City Media - Page 1196 of 1860 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1196

सत्ता और संगठन के बीच सामंजस्य की कमी कांग्रेस अध्यक्ष मरकाम का इस्तीफा

0

भूपेश से नाराज़गी के चलते बड़ी कार्रवाई

रायपुर। (होली समाचार)

छत्तीसगढ़ में सत्ता और संगठन के बीच सामजस्य की कमी के चलते प्रदेश संगठन में आपसी खींचतान बढ़ गई है। मामला एआईसीसी तक पहुंचा तो प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया ने भी कह दिया कि प्रदेश में चुनाव दो साल से कम समय बचा है उसके पहले यहां पर संगठन में असंतोष देखने को मिल रहा है। एआईसीसी ने प्रदेश प्रभारी के रिपोर्ट के बाद इशारा कर दिया कि छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को बदला जाए। पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम को इसका पता चलते ही उन्होंने अपने पद से इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को सौंप दिया है। अब उनको सरकार में मंत्री बनाने या फिर केंद्र में भेजे जाने के संकेत मिल रहे हैं।

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार बनने के बाद प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल को मुख्यमंत्री बनाया गया। उनके मुख्यमंत्री बनने के एक साल बाद मोहन मरकाम को आदिवासी क्षेत्र के विधायक होने के कारण प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। मरकाम के अध्यक्ष बनने के बाद संगठन के कामकाज में पहले तो सुस्ती देखी गई। नियुक्ति के 6 माह बाद उनकी कार्यकारिणी बनी। कार्यकारिणी में उनके पसंद के आधार पर कई पदों में नियुक्ति दी गई। प्रदेश और जिला कार्यकारिणी बनने के बाद कई जिलों में नए अध्यक्षों की नियुक्ति भी हुई। सत्ता और संगठन के बीच समन्वय बनाने प्रदेश अध्यक्ष को कई गार प्रदेश प्रभारी ने ताकीद की पर इसे लेकर वे असफल रहे। चाहे वह राजनांदगांव का मामला हो या बिलासपुर का वहां पर संगठन और विधायक के बीच पटरी नहीं बैठ पाई। जांजगीर-चांपा जिले में अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर विधानसभा अध्यक्ष ने मरकाम को कई बार कहा पर उन्होंने नहीं उठाया। अंतत: दिल्ली के निर्देश पर हटाया गया।

कार्यकारिणी में भी दो गुट

प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में भी पीसीसी अध्यक्ष के समक्ष सत्ता और संगठन के बीच सामजस्य नहीं बैठने को लेकर कई बार शिकायत की गई। एक बैठक में मुख्यमंत्री ने मरकाम पर बैठक की सूचना नहीं देने का आरोप लगाते हुए कहा कि संगठन के मुखिया इसकी जानकारी दे तो सत्ता इस पर विचार करें। संगठन से कोई जानकारी नहीं आती ऐसे में कोई किसी कांग्रेस पदाधिकारी की क्या मंशा है उसे कैसे समझेगा।

निगम मंडल में नियुक्त पर विवाद

निगम मंडल में नियुक्ति को लेकर संगठन की ओर से मोहन मरकाम ने कई पदों पर नियुक्ति के लिए नाम दिए थे। वहीं मुख्यमंत्री ने सूची और जिले में कांग्रेस के पुराने पदाधिकारियों का नाम नहीं होने पर नाराजगी जताई थी। आपसी मालमेल नहीं होने के कारण निगम मंडलों में सरकार के दो साल का कार्यकाल पूरा होने तक कोई नियुक्ति नहीं हो पाई। संगठन के कार्यकर्ताओं में नाराजगी के चलते भी पीसीसी अध्यक्ष पर ठिकरा फोड़ा गया। मामले में मुख्यमंत्री ने एक बैठक बुलाई उसमें भी मरकाम शामिल नहीं हुए।

सदस्यता अभियान रूचि नहीं

प्रदेश कांग्रेस संगठन को 10 लाख नए सदस्य बनाने का टारगेट दिया गया था। टारगेट 15 फरवरी तक पूरा किया जाना था। प्रदेश अध्यक्ष मरकाम ने इसे पूरा नहीं किया। प्रदेश में सरकार होने के बाद भी जिलाें में कांग्रेस के सदस्य बनाने में प्रगति नहीं होने पर प्रदेश प्रभारी और कांग्रेस के निर्वाचन पदाधिकारियों ने मरकाम को कार्यशैली में बदलाव लाने की चेतावनी दी थी। बस्तर के तीन और सरगुजा संभाग के कई जिलों में कम सदस्य बने थे। वहाीं राजधानी सहित कई बड़े जिलों में लक्ष्य पूरा नहीं हो पाया, इसे भी मरकाम की कमजोरी माना गया है।

