City Media - Page 1069 of 1865 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1069

आइटम गर्ल के शब्दों पर मचा बवाल युवा कांग्रेस, एनएसयूआई ने किया उग्र प्रदर्शन फूंका अजय का पुतला..

0

युवा नेताओं ने अजय चंद्राकर को दी चेतावनी बस्तर माटी पुत्र का अपमान नहीं सहेगा कांग्रेस का जवान, और कहा कि यदि अजय चंद्राकर माफी नहीं मांगे तो होगा पूरे छत्तीसगढ़ में होगा जंगी प्रदर्शन–राजीव शर्मा…

पूर्व विधायक और भाजपा सरकार के पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के आइटम गर्ल वाले बयान पर बस्तर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में मचा हल्ला होने लगा उग्र प्रदर्शन–रेखचन्द जैन

बस्तर जिला युवक कांग्रेस व एनएसयूआई के संयुक्त तत्वाधान में कुरूद विधायक अजय चंद्राकर के अशोभनीय बयान से गहरी नाराजगी व्यक्त करते भाजपा सरकार के पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर का पुतला दहन किया।

ततपश्चात जिला कांग्रेस कमेटी के लोकप्रिय अध्यक्ष राजीव शर्मा ने बताया कि भूपेश मंत्री मण्डल के सहयोगी कवासी लखमा पर अशोभनीय बयान देकर कर अजय चंद्राकर ने पूरे आदिवासी समाज को अपमानित किया है जिसके बयानों की जितनी निंदा की जाए कम है माफी मांगे वर्ना राज्यव्यापी आंदोलन किया जाएगा।

संसदीय सचिव/ विधायक रेखचंद जैन ने कहा की भाजपा के पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने बस्तर के वरिष्ठ आदिवासी नेता व विधायक/मंत्री कवासी लखमा पर आपत्तिजनक बयान देकर आदिवासी समाज के स्वाभिमान को ठेस पहुंचाई है जिसकी घोर शब्दों में निंदा की जाती है तथा उन्हें सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए अन्यथा बस्तर सहित पूरे प्रदेश में उग्र प्रदर्शन किया जाएगा, बस्तर के हमारे विधायक कवासी लखमा पांच बार के विधायक हैं उनका व्यवहार सदैव दोस्ताना व सहयोग करने वाला रहा है ऐसे जनप्रतिनिधि के बारे में अशोभनीय टिप्पणी आहत करने वाली है आदिवासी समाज इसे कभी बर्दास्त नही करेगा।

युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के युवा नेताओं ने इस अशोभनीय टिप्पणी के खिलाफ जंगी प्रदर्शन करते हुए विरोध दर्ज की और कहा कि बस्तर के नेताओं पर इस तरह के भाजपा नेताओं द्वारा किया गया अमर्यादित बयान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने जिस तरह की भाषा का उपयोग किया है वह असहनीय है जिसका हम तीव्र शब्दों में निंदा करते हैं।

यह रहे मौजूद…
महापौर सफिरा साहू,सभापति कविता साहू,लोक निर्माण विभाग सभापति यशवर्धन राव,विक्रम डांगी, राजेश राय,कमलेश पाठक,गौरनाथ नाग,सूर्या पानी,युवा नेता अल्ताफ उल्लाह खान,युवा कांग्रेस नेता अजय बिसाई,रोहित पानीग्राही,हेमंत ध्रुव,सत्या ठाकुर,संतोष ठाकुर,संदिप दास,अरुण गुप्ता,मनोहर सेठिया, विशाल खंबारी,राकेश चौधरी,तरनजीत सिंह,रोशन राज,रोजविन दास,सेमियल नाथ,पंकज केंवट,नीलम कश्यप,फैसल नेवी, नेलविन दा, हरेश सेठिया,अनुराग सेठिया, एस.निला,अंकित पांडे,मनीष साहू,दीपक सिंह,राहुल निराला,सुनील ठाकुर,जीतेश्वर ध्रुव,बबलू आदि वरिष्ठ कांग्रेसी एवं युवा कार्यकर्तागण मौजूद रहे…

