City Media - Page 1589 of 1848 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1589

बस्तर कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में लॉकडाउन के मद्देनजर शहर के युवा वॉलिंटियर्स की एक टीम गठित की गई

0

बस्तर कलेक्टर रजत बंसल एवं पुलिस अधीक्षक बस्तर दीपक झा के नेतृत्व में शहर के युवा वॉलिंटियर्स की एक टीम गठित की गई है, जो कि शहर के पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों के साथ मिलकर चाक-चौबंद व्यवस्था में मदद करेंगे। शहर के ऐसे 20 युवाओं की टीम गठित की गई है। सभी युवा वॉलिंटियर्स की महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार शाम कलेक्टोरेट के आस्था हाल में राजीव गांधी शिक्षा मिशन के जिला समन्वयक अशोक पांडे व अन्य अधिकारियों ने ली। बैठक में युवा वॉलिंटियर्स को बताया गया कि शहर के प्रमुख चौक चौराहों में पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। यह सभी वॉलिंटियर्स पुलिस कर्मचारियों के साथ अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। मालूम हो कि बस्तर जिले में है आज शाम 6:00 बजे से 22 अप्रैल के रात 12 बजे तक लॉक डाउन लगाई गई है। कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए बस्तर जिला में भी लॉकडाउन लगाया गया है।

बस्तर कलेक्टर रजत बंसल ने लोगों से अपील की है कि लॉकडाउन में लोग अपने घरों पर सुरक्षित रहें। जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन का उद्देश्य नहीं है कि वह लोगों को बेवजह परेशान करें।कोरोना का प्रकोप बस्तर जिला में भी बढ़ता जा रहा है इसलिए लॉकडाउन की स्थिति पैदा हुई है। सभी वॉलिंटियर्स सुबह व शाम तीन-तीन घंटा पुलिस कर्मचारियों के साथ अपनी सेवाएं देंगे। शहर के अनुपमा चौक, गुरु गोविंद सिंह चौक, संजय मार्केट ,धरमपुरा, बस स्टैंड सहित अनेक चौक चौराहों में पुलिस कर्मचारियों की जहां ड्यूटी लगाई गई है यह सभी वॉलिंटियर्स वहां मौजूद रहेंगे। एसपी दीपक झा ने बताया कि बस्तर जिले में संपूर्ण लॉकडाउन लगाया गया है इसे लेकर जिला प्रशासन ने गाइडलाइन जारी किया है। प्रमुख चौक चौराहों पर पुलिस बल तैनात रहेगा। बेवजह घर से बाहर निकलने वालों पर कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बताया 15 अप्रैल से 22 अप्रैल तक लॉकडाउन के दौरान बस्तर पुलिस ने जगदलपुर शहर को अलग-अलग सेक्टर में बांटकर संवेदनशील चौक चौराहों पर पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में 6 जगहों पर चिन्हांकित कर फिक्स पॉइंट बनाए हैं। इसके अलावा शहर में 4 पेट्रोलिंग पार्टी की व्यवस्था भी की गई है। चप्पे-चप्पे पर जवान तैनात हैं।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3-1.jpg

कोरोना के दुसरे चरण में छत्तीसगढ़ का हाल बेहाल, न मरीज के लिए जगह न शवों के लिए

0

छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ते मामलों के कारण राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई है यहाँ तक की मरीजों के लिए जगह है न शवों के लिए | कई ज़िलों में तो लॉकडाउन के बीच अस्पतालों के बाहर मरीज़ों की लम्बी लम्बी लाइन लगी हुई है | एंबुलेंस में, अस्पताल की सीढ़ियों पर, बरामदों में मरीज़ आक्सीजन सिलेंडर लिए बैठे हुए हैं | शहर की दवा दुकानों में रेमडेसिविर इंजेक्शन के लिए लंबी कतारें हैं यहाँ तक कि AIIMS में मरीज के लिए इंजेक्शन के लिए लम्बी कतारें लगी है और एक बार में सिर्फ एक ही दिया जा रहा है दुसरे डोज़ के लिए फिर से लाइन और यह दौड़ यहीं ख़त्म नहीं हो रही है, कोरोना संक्रमण के कारण होने वाली मौतों की बढ़ती संख्या के कारण राजधानी रायपुर के सबसे बड़े भीमराव आंबेडकर अस्पताल के शव घर में नए शवों को रखने की जगह नहीं बची है | शमशान घाट में भी अंतिम संस्कार के लिए प्रतीक्षा करनी पड़ रही है. राजधानी रायपुर में भी शमशान घाट कम पड़ गए हैं |

