City Media - Page 1559 of 1848 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1559

मीडियाकर्मियों को कोरोना की लड़ाई में फ्रंट लाइन वर्कर माना जाए -तरुणा साबे बेदरकर, मीडिया कर्मियों की भी फ़ण्ट लाइन वर्कर की तरह पहले वैक्सीनेशन किया जाए- समीर खान

0

आम आदमी पार्टी बस्तर नेत्री और जिला अध्यक्ष तरुणा बेदरकर ने आज प्रेस विज्ञप्ति जारी करके सभी मीडिया कर्मियों को फ़ण्ट लाइन वर्कर मानते हुए कोरोना में किसी भी मीडिया साथी की मृत्यु होने पर 1 करोड़ की सिहयोग राशि की मांग सरकार से की है।

आज पूरे देश के अंदर जिस प्रकार से कोरोना अपने पैर पसार रहा है ।कोई भी जिला अछूता नही है ।पिछले साल की पहली लहर से लेकर आज की दूसरी लहर तक लगातार छोटे बड़े मीडिया कर्मी फ़ण्ट लाइन वर्कर की तरह काम कर रहे हैं। कोरोना की इस भीषण परिस्थिति में अपनी जान की परवाह किये बिना लोगों के बीच पहुँच कर उनकी समस्याओ की जानकारी लेकर मीडिया के माध्यम से सरकार तक पहुँचने का काम कर रहे हैं।जिससे शासन अपनी कमियों को दूर कर बेहतर काम करने की कोशिश करती है ।सरकार को सुचारू रूप से चलाने में मीडिया का बहुत बड़ा हांथ होता है।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

समीर खान ने कहा कि भारत मे अब तक इस महामारी से लगभग 2 लाख लोगों की जाने जा चुकी है।वन्ही अप्रैल 2020 से अबतक लगभग 200 से ज्यादा पत्रकार साथी इस कोरोना के समय मे अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए जान गवां चुके हैं।उनके बाद उनके परिवार का भरण पोषण और आर्थिक स्तिथि पर बहुत बड़ा प्रश्न उठता है। इनमें से कई पत्रकार फ्रीलांसर भी थे जिनका जीवन बीमा भी नही हो पाया था।फिर भी तमाम चुनौतीयो के बावजूद देश के पत्रकार सही समाचार आम जन तक पहुचाने के लिए फील्ड से लेकर न्यूज़ रूम तक डंटे हुए हैं।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

तरुणा साबे बेदरकर ने कहा कि आम आदमी पार्टी इस विज्ञप्ति के माध्यम से सरकार से मांग करती है कि सभी मीडिया कर्मियों को फ़ण्ट लाइन वर्कर मानते हुए सभी का पहले वैक्सीनेशन किया जाए।साथ ही साथ कोरोना के समय सेवा देते हुए अगर किसी की मृत्यु हो जाये तो उनके परिवार को 1 करोड़ की सहायता राशि दी जाए।हम जानते हैं कि पत्रकार साथियों के द्वारा समाज़ के लिए किए गए कार्यो की तुलना इस राशि से नही कर सकते पर यह सम्मान राशि उनके परिवार के लिए राहत हो सकता है।

टीएमसी के जीत का जुनून बहाया मासूमों का खून भाजपा शहर मंडल बालोद

0

भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या बर्दाश्त नहीं-राकेश यादव

हत्या का मुकदमा दर्ज हो ममता बनर्जी पर – सुरेश निर्मलकर

बंगाल में तत्काल राष्ट्रपति शासन लगना चाहिए – कमलेश सोनी

ममता नाम पर कलंक है यह ममता बैनर्जी – अमित चोपडा

पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र की हत्या के विरोध में भाजपा शहर मंडल के कार्यकर्ताओं ने अपने निवास के सामने पश्चिम बंगाल कि तृणमूल कॉन्ग्रेस तथा ममता बनर्जी के विरोध में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया।

इस दौरान भाजपा के प्रदेश मंत्री के राकेश यादव ने कहा कि राजनीति क्षेत्र में चुनाव लड़ना, चुनाव जीतना एक सामान्य प्रक्रिया है किंतु पश्चिम बंगाल में चुनाव जीतने के बाद तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय में हमला कर,भाजपा कार्यकर्ताओं के घरों में हमला कर, मां बहनों की अस्मिता से खिलवाड़ करने का दुस्साहस किया है।घरों में घुसकर लूटपाट, तोड़फोड़ और भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या करने का जो शर्मनाक हरकत किया है। निसंदेह यह लोकतंत्र के अध्याय में एक काला पन्ना साबित होगा।

भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष सुरेश निर्मलकर ने कहा कि बहुत से ऐसे कार्यकर्ता होते हैं जो किसी ना किसी राजनीतिक पार्टी से जुड़े होते हैं और पार्टी के लिए कार्य करते हैं किंतु भाजपा के लिए कार्य करने वाले ऐसे कार्यकर्ताओं को चिन्हित कर तृणमूल कांग्रेस सत्ता में आते ही गुंडागर्दी पर उतारू हो गई है और उन्हें जान से मारने का प्रयास किया जा रहा है।पश्चिम बंगाल में भय का वातावरण बनाया जा रहा है। जो दहशत अंग्रेजों के शासन काल में हुआ करती थी। वही दहशत लोकतंत्र के पावन उत्सव के उपरांत पश्चिम बंगाल में देखने को मिल रही है जो कहीं ना कहीं एक नई परिपाटी को जन्म दे रही है और यह घटना निसंदेह दुखदाई है और हम सब इसकी कड़ी भत्सर्ना करते हैं, विरोध करते हैं। ऐसे लोग जो भाजपा कार्यकर्ताओं की व अन्य लोगों की हत्याएं कर रहे हैं उनके ऊपर कड़ी कार्रवाई की मांग करते हैं और फांसी की सजा की मांग करते हैं।

आज पूरे छत्तीसगढ़ के भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने अपने निवास के समक्ष धरना प्रदर्शन कर सरकार के विरोध में बिगुल फूंकने का काम किया है और अगर यह सरकार अपना दुस्साहस जारी रखती है गुंडागर्दी और कत्लेआम जारी रखती है।तो आने वाले समय में पार्टी के निर्देश पर भाजपा का हर कार्यकर्ता इस युद्ध में शामिल होने को तैयार है।इस कार्यक्रम के दौरान शहर के राकेश यादव,लक्ष्मी नुनीवाल,राजा दीवान,प्रतिभा चौधरी,शाहिद खान, सुरेश निर्मलकर, कमलेश सोनी ,अमित चोपड़ा, शरद ठाकुर,नरेंद्र सोनवानी, तोमन साहू,अंबिका यादव,पंकज आहूजा, प्रभाकर बाघमार ,कमल पंप आलिया,अमित दुबे,प्राची लालवानी ,नीतू सोनवानी, हितेश्वर कौशिक, गिरजेश गुप्ता,दीपक देवांगन,संतोष चौधरी,प्रीतम यादव,रिंकू शर्मा,रामस्वरूप यादव, डॉ मोना टुवानि,सुरेश यादव,गणेश साव,शशि साहू,अकबर तिगाला,दयाल बघेल,रेखा यादव, कल्याणी कौशिक, यकेश्वरी देशमुख, गुनीता साहू, यशोदा राव,श्रीमती साव, आदि कार्यकर्ता ने अपने निवास स्थान के सामने धरना दिया |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

पश्चिम बंगाल में टीएमसी कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा कार्यालय व भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले और लोकतंत्र की हत्या के विरोध में भाजपा किसान मोर्चा द्वारा जिला व प्रदेश के आवाहन पर कोविड-19 की गाइडलाइन पालन करते हुए अपने अपने घरों के बाहर धरना प्रदर्शन किया गया |

0

इस धरना प्रदर्शन के संबंध में जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा तोमन साहू ने बंगाल में चुनाव परिणाम आने के बाद हिंसा और भाजपा नेताओं कार्यकर्ताओं व पार्टी कार्यालय पर हमले की कड़ी निंदा में करते हुए इसे लोकतंत्र की हत्या का प्रयास बताया बताया है उन्होंने कहा कि 2 मई को चुनाव परिणाम घोषित हुए हैं उस दिन से लेकर आज तक पश्चिम बंगाल में अलग-अलग जगह पर कई हिंसाओ को अंजाम दिया गया है हिंसा के बीच 11 भाजपा समर्थकों की हत्या कर दी गई और ऐसे में दीदी अपने जश्न व ताजपोशी में मशगुल है ऐसा लगता है मानो इन्हीं मौतों से ममता बनर्जी का ताज सजना है |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

