जगदलपुर। बस्तर वन मंडल के भानपुरी रेंज के बनियागांव सर्किल के जामकोनाड़ी में वन भूमि पर कब्जा जमाने साल के सैकड़ों पेड़ों की बलि चढ़ा दी गई है। लगभग 50 एकड़ में फैले इस जंगल को भी सफाया करने की तैयारी हो चुकी है जहां रोजाना हरे पेड़ों की कटाई जारी है। वहीं वन विभाग के मैदानी अमले से लेकर ज्मिेदार अधिकारी भी बेखबर है। अवैध कटाई की सूचना क्षेत्र के एसडीओ से लेकर ज्मिेदार अधिकारियों को जानकारी देने दूरभाष पर संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन किसी ने कोई जवाब नहीं दिया। ऐसे मे जंगलों की रखवाली करने का दावा करना बेइमानी है। ज्ञातव्य हो कि प्रतिवर्ष पौधा रोपण के नाम पर लाखों रूपए खर्च किया जाता है लेकिन देखरेख के अभाव में आधे से अधिक पौधा भी नहीं बचा पाते और जो बच भी जाता है तो उन पौधों पर वन भूमि पर अतिक्रमण करने वालों की नजर होती है। आलम यह है कि अतिक्रमण के नाम पर पेड़ों की कटाई जारी है। हरे भरे पेड़ों पर चली कुल्हाड़ी: भानपुरी रेंज के जामकोनाडी एवं सरगीगुड़ा मरेठा डोगरी जिसे आरएफ क्रमांक 1068 और 1096 बताया जा रहा है उक्त स्थल पर साल के लगभग 2 सौ से अधिक हरे पेड़ो को काट दिया गया है। उक्त हरे पड़ों को काटकर उक्त स्थल को बंजर बनाकर अतिक्रमण की तैयारी की जा रही है और वन विभाग को खबर तक नहीं। राजनीतिक संरक्षण भी प्राप्त: विशेष सूत्रों से यह जानकारी मिली है कि बनियागांव के ही आधा दर्जन से अधिक ग्रामीण उक्त जंगल को सफाया कर अतिक्रमण की तैयारी में जुटे है। ऐसी खबर है कि उन ग्रामीणों को राजनीति संरक्षण के साथ वन विभाग के कर्मचारी का भी संरक्षण प्राप्त है। मैदानी अमला नदारत: उक्त इलाके में हरे भरे पेड़ों पर रोजाना कुल्हाड़ी चल रही है जिसकी खबर वन विभाग को होने के बाद भी मैदानी अमला अनजान बना हुआ है। जिसका आलम यह है कि ग्रामीण बेखौफ होकर जंगलों को उजाडऩे में लगे है जबकि उक्त जंगलों से ग्रामीणों को ही फायदा मिलता है। पेड़ों की कटाई का ज्मिेदार कौन: जिस सर्किल में पेड़ों की कटाई की गई है उसका ज्मिेदार कौन? नियमत: सर्किल के ड्यूटी रेंजर से लेकर नाकेदार एवं रेंजर अफसर की ज्मिेदारी होती है कि अपने रेंज एवं सर्किल में नियमानुसार दौरा कर जंगल को बचाने का प्रयास करें लेकिन जिम्मेदार कर्मचारियों द्वारा ऐसा मैदानी इलाकों में नजर नहीं आता। नियमों के अनुसार तो उक्त सर्किल के ज्मिेदार कर्मचारी पर कार्य में लापरवाही के कारण कार्रवाई भी होना चाहिए। मामले को लेकर डिप्टी रेंजर से लेकर उच्च अधिकारियों को अवगत कराना चाहा तो साहब के मोबाईल की घंटी बजती रही लेकिन कोई रिस्पांस नहीं मिला। सर्किल के ज्मिेदार कर्मचारी पर होगी कार्रवाई: जगदलपुर वनवृड्डा के सीसीएफ मो.शाहीद ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कहा कि आपके माध्यम से पेड़ कटाई की जानकारी मिली है इसकी जांच कराई जायेगी और उक्त रेंज के ज्मिेदार कर्मचारियों पर कार्रवाई करने की बात भी कही।