अति संवेदनशील वनांचल कोलेंग,छिंदगूर,मुंडागढ पंचायत में संसदीय सचिव रेखचंद जैन किया मच्छरदानी वितरण

0

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव (नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग) रेखचंद जैन ने अति संवेदनशील वनांचल ग्राम पंचायत कोलेंग, छिंदगूर, मुंडागढ में ग्रामीणों को मलेरिया एवं डेंगू बिमारियों से बचाव के लिए जागरूक करते हुए मच्छरदानी का वितरण किया |

पंचायत प्रतिनिधियों , मितानिनों एवं युवाओं से जागरूकता फैलाने की अपील की तथा लोगों से अपने बच्चों को शत् प्रतिशत टीका लगाने की अपील की |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के निर्देश पर जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के संवेदनशील वनांचल क्षेत्र दरभा के ग्रामीण क्षेत्रों में मलेरिया एवं डेंगू से बचाव के लिए जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है तथा ग्रामीणों को मेडिकेटेड मच्छरदानी का वितरण किया इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा की हमारे प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी छत्तीसगढ़ से मलेरिया उन्मूलन के लिए कृत संकल्पित है तथा इस हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है बारिश के मौसम में मौसमी बिमारियों के साथ साथ मलेरिया एवं डेंगू बिमारी भी तेजी से फैलता है इसके रोकथाम के लिए चिकित्सा विभाग की टीम सभी जगहों पर तैनात की गई है तथा लगातार मानिटरिंग की जा रही है ताकी यह बिमारी और ज्यादा ना फैल सके उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा की इस मौसम में पानी को एक जगह जमा ना होने दें ,पानी उबाल कर ही पिंए इसके अलावा बाहर का तला भुना हुआ भोजन करने से भी परहेज करें गर्म भोजन करें तथा मच्छरदानी लगा कर ही सोंएं इन सब बचावों से इस बिमारी को फैलने से रोका जा सकता है उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि किसी भी व्यक्ति में इन बिमारियों के लक्षण दिखाई देते हैं तो तत्काल जांच करवाएं तथा उपचार कराएं |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री गौरनाथ नाग पार्षद सूर्या पानी विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा उप स्वास्थ्य केन्द्र कोलेंग में नर्स श्रीमती उतरी गावड़े, श्रीमती सोनारी नाग, ग्रामीण चिकित्सा ओरगेनाईजर मिथिलेश भोंडेकर,स्टाफ नर्स श्रीमती दयावती नाग, कुमारी सुमित्रा मौर्य,नीलावती मौर्य, रविन्द्र नायक, श्रीमती अनिता सेठिया, मितानिन जयमनी,सुडेरमनी,सुकरी एवं उप स्वास्थ्य केन्द्र छिंदगूर में ए एन एम श्रीमती मीना कश्यप, ग्रामीण स्वास्थ्य ओरगेनाईजर बंशीलाल सेठिया मितानिन गुंजीबाई,महेन्द्री,सूलोबाई, पीलाबाई,कनकदेई, ग्रामीण सोनारू नाग, नरसिंग,मोंगला,सुकरी कुंजामी सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे |

बढ़ते मलेरिया एवं डेंगू के मद्देनजर संसदीय सचिव एवं महापौर उतरे मैदान में

0

विभिन्न वार्डों में जागरूकता अभियान चलाकर मच्छररोधी दवा का छिड़काव किया

भरी बरसात में सुबह से ही विभिन्न वार्डों में चलाया जागरूकता अभियान

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव (नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग) रेखचंद जैन एवं महापौर सफीरा साहू ने बढ़ते मलेरिया एवं डेंगू के मरीजों को देखते हुए शहर के प्रवीर वार्ड ,कोहकापाल,विजय वार्ड , जवाहर नगर वार्ड में जागरूकता अभियान चलाया एवं मच्छररोधी दवा का छिड़काव किया एवं मच्छरदानी का वितरण किया |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारे प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के निर्देश पर कांग्रेस के सभी जनप्रतिनिधि अपने अपने वार्ड में जागरूकता अभियान चला कर मौसमी बिमारियों सहित मलेरिया एवं डेंगू से बचाव के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा की इस मौसम में पानी को जमने ना दें क्यौंकी जमे हुए पानी में मच्छर लार्वा देती है जिससे की यह बिमारी और फैलता है इसके अलावा पानी उबाल कर ही पिएं,बाहर का तला भुना हुआ भोजन ना करें एवं गरम भोजन का सेवन करें, मच्छरदानी लगाकर ही सोएं इन सब उपायों से इन बिमारियों पर काबू पाया जा सकता है |

महापौर सफीरा साहू ने कहा की मौसमी बिमारियों एवं मलेरिया एवं डेंगू से बचाव के लिए नगर निगम का पूरा अमला मैदान में है और सभी 48 पार्षद अपने अपने वार्ड में छिड़काव करवा रहे हैं उन्होंने लोगों से अपील की इन बिमारियों पर काबू पाने के लिए निगम अधिकारियों के दिए निर्देश का पालन करें |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ महापौर सफीरा साहू,लोक निर्माण विभाग के सभापति यशवर्धन राव, निगम आयुक्त दिनेश नाग, कार्यपालन अभियंता ए के दत्ता ,स्वच्छता विभाग प्रभारी हेमंत श्रीवास समेत नगर निगम के कर्मचारी उपस्थित |

गायत्री प्रज्ञा पीठ कुसुमकसा बाल संस्कार शाला का शुभारंभ

0

गायत्री प्रज्ञा पीठ कुसुमकसा में बाल संस्कार शाला शुभारंभ गायत्री महामंत्र का उच्चारण कर एवं मां गायत्री, परम पूज्य गुरुदेव, वंदनीय माताजी की पूजा अर्चना की गई। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे डौंडी ब्लाक जनपद सदस्य संजय बैस जी, साथ में गायत्री परिवार के परिजन नंदकिशोर पिस्दा, टीकम लाल साहू जीवन लाल साहू , विशेष रूप से उपस्थित थे बाल संस्कार शाला में आज 25 बच्चों का पंजीयन किया गया।

बच्चों का तिलक लगाकर मिष्ठान खिलाकर ,कॉपी ,पेन देकर ,कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में बाल संस्कार शाला को मानव से महामानव बनाने की शाला बताया साथ ही उन्होंने कहा कि गायत्री परिवार बच्चों में नैतिक शिक्षा डालने की जो कार्य किया जा रहा है वह बहुत ही सराहनीय कार्य है आज के इस बदलते परिवेश में समय निकालकर बच्चों को संस्कारवान बनाना यज्ञ करने के समान है और यज्ञ की भागीदारी हमारे ग्राम कुसुमकासा गायत्री परिवार के द्वारा किया जा रहा है

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

जो हमारे गांव के लिए गौरव की बात है आदर्श समाज की स्थापना संस्कार से ही शुरू हो सकती है और संस्कार जन्म से ही डाला जा सकता है गायत्री परिवार के साधक नंदकिशोर पिस्दा ने कहा की शिक्षा से पहले संस्कार की आवश्यकता है युग निर्माण करना है और समाज को नई दिशा प्रदान करना है तो बच्चों को घरों से ही संस्कार देना शुरू कीजिए ।बच्चे बड़े होने पर संस्कार देना मुश्किल हो जाता है इसलिए बाल्यावस्था से ही संस्कार का बीज बोना अति आवश्यक है कार्यक्रम में टीकम लाल साहू, और जीवन लाल साहू ने भी संस्कारशाला को नई पीढ़ी नई चेतना प्रदान करने की दिशा बताया। और अंत में पूजा अर्चना कर शांति पाठ के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया

हत्या कर आरोपी ने स्वंय को किया पुलिस के हवाले

0

कांकेर। घटना पखांजुर थाना क्षेत्र के ग्राम पिव्ही 37 का है जहां व्यक्ति ने अपने पत्नी के आशिक को शराब पीलाने के बाहने जंगल में बुलाकर मौत के घाट उतार दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पीव्ही 37 निवासी एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के प्रेमी को डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि आरोपी का पत्नी उसे छोड़कर मृतक उसके प्रेमी के साथ तीन बार भाग चुकी है।

