City Media - Page 1731 of 1805 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1731

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को भाजपा द्वारा सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है इसी तारतम्य में चिखलाकसा के भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा नगर के विभिन्न जगहों पर वृक्षारोपण किया गया

0

चिखलाकसा — देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को भाजपा द्वारा सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है ।  सेवा सप्ताह  भाजपा संगठन द्वारा इसी तारतम्य में डौंडी मंडल क्षेत्र के चिखलाकसा नगर पंचायत के जनप्रतिनिधियों एवम भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मोदी

This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png

के जन्मदिन के अवसर सेवा सप्ताह पर आज सार्वजनिक स्थल में एकत्र होकर श्री मोदी को दीर्घायु होने के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया गया तथा मोदी के जन्मदिन के अवसर पर चिखलाकसा के भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा नगर के विभिन्न जगहों पर वृक्षारोपण किया गया इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती भीखी मसिया,नगर पंचायत उपाध्यक्ष अब्दुल

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

इब्राहिम ,सांसद प्रतिनिधि विक्रम ध्रुव ,विजय डड़सेना पूर्व उपाध्यक्ष , भरत भाई पटेल पूर्व महामंत्री,पार्षदगण विमला जैन ,कुंती देवांगन ,शान्ति बाई, तिहारु राम ,लीला डड़सेना, सुनीता गुप्ता,संगीता साहू ,ब्रिजमनी यादव ,राजू रावटे,किशोर नागवंशी ,आर्यन भारद्वाज ,मीत भंडारी ,मनीष कोठारी सहित अनेक भाजपा कार्यकर्तागण उपस्थित रहे ।

Big Breaking चार साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, सहकारी समिति मर्यादित बैंक खोलकर लगभग 10 लाख का गबन

0
  • चार साल से फरार आरोपी गिरफ्तार।
  • सहकारी समिति मर्यादित बैंक खोलकर लोगों से लगभग 10 लाख रूपया लेकर गबन किया।
  • थाना राजहरा में आरोपी के खिलाफ 03 अपराध दर्ज है।
  • घटना के बाद से अपने मूल निवास धमतरी को छोडकर आरोपी लगातार 04 साल फरार रहा।
  • आरोपी के खिलाफ न्यायालय से 02 बेमियादी वारंट जारी था।
  • आरोपी को गिरफ्तार कर 02 दिन पुलिस रिमाण्ड लेकर आज दिनांक को जेल दाखिल किया गया।

इस प्रकार है कि सन् 2013 में आरोपी दुष्यंत दुवे ने रायपुर साख सहकारी समिति से पंजीयन कराकर स्वयं अध्यक्ष बनकर अपने नाम का बैलाज रखा था कि राजहरा आकर रायपुर मोआ के नाम पर ब्रांच दल्लीराजहरा में अपने 03-04 वर्करों के साथ बैंक का संचालन कर रहा था। तथा एजेन्ट के माध्यम से मासिक/छ:माही/वार्षिक किस्तों में लोगों से रकम इकट्ठा कर अपने बैंक में जमा कर लेता था। इस तरह दो तीन साल कई निवेशकों से लगभग 10 लाख रूपया को जमा करा कर धोखाधड़ी कर रूपयों का गबन कर बैंक को बंद कर भाग जाने से प्रार्थी जगदीश निर्मलकर द्वारा रिपोर्ट करने पर अपराध कमांक 227/17 धारा 420, 406, 34 भादवि कायम किया गया आरोपी घटना के बाद से फरार रहा।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png

उक्त आरोपी के द्वारा अपने वर्कर ओमन साहू के दो मोटर सायकल को धोखाधड़ी कर ले जा कर फरार हो जाने से प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना राजहरा में अपराध क. 25/17 धारा 420 भादवि कायम कर विवेचना में लिया आरोपी कायमी के बाद से सतत् फरार रहा।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

उक्त आरोपी थाना राजहरा क्षेत्र में एक व्यक्ति से नौकरी लगाने के नाम पर 1 लाख 60 हजार रूपया धोखाधड़ी कर ले लिया तथा नौकरी नहीं लगने पर प्रार्थी को चेक दिया गया जो बाउंस होना पाया कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना राजहरा में 163/16 धारा 420 भादवि, 138 एनआई एक्ट कायम कर विवेचना दौरान आरोपी को लगातार फरार होना पाया गया न्यायालय द्वारा दो प्रकरण में फरारी में चलान पेश करने से बेम्यादी वारंट जारी किया गया था तथा एक प्रकरण लगातार विवेचना में था पुलिस टिम द्वारा आरोपी के मूल निवास धमतरी में लगातार निगाह रखा गया था किंतु आरोपी 2016 से लगातार क्षेत्र से फरार रहा, विशेष मुखबिर लगा कर सूचना मिलने पर आरोपी को पकड़ा गया तथा आरोपी को जेल दाखिल किया गया। आरोपी को गिरफ्तार करने में प्रशिक्षु डी.एस.पी. पाटले, निरी. टी.एस.पट्टावी, सउनि धरम भुआर्य, आर. 419 कोमल साहू का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

आरोपी का ब्यौरा :- दुष्यंत दुवे पिता आर.के. दुबे उम्र 42 साल पता पंचवटी कालोनी डी/25 रत्नाबांधा धमतरी जिला धमतरी (छ.ग.)