विकासखंड स्तरीय मुख्यमंत्री शाला सुरक्षा एवं व्यक्तिगत सुरक्षा प्रशिक्षण बस्तर में 3 जून से 5 जून तक
मुख्यमंत्री शाला सुरक्षा एवं व्यक्तिगत सुरक्षा कार्यक्रम
विकासखंड स्तरीय मुख्यमंत्री शाला सुरक्षा एवं व्यक्तिगत सुरक्षा प्रशिक्षण बस्तर में 3 जून से 5 जून तक बीआरसी बस्तर में आयोजित की जा रही है |
जिसमें 90 प्रशिक्षणार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया जिसमें आज एस सी ई आर टी रायपुर से निरिक्षण दल में विद्यावती चंद्राकर ने आज प्रशिक्षण स्थल का निरीक्षण किया उन्होंने अपने उद्बोधन में शाला सुरक्षा एवं व्यक्तिगत सुरक्षा पर अपना विचार व्यक्त किया |
प्रशिक्षण में आपदा प्रबंधन, शाला आपदा प्रबंधन समिति निर्माण एवं आपदा से निपटने की विभिन्न तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई |
विद्यालय में व्यक्तिगत सुरक्षा के अंतर्गत प्रशिक्षण को पास्को एक्ट, यातायात सुरक्षा, सड़क सुरक्षा, बैड टच ,गुड टच एवं लैंगिक समानता, बाल लैंगिक शोषण एवं सुरक्षा के संदर्भ में विस्तृत जानकारी दी गई |
फायर सेफ्टी गैस सिलेंडर आग लगने से बचाव के विभिन्न तरीकों को मॉक ड्रिल प्रदर्शन करके दिया गया इस अवसर पर बस्तर बीआरसी श्री राजेंद्र सिंह ठाकुर मास्टर ट्रेनर्स आर एन भारद्वाज, पुणेन्द्र साहू उपस्थित थे तीन दिनो की प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनर्स के द्वारा सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया प्रशिक्षण में के समस्त सीएसी और शिक्षक गण उपस्थित थे
संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने 80% दिव्यांग मोनू को प्रदान की बैटरी चालित ट्राय साइकिल
विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव ( नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग)रेखचंद जैन ने नियानार ग्राम पंचायत के लामनी जामगुडा पारा निवासी 80% दिव्यांग व्यक्ति मोनू पिता सोभा उम्र 50 वर्ष को ट्राय साइकिल प्रदान की |
इस अवसर पर ग्राम पंचायत नियानार के लामनी जामगुडा पारा के 80% दिव्यांग व्यक्ति मोनू पिता सोभा उम्र 50 वर्ष ने कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की सहृदयता एवं संवेदनशीलता के कारण आज उन्हें यह ट्राय साइकिल मिली है जिसके लिए उन्होंने विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन से बैटरी चालित ट्राय साइकिल प्रदान करने का निवेदन किया था जिसपर संवेदनशील विधायक महोदय ने उन्हें तत्काल बैटरी चलित ट्राय साइकिल प्रदान की है जिससे अब उनके देनिक जीवन जीने में आसानी होगी तथा कहीं भी सुलभता से आना जाना आसान हो जाएगा |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी दिव्यांगों के प्रति संवेदनशील हैं एवं उनके दिशा निर्देश पर लगातार दिव्यांगों को बैटरी चालित ट्राय साइकिल प्रदान की जा रही है जिससे की उनका जीवन सुखमय एवं सुगम हो गया है |