प्रदेश मंत्री पवन साहू ने कहा कि दीदी ने जिस प्रकार से सेकुलरिज्म होने का चादर ओढ़ कर लगातार राष्ट्र वादियों के ऊपर हमला करना अनुचित है प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चेमन देशमुख ने कहा कि जहां एक और ममता बनर्जी की जीत के पीछे महिलाओं का साथ बताया जा रहा है वही उन महिलाओं के साथ बलात्कार मारपीट छेड़छाड़ की घटना हो रही है जोकि टीएमसी कार्यकर्ताओं की घिंनित सोच को दर्शाती है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

जिला महामंत्री हेमंत साहू /मनोहर सिन्हा ने कहा कि आखिरकार क्या ममता बनर्जी की टीएमसी की सरकार 5 वर्षों के लिए इसलिए चुनकर आई है कि प्रजातांत्रिक देश में कोई भी व्यक्ति सत्ता के खिलाफ ना बोल सके आज वहां हालात ऐसे हैं कि लूट वह हत्या के भय से 1000 हिन्दू परिवार वा भाजपा कार्यकर्ता गांव छोड़ अन्यत्र स्थानों पर पनाह लेने मजबूर है टीएमसी के गुंडों द्वारा आगजनी महिलाओं से छेड़छाड़, बदसलूकी हत्या निंदनीय है इस प्रदेश में तत्काल राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग कें केद्रीय नेतृत्व हम सब भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के पदाधिकारी/ कार्यकरता गण करते हैं |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

आज के इस धरना प्रदर्शन में प्रमुख रूप से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सोमेश साहू पुष्पेंद्र चंद्राकर नागेंद्र चौधरी उपाध्यक्ष गण रमेश सोनवानी मदन साहू लीलाराम सोंनबेर मंत्री गण विजय सोनकर शिवगिरी चुरेन्द्र टिकेश्वर पांडे कोषाध्यक्ष रोमन सुनकर शिवेंद्र देशमुख छगन साहू डोमन्द्र साहू अनिल साहू भूपत हटीले शंकर साहू मंडल अध्यक्ष गणेश साहू ओंकार सेना पन्नालाल साहू टीका राम निषाद चेतन निषाद मितेंद्र वैष्णो सुरेश देशमुख शशिकांत साहू उमेश विश्वकर्मा आदि किसान मोर्चा के पदाधिकारी व युवा कार्यकर्ता गण सम्मिलित रहे |

उक्त आशय की जानकारी जिला मीडिया प्रभारी अनिल साहू द्वारा दी गई.

तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा बंगाल में की जा रही आगजनी, हिंसा एव हत्या के विरोध में अजा मोर्चा द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया

0

दल्ली राजहरा:- बंगाल विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भारतीय जनता पार्टी के कार्यालयों में की गई तोड़फोड़ एवं भाजपा कार्यकर्ताओं पर किए जा रहे प्राण घातक हमलों के विरोध में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा के आव्हान पर ‌ भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष श्री विष्णु देव साय एवं अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री नवीन मार्कंडेय के नेतृत्व में एवं भाजपा जिला अध्यक्षों के मार्गदर्शन में अनुसूचित जाति मोर्चा के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने आज अपने अपने घरों में धरना प्रदर्शन कर बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के हमले में दिवंगत भाजपा कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

अनुसूचित जाति मोर्चा के‌ प्रदेश मीडिया प्रभारी अनिल खोबरागड़े ने कहा कि बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मौन स्वीकृति के बाद तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा बंगाल में लगातार भारतीय जनता पार्टी के कार्यालयों में तोड़फोड़ ,आगजनी ,हिंसा कर रहे है साथ ही भारतीय जनता पार्टी के नेताओं कार्यकर्ताओं को टारगेट कर प्राणघातक हमला भी कर रहे है जो कि निंदनीय है एवं लोकतंत्र की मर्यादा के खिलाफ है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा बंगाल में की जा रही आगजनी, हिंसा एव हत्या के विरोध में अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी अनिल खोबरागड़े एवं जिला सदस्य सागर गनीर सहित अनेक पदाधिकारीयों कार्यकर्ताओं ने अपने अपने घरों के बाहर धरना प्रदर्शन कर हिंसा के शिकार हुए भाजपा नेताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की ।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के गुंडों द्वारा लूटपाट ,आगजनी,बलात्कार, हत्या जैसे संगीन अपराध के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने घरों में दिए धरना