जिस बात से आरोपी पति परेशान होकर अपने पत्नी के आशिक को शराब पिलाने के बहाने घर बुलाया फिर किसी बहाने जंगल में ले जाकर वहां पड़े डंडे से सिर पर कई ताबड़तोड़ वार कर दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी पति ने पखांजुर थाना पहुंचकर अपने आप को पुलिस के हवाले कर दिया है। और पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दे दिया है। वहीं पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आरोपी के खिलाफ धारा 302 के तहत अपराध कायम कर जांच में लिया है। और शव को पखांजुर सिविल अस्पताल में पीएम करवाकर परिजनों को सौप दिया है।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

पीड़िता को प्रेम का झांसा देकर न्युड विडियो बनाने के लिए करता था मजबुर

0

शादी का प्रलोभन देकर पीड़िता का न्युड विडियो वायरल करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार 1धारा 509 (ख) भादवि, 67 (ए)5 आई.टी. एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्व किया गया आरोपी को भेजा गया ज्युडिशियल रिमाण्ड पर थाना रनचिरई क्षेत्रांतर्गत रहने वाली पिडिता ने थाना रनचिरई मे आकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया की आरोपी टिकेश्वर टंडन पिता राजूलाल टंडन उम्र 25 साल साकिन रूदा थाना गुण्डरदेही जिला बालोद (छ.ग.) ने पिडिता को मै तुमसे प्यार करता हूं,

शादी करूंगा तुम अपना न्युड विडियो बनाकर मेरे पास भेजो मै अपने पास रखुंगा किसी को नही दिखाउंगा न ही भेजुंगा कहकर प्रार्थीया को विश्वास मे लेकर प्रार्थीया के द्वारा अपने पापा के मोबाइल नंबर से न्युड विडियो बनाकर आरोपी टिकेश्वर के मोबाइल नंबर पर वॉट्सअप मे भेजी थी, जिसे आरोपी ने वॉट्सअप के माध्यम से वायरल कर दिया है की रिपोर्ट पर अपराध क्र.-77/2022 धारा 509 (ख) भादवि, 67 (ए) आई.टी. एक्ट पंजीबद्व कर विवेचना मे लिया गया है। प्रकरण के विवेचना पर से आरोपी टिकेश्वर टंडन पिता राजूलाल टंडन उम्र 25 साल साकिन रूदा थाना गुण्डरदेही जिला बालोद (छ.ग.) के द्वारा अपराध घटित करना पाये जाने से दिनांक 10.07.2022 को 13ः50 बजे विधीवत् गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

पुलिस अधीक्षक महोदय बालोद जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देश अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय प्रज्ञा मेश्राम व श्रीमान उपपुलिस अधीक्षक महोदय गुण्डरदेही एस.एस.मौर्य के मार्गदर्षन पर आरोपी गिरफ्तारी मे निरीक्षक राकेश ठाकुर, उप निरीक्षक यामन देवांगन सउनि लता तिवारी, आरक्षक सुमित पटेल, आरक्षक पुकेश साहू, आर.चंदन कुर्रे का विशेष योगदान रहा नाम आरोपी टिकेश्वर टंडन पिता राजूलाल टंडन उम्र 25 साल साकिन रूदा थाना गुण्डरदेही जिला बालोद (छ.ग.)