अपराध कमांक :- 01. 163/16 धारा 420 भादवि, 138 एनआई एक्ट 02.25/17 धारा 420 भादवि 03.227/17 धारा 420,406, 34 भादवि

Breaking Corona Alert – दल्लीराजहरा से मिले 11 कोरोना पॉजिटिव

0

दल्लीराजहरा में आज 11 कोरोना पॉजिटिव पाए गए है |

एक नजर – दल्लीराजहरा के किस वार्ड से कितने संक्रमित पाए गए

आज पाए गए दल्ली के संक्रमितों में वार्ड क्र 03 से  01, वार्ड क्र 04  से 02, वार्ड क्र 11  से  02, वार्ड क्र 15  से  01, वार्ड क्र 16  से 01, वार्ड क्र 18  से 01, वार्ड क्र 24  से 01 और निर्मला सेक्टर से 02 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png

प्रशासन द्वारा बार बार सुरक्षित रहने हेतु सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने एवं घर से निकलने पर मास्क लगाने का अनुरोध किया जा रहा है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया

सिटी मीडिया भी नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध करता है कि घरों से कम से कम निकले एवं सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें जिससे स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित रख बड़ी हानि से बचे |

जमीन बंटवारे को लेकर बड़े भाई ने छोटे भाई को कार से रौंदा, हालत गंभीर

0

रायपुर – अग्रवाल भाइयों में काफी लम्बे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है | दोनों भाई सरोरा में रिजल्ट टाइल्स फैक्ट्री के संचालक है | आये दिन जमीन विवाद को लेकर झगडा होता रहता था |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज भी दोपहर में इसी बात को लेकर दोनों भाइयों में कलह हुआ था | उसके बाद छोटा भाई हर्ष अग्रवाल जैसे ही अपने फैक्ट्री से बहार की ओर निकला पीछे से उसका बड़ा भाई योगेश अग्रवाल ने उस पर अपनी कार चढ़ा दी ऐसा उसने दो बार किया जिससे हर्ष अग्रवाल की पैर, रीढ़ की हड्डी और पसली टूट चुकी है | ऑफिस के कर्मचारियों ने तुरंत उन्हें निजी अस्पताल लेकर गए और आईसीयु में भर्ती किया गया जहाँ उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है | मामला उरला थाने का है पुलिस द्वारा धारा 307 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

राजधानी और न्यायधानी में भी लगेगा लॉकडाउन, इस बार होगा बहुत सख्त लॉकडाउन

0

रायपुर – राजधानी रायपुर में 21 सितंबर से 28 सितंबर तक सख्त लॉकडाउन लगाया गया है | कलेक्टर ने बताया कि इस बार के लॉकडाउन में पहले से ज्यादा सख्ती बरती जाएगी. केवल दूध की सप्लाई, मेडिकल दुकानें, पेट्रोल पंप निर्धारित समय तक खुलेंगी. पेट्रोल पंप में इमरजेंसी सुविधा व एंबुलेंस को ही पेट्रोल दिया जाएगा. आम जनता के लिए पेट्रोल पंप नहीं खुलेंगी. सब्जी बाजार को भी बंद किया गया है |

इस दौरान रायपुर जिले में शराब दुकानें भी नहीं खुलेंगी | कलेक्टर ने आम जनता से अपील की है कि लॉकडाउन लागू होने से पहले 1 सप्ताह के लिए अपना राशन स्टोर करके रख लें. किसी भी तरह की कालाबाजारी और ओवर रेटिंग बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png

कलेक्टर ने बताया कि 21 सितंबर से जिले में संपूर्ण लॉकडाउन लगाया जा रहा है. उससे पहले रविवार को सभी बाजार खुलने के आदेश दिए गए हैं |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

राजधानी रायपुर में 21 सितंबर से 28 सितंबर तक सख्त लॉकडाउन को देखते हुए न्यायधानी बिलासपुर में भी लॉकडाउन पर विचार कर रहे है | बिलासपुर जिला कलेक्टर इस पर बहुत जल्द फैसला ले लेंगे ऐसी जानकारी प्राप्त हुई है |

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डौण्डी में संविदा पर कार्यरत स्वास्थ्य कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

