City Media - Page 40 of 1804 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 40

कलेक्टर ने मोखा-रजोली एवं पलारी धान खरीदी केन्द्र का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

0



किसानों को जरूरी सुविधा उलपब्ध कराने तथा धान खरीदी के कार्य को सुचारू रूप से संपन्न कराने हेतु सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

बालोद, 04 दिसंबर 2025 कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा द्वारा बालोद जिले में धान खरीदी के कार्य को सुचारू रूप से संपन्न कराने तथा धान की अवैध खरीदी एवं बिक्री की रोकथाम सुनिश्चित करने हेतु जिले के धान खरीदी केन्द्रों का सघन दौरा कर संपूर्ण व्यवस्थाओं की समुचित माॅनिटरिंग की जा रही है। जिससे कि बालोद जिले में धान खरीदी का कार्य सफलतापूर्वक एवं बेहतर ढंग से संपन्न हो सके। इसके अंतर्गत आज कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने गुण्डरदेही विकासखण्ड के धान खरीदी केन्द्र मोखा-रजोली एवं गुरूर विकासखण्ड के धान खरीदी केन्द्र पलारी का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

इस दौरान उन्होंने मौके पर उपस्थित समिति प्रबंधक एवं अधिकारी-कर्मचारियों को धान खरीदी केन्द्र में अपने धान की बिक्री हेतु आने वाले कृषकों को जरूरी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराने तथा धान खरीदी के कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु पुख्ता इंतजाम कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने किसानों द्वारा धान खरीदी केन्द्र में बिक्री हेतु लाए गए धान का भी अवलोकन किया। उन्होंने किसानों को साफ-सुथरे एवं गुणवत्तायुक्त धान ही धान खरीदी केन्द्र में बिक्री हेतु लाने की समझाईश दी। उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों को किसानों द्वारा बिक्री हेतु लाए गए धान की समुचित जाँच के उपरांत ही गुणवत्तायुक्त एवं साफ-सुथरे धान की खरीदी करने के निर्देश दिए। उन्होंने नोडल अधिकारी, समिति प्रबंधक एवं निगरानी दल के सदस्य के रूप में शामिल अधिकारी-कर्मचारियों को प्रतिदिन सुबह निर्धारित समय में धान खरीदी केन्द्रों में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित कर संपूर्ण व्यवस्थाओं की माॅनिटरिंग सुनिश्चित कराने को कहा। कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने धान खरीदी के कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही बरते जाने पर संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी।
इस मौके पर कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने धान खरीदी केन्द्रों में उपस्थित कृषकों से बातचीत कर धान खरीदी केन्द्र के व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। किसानों ने धान खरीदी की लिमिट की मात्रा को बढ़ाने की मांग की। जिला खाद्य अधिकारी द्वारा इस संबंध में शासन को पत्र प्रेषित करने की जानकारी दी गई। इस दौरान जिला खाद्य अधिकारी श्री तुलसी ठाकुर एवं जिला विपणन अधिकारी सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी एवं कृषकगण उपस्थित थे।

टेकापार में युवक ने शिक्षक के घर में गाली-गलौज कर दी जान से मारने की धमकी, खिड़की का कांच कुल्हाड़ी से तोड़ा, CCTV में कैद पूरी घटना