0

भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने घरों में दिए धरना पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के गुंडों द्वारा लूटपाट ,आगजनी,बलात्कार, हत्या जैसे संगीन अपराध को अंजाम दिया जा रहा है ,जिसके विरोध में भारतीय जनता पार्टी मंडल गुंडरदेही के आह्वान पर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपने घरों में धरना दिया और एक स्वर में सभी ने मांग की पश्चिम बंगाल में तत्काल राष्ट्रपति शासन लगाया जाए और टीएमसी के अत्याचार से पश्चिम बंगाल को बचाया जाए।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

टीएमसी के गुंडों द्वारा बंगाल में चुनाव संपन्न होते ही भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं पर प्राणघातक हमला प्रारंभ कर दिया जिसके चलते कई लोगों को अपने प्राण गंवाने पड़े। वही भाजपा कार्यालय सहित कार्यकर्ताओं के घरों में आगजनी की घटनाएं की जा रही है। इन तमाम घटनाओं को लेकर सारे देश में नागरिकों का गुस्सा बढ़ रहा है ।मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को तत्काल अपने गुंडों को काबू में करना चाहिए और पश्चिम बंगाल में शांति की स्थापना करनी चाहिए।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

पश्चिम बंगाल में टीएमसी द्वारा लोकतंत्र की हत्या के विरोध में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया

0

भारतीय जनता पार्टी एवं जिला नेतृत्व के आह्वान पर आज जिला भाजपा के महामंत्री प्रमोद जैन जी, हमारे सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के सम्मानित केशव साहू जी ,भारतीय जनता पार्टी के नेता और सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष विरेंद्र साहू जी ,आर्थिक प्रकोष्ठ संयोजक सुरेश सोनी जी, विकास जैन जी और भारतीय जनता पार्टी के अनेक कार्यकर्ताओं ने आज अपने अपने घर के सामने ममता बनर्जी के आतंक ,भय और गुंडागर्दी एवं लोकतंत्र की हत्या के विरोध में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया और साथ ही भारतीय जानता पार्टी के नेताओ ने केंद्र सरकार से पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है ।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र की हत्या बर्दाश्त नहीं-विक्रम ध्रुवे

0

पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र की हत्या के विरोध में जिलाध्यक्ष( बालोद ) अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने अपने निवास के सामने पश्चिम बंगाल कि तृणमूल कॉन्ग्रेस तथा ममता बनर्जी के विरोध में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष ( बालोद ) अनुसूचित जनजाति मोर्चा विक्रम ध्रुवे ने कहा कि राजनीति क्षेत्र में चुनाव लड़ना, चुनाव जीतना एक सामान्य प्रक्रिया है किंतु पश्चिम बंगाल में चुनाव जीतने के बाद तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय में हमला कर, भाजपा कार्यकर्ताओं के घरों में हमला कर, मां बहनों की अस्मिता से खिलवाड़ करने का दुस्साहस किया है।घरों में घुसकर लूटपाट, तोड़फोड़ और भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या करने का जो शर्मनाक हरकत किया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

निसंदेह यह लोकतंत्र के अध्याय में एक काला पन्ना साबित होगा।बहुत से ऐसे कार्यकर्ता होते हैं जो किसी ना किसी राजनीतिक पार्टी से जुड़े होते हैं और पार्टी के लिए कार्य करते हैं किंतु भाजपा के लिए कार्य करने वाले ऐसे कार्यकर्ताओं को चिन्हित कर तृणमूल कांग्रेस सत्ता में आते ही गुंडागर्दी पर उतारू हो गई है और उन्हें जान से मारने का प्रयास किया जा रहा है।पश्चिम बंगाल में भय का वातावरण बनाया जा रहा है। जो दहशत अंग्रेजों के शासन काल में हुआ करती थी। वही दहशत लोकतंत्र के पावन उत्सव के उपरांत पश्चिम बंगाल में देखने को मिल रही है जो कहीं ना कहीं एक नई परिपाटी को जन्म दे रही है और यह घटना निसंदेह दुखदाई है और हम सब इसकी कड़ी भत्सर्ना करते हैं, विरोध करते हैं। ऐसे लोग जो भाजपा कार्यकर्ताओं की व अन्य लोगों की हत्याएं कर रहे हैं उनके ऊपर कड़ी कार्रवाई की मांग करते हैं और फांसी की सजा की मांग करते हैं।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

