भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेशभर में रक्तदान शिविर का आयोजन करने जा रहा हैं। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू ने भाजयुमो जिला अध्यक्षों पदाधिकारियों व भाजयुमो कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को सफल बनाने बड़ी संख्या में रक्तदान करने की अपील की हैं। नारायणपुर भाजयुमो जिला अध्यक्ष जैकी कश्यप ने बताया कि 29 मई शनिवार को शहर के जिला अस्पताल में 11 बजे रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। उन्होंने भाजयुमो के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओ से रक्तदान शिविर में बढ़ चढ़ कर सेवा भाव से कार्य करने व अपनी भागीदारी देने की अपील करते हुए शहर के युवाओं से भी भाजयुमो के रक्तदान शिविर से जुड़ कर रक्तदान करने का आह्वान किया हैं। भाजयुमो जिला अध्यक्ष जैकी ने कहा कि भाजयुमो कार्यकर्ता लगातार रक्तदान का कार्य करते रहते हैं पर सेवा ही संगठन के तहत हमे एकबार पुनः इस पुनीत कार्य को करने का अवसर मिला हैं। उन्होंने कहा कि यह हम सभी युवाओं के लिए अवसर हैं सेवा के संकल्प का, अवसर हैं बीते 7 वर्षों में केंद्र की भाजपा सरकार के उन ऐतिहासिक कार्यों को याद करने का और सेवा भाव से जुटने का। यह अवसर हैं भाजपा के सेवा ही संकल्प को आगे बढ़ाने का और इसी लिए भाजयुमो को यह महत्वपूर्ण जिम्मदरी मिली हैं। इसको लेकर नारायणपुर जिले की टीम युवा मोर्चा ने अपनी सारी तैयारी पूरी कर ली जनता को हर सुविधा मील सके सभी योजनाओं का लाभ मिल सके से लेकर जनता के हित के कार्यो में सदैव तत्पर रहती है
चिखलाकसा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत स्वास्थ्य कर्मियों एवं डॉक्टरों को कोविड 19 की सुरक्षा की दृष्टि से भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष विक्रम ध्रुवे एवं नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती भीखी मसिया, नगर पंचायत उपाध्यक्ष अब्दुल इब्राहीम एवं पार्षद कुन्ती देवांगन के द्वारा मास्क व थर्मल स्कैनिंग एवं ग्लव्स प्रदान किया गया | चिखलाकसा में कार्यरत डॉक्टर एवं कर्मचारीगण कोविड 19 के मरीजों का परीक्षण एवं टीकाकरण कार्य में निःस्वार्थ भाव से जुटे रहते है | भाजपा अजजा मोर्चा के अध्यक्ष विक्रम ध्रुवे द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत डॉक्टर एवं कर्मियों को उनके बेहतर कार्य के लिए साधुवाद दिया एवं आवश्यकता के अनुसार स्वास्थ्य केंद्र में आवश्यक संसाधनों को भी बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहूँगा ऐसी बात कही |
नगर पंचायत अध्यक्ष भीखी मसिया द्वारा भी व्यवस्थित टीकाकरण में जुटे कर्मचारियों एवं कोरोना परीक्षण करने वाले स्वास्थ्य कर्मचारियों के साथ अस्पताल के डॉक्टर के के सिंघा एवं डॉक्टर चुनारकर को भी धन्यवाद दिया जिनके बेहतर प्रबंधन एवं कार्यशैली से चिखलाकसा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ा है | नगर पंचायत उपाध्यक्ष अब्दुल इब्राहीम द्वारा चिखलाकसा स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों की बढती संख्या को देखते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के रूप में उन्नयन करने की बात कही व बेहतर सुविधा के लिए अतिरिक्त एम्बुलेंस भी प्रदान करने की मांग की | उनके द्वारा बताया गया कि चिखलाकसा के लगे दल्ली राजहरा एवं आसपास के क्षेत्र में कोई भी शासकीय अस्पताल नहीं होने के कारण अस्पताल का उन्नयन अति आवश्यक है इसके लिए स्थानीय सभी जन प्रतिनिधियों को दलगत राजनीति से ऊपर उठकर प्रयास किया जाना चाहिए |
बस्तर में बस्तर लोकसभा सीट काफी पुरानी सीट मानी जाती है इस सीट से अब तक कई नेता अलग-अलग पार्टियों से चुनकर क्षेत्र की जनता की आवाज बनने की कोशिश करते हैं अलग-अलग पार्टियों के समर्थन के साथ सांसद बनकर देश की राजधानी दिल्ली में विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र भारतवर्ष के संसद भवन में अपनी बात रखते हैं संसद भवन में सांसद अपने क्षेत्र तथा जन सरोकार से जुड़े किसी भी मामले को लेकर सरकार का ध्यान आकृष्ट कराते हैं और मांग भी रखते हैं |
लेकिन बस्तर क्षेत्र के बारे में अगर हम गौर करें तो बस्तर लोकसभा क्षेत्र से अब तक कई नेता सांसद की कुर्सी के लिए अपना हाथ आजमा चुके हैं जिनमें से कुछ को जीत तो हार के साथ संतुष्ट होना पड़ा है पिछले लोकसभा चुनाव में भी बस्तर के लोगों ने संभवतः यही सोचा होगा कि इस बार भी कुछ नया नहीं होने वाला इससे पहले भी कई सांसद आए और गए लेकिन उनके क्षेत्र की सुनने वाला आज तक कोई आया विशेषकर दक्षिण बस्तर के जिलों बीजापुर, दंतेवाड़ा सुकमा के लोगों की तो यही मन:स्थिति रही होगी मगर हुआ इसके विपरीत ही सांसद चुनाव भी हुआ और जीत हुई कांग्रेस पार्टी के युवा नेता दीपक बैज की और आगे जो युवा नेता दीपक बैज के नेतृत्व में कारवां बढ़ा वह लगातार इतिहास के पन्नों में सफलता के साथ दर्ज होता चला जा रहा है | बस्तर जिले के लोहंडीगुड़ा ब्लॉक के गढ़िया ग्राम पंचायत के रहने वाले दीपक बैज युवा छात्र नेता से बस्तर सांसद बनकर दिल्ली की गद्दी पर बैठने तक का सफर तय कर चुके हैं दो बार के विधायक के कार्यकाल में भी इनके क्षेत्र के लोग इनकी विधायकी की आज भी प्रशंसा करते हैं |
अब आते हैं सांसद के कामों पर बस्तर सांसद ने न सिर्फ अपने क्षेत्र के विकास पर ध्यान दिया बल्कि समूचे बस्तर संभाग के अलावा छत्तीसगढ़ की राजनीति में भी सांसद महोदय ने यथासंभव सकारात्मक प्रयास कर अच्छा वातावरण बनाने की कोशिश की है उनके क्षेत्र के एक बड़े हिस्से की जमीन पर टाटा का प्लांट लगने के लिए पिछली सरकार ने पूरी तैयारी की थी जिसके बाद जमीन का अधिग्रहण भी हो चुका था लेकिन प्लांट तो नहीं लग पाया किसानों की जमीन फंस गई… किसानों की समस्या को लेकर लगातार संघर्ष करने उपरांत सांसद महोदय ने कांग्रेसी सरकार के आते ही किसानों को उनकी जमीन वापस करवाई जिससे पशोपेश में पड़े क्षेत्र के किसानों को एक बड़ी राहत मिली और अब किसान स्वतंत्र तरीके से खेती कार्य कर रहे हैं |