0

बालोद। ग्राम टेकापार में मंगलवार शाम एक शिक्षक और उनके परिवार को पड़ोसी द्वारा गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। घटना मंगलवार शाम लगभग 6.30 बजे की है, जब टेकापार निवासी व पूर्व माध्यमिक शाला नेवारीकला में पदस्थ शिक्षक अपने घर पर मौजूद थे। इसी दौरान पड़ोसी रोहन जोशी शिक्षक के घर पहुंचा और अश्लील व गंदी-गंदी गालियां देने लगा।शिक्षक द्वारा विरोध करने पर आरोपी घर से निकलकर अपने घर गया और वहां से कुल्हाड़ी लेकर वापस आया। उसने शिक्षक को धमकी देते हुए कहा— “आज तुझे जान से मार दूंगा”—और हमला करने की कोशिश की। इतना ही नहीं, आरोपी ने शिक्षक के घर की खिड़की में लगे कांच को कुल्हाड़ी से तोड़फोड़ कर नुकसान पहुँचाया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 6,000 रुपये बताई गई है।घटना की जानकारी शिक्षक ने तत्काल बालोद थाना को फोन कर दी। सूचना पर पुलिस जब मौके पर पहुँची, तभी आरोपी अपने घर के सामने से भाग गया। पूरी वारदात शिक्षक के घर के बाहर लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। घटना की प्रत्यक्षदर्शी शिक्षक की पत्नी जया बर्मन हैं, जिन्होंने आरोपी की धमकी और तोड़फोड़ को स्वयं देखा और सुना है।पीड़ित ने मामले में पुलिस से कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

18 नक्सलियों को मिट्टी में मिलाकर बस्तर की माटी के लिए मर मिटे तीन जांबाज, शहीद जवानों को बीजापुर में दी गई आखिरी सलामी…

0

बस्तर संभाग के बीजापुर और दंतेवाड़ा जिलों की सीमा पर नक्सलियों से मुठभेड़ के दौरान शहीद हुए तीनों जवानों को बीजापुर की नई पुलिस लाईन में अंतिम सलामी दी गई। इसके बाद शहीदों के शव उनके गृहग्राम रवाना किए गए। इस मुठभेड़ में 18 नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि बस्तर रेंज के आईजी सुंदर राज पी. ने की है।शहीद जवानों की अंतिम विदाई देने दंतेवाड़ा के विधायक चैतराम अटामी, बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी, बस्तर आईजी सुंदरराज पी, डीआईजी सीआरपीएफ, डीआईजी पुलिस कमलोचन कश्यप, एसपी जितेंद्र यादव, एसपी दंतेवाड़ा गौरव राय, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष जी.वेंकट, घासीराम नाग, श्रीनिवास मुदलियार, जिला पंचायत सदस्य शंकरैया माड़वी, जनपद अध्यक्ष पूर्णिमा तेलम सहित सैकड़ों नागरिकों, ग्रामीणों व पुलिस के अधिकारियों व जवानों ने गमगीन माहौल में श्रद्धांजलि अर्पित कर अंतिम विदाई दी।अंतिम विदाई के पूर्व शहीद जवानों को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद बारी बारी से विधायक, आईजी, डीआईजी कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक व परिजनों ने रोते बिलखते बलपुष्पांजलि अर्पित की। इस दरम्यान मौजूद जवान अपने साथी शहीद जवानों के नाम लेकर अमर रहे के नारे लगाते रहे। तीनों शहीद जवानों को अंतिम विदाई देते समय परिजनों सहित साथी जवानों को रोते देखा गया।‌ इस बीच आईजी ने जानकारी दी कि मुठभेड़ में 18 माओवादियों के शव बरामद हुए हैं। मोस्ट वांटेड माओवादी वेल्ला मोडियम भी मारा गया है।

तुहर टोकन एप सर्वर डाउन, किसान परेशान…

0

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की शुरुआत होने के साथ ही तुहर टोकन एप के सर्वर डाउन होने से किसानों को परेशानी हो रही है। सर्वर सुबह आठ बजे से डाउन है। एप के सर्वर डाउन होने के कारण किसानों को ऑनलाइन टोकन कटाने में परेशानी हो रही है, जिससे उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ रहा है ।

रिटेल ट्रेड के विद्यार्थियों का औद्योगिक भ्रमण, विशाल मेगा मार्ट में व्यापारिक गतिविधियां सीखी स्टूडेंट्स ने…

