City Media - Page 1775 of 1803 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1775

भाजपा जिला बालोद कार्यकारिणी की घोषणा

0

बालोद – प्रदेश भाजपा अध्यक्ष माननीय विष्णुदेव साय जी , संगठन महामंत्री माननीय पवन साय जी व प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन तथा सहमति से जिला भाजपा अध्यक्ष माननीय कृष्णकांत पवार जी ने जिला बालोद मे संगठनात्मक क्षेत्रीय संतुलन के आधार पर सक्रिय, अनुभवी तथा युवा, महिलाओं का समावेशी जिला भाजपा कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें 6 उपाध्यक्ष, 2 महामंत्री, 6 मंत्री व 55 कार्यसमिति सदस्यों की घोषणा किया है |
जिला भाजपा कार्यालय में घोषणा के वक्त पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष प्रीतम साहू, लेख राम साहू,जिला महामंत्री देवेंद्र जायसवाल, पूर्व विधायक वीरेंद्र साहू, पवन साहू जी,चमन लाल साहू जी, कमलेश सोनी जी वरिष्ठ नेता मंडल अध्यक्ष प्रेम साहू जी, गोविन्द वाधवानी जी, सुरेश निर्मलकर जी उपस्थित रहे भाजपा जिला अध्यक्ष माननीय कृष्णकांत पवार जी ने नियुक्त किया
जिला उपाध्यक्ष-
1) नरेश यादु जी
2) त्रिलोकी साहू जी
3) ठाकुर राम चंद्राकर जी
4) संध्या भरद्वाज जी
5) सुशीला साहू जी
6) राकेश यादव जी

जिला महामंत्री –
1) किशोरी साहू जी
2) प्रमोद जैन जी

जिला कोषाध्यक्ष -सुदेश सिंह जी

जिला मंत्री-
1) अनीता कुमेटी जी
2) नरेश साहू जी
3) शरद ठाकुर जी
4) संजय दुबे जी
5) जयेश ठाकुर जी
6) शीतल नायक जी

जिला कार्यकारिणी सदस्य –
लक्ष्मीचंद नूणीवाल जी
कुलदीप कत्याल जी
अखिल दीवान जी
कमलेश सोनी जी
तोमन साहू जी
राजू पटेल जी
विनोद कौशिक जी
लीला शर्मा जी
राकेश जोशी जी
धरम साहू जी
प्रकाश नाहर जी
सुरेंद्र देशमुख जी
पालक ठाकुर जी
दुर्जन साहू जी
ममता गजेंद्र जी
दीपा साहू जी
यादव राम साहू जी
नंदकिशोर शर्मा जी
जनार्दन सिन्हा जी
रामसाय साहू जी
सविता साहू जी
रुखमति गजीर जी
मालती जोशी जी
राजू अग्रवाल जी
दोषण लाल साहू जी
सुलेखा सोनी जी
चेमन देशमुख जी
हरीश कटझरे जी
पुष्पलता बघेल जी
नरेंद्र हिरवानी जी
जितेंद्र साहू जी
रमेश सोनवानी जी
शिवकुमार धरमगुडे जी
टोमन लाल साहू जी
.रूपा देवांगन जी
नंदनी धाक जी
सारिका मेहर जी
बुधियारिन कुमेटी जी
धीरेन टाक जी
पायल सोनी जी
सोमेश साहू जी
अनिल खोबरागडे जी
रामकिशुन सोरी जी
उमेश्वरी धनकर जी
विमला जैन जी
गोविंद पटौती जी
भरत पटेल जी
सुसाधना सोरी जी
सत्या साहू जी
राजकुमार कुकरेजा जी
महेश पांडे जी
सुरेश जयसवाल जी
छगन साहू जी
किरण सिन्हा जी
सुभारती भगत जी

कार्यालय प्रभारी :- लोकेश श्रीवास्तव जी
जिला मीडिया प्रभारी :- राकेश यादव जी
प्रचार प्रसार प्रभारी:- राजीव शर्मा जी , संदीप सिन्हा जी गजेंद्र यादव जी

स्थाई आमंत्रित सदस्यों में
-सर्व माननीय मोहन मंडावी जी सांसद,कांकेर लोकसभा

  • माननीय यशवंत जैन जी, राष्ट्रीय सदस्य बाल संरक्षण आयोग
    माननीय प्रीतम साहू जी, पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष
    माननीय लेख राम साहू जी, पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष
    माननीय वीरेंद्र साहू जी, पूर्व विधायक
    माननीय घना राम साहू जी, पूर्व विधायक गुंडरदेही ,
    माननीय लाल महेंद्र सिंह टेकाम जी पूर्व विधायक डौंडी लोहरा
    माननीया कुमारी मदन साहू जी, पूर्व विधायक संजारी बालोद ,
    माननीय पवन साहू जी , माननीय दीपक साहू विधानसभा प्रत्याशी 2018
    माननीय छगन देशमुख जी , वरिष्ठ भाजपा नेता,
    माननीय चमन लाल साहू जी, वरिष्ठ भाजपा नेता,
    माननीय देवेंद्र जायसवाल जी पूर्व महामंत्री भाजपा जिला बालोद
    माननीय प्रतिभा चौधरी जी

