City Media - Page 1176 of 1860 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1176

मनरेगा मजदूरी में सिर्फ 11 रुपये की बढ़ोतरी गरीबो के साथ भद्दा मजाक – कांग्रेस

0

रायपुर31 मार्च । प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला.ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना की मजदूरी सिर्फ 11 रुपये बढ़ाने को नाकाफी बताये जाने का समर्थन करते हुए कहा है कि राशन सामग्री, रोजमर्रा के उपयोग की घरेलू वस्तुओं के दाम दुगुने से भी अधिक बढ़ गए है। मनरेगा मजदूरों की मजदूरी में केंद्र सरकार ने मात्र 11 रु बढ़ाया गया है जो नाकाफी तथा देश के गरीबो के साथ अन्याय है। केंद्र द्वारा की गई मात्र 11 रु बढ़ोतरी पर ताली पीटने वाले भाजपा नेताओं से प्रदेश के मजदूर जानना चाहते है मंहगाई के इस जमाने मे 11 रु में गरीब को क्या राहत मिलेगी? यह मोदी सरकार का गरीबों से भद्दा मजाक है? भाजपा नेता गरीबो के साथ हुए अन्याय पर भी ताली बजा रहे हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय और नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक छत्तीसगढ़ में रहकर राज्य की गरीब जनता, मजदूरों और किसानों के हक की आवाज उठाने की बजाय दिल्ली के इशारों पर ताली बजाने की राजनीति कर रहे हैं। यदि उनमें छत्तीसगढ़ की माटी के प्रति तनिक भी लगाव है तो छत्तीसगढ़ का रोका गया जीएसटी क्षतिपूर्ति का पैसा एकमुश्त दिलाएं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा छत्तीसगढ़ में मनरेगा मजदूरी अपर्याप्त बताया जाना भाजपा नेताओं को रास नहीं आ सकता। गरीबों की हमदर्द कांग्रेस ही इस बेतहाशा महंगाई के दौर में गरीब मजदूरों का दर्द समझ सकती है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मजदूरों को उनके श्रम का उचित पारिश्रमिक दिलाना चाहते हैं और भाजपा नेताओं को मजदूरों के पसीने से बदबू आ रही है। वोट लेने के लिए भाजपा को सबसे पहले यही गरीब श्रमवीर दिखते हैं लेकिन जब मोदी सरकार इनके पेट पर लात मारने की हठधर्मी दिखाती है तो भाजपा के सारे नेता तानाशाही फितरत रखने वाले अपने मालिक के हुक्म के मुताबिक करेले को आम बताने में लग जाते हैं। नेता प्रतिपक्ष कौशिक द्वारा 11 रुपये की बढ़ोतरी का स्वागत और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष साय द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मजदूर हितैषी भावना पर आधारहीन विरोध करना यही साबित कर रहा है। केंद्र सरकार हर रोज महंगाई बढ़ा रही है। इसके मुकाबले गरीब जनता को राहत देने के लिए कोई कदम उठाना तो दूर मनरेगा मजदूरों के साथ भी मजाक कर रही है।

उन्होंने कहा कि कभी भाजपा नेता राज्य के हितों पर राजस्थान की वकालत करते देखे जाते हैं, तो कभी किसानों की धान खरीदी में बारदाना संकट पैदा करने पर खुश होते हैं, कभी छत्तीसगढ़ के किसानों और खेतिहर मजदूर को न्याय मिलने पर दुखी होते हैं, कभी राज्य के बेघर लोगों को घर मिलने से वंचित किये जाने पर प्रसन्न होते हैं, तो कभी छत्तीसगढ़ का डीएपी, यूरिया कोटा कटने पर इनके चेहरे पर लाली आती है, तो कभी जीएसटी क्षतिपूर्ति की मियाद बढ़ाने की न्यायसंगत मांग उठाये जाने पर इनके हृदय को आघात लगता है। भाजपा के नेता छत्तीसगढ़ के हितों पर हो रहे कुठाराघात में भागीदारी कर रहे हैं। इनका चरित्र छत्तीसगढ़ की जनता सवा तीन साल से देख रही है। सत्ता में रहते हुए जिस छत्तीसगढ़ को लूटते रहे, उसी छत्तीसगढ़ का विकास और जनता की खुशहाली अब इनसे देखी नहीं जा रही है।

