City Media - Page 1098 of 1864 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1098

दल्ली राजहरा से डौंडीलोहारा मार्ग पर ट्रैक्टर पलटने से चक्के के नीचे दब का ड्राइवर की मौत

0

दल्ली राजहरा से डौण्डी लोहारा मार्ग में पुलिस थाना मुख्य मार्ग चौक पर सिवनी से आ रहे एक ट्रैक्टर के अनियंत्रित होकर पलटने से ट्रेक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गया वही साथ में बैठा एक युवक बाल बाल बच गया है। ट्रेक्टर सिरपुर निवासी वीरेंद्र साहू का बताया जा रहा है । कृषि कार्य कर सिवनी से वापस आ रहा था l चालक ट्रेक्टर के बड़े चक्के के नीचे दब गया था जिसे जेसीबी की मदद से बाहर निकाला गया

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

एक और आदिवासी लाल का कमाल, प्यार किया तो निभाया, दो बच्चों का कुँआरा बाप बनकर दोनों की मां से ब्याह रचाया…

0

जगदलपुर- बस्तर का आदिवासी बेवफा नहीं हो सकता। ऐसा नहीं हो सकता कि वादा किसी से और इरादा किसी से। वादे और इरादे में कोई भेदभाव नहीं। वादा भी निभा देता है और इरादा भी पूरा कर देता है। कुछ माह पहले बस्तर के एक आदिवासी लाल ने एक ही मंडप में दो प्रेमिकाओं से एक साथ शादी की थी। अब बस्तर के कोंडागांव इलाके के एक और आदिवासी लाल ने इससे भी बढ़कर कमाल कर दिखाया। इस युवक ने दो प्रेमिकाओं को मां बनाने के बाद एक साथ ब्याह रचाकर एक नया इतिहास रच दिया। उसने साबित कर दिया कि अगर रिश्ता बन गया तो आदिवासी उसे निभाना भी जानते हैं। मुंह मोड़ना बस्तर के आदिवासी की फितरत में नहीं है।

दिलचस्प खबर है कि बस्तर के कोंडागांव जिले के उमला गांव में आदिवासी समाज में एक ऐसी दोहरी दुल्हन वाली शादी हुई, जिसमें युवक ने पहले दो लड़कियों को मां बनाया, उसके बाद दोनों लड़कियों से एक ही मंडप में ब्याह रचाया। दोनों युवतियों और उनके परिजनों की सहमति से सामाजिक रीति – रिवाज से एक दुल्हे ने दो दुल्हनों को जीवन साथी बनाया। यह अनोखी शादी आठ जून को उलमा में संपन्न हुई। खबरों में कहा गया है कि केशकाल ब्लाक के अंतर्गत आने वाले ग्राम उमला का दूल्हा शादी से पहले प्रेम प्रसंग में दो अलग अलग युवतियों के एक एक बच्चे का पिता बन गया था और अब एक साथ इन दो पत्नियों का पति बना।

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

रजनसिंह ने पहले ग्राम दुर्गेश्वरी से शादी का प्रस्ताव रखा। दोनों की सगाई हो गई। तब से युवती उसके घर रहने लगी। उसने एक बच्चे को जन्म दिया। इसी बीच रजनसिंह का सन्नो से भी प्रेम हो गया । सन्नो भी एक बच्चे की मां बन गई। बिना शादी किए बच्चा होने की जानकारी पर लोगों के बीच सामाजिक दण्ड की बातें उठने लगीं तो रजनसिंह ने परिवारों और समाज की सहमति के बाद दोनो युवतियों से एक साथ शादी कर ली।