विशेष आमंत्रित सदस्य प्रदेश कार्यसमिति
माननीय होरीलाल रावटे जी , विशेष आमंत्रित सदस्य प्रदेश कार्यसमिति
माननीय यज्ञदत्त शर्मा जी, पूर्व जिला महामंत्री दुर्ग- बालोद
माननीय राकेश यादव जी, पूर्व जिला महामंत्री बालोद
माननीय इंद्रपाल चंद्राकर जी, पूर्व जिला महामंत्री
माननीय मोहन जैन जी, पूर्व कोषाध्यक्ष भाजपा जिला बालोद,
माननीय अश्वनी यादव जी, प्रदेश मंत्री किसान मोर्चा छत्तीसगढ़ प्रदेश
माननीय शाहिद खान जी, प्रदेश मंत्री भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा छत्तीसगढ़ प्रदेश
माननीय पुष्पेंद्र चंद्राकर जी, जिला पंचायत सदस्य
माननीया प्रेमलता साहू जी जनपद पंचायत अध्यक्ष बालोद,
माननीय सोमेश सोरी जी, नगर पंचायत अध्यक्ष डौंडी,
माननीय निर्मला हेमंत साहू जी, नगर पंचायत अध्यक्ष गुंडरदेही
माननीय भीखी मसिया जी, नगर पंचायत अध्यक्ष चिखलाकसा

विशेष आमंत्रित सदस्यो मे सर्व मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री भाजपा जिला बालोद,
सर्व जिला मोर्चा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष/ संयोजक भाजपा जिला बालोद,
माननीय नीतीश यादव जी ,
माननीया कीर्तिका साहू जी, जिला पंचायत सदस्य
माननीय ईशा प्रकाश साहू जी, पूर्व अध्यक्ष जनपद पंचायत गुरुर,
माननीय जयलाल मालेकर जी, पूर्व अध्यक्ष जनपद पंचायत डौंडी लोहारा
माननीय राजेश्वरी देवहरे जी पूर्व जनपद अध्यक्ष बालोद
माननीय दयानंद साहू जी, पूर्व जनपद अध्यक्ष बालोद
माननीय प्रकाश आर्य जी, पूर्व जनपद अध्यक्ष डौंडी
माननीया डामेश्वरी साहू जी, पूर्व जनपद अध्यक्ष गुरुर
माननीया संगीता चंद्राकर जी, पूर्व जनपद अध्यक्ष गुंडरदेही
माननीय भानुमति साहू जी, पूर्व जनपद अध्यक्ष गुंडरदेही
माननीय भान सिंह साहू जी, पूर्व जनपद अध्यक्ष बालोद
माननीय कोमल सोनकर जी, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष गुंडरदेही
माननीय कल्याण साहू जी, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत बालोद
माननीय पोषण बनपेला जी, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत डौंडी लोहारा
माननीय रुपेश नायक जी, उपाध्यक्ष नगर पंचायत डौंडी
माननीय अब्दुल इब्राहिम जी, उपाध्यक्ष नगर पंचायत चिखलाकसा
माननीय देव नारायण डड़सेना जी ,
माननीय रमन टूवानी जी, वरिष्ठ भाजपा नेता
माननीय दिलीप गोलछा जी, पूर्व मंडल अध्यक्ष नगर बालोद
माननीय राजेश दसोडे जी, पूर्व मंडल अध्यक्ष दल्ली राजहरा
माननीय मोहम्मद अबरार सिद्दीकी जी, प्रदेश मीडिया प्रभारी अल्पसंख्यक मोर्चा छत्तीसगढ़
माननीय छगन यादु जी, वरिष्ठ भाजपा नेता
माननीय अनिल वोरा जी, वरिष्ठ भाजपा नेता
माननीय इकबाल अरोरा जी, वरिष्ठ भाजपा नेता सम्मिलित किए गए हैं

क्या लॉक डाउन में मोर्निंग वाक पर प्रतिबन्ध लगाना चाहिए, व्यायाम और मोर्निंग वाक से बढती है इम्युनिटी