उसी प्रकार पिछले वर्ष के दौरान बीजापुर जिले को भीषण बाढ़ का सामना करना पड़ा था जहां लोगों को जान-माल का भारी नुकसान उठाना पड़ा उस दौर में भी बस्तर सांसद बीजापुर जिले के लोगों के साथ खड़े रहे… एक बार तो ऐसा भी हुआ कि भरे बाढ़ के दौरान लोगों को हो रही परेशानी और उनकी समस्या का निराकरण करने के लिए सांसद महोदय और उनका काफिला बीजापुर पहुंच चुका था लेकिन बाढ़ का पानी अधिक होने की वजह से उन्हें वापस भी आना पड़ा बावजूद इसके सांसद महोदय की सेवा का जुनून भीषण बाढ़ भी नहीं डिगा सकी और उसके दूसरे दिन ही दोबारा सांसद महोदय बीजापुर के लिए निकल पड़े और सामान्य से लेकर गरीबों तक राहत पहुंचाने का कार्य उनके द्वारा किया गया कई ढह चुके मकानों के लिए सांसद ने कलेक्टर से पत्र व्यवहार कर उन्हें पक्के मकान की सौगात देने का सफल प्रयास किया इसके अलावा राशन व्यवस्था की बात हो या मेडिकल सुविधाओं की सांसद महोदय लगातार सक्रिय दिखे… बस्तर क्षेत्र में एक जगह ऐसी भी है जहां एक ऊंचे पहाड़ से 3 किलोमीटर नीचे गांव बसा हुआ है जहां के लोगों ने मूलभूत सुविधाओं बिजली पानी सड़क का सिर्फ सपना ही देखा था हकीकत से गांव के लोग कई किलोमीटर दूर थे लेकिन पहाड़ से 3 किलोमीटर नीचे सड़क बनाने की चुनौती भी सांसद महोदय ने सहर्ष स्वीकार की आज स्थिति यह है कि सड़क का काम निर्बाध तरीके से चल रहा है और लोग सड़क बनने की पूर्ण आकांक्षा के साथ सीधे जिला मुख्यालय जगदलपुर से जुड़ने का सपना देख रहे हैं एक बड़ी पहाड़ भी सांसद की दृढ़ इच्छाशक्ति को नहीं हिला पाई… संसद में भी सांसद महोदय लगातार सक्रिय रहते हैं जहां उनके द्वारा बस्तर क्षेत्र की रेल सुविधाओं से लेकर नगरनार स्टील प्लांट और अन्य जन सरोकार से जुड़े मामलों को लगातार रखा जाता है जिसका सकारात्मक परिणाम भी क्षेत्र की जनता को देखने को मिलती है |
ऐसे ही इस वर्ष जब वैश्विक महामारी कोविड-19 बस्तर क्षेत्र में दोबारा आफत बनकर लौटी चारों तरफ लोग इस महामारी से बचने परेशान देखे गए ऐसी परिस्थिति में भी क्षेत्र के कई नेता अपनी और अपने लोगों की जान बचाने तक ही सीमित रहे उस भीषण दौर में भी सांसद महोदय ने सामने आकर मोर्चा संभाला और अपना नंबर सार्वजनिक कर दिया और लोगों से किसी भी वक्त कॉल कर सेवा का सौभाग्य उपलब्ध कराने की बात कही जिसका परिणाम यह हुआ कि संभाग के जिलों बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा और सुकमा के अलावा छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों के साथ-साथ उड़ीसा से लेकर गुजरात तक के लोगों ने सांसद महोदय से संपर्क कर राहत दिलाने की बात कही जिसे सांसद और उनकी टीम के युवा सदस्यों अनुराग महतो,सौरभ तिवारी और सुशील मौर्य जैसे ऊर्जावान युवकों ने पूरी निष्ठा के साथ स्वीकार कर लोगों को राहत दिलाने का सफल प्रयास किया वर्तमान में तो स्थिति सामान्य होती चली जा रही है लेकिन उस भीषण दौर में भी सांसद महोदय और उनकी टीम ने अपना नंबर सार्वजनिक कर लोगों को मेडिकल दवाइयों, एंबुलेंस सुविधाओं, मरीजों के लिए बेड,ऑक्सीजन की व्यवस्था, दूसरी जगहों पर फंसे और आर्थिक तंगी से जूझ रहे लोगों तक आर्थिक राहत पहुंचाना इसके अलावा सुदूर क्षेत्रों के ग्रामीणों तक हरी सब्जियों को बड़ी मात्रा में पिकअप वाहन के माध्यम से भिजवाने का कार्य सांसद और उनकी टीम के द्वारा बखूबी तरीके से किया गया |