एक साथ दो चांद ले आया चंदू…बस्तर के आदिवासी लाल का कमाल

वादा कर लेते हैं और साफ मुकर जाते हैं, वादा किसी से और वफ़ा किसी और से, ये प्यार में क्यों होता है, इन सब बातों को भूलकर एक नया दौर शुरू करने वाले, बस्तर के एक आदिवासी लाल ने प्यार में वफादारी की बेमिसाल नजीर पेश की है। आदिवासी समाज में दो शादियां या दो बीवियां कोई असहज बात नहीं है। ऐसा भी नहीं है कि देश दुनिया में दो शादियां करने वालों की कोई कमी है लेकिन बस्तर के चंदू ने कुछ ऐसा किया कि उसका ब्याह चर्चा का विषय बन गया। चंदू एक साथ दो चांद अपने घर ले आया। उसने दो युवतियों से एक ही साथ फेरे लेकर बता दिया कि प्यार किया तो निभाया। प्यार के लिए तो कुछ भी करेगा। चंदू ने हसीना और सुदरी नाम की आदिवासी बालाओं से प्यार किया और दोनों से एक ही साथ ब्याह रचाया। दो अलग अलग जगह की आदिवासी युवतियों ने अपने सच्चे प्यार को सौतन के साथ राजी खुशी स्वीकार किया।

आयरन ओर परिवहन कर रही ट्रक ने फिर किया महिला को घायल

0

दल्ली राजहरा :- दल्लीराजहरा डौंडीलोहारा मुख्य मार्ग पर स्थित ग्राम बकलीटोला भैंसबोड़ जाने वाले मार्ग में लौह अयस्क लेकर जा रही ट्रक बोरिंग को तोड़ते हुए घर में जा घुसी सूत्रों द्वारा यह भी पता चला है कि ट्रक के अनियंत्रित होने से पानी भरने आई एक महिला को ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया जिसके कारण महिला घायल हो गई है जिसे उपचार के लिए फिलहाल दल्ली राजहरा अस्पताल ले जाया गया है।

यहां पर यह बताना लाजमी होगा कि दल्ली राजहरा से परिवहन कर आयरन ओर जाने वाली गाड़ियां मुख्य मार्ग के निर्माण होने के कारण शॉर्टकट रास्ते के रूप में उक्त मार्ग का उपयोग ट्रक ड्राइवर द्वारा किया जा रहा है बाईपास रोड की मांग निरंतर नागरिकों के द्वारा की जाती रही है किंतु प्रशासन आंख में पट्टी बांधकर ली है गीधाली प्लांट,कच्चे माइंस, खडगांव माइंस एवं बोरिया व भानु प्रताप के आसपास के क्षेत्रों स से आयरन ओर लेकर चलने वाले ट्रकों से आये दिन इस मार्ग पर दुर्घटना होते रहता है। व जानमाल की हानि होता है। घटना के बाद मौके पर डौण्डी लोहारा पुलिस पहुंच कार्यवाही की जा रही है। यह भी जानकारी प्राप्त हो रही है कि ग्रामीणों द्वारा सड़क को जाम कर दिया गया

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

छ.ग. स्वास्थ्य कर्मचारी संघ जगदलपुर ने विधायक को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी

0

जगदलपुर (श्रमबिंदु)। छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ जिला शाखा जगदलपुर के द्वारा विधायक रेखचंद जैन को उनके जन्मदिन के अवसर पर अनंत शुभकामनाएं दी गई। जगदलपुर के विधायक रेखचंद जैन के जन्मोत्सव के अवसर पर स्वास्थ्य कर्मचारी संघ शाखा जगदलपुर के अध्यक्ष अजय सिंह परिहार एवं उनके साथियों द्वारा विधायक निवास पहुंचकर विधायक रेखचंद को गुलदस्ता भेंट कर उनके जन्मदिन की अशेष शुभकामनाएं दी गई।

संसदीय सचिव रेखचंद के जन्मदिन पर दिव्यांग महादेई के चेहरे पर आइ खुशी मिली बैटरी चलित ट्राय साइकिल

