City Media - Page 1513 of 1851 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1513

विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रशांत बोकड़े जी के नेतृत्व में नगर में साइकिल रेस का आयोजन किया गया।

0

साइकिल रेस का शुभारंभ नगर के महाराष्ट्र मंडल चौक से नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर जी सहित गणमान्य नागरिकों ने झंडी दिखाकर रवाना किया, जिसके पश्चात नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए 8 किलोमीटर का गंतव्य तय करते हुए साइकिल रेस वापस महाराष्ट्र मंडल चौक पहुँचकर समापन किया गया।

साइकिल रेस में नगर के युवा साथी राहुल सिंह विजेता रहे जिसे नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर जी के करकमलों से 5100/- का नगद पुरस्कार प्रदान किया तथा उपस्थित अतिथियों के द्वारा रेस में शामिल हुए अन्य प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किया गया।

साइकिल रेस को सफल बनाने महेतु प्रीत पेट्रोल पंप के संचालक द्वारा 5100/- का प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया और नगर के खेल प्रेमी शेषनाथ गुप्ता जी व जैकी खंडेलवाल जी का भी विशेष योगदान रहा।

नपा अध्यक्ष शीबू नायर जी ने उपस्थित प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि साइकिल चलाना हमारे सेहत के साथ साथ प्रकृति के लिये भी अनुकूल है इसलिए हमें व्यायाम के रूप में साइकिल चालन को अपने दिनचर्या में शामिल करना चाहिये।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

उक्त आयोजन में एल्डरमैन प्रमोद तिवारी जी,सेवादल के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष संतोष पांडेय, शेषनाथ गुप्ता, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष प्रदीप कुमार, स्पोर्ट्स सेल के जिला अध्यक्ष विलियम भावरा, जिला महामंत्री काकू रंधावा, राम कुमार शर्मा, पप्पू पंजवानी , NSUI के विधानसभा अध्यक्ष भरत देवांगन, पूर्व पार्षद रमेश भगत, अनिल कोम्बे, युवा नेता जोश कोशी, सी चंद्रहास, जावेद खान ,दिनेश यादव, आदिभ भगत, आदित्य रामटेके, चंदन ठाकुर सहित अन्य साथी विशेष रूप से मौजूद थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

बस्तर की बेटी नैना सिंह धाकड़ को डीएसपी रेंक से नवाजे छत्तीसगढ़ सरकार, माउंटेन गर्ल के नाम से विख्यात नैना धाकड़ ने रचा इतिहास

0

जगदलपुर।2017 में भागीरथी -2 फतह करने के बाद 2021 में विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली छत्तीसगढ़ राज्य की प्रथम महिला बनी, जिन्होंने विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट 8848.86 m और माउंट लोत्से 8516 m पर्वत पर चढ़ाई पूरी की।छत्तीसगढ़ शासन ने 2017 में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के हाथों छत्तीसगढ़ खेल अलंकरण पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।स्वर्गीय पूर्व राज्यपाल बलराम दास टंडन ने भी नैना को आशीर्वाद दिया था।

इसके पूर्व नैना सिंह धाकड़ ने 19 सितंबर 2017 में भागीरथी-2 पर्वत जो 6512 मीटर चढ़ने का कीर्तिमान अपने नाम किया था।इसके पूर्व बस्तर आईजी विवेकानंद सिन्हा के मार्गदर्शन पर उस दौरान एसपी आरिफ शेख ने नैना को बस्तर पुलिस का झंडा सौंपा था। सहयोगी के रुप में संग्राम सिंह राणा उपस्थित थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

बस्तर के मान बढ़ाने वाली बस्तर की बेटी को 2021 में बस्तर कलेक्टर रजत बंशल और पुलिस अधीक्षक दीपक झा ने नैना सिंह धाकड़ को एनएमडीसी के सहयोग से नगरनार इस्पात एवम लोह सयंत्र के अधिशाषी निदेशक प्रशांत दास की उपस्थिति में रवाना किया गया था, जो आज माउंट एवरेस्ट पर परचम लहराने में सफल हुई।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

बस्तर पुलिस की ब्रांड एंबेसडर नैना सिंह धाकड़ ने 2021 में विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट फतह की एवं छत्तीसगढ़ की पहली महिला पर्वतारोही बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