इस अवसर पर दिव्यांग मोनू ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी, विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन, एवं समाज कल्याण विभाग की मंत्री अनिला भेड़िया का आभार व्यक्त किया |
इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ पार्षद राजेश राय, सूर्या पाणी, दयाराम कश्यप ,शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री गौरनाथ नाग,हेमु उपाध्याय,इंटक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कुलदीप भदौरिया राजेश कुमार केवट उपस्थित रहे |
आमंत्रण : भारत एवं विश्व के विकास में मैथिलों का योगदान विषय पर अंतरराष्ट्रीय समारोह
भारत एवं विश्व के विकास में मैथिलों का योगदान विषय पर अंतरराष्ट्रीय समारोह एवं छत्तीसगढ़,मध्यप्रदेश,विदर्भ,(गोंडवाना गढ़तंत्र,दक्षिण कौशल,महाकौशल,मंडला) में सन 1185 से मिथिला से आये मैथिल समाज के मूर्धन्य जनों पर केंद्रित तथा प्रसिद्ध साहित्यकार एवं इतिहासविद आचार्य रर्मेंद्रनाथ मिश्रा जी द्वारा लिखित ऐतिहासिक किताब “सगर्भय-संस्तव” का विमोचन रविवार,दिनांक 26 जून 2022 को होटल सेलिब्रेशन,फाफाडीह चौक,जेल रोड,रायपुर (छत्तीसगढ़) में किया जा रहा है।गरिमामय समारोह के अवसर पर कुछ विशिष्ट जनों को ‘श्री विद्यापति वाचस्पति’ ‘मैथिल शिरोमणि’,’मैथिल रत्न’,’मैथिल गौरव’सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम,बहुभाषी कवि सम्मेलन भी किया जाएगा।
पांच देशो से प्रतिष्ठित मैथिल लोग आ रहे है बोस्टन,अमेरिका से सतीश झा जी,काठमांडू, नेपाल से अनिल कुमार झा जी,ओमान से राकेश झा जी,यूएई से मौसम झा,जर्मनी से शुभम झा, बीजिंग से नवीन कुमार झा

कार्यक्रम
दिन-रविवार 26 जून 2022
समय -शाम 5.30 बजे से
स्थान -होटल सेलिब्रेशन फाफाडीह चौक,जेल रोड, रायपुर (छत्तीसगढ़)
विनित संरक्षकगण:-
डॉ. बसंतलाल झा,सुरेश कुमार ठाकुर,चंद्रनाथ झा,अशोक चौधरी,के.के.झा,कार्यक्रम संयोजकगण:-पंडित विजय कुमार झा,पंडित डॉ.आशुतोष झाडॉ.पूर्णप्रकाश झा, प्रांताध्यक्ष-छत्तीसगढ़ मैथिल ब्राह्मण सभा,आनंद मोहन ठाकुर,अध्यक्ष-मैथिल ब्राह्मण सभा,रायपुर,श्रीमती शोभिता पाठक-अध्यक्ष-मैथिल ब्राह्मण महिला मंडल,रायपुर
मनीष कुमार झा, संपादक एवं प्रकाशक 0942551709209479007004maithilpravahika2012@gmail.com
सेवानिवृत्ति पर लक्ष्मी- माधव कुटुम्ब मटनार ने किया सम्मानित
जगदलपुर।बकावण्ड ब्लाक के ग्राम पंचायत मटनार निवासी जोगेन्द्र (जोगेश्वर ) प्रसाद जोशी छत्तीसगढ़ शासन राजस्व विभाग में पटवारी पद पर अपने दायित्वों का निर्वहन कर दिनांक 031 मई 2022 को सेवानिवृत्त होने पर उनके परिवार लक्ष्मी माधव कुटुम्ब मटनार द्वारा 02जून को सम्मान समारोह आयोजित कर सम्मानित किया गया। समारोह में सेवानिवृत्त पटवारी जोगेन्द्र (जोगेश्वर) प्रसाद जोशी को कुटुम्ब के सदस्य गोपीनाथ जोशी ने तिलक लगा के फुलमाला पहनाकर तथा अन्य सदस्यों तिलक लगाकर पुष्प भेंट कर स्वागत किया साथ ही उनकी धर्मपत्नि श्रीमति हेमलता जोशी को भी फुलमाला पहनाकर कु. बढ़ा जोशी व कुतु के अन्य सदस्यों ने पुष्प