0

दिव्यांग युवती महादेई बघेल ने संसदीय सचिव रेखचंद जैन का मूंह मीठा करवा कर दी जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव ( नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग)रेखचंद जैन ने ग्राम पंचायत तुसेल निवासी 90% दिव्यांग युवती महादेई बघेल पिता डुड्डी बघेल उम्र 25 वर्ष को ट्राय साइकिल प्रदान की |

इस अवसर पर ग्राम पंचायत तुसेल की महादेई बघेल पिता डुड्डी बघेल उम्र 25 वर्ष ने कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की सहृदयता एवं संवेदनशीलता के कारण आज उन्हें यह ट्राय साइकिल मिली है जिसके लिए उन्होंने विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन से बैटरी चालित ट्राय साइकिल प्रदान करने का निवेदन किया था जिसपर संवेदनशील विधायक महोदय ने उन्हें तत्काल बैटरी चलित ट्राय साइकिल प्रदान की है जिससे अब उनके देनिक जीवन जीने में आसानी होगी तथा कहीं भी सुलभता से आना जाना आसान हो जाएगा |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी दिव्यांगों के प्रति संवेदनशील हैं एवं उनके दिशा निर्देश पर लगातार दिव्यांगों को बैटरी चालित ट्राय साइकिल प्रदान की जा रही है जिससे की उनका जीवन सुखमय एवं सुगम हो गया है |

इस अवसर पर दिव्यांग युवती महादेई ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी, विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन, एवं समाज कल्याण विभाग की मंत्री अनिला भेड़िया का आभार व्यक्त किया |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ नगर निगम की सभापति कविता साहू पार्षद राजेश राय, सूर्या पाणी, पार्षद कमलेश पाठक ,शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री गौरनाथ नाग,हेमु उपाध्याय, विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा, वरिष्ठ नेता विक्की निषाद, एम वेंकट राल उपस्थित रहे |

जन्मदिन के अवसर पर संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने मेघावी छात्र छात्राओं को मोबाइल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया

0

बच्चों ने मुंह मीठा करवा कर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने आज अपने जन्मदिन के अवसर पर जगदलपुर विकासखंड के प्रावीणय सुची में आने वाले मेघावी छात्र छात्राओं को मोबाइल फोन एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया |

आज जिन छात्रों छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया उनमें कक्षा 12वीं की छात्रा प्रिया निषाद जो की सरस्वती शिशु मंदिर की छात्रा है और जिसने जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है उन्हें मोबाइल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया इसी तरह कक्षा 12 वीं में ज्योति विस्वास जिसने विकास खंड में द्वितिय एवं जिले में तृतीय स्थान प्राप्त किया है कक्षा 10 वीं में विकास खंड में प्रथम एवं जिले में द्वितिय स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा कुमारी हर्षिता एवं कक्षा 10 वीं में ही विकास खंड में द्वितिय एवं जिले में चौथा स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा कुमारी शिवानी को मोबाइल फोन एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की मंशा अनुरूप शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है बच्चों को प्रोत्साहित किया जा रहा है की वे प्राविणय सुचि में स्थान प्राप्त कर सकें आज स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल के माध्यम से बच्चों को अंग्रेजी माध्यम की पढ़ाई उपलब्ध कराई जा रही है ताकि वे भी बड़े शहरों के बच्चों के साथ प्रतिस्पर्धा कर सकें इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं प्रदान की |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ नगर निगम की सभापति कविता साहू पार्षद सूर्या पाणी,शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री गौरनाथ नाग हेमू उपाध्याय विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा वरिष्ठ नेता विक्की निषाद खंड शिक्षा अधिकारी मानसिंह भारद्वाज, उप खंड शिक्षा अधिकारी भारती देवांगन बीआरसी गरुड़ मिश्रा उपस्थित रहे |

स्थानीय अतिथि शिक्षक (शिक्षण सेवक ट्युटर शिक्षक शिक्षा दूत) कल्याण संघ ने 11 वे दिन बविप्रा अध्यक्ष एवं विधायक को सौंपा ज्ञापन