0

जगदलपुर के विशाल मेगा मार्ट में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चपका के कक्षा 9वीं से 12वीं तक के रिटेल ट्रेड के विद्यार्थियों को औद्योगिक भ्रमण कराया गया। यह भ्रमण स्कूल के प्राचार्य बलराम कच्छ के मार्गदर्शन तथा व्यावसायिक प्रशिक्षक विजय अहलुवालिया के निर्देशन में संपन्न हुआ। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने रिटेल सेक्टर से जुड़े विभिन्न कार्यों जैसे स्टोर प्रबंधन, ग्राहक सेवा, उत्पाद डिस्प्ले, बिलिंग प्रक्रिया, इन्वेंटरी नियंत्रण, स्टॉक हैंडलिंग तथा रिटेल संचालन के वास्तविक तरीकों को प्रत्यक्ष रूप से सीखा। विशेषज्ञों द्वारा विद्यार्थियों को व्यावहारिक जानकारी देते हुए रिटेल उद्योग में आवश्यक कौशल, व्यवहार, संचार, टीमवर्क तथा ग्राहक संतुष्टि के महत्व पर प्रकाश डाला गया। प्रशिक्षक विजय अहलुवालिया ने बताया कि इस प्रकार के औद्योगिक भ्रमण से विद्यार्थियों में रोज़गारपरक कौशल विकसित होते हैं और भविष्य में रिटेल सेक्टर में काम करने का आत्मविश्वास बढ़ता है। विद्यालय परिवार ने भ्रमण को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करने वाले सभी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान स्कूल से महादेव सिंह सेठिया, कावेरी ध्रुव एवं होलिका का सहयोग और मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। प्राचार्य श्री कच्छ ने स्टोर मैनेजर सुदीप सहा का आभार व्यक्त किया।

बकावंड जनपद के टॉयलेट में शर्मसार हुआ साय का सुशासन, इज्जत घर में बेइज्जती महसूस करती है मातृशक्ति, 8 लाख की लागत से बना शौचालय चढ़ गया भ्रष्टाचार की भेंट-अर्जुन झा…

0

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का सुशासन बकावंड जनपद पंचायत के टॉयलेट में शर्मसार होता नजर आ रहा है। भ्रष्टाचार और अनदेखी के चलते यह टॉयलेट अब किसी काम का नहीं रह गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शौचालय को इज्जत घर नाम दे रखा है, मगर उसी इज्जत घर में घुसने पर मातृशक्ति खुद को बेइज्जत महसूस करती है।बकावंड जनपद कार्यालय में विभागीय कार्यवश आने वाले लोगों और जनपद के कर्मियों की सुविधा के लिए कार्यालय परिसर में महिला एवं पुरुष शौचालयों का निर्माण दो साल पहले पंद्रहवें वित्त मद के करीब आठ लाख रुपए खर्च कर कराया गया है। शुरू शुरू में बाहरी आवरण देखने से लगता था कि ये शानदार शौचालय हैं।

किंतु अब बताने वाले बड़े दुख से कहते हैं कि केवल लीपापोती करके उक्त शौचालय को छोड़ दिया गया है। शौचालय की सीटें चोक हो गई हैं गंदगी ऊपर तक आ गई है। तेज दुर्गंध उठने के कारण अब लोग अब शौचालय के करीब जाना भी नहीं चाहते।महिला कर्मचारी, पंचायतों के जनप्रतिनिधि या कोई भी उक्त शौचालय में घुसना तक नहीं चाहता है। मगर क्या करें, कोई दूसरा विकल्प जो नहीं है। मजबूरन लोगों को नाक भौं सिकोड़ते हुए इसी शौचालय की शरण लेनी पड़ती है। पुरुष तो कहीं भी जाकर निपट लेते हैं, मगर महिलाओं के सामने बड़ी दुविधा आ खड़ी होती ।

मन मार कर उन्हें इसी इज्जत घर का सहारा लेना पड़ता है। स्वच्छता को लेकर सरकार कितनी संजीदा है और जनपद कार्यालय जैसे महत्वपूर्ण जगह में ऐसी व्यवस्था से लोगों को भारी परेशानी हो रही है। विशेषकर महिलाओं को काफी शर्मसार होते हुए गुजरना पड़ता है। एक तरह से यहां साय के सुशासन को पलीता लगाया जा रहा है और इज्जत घर के इज्जत की नीलामी की जा रही है।