भेंट कर स्वागत किया। लक्ष्मी- माधव कुटुम्ब के सभी सदस्यों ने मिलकर उनको सम्मान में श्रीफल के साथ स्मृति चिन्ह “रामचरित्र मानस”, “छनपटा” और “आसन” भी उन्हें भेंट किया। कार्यक्रम का संचालन बसन्त कुमार जोशी ने किया है। कार्यक्रम में जोगेन्द्र (जोगेश्वर) प्रसाद जोशी ने अपनी सेवा अनुभव साझा किये उन्होने बताया उनकी नियुक्ति फ्रेजरपुर, आमाबाल, घोटिया, मटनार, मंगनार क्षेत्र में रही है। कुटुम्ब के शासकीय सेवा में सेवारत सदस्यों को संदेश दिये कि वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों का पालन ईमानदारी पूर्वक करने पर बिना तनाव के कुशलता पूर्वक कर्तव्यों का पालन होता है तथा अपने कर्तव्य के प्रति जवाबदेही होना चाहिए। कार्यक्रम में उनकी धर्मपत्नी श्रीमति हेमलता जोशी ने भी पति के शासकीय सेवा और परिवार के बीच के सामन्जस्य का जिक्र किया। कार्यक्रम में श्री जोशी के सुपुत्र देवानंद, पुत्रवधु प्रिया जोशी व उनकी नन्हीं पोती भी सामिल रहे। कार्यक्रम सफल बनाने में सदस्य मेघनाथ जोशी, नरेन्द्र जोशी, रिखेश्वर जोशी, शदेवेश जोशी, युगल जोशी, गौरव जोशी, टिनु जोशी, कु. करीना काव्याजंली गीत, श्रेयाश की सहभागिता रही।
नगर में आर्केस्ट्रा कराकर स्थानीय कलाकारों ने बैलाडीला की वादियों में बिखेरा संगीत का जादू
आयोजक: बैलाडीला संगीत समिति किरंदुल
किरंदुल – लौह नगरी किरंदुल में लंबे समय के बाद स्थानीय कलाकारों ने बैलाडीला की वादियों में बिखेरा संगीत का जादू। बैलाडीला संगीत समिति किरंदुल के कलाकारों ने नगर के बीआईओपी स्कूल में आर्केस्ट्रा आयोजित की। जिसमें नगर के स्थानीय कलाकारों ने नए पुराने सदाबहार नगमे गाकर नगर वासियों का दिल जीत लिया। सर्वप्रथम इस कार्यक्रम का शुभारंभ उपस्थित मुख्य अतिथि ए बंदोपाध्याय (महाप्रबंधक विद्युत) बी.के. माधव (उप महाप्रबंधक कार्मिक) लखबीर सिंह (उप महाप्रबंधक सिविल) एसकेएमएस के अध्यक्ष के. साजी, एच के गुनावत (उपमहाप्रबंधक विधुत) बीआईओपी स्कूल के प्राचार्य अरुमोय विश्वास द्वारा मां सरस्वती के तैल चित्र पर दीया जलाकर किया गया। आर्केस्ट्रा की शुरुआत कलाकारों ने शिरडी वाले साईं बाबा भजन से किया। तत्पश्चात वंदना में बीआईओपी स्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने शानदार नृत्य की प्रस्तुति दी। उसके बाद कलाकारों ने सदाबहार गीतों की शानदार प्रस्तुति देते हुए समा बांध दिया। जिसमें

सदाबहार गायक मुकेश, रफी, लता मंगेशकर, किशोर कुमार के साथ-साथ नए गीतों इन कलाकारों ने अपनी सुरीली आवाज में गया। स्थानीय कलाकारों में प्रशांत वर्मा जो कि एनएनडीसी परियोजना मैं वरिष्ठ प्रबंधक (फाइनेंस) के रूप में कार्यरत है, पी किरण, सतीश नाखाते परियोजना के कर्मचारी हैं। तथा अर्चना बघेल बीआईपी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की संगीत की शिक्षिका है, वही बचेली से श्रीमती गौरी अपोलो हॉस्पिटल स्टॉफ ने प्रस्तुति दी।