0

स्थानीय अतिथि शिक्षक बस्तर संभाग के प्रतिनिधि मण्डल ने आज बस्तर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष एवं बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल जी को अपनी 9 सूत्रीय मांग को सदन में रखने एवं सरकार तक पहुंचाने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।स्थानीय अतिथि शिक्षकों को हो रही समस्याओं से अवगत कराते हुए उनकी जायज मांग को उच्चाधिकारियों के समक्ष रखने हेतु आग्रह किया, महोदय ने आगे बात रखने हेतु आश्वस्त किया है।स्थानीय अतिथि शिक्षकों का कहना है कि उनकी प्रमुख मांगे नियमित करण अभी वर्तमान में इन स्थानीय अतिथि शिक्षकों को बस्तर जिला में शिक्षण सेवक, कोंडागांव में ट्यूटर शिक्षक, सुकमा बीजापुर में शिक्षा दूत के नाम से जाना जाता है जबकि सभी जिलों में डीएम‌एफटी मद से इनकी नियुक्ति की हुई है पूरे बस्तर संभाग के स्थानीय अतिथि शिक्षकों का सभी जिलों में एक ही नाम स्थानीय अतिथि शिक्षक हो 12 माह सेवा अवधि हो इनके स्थान पर किसी भी प्रकार का कटनी छंटनी ना हो। राज्य अतिथि शिक्षक (विद्या मितान)के लिए सरकार जो दिशा निर्देश जारी किया है वे हम स्थानीय अतिथि शिक्षक (शिक्षण सेवक ट्युटर शिक्षक शिक्षा दूत)पर भी लागू हो।विद्यामितान एवं आत्मानंद डीएवी स्कूल के शिक्षकों के समान हमें भी स्कूल शिक्षा विभाग से सम्मान जनक वेतनमान दिया जाए साथ ही 62 वर्ष तक जाॅब सुरक्षा दी जाए। सरकार से स्थानीय अतिथि शिक्षक कल्याण संघ यहीं मांग कर रहा है। उनकी जायज मांग को अगर सरकार पूरी नहीं करती है अनसुना कर देती है तो यह अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहने के साथ ही आने वाले दिनों में उग्र आन्दोलन स्थानीय अतिथि शिक्षकों के द्वारा किया जाएगा। हमें उम्मीद है भूपेश सरकार हमारी मांग पर सहानुभूति पूर्वक विचार करते हुए जल्द ही हमारी मांग को पूरा करेगी।

शराबी पति ने चरित्र शंका पर पत्नी की हत्या की

0

पुलिस थाना देवरी अंतर्गत आज दिनांक 11.06.2022 को ग्राम भण्डेरा निवासी घनश्याम साहू पिता स्व0 नंदकुमार साहू उम्र 40 साल ग्राम भण्डेरा थाना देवरी जिला बालोद जो आवेश में आकर अपने पत्नि मानाबाई साहू को सब्बल से प्राणघातक हमला कर हत्या कर दिये, हत्या की सूचना गांव के जसवंत श्रीवास पिता इन्द्रकुमार श्रीवास उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम भण्डेरा के द्वारा दिये जाने पर थाना देवरी में मर्ग क्रमांक 21/2022 धारा 174 जा.फी. कायम कर मृतिका मानाबाई साहू पति घनश्याम साहू उम्र 35 साल निवासी ग्राम भण्डेरा थाना देवरी जिला बालोद का शव पंचनामा बाद शव का शासकीय अस्पताल डौण्डीलोहारा भेजकर मृतिका के शव का पोष्टमॉर्टम करायी गई। प्रकरण में हत्या का मामला पाये जाने से अपराध कमांक 99/2022 धारा 302 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही हैं।