0

डौण्डी – सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डौण्डी में संविदा पर कार्यरत अधिकारी कर्मचारियों जिसमें डाक्टर,स्टाफ नर्स, बीपीएम,बीडीएम,डाटा एंट्री ऑपरेटर,लैब टेक्नीशियन, फार्मासिस्ट,ए एन एम,आरबीएसके टीम,आर एनटीपीसी सहित कर्मचारी अपने मांगों को लेकर आज 19 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये हैं संविदा कर्मचारियों को कहना हैं कि छग सरकार

This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png

के द्वारा अपने घोषणा पत्र में कहा था कि हमारे कांग्रेस के सरकार सत्ता में आती है तो संविदा, अनियमित, दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को नियमित करने का आश्वासन दिया था लेकिन राज्य में सत्ता सरकार आने के लगभग दो साल होने के बाद भी सरकार द्वारा कर्मचारियों को नजर अंदाज करते हुए कोई कड़ा कदम नहीं उठाया गया जिससे संविदा कर्मचारियों नाराज होकर अनिश्चितकालीन हड़ताल में जाने का निर्णय लिया है।

ब्लाक अध्यक्ष डाॅ प्रकाश राठोर का कहना है कि

हम सभी संविदा अधिकारी, कर्मचारी लगातार कई वर्षों से सेवा दे रहे हैं लेकिन हम लोगों को उपेक्षित किया जा रहा है लगातार राज्य व केन्द्र सरकार के कार्ययोजनाओं को संचालित कर रहे कोरोनाकाल में सुबह-शाम लगातर ड्युटी कर रहे हैं हमारे कई कर्मचारी कोरोना से मौत हो गया कई कर्मचारी 30से 35 साल तक नौकरी करके रिटायरमेंट हो गया लेकिन सरकार द्वारा हमें अल्प मानदेय देकर काम लिया जा रहा है जिससे हम सब अपने नियमित करने के मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर आज से जा रहें हैं। जन समुदाय को होने वाले समस्याओं के लिए खेद प्रकट किया है।

मोमबत्ती जलाकर श्रृधांजलि अर्पित किया

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

कोरोनाकाल में अनेक अधिकारी कर्मचारी ड्युटी में कार्य करते हुए संक्रमित होकर अपने जीवन गंवा दिए जिनको याद करते हुए उनको मोमबत्ती जलाकर श्रृध्दांजलि अर्पित किया।

शराब बंदी का वादा करने वाली कांग्रेस सरकार अंकित मूल्य से अधिक दाम पर जिले के सरकारी शराब दुकान में सरकार के संरक्षण में बेच रही है – आम आदमी पार्टी

0

सैय्यद वली आज़ाद – नारायणपुर – 19-Sept-2020   

शराब बंदी की वादा करने वाली कांग्रेस सरकार अंकित मूल्य से अधिक दाम पर  जिले के सरकारी शराब दुकान में  सरकार के संरक्षण में बेच रही है–नरेंद्र नाग जिला अध्यक्ष आम आदमी पार्टी नारायणपुर।

नारायणपुर जिले के कई गांवों में अंग्रेजी एवं देशी शराब की अवैध बिक्री धड़ल्ले से हो रही है जिससे गांवों का महौल  खराब हो रही है–सुजीत ठाकुर जिला उपाध्यक्ष नारायणपुर ।

जिला अध्यक्ष नरेंद्र नाग ने कहा कि नारायणपुर जिले के सरकारी शराब दुकान में हमारे कार्यकर्ताओं ने जाकर पता लगया तो पता चला कि सभी प्रकार के विदेशी और देशी शराब की अंकित मूल्य  से अधिक दाम पर बेची जा रही है। शराब बेचने वाले सेल्समेन से इस संबंध में पुछने पर उनके द्वारा शराब आनलाइन बेचने की बात कही और इसका रेट भी आनलाइन आता है कहा गया। अंकित मूल्य से इसका कोई मतलब नहीं। शराब दुकान की सी सी टी वी कैमरा भी बंद पड़ी हुई है। शराब दुकान के बाहर बेची जाने वाले शराब की सुची का अवलोकन करने से पता चला कि कई शराब का नाम ही सूची में नहीं है और शराब बेची जा रही है।

सुजीत ठाकुर ने कहा कि जिले के विदेशी एवं देशी शराब अवैध तरीके से बेची जा रही है जिससे गांवों का महौल खराब होते जा रही है।

अपने चुनावी घोषणा पत्र में शराब बंदी का वादा करने वाली भुपेश बघेल सरकार को दो साल होने जा रहा है इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं कर रही है। कोरोना महामारी जैसे समय में भी बिना कोविड के नियम का पालन करते हुए शराब बेच रही। भुपेश बघेल जी पुछना चाहते हैं कि शराब दुकान में कोरोनावायरस का संक्रमण नहीं फैलता ।

शराब की अंकित मूल्य से अधिक दाम पर ब्रिकी और गांव-गांव में अवैध विदेशी और देशी शराब की ब्रिकी पर तत्काल रोक नहीं लगाई गई तो आम आदमी पार्टी आंदोलन करेगी। जिसकी संपूर्ण जावबदारी शासन प्रशासन की होगी

गुपचुप तरीके से नेशनल हाईवे पर खोल दिया अंग्रेज़ी शराब दुकान. भाजपा नेताओ ने कि हटाने की मांग..