रक्षित को मिठाई खिलाने में दूबे शामिल नहीं

0

रक्षित नामक युवक जोकि फर्जी तहसीलदार बनकर वसूलीबाजी कर रहा था जिसको पूर्व में भाजपाईयों द्वारा मिठाई खिलाई गई थी । विगत दिनों सीटी मीडिया ने बड़े नेताओं के साथ-साथ संकल्प दूबे का नाम शामिल किया गया था। फर्जी तहसीलदार प्रकरण में भाजपा नेताओं के साथ खड़े होने के कारण संकल्प दूबे के नाम का भी उल्लेख किया गया था जोकि युवक कांग्रेस नेताओं के द्वारा सोशल मीडिया में फोटोग्राफ जारी किये जाने के कारण हुआ है। सिटी मीडिया का इस मामले में किसी के नाम का उल्लेख किया जाना किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का नहीं है। सिटी मीडिया ने इस मामले में समाचार किसी के अहित करने के उद्देश्य से जारी नहीं किया है यदि किसी की भावनाओं को ठेस पहुंची है तो उसका खंडन करती है।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

महिला सुरक्षा संबंधित धाराओं के तहत यातायात पुलिस एवं आर.टी.ओ.की संयुक्त कार्यवाही, आरोपियों का लायसेंस 05 वर्षों के लिए निरस्त किया गया।

0

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय् दीपक कुमार झा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय ओ.पी.शर्मा के निर्देशन में छ.ग.शासन परिवहन विभाग मंत्रालय द्वारा आदेश तहत उप पुलिस अधीक्षक यातायात पंकज ठाकुर द्वारा संपादित किया गया।

महिलाओं से संबंधित अपराधों में जैसे योन शोषण/छेड़छाड़/बलात्कार आदि में आरोपियों जिनके द्वारा वाहन प्रयुक्त किया गया। आरोपियों के यह कृत्य पर आदेशानुसार कार्यवाही की गई।

कार्यवाही अंतर्गत आरोपियों को मोटर यान अधिनियम 1988 के तहत आरोपियों को संयुक्त तत्वाधान में आरोपियों वाहन चालको के लायसेंस को 05 वर्षों के लिए निरर्हत/लायसेंस निरस्त किया गया,अर्थात आरोपियों का लायसेंस 5 वर्षों के लिए निरस्त किया गया इस 5 वर्ष में आरोपी लायसेंस धारक को वाहन चलाने कि पात्रता नही होगी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के महिला सुरक्षा हेतु विशेष अभियान चलाकर आरोपियों पर सक्त से सक्त दण्डात्मक कार्यवाही निर्देशित किया गया। इस सक्त कार्यवाही से महिलाओं कि सुरक्षा का विश्वास सकारत्मक रहा,तथा आरोपियों का लासयेंस 05 वर्ष के लिए निरस्त होने से मनोबल टुटा हैं।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

पुलिस वालों को दबाने की कोशिश करने वाले ट्रक और ट्रक ड्राइवर को 12 घंटे के अंदर कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

0

छत्तीसगढ़ जगदलपुर कल रात 9:45 को एक ट्रक को पुलिस द्वारा चांदनी चौक में रोकने की कोशिश की गई थी मगर ट्रक वाले ने गाड़ी नहीं रोकी और पुलिस वालों को दबाने की कोशिश करते हुए स्टॉपर को ठोकर मारते हुए रफ्तार से भाग गया था सीसीटीवी की मदद से ट्रक का नंबर निकाला गया और 12 घंटे के अंदर ही सिटी कोतवाली पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार किया साथ ही ट्रक को भी जप्त किया ट्रक ड्राइवर के ऊपर कार्रवाई की जा रही है जगदलपुर सिटी कोतवाली एमन साहू लगातार कार्रवाई करते आ रहे हैं ट्रक ड्राइवर ने बताया कि कल वहां शराब के नशे में था पुलिस वालों ने गाड़ी रोकी तो वह डर गया था और रिवर्स गेयर में ही कई दूर तक गाड़ी चलाते ले गया गनीमत यह रही कि इस ट्रक के सामने कोई नहीं आया नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था |

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

Corona Breaking – जाने ! आज कितने कोरोना संक्रमित मिले

0

दल्लीराजहरा – आज डौंडी ब्लाक से कूल 07 संक्रमितों की पुष्टि हुई जिसमे दल्लीराजहरा से 03 एवं डौंडी व अन्य ग्रामीण क्षेत्रों से 04 संक्रमित मिले | दिनांक 02 जून को दल्लीराजहरा के वार्ड क्र 14 से 01 संक्रमित मिला था |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