राजस्थान शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान की टीम ने बस्तर ब्लॉक के स्कूलों का अवलोकन किया, बस्तर की शैक्षणिक गतिविधियों और अहम उपलब्धियों से हुए खुश…

0

राजस्थान राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (एससीईआरटी) की टीम ने आज बस्तर विकासखंड के विद्यालयों का शैक्षणिक अवलोकन किया। टीम ने प्राथमिक शाला खैरगुड़ा एवं प्राथमिक शाला मुंडकटिया पारा का भ्रमण कर बहुभाषी शिक्षा कार्यक्रम, शाला संग्रहालय तथा समुदाय सहभागिता के अंतर्गत किए जा रहे प्रयासों का मूल्यांकन किया।अवलोकन के दौरान टीम ने स्थानीय भाषा के माध्यम से बच्चों के शिक्षण की प्रक्रिया को समझा। बच्चों की भाषा का शिक्षक किस प्रकार शिक्षण में उपयोग कर रहे हैं, इस पर विशेष ध्यान दिया गया। पालकों से मुलाकात कर स्थानीय भाषा आधारित शिक्षण के प्रभाव के संबंध में उनके अनुभव भी प्राप्त किए गए। राजस्थान टीम ने शाला में निर्मित शाला संग्रहालय का भी अवलोकन किया। संग्रहालय के उद्देश्य, निर्माण प्रक्रिया तथा इसके माध्यम से सीखने–सिखाने के तरीकों पर विस्तृत चर्चा की गई। शिक्षकों एवं पालकों ने संग्रहालय के उपयोग को लेकर अपने अनुभव साझा किए। राजस्थान की टीम ने विद्यार्थियों से गीत, कविता, स्थानीय कहानियां, पुस्तक वाचन, संख्या पहचान एवं अभ्यास पुस्तिकाओं से संबंधित गतिविधियां करवाईं।

शिक्षण सामग्री, बच्चों की समझ और कक्षा में सहभागिता पर भी चर्चा की गई। शिक्षकों से यह भी जानने का प्रयास किया गया कि अध्यापन कार्य के अतिरिक्त वे बच्चों के रिपोर्ट कार्ड कैसे तैयार करते हैं, उपस्थिति बढ़ाने के लिए क्या प्रयास करते हैं तथा बहुभाषी शिक्षण के कारण सीखने के परिणामों में क्या बदलाव आया है? इस अवसर पर राजस्थान एससीईआरटी टीम से डॉ. मनीषा उज्जवल, स्लेगली दीप, नरेश पवार, डॉ. उदयलाल नागदा, सुरेश कुमार विजारनिया, लता लबाना उपस्थित रहे। डाइट बस्तर से प्राचार्य डॉ. नितिन डड़सेना एवं डॉ. स्टेनली जॉन, खंड शिक्षा अधिकारी भारती देवांगन, बीआरसी अजंबर कोरार्म, संकुल प्राचार्य श्यामलाल नेताम, संकुल समन्वयक कृष्णा सिंह ठाकुर, हरदेव बघेल तथा एफएलएन टीम से हेमप्रकाश, ईश्वर साहू और सुरेंद्र विश्वकर्मा प्राथमिक शाला खैरगुड़ा प्रधान अध्यापक छन्नू राम मंडावी, इंदुमति बाई, सुमेश बघेल, राजेंद्र सिंह, लोकेश्वर यदु, योगेंद्र निषाद, हरदेव कश्यप तथा शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष चमरूराम यादव, जगुरूराम कश्यप, जनपद सदस्य समली कश्यप, उपसरपंच श्यामबती ठाकुर, कुसुमलता, जंयती, बालमती, गिरीराम ठाकुर, मनोज कुमार सहित पालक उपस्थित थे।

