गढ़चिरौली (महाराष्ट्र) : महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में पुलिस पार्टी पर नक्सलियों ने घात लगाकर हमला किया है. इस हमले में एक जवान के शहीद होने की खबर है. वहीं एक जवान घायल है. महाराष्ट्र सरकार ने वायुसेना से मदद मांगी है. वहीं छत्तीसगढ़ पुलिस भी महाराष्ट्र पुलिस की मदद के लिए भेजी जा रही हैं. बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने पुलिस पार्टी पर घात लगाकर हमला किया. उनकी संख्या सैकड़ों में बतायी जा रही है. पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है. जानकारी के अनुसार भामरागढ़ तहसील के जंगलों में आबुजमाड़ पहाड़ी पर करीब 12 घंटे से मुठभेड़ जारी है. वायुसेना के हेलिकॉप्टर से कमांडो की टुकड़ी को भेजा गया है.विस्तृत खबर की प्रतीक्षा है.
गंगा जल की कसम खाकर सत्ता में आने वाले भूले अपना वादा – अविनाश
भानपुरी व बस्तर के कार्यकताओं में युवा मोर्चा अध्यक्ष ने भरा जोश
बस्तर-भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष शुक्रवार को अपने प्रवास के दौरान बस्तर व भानपुरी पहुँचे इस दौरान युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा गर्मजोशी से अपने अध्यक्ष का स्वागत किया।
पूर्व विधायक सुभाउ कश्यप ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज जो जोश आप सभी युवाओं में दिख रहा है इसी जोश के साथ हम सभी को काम करना है और 2023 में पुनः भाजपा की सरकार बनानी है प्रत्येक बूथ व प्रत्येक पंचायत में भाजपा का परचम लहराना है।
जिलाध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव ने अपने उद्धबोधन में कहा कि गंगा जल की कसम खाकर सत्ता में आने वाले आज अपना वादा भूल गए है चाहे धान खरीदी के विषय हो ,चाहे रोजगार का विषय हो चाहे महिला सुरक्षा की बात हो हर विषय मे भूपेश बघेल सरकार विफल नजर आ रही है।
इन विफलता का विरोध हम सभी युवा साथियों को मिलकर करना होगा। अविनाश ने हर मंडल के कार्यकर्ता के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने की बात की।
इस दौरान रामानंद मिश्रा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष मनीराम नाग,भाजपा जिला मंत्री बबुल नाग, मंडल अध्यक्ष उदभोराम नाग, पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय तिवारी,मंडल महामंत्री भाजपा प्रवीण सांखला, भूषण गुप्ता, मनीराम, नरेंद्र जोशी,जिला प्रदेश कार्यसमिति सदस्य खितेश मौर्य, रितेश दास जोशी, अभिषेक पिंटू साव, रोहित कश्यप जी,जिला मंत्री मनोज पटेल , तुलसुराम, प्रितेश राव जी ,तुलसुराम कश्यप,अभिषेक तिवारी जी ,आलेख राज तिवारी ,प्रतीक नायडू ,रमेश नायडू, वैभव पांडेय, बंटू पांडे गणेश नागवंशी , विकेश नाग ,नरेंद्र सेठिया अनिमेष सिंह चौहान ,आदित्य शर्मा भावेश यदु उपस्थित थे।
एसडीएम हाईकोर्ट में नहीं रख सके दलील, आदेश खारिज, कुम्हरावंड़ सरपंच चुनाव के दौरान से ही विवाद की स्थिति