चुनाव के पहले नई रणनीति

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के तीन साल पूरे हो गए हैं। अब दोबारा सत्ता में आने नई रणनीति बन रही है। प्रदेश प्रभारी पुनिया ने संगठन में असंतोष को दूर करने का सुझाव दिया। सरकार ने संगठन को योजनाओं के प्रचार प्रसार की जिम्मेदारी दी गई थी, इसे पूरा नहीं कर पाई। ऐसे में अब संगठन में किसी नए व्यक्ति को अध्यक्ष बनाकर उनके नेतृत्व में चुनाव में उतरने का निर्णय लिया गया है। ताकी कांग्रेस दोबारा सत्ता में आ सके।

विभिन्न न्यायिक जांच आयोग की रिपोर्टों से साबित भाजपा के पन्द्रह सालों में छत्तीसगढ़ में निर्दोषों का नरसंहार हुआ – कांग्रेस

0

रायपुर 17 मार्च । छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा है कि विभिन्न मामलों में बनी न्यायायिक जांच आयोग की रिपोर्टों से स्पष्ट हो रहा कि रमन सरकार के दौरान पन्द्रह सालों में छत्तीसगढ़ में निर्दोषों का अनेको बार क्रूर नरसंहार किया गया। विपक्ष में रहते हुए कांग्रेस ने तत्कालीन रमन सरकार पर जो-जो आरोप लगाए थे एक-एक करके वे सभी प्रमाणित होते जा रहे हैं। तथ्यों से प्रमाणित है कि वादाखिलाफी और प्रशासनिक आतंकवाद रमन सरकार का मूल चरित्र था।मदनवाड़ा, सारकेगुड़ा, एडसमेटा, पेद्दागेलुर जैसे फर्जी मुठभेड़, ताड़मेटला में सैकड़ों आदिवासियों के घर जलाने की घटना, सोनकु और बिजलु जैसे मिडिल स्कूल के बच्चों को मारकर नक्सली बता देना, मीना खलखो और मडकम हिडमे जैसी जघन्य बलात्कार और हत्या के मामले पर विपक्ष में रहते हुए कांग्रेस ने पूरी ताकत से उठाया, और अब जब एक एक करके जांच कमिटीयों और न्यायिक आयोग की जांच रिपोर्ट सामने आ रही है तो वे सारे आरोप जो तत्कालीन रमन सरकार पर कांग्रेस ने लगाए थे, लगातार प्रमाणित हो रहे हैं।

प्रदेश कांग्रेस के संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा है कि रमन सरकार के दौरान बस्तर के 644 गांव के लगभग 3 लाख से अधिक आदिवासियों को अपना घर और अपना गांव छोड़कर पलायन करने मजबूर किया गया। जल, जंगल, जमीन के अधिकारों से बेदखल किया गया। बिना उद्योग लगाए ही लोहाडिगुडा में 4200 एकड़ जमीनें छीनी गई थी, जो भूपेश सरकार ने वापस किए, नक्सलवाद का डर दिखाकर हजारों स्कूल बंद कर दिए गए थे जो वर्तमान सरकार ने पुनः शुरू किया, जगरगुंडा बासागुड़ा राजमार्ग दशकों से बंद था जिसे भूपेश सरकार ने शुरू किया। विकास, विश्वास और सुरक्षा से स्थानी जनता का विश्वास जीता जा रहा है। सामाजिक आर्थिक और राजनीतिक तीनों क्षेत्रों में बस्तर के स्थानीय जनता की सहभागिता सुनिश्चित हुई है। एडसमेटा मुठभेड़ की न्यायिक जांच रिपोर्ट में यह स्पष्ट हो गया है कि मारे गए तीन नबालिकों सहित सभी नौ लोग स्थानीय निर्दोष आदिवासी थे।