0

बालोद–अंग्रेजी शराब दुकान को नेशनल हाईवे 930 नंबर में हटाने की मांग को लेकर कलेक्टर के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया. भाजपा नेताओ ने कहा कि बिना किसी के जानकारी दिए गुपचुप तरीके से नेशनल हाईवे पर खोल दिया गया है. जिसे तत्काल हटाया जाए. नेता

This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png

प्रतिपक्ष चिंता राम साहू ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश का भी पालन नहीं किया जा रहा है. सरकार शराब दुकान के भरोसे चल रही है. ज्ञापन सौपने मे प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष कौशल साहू जी, नंद किशोर शर्मा, ईशा प्रकाश, यादव राम साहू ,मेहतर नेताम ,सुरेंद्र तिवारी नेता

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

प्रतिपक्ष ,चिंता राम साहू पार्षद गण अनसूया ध्रुव चंद्र, लता साहू ,चंद्र लता साहू ,कुंती सिन्हा,जितेशवरी निषाद, मुकेश साहू एवं पन्नालाल साहू ,दुर्जन यादव,एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

आज रक्षित केंद्र बालोद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जितेंद्र सिंह मीणा द्वारा जनरल परेड लिया गया।

0

बालोद – आज रक्षित केंद्र बालोद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जितेंद्र सिंह मीणा

This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png

द्वारा जनरल परेड लिया गया। उसके पश्चात बालोद जिला के पुरूर से करकाभाट मार्ग हेतु प्रदाय  हाईवे पट्रोलिंग वाहन का शुभारंभ कराया गया।

इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  डी0 आर0 पोर्ते, DSP दिनेश सिन्हा , प्रशांत पैकरा, कमलजीत पाटले, तनुप्रिया, विनय साहू, यशवंत साकार, तथा रक्षित निरीक्षक मधुसूदन नाग उपस्थित थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

नगरपालिका अध्यक्ष द्वारा शहर व समाज के प्रति कोविड-19 के समय सक्रिय योगदान व सहयोग के लिए बंगाली समाज द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया

0

दल्लीराजहरा – नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर जी द्वारा शहर व समाज के प्रति इस कोविड-19 के समय सक्रिय योगदान व सहयोग के लिए बंगाली समाज द्वारा उनके विशेष योगदान व सक्रियता के लिए एक सम्मान समारोह का आयोजन सोसल डिस्टेन्शिंग के नियमों का पालन करते हुए शारदीय अमावस्या व महालय के शुभअवसर पर किया गया। आशा व

This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png

उम्मीद है कि आने वाले दिनों में अध्यक्ष जी इसी प्रकार अपनी सक्रियता से उजड़ते शहर को पुनः अच्छे से संवारने का कार्य शहर व समाज के लिए करते रहेंगे। यही समाज की उम्मीद है। उनके इस अथक प्रयास से शहर के बंद पडे खेल मैदान, खेल कूद व सामाजिक भाई चारा व शहर के सौंदर्गीकरण व स्वास्थ्य को लेकर लगातार प्रयास से जरूर सुधार आयेगा.इससे राजहरा शहर का विकास निरंतर जारी रहेगा।

अपने उद्बोधन में शीबू नायर जी ने कहा कि शहर व समाज के विकास में सदैव अग्रणी भूमिका निभाउंगा। बंगाली समाज द्वारा आज जो सम्मान दिया जा रहा है, उसके लिए मैं सदैव आभारी रहूँगा। और यथासंभव अपनी ओर से मदद करता रहूँगा।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ सदस्य श्री गगन सर, सचिव श्री गौतम बेरा. श्री स्वपन बेरा, श्री एच.टी.विश्वास, श्री स्वपन चक्रवर्ती, गौतम माइति पस शंकु माईति, एस सी सरकार, सी.एस.मण्डल, पिंकु डे तथा महिला सदस्यों में श्रीमती दीपा चक्रवर्ती, श्रीमती मीठु कार्की, श्रीमती संगीता बेरा एवं श्रीमती मंजूश्री माइंति उपस्थित थे।

आभार प्रदर्शन गौतम बेरा ने किया व कार्यक्रम का संचालन गगन परिडा सर ने किया उन्होने अध्यक्ष को अपना बहमूल्य समय देने के लिए धन्यवाद दिया और समाज ने उनका आभार माना।

MOST POPULAR

HOT NEWS