यही कारण है कि क्षेत्र की जनता और कांग्रेस पार्टी के नेताओं का भरपूर समर्थन युवा सांसद दीपक बैज मिलता रहा है जिसका उन्होंने सम्मान करते हुए लोगों के सुख-दुख में खड़े होकर अपनी जिम्मेदारी निभाई है हम भी उनकी उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें सफलतम 2 वर्ष की बधाई देते हैं और प्रार्थना करते हैं कि उनका यह सफर लगातार बड़ी आयामों को तय करे…
भानपुरी। बस्तर सामान्य वन मंडल ग्रामीणों को फायदा पहुंचाने के बजाए ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने में लगा है जिसका प्रत्यक्ष उदाहरण भानपुरी के विश्राम पूरी में देखने को मिला। इस क्षेत्र में तेंदुपत्ता संग्रहण में बड़ी लापरवाही सामने आई है जिसके कारण जनता के साथ-साथ सरकार को भी बड़ी मात्रा में आर्थिक नुकसान होने का अनुमान लगाया गया है।
वन परीक्षेत्र भानपुरी सामान्य वन मंडल के बस्तर ब्लॉक के ग्राम पंचायत विश्रामपुरी में बीते 25 दिन पहले बस्तर का हरा सोना से नाम से प्रचलित तेंदूपत्ता ग्रामीणों द्वारा संग्रहण किया गया था। *प्राथमिक वनोपज सरकारी समिति द्वारा तेंदूपत्ता खरीदी की जानी थी तथा इस वर्ष भी सैकड़ों ग्राम पंचायतों में तेंदूपत्ता का खरीदी नहीं किया गया दरअसल ग्राम पंचायत विश्रामपुरी में वनोपज सहकारी समिति द्वारा ग्राम के फड़ मुंशी को सूचना दी गई थी, तेंदूपत्ता संग्रहण के लिए ग्रामीणों को बताया गया। इस योजना का लाभ लेने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा ग्रामीणों को तेंदूपत्ता संग्रहण करने पर 400 रू. प्रति मानक बोरा 4000 रुपये की दर से लिया जाता है।
देश में चल रहे कोरोना वायरस महामारी प्रकोप गांव- शहर तक पैर पसारा हुआ है वहीं बात करें तो बस्तर जिले के ग्रामीण क्षेत्र में इस बीमारी का बड़ी तेजी के साथ फैल चुका है।
आज रोजी रोटी के संकट में ग्रामीण अपना आजीविका रोजगार का जरिया वन संपदा से आधारित अपना जीवनयापन करते हैं किंतु इस प्रकार की मामला जो देखने को मिल रहा है कि ग्राम पंचायत विश्रामपुरी के ग्रामीणों द्वारा बड़ी मात्रा में कड़ी धूप में जाकर तेंदूपत्ता का संग्रहण किया गया जिसके बाद प्राथमिक वनोपज सहकारी समिति द्वारा गांव- गांव में चल रहे कोविड-19 कंटेंटमेंट जोन होने के कारण तेंदूपत्ता खरीदी पर और बेमौसम लगातार बारिश होने के कारण खरीदी पर रोक लगाया गया था। इसके पश्चात वहीं इस पंचायत के ग्रामीणों के तेंदुपत्ता को समिति के द्वारा नहीं खरीदा गया और अब हम नहीं लेंगे कह कर ग्रामीणों को द्वारा बताया गया की संग्रहण किए गए तेंदू पत्ते को गड्डी बनाकर घर में रखे रहो । पानी छूटने के बाद हम इसे खरीदी करेंगे। समिति द्वारा बताया गया तथा 15 दिन बीतने के बाद पता चला कि संग्रहण किए गए हितग्राही परिवार द्वारा तेंदूपत्ता सड़ चुका था जिसके कारण ग्रामीणों के द्वारा घर में बने गोबर खाद गड्ढे में फेंका गया। कईयों द्वारा ग्रामीणों के द्वारा तेंदू पत