जगदलपुर। त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के नामांकन से जगदलपूर जनपद पंचायत का कुम्हरावंड़ विवादों में हैं और अब हाईकोर्ट के आदेश बाद स्थानीय निर्वाचन आयोग की जमकर किरकिरी हो रही है जिसके लिए सिधे तौर पर एसडीएम जीआर मरकाम द्वारा हाईकोर्ट में अपना मजबूत पक्ष नहीं रखने को माना जा रहा है। कुम्हरावंड़ की महिला श्रीमती दशमी बेलसरिया ने एसडीएम जीआर मरकाम द्वारा सरपंच को जारी निर्वाचन प्रमाण पत्र को निरस्त करने के मामले पर रिट पिटीशन दाखिल किया था जिसके बाद महत्वपूर्ण आदेश में एसडीएम के आदेश को खारिज कर सरपंच पद पर नियुक्ति हेतु आदेश दिया है।
मामले का विवरण है कि त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर नाम- निर्देशन पत्र स्क्रूटनी के दौरान तहसीलदार व चुनाव अधिकारी धृतलहरे ने दशमी बेलसरिया के नाम-निर्देशन पत्र को सहीं मानकर शेष सभी प्रत्याशियों का आवेदन खारिज कर दिया था जिसके बाद सरपंच पद निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र जारी किया गया। लेकिन विवादों के बाद तत्कालीन कलेक्टर अयाज तंबोली के निर्देश पर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) चुनाव अधिकारी की भूमिका निभाते हुए एसडीएम जीआर मरकाम ने अपने आदेश में निर्वाचन प्रमाण पत्र को खारिज करते हुए तहसीलदार व चुनाव अधिकारी धृतलहरे को का्र्य से पृथक करते हुए निलंबित कर दिया और जमकर वाहवाही लूटी गई किंतु हाईकोर्ट ने एसडीएम जीआर मरकाम के आदेश को निरस्त कर उनकी कार्यप्रणाली को कटघरे में खड़ा कर दिया है।
दशमी को मिली थी करारी हार
जिला प्रशासन व एसडीएम कुम्हरावंड़ सरपंच चुनाव कराने के निर्देश दिए गए थे जिसमें दशमी बेलसरिया की जमानत जब्त हो गया था और जनता ने उसे खारिज किया था किंतु अब स्थिति यह है कि गांव में कौन विराजमान होगा , बस्तर कलेक्टर के पास मामला सामने आया है जिसमें कलेक्टर क्या निर्देश देते है उसको लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हैं।
आबकारी एवं पुलिस के संयुकत दल की कार्यवाही में मध्यप्रदेश राज्य की 10 पेटी विदेशी मदिरा जप्त एक आरोपी गिरफ्तार
आबकारी एवं पुलिस के संयुकत दल की कार्यवाही में मध्यप्रदेश राज्य की 10 पेटी विदेशी मदिरा जप्त एक आरोपी गिरफ्तार जिला कलेक्टर जी रजत बंसल व जिला अधीक्षक श्री दीपक झा के द्वारा जिला बस्तर में अन्य प्रांत के शराब के रोकथाम के लिए पुलिस एवं आबकारी की संयुक्त दल गठित की गई है दिनांक 05.03.2021 के सुबह 5 बजे गश्त के दौरान सुचना प्राप्त हुई कि कोई व्यक्ति मंधोता मार्ग स्थित उसरी जंगल में एक सफेद कार से अवैध शराब उतार रहा है । सूचना के अनुसार उसरी जंगल में तलाशी के दौरान 10 पेटी विदेशी मदिरा गोवा स्पीट मध्यप्रदेश प्रांत का बरामद हुआ एवं धरना स्थल पर एक व्यक्ति उपस्थित था जो गस्ती दल को