लैंगिक समानता के लिए अभियान…

0

जेंडर समानता हेतु राष्ट्रीय अभियान नई चेतना-4.0 के तहत 25 नवंबर 23 दिसंबर तक राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान अंतर्गत जनपद पंचायत बकावंड की ग्राम पंचायत बकावंड मे संगवारी जेंडर रिसोर्स सेंटर संचालित है। इस केंद्र का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार को सीधे संगवारी जेंडर रिसोर्स सेंटर में आवेदन देकर महिलाओं को निजात दिलाने का काम किया जाएगा। नई चेतना- 4.0 के जेंडर रिसोर्स सेंटर मे जेंडर समानता पर अभियान के तहत शपथ ग्रहण, जेंडर प्रतिज्ञा एवं रैली कर जेंडर समानता हेतु जागरूक किया गया।

जिसमें जनपद पंचायत अध्यक्ष सोनबारी भद्रे, उपाध्यक्ष तरूण पांडे, जनपद सदस्य जगमोहन बघेल, सरपंच ग्राम पंचायत बकावंड, मुख्य कार्यपालन अधिकारी पारेश्वर कुर्रे, थाना प्रभारी बकावंड, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के जिला कार्यकम प्रबधंक, विकासखंड प्रबंधक, क्षेत्रीय समन्वयक, महिला बाल विकास के अधिकारी, चारो संकुलों के पदाधिकारी, टीआरआई संस्था के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

बेटियां आगे बढ़ेंगी, तो देश आगे बढ़ेगा: किरण देव…

0
  • – भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने किया छात्राओं को दी साइकिलें, जामावाड़ा स्कूल में हुआ समारोह का आयोजन…

विधानसभा क्षेत्र जगदलपुर के नानगुर मंडल अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जामावाड़ा के प्रांगण में सरस्वती साइकिल योजना अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जामावाड़ा, साड़गुड़, बड़ेमुरमा, नियानार एवं बांडापारा की 160 छात्राओं को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने साइकिल वितरण किया।मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जलवन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। समारोह को संबोधित करते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने कहा कि सरस्वती साइकिल वितरण योजना के तहत आज नानगुर मंडल के विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं को साइकिल वितरण किया जा रहा है। सभी छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनाएं। सरस्वती साइकिल योजना का प्रदेश में हमारी बेटियों का काफी सुविधा हुई है। श्री देव ने कहा बेटियां है तो कल है, बेटियां पढ़ेगी विकास गढ़ेगी।सभी बच्चें बेहतर ढंग से पढ़ाई करें जिसका लाभ आप सभी को अपने जीवन में मिलेगा।

अपने विद्यालय का नाम रोशन करें। हमारे प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की सोच है कि शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल का सभी क्षेत्रों में प्रदेश का समग्र विकास हो। विधायक किरण देव ने कहा यही समय होता है अपने लक्ष्य निर्धारित कर रुचि के विषय को लेकर सजगता के साथ पढ़ाई करें। हमारे जीवन में शिक्षा का विशेष महत्व होता है। श्री देव ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर करने के साथ ग्रामीण क्षेत्र की बच्चियों को स्कूल आने में परेशानी न हो जिसके लिए सरस्वती साईकिल योजना के तहत बेटियों को साईकिल वितरण किया जा रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों के लिए अच्छा अवसर देना हमारा कर्तव्य है। विद्याय जीवन अपने जीवन का स्वर्णिम समय होता है। अपनी छुपी प्रतिभा को निखारना है। हमारी सरकार की मंशा के अनुरूप शिक्षा के क्षेत्र में अग्रसर होते हुए प्रदेश में बेहतर शिक्षा देना हमारा कर्तव्य है। जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी स्कूलों को व्यवस्थित और बेहतर बनाया जाएगा। किसी प्रकार की कोई कमी नहीं होगी।