डौंडी ब्लॉक में डौंडी एवं आसपास के क्षेत्र एवं दल्लीराजहरा में वार्डवार मिले संक्रमितों कि जानकारी इस प्रकार है –

|| विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध है कि सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें और फिर से कोविड को महामारी का रूप न लेने दे ||

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ ने मनाया शहीद दिवस

0

दल्लीराजहरा – जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ ने आज 3 जून 2021 को मनाया शहीद दिवस जिसमें कई मजदूर साथी शामिल हुए 1977 के गोलीकांड में शहीद हुए 11 मजदूर को श्रद्धांजलि देने  जन मुक्ति मोर्चा के ठेका श्रमिक शहीद स्मारक शाम 5:00 बजे श्रद्धांजलि देने पहुंचे जिसमें इंकलाब जिंदाबाद… जन मुक्ति मोर्चा जिंदाबाद… शहादत दिवस अमर रहे.. के नारे लगाए गए।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

कोरोना वायरस के संक्रमण को ध्यान में रखते हुए शासन प्रशासन द्वारा दिए गए दिशा निर्देश का पालन करते हुए सोशल डिस्टेंस फेस कवर या मास्क  का उपयोग कर कार्यक्रम को सफल बनाया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

लीला शर्मा बनी महिला मोर्चा की जिला महामंत्री

0

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला बालोद की अध्यक्ष दीपा साहू ने आज अपने जिला कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें बालोद शहर की बेटी और पूर्व में भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न दायित्व को निभाने वाली लीला शर्मा को जिला महिला मोर्चा का महामंत्री बनाया गया |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

लीला शर्मा पूर्व में बालोद नगर पालिका की अध्यक्षा भी रही है और महिला मोर्चा के विभिन्न दायित्व को चाहे वह जिला का हो चाहे प्रदेश का हो निभाया है उनके अनुभव का लाभ पार्टी को सदैव मिलता रहा है जनता के बीच उनकी पकड़ और महिलाओं के बीच पैठ का लाभ उन्हें मिला |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

लीला शर्मा पूर्व में बालोद नगर पालिका की अध्यक्षा भी रही है और महिला मोर्चा के विभिन्न दायित्व को चाहे वह जिला का हो चाहे प्रदेश का हो निभाया है उनके अनुभव का लाभ पार्टी को सदैव मिलता रहा है जनता के बीच उनकी पकड़ और महिलाओं के बीच पैठ का लाभ उन्हें मिला |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

आज उनकी नियुक्ति पर भाजपा प्रदेश मंत्री राकेश यादव, जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार, प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा के महामंत्री शाहिद खान,महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष दीपा साहू,भाजपा नेता राजा दीवान,कुलदीप कत्याल,लक्ष्मी नुनीवाल, भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष सुरेश निर्मलकर,भाजपा नेता कमलेश सोनी,अमित चोपड़ा,नरेंद्र सोनवानी,संतोष कौशिक,नरेंद्र सोनवानी,पंकज आहूजा,सरोजनी साहू,मोहन कलिहारी,राजू पटेल,लेखन साहिरो,गिरजेश गुप्ता, हितेश्वरी कौशिक, कमल पनपालिया,अंबिका यादव,सुनीता मनहर,नीतू सोनवानी,प्राची लालवाणी,प्रीतम यादव,प्रदीप कोसरिया,प्रभाकर जैन,समीर खान,अजय बाफना, कमलेश वाधवानी,मनीष माधवानी, बसंती साहिरो,मंजू साहू,नीता साहू,कांति साहू,भगवाती साहू व अन्य भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं ने बधाई दी |

खदान मजदूर संघ ने राजहरा माइंस ठेके में हुए भ्रष्टाचार पर कार्रवाई की पुनः मांग की है

