City Media - Page 1715 of 1805 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1715

Big Breaking दल्लीराजहरा में True Not covid 19 की रिपोर्ट आने के बाद बढ़ी कोरोना संक्रमितों की संख्या

0

दल्लीराजहरा में True Not की रिपोर्ट आने के बाद कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ गई है इससे पहले तक कूल 08 संक्रमित मिले थे | True Not covid 19 की जांच रिपोर्ट आने के बाद वार्ड क्र 21 से 05, वार्ड क्र 25 से 01 और वार्ड क्र 05 से 01 संक्रमित मिले |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-6.png

इस प्रकार आज दल्लीराजहरा में कूल संक्रमित 13 पाए गए |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

विधानसभा आंदोलन समितियों के माध्यम से रोजगार सहित विभिन्न मुद्दों पर जनता की आवाज बुलंद करेगी आम आदमी पार्टी

0

विधानसभा आंदोलन समितियों के माध्यम से रोजगार सहित विभिन्न मुद्दों पर जनता की आवाज बुलंद करेगी आम आदमी पार्टी जिला बालोद–प्रदेश प्रवक्ता देवलाल नरेटी

वर्तमान जिला कमेटी भंग कर आम आदमी पार्टी की नई कमेटी बनाने की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी–दीपक आरदे आंदोलन प्रभारी

This image has an empty alt attribute; its file name is image-6.png

बालोद – आम आदमी पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में विधानसभा आंदोलन समितियों द्वारा बालोद जिले के बालोद,गुंडरदेही व डौंडी लोहारा विधानसभा क्षेत्र के गांव स्तर रोजगार,सड़क,स्कूल,बिजली,पानी व किसानों की समस्याओं को लेकर आवाज बुलंद करेगी।आप पार्टी के नेता घनश्याम चन्दाकर ने बताया कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार के दो वर्ष पूरे होने को हैं,लेकिन सरकार अपने किए वादों को पूरा करने में असफल रही है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png

आप नेता कुशल कलिहारी ने बताया कि आम आदमी पार्टी जमीनी स्तर से जनता की आवाज उठाएगी।कांग्रेस और भाजपा ने हमेशा प्रदेश की जनता को धोखा दिया है,इसलिए जनता की निगाहें आम आदमी पार्टी की तरफ टिकी है।दिल्ली की तर्ज पर आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ में भी मजबूती से जनता की आवाज बनकर उभर चुकी है। दिल्ली की कामो से प्रभावित हो कर बोधन साहू ने पार्टी में जुड़ा वरिष्ठ नेता बालक साहू ने कहा कि पार्टी ने बताया कि बालोद जिले की जिला कमेटी को भंग कर दिया गया है।आगे नए सिरे से सक्रिय कार्यकर्ताओं को शामिल करते हुए नई कार्यकारिणी घोषित की जाएगी।उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील किया कि जनहित के सभी मुद्दों पर सक्रियता के साथ आवाज बुलंद करें।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

इस मीटिग में हरेश चक्रधारी, काँकेर जिला अध्यक्ष दीपक आरदे, घनश्याम चन्द्रकर, बालक साहू, मधुसूदन साहू, कोमल साहू, दीपक साहू, कुशल कलिहारी, ओमनारायण ,भीष्मपितामह साहू, उमाशंकर साहू, शंकर बंजारे ,संतोस साहू, बोधन साहू, आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे

Breaking दल्लीराजहरा में आज कितने कोरोना संक्रमित मिले, देखें आज का कोरोना अपडेट

0

आज दल्लीराजहरा में मिले 08  कोरोना पॉजिटिव मिले |

एक नजर – दल्लीराजहरा के किस वार्ड से कितने संक्रमित पाए गए  

आज पाए गए दल्ली के संक्रमितों में वार्ड क्र 01  से 01, वार्ड क्र 04 से 01, वार्ड क्र 07  से 01 , वार्ड क्र 09  से 01 , वार्ड क्र 18  से 01 , वार्ड क्र 22  से  01,  वार्ड क्र 23 से 01 और वार्ड क्र 24  से  01 इस प्रकार कूल दल्लीराजहरा से 08  लोग पॉजिटिव मिले है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-6.png

विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया सिटी मीडिया भी नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध करता है कि घरों से कम से कम निकले एवं सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें जिससे स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित रख बड़ी हानि से बचे |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

