जगदलपुर. छत्तीसगढ़ शासन के आबकारी एवं उद्योग मंत्री कवासी लखमा अपने बयानों और गीत संगीत प्रेम को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं. इस बार उनके नृत्य ने लोगों को दीवाना बना दिया. उन्हें नाचने में मशगूल देख लोग स्वतः थिरकने लगे. आयोजन स्थल बस्तरिहा लोकनृत्य और लोक संगीत से लबरेज हो उठा था. मस्ती की धूम नज़र आ रही थी. बस्तर के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा हंसाने, गुदगुदाने वाले तथा कटाक्ष भरे अपने बयानों से अक्सर सुर्खियां बटोरते रहते हैं. इन दिनों उनका चंगू मंगू वाला बयान काफ़ी सुर्खियों में है. वहीं लखमा विभिन्न आयोजनों के दौरान तब खुद को झूम झूम कर नाचने से पलभर भी नहीं रोक पाते, ज़ब संगीत की स्वर लहरियां फ़िज़ा में घुल रही हो. ख़ासकर बस्तरिहा लोक संगीत के प्रति लखमा का प्रेम तो जग जाहिर है. जगदलपुर के कोहकापाल में भी उन्होंने अपनी अनूठी नृत्यशैली से गज़ब का समा बांध दिया. वे बस्तर के रीति – रिवाजों और नृत्य को देख अपने आप को रोक नही पाते. जगदलपुर के कोहकापाल में कल आयोजित नवाखानी जोहार भेंट कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे आबकारी मंत्री श्री लखमा बस्तरिहा संगीत की धुन को सुन मंच पर ही थिरकने लगे. मंत्री का नृत्य देख स्थानीय लोग भी झूमने लगे. मंत्री को मगन होकर नाचते देख अन्य नेता और ग्रामीण भी खुद को रोक नहीं पाए इसके बाद तो लोगों की भीड़ भी पूरे उमंग के साथ नाचने लगी. वहां बड़ा ही मनमोहक दृश्य पैदा हो गया था.
चेन्दरू मंडावी आदमकद प्रतिमा गढ़बेंगाल में होगी स्थापना- लखेश्वर
बस्तर विधायक बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास बस्तर अध्यक्ष लखेश्वर बघेल ने नारायणपुर के चेन्दरू मण्डावी की आदमकद प्रतिमा की स्थापना के लिए 10 लाख रूपए की स्वीकृति दी जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में अध्यक्ष बघेल ने हाॅलीवुड फिल्मों में काम किए चेन्दरू मण्डावी के सम्मान में उक्त घोषणा की ज्ञात हो कि आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र नारायणपुर के एक छोटे से गांव गढ़बेंगाल में ’’चेन्दरू मण्डावी’’ का जन्म हुआ था चेन्दरू को अपने पिता एवं दादा से उपहार स्वरूप शेर का बच्चा प्राप्त हुआ चेन्दरू और शेर (टेम्बू) बहुत अच्छे दोस्त हो गए थे उनकी दोस्ती के दास्तान विश्व प्रसिद्ध हुई ’’द टाईगर ब्वाॅय’’ के नाम से न केवल चेन्दरू विश्व विख्यात हुआ अपितु उन्होंने अपने नाम के साथ अबुझमाड़ बस्तर को भी विश्व पटल पर प्रसिद्ध दिलाई उनके जीवन आधारित फिल्म ’’द जंगल सागा’’ को आस्कर पुरस्कार भी प्राप्त हुआ विभूति चेन्दरू की प्रतिमा एवं जीवन परिचय नारायणपुर जिले के ग्राम गढ़बेंगाल में स्थापित किए जाने हेतु 10 लाख रूपए बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के माध्यम से स्वीकृत दी है |
आदिवासी पिछड़े एवं अनुसूचित जाति वर्ग का भला नहीं चाहता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ: लखमा
- ननकीराम कंवर ने रमन सरकार को किया नंगा