0

दुर्ग – कल 23 जुलाई से दुर्ग जिले में लॉक डाउन लगने वाला है जिसमे व्यायाम और मोर्निंग वाक पर भी प्रतिबन्ध लगाया गया है जिसे लेकर पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पाण्डेय जी ने इसका विरोध किया है और कहा कि इस पर सुबह 4.00 बजे से 9.00 बजे तक अनुमति देने के लिए कहा है भिलाई शहर में विभिन्न आयु वर्ग के हजारों लोग सुबह- सुबह अपनी इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए मॉर्निंग वॉक करते हैं। कोरोना महामारी के दौर में लोग रोजोना मॉर्निंग वॉक, व्यायाम, साइकलिंग एवं योग जैसे अभ्यास सड़कों, चौराहों अथवा मैदान में करते हैं जो कि स्वास्थ्य कि दृष्टि से बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण है | पाण्डेय ने जिला प्रशासन ने इस बारे में विचार करने के लिए कहा है |

आज से राजधानी में पूर्ण लॉक डाउन बिना वजह घर से निकले तो खैर नहीं

0

रायपुर – प्रदेश में कोरोना संक्रमण को देखते हुए राजधानी में आज से पूर्ण लॉक डाउन 22 जुलाई 2020 से दिनांक 28 जुलाई 2020 रात्रि 12:00 बजे तक तक पूर्णत: लॉकडाउन किया गया है।

लॉकडाउन के दौरान राशन की दुकान सब्जी दूध तथा अन्य आवश्यक जरूरी सेवाओं के लिए सुबह 6:00 से 10:00बजे तक का समय निर्धारित किया गया है दूध के लिए शाम 5 से 6 :30 तृक भी अनुमति है। रायपुर पुलिस ने लोगों से अपील है कि वह लॉक डाउन का पूर्णता पालन करें अपने घर में रहे बाहर ना निकले सुरक्षित रहें।

वैश्विक कोरोना महामारी के संकट काल में ग्रामवासियों ने स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता दिखाते हुए रक्तदान शिविर नेत्र परीक्षण का आयोजन किया ।

0

वैश्विक महामारी कोरोना के चलते हैं निरंतर रक्त की कमी हो रही है कमी को देखते हुए ग्राम वासियों ने दिखाया जागरूकता

बालोद– जगन्नाथ साहू | आज हम बात करने जा रहे है ऐसे ग्राम की जो कोरोनाकाल जैसे संकट के समय में भी लोगो के स्वाथ्य को बेहतर बनाये रखने व जरुरत मंदो को रक्तदान के लिए शिविर का आयोजन किया।। जी हाँ , बोरिदकला में रक्तदान ,रक्त परिक्षण व नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन ग्रामवासी के सहयोग से किया गया।
जिसमे ग्राम सहित बाहर के युवाओं एवं युवतियों ने भी रक्तदान किये । इस शिविर के आयोजन में सोशल डिस्टेंसिंग मास्क व सैनिटाइज़िंग आदि नियमो का पालन किया गया।। जिसमे मुख़्य रूप शिरकत किये श्रीमती संतोषी गजानंद मरकाम , जनपद सदस्य श्रीमति लक्ष्मी विजय साहू उपसरपंच चित्रा मगेंद्र व समस्त पंचगण। इस शिविर में सभी लोगो ने अपनी दिलचस्पी दिखते हुए 50 से अधिक लोगो ने रक्तदान किये ,रक्तपरीक्षण व नेत्र परिक्षण में आयोजक समिति से डॉ नीलकमल सिन्हा मनोज सिन्हा डिकेश साहू भावेश सिन्हा चतुर हिरवानी योगेश निर्मलकर मन्नू सेन कमल साहू मितानिन दीदी व ग्रामीण लोग शामिल हुए।

नगर को स्वच्छ रखने में सफाई कर्मचारियों की अहम भूमिका है।

0

दल्ली राजहरा – अभी कोरोना के संकटकाल में नगर पालिका सफाई कर्मचारियों की अहम भूमिका है। यह गर्व की बात है कि पालिका कर्मचारी इस कार्य में लग्न के साथ काम कर रहे हैं। सफाई कर्मचारी समय पर अपने-अपने काम का ईमानदारी व मेहनत के साथ निर्वाह कर नगर को स्वच्छ रखने में अहम भूमिका निभा रहे है । 

नगर को स्वच्छ बनाने व काम को लग्न के साथ करने वाले सफाई मित्रो को साड़ी मास्क हेंड ग्लोब्स जूता का वितरण नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर के द्वारा किया गया |

गौधन न्याय योजना के कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष को मंच पर ढूंढनी पड़ी बैठने के लिए कुर्सी