भाजपा विधायक द्वारा कवासी लखमा को अभद्र टिपणी कहे जाने के बाद से ही समाज मे काफी आक्रोश

0

छत्तीसगढ़ गोंडवाना गोंड महासभा रायपुर के द्वारा भाजपा विधायक द्वारा कवासी लखमा जी को अभद्र टिपणी (कांग्रेस की आईटम गर्ल) कहे जाने के बाद से ही समाज मे काफी आक्रोश देखी जा रही है उसी संदर्भ में मरीन ड्राइव चौक के पास समाज के लोगो के द्वारा भाजपा विधायक अजय चंद्राकर का पुतला दहन किया गया तथा अजय चंद्राकर को जल्द से जल्द कवासी लखमा जी से माफी मांगने को कहा है, तय समय मे माफी नही मांगने पर हर ब्लॉक जिले स्तर पर समाज के द्वारा भाजपा विधायक अजय चंद्राकर के खिलाफ मोर्चा खोलने की चेतावनी भी दी है।

बढ़ते मलेरिया एवं डेंगू के मद्देनजर संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने छिंदबहार एवं मावलीपदर पंचायत में मच्छरदानी का वितरण किया

0

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव (नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग) रेखचंद जैन ने ग्राम पंचायत छिंदबहार एवं मावली पदर में ग्रामीणों को मलेरिया एवं डेंगू बिमारियों से बचाव के लिए जागरूक करते हुए मच्छरदानी का वितरण किया |

पंचायत प्रतिनिधियों एवं युवाओं से जागरूकता फैलाने की अपील की तथा लोगों से अपने बच्चों को शत् प्रतिशत टीका लगाने की अपील की |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के निर्देश पर जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के संवेदनशील वनांचल क्षेत्र दरभा के ग्रामीण क्षेत्रों में मलेरिया एवं डेंगू से बचाव के लिए जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है तथा ग्रामीणों को मेडिकेटेड मच्छरदानी का वितरण किया इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा की हमारे प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी छत्तीसगढ़ से मलेरिया उन्मूलन के लिए कृत संकल्पित है तथा इस हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है बारिश के मौसम में मौसमी बिमारियों के साथ साथ मलेरिया एवं डेंगू बिमारी भी तेजी से फैलता है इसके रोकथाम के लिए चिकित्सा विभाग की टीम सभी जगहों पर तैनात की गई है तथा लगातार मानिटरिंग की जा रही है ताकी यह बिमारी और ज्यादा ना फैल सके उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा की इस मौसम में पानी को एक जगह जमा ना होने दें ,पानी उबाल कर ही पिंए इसके अलावा बाहर का तला भुना हुआ भोजन करने से भी परहेज करें गर्म भोजन करें तथा मच्छरदानी लगा कर ही सोंएं इन सब बचावों से इस बिमारी को फैलने से रोका जा सकता है उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि किसी भी व्यक्ति में इन बिमारियों के लक्षण दिखाई देते हैं तो तत्काल जांच करवाएं तथा उपचार कराएं |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ जनपद पंचायत सदस्या दिनमनी बेसरा, सरपंच मनबती कश्यप पूर्व सरपंच लिन्धर कश्यप पी सी सी सदस्य कमलसाय, राजेंद्र त्रिपाठी खंड चिकित्सक अधिकारी पी एल मंडावी, ग्रामीण चिकित्सा अधिकारी विनय वर्मा, शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री गौरनाथ नाग पार्षद सूर्या पानी एवं मितानिन जमावती , पद्मनी यादव भुवनेश्वरी त्रिपाठी पार्वती कश्यप चंपा कश्यप श्यामवती बालो बघेल द्रोपति मिश्रा मंगली बघेल उप स्वास्थ्य केंद्र मावली पदर में सरपंच टोपर समधु राम, सरपंच मावलीपदर 1 सविता, सरपंच मवलीपदार 2 कुमारी बाई , उपसरपंच मावलीपदार 1 मानसिंह ठाकुर,डॉक्टर मैत्री बी पी एम अखिलेश शर्मा ग्रामीण चिकित्सा अधिकारी निर्मला नायडू मितानिन:तीला, रामो, कृति ग्रामवासी सीताराम, धरमू ,मनोज नाग, शुक्रू नाग, सहदेव आदि उपस्थित रहे |

उत्तर भारत रेल यात्री सेवा समिति की बैठक संपन्न, 16 जुलाई को धरना प्रदर्शन से आंदोलन का आरंभ