0

खदान मजदूर संघ भिलाई के महामंत्री एम पी सिंग ने मुख्य महाप्रबंधक राजहरा खदान समूह भिलाई इस्पात संयंत्र को पुनः ज्ञापन सौंपकर (1) Award letter no CCNW HH/PO-4270009384/PRNO-1130016028/610,Dtd-29-02-2020 (2) Award letter no-CCNW/PO-4270007912/PRNO-1130013744/680 संदर्भित ठेके में हुए भ्रष्टाचार पर कार्रवाई की पुनः मांग की है मैसर्स राजहरा इंजीनियरिंग वर्क्स सहकारी समिति मर्यादित (REWSS) के संचालक श्री अनिल यादव एवं राजहरा प्लांट के उप महाप्रबंधक श्री S.R.BASKI के द्वारा आपसी मिली भगत से भ्रष्टाचार की गई और वह प्रमाणित भी हो चुका है, जिसकी जानकारी ना केवल स्थानीय स्तर पर संबंधित अधिकारियों को दी गई बल्कि इसकी जानकारी प्रभारी डायरेक्टर भिलाई इस्पात संयंत्र एवं सेल चेयरमैन महोदया को भी दी गई( इस संदर्भ में संघ द्वारा अब तक की गई पत्रव्यवहार की प्रति लिपियां संलग्न है)। सेल कार्पोरेट कार्यालय के अधिकारियों से चर्चा भी की गई जिसमें कहा गया कि स्थानीय अधिकारियों को इस विषय में जांच कर समुचित विभागीय कार्रवाई करने हेतु निर्देशित कर दिया गया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

स्थानीय स्तर पर इस मुद्दे को लेकर प्रबंधन की हर स्तर पर संघ ने चर्चा की जिसमें प्रबंधन के अधिकारियों द्वारा यही आश्वासन दिया गया कि सेल में भ्रष्टाचार और भ्रष्ट अधिकारी/कर्मचारी/ ठेकेदार के लिए कोई जगह नहीं है और इस मुद्दे पर संबंधित अधिकारी एवं ठेकेदार पर समुचित कार्रवाई की जाएगी। किंतु आज तक किसी तरह का कोई कारवाई ना होना यही दर्शाता है कि इस भ्रष्टाचार के खेल में संभवतः स्थानीय स्तर एवम उच्च स्तर के अधिकारियों का पूरा संरक्षण एवं सहयोग है और इसलिए अधिकारी किसी तरह की कोई करवाही नहीं कर रहे हैं। इस मुद्दे को संघ के द्वारा माननीय प्रभारी निदेशक बीएसपी के साथ हुई चर्चा में भी उठाया गया था । जिस पर प्रभारी निदेशक bsp ने शीघ्र ही समुचित कार्रवाई की बात कही थी किंतु स्थिति आज भी वही है और किसी तरह का कोई कर्यवाही प्रबंधन द्वारा नहीं किया गया है जो कि कई प्रश्नों को जन्म देता है और अधिकारियों की भ्रष्टाचार में लिप्त होने की पुष्टि करता है।
अतः इस पुनस्मरण ज्ञापन के माध्यम से संघ आपसे यह निवेदन करता है कि इस भ्रष्टाचार में लिप्त ठेकेदार एवं अधिकारी पर प्रबंधन द्वारा इस पत्र प्राप्ति के एक सप्ताह के अंदर दंडात्मक कार्यवाही की जाए और की गई करवाही से संघ को लिखित में सूचित की जावे। अगर प्रबंधन के अधिकारियों द्वारा ऐसा नहीं किया जाता है तो संघ न केवल इस भ्रष्टाचार के विरुद्ध समुचित कानूनी कार्रवाई करने हेतु स्वतंत्र होगा बल्कि उक्त ठेकेदार द्वारा किए गए और किए जा रहे सभी ठेके कार्यों एवं सभी संबंधित अधिकारी /अधिकारियों के देखरेख में कराए गए एवं कराए जा रहे सभी ठेकाकार्यो की जांच की मांग करते हुए समुचित फोरम में बात दायर करने हेतु भी स्वतंत्र होगा।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