0

बालोद – कल हरेली पर्व पर प्रदेश सरकार द्वारा हर नगर शहर गाँव गाँव में गौधन न्याय योजना का शुभारम्भ किया गया लेकिन जिले में आयोजित कार्यक्रम में अधिकारी जनप्रतिनिधियों के ही प्रोटोकॉल का ख्याल नही रख पाए राज्यमंत्री दर्जे के निर्वाचित जनप्रतिनिधि जिला पंचायत अध्यक्ष सोनादेवी को बैठने के लिए कुर्सी ढूंढना पड़ा दो कार्यक्रम में जाने की योजना थी पहला कार्यक्रम अर्जुनी ग्राम पंचायत के चिरचारी गांव में था यहाँ पर जिला पंचायत अध्यक्ष कार्यक्रम प्रारंभ होने के पश्चात् पहुंची लेकिन मंच पर इनके लिए पहले से किसी तरह का कोई बैठक व्यवस्था नही थी जिसके बाद बालोद नपाध्यक्ष विकास चोपड़ा ने अपनी कुर्सी सौंपी लेकिन लेकिन इसके बाद गुरुर ब्लाक के ही मिर्रीटोला पंचायत में दूसरा कार्यक्रम था जहां पर जिले के प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत के काफिले के साथ साथ जिला पंचायत अध्यक्ष सोनादेवी देशलहरा भी पहुंचे लेकिन यहां पर भी प्रशासन ने जिला पंचायत अध्यक्ष के बैठक के लिए प्रथम पंक्ति में बैठने की कोई व्यवस्था नही की थी जिसके चलते अध्यक्ष को पीछे कुर्सी पर बैठना पड़ा | इस बात से नाराज जिला पंचायत अध्यक्ष ने नाराजगी जाहिर की |

Breaking सांसद प्रतिनिधि समेत बड़े कारोबारी जुआ खेलते गिरफ्तार, सांसद ने पद से हटाया

0

कोरबा – कोरबा पुलिस ने कठरापारा के जंगल में दबिश देकर पांच जुआरियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से दो लाख रुपए नगद बरामद किया गया है। पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ 13 जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की है। जुआरी अंधेरे में मोमबत्ती जला कर जुआ खेल रहे थे। पुलिस को देखते ही जुआरियों में हड़कंप मच गया और भागने लगे। सबसे खास बात है कि पकड़े गए आरोपियों में एक सांसद प्रतिनिधि हैं तो दूसरा कबाड़ का बड़ा कारोबारी है। हालांकि पकड़े जाने के बाद सांसद प्रतिनिधि को पद से हटा दिया गया है।

सांसद प्रतिनिधि का नाम हृदय शंकर है। हृदय शंकर यादव पिता शतीराम यादव को सांसद ने जनपद पंचायत कोरबा में आयोजित होने वाले बैठक में शामिल होने एक जुलाई को अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया था। लेकिन जुआ खेलते पकड़े जाने पर कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत ने प्रतिनिधि पद से हटाने की सूचना कलेक्टर को दी है।

korba dm 264

दल्लीराजहरा के वीर नारायण सिंह वार्ड में सी सी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन

0

दल्लीराजहरा – वार्ड 10 वीर नारायण सिंह वार्ड में सी सी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन नगर पालिका अध्यक्ष श्री शीबू नायर जी उपाध्यक्ष संतोष देवांगन के द्वारा पूजा अर्चना कर किया गया |
इस अवसर पर पार्षद जनक निषाद, संतोष पाण्डेय, प्रदीप कुमार, अनिल कोम्बे, मनेंद्र जायसवाल सहित वार्डवासी उपस्थित थे |

Breaking News बालोद जिले में मिले 3 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज

0

बालोद जिले में फिर से 3 कोरोना पॉजिटिव मिले है जिसकी पुष्टि कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने की है | आज मिले कोरोना संक्रमितों में से डोंडी लोहारा ब्लाक से ग्राम केरीजुंगेरा और  चिल्हाटीकला से 1-1 मरीज मिले है तथा 1 मरीज बालोद ब्लाक के पाकुरभाट से मिले है तीनो मरीज क्वारंटाइन में थे |

दल्लीराजहरा डीएवी स्कूल के गेट के सामने सी सी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन

0

दल्लीराजहरा – वार्ड 8 राम मंदिर वार्ड में डी ए वी स्कूल के गेट के सामने सी सी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर जी वार्ड पार्षद स्वप्निल तिवारी के द्वारा पूजा अर्चना कर किया गया |
ज्ञात हो उक्त स्थल में पालक अपने बच्चों का छुट्टी का इंतजार करते है बरसात में कीचड़ हो जाता है जिससे असुविधा होती थी उक्त समस्या से निजात दिलाने की मांग नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर जी से पार्षद स्वप्निल तिवारी व पालको ने की थी
इस अवसर पर एल्डरमैन प्रमोद तिवारी संतोष पाण्डेय प्रदीप कुमार अनिल कोम्बे अहिरवार जी सहित वार्डवासी उपस्थित थे

MOST POPULAR

HOT NEWS