कल रात हुए सड़क हादसे में कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, एक की मौत तीन घायल

0

बिलासपुर – कल सोमवार की देर रात हुए सड़क हादसे में कानन पेंडारी के पास कोटा मोड़ में कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई जिसमे एक व्यक्ति जो कोई पेशे से डॉक्टर है की मौत हो गई एवं तीन अन्य लोग घायल हो गए है | दुर्घटना इतनी भयंकर थी कि मौके पर ही एक

This image has an empty alt attribute; its file name is image-6.png

व्यक्ति की मौत हो गई थी | घायलों को बिलासपुर के सिम्स अस्पताल ले जाया गया है जहाँ उनका इलाज जारी है और मृतक एवं घायलों के परिजनों को सुचना दे दी गई है | मौके पर पुलिस द्वारा घटना की जांच पड़ताल की जा रही है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

यूपी मुख्यमंत्री को बर्खास्त करने व पीड़िता को न्याय दिलाने राष्ट्रपति के नाम कांग्रेसियों ने सौपा ज्ञापन।

0

डौंडी:- उत्तरप्रदेश के हाथरस में हुई गैंगरेप एवं हत्या की विभत्स घटना की कड़ी निंदा करते हुए डौंडी ब्लाक कांग्रेस कमेटी ने महामहिम रामनाथ कोविंद राष्ट्रपति भारत सरकार के नाम स्थानीय तहसील कार्यालय में ज्ञापन सौंपकर यूपी के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी वाली भाजपा सरकार को तत्काल भंग कर पीड़िता स्व.मनीषा बाल्मीकि को न्याय दिलाने की मांग की गई है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-6.png

छत्तीसगढ़ के नगरीय प्रशासन विभाग मंत्री शिव डहरिया के निर्देश पर अ.जा.वि.कांग्रेस प्रदेश महामंत्री शंकर पिपरे के नेतृत्व में स्थानीय तहसील कार्यालय पर सौपे गए ज्ञापन में बताया गया है कि यूपी के हाथरस में हुई अमानवीय घटना से पूरा देश आक्रोशित है, दलित समाज की बेटी मनीषा बाल्मीक के साथ अपराधियों द्वारा सामूहिक बलात्कार कर उनकी जीभ काट दी गई,रीढ़ व गर्दन की हड्डियां तोड़कर जघन्य व क्रूरतम अपराध किया गया जो कि उत्तरप्रदेश

सरकार के संरक्षण में यह वारदात घटित हुई है। यहां कि सरकार ने प्रजातंत्र और देश के संविधान के विरुद्ध पीड़िता के शव को बिना परिजनों की उपस्तिथि एवं सहमति बगैर ही अंतिम संस्कार कर दिया जो उत्तरप्रदेश पुलिस की बर्बरता व गुंडाराज को प्रमाणित करता है।हिदू रीति रिवाज अनुसार रात्रिकाल किसी भी मृतक का अंतिम संस्कार नही किया जाता लेकिन सच का सामना ना करने वाला यूपी पुलिस ने यह कदम उठाकर धार्मिक संस्कारो को

This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png

भी समाप्त करने का प्रयास किया गया है। वही वहां के डी एम पीड़ित परिवार को अपना बयान बदलने की धमकी देते हुए साफ नजर आ रहे है। ऐसे जिला दंडाधिकारी पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक को बर्खास्त करने की कार्यवाही तथा वहां के जिला एवं पुलिस प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारियों पर “एट्रो सिटी एक्ट” के तहत कार्यवाही कर अपराधियों को फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से यथाशीघ्र फांसी की सजा दिलवाने आवश्यक कार्यवाही की मांग की गई है। ज्ञापन सौंपते वक्त बालोद जिला पंचायत उपाध्यक्ष मिथलेश नरेटी, डौंडी ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मुकेश पौषार्य, शंकर पिपरे,रेवा रावटे, सुनहेर कोसमा, बिंदु ठाकुर, सुनील राठौर, रोहित माहला,गेंदलाल मानकर,दीपक बंजारे, मुकेश तिवारी , पारस बंजारे आदि कांग्रेसी साथ थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