लगातार शिकायत करने के बाद भी सोसायटी संचालक अनिल यादव के ऊपर भ्रष्टाचार प्रामाणित होने पर भी अधिकारीयों द्वारा किसी भी प्रकार की कार्यवाही का न करना अपने आप में कई तरह के शंकाओं को जन्म देता है। संघ को लगता है कि कुछ भ्रष्ट अधिकारियों की मिलीभगत से सोसायटी संचालक अनिल यादव भ्रष्टाचार करके गरीब मजदूरों के मेहनत की कमाई पर डाका डाल रहा है। लगभग 8 माह से अधिक समय बीतने के बाद भी किसी तरह की कार्यवाही का न होना एक बड़े भ्रष्टाचार की ओर इशारा करते हैं। क्योंकि जब सिर्फ एक ठेके में अनिल यादव द्वारा जब लाखों का घोटाला किया गया है तो आज खदान में अधिकतम ठेके अनिल यादव की सोसायटी द्वारा संचालित किया जा रहा है इसलिए अनिल यादव द्वारा संचालित सोसायटी के सभी ठेकों की जांच होनी चाहिए, जिससे खदान में चल रहे भ्रष्टाचार का पता लगाया जा सके,संघ को पुरा विश्वास है कि ईनके सभी ठेकों में भ्रष्टाचार पाया जायेगा और वो भी करोड़ों का,मगर कुछ अधिकारी अपनी पोल खुलने के डर से ईस किसी प्रकार की कार्यवाही और ईसके ठेकों की जांच को रोक रहे हैं।आज कंपनी की स्थिति आर्थिक रूप से कमजोर हो रही है जिसका एक बड़ा कारण अनिल यादव जैसे ठेकेदार और ईनको संरक्षण देने वाले भ्रष्ट अधिकारि है।जो दीमक की तरह कंपनी को चूसने में लगे हैं जिसका सीधा नुकसान नियमित कर्मचारियों को हों रहा है,वेतन समझौता वर्षों से लंबित है,एक एक कर नियमित कर्मचारियों की सुवीधाओ में कंपनी कटौती करते जा रही है। इसलिए संघ अनिल यादव के सभी ठेकों की जांच की मांग करता है,मगर यहां तो स्थिति यह है किबिल्ली के गले में घंटी बांधेगा कौन, क्योंकि यहां के अधिकारियों में छोटे ठेकेदारों को बहुत नियम कानून बाताया जाता है मगर जब अनिल यादव की बात आती है तो सब मुंह छुपाने लगते हैं। अभी आप लोगों ने अखबार के माध्यम से पढ़ा होगा कि किस तरह भ्रष्टाचार प्रमाणित होने पर मेसर्स अर्पित एसोसिएट का वेंडर रजिस्ट्रेशन रद्द करने का आदेश सेल के विजलेंस विभाग ने जारी किया, क्या उसी तर्ज़ पर अनिल यादव की सोसायटी का भ्रष्टाचार प्रमाणित होने पर वेंडर रजिस्ट्रेशन रद्द नहीं किया जाना था?? जबकि अनिल यादव की सोसायटी के खिलाफ भ्रष्टाचार के पुरे प्रमाण प्रबंधन के पास है। उसके बाद भी किसी तरह की कोई कार्यवाही नही करना है। अधिकारियों की हठधर्मिता और मिलीभगत को दर्शाता है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

संघ प्रबंधन से ईस पर जल्द से जल्द दोषी ठेकेदार और भ्रष्ट अधिकारियों के ऊपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग करता है। संघ ने ईसकी प्रतिलिपि प्रभारी निदेशक भिलाई इस्पात संयंत्र,ई डी एम एंड आर,ई, डी, पी एंड ए,जी,एम, पर्सनल, जी,एम, पी, एम,एच,डी जी एम , पर्सनल राजहरा, जी एम ,आर,एम,एम, विजलेंस भिलाई इस्पात संयंत्र भिलाई को सम्मिलित की है |

सेवा 102 की टीम ने एंबुलेंस में सफलतापूर्वक प्रसव करवाया

0

बस्तर विकासखंड लोहंडीगुड़ा की 102 की टीम ई एम टी सनुराम कश्यप एवं कैप्टन किशन बघेल ने दुर्गम इलाके में जाकर गर्भवती महिला के घर जाकर उनको एंबुलेंस तक लाने के लिए एक बांस की पालकी बनाकर उसे बिठा के लाया गया जिसमें अटेंडर अपने कंधे पर रखकर एंबुलेंस तक उठाकर लाए बड़ी मशक्कत के बाद गर्भवती महिला को एंबुलेंस तक पहुंचाया गया उस मोहल्ले में एंबुलेंस का पहुंचना ही मुश्किल था जिससे हमारे कैप्टन किशन बघेल ने एंबुलेंस को अपने ही अपने जिमें से वहां पहुंचाया मिचनार( गुमतुमड़ी )पारा निवासी झिमलोबाई पति दसमत 29 वर्ष को अत्यधिक प्रसव पीड़ा होने पर एंबुलेंस में ही प्रसव करवाया गया जिसमें मां और बच्चा स्वस्थ हैं |

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

MOST POPULAR

HOT NEWS