर ने बताया कि भूतहा तालाब में बाउंड्रीवॉल और ओपन जिम का निर्माण पूर्ण हो चुका है। इनका लोकार्पण किया जाएगा। बाउंड्री वॉल बनने से तालाब का संरक्षण मजबूत होगा, अतिक्रमण पर रोक लगेगी और सुदरता में वृद्धि होगी। इसके अलावा ओपन जिम का लोकार्पण क्षेत्र के युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों को एक स्वस्थ और सक्रिय जीवनशैली अपनाने का उपयुक्त स्थान प्रदान करेगा। यह सुविधा स्थानीय निवासियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगी। महापौर संजय पांडे ने आगे बताया कि नगर निगम का उद्देश्य नागरिकों को बेहतर सुविधाएं, सुरक्षित वातावरण और स्वच्छ नगर उपलब्ध कराना है। ये विकास कार्य शहर की पुरानी मांगों को पूरा करेंगे और जगदलपुर को आधुनिक, व्यवस्थित और आकर्षक शहर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

MOST POPULAR

HOT NEWS