प्रकरण के आरोपी को हिरासत में लिये जाकर पूछताछ की जा रही हैं जिसमें आरोपी ने बताया कि उसके पति के द्वारा मानाबाई के साथ शारीरिक संबंध नहीं बनाने से वे काफी दुखी थे तथा विगत तीन माह पूर्व भी घरेलू विवाद को लेकर उसकी पत्नि मायके चली गई थी। जिस पर आरोपी द्वारा अपनी पत्नि के चरित्र पर काफी शंका करते थे। आज घटना दिनांक 11.06.2022 को 11.25 बजे आरोपी घनश्याम साहू अपने घर में अपने पत्नि मानाबाई के साथ थे किसी बात को लेकर दोनो के मध्य झगडा हुआ जिससे आरोपी आवेश में आकर घर में रखे सब्बल से अपने पत्नि को मौत के घाट उतार कर फरार हो गया था,

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

जिन्हें घेराबंदी कर आरोपी के मोबाइल के टॉवर लोकेशन के आधार पर उपनिरीक्षक अमित तिवारी, थाना प्रभारी सुरेगांव व उसके स्टाप तथा थाना प्रभारी देवरी सअजनि इसरार अहमद खान, चौकी प्रभारी पिनकापार सउनि नंदकुमार साहू, प्र०आर0क0 1373 रामप्रसाद गजभिये, आर0क0 1008 अजय सिन्हा, आर0क0 176 किसन पटेल, आर0क0 87 लीवन भुआर्य तथा सायबर सेल बालोद प्र0आर0क0 1636 भुनेश्वर मरकाम व उनके स्टाप के द्वारा उक्त आरोपी को पकडने व घेराबंदी में सराहनीय योग्यदान रहा आरोपी घनश्याम साहू से गहन पूछताछ की जा रही हैं। प्रकरण विवेचनाधीन हैं।

आयुष केंद्र तीर्था में सियान जतन क्लीनिक का कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

0

भानपुरी…आयुष केंद्र तीर्था में छत्तीसगढ़ शासन संचालानालय एवं जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ जे आर नेताम के निर्देश अनुसार सियान जतन क्लीनिक का आयोजन किया गया एवं सियान जतन क्लीनिक का आयोजन महीना के प्रत्येक गुरुवार को शिविर लगाया जाता है इसी तारतम्य में आयुष केंद्र तिरथा के द्वारा ग्राम रतेगा में सियान जतन क्लीनिक का आयोजन किया गया जिसमें 60 वर्ष से अधिक उम्र के लगभग 14 लोगों का उपचार किया गया। उच्च रक्तचाप, डायबिटीज ,वात रोग, तथा अन्य रोगों का उपचार किया गया उक्त किलनिक में डॉ जितेंद्र त्रिपाठी स्टाफ नर्स निलेंद्री कौशिक भुनेश्वरी मौर्य ,वासुदेव , मितानिन एवं,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

तीन दिवसीय संकुल स्तरीय मुख्यमंत्री शाला सुरक्षा एवं व्यक्तिगत प्रशिक्षण – संकुल केंद्र मुरकची में संपन्न

0

भानपुरी …।विकासखंड बस्तर के शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मूरकुची में तीन दिवसीय संकुल स्तरीय मुख्यमंत्री शाला सुरक्षा एवं व्यक्तिगत प्रशिक्षण का आयोजन किया गया संकुल समन्वयक कुपचंद नाग के द्वारा संकुल प्राचार्य की अध्यक्षता में संकुल के समस्त प्रा०शाला मा०शाला हायर सेकेंडरी स्कूल के शिक्षकों की उपस्थिति में तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया प्रशिक्षण प्राप्त कर सभी शिक्षक शिक्षिकाएं साला सुरक्षा के महत्व को जाना ।

इस कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों , भोलेंद्र प्रसाद पांडे, अब्दुल गफ्फार अंसारी ,अमलसाय बंछोर, जितेंद्र पानी ग्राही, तरुण कुमार यादव, जिनेंद्र जोशी, कमला दीवान, कांति कुंवर, सालिमधर बघेल एंव समस्त शिक्षक, शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

MOST POPULAR

HOT NEWS