जगदलपुर – छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट बिलासपुर में विगत दिनों आरक्षण का मुद्दा पर बड़ा फैसला आने के बाद छत्तीसगढ़ में राजनीति चरम पर है। भाजपा कांग्रेसी आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं इसी कड़ी में आज आर एस एस की भी इंट्री हो गई और आरएसएस को कटघरे में खड़ा छत्तीसगढ़ के मंत्री एवं आदिवासी नेता कवासी लखमा ने किया है। मंत्री लखमा ने कहा कि 2012 में जब रमन सिंह की सरकार थी,
इस दौरान न्यायालय में सही पक्ष नहीं रखा गया जिसके कारण हाई कोर्ट में केस कमजोर हो गया और सरकार को मुंह की खानी पड़ी। मंत्री कवासी लखमा ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि कई बड़े नेता विगत 3 दिनों से झूठ बोल रहे थे किंतु उन्हें बेनकाब उनके ही पूर्व मंत्री ननकीराम कंवर ने कर दिया कि दिया की जो रिपोर्ट दिया गया था वह पेश नहीं हुआ जिसके कारण आरक्षण के मसले पर आदिवासी अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग को इसका लाभ नहीं मिलेगा इसके लिए उन्होंने सीधे तौर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को कटघरे में खड़ा किया और कहा कि उनकी सोच के अनुरूप भाजपा चलती है और वह चाहती है कि ऊपर वर्णित वर्गों का भला ना हो।
बस्तर के पर्यटन उद्योग का भट्ठा बिठाने पर तुल गए हैं अधिकारी
- महज 38 किमी लंबी चित्रकोट सड़क नहीं सम्हाली जा रही है लोनिवि के दो अधिकारियों से
- जर्जर सड़क की वजह से परेशान हो रहे हैं बस्तर आने वाले पर्यटक
- देश- विदेश में धूमिल हो रही है छत्तीसगढ़ सरकार की छवि
जगदलपुर. लगता है लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बस्तर के पर्यटन उद्योग का भट्ठा बिठाने की कसम खा रखी है. इन अधिकारियों की लापरवाही के चलते छत्तीसगढ़ सरकार की छवि देश विदेश में धूमिल हो रही है. महज 38 किमी लम्बाई वाली सड़क दो – दो अधिकारियों से भी सम्हाली नहीं जा पा रही है. स्थानीय सांसद का निवास भी इसी सड़क के किनारे स्थित है. सड़क की बदहाली से पर्यटकों को बड़ी असुविधा हो रही है. बावजूद सड़क की दशा सुधारने की दिशा मे अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं. पर्यटन के वैश्विक नक़्शे में छत्तीसगढ़ के बस्तर रीजन का नाम भी जुड़ गया है, जो कि समूचे छत्तीसगढ़ के निवासियों के लिए गर्व का विषय है, लेकिन शर्म की बात यह भी है कि लोक निर्माण विभाग के अधिकारी छत्तीसगढ़ के इस गौरव को खंडित करने पर आमादा हैं. यूं तो छत्तीसगढ़ में दर्जनों पर्यटन स्थल हैं, लेकिन राज्य के सबसे लोकप्रिय पर्यटन केंद्र बस्तर संभाग में स्थित हैं. इनमें विश्व प्रसिद्ध चित्रकोट का जल प्रपात, कुटुमसर गुफा, तीरथगढ़ का जल प्रपात, वनभैंसे, हिरण, चीतल आदि वन्य प्राणी, हरे भरे जंगल, पेड़ों से आच्छादित वादियां काफ़ी प्रसिद्ध हैं. बस्तर दशहरा, चित्रकोट जलप्रपात और बस्तर के टेराकोटा व काष्ठशिल्प की ख्याति तो पूरी दुनिया में फ़ैल चुकी है. यही वजह है कि बस्तर दशहरा और जलप्रपात को देखने हर साल बड़ी तादाद में विदेशी पर्यटक यहां आते हैं. विदेशी पर्यटक चित्रकोट जलप्रपात का दीदार करने जरूर जाते हैं, लेकिन जगदलपुर से चित्रकोट जाने वाली 38 किमी लंबी सड़क की बदहाली पर्यटकों का सारा मज़ा किरकिरा कर देती है.