देखकर भागने लगा जिसे दौड़ा पकड़ा गया पुछताछ में आरोपी ने अपना नाम विनोद बघेल निवासी धरमपुरा का होना बताया साथ ही उसने जानकारी दी कि यह मदिरा उसे कोंडागाव निवासी राजा नामक व्यक्ति ने दी थी जो कि मदिरा उतार कर जा चुका है । आरोपी को गिरफ्तार कर सफेद कार एवं राजा नामक व्यक्ति की खोजबीन जारी रखी गई है । पूरी कार्यवाही के दौरान आबकारी उपनिरीक्षक रवि कुमार पाठक , शिवेन्द्र सिंह , आबकारी आरक्षक , सुदुराम कश्यप , दुर्गा प्रसाद , अशोक मंडावी , गंगाराम यादव , प्रकाश गुप्ता , देवेन्द्र ठाकुर , देवेन्द्र पटेल , बस्तर थाना के एक पुलिस सहायक उपनिरीक्षक दलदीप सिंह ठाकुर उपस्थित रहे ।
पानी जैसे रकम दे रही शराब, नीयत हो रही खराब…कोरोना टैक्स के नाम पर 364 करोड़ की वसूली, सेहत पर एक धेला खर्च नहीं
अर्जुन झा
छत्तीसगढ़ सरकार ने भी कोरोना संक्रमण से निबटने आर्थिक साधन बढ़ाने के लिए शराब को जरिया बनाया तो इसमें गलत कुछ भी नहीं। किंतु यह भी तो सही नहीं माना जा सकता कि कोरोना टैक्स के नाम पर करीब 364 करोड़ की वसूली करने के बाबजूद सेहत पर एक धेला खर्च नहीं किया जाय। पेट्रोल डीजल के रेट बढ़ने पर हर किसी पर असर पड़ता है लेकिन शराब के रेट बढ़ने से कोई हल्ला नहीं मचता। क्योंकि इससे केवल मदिरा सेवन करने वाले और उनके परिवार ही प्रभावित होते हैं। शराब चीज ही ऐसी है कि उसके शौकीन हर हाल में उसे हासिल करने तैयार हो जाते हैं। यह भी देखा जाना चाहिए कि सरकार शराब से पानी की तरह रकम निकालकर स्वास्थ्य पर एक पैसा भी खर्च नहीं कर सकी है! शराब सरकार के लिए राजस्व उगलने वाला कुंआ जान पड़ रही है!
जन सहयोग के साथ अंग्रेजी माध्यम स्कूल के लिए मिलकर करे काम
छत्तीसगढ़ शासन की महत्वपूर्ण योजना स्वामी आत्मानन्द अंग्रेजी माध्यम के स्कूल को लेकर कमिश्नर बस्तर जी एल चुरेंद्र सर के द्वारा विकासखंड मुख्यालय के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालक ब बस्तर में इंग्लिश मीडियम स्कूल से सम्बंधित विकासखंड स्तर के सभी जनप्रतिनिधि व अधिकारियों कि बैठक ली गई। जिसमें कमिश्नर श्री चुरेन्द्र ने कहा कि जन सहभगिता से इंग्लिश मीडियम स्कूल के निर्माण पर चर्चा की गई एवं ज्यादा से ज्यादा लोगो को सहयोग के लिए आगे लाने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया
साथ ही कमिश्नर द्वारा सभी शिक्षक व कर्मचारियों को अपने कर्त्तव्य का पालन कर अपने कार्य क्षेत्र में अधिक मेहनत करने व सामाजिक सहभगीता के द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में अधिक से सहयोग लेने व विद्यार्थियों व पालकों को प्रोत्साहित करने व पुरस्कृत करने पर जोर दिया l
साथ ही शिक्षको को शाला समय व प्रार्थना के समय उपस्थिति के लिए कहा