मदन वाड़ा की रिपोर्ट से स्पष्ट हुआ कि घटना में जिस अधिकारी की लापरवाही से एसपी सहित जवानों की शहादत हुई उस अधिकारी मुकेश गुप्ता को रमन सरकार ने सिर पर बैठा रखा था। तत्कालीन रमन सरकार के दौरान बस्तर में दर्जनों बार निर्दोष आदिवासियों ग्रामीणों को नक्सली बता कर मार दिया गया । इन फर्जी मुठभेड़ों में मारे गए ग्रामीणों को भाजपा ने उस समय नक्सली साबित करने पूरी ताकत लगा दिया था। न्यायायिक आयोगों की रिपोर्ट के बाद मृतकों को नक्सली बताने वाले भाजपा नेताओं को छत्तीसगढ़ की जनता से माफी मांगनी चाहिए। पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह में नैतिकता बची हो तो पन्द्रह साल तक प्रदेश में क्रूर और अत्याचारी सरकार चलाने के लिए प्रदेश की जनता से माफी मांगे।

बचेली नगर पालिका ने विश्व महिला दिवस के उपलक्ष में विभिन्न प्रतियोगिताओं का किया आयोजन

0

किरंदुल – अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस, नगर पालिका बड़े बचेली द्वारा बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। महिला दिवस के उपलक्ष्य में पालिका द्वारा महिलाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया गया। यह पूरा कार्यक्रम श्रीमती पूजा साव अध्यक्ष नगर पालिका परिषद, बड़े बचेली, महिला एवं बाल विकास की सभापति किरण जयसवाल की अध्यक्षता में मनाया गया। इनके द्वारा आयोजित कार्यक्रम में नगर के सभी स्व सहायता समूह, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, स्वच्छता कर्मी, और अन्य कई समूह की महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। पालिका द्वारा महिलाओं के लिए कई तरह के खेलों का आयोजन किया गया। जैसे रंगोली प्रतियोगिता, मेहंदी प्रतियोगिता, गोला फेक , तवा फेंक, 100 मीटर दौड़, चम्मच दौड़, जलेबी दौड़, रस्सा खींच, बिंदी प्रतियोगिता, मोमबत्ती प्रतियोगिता, दुल्हन प्रतियोगिता, डांस आदि प्रतियोगिता रखी गई थी। जिसमें महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

जीतने वाले प्रतिभागियों को पालिका द्वारा आकर्षक पुरस्कार भी प्रदान किया गया इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूजा सोम, जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमती इंदिरा शर्मा, पार्षद इंदिरा ठाकुर, गीतांजलि, निर्मला तिर्की, रीना दुर्गा, बिना साहू, दमयंती साहू, एल्डरमैन कमला सोनानी, सुशीला, निहाल एवं भारी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी। सभी महिलाओं ने इस कार्यक्रम को एक उत्सव के रूप में मनाया।

स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने होली की शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए पत्रकारों के होली समाचार पर दी प्रतिक्रिया

0

स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव 21 मार्च को विधानसभा पहुचेंगे

रायपुर 17 जनवरी : प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव इन दिनों परिजन की अस्वस्थता के कारण दिल्ली प्रवास पर हैं, जहाँ से वह 20 मार्च को राजधानी रायपुर पहुँचकर 21 मार्च को स्वास्थ्य एवं पँचायत विभाग के बजट सत्र के लिए विधानसभा में शामिल होंगे। इसके साथ ही स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने समस्त प्रदेशवासीयों के प्रति होली की शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए कहा है कि “प्रदेश के न्यूज़ पोर्टल एनपीजी के पत्रकार साथियों ने होली के उत्साह में एक समाचार चलाया है, (बिग ब्रेकिंग: मंत्री टीएस सिंहदेव बजट सत्र में नहीं लेंगे हिस्सा, दे सकते हैं इस्तीफा… छत्तीसगढ़ की राजनीति गरमाई, पीसीसी चीफ मरकाम बोले…) जोकि उनकी पूर्णतः होली के उत्साह में लिखा गया है और इसका वास्तविकता से कोई सरोकार नहीं है। स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने एनपीजी के पत्रकारों के होली की शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए कहा है कि हालांकि इस समाचार के अंत में स्पष्ट किया गया है कि यह केवल “होली के मूड” में लिखा गया समाचार है लेकिन ऐसे कुछ साथी जिन्होंने समाचार को पूरा नहीं पढ़ा वह लगातार फोन करके इसका स्पष्टीकरण पूछ रहे हैं। इस वजह से उन्हें स्पष्टीकरण जारी करते हुए यह कहना पड़ रहा है कि होली के इस उत्सव भरे माहौल में इस समाचार को गंभीरता से न लें, इस प्रकार की कोई भी जानकारी पूर्णतः असत्य और निराधार है।