कोरोना बढ़ने का मुख्य कारण क्या है –

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव का कहना है कि छत्तीसगढ़ ही नहीं पुरे देश भर में एक बड़ी आबादी ने कोरोना को लेकर लापरवाही भरा रवैया अपनाया. लोग कोरोना के लेकर कभी सतर्क नहीं रहे यदि हर नागरिक कोरोना के नियमों का पालन करता आज ये जो हालात सामने है ये कभी नहीं बनते |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

सिंहदेव कहते हैं, “सरकार की तमाम कोशिश के बाद भी सोशल डिस्टेंसिंग बरतने, मास्क लगाने और कोरोना से बचने के दूसरे उपाय अपनाने में कोताही बरती गई. जिनमें आरंभिक लक्षण थे, उन्होंने भी समय पर जाँच नहीं करवाई और कोरोना का विस्तार होता चला गया.”

This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3-1.jpg

कल तक प्रदेश में कोरोना की क्या स्थिति रही

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

NEET PG परीक्षा 2021 स्थगित, केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने दी जानकारी

0

नई दिल्ली ।  देश में कोरोना के दुसरे चरण में लगातार बढ़ रहे संक्रमण की वजह से नीट-पीजी परीक्षा 2021 स्थगित कर दी गई है | इस बात की पुष्टि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने ट्वीट कर दी. उन्होंने बताया कि जिस प्रकार कोरोना महामारी का प्रसार हो रहा है उसे देखते हुए यह परीक्षा स्थगित की गई है |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

NEET PG परीक्षा 2021 का आयोजन 18 अप्रैल को देश भर के विभिन्न शहरों में होने वाली थीं. इसके लिए एडमिट कार्ड भी जारी हो गया था. अब नीट-पीजी परीक्षा को स्थगित कर दी गई. देश भर में कोरोना संक्रमण के मामलों में वृद्धि के कारण छात्र परीक्षा को स्थगित करने का आग्रह कर रहे थे. मेडिकल उम्मीदवारों और ग्रेजुएट्स ने ट्विटर पर NEET PG 2021 को स्थिगत करने की मांग हैशटैग के जरिए की.

This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3-1.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

भाजपा के नेता मुद्दे के अभाव में अब ओछी राजनीति पर उतर आए हैं- राजमन बेंजाम (विधायक) चित्रकोट

0

चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम ने पूर्व मंत्री और भाजपा प्रवक्ता केदार कश्यप तथा पूर्व विधायक लच्छू राम कश्यप के उपर पलटवार करते हुए कहा है की भाजपा के नेताओं को जिन्हें जनता ने खारिज़ कर दिया है अब ओछी राजनीति के लिए पुराने वीडियो को चित्रकोट गेस्ट हाउस का बता कर वायरल कर रहे हैं उन्होंने कहा की फर्जी काम करना तो भाजपा के पूर्व मंत्री और प्रवक्ता केदार कश्यप की पुरानी आदत है जिसमें उसी चित्रकोट से लगे लोहाण्डीगुडा में मुन्नी बाई फर्जी परीक्षा प्रकरण पकड़ाया था पर पिछले पंद्रह सालों तक इनकी सरकार रहने के बाद भी इनकी सरकार मुन्नी बाई को ढूंढ नहीं पाई |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

सांसद बस्तर दीपक बैज एवं विधायक चित्रकोट राजमन बेंजाम की लोकप्रियता से घबराकर उक्त पुराने वीडियो को वर्तमान में भाजपा नेता केदार कश्यप और लच्छूराम कश्यप सस्ती लोकप्रियता पाने के लिए उसे अभी का बता कर वायरल करवा रहे हैं |

वर्तमान समय में राज्य सरकार एवं सांसद विधायक सहित सभी जनप्रतिनिधि कोरोनावायरस संक्रमण से लडने में अपनी पूरी शक्ति लगा रहे हैं ऐसे समय में भाजपा नेताओं के द्वारा इस तरह की ओछी राजनीति करना उन्हें शोभा नहीं देता है हमारी सरकार कोरोनावायरस संक्रमण से लडने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है |