बैठक मे जिला पंचायत उपाध्यक्ष उपाध्यक्ष मनीराम कश्यप, एसडीएम गोकुल रावटे फतेसिंह परिहार,गणेश राम बघेल,रामानन्द मिश्रा,सांसद प्रतिनिधि आशीष मिश्रा,नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती डोमाय मौर्य, उपाध्यक्ष शालिनी सेमसन,तहसीलदार कमल किशोर साहू,सीईओ यूके पामभोई,मोहन मौर्य,एस डीईओ सुश्री यामिनी देवांगन,प्रभारी, ज्वाइंट डारेक्टर बस्तर राजेन्द्र पांडे ,बीईओ मोतीराम कश्यप,एबीईओ सुशील तिवारी, बीआरसी राजेन्द्र सिंह ठाकुर,शैलेन्द्र तिवारी,श्रीमती चम्पा ठाकुर,शोभाराम मार्कण्डेय,अनिल परिहार,संतोष बघेल, उमाकांत कश्यप,भोला मरकाम,अनूप तिवारी,अंकित पारख,तुलसी ठाकुर,जितेंद्र तिवारी व पंचायत के जनप्रतिनिधि अन्य कर्मचारी व शिक्षक उपस्थित थे l
संसदीय सचिव जैन के प्रयास से आंगनबाड़ी बच्चों व जनता की बुझेगी प्यास
जनपद अध्यक्ष पोयाम की पहल रंग लाई
करेकोट व मावली गुड़ा में बोरिंग खनन
जगदलपुर। जगदलपुर जनपद पंचायत क्षेत्र के पंडरीपानी एक व दो के करेकोट तथा मावलीगुड़ा में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा दो नग बोरिंग खनन किया गया जिससे पंडरीपानी क्रं 1 के करेकोट के आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों को पेयजल आपूर्ति होगी वहीं पंडरीपानी क्रं 2 के मावलीगुड़ा डेंगपारा के लोगों की प्यास बुझेगी और उसी के साथ राहगीरों को पेयजल आपूर्ति होगी।
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारी ने बताया कि जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अनिता पोयाम की पहल तथा क्षेत्रीय विधायक रेखचंद जैन के प्रयास से पेयजलापूर्ति हुई। संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के लोगों को पेयजल आपूर्ति हेतु नलकूप खनन किया जा रहा है और इसके साथ ही टैंकरों की आपूर्ति किया जा रहा है। वहीं जनपद अध्यक्ष अनिता पोयाम का कहना है कि छोटे-छोटे बसाहटों तक स्वच्छ जल आपूर्ति हेतु प्रयास जारी हैं।
संयुक्त ट्रेड यूनियन की बैठक पं द्रविड़ भवन मेटल माईंस वर्कर्स युनियन इंटक कार्यालय मे रखी गई
आज दिनांक 04/03/2021 को प्रात : १०बजे संयुक्त ट्रेड यूनियन की बैठक पं द्रविड़ भवन मेटल माईंस वर्कर्स युनियन इंटक कार्यालय मे रखी गई जिसमे सर्वसहमति से यह निर्णय लिया गया कि १६/०३/२०२१ को प्रस्तावित एन जी सी एस का मींटिग जो कि कारपोरेट आफिस दिल्ली मे आयोजित है मे सम्मान जनक वेतन समझौता संपन्न नहीं होता है तब उक्त तिथी के पश्चात आई वो सी राजहरा के सभी श्रमिक अनिश्चित कालीन हड़ताल पर कभी भी जाएंगे तथा सोमवार दिनांक ०८/०३/२०२१ को प्रातः ११ बजे हड़ताल का नोटिस प्रबंधन को दिया जायेगा।
इस बैठक मे एटक से श्री कमलजीत मान श्री राजेन्द्र बेहरा श्री गौतम बेरा सीटू से श्री विनोद मिश्रा श्री पुरुषोत्तम सिर्मैया इंटक से श्री अभय सिंह श्री तिलक मानकर श्री तेजेंद्र प्रसाद श्री दिनेश कांत बी ए एम एस से श्री किशोर मैयती छ ग माईंस श्रमिक संघ से श्री गणेश राम चौधरी अमर सिंह ठाकुर श्री राजेश कुमार उपस्थित थे।