सरस्वती साइकिल वितरण योजना के तहत हायर सेकंडरी स्कूल जामावाड़ा में 35, साड़गुड़ में 28, बड़े मुरमा में 35, नियानार में 54, बंडापारा में 8 छात्राओं को साइकिल का वितरण किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्रों द्वारा अतिथियों के सम्मान में स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। किरण देव ने विद्यालय के छात्रों को पुरस्कार भी वितरित किया। इस कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष पदलाम नाग, उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम कश्यप, जिला पंचायत सदस्य बिंदु साहू, एवं रजनीश रजनीश पाणिग्रही, आर्येंद्र सिंह, लखीधर बघेल, प्रदीप देवांगन, मनोहर तिवारी, धरमू मंडावी, संरपंच रैदूराम, मंडल अध्यक्ष हरि मंडावी, चंद्रकांत सेठिया, सतीश सेठिया, मनोहर सेठिया, सुखलाल, नीलाम्बर सेठिया, मुरली सेठिया, राधे सेठिया, उदय दुबे, बालमती नागेश, कृष्ण कुमार शुक्ला, चैतूराम, कमल सेठिया, जिला शिक्षा अधिकारी बलिराम बघेल, बीईओ राजेश गुप्ता एवं पदाधिकारी व कार्यकर्ता, स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।

बच्चों संग भोजन किया देव ने-शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जामावाड़ा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव विद्यालय के बच्चों के साथ न्यौता भोज में शामिल होकर बच्चों के साथ भोजन किया।

ज्ञापन जलाकर कांग्रेस नेताओं ने किया गुस्से का इजहार, सीएमडी पर ज्ञापन लिए बिना ही जाने से थे नाराज…

0

बिना चर्चा किए और ज्ञापन लिए एनएमडीसी के एमडी के चले जाने से कांग्रेस के पदाधिकारी इस कदर आक्रोशित हो उठे कि उन्होंने ज्ञापन जला कर विरोध प्रदर्शन किया।कांग्रेस नेताओं ने एनएमडीसी के एमडी पर उनसे चर्चा किए बिना और ज्ञापन लिए बिना चले जाने का आरोप लगाया है। गुरुवार को यहां एनएमडीसी के एमडी का दौरा था। इसे गुप्त खा रखा गया। इसकी भनक कांग्रेस नेताओं को लगने पर वे एमडी से मिलने तथा नगरनार व बचेली- किरंदुल परियोजना के विभिन्न विषयों पर चर्चा के लिए स्थानीय एयरपोर्ट पहुंचे। उन्हें बताया गया कि एमडी चार्टर्ड प्लेन से जा चुके हैं। इस बात से नाराज कांग्रेसियों ने एमडी को देने गए ज्ञापन की कॉपी एयरपोर्ट के बाहर जलाकर अपने गुस्से का इजहार किया और एनएमडीसी प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की कांग्रेस नेताओं ने इस बात पर नाराजगी जाहिर की कि एनएमडीसी प्रबंधन स्थानीय युवाओं को नौकरी देने में हीला हवाला कर रहा है।

उन्होंने कहा कि बस्तर का लोहा जब इस्तेमाल किया जा रहा है तो नौकरी भी यहीं देनी चाहिए, न कि आंध्रप्रदेश में। ज्ञात हो कि आर्सेलर मित्तल द्वारा आंध्रप्रदेश में नौकरी देने की बात कही जा रही है, जो किरंदुल से 30 फीसद लोहा पाइपलाइन से बाहर ले जा रहा है। गुरुवार को जो कांग्रेस नेता एनएमडीसी के एमडी से मिलने गए थे उनमें ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष प्रेमशंकर शुक्ला, शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य, पूर्व विधायक रेखचंद जैन, शहर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष उमाशंकर शुक्ला, महिला कांग्रेस अध्यक्ष लता निषाद, राजेश चौधरी, हेमू उपाध्याय, अनवर खान, बलराम यादव, एस. नीला, पार्षद सूर्या पानी, जोएस्टिन भवानी, अफरोज बेगम कोमल सेना बी. ललिता राव, कमलेश पाठक, विशाल खम्बारी व अन्य वरिष्ठ कांग्रेसजन शामिल थे।

MOST POPULAR

HOT NEWS