बस्तर हाई स्कूल का नाम परिवर्तन : आम आदमी पार्टी ने किया विरोध, कांग्रेस सरकार स्कूल और शिक्षा की गुणवत्ता पर ध्यान दें नाम बदलने से ये शिक्षा गुणवत्ता सही नही होगी -नवनीत सराठे

0

बस्तर को गौरवांवित करने वाले नाम से कांग्रेस को क्यों है परहेज़ – तरुणा साबे

छत्तीसगढ़ । संभाग मुख्यालय में संचालित बस्तर हाई स्कूल के नाम परिवर्तन किए जाने का विरोध जताते हुए नाम परिवर्तन ना करने हेतु जिलाध्यक्ष तरुणा साबे के निर्देशानुसार जिला व्यापार प्रकोष्ट के अध्यक्ष नवनीत सराठे के नेतृत्व में कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा गया है।

गौरतलब है कि बस्तर हाई स्कूल का नाम परिवर्तन की जानकारी आम आदमी पार्टी को शिक्षकों और छात्र छात्रों के माध्यम से लगातार प्राप्त हो रही थी। छात्र छात्राओं और तमाम लोगों के बीच नाम परिवर्तन को लेकर आक्रोश दिखाई दे रहा है। जिसे चर्चा में लेकर आम आदमी पार्टी ने आम जनों की भावनाओं का सम्मान करते हुए कलेक्टर बस्तर को स्कूल का नाम यथावत रखने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया है।

नवनीत सराठे ने बताया कि बस्तर हाई स्कूल जगदलपुर शहर का सबसे पुराना स्कूल है जो कि बस्तर हाई स्कूल के नाम से जाना जाता है।आज़ाद भारत के पहले 1926 में इसका निर्माण किया गया था और तात्कालिक चीफ एडमिस्ट्रेटर ग्रीनसन के नाम से इसे ग्रीनसन हाई स्कूल कहा जाता था।जो कि भारत आज़ाद होने के बाद बस्तर हाई स्कूल के नाम से जाना जाने लगा। बस्तर हाई स्कूल ऐतिहासिक स्कूल होने के कारण यंहा कितनी पीढियां पढ़ कर देश, राज्य और बस्तर का नाम रौशन करते आ रहे हैं।

विधानसभा अध्यक्ष शुभम सिंह ने कहा कि बस्तर हाई स्कूल के साथ लोगों की भावनाएं जुड़ी हुई है आज हमारा बस्तर किसी के नाम का मोहताज नही है बस्तर अपने आप मे यंहा की संस्कृति और सभ्यता हेतु विश्व प्रसिद्ध है। शहर का सबसे पुराना स्कूल जो बस्तर हाई स्कूल से नाम से जाना जाता है बस्तर के नाम को उजाकर करता है और इससे अच्छा नाम इस हाई स्कूल का हो ही नही सकता।

आम आदमी पार्टी ने बस्तर कलेक्टर से अनुरोध किया है कि बस्तर हाई स्कूल के नाम बदलने को लेकर जो भी प्रकिया की जा रही है उस पर रोक लगाई जाए तथा बस्तर वाशियों के भावनाओं का सम्मान करते हुए बस्तर हाई स्कूल का नाम यथावत बस्तर हाई स्कूल ही रखा जाएं। अगर बार बार बस्तर के नाम के साथ खिलवाड़ करेगी सरकार तो आम आदमी पार्टी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलेगी।

ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला अध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ट नवनीत सराठे के साथ, विधानसभा अध्यक्ष शुभम सिंह, अशोक जयसवाल, जगरनाथ, अमन बघेल समेत कार्यकर्ता उपस्थित थे।

काहे का टेंशन मिलेगा पेंशन के नारे के साथ शिक्षकों ने किया बस्तर में विधायक का जोशीला स्वागत है

0

बस्तर में कॉलेज की स्वीकृति से गदगद कांग्रेसियों ने किया बस्तर में लखेश्वर बघेल का स्वागत