इन कलाकारों ने पूरे कार्यक्रम में अपनी मधुर आवाज से लोगों को बांधे रखा। वही मंच संचालन नगर के वरिष्ठ कलाकार उपेंद्र नाथ त्रिपाठी जो कि एक अच्छे एनाउंसर के साथ साथ कवि एवं लेखक भी हैं उनके द्वारा सफलतापूर्वक किया गया। इस पूरे कार्यक्रम को लोगों के सामने शानदार तरीके से प्रस्तुत करने के लिए बैलाडीला संगीत समिति के आयोजक नोमेश्वर राव एवं पी किरण की भूमिका महत्वपूर्ण रही। जिन्होंने नगर के अलग-अलग मोतियों के बिन कर एक हार पिरो कर लोगो के सामने प्रस्तुत किया। वही यह कार्यक्रम बीआईओपी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के परिसर में किया गया। जिसमें विद्यालय के प्राचार्य अरुमोय विश्वास एवं उनकी टीम के साथ साथ छात्र छात्राओं का भी विशेष योगदान रहा। आयोजक नोमेश्वर राव एवं पी. किरण के इस प्रयास से निश्चित रूप से जहाँ नगर के इन कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए एक बड़ा मंच मिला। वही इस तरीके से आयोजन से स्थानीय प्रतिभाएं निखर कर लोगों के सामने आती रहेंगी।
बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल ने छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री व ऊर्जावान नेता अमरजीत भगत जी से सौजन्य मुलाकात की
आज रायपुर प्रवास के दौरान बस्तर विधायक बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण अध्यक्ष लखेश्वर बघेल जी ने छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री व ऊर्जावान नेता अमरजीत भगत जी से सौजन्य मुलाकात की |
बस्तर विधायक ने कहा की सहज व सरल स्वभाव के अमरजीत भगत जी से जब भी मुलाकात होती है, क्षेत्र के साथ-साथ विभिन्न जनहितकरियों की बात होती है उनसे मिलकर विभिन्न मुद्दों की बात रखा और संस्कृति को बढ़ावा देने के भी बात रखी है ताकि क्षेत्र की विकास की गति को और बढ़ावा मिले हम आदिवासीयों की कला ही हमारी एक पहचान होती है |
एक भी एससी व्यक्ति नहीं फिर भी पंडरीपानी 2 के वार्ड क्रमांक 4 आरक्षित
जगदलपुर। स्थानीय जनपद पंचायत क्षेत्र के पंडरीपानी क्रमांक 02 के वार्ड क्रमांक 04 में शासकीय गलतियों के कारण उस वार्ड में उत्तराधिकारी नहीं मिल रहा है क्योंकि वार्ड क्रमांक 04 अनुसुचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित हैं और पूरे पंडरीपानी क्रमांक 02 में ही इस वर्ग का कोई व्यक्ति नहीं है जिसके कारण तीन-तीन चुनाव से अनुसुचित जाति वर्ग का प्रतिनिधित्व नहीं हो पा रहा है। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पंचायत उपचुनाव की प्रक्रिया शुरू किया है। इस कारण पंडरीपानी क्रं 02 में चुनाव की अधिसूचना चस्पा किया गया है और नाम-निर्देशन भरे जाने की बात कही जा रही है। क्या स्थानीय निर्वाचन अधिकारी इस बात से नावाकिफ है या जानबूझकर यह गलती किया जा रहा है।
मुंडागांव पंचायत के निलंबित सचिव को देनी पड़ेगी दाद, निकाल डाला लाखों रुपए
जनपद सीईओ के पास पहुंचा शिकायत