Breaking प्रदेश में कब खुलेंगे स्कूल, इस बारे में क्या कहा शिक्षा मंत्री ने जाने

0

रायपुर – केंद्र सरकार शिक्षा मंत्रालय ने 15 अक्टूबर से ग्रेडेड तरीके से स्कूल खोले जाने के लिए गाइडलाइंस जारी कर दी हैं. केंद्र के स्कूल खोलने के आदेश के बाद से कई राज्य और केंद्रशासित सरकारों  ने स्कूलों को खोलने का फैसला किया हैं | किन्तु प्रदेश सरकार ने स्पष्ट किया है कि 15 अक्टूबर से स्कूल नहीं खुलेंगे | स्कूल शिक्षा मंत्री ने कहा है कि इसका फैसला सभी स्कूल एवं अभिभावकों से सहमति लेने के पश्चात् ही तय करेंगे कि स्कूल कब खोलना है और पढाई के लिए ऑनलाइन कक्षाएं निरंतर जारी रहेंगी |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-6.png

केंद्र सरकार द्वारा स्कूल खोलने के बारे में स्वयं निर्णय लेने के बारे में कहा गया है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

हत्या या आत्महत्या ? दुष्कर्म पीडिता की मौत संदेहास्पद, नंदकुमार साय ने कहा हत्या हुई

0

जशपुर – उत्तर प्रदेश के हाथरस में दलित युवती के साथ सामूहिक बलात्कार और मौत के बाद पूरे देश में उबाल है। पूरा देश आरोपियों को मौत की सजा की मांग कर रहे है | प्रदेश में भी आये दिन बलात्कार के केस सामने आ रहे है | प्रदेश के जशपुर जिले में भी युवती की संदेहास्पद मौत का मामला सामने आया है जिसमे अब अनुसूचित जनजाति आयोग के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष नंदकुमार साय ने आरोप लगाया है कि यह आत्महत्या नहीं हत्या का मामला है और इसे जानबुझकर दबाया जा रहा है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-6.png

यह मामला अगस्त महीने का है | मामला पहले तो प्रेम सम्बन्ध का था जिसमे युवक और युवती दोनों एक दुसरे के साथ प्रेम सम्बन्ध था लेकिन इसी बीच लड़की गर्भवती हो गई और जब लड़की के परिजनों को यह बात पता चली उन्होंने लड़की से पूछा इस बारे में तो उसने युवक का नाम बताया फिर गाँव में मीटिंग हुई जिसमे यह फैसला लिया गया कि लड़का और लड़की एक दुसरे को पसंद करते है तो दोनों की शादी करवा देंते है | लड़की के परिजन तो मान गए किन्तु लड़के का पिता उस लड़की को अपनी बहु मानने से इंकार कर दिया | उसके बाद लड़की के परिजन पुलिस थाने में शिकायत की बात करने लगे | जब यह बात लड़के के पिता को पता चली वे लोग लड़की के घर आये और उसे अपने साथ ले गए |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png

लेकिन अगली सुबह लड़की घर से गायब मिली और जब खोजबीन की गई तो गाँव से 1 किमी दूर एक पेड़ में लड़की लटकी हुई मिली | लड़के के परिजनों ने कहा कि लड़की ने शर्म के कारण ख़ुदकुशी की है जबकि लड़की के परिजन यह मानने को तैयार नहीं थे उन्होंने कहा हत्या हुई है और थाने में जाकर लड़के और उसके परिवार वालों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट लिखाई गई और पुलिस द्वारा पाक्सो एक्ट धारा 376/306 के तहत लड़के को गिरफ्तार कर लिया गया |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

नंदकुमार साय भी जांच पड़ताल करने पहुँच गए और पता लगाया और कहा कि लड़की के पैर में सुजन था और जिस पेड़ में लटकी हुई थी उसकी ऊंचाई 12 फीट है वह कैसे चढ़ सकती है | मामले को दबाने का प्रयास किया जा रहा है | इस मामले में SIT का गठन कर जांच की मांग की है | इसको लेकर जिले में प्रदर्शन जारी है |

Breaking पुलिस की जुआ फड़ में बड़ी करवाई लाखों रुपये बरामद, जुआरियों को किया गिरफ्तार

0

रायपुर – जब से आईपीएल शुरू हुआ है हर तरफ सटोरियों और जुआरियों का हुजूम लगा रहता है और पुलिस ने जब से शहर में करवाई शुरू की लोग सट्टा और जुआ खेलने के लिए ऐसी जगह की तलाश में रहते है जहाँ तक पुलिस पहुँच न पाए | रायपुर पुलिस द्वारा भी सटोरियों