This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3-1.jpg

चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम ने कहा की उक्त वीडियो की प्रामाणिकता की जांच किए बिना आरोप लगाना भाजपा नेताओं की मानसिकता को दर्शाता है जिसकी कड़ी से कड़ी निन्दा की जानी चाहिए

दल्ली माइंस में नाग सांप पकड़ा गया

0

दल्लीराजहरा – दल्ली माइंस के सीएसडब्ल्यू प्लांट में आज सुबह 4-5 फीट लम्बा नाग सांप देखा गया जिसे माइंस में कार्यरत एस भट्टाचार्य द्वारा डंडे की सहायता से पकड़ा गया और उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया | माइंस क्षेत्र जंगल से लगे होने के कारण यहाँ आये दिन विभिन्न प्रकार के जंगली जानवर देखने को मिलते है और अब तो गर्मी के मौसम में तो प्रारंभ होने से नदी नाले सूख जाते है और जंगली जानवर पानी की तलाश में आबादी की ओर कूच करने लगते है |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3-1.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

कलेक्टर ने टीकाकरण कार्य में अनुपस्थित सहायक शिक्षक को किया निलंबित

0

जगदलपुर। कलेक्टर रजत बंसल ने कोरोना टीकाकरण कार्य में अनुपस्थित सहायक शिक्षक को निलंबित कर दिया है। बास्तानार विकासखण्ड के बोदेनार माध्यमिक शाला में पदस्थ सहायक शिक्षक मनीराम नेताम की ड्यूटी पांच अप्रैल को टीकाकरण अधिकारी क्रमांक-2 के रुप में कोविड सेंटर प्री मेट्रिक बालक छात्रावास किलेपाल में लगाते हुए 6 अप्रैल तक तहसील के समक्ष अनिवार्य रुप से उपस्थिति दर्ज कराने के निर्देश दिए गए थे। अपने इस दायित्व में उपस्थित नहीं होने पर सहायक शिक्षक को कलेक्टर द्वारा निलंबित कर दिया गया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3-1.jpg

एसकेएमएस एवं सीएमएसएस यूनियन अध्यक्ष के प्रयास से प्रबंधन को थर्मल स्केनर मिला व खदानों में रोस्टर प्रणाली लागु करने प्रबंधन से मांग की गई

0

एस के एम एस यूनियन के अध्यक्ष एवं सी एम एस एस यूनियन के अध्यक्ष के प्रयास से प्रबंधन को 4 नग थर्मल स्केनर दल्ली प्रबंधन को अपने नियमित एवं ठेका श्रमिको के स्कैन करने हेतु उपलब्ध कराया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

दल्ली राजहरा में बढ़ते कोरोना केस को देखते हुए कँवलजीत सिंह मान ने पहल करते हुए आज सीजीएम इंचार्ज एवं महाप्रबंधक कार्मिक को खदानों में शीघ्र से शीघ्र रोस्टर प्रणाली से कार्य कराने की मांग की गई है और यह कहा गया है की तत्काल रोस्टर प्रणाली से कार्य प्रारंभ किया जाए ताकि करो ना के इस बढ़ते प्रकोप को रोका जा सके एवं कर्मचारियों को सुरक्षित रखा जा सके |

This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3-1.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला संगठक डॉक्टर लीजा साहू के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ स्वयंसेवकों के सहयोग से पशु पक्षी संरक्षण अभियान चलाया जा रहा है

0

पशुओं के लिए दाना और पानी रखती छात्रा कल्पना बम्बोडे

हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग के अंतर्गत शासकीय नेमीचंद जैन कला एवं वाणिज्य विद्यालय दल्ली राजहरा जिला बालोद राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला संगठक डॉक्टर लीजा साहू के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ स्वयंसेवकों के सहयोग से पशु पक्षी संरक्षण अभियान चलाया जा रहा है ।जिले के 11 महाविद्यालयो 18 स्कूलों के स्वयंसेवकों एवं वरिष्ठ स्वयं सेवकों ने पक्षियों के लिए अपने- अपने घरों के छतों में दाना तथा पानी की व्यवस्था कर दूसरों को जागरूक करने का प्रयास कर रहे हैं । आयोजन में राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी श्री एन के कुर्रे वरिष्ठ स्वयंसेवक करण कुरेटी व स्वयं सेवीका स्वाति यादव के निर्देशन व डोमेन प्रजापति, कल्पना बमबोडे, इंद्रेज कुमार के नेतृत्व में किया जा रहा है। स्वयंसेविका स्वाति यादव ने बताया कि आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ने के साथ-साथ समस्या और भी विकराल हो सकती है। पशुओं और पक्षियों के पीने के पानी आदि की व्यवस्था परंपरागत तालाब और पोखरो पर निर्भर रही है।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