आज पूरे छत्तीसगढ़ के भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने अपने निवास के समक्ष धरना प्रदर्शन कर सरकार के विरोध में बिगुल फूंकने का काम किया है और अगर यह सरकार अपना दुस्साहस जारी रखती है गुंडागर्दी और कत्लेआम जारी रखती है।तो आने वाले समय में पार्टी के निर्देश पर भाजपा का हर कार्यकर्ता इस युद्ध में शामिल होने को तैयार है।इस कार्यक्रम के दौरान नगर पंचायत चिखलाकसा के उपाध्यक्ष श्री अब्दुल इब्राहिम सैय्यद भी उपस्थित थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या बर्दाश्त नहीं-मनीष झा

0

पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र की हत्या के विरोध में भाजपा मंडल डौंडी के कार्यकर्ताओं ने अपने निवास के सामने पश्चिम बंगाल कि तृणमूल कॉन्ग्रेस तथा ममता बनर्जी के विरोध में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा मंडल डौंडी के अध्यक्ष मनीष जान ने कहा कि राजनीति क्षेत्र में चुनाव लड़ना, चुनाव जीतना एक सामान्य प्रक्रिया है किंतु पश्चिम बंगाल में चुनाव जीतने के बाद तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय में हमला कर, भाजपा कार्यकर्ताओं के घरों में हमला कर, मां बहनों की अस्मिता से खिलवाड़ करने का दुस्साहस किया है।घरों में घुसकर लूटपाट, तोड़फोड़ और भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या करने का जो शर्मनाक हरकत किया है। निसंदेह

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

यह लोकतंत्र के अध्याय में एक काला पन्ना साबित होगा।बहुत से ऐसे कार्यकर्ता होते हैं जो किसी ना किसी राजनीतिक पार्टी से जुड़े होते हैं और पार्टी के लिए कार्य करते हैं किंतु भाजपा के लिए कार्य करने वाले ऐसे कार्यकर्ताओं को चिन्हित कर तृणमूल कांग्रेस सत्ता में आते ही गुंडागर्दी पर उतारू हो गई है और उन्हें जान से मारने का प्रयास किया जा रहा है।पश्चिम बंगाल में भय का वातावरण बनाया जा रहा है। जो दहशत अंग्रेजों के शासन काल में हुआ करती थी। वही दहशत लोकतंत्र के पावन उत्सव के उपरांत पश्चिम बंगाल में देखने को मिल रही है जो कहीं ना कहीं एक नई परिपाटी को जन्म दे रही है और यह घटना निसंदेह दुखदाई है और हम सब इसकी कड़ी भत्सर्ना करते

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

हैं, विरोध करते हैं। ऐसे लोग जो भाजपा कार्यकर्ताओं की व अन्य लोगों की हत्याएं कर रहे हैं उनके ऊपर कड़ी कार्रवाई की मांग करते हैं और फांसी की सजा की मांग करते हैं। आज पूरे छत्तीसगढ़ के भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने अपने निवास के समक्ष धरना प्रदर्शन कर सरकार के विरोध में बिगुल फूंकने का काम किया है और अगर यह सरकार अपना दुस्साहस जारी रखती है गुंडागर्दी और कत्लेआम जारी रखती है।तो आने वाले समय में पार्टी के निर्देश पर भाजपा का हर कार्यकर्ता इस युद्ध में शामिल होने को तैयार है।इस कार्यक्रम के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष सोमेश सोरी, उपाध्यक्ष रूपेश नायक, युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शशिकांत निषाद, पार्षद संजीव मानकर, जिला अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष विक्रम धुर्वे, नगर पंचायत जिला का शाखा उपाध्यक्ष अब्दुल इब्राहिम, प्रतीक , प्रशांत नेताम सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया गया