नवा रायपुर में किसानों की हड़ताल, इसलिए तीन चार्जिंग स्टेशनों का लोकार्पण अटका

0

रायपुर। एनर्जी एफिसिएंशी सर्विसेज लिमिटेड (इइसीएल) ने नवा रायपुर में तीन नए चार्जिंग स्टेशनों की स्थापना की है, लेकिन यह स्टेशन किसान आंदोलन की वजह से आम लोगों के लिए शुरू नहीं हो पाया है। नवा रायपुर के मंत्रालय और पर्यावास भवन में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए यह स्टेशन बनाया गया है।

इइसीएल के अधिकारियों के मुताबिक इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या में जिस गति से बढ़ोतरी हो रही है। उस गति से चार्जिंग स्टेशनों की संख्या नहीं बढ़ पा रही है। ऐसे में नवा रायपुर में स्थित चार्जिंग स्टेशन को हम शीघ्र शुरू करना चाहते हैं, लेकिन किसान आंदोलन की वजह से यहां किसी प्रकार का कार्यक्रम संभव नहीं हो पा रहा है। ऐसी स्थिति में अब आंदोलन खत्म होने का इंतजार किया जा रहा है। यह चार्जिंग स्टेशन लोगों के लिए नि:शुल्क रखा गया है।

किसान आंदोलन की वजह से लटका चार्जिंग स्टेशनों का लोकार्पण

एनर्जी एफिसिएंशी सर्विसेज लिमिटेड रायपुर क्षेत्रीय कार्यालय प्रमुख वेदप्रकाश कुमार ने बताया कि नवा रायपुर में किसान आंदोलन की वजह से हम चार्जिंग स्टेशनों का लोकार्पण नहीं कर पा रहे हैं। यह स्टेशन मंत्रालय और पर्यावास भवन में स्थापित किया गया है। इलेक्ट्रिक व्हीकल के लिए यह नि:शुल्क हैं।

इलेक्ट्रिक व्हीकल की मांग बढ़ी

इलेक्ट्रिक व्हीकल की मांग में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। राजधानी में भी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की संख्या पर गौर करें तो आटो, चार पहिया और अन्य वाहनों को मिलाकर इनकी संख्या 5000 से अधिक है। आटोमोबाइल्स डीलर्स के मुताबिक इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग स्टेशनों की कमी अभी भी बनी हुई है। वर्तमान में चार्जिंग स्टेशन उन शो-रूम में स्थापित हैं, जहां इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री का जा रही है, वहीं शहर के कुछ चुनिंदा पेट्रोल-पंपों में भी यह स्थापित किया गया है। रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने अभी तक चार्जिंग स्टेशनों के स्थापना के लिए कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई है।

कांग्रेस का महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन, प्रदेश के हर जिले में सड़क पर उतरे कार्यकर्ता

0

रायपुर पूरे देश में कांग्रेस 31 मार्च को महंगाई मुक्त भारत अभियान शुरू कर चुकी है। रायपुर में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया मौजूद हैं। वो खुद इस अभियान की अगुवाई रायपुर में कर रहे हैं। इसके तहत कांग्रेसी सिलेंडर और बाइक लेकर सड़क पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। रायपुर में पीएल पुनिया घरेलू गैस सिलेंडर के बीच बैठे हैं, हाथ में पोस्टर है जिस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर है और ऊपर लिखा है अंधेर नगरी चौपट राजा। यह प्रदर्शन प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में हो रहा है।

पीएल पुनिया ने इस मौके पर कहा कि ये अभियान पूरे देश में चलाया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में ही हर जिले में ये विरोध प्रदर्शन हो रहा है। पिछले कुछ समय में पेट्रोल, डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं। कांग्रेस महंगाई मुक्त भारत अभियान चला रही है। साल 2014 में जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी तो पेट्रोल 71 रुपए और डीजल 50 रुपए के आस-पास मिलता था। अब दोनों के दाम 100 और 90 के पार जा चुके हैं। केंद्र की सरकार टैक्स लगाकर बस अपनी जेबें भरने का काम कर रही है।