ये हाल है सड़क का जगदलपुर -चित्रकोट सड़क की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग के दो अनुविभागीय अधिकारियों क्रमशः राजीव बत्रा सब डिवीज़न क्रमांक 1 और केएल वर्मा सब डिवीज़न क्रमांक 3 पर है। इस सड़क के टकरागुड़ा तक 22 किमी हिस्से का कार्य एसडीओ श्री बत्रा तथा शेष 16 किमी हिस्से का कामकाज एसडीओ श्री केएल वर्मा सम्हालते हैं. सर्वाधिक दुर्दशा इस सड़क के कोपरबहार नाले से करजी तक के हिस्से की है. यह हिस्सा विभाग के सब डिवीज़न- 3 के अधीन है. जगह – जगह से सड़क की परत उखड़ चुकी है. वाहन हिचकोले खाते हुए चलते हैं. देश के पर्यटक तो कष्ट झेल लेते हैं, लेकिन विदेशी पर्यटकों के लिए यह बड़ा ही दुखदाई अनुभव होता है. वे सरकार की व्यवस्था को कोसने लग जाते हैं. मैं कुछ नहीं जानता : सिंह सड़क की दुर्दशा को लेकर लोक निर्माण विभाग जगदलपुर के कार्यपालन अभियंता एके सिंह से संपर्क करने पर उन्होंने झुंझलाते हुए कहा कि उन्हें इस बारे में कुछ भी मालूम नहीं है. बत्रा और वर्मा से बात कर लो. फिर थोड़ा संयत होकर श्री सिंह ने कहा कि सड़क का निर्माण जल्द होना है.वहीं यह बताना भी जरुरी है कि कुछ माह पहले ही उक्त सड़क का काम कराया गया था. बारिश के मौसम में इस सड़क पर जल जमाव की स्थिति बन जाती है. इस वजह से भी सड़क बदहाल हो गई है.
राजहरा नगर में पुलिस द्वारा किया गया फ्लैग मार्च यातायात नियमों के पालन की दी गई समझाईश
दिनांक 22/09/22 को पुलिस अधीक्षक महोदय बालोद जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय हरीश राठौर व नगर पुलिस अधीक्षक राजहरा मनोज तिर्की के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी राजहरा निरीक्षक वीणा यादव,सहायक उपनिरीक्षक नंद किशोर सिन्हा, पुनाऊ राम साहू , थाना राजहरा और रक्षित केंद्र के पुलिस स्टाफ के द्वारा शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने हेतू शहर में पैदल मार्च करते हुए शहर मुख्य मार्ग से होते हुए बस स्टेण्ड, फव्वौरा चौक, गुप्ता चौक, गाँधी चौक, पुराना बाजार चौक, जैन भवन चौक में लोगो को यातायात नियमों का पालन करने एवं मार्ग के दांये बांये अव्यवस्थित खड़े दोपहिया,चारपहिया एवम भारी वाहनों को नियमानुसार व्यवस्थित खड़ी करने की समझाईश दी गई एवं नगर में पैदल मार्च के दौरान गली मोहल्लों , सुनसान जगहों में बैठे संदिग्ध लोगो से पूछताछ कर उन्हे अपराध एवम अपराधियों से दूर रहने की हिदायत दी गई |



घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
https://36bestonlinesale.com/home



दल्लीराजहरा नगर मे धारदार छूरी लहराते एक आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरिश राठौर जिला बालोद व नगर पुलिस अधीक्षक मनोज तिर्की के मार्गदर्शन में थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था ड्युटी हेतु दल्लीराजहरा नगर में पुलिस स्टाफ पेट्रोलिंग पर रवाना हुए थे दौरान सूचना मिला कि थाना राजहरा के लम्क्षी प्रसाद गवरना राजहरा के गुरूद्वारा मेन रोड के पास हाथ में धारदार छुरी लेकर खतरनाक ढंग से लहरा रहा था आने जाने वाले काफी भयभीत थे कि सूचना पर घटना स्थल पहुंचकर घेरा बंदी कर आरोपियों लक्ष्मी प्रसाद गवरना पिता उदराम गवरना उम्र 35 वर्ष सा० वार्ड क0 17 कोण्डेपावर हाउस राजहरा के कब्जे से एक नग लोहे की धारदार छुरी को जप्त कर आरोपियों के विरूध्द 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया। उक्त कार्यवाही में थाना राजहरा से निरीक्षण वीणा यादव, सउनि हुसैन सिंह ठाकुर, प्रधानआरक्षक ईश्वर चंद्राकर, आरक्षक संजय चेलक की सराहनीय भूमिका रही है। आरोपी का नाम : लक्ष्मी प्रसाद गवरना पिता उदेराम गवरना उम्र 35 वर्ष सा0 वार्ड क0 17 कोण्डेपावर हाउस राजहरा जप्त संपत्ति- 01 नग लोहे का धारदार छुरी ।


घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
https://36bestonlinesale.com/home



छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग रायपुर द्वारा प्रकरणों का किया निराकरण
रायपुर , 23 सितम्बर। बुधवार को रतनपुर में छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग रायपुर में आवेदक एम.एल. मरावी अध्यक्ष छत्तीसगढ़ आदिवासी महापंचायत सेल्स टेक्स कालोनी , खम्हारडीह , जिला – रायपुर के द्वारा दिये गये आवेदन पत्र पर संज्ञान लेते हुए प्रकरण कमांक- 326 / 2020 पंजीबद्ध किया गया । आयोग के द्वारा रनतपुर में आवेदक तथा अनावेदक पक्ष युवराज सिंह प्रधान पिता भरत प्रधान अध्यक्ष , पठारी समाज निवासी ग्राम – कर्रा , तहसील- रतनपुर तथा गोविन्द राम प्रधान पिता गणेष राम प्रधान कोषाध्यक्ष , पठारी समाज निवासी ग्राम – कर्रा , तहसील रतनपुर तथा रविन्द्र कुमार जगत पिता स्व . कुजराम जगत सचिव पठारी समाज निवासी सिरगिट्टी तारबाहर जिला – बिलासपुर तथा अन्य पठारी समाज के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में बैठक रखा गया था जिसमें पठारी समाज के सभी लोग उपस्थित थे । मान .भानुप्रताप सिंह अध्यक्ष श्रीमती अर्चना पोर्ते सदस्य एवं के . एस . ध्रुव सचिव , छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के समक्ष उक्त प्रकरण से संबंधित आवेदक एवं अनावेदक पक्ष को सुना गया तथा पठारी समाज से उपस्थित कनिराम प्रधान सरंक्षक , धनीराम अध्यक्ष , रामदयाल प्रधान सचिव महासभा पठारी समाज तथा अन्य लोगों के मध्य दोनों पक्षों को मान अध्यक्ष एवं सदस्य महोदया के द्वारा सुना गया । मान .भानुताप सिंह अध्यक्ष , छ.ग. राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के द्वारा के द्वारा दोनों पक्षों को सुनने के बाद उन्हें समझाइश दी गई तथा पुरानी सभी बातों का पटाक्षेप करते हुए नये विचारों के साथ सभी को समाज के विकास को नई दिशा देने तथा बच्चों की उच्च शिक्षा की ओर ध्यान देते हुए समाज को शिक्षित बनाते हुए विकास की ओर ले जाने को कहा गया । मान श्रीमती अर्चना पोर्ते सदस्य , छ.ग. राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के द्वारा भी समाज में आपसी समझौते के अनुसार कार्य करने तथा आपसी मतभेद एवं लड़ाई – झगड़े मिटाते हुए सभी समाज जनों को एक साथ लेकर चलने की बात कही गई । मान अध्यक्ष , सदस्य एवं सचिव छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के समक्ष आवेदक एवं अनावेदक दोनों पक्षों की दी गई समझाईश के बाद दोनों पक्षों के आपसी सहमति एवं दोनों पक्षों के द्वारा भविष्य में पुनः इस प्रकार की घटना की पुनर्रावृत्ति न करने का वचन लेने के उपरान्त उक्त प्रकरण को नस्तीबद्ध किया गया ।
हरसिमरन सिंह तुली (कबीर तुली) के मृत्यु की जांच की कीगई माग- अब्दुल इब्राहिम सैय्यद