0

अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा दोपहर 2:00 बजे से 5:00 बजे तक धरना प्रदर्शन किया गया जिसमें प्रमुख रुप से प्रदेश सदस्य अनुसूचित जाति मोर्चा छत्तीसगढ़ महेंद्र पिपरे जिला कार्यकारिणी अनुसूचित जाति सदस्य जसवंत नायक सोनू विहार तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ धरना में शामिल हुए |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या के खिलाफ पार्टी द्वारा कल प्रतीकात्मक रूप से धरना प्रदर्शन रखा गया है जो कि बहुत अच्छी बात है। पर अब शायद ईंट का जवाब पत्थर से देने का समय आ गया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

बंगाल में जो घटना घट रही है उससे पूरे देश के भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त आक्रोश है।

पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व को चाहिए कि अपने कार्यकर्ताओं की सुरक्षा के लिए कुछ कड़े कदम उठाए जाए अन्यथा आने वाले समय में बंगाल में पार्टी का झंडा उठाने के लिए भी कोई कार्यकर्ता नहीं बचेगा।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

जिन कार्यकताओं की मेहनत की बदौलत पार्टी 3 सीट से 70 के पार पहुंची है उन कार्यकर्ताओं को उनके हाल पर छोड़ देना कहाँ तक उचित है।

पश्चिम बंगाल में अब मुहतोड़ जवाब देने का समय है ताकि वहां के हमारे पार्टी कार्यकर्ताओं का विश्वास पार्टी पर भविष्य में भी बना रहे।

भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओ ने अपने अपने घरो के सामने किया धरना प्रदर्शन

0

टीएमसी कार्यकर्ताओं के द्वारा भाजपा कार्यालय व भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले व लोकतंत्र की हत्या कभी बर्दाश्त नहीं करेगे –बृजमोहन देवांगन

नारायणपुर -भाजपा नेतृत्व के आवाह्न पर जिला नारायणपुर मे भी भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्त्ताओ ने covid नियमो का पालन करते हुये अपने अपने घरो के सामने पश्चिम बंगाल में टीएमसी कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा कार्यालय व भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले और लोकतंत्र की हत्या के विरोध में धरना दिया,इस दौरान धरने पर बैठे भाजपा जिलाध्यक्ष बृजमोहन देवांगन ने कहा की आज जिला भाजपा नारायणपुर के पदाधिकारी व कार्यकर्त्ताओ द्वारा covid नियम का पालन करते हुये अपने अपने घरो के सामने पश्चिम बंगाल में टीएमसी कार्यकर्ताओं के द्वारा भाजपा कार्यालय व भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला व लोकतंत्र की हत्या के विरोध में धरना दिये,इस दौरान उन्होने कहा की पश्चिम बंगाल में अराजकता व भय का माहौल निर्मित हो चुका है टीएमसी के कार्यकर्ता चुनाव के नतीजों के बाद से ही भाजपा कार्यालय व भाजपा कार्यकर्ताओं के ऊपर लगातार प्राणघातक हमले किए जा रहे हैं जिससे भारतीय जनता पार्टी के नौ कार्यकर्ता अपनी

जान गवा चुके हैं साथ ही लुटपाट की घटना घटित हो रही है और राज्य की मुख्यमंत्री ममता बेनर्जी हाथ मे हाथ धरकर बैठी हुई इससे साफ जाहिर होता है की ये सब घटनाएँ उन्ही के संरक्षण मे हो रही है हम सभी कार्यकर्ता लोकतांत्रिक तरीके से इनका पुरजोर विरोध करते है भारतीय जनता पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता दोपहर 2:00 बजे से लेकर 5:00 बजे तक अपने अपने निवास के बाहर धरना प्रदर्शन कर है इस अवसर पर भाजपा नेता गौतम गोलछा,रतन दुबे, संजय नंदी, संदीप झा, जैकी कश्यप,रतन सलाम, अभिषेक बेनर्जी, सुदीप झा, प्रभूनाथ देवांगन, संतनाथ उसेंडी, प्रताप मंडावी, मरण शील,संजय तिवारी,मंगडू नूरेटी,आकाश ठाकुर,सचिन जैन,बिन्देश महावीर,संतोष साहू,प्रभूलाल दुग्गा,तेजप्रकाश अंगीरा,अनंत विश्वास,रमशीला नाग रीता मंडल,केसर निषाद,प्रमिला प्रधान,अनिता कुरेटी,पुष्पलता मांझी,फुलमत कौर,भगवती हलधर सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्त्ता अपने अपने घरों के सामने धरने पर बैठे रहे,

MOST POPULAR

HOT NEWS