अंगना में शिक्षा कार्यक्रम का बस्तर में हुआ शुभारम्भ
बस्तर ब्लॉक के संकुल केन्द्र फरसापारा के प्राथमिक शाला में विकास खण्ड स्तरीय अंगना म शिक्षा कार्यक्रम की शुरुवात खण्ड शिक्षा अधिकारी मोतीराम कश्यप एवं बीआरसी राजेन्द्र सिंह ठाकुर के द्वारा माता सरस्वती की पूजा अर्चना कर विधिवत शुरुवात की गई। की गई। इस अवसर पर बीआरसी राजेन्द्र ठाकुर ने कहा कि यह कार्यक्रम पूरी तरह महिलाओं पर केंद्रित है।इसमें जो भी शिक्षक कार्य करेंगे वे सभी महिलाएँ ही होंगी। इस कार्य मे सहयोगी के रूप में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका,मितानिन से भी सहयोग लिया जाएगा।
कार्यक्रम में पोषण आहार की प्रदर्शनी लगाई गई थी। जँहा मातावो को पोषक तत्व से उक्त सब्जी फल आदि की जानकारी दी गई। अंगना म शिक्षा कार्यक्रम में कक्षा पहली में पढ़ रहे बच्चो की मातावो का उन्मुखीकरण किया जाना है।क्योंकि जो बच्चे छोटे होते है उनकी सम्पूर्ण देखरेख मातावो पर रहता है इसलिए इस कार्यक्रम के माध्यम से माताओं को जागरूक कर बच्चो की स्थति में सुधार लाने का एक सराहनीय प्रयास है। इस अवसर पर बीइओ मोतीराम कश्यप, बीआरसी राजेन्द्र सिंह ठाकुर, मध्यान्ह भोजन नोडल अधिकारी शैलेन्द्र तिवारी,भोला मरकाम, नेहरू सिंह ठाकुर, प्रभारी कु गोमती यादव, कु प्यासी बघेल, कु त्रिवेणी कश्यप, यमन दास मानिकपुरी, श्रीमती दीप्ति सिंह, साधना प्रसाद सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता वाइंटियर, व माताए उपस्थित थी।
सनातन धर्म की रक्षा के लिए श्री राम हिंदू संगठन का छत्तीसगढ़ के जिलों मे हो रहा विस्तार
3 मार्च बुधवार को श्री राम हिंदू संगठन छत्तीसगढ़ SRHS की दल्लीराजहरा जिला बालोद कार्यकारिणी घोषणा की बैठक सम्पन हुई। बैठक में धर्मांतरण को रोकने,युवाओ की भूमिका, सोसल मीडिया की लड़ाई, समाज के हक और अधिकार की लडाई, आगामी कार्यक्रमों तथा दल्लीराजहरा मे संगठन के विस्तार को लेकर चर्चाएं हुई। समाज को किस प्रकार उचित दिशा दी जा सकती है उस पर गहन विचार हुआ। बैठक में जिले के युवा उपस्थित थे साथ ही श्री राम हिंदू संगठन धमतरी के संरक्षक कोमल संभाकर संयोजक प्रवीण साहू और धमतरी जिले के

नोहर मीनपाल, अभिषेक साहू, आर्यन सोनी, नीरज देवांगन, कार्यकर्तागण मुख्य रूप से उपस्थित थे जिनकी उपस्थिति में युवाओं को पद ग्रहण करा कर हिन्दू राष्ट्र रक्षा के लिए शपथ दिलाई गई जिसमें दल्लीराजहरा नगर संयोजक- सूरज गुप्ता ,नगर सह संयोजक-बिट्टू कनोजिया ,अध्यक्ष-संतोष यादव ,उपाध्यक्ष- नवनीत मिश्रा ,कोषाध्यक्ष-सौरभ यादव ,सचिव-दीपक कुमार ,सह सचिव- अमन पिपरे ,नगर कार्यकारिणी सदस्य कौशल दिवाकर ,पीयूष जैन ,धर्मेन्द्र देवांगन ,नितेश साहू पदभार सौंपा गया। इस अवसर पर दल्लीराजहरा के युवा साथी जयप्रकाश जगनायक, सुनील कुमार,रामेश्वर कुमार, अखिल कुमार साहू, संदीप सोनकर, रविंदर गुप्ता मौजूद थे।