इनके सूखने से व्यवस्था धीरे-धीरे समाप्त हो रही है। ग्रामीण अंचलो में इनकी व्यवस्था है परंतु नगरी क्षेत्रों में इनका अभाव है । प्रशासन की ओर से नहरों और नलकूपों के माध्यम से तालाबों पोखरो में पानी भरे जाने का प्रयास किया जा रहा है । गर्मी के मौसम में तेज गर्मी के कारण तलाब पोखरों में भरा पानी तेजी से सूखता जा रहा है ।पालतू पशुओं के पीने की पानी की व्यवस्था पशुपालक कर लेते हैं ,किंतु स्वच्छंद विचरण करने वाले पशु एवं पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था नहीं हो पाती ,इसलिए हम सभी का मानवता के नाते इन पशु पक्षियों के लिए अपने अपने घर के छत तथा बालकनी में मिट्टी के बर्तनों तथा किसी प्लास्टिक के बर्तनों में पानी तथा उनके लिए दाना की व्यवस्था कर सकते हैं। स्वयंसेविका कल्पना बमबोडे ने कहा कि इसकी व्यवस्था अतिशीघ्र स्वयं करनी चाहिय ।

This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3-1.jpg

स्वयं सेविका स्वाति यादव ने बताया कि आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ने के साथ -साथ समस्या और विकराल हो सकती है, पशुओं और पक्षियों के पीने की पानी आदि की व्यवस्था परंपरागत तलाब और पोखरों पर निर्भर रही है ,इनके सूखने से यह व्यवस्था धीरे-धीरे समाप्त हो रही है ग्रामीण अंचल में यह व्यवस्था है लेकिन नगरीय क्षेत्रों में इनका अभाव हो गया है ।प्रशासन की ओर से नहरों और नलकूपों के माध्यम से तालाबों पोखरो के भरे जाने का प्रयास किया जाना चाहिए। गर्मी में तलाब पोखरो में भरा पानी तेजी से सूख जाता है पशु पक्षियों के पीने की व्यवस्था पशुपालक कर लेते हैं किंतु स्वच्छंद विचरण करने वाले पशु एवं पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था नहीं हो पाती । कि हमें करना चाहिए की शुरुआत खुद से करना चाहिए कोरोना काल में कुछ ना करने से अच्छा कुछ करें सभी स्वयंसेवकों भाई बहनों से निवेदन है कि सोशल मीडिया व्हाट्सएप फेसबुक न्यूज़ पेपर के माध्यम से लोगों में जागरूकता अभियान कर पैदा सकते हैं यदि एक स्वयंसेवक एक व्यक्ति को जागरुक कर दिया तो यह आयोजन सफल हो सकता है। राष्ट्रीय सेवा योजना छत्तीसगढ़ के इतिहास में बेहतर कार्यक्रम के लिए सदैव अग्रणीय रहने वाले बालोद जिला एक बार फिर बड़ा उद्देश्य के साथ पशु संरक्षण एवं जन जागरण अभियान का आगाज किया है निश्चित ही अभियान भीषण गर्मी में पशु – पक्षियों के लिए अमृत समान होगा।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

Breaking कोरोना का दूसरा चरण – आज कोरोना से मिली राहत, जाने कितने संक्रमित मिले

0

इन दिनों छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामले में देश के दूसरे नंबर पर आ चुके हैं यहां संक्रमितों के साथ ही मरने वालों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा फ्लैग मार्च कर बेवजह बाहर घूम रहे लोगों को जागरूक किया जा रहा है |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

आज डौंडी ब्लॉक के अंतर्गत जिले के इन क्षेत्रों में कोरोना संक्रमितों की स्थिति इस प्रकार रही –

This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3-1.jpg

|| विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध है कि सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें और फिर से कोविड को महामारी का रूप न लेने दे ||

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

बस्तर जिले में कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप के मद्देनजर जिला कलेक्टर द्वारा आज 15 अप्रैल सांध्य 06 बजे से संपूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की गई है

0

जगदलपुर. बस्तर जिले में कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप के मद्देनजर जिला कलेक्टर द्वारा आज 15 अप्रैल सांध्य 06 बजे से संपूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की गई है. जिला कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के अनुसार, सरकारी, गैर-सरकारी कार्यालय के अलावा सभी दुकानें एक सप्ताह तक बंद रहेंगी. लेकिन, आम जनता को आपातकालीन व्यवस्था के लिए दवाई दुकान से जुड़ी समस्त व्यवस्था, दुध वितरण के साथ-साथ सरकारी एवं अखबार नवीजों को पेट्रोल पंप पर पास दिखाने पर डीज़ल पेट्रोल की व्यवस्था जारी रहेगी.