दल्लीराजहरा :– 4 सितंबर 2022 को हरसिमरन सिंह तुली कबीर तुली की मृत्यु बोर्डिं डेम थाना महामाया के पास हुवी थी जो आज 15 दिन बीत जाने के बावजूद कोई संतोषजनक जांच सामने नही आया कबीर तुली मेरे वार्ड तिलक नगर क्रमांक 12 का रहने वाला था मेरे जानते हुए में बहुत मृदुल व मिलनसार व्यक्ति था आकस्मिक व संदेहास्पद परिस्थितियों में जो मृत्यु हुई अगर उनके द्वारा आत्मदाह किए जाने पर किसी व्यक्ति के द्वारा मानसिक दबाव बनाने की स्थिति में उस व्यक्ति के ऊपर कारवाई की जाए व अगर वह हत्या है तो हत्यारे को जल्द से जल्द कठोर से कठोर सजा मिलनी चाहिए यह घटनाक्रम पर पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी श्रीमती अनिला भेड़िया जी ताम्रध्वज साहू जी महानिदेशक छत्तीसगढ़ पुलिस अवर सचिव गृह पुलिस कलेक्टर बालोद पुलिस अधीक्षक बालोद अनुविभागीय अधिकारी को पत्र के माध्यम से व पुलिस प्रशासन से मेरा निवेदन है कि जल्द से जल्द इस पर जांच कर आरोपियों को सजा मिलनी चाहिए |



घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
https://36bestonlinesale.com/home



आरोप: दल्ली भाजपा नेता मनन गुप्ता का कांग्रेस सरकार पर तंज- भूपेश बघेल ठग बाबा पहले टीएस सिंहदेव को ठगा अब जनता को भी ठग रहे
दल्ली राजहरा शहर युवा नेता मनन गुप्ता ने प्रदेश सरकार के तीन साल आठ महीने पूरे होने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल ठग बाबा हैं।पहले मुख्यमंत्री बनने के नाम पर टीएस बाबा को ठगा, अब जनता को भी ठग रहे हैं। दो साल में जनता से किए वादे एक भी पूरे नहीं हुए। प्रदेश सरकार रेत, शराब और भूमि माफिया की तरह काम कर रही है।

मनन गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री पार्टी के अंदर ही ठगने में लगे हैं। पहले टीएस बाबा को कह दिया कि ढाई-ढाई साल मुख्यमंत्री रहेंगे। मैं पार्टी का अध्यक्ष हूं, इसलिए मुझे पहले मुख्यमंत्री बनने दो। उन्होंने कहा कि राज्य में जब भाजपा की सरकार थी तो धान बेचने के तीसरे दिन किसानों को राशि का भुगतान कर दिया जाता था, लेकिन अब एक सप्ताह बाद भी भुगतान नहीं हो रहा है। भाजपा सरकार ने 15 साल में हर वर्ग का ख्याल रखा। समाज को विकास की ओर अग्रसर करने शिक्षा प्रणाली मजबूत की गई कालेज खोले गए, स्व-सहायता समूहों की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने रेडी टू ईट, मिड डे मिल और सोसायटी के संचालन का अधिकार दिया।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
https://36bestonlinesale.com/home
वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने लोकलुभावन वादे कर सत्ता में आई, लेकिन वादे पूरे नहीं हुए। किसानों का कर्जा माफ सिर्फ सहकारी बैंक से कर्ज लेने वाले किसानों को ही राहत दी गई। स्टेट बैंक, ग्रामीण व अन्य बैंकों से लोन लेने वाले किसानों को लाभ नहीं मिला। मनन ने कहा कि कलेक्टर व एसपी कोटवार व चौकीदार की तरह काम कर रहे हैं। कई कार्यक्रमों में सांसद का नाम ही नहीं होता यह लोकतंत्र की हत्या है।



सुशील समन्वयक नियुक्त
जगदलपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप छग शासन खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा राजीव युवा मितान क्लब केजिला समन्वयकों की नियुक्ति की गई है. बस्तर जिले का समन्वयक सक्रिय युवा सुशील मौर्य को बनाया गया है. छ्ग शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अधीन राजीव युवा मितान क्लब के शासी निकाय के प्रदेश समन्वयक तथा भिलाई के विधायक देवेंद्र यादव ने जिला समन्वयकों की सूची जारी की है. अपनी इस नई जिम्मेदारी के लिए बस्तर के उत्साही युवक सुशील मौर्य ने मुख्यमंत्री भुपेश बघेल, मंत्री उमेश पटेल , मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा व प्रदेश समन्वयक विधायक देवेंद्र यादव , बस्तर के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा, सांसद दीपक बैज, विधायक लखेश्वर बघेल, रेखचंद्र जैन, राजमन बेंजाम के प्रति आभार व्यक्त किया है.