बस्तर…..। भ्रष्टाचारियों का भय समाप्त हो गया है,जिसका प्रमाण कागजों में दर्ज है। जिस सचिव को कई अनियमितता के कारणों से मुंडा गांव से हटा दिया गया है,उस सचिव ने लाखों रूपए आहरण कर लिया है। इस मामले में उपसरपंच ने जनपद पंचायत सीईओ के पास किया, शिकायत तो उन्होंने भी जांच के बाद कार्यवाही का भरोसा दिलाया है।

बस्तर जनपद पंचायत बस्तर के ग्राम पंचायत मुंडागांव में पदस्थ रहे सचिव जोगेंद्र पांडे को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रवास के पूर्व बीते महीना पंचायत के मनरेगा कार्य में अनियमितता बरतने पर जिला पंचायत के द्वारा 11/3/2022 निलंबित किया गया था । उक्त निलंबित सचिव तीन दिन बाद ग्राम पंचायत मुंडागांव में चल रहे नाली व पुलीया निर्माण के नाम पर सरपंच के साथ मिलकर 2 लाख दस हजार रुपए आहरण किया गया है जिसके दस्तावेजी प्रमाण भी है। इस बात की जानकारी मिलते ही मुंडा गांव के उपसरपंच एवं पंचगणों द्वारा जनपद पंचायत बस्तर सीईओ और एसडीएम कार्यालय जाकर ज्ञापन सौंपकर निलंबित सचिव की जांच कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। अब देखना है कि मुख्य कार्यपालन अधिकारी व एसडीएम इस मामले में किया रुख अख्तियार करते हैं।
नाबालिग को बहला फुसलाकर ले जाने वाले आरोपी गिरफ्तार
राजहरा क्षेत्र के प्रार्थी ने थाना राजहरा आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 21.05.22 को प्रातः 09.00 बजे इसकी भाजी अपने माता-पिता के घर जाने के लिये निकली थी जो अपने माता-पिता के घर नहीं पहुंची है, कोई अज्ञात व्यक्ति इसकी भांजी को बहला फुसला कर भगाकर ले जाने की अंदेशा पर अपराध धारा 363 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया, प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रज्ञा मेश्राम जिला बालोद व नगर पुलिस अधीक्षक मनोज तिर्की के मार्गदर्शन में प्रकरण में अपहृता एवं संदेही आरोपी के मोबाईल नम्बर की सायबर सेल से सीडीआर प्राप्त किया गया,

बाद राजहरा से टीम गठित कर रवाना राजनांदगांव रवाना कर अपहृता को आरोपी ईश्वर राम यादव पिता झाडू राम यादव उम्र 22 वर्ष साकिन वार्ड क0 39 कोरिनभाठा राजनांदगांव थाना बसंतपुर जिला राजनांदगांव के कब्जे से बरामद कर अभिरक्षा में लेकर पुछताछ करने पर आरोपी द्वारा पीड़िता के साथ प्यार करना तथा पीड़िता को शादी का प्रलोभन देकर भगा ले शारीरिक संबंध बनाने से प्रकरण में धारा 366,376 (2) (ड),376 (3) भादवि जोड़ी गई, बाद आरोपी को दिनांक 03.06.2022 के 13.00 बजे विधिवित गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
https://36bestonlinesale.com/home
प्रकरण की विवेचना कार्यवाही एवं आरोपी की गिरफ्तारी कार्यवाही में थाना राजहरा से निरीक्षक अरूण कुमार नेताम, सउनि लक्ष्मण प्रसाद नौरंगे, सउनि लता तिवारी, सउनि सीता गोस्वामी, आर0 98 गिरधर साहू की सराहनीय भूमिका रही। आरोपी का नाम :- ईश्वर राम यादव पिता झाडू राम यादव उम्र 22 वर्ष साकिन वार्ड क्र0 39 कौरिनभाठा राजनांदगांव थाना बसंतपुर जिला राजनांदगांव (छ.ग.)