इनके अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी कार्यालय द्वारा जारी पास के माध्यम से लोग कई प्रकार के आपातकालीन समय में शहर अथवा जिले के बाहर आवागमन भी कर सकते हैं. जिला प्रशासन द्वारा कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु शासन द्वारा जारी नियमों को आम जनता के बीच सुचारू रूप से कानूनीजामा पहनाना एक स्वागत योज्य कदम है. इससे आम जनता कम से कम बाहर निकलकर अपने घरों में रहेगी जिससे, लोगों के बीच कम से कम संक्रमण फैलेगा.

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

शासन-प्रशासन के इस फैसले का स्वागत शहर के प्रबुद्ध नागरिकों द्वारा किया गया है, लेकिन उन्हीं के बीच से कुछ लोगों ने इस लॉकडाउन के कारण नगर निगम क्षेत्र में रहने वाले सैकड़ों बेसहारा, अनाथ, राजमर्रा कमाकर जीवनयापन करने वाले बुजुर्ग, के साथ ही साथ विकलांगो के भरण-पोषण कैसे होगा, इस बात पर भी चिंता व्यक्त की है. इन्हीं प्रबुद्ध लोगों के अनुसार पिछले वर्ष लगे लॉकडाउन के दौरान निगम के साथ-साथ शहर के कई सम्मानीय समाजसेवी संस्थाएं आगे बढक़र ऐसे बेसहारा, अनाथ, बुजुर्ग एवं दिव्यांगों के दो जून भोजन-पानी व्यवस्था की थी जिससे, लॉकडाउन के दौरान कोई भी व्यक्ति भूखा नहीं रहा था और न ही भूख से मरने की खबर सामने आई थी.

This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3-1.jpg

जिलाधिकारी के साथ-साथ नगर निगम के आयुक्त, शहर के संपूर्ण लॉकडाउन के समय अपनी संवेदनशील मानसिकता के साथ अगर ऐसे लोगों के प्रति किसी प्रकार का कार्यक्रम अगर तैयार किये होंगे तो आज रात्रि से ही ऐसे लोगों के प्रति उनके कार्यक्रम की रूपरेखा के तहत इनके जीने-खाने की व्यवस्था सूचारू हो सके, इस बाबत् शहर के कुछ समाजसेवी लोगों का भी कहना है कि अगर हमें जिलाधीश के अलावा नगर निगम हमसे सहयोग की अपेक्षा रखती है तो वे हमें सहयोग करे तो हमारी टीम निगम क्षेत्र के प्रत्येक वार्डों में जाकर ऐसे लोगों के भोजन एवं अन्य जरूरत की चीजों का व्यवस्थापन कर सकेंगे.

अगर दुर्भाज्यवश शासन ऐसे लोगों के प्रति सह्रदयता के प्रति अपनी मंशा अब तक नहीं स्पष्ट की है तो आज के बाद से कई वार्डों में यहां-वहां रह रहे एवं आम लोगों से भोजन की आस में जिंदा रह रहे ऐसे व्यक्ति के सामने भूखो मरने की नौबत सामने आ सकती है.

आज से लोग घरो में लाक अनाथ बेसहारा बुजुर्ग का अब सहारा कौन

इसी विषय पर निगम आयुक्त प्रेम कुमार पटेल से चर्चा की तो उनका स्पष्ट कहना था कि निगम के माध्यम से ऐसे लोगों के प्रति पूरी सहानुभूति है. आज से ही निगम की एक विशेष टीम के साथ-साथ कुछ सामाजिक संस्थाओं से जुड़े लोग शहर में ऐसे लोगों की पहचान कर उन तक भोजन की व्यवस्था मुहैय्या कराने का प्रयास करेगी.

MOST POPULAR

HOT NEWS