थाली बजा रहे कांग्रेसी

इस विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसी थाली भी बजा रहे हैं। ठीक वैसे ही जैसे केंद्र सरकार के अभियान के तहत कोविड काल में लोगों ने थाली बजाकर स्वास्थ्य कर्मियों का हौसला बढ़ाया था। तब कांग्रेस ने इन तरीकों का समर्थन नहीं किया था। अब थाली बजाकर कांग्रेसी महंगाई के खिलाफ विरोध कर रहे हैं। ये अभियान 2 से 4 अप्रैल जिला स्तर और 7 अप्रैल को प्रदेश स्तर पर भी चलाया जाएगा।

वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन किसानों, पशुपालकों, महिला समूहों, तेंदूपत्ता संग्राहक और भूमिहीन परिवारों के बैंक खाते में 1125 करोड़

0

रायपुर। गुरुवार को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के लाखों लोगों को सौगात दी। वित्तीय वर्ष के आखिरी दिन मुख्यमंत्री ने किसानों, पशुपालकों, महिला समूहों, तेंदूपत्ता संग्राहक और भूमिहीन परिवारों के बैंक खाते में 1125 करोड़ रुपए भेजे। ये रुपए इन वर्गों के लिए प्रदेश में चलाई जा सरकारी योजना के तहत जारी किए गए हैं।

मुख्यमंत्री अपने सरकारी बंगले के दफ्तर से ही इन योजनाओं के कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए। सबसे पहले उन्होंने राजीव गांधी किसान न्याय योजना की चौथी किस्त के रूप में राज्य के 20.58 लाख किसानों को 1029.31 करोड़ रुपए जारी किए। राज्य सरकार ने किसानों को उनकी फसल उपज का उचित मूल्य देने, फसल उत्पादकता में वृद्धि और फसल विविधीकरण को बढ़ावा देने के मकसद से ये राशि किसानों को दी। इस योजना में राज्य सरकार किसानों के खातों में बीते दो वर्षों में 11 हजार 180 करोड़ 97 लाख रुपए का भुगतान कर चुकी है।

इसके बाद बारी थी राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना की। इस योजना के अंतर्गत 71.08 करोड़ रूपए की दूसरी किस्त मुख्यमंत्री ने जारी की। इसके बाद पशुपालकों (गोबर बेचने वाले), महिला समूहों और गोठान समितियों को 13.62 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया। 728 तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों को 10.91 करोड़ रूपए की बीमा राशि दी गई। गोधन न्याय योजना के तहत राज्य सरकार पशुपालकों, स्व-सहायता समूहों एवं गौठान समितियों को अब तक 226.18 करोड़ रुपए का भुगतान कर चुकी है।

हमने न्याय का नया अध्याय रचा

छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि राज्य सरकार ने बीते तीन साल में समावेशी विकास का नया छत्तीसगढ़ मॉडल पेश किया है। न्याय के ध्येय वाक्य को केन्द्र में रखकर छत्तीसगढ़ सरकार ने नए छत्तीसगढ़ मॉडल के जरिए न्याय का नया अध्याय रचा है। समाज के सभी तबके के लोगों को न्याय देने की इसी कड़ी में किसानों, ग्रामीण भूमिहीन मजदूरों, तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों, पशुपालक ग्रामीणों, महिला समूहों को 1124 करोड़ 92 लाख रुपए की राशि विभिन्न योजनाओं के तहत सीधे उनके बैंक खातों में दी गई।

इन योजनाओं की भी हो रही शुरुआत

मुख्यमंत्री इस वर्चुअल कार्यक्रम से और भी योजनाओं और जन हित के अभियानों की शुरूआत कर रहे हैं। मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना का विस्तार करते हुए राज्य के नगर पालिकाओं, नगर पंचायतों में घर पहुंच स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 60 मोबाईल मेडिकल यूनिट का शुभारंभ किया जा रहा है। 4 नए राजस्व अनुविभाग और 23 नई तहसीलों और राजस्व प्रकरणों के निराकरण की समीक्षा के लिए तैयार किए गए ऑनलाइन पोर्टल का लोकार्पण किया जा रहा है।

4 जिलों में नए अनुविभाग कार्यालय कार्यालय, 13 जिलों में 23 नई तहसीलें बनी

0

मुख्यमंत्री की नई सौगातें महापौर-पार्षद फंड भी डेढ़ गुना

निवास कार्यालय में हुए कार्यक्रम में कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया और विस अध्यक्ष महंत भी मौजूद रहे

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आम आदमी की जिंदगी से जुड़े अहम फैसले लेते हुए कुछ घोषणाएं की हैं। गुरुवार को भूपेश बघेल जब अपने सरकारी आवास के दफ्तर पहुंचे तो उन्होंने कहा- छत्तीसगढ़ में अब 4 नए अनुभाग शुरू करने जा रहे हैं। इससे 4 जिला में अब नए अनुविभाग कार्यालय खुलेंगे। इतना ही नहीं उन्होंने 23 जिलाें में नई तहसील बनाने का एलान भी किया।

जिन 4 जिलों में नए अनुविभाग कार्यालय खुलेंगे वो हैं- जगदलपुर जिले में तोकापाल, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में मरवाही, सूरजपुर जिले में भैयाथान, गरियाबंद जिले में मैनपुर को नया अनुविभाग बनाया गया है। यहां पूरा नया सेटअप तैयार किया जा रहा है। इन इलाकों के लोगों को अब अनुविभाग कार्यालय दफ्तर संबंधी काम काज के लिए जिलों के मुख्य दफ्तरों में जाने की जरूरत नहीं होगी जोकि 20 से 30 किलोमीटर दूर हुआ करते थे।

ये हैं नई तहसीलें

बिलासपुर जिले में सीपत और बोदरी, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में सकोला (कोटमी), जांजगीर-चांपा जिले में अड़भार, रायगढ़ जिले में सरिया और छाल, कोरबा जिले में बरपाली, अजगरबहार और पसान, बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में चांदो, रघुनाथनगर और डोरा-कोचली, सूरजपुर जिले में बिहारपुर, बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में सुहेला और भटगांव, दुर्ग जिले में अहिवारा, बेमेतरा जिले में नांदघाट, उत्तर बस्तर कांकेर जिले में सरोना, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा जिले में बारसूर, बीजापुर जिले में कुटरू और गंगालूर, नारायणपुर जिले में छोटे डोंगर और कोहकामेटा को नई तहसील बनाया गया है यहां तहसील कार्यालय बनेंगे।

महापौर और पार्षदों के फंड बढ़े

शहरी सरकार जैसे नगर निगम, नगर पालिकाओं से जुड़े बड़े एलान भी CM ने किए हैं। नगरीय निकायों में इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के लिए सभी नगर पालिकाओं के लिए पांच करोड़ रुपए, नगर पंचायतों के लिए तीन करोड़ रूपए के विकास कार्य स्वीकृत किए जाएंगे। इसी प्रकार प्रदेश के 14 नगर निगमों में विकास कार्य के लिए 140 करोड़ रुपए की राशि उपलब्ध कराई जाएगी। इस प्रकार कुल 579 करोड़ रु की राशि स्वीकृत की जाएगी। सभी नगरीय निकायों के सभी पदाधिकारियों की वर्तमान वित्तीय शक्तियों को दोगुना करने की घोषणा की गई है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के महापौर, सभापति, नगर पालिका एवं पंचायतों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सभी पार्षदों के मानदेय को दोगुना करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने महापौर, अध्यक्ष और पार्षद निधि की राशि को भी डेढ़ गुना करने की भी घोषणा की।

महंगाई के खिलाफ धरना प्रदर्शन में बस्तर सांसद दीपक बैज ने फिर सम्भाला मोर्चा…

0

आज दिल्ली में सांसदों ने दिया महंगाई के खिलाफ धरना…

आज पूरे देश भर में बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का देशव्यापी विरोध प्रदर्शन किया जाना सुनिश्चित है उसी तारतम्य में दिल्ली के विजय चौक में राहुल गांधी जी के नेतृत्व में सभी कांग्रेसी सांसदों ने दिया बढ़ती महंगाई के खिलाफ धरना…

ज्ञात हो की देश भर में लगातार बढ़ रहे पेट्रोल डीजल एवं गैस के कीमतों के विरुद्ध सांसदों ने विजय चौक में दिया धरना….जिसमे बस्तर सांसद दीपक बैज भी शामिल होकर इस धरना में नारे बाजी करते हुए जबरदस्त मोर्चा सम्हाले रखा।

बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल के प्रयासों से जरूरतमंदो को मिली आर्थिक सहायता

0

बस्तर विधायक जी ने उच्च स्वास्थ्य हेतु कई गरीब निसहाय लोगों को आज अपने निवास स्थान में सात लाख रूपये का चेक हितग्राहियों को आर्थिक सहायता के अनुरूप आज वितरण किया |

हितग्राहियों ने कहा कि हम गरीब तबके के लोग बहुत ही परेशान रहते है और समय समय पर काफ़ी परेशानी होती है पढ़ाई के मामले में हो या ईलाज के रूप में हम आर्थिक स्थिति से बहुत पीछे रहते है लेकिन आज बस्तर विधायक जी के अथक प्रयासों से हमें आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के माध्यम से आज आर्थिक सहायता के रूप में यह सहयोग मिल रही है बहुत ही अच्छा लग रहा है कि छत्तीसगढ़ की सरकार लोगों को ईलाज हेतु सहयोग कर रही है जिस तरह से लोगों में विधायक जी का लोकप्रियता है आज वह हमनें स्वयं देखी है जो की हमारे जैसे गरीब परिवार को इस तरह की सहायता दिलाये |

बस्तर विधायक जी ने कहा कि यह स्वेछाअनुदान राशि इसलिए दिया जा रहा है हमारी छत्तीसगढ़ सरकार ने बस्तर जैसे अंदरूनी क्षेत्र के लोगों को सुविधाओं से वंचित ना रहे इसलिए हमारी सरकार जब से बनी है हमनें यही प्रयास किया कि निचले स्तर से ही लोगों को लाभान्वित करेंगे और स्वास्थ्य, शिक्षा,कृषि, रोजगार, हेतु आर्थिक सहायता प्रदान किया है |

संसदीय सचिव रेखचंद जैन के कार्यों से प्रभावित होकर ग्राम लैण्ड्रा के पूर्व सरपंच धीरनाथ कश्यप ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की

0

डिजिटल सदस्यता अभियान के दौरान डिजिटल सदस्यता ग्रहण कर ली कांग्रेस पार्टी की सदस्यता

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कांग्रेसी गमछा पहनाकर कांग्रेस पार्टी में किया स्वागत

प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के जनहितैषी नीतियों एवं विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव ( नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग) रेखचंद जैन के विकास कार्यों से प्रभावित होकर ग्राम पंचायत लैण्ड्रा के सरपंच पूर्व सरपंच धीरनाथ कश्यप ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की |

विदित हो की विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन लगातार क्षेत्र का भ्रमण कर डिजिटल सदस्यता अभियान के तहत कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करवा रहे हैं जिसके तहत आज वे ग्राम पंचायत लैण्ड्रा पहुंचे थे जहां उनके कार्यों से प्रभावित होकर पूर्व सरपंच ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने की बात कही जिसपर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने उन्हें कांग्रेस की सदस्यता दिलाई |

इस अवसर पर पूर्व सरपंच धीरनाथ कश्यप ने कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की जनहितैषी नीतियों एवं विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के कार्यों से प्रभावित होकर आज कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं उन्होंने कहा की मैं पूर्व में सरपंच था वर्तमान में मेरी पत्नी सरपंच है पर जितना विकास कार्य पिछले तीन सालों में हुआ है उतना कार्य पिछले पंद्रह सालों में भी नहीं हुआ था अतः इन विकास कार्यों से प्रभावित होकर आज वो कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री गौरनाथ नाग विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा वरिष्ठ नेता राजकुमारी कश्यप, राजेश दास,गुंजू राम,निर्मल नाग,जगबंधु,महादेई,सोमारी,अंजू नाग,रामनाथ, समेत ग्रामीण उपस्थित रहे |

बुनियादी साक्षरता महापरीक्षा में बस्तर जिले से 1505 शिक्षार्थियों ने दी परीक्षा

0

जगदलपुर 31 मार्च 2022 – पढ़ना-लिखना अभियान अन्तर्गत महापरीक्षा अभियान में तपती गरमी के बावजूद भी बस्तर जिले में परिक्षार्थियोें ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। राज्य साक्षरता कार्यालय रायपुर द्वारा संचालित बुनियादी साक्षरता कार्यक्रम द्वितीय चरण के तहत गत 30 मार्च को जगदलपुर विकासखंड के 3 परीक्षा केन्द्रों से 85, दरभा विकासखंड के 54 परीक्षा केन्द्रों में कुल 979, बास्तानार विकासखंड के 73 परीक्षा केन्द्रों से 311 तथा लोहंडीगुड़ा विकासख्ंाड के 22 परीक्षा केन्द्रों से 130 शिक्षार्थी सम्मिलित हूुए। जिला शिक्षा अधिकारी भारती प्रधान, प्राचार्य डाईट बस्तर सुषमा झा, जिला नोडल अधिकारी संजय मिश्रा, के कुशल मार्गदर्षन में निर्देषों का पालन करते हुए सफलतापूर्वक परीक्षा सम्पन्न कराया गया। इससे पूर्व प्रथम चरण में भी विकासखंड दरभा से 2 हजार 129 शिक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए थे।

महापरीक्षा सम्पन्न कराने में विकासखंड स्तरीय नोडल अधिकारी जगदीश पात्र, दरभा द्वारा विषेष प्रयास किया गया। जिससे अधिक से अधिक शिक्षार्थी परीक्षा मे सम्मिलित हो सके। परीक्षा के दैारान खंड षिक्षा अधिकारी राजेश उपाध्याय, डाईट बस्तर से नोडल अधिकारी तथा व्याखाता चन्द्रकांत पानीग्राही, बीआसी समलुराम कष्यप, सहित समस्त संकुल समन्वयकों द्वारा सघन मॉनिटरिग की गयी।

नगर पंचायत चिखलाकसा मे संकुल स्तरीय अंगना मा शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन

0

नगर पंचायत चिखलाकसा अंतर्गत संकुल केन्द्र के जनपद प्राथमिक शाला चिखलाकसा क्र.1 मे एक दिवसीय प्रशिक्षण अंगना मा शिक्षा 2.0 सह मेला कार्यक्रम का आयोजन किया गया | जिसमें आंगनबाड़ी से कक्षा दुसरी कक्षा मे अध्ययनरत बच्चों तथा उनकी माताओ को घर मे रहकर बच्चों को खेल- खेल में शिक्षा देने के उद्देश्य से प्रशिक्षण सह मेले का आयोजन कर उन्हे शिक्षा से जोड़ने का प्रयास किया गया

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg

मेले मे विभिन्न प्रकार के स्टाल जैसे गणित पूर्व तैयारी, बौद्धिक विकास हेतु पेपर फोल्ड, घर में फल और सब्जियों के माध्यम से शिक्षा, पढ़ना, चित्र वाचन रंग भरो आदि गतिविधियों के काउंटर तैयार कर प्रदर्शन किया गया साथ ही उपस्थित माताओं की प्रतियोगिता आयोजित कर उत्कृष्ट माता का चयन कर स्मार्ट माता चुना गया संकुल समन्वयक सुरेन्द्र कुमार थूल के मार्गदर्शन में जनपद प्राथमिक शाला चिखला कसा क्रमांक एक में मंगलवार को हुए इस मेले में 5 से 8 वर्ष तक के बच्चों को और उनकी माताओं को मेला में शामिल किया गया मेले में कुछ 9 काउंटर, थे जिस पर सभी बच्चे उनकी माताओं ने बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा लिया एवं सहभागिता दिखाई श्रीमती राधिका पटेल एवं श्रीमती मानकी को स्मार्ट माता का खिताब मिला कार्यक्रम का सफल संचालन कमलेश्वरी साहू द्वारा किया गया अध्यक्षता कर रहे संकुल समन्वयकसुरेंद्र थुल कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भीखी मसिया अध्यक्ष नगर पंचायत एवं विशेष अतिथि पार्षद कुंती देवांगन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहे इस कार्यक्रम को सफल बनाने में रेणुका उईके, चंद्रप्रभा बढ़ई , नोमस ठाकुर का विशेष सहयोग रहा कार्यक्रम का आभार संगीता यादव के द्वारा किया गया

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is Satlal.png
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2022-03-25-at-12.22.17-PM-1024x1024.jpeg

MOST POPULAR

HOT NEWS