बस्तर ब्लॉक मुख्यालय में बहुप्रतीक्षित मांग कालेज को लेकर लंबे समय से क्षेत्रवासियों की मांग पर मुहर लगाने वाले बस्तर विधानसभा के लोकप्रिय विधायक बस्तर आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल के द्वारा विधानसभा सत्र की समाप्ति के पश्चात विधानसभा मुख्यालय आने पर नगर पंचायत बस्तर के प्रमुख चौराहे में गाजे बाजे के साथ रंग गुलाल खेलते हुए कांग्रेसियों ने स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया।

प्रदेश की सरकार के द्वारा कर्मचारियों की बंद पेंशन को लागू करने की घोषणा के साथ ही कर्मचारियों में खुशी की लहर स्वागत में देखने को मिली शिक्षकों ने काहे का टेंशन मिलेगी पेंशन के नारे के साथ लखेश्वर बघेल की जय जय कार लगाते हुए प्रदेश की सरकार का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर फतेह सिंह परिहार ,दिनेश यदु,गणेशराम बघेल दिलीप सिंह ठाकुर, गोपाल तिवारी भृगु तिवारी,जितेंद्र पटेल,अनिल परिहार बैधनाथ मौर्य योगेन्द्र पांडेय,सुरेश पटेल,फूलसिंह बघेल ,रियाज खान, हुसैन खान,अंकित पारख, मोती राम कश्यप राजेंद्र सिंह ठाकुर मध्यान भोजन नोडल अधिकारी शैलेंद्र तिवारी भोला मरकाम संयुक्त शिक्षक संघ ब्लाक अध्यक्ष रविंद्र सिंह ठाकुर योगेश हरदाहे,मनोज सिंह, कृष्ना ठाकुर, फूलसिंह बघेल,लखे राम बिसाई,संतोष अग्रवाणी, देवेंद्र ठाकुर,शिव परिहार,विस्नु यादव, महेंद्र सिंह, धर्मेन्द्र अग्रवाणी, देवकुमार नाग,इसराज खान, जगदेव नाग,विनोद ठाकुर, सागर बघेल,चुम्मन नाग, दिनेश नाग, सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

होली त्यौहार के दौरान बस्तर पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्था, ड्रोन के माध्यम से सम्पूर्ण शहर पर निगरानी

0

🔅 500 से अधिक बल होली के बंदोबस्त पर तैनात

🔅 50 से अधिक फिक्स पाईंट शहर में लगाया गया।

🔅 01 दर्जन चार पहिया पेट्रोलिंग पार्टी तैनात।

🔅 160 से अधिक सी.सी.टी.व्ही. कैमरो के माध्यम से शहर पर निगाह

उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा, के नेतृत्व में बस्तर पुलिस द्वारा होली पर्व के पूर्व से ही ऐतिहातन कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य में आगामी 18 मार्च को होली त्यौहार के मद्देनजर निर्विघ्न और शांतिपूर्ण होली के उद्देश्य से जिले में उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा एवं अति. पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन एवं राजपत्रित पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में बस्तर पुलिस के द्वारा होली त्यौहार हेतु पुलिस बंदोबस्त व्यवस्था लगाया गया है।

🔅 पुलिस बंदोबस्त:-

जिसके अन्तर्गत जगदलपुर शहर में संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान कर 50 से अधिक फिक्स पाईंट तैनात किया गया है इसके अतिरिक्त शहर को अलग-अलग जोन में बाॅटकर 01 दर्जन से अधिक चार पहिया पेट्रोलिंग टीम और 01 दर्जन मोटर सायकल पेट्रोलिंग टीम भी तैनात किया गया है। इसके अतिरिक्त शहर में आने एवं जाने के प्रमुख मार्गो पर 04 जगह पर टेंट लगाकर मोबाईल चेक पोस्ट लगाकर वाहनों, समानों एवं लोगो की चेकिंग किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त सम्पूर्ण जिले पर निगरानी रखने के दृष्टिकोण से सीटी सर्विलेंस सिस्टम को भी नये सिरे से सक्रिय किया गया है। ज्ञात हो कि सम्पूर्ण शहर में निगरानी के दृष्टिकोण से 160 से अधिक सी.सी.टी.व्ही. कैमरे संचालित है जिनसे शहर के सभी महत्वपूर्ण जगहो पर निगरानी रखी जा रही है। इसके अतिरिक्त संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन के माध्यम से भी निगरानी कर गतिविधियों पर निगाह रखी जा रही है। इसके अतिरिक्त सादी वर्दी में भी जवानो को तैनात कर सम्पूर्ण शहर की गतिविधियों पर निगाह रखा जा रहा है। उक्त सम्पूर्ण व्यवस्था में 500 से अधिक पुलिस अधिकारी और जवानो को तैनात किया गया है। जो 24 × 7 समय तक तैनात रहेंगे।