This image has an empty alt attribute; its file name is image-6.png

और जुआरियों के खिलाफ धरपकड़ जारी है | ऐसा ही मामला मंदिर हसौद थाना क्षेत्र का है जिसमे फार्म हाउस में जुआरियों की महफ़िल जमी हुई थी विश्वस्त सूत्रों से पुलिस को जानकारी मिली कि ग्राम सिवनी स्थित फार्म हाउस में लाखों का जुआ चल रहा है और खबर पक्की होने के बाद मंदिर हसौद थाना और राजधानी पुलिस द्वारा एक टीम बनाकर दबिश दी गई और करीब 26 लाख रुपये जब्त किया गया इसके अलावा मोबाइल फ़ोन और ताश की पत्ती भी जब्त की गई और पकड़े गए 07 लोगों पर जुआ एक्ट के तहत करवाई की गई |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png

पकड़े गए आरोपियों के नाम एवं स्थान

सुनील जग्गी पिता जनकराम जग्गी – गुढ़ियारी

प्रकाश पाल पिता आनंदराम पाल – खमतराई

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

गणेश शुक्ल पिता देवी प्रसाद शुक्ला – देवेन्द्र नगर

राकेश श्रीवास्तव पिता जे पी श्रीवास्तव – खुसिपार भिलाई

दिलीप कुमार पिता अतलदास माहेश्वरी – बेमेतरा

देवेन्द्र कुमार साहू पिता अशोक कुमार साहू – भाटापारा

देव कुमार पिता राम कुमार – पुराणी बस्ती  

बलरामपुर नाबालिग के साथ हुए दुष्कर्म मामले में परिजनों ने बयान दिया वे पुलिस करवाई से संतुष्ट

0

बलरामपुर – छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में नाबालिग के साथ बलात्कार के मामले में परिजनों ने बयान दिया है कि वे पुलिस की करवाई से संतुष्ट है | मामला 29 सितम्बर का है नाबालिग लड़की घर की लिपाई पुताई के लिए जंगल में मिटटी लाने के लिए गई थी बलात्कार के आरोपी वहां पहले से ही थे और जैसे ही उन्होंने उस नाबालिग को देखा पकड़कर मारा पिटा फिर उसे

कोई नशे की दवाई खिलाकर जब लड़की को नशा सा आने लगा उसके बाद आरोपियों द्वारा एक एक करके उसके साथ दुष्कर्म किया और दुष्कर्म करने के उपरांत  उसे उसी अवस्था में छोड़कर भाग गए और जब पीडिता को होश आया वह किसी तरह घर पहुंची और परिजनों को सारी बात बताई | परिजनों द्वारा 29 सितम्बर को वाड्रफनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराइ गई और FIR के बाद दोनों आरोपियों को पकड़ उनके खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png

पुलिस द्वारा करवाई के बाद परिजनों ने लिखित में बयान दिया कि वे पुलिस की करवाई से संतुष्ट है आरोपियों को जैसी सजा मिलनी थी मिल गई |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

Breaking कांग्रेस नेता व पूर्व उपाध्यक्ष जनपद पंचायत नाबालिग लड़की से बलात्कार के मामले में गिरफ्तार

0

रायगढ़ – कांग्रेस नेता व पूर्व उपाध्यक्ष जनपद पंचायत अमृत तिर्की को नाबालिग लड़की से बलात्कार के मामले में गिरफ्तार किया गया है | आरोपी अमृत तिर्की पर अपराध के कई मामले दर्ज है और तो और इन अपराधों से बचने के लिए राजनीतिक शरण में चला गया और धरमजयगढ़ से जनपद पंचायत उपाध्यक्ष का पद भी मिल गया था |

This image has an empty alt attribute; its file name is food-1-1024x690.jpg

नाबालिग लड़की से बलात्कार का मामला एक माह पहले का है इससे भी बचने के लिए अपनी जगह किसी और के नाम पर FIR करवा दिया पता तो तब चला जब नाबालिग लड़की ने मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दिया कि नेता ने ही मेरे साथ दुष्कर्म किया है वह भी अपने ढाबे में ले जाकर, नाबालिग लड़की के बयान के बाद आरोपी अमृत तिर्की को गिरफ्तार कर लिया गया है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

MOST POPULAR

HOT NEWS