0

उत्तर भारत रेल यात्री सेवा समिति की बैठक आज भिलाई नगर निगम कॉम्प्लेक्स स्थित जमील अहमद के कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में 15 सदस्यीय आंदोलन समिति का गठन किया गया। आंदोलन समिति के संरक्षक मोहनलाल गुप्ता बनाए गए। आंदोलन के सूत्रधार प्रभुनाथ मिश्रा ने अन्य समिति के पदाधिकारियों की घोषणा की। बैठक में 4 सूत्रीय प्रमुख मांगों को लेकर दिनांक 16 जुलाई से आंदोलन और धरना प्रदर्शन आरंभ करने का निर्णय लिया गया। सभी उपस्थित लोगों ने एक मत से सुपेला जयप्रकाश नारायण चौक पर धरना प्रदर्शन करने और मांगों का ज्ञापन पत्र सभी संबंधित रेलवे के और सरकार के पदाधिकारियों को देने का निर्णय लिया है। प्रभु नाथ मिश्र ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा किया आंदोलन 16 तारीख से आरंभ होगा और तब तक चलता रहेगा जब तक हमारी सभी मांगों को मान नहीं लिया जाएगा। छत्तीसगढ़ से उत्तर प्रदेश और बिहार की तरफ जाने वाले लोगों की बढ़ती तादाद को देखते हुए यह आंदोलन अति आवश्यक हो गया है। बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित लोगों में श्री कन्हैया लाल तिवारी, जमील अहमद (नोटरी), अधिवक्ता सतीश कुमार त्रिपाठी, त्रिलोक मिश्र, एस के सिंह, सूबेदार सिंह यादव, संजय मिश्रा,अब्दुल फरीद, कुर्बान अली, टी एस पांडेय,संतोष विश्वकर्मा,अंजली सिन्हा सहित अन्य कई लोग उपस्थित थे।

बाहुड गोंचा पर्व पर रथयात्रा में शामिल होकर बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल जी ने विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना की एवं क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

0

बस्तर विधायक ने कहा की रथ खींचने की पूर्व भगवान जगन्नाथ के मंदिर पहुंचे एवं विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना की और कहा की 15 दिन तक प्रभु जी को एक विशेष कक्ष में रखा जाता है जिसे ओसर घर कहते हैं इस 15 दिनों की अवधि में महाप्रभु को मंदिर के प्रमुख सेवकों और वैद्यों के अलावा कोई और नहीं देख सकता इस दौरान मंदिर में महाप्रभु के प्रतिनिधि अलारनाथ जी की प्रतिमा स्थपित की जाती हैं तथा उनकी पूजा अर्चना की जाती है 15 दिन बाद भगवान स्वस्थ होकर कक्ष से बाहर निकलते हैं और भक्तों को दर्शन देते हैं जिसे नव यौवन नैत्र उत्सव भी कहते हैं इसके बाद द्वितीया के दिन महाप्रभु श्री कृष्ण और बडे भाई बलराम जी तथा बहन सुभद्रा जी के साथ बाहर राजमार्ग पर आते हैं और रथ पर विराजमान होकर नगर भ्रमण पर निकलते हैं और भगवान जगन्नाथ की बहन सुभद्रा ने उनसे नगर देखने की इच्छा जाहिर की तो वो उन्हें भाई बलभद्र के साथ रथ पर बैठाकर ये नगर दिखाने लाए थे कहा जाता है कि इस दौरान वो भगवान जगन्नाथ की अपने मौसी के घर गुंडिचा भी पहुंचे और वहां पर सात दिन ठहरे थे. अब पौराणिक कथा को लेकर रथ यात्रा निकाली जाती है |

जिसमें मौजूद रहे अध्यक्ष ईश्वर खम्बारी, बालक राम जोशी, दिनेश यदु, आयतु राम, सुकरू राम, दुलभ सूर्यवंशी,भॅवरलाल भारती, बुदरू राम, राजेश कुमार, मोना पाड़ी,एवं समाज सदस्य,समस्त कार्यकर्त्तागण उपस्थित रहे |

MOST POPULAR

HOT NEWS