🔅 सोशल मीडिया पर निगाह:-

होली और शब-ए-बारात को देखते हुए सोशल मीडिया पर ध्यान दिया जा रहा है जिस हेतु सोशल मीडिया माॅनिटरिंग सेल गठित किया गया है जो सोशल मीडिया में होने वाले पोस्ट एवं गतिविधियों पर निगाह रखकर यदि किसी के द्वारा धार्मिक दृष्टिकोण से भडकाऊ पोस्ट करने वाले पर कार्यवाही की जावेगी। जिस हेतु कई ग्रुप एडमिन को थाना स्तर से आगाह किया गया है।

🔅 ऐतिहातन कार्यवाही:-

जिले में शांतिपूर्ण होली हेतु पूर्व में जिले के सभी थाना / चौकी प्रभारियों केा ऐतिहातन कार्यवाही हेतु पूर्व में निर्देशित किया गया था। जिस अन्तर्गत सम्पूर्ण जिले में पिछले 01 सप्ताह के अन्तर्गत 100 से अधिक अपराधिक तत्व के व्यक्तियो पर 151 द.प्र.सं. अन्तर्गत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है। इसके अतिरिक्त 30 से अधिक शराब सेवन कर वाहन चलाने वाले वाहन चालको पर मोटरयान अधिनियम अन्तर्गत कार्यवाही की गई है। एवं 150 से अधिक मोटर सायकल चालको पर मोटरयान के अलग-अलग धारा अंतर्गत कार्यवाही की गई है एवं शराब सेवन कर शांति भंग करने वाले 17 व्यक्तियों के विरूद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है। और आगे भी यह कार्यवाही जारी रहेगी!

जनपद अध्यक्ष अनीता पोयम ने 100 से अधिक लोगों को वृद्धा पेंशन दिलाने में की सहायता…

0

ग्राम पंचायत कुरंदी 1 और कुरंदी 2 में वृद्धा पेंशन हितग्राहियों के बैंक खातों में गड़बड़ी के कारण पेंशन लेने में समस्या आ रही थी। जिसके बाद जनपद अध्यक्ष अनीता पोयाम ने मामले को संज्ञान में लेते हुए बैंक सखी के साथ संबंधित ग्राम पंचायतों में पहुंच कर पेंशन का वितरण करवाया साथ ही कुछ हितग्राहियों के खातों में तकनीकी त्रुटियां आ रही थी उसे दूर करने हेतु हितग्राहियों के साथ खुद जनपद अध्यक्ष अनीता पोयाम ने बैंक जाकर त्रुटियों को सुधरवाया व पेंशन दिलाने में सहायता प्रदान की जिसके बाद ग्रामीणों ने जनपद अध्यक्ष पोयाम का आभार व्यक्त किया। पोयाम ने कहा की हर दो महीने में ग्राम पंचायतों में आ कर बैक सखी द्वारा पेंशन का वितरण किया जाएगा जिससे की हितग्राहियों को लंबी दूरी तय कर बैंक जाना ना पड़े। इस दौरान जनपद सदस्य इंदिरा राव,ग्राम पंचायतों के सरपंच,सचिव व पंचायत इंस्पेक्टर मौजूद रहे…

होलिका दहन विशेष – जाने शुभ मुहूर्त एवं पूजा विधि

0

होलिका दहन की पूजा का विशेष पौराणिक महत्व है. मान्यता है कि सच्चे मन अगर होलिका दहन की पूजा की जाती है, तो होलिका की अग्नि में सभी दुख जलकर खत्म हो जाते हैं. आइए जानते हैं होलिका दहन की पूजा में किन चीजों का इस्तेमाल किया जाता है.

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg

होलिका दहन की आवश्यक पूजा सामग्री

  • गाय के गोबर से बनी होलिका
  • बताशे
  • रोली
  • साबुत मूंग
  • गेंहू की बालियां
  • साबुत हल्‍दी
  • फूल
  • कच्चा सूत
  • जल का लोटा
  • गुलाल
  • मीठे पकवान या फल

होलिका दहन शुभ मुहूर्त

मान्यताओं के अनुसार, होलिका दहन हमेशा भद्रमुक्त पूर्णिमा पर करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि भद्रकाल के दौरान होलिका दहन करना अशुभ है।‌ होलिका दहन 17 मार्च 2022 को शुभ मुहूर्त रात में 9 बजकर 16 मिनट से लेकर 10 बजकर 16 मिनट तक ही रहेगा. ऐसे में होलिका दहन की पूजा के लिए सिर्फ 1 घंटे 10 मिनट का ही समय ही है.  

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

होलिका दहन की पूजा विधि

होलिका दहन से पहले विधि-विधान के साथ होलिका की पूजा की जाती है. इस दिन सभी कार्यों को करने के बाद स्नान कर लें, इसके बाद होलिका पूजन वाले स्थान पर पूर्व दिशा में मुख करके बैठ जाएं। तथा गाय के गोबर से भगवान प्रहलाद और होलिका की प्रतिमा बनाएं और जल, रोली, अक्षत, फल, फूल, कच्चा सूत, गुड़, साबूत हल्दी, मूंग, गुलाल, बताशे और गेहूं की हरी बालियां एकत्रित कर होलिका की पूजा करें। होलिका की पूजा करने के बाद इसकी परिक्रमा करें। इस दिन भगवान नरसिंह की पूजा अर्चना का भी विधान है। सबसे पहले होलिका पर हल्दी. रोली और गुलाल से टीका लगाकर फूल, कच्चा सूत, बताशे, मीठी चीजें आदि चढ़ाई जाती हैं. इसके बाद होलिका के चारों ओर 7 बार परिक्रमा की जाती है. और फिर जल चढ़ाएं. मान्यता है कि दहन से पहले होलिका की पूजा बहुत शुभ फलदायी होती है. इससे आपके ग्रहदोष भी दूर होते हैं. 

This image has an empty alt attribute; its file name is kashmir.jpg

होलिका की राख से जुड़े उपाय

धूल की वंदना करनी चाहिए और होलिका विभूति को यानि होली की राख को धारण करना चाहिए। साथ ही मिट्टी से स्नान करने की भी परंपरा है।
– होली के दिन घर के आंगन में एक वर्गाकार आकृति बनाकर उसके मध्य में कामदेव की पूजा करनी चाहिए। प्रार्थना करते हुए कहना चाहिए- कामदेवता मुझपर प्रसन्न हों। साथ ही जितना हो सके ब्राह्मण आदि को दान करना चाहिए।
– वास्तु शास्त्र के अनुसार होली जलाने के बाद इसकी राख को लाकर घर के आग्नेय कोण, यानी दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना चाहिए। आग्नेय कोण को घर में अग्नि तत्व का सही स्थान माना जाता है और यहीं पर अपनी रसोई रखनी चाहिए।
मान्यता के अनुसार, इस दिशा में होली की राख रखने से व्यापार और व्यावसायिक जीवन में लाभ होता है और व्यक्ति उन्नति के रास्ते पर आगे बढ़ता है। ऐसा करने से घर में सुख-शांति भी बनी रहती है।

सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में शाला परिवार में धूम धाम से होली का पर्व मनाया गया

0

आज सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में शाला परिवार में धूम धाम से होली का पर्व मनाया गया | इस कार्यक्रम में जनपद सदस्य संजय बैस के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ और कार्यक्रम की अध्क्षयता डॉ भूपेंद्र मिश्रा जी ने किया | सर्व प्रथम माँ सरस्वती के छाया चित्र में पूजा अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुवात की गयी | बच्चे अपने मस्ती में झूम कर रंग और गुलाल से खूब होली खेले | जनपद सदस्य संजय बैस ने शाला परिवार को सम्बोधित करते हुए कहा कि होली का पर्व अनेकता में एकता का संदेश देता है, आज होलिका दहन है और हम सबको इस पर्व पर सकंल्प लेना है कि हमे बुराई एवम अंहकार का दहन करना है, मैं आप सभी को होली पर्व की बधाई देता हूं |

हम आपस में मिल जुलकर होली का पर्व शांति के तरीके से मनाना है | इस कार्यक्रम में डॉ भूपेंद्र मिश्रा विद्यालय के प्रधानाचार्य एवम आचार्य दीदी जी उपस्तिथ रहे |

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is kashmir.jpg

MOST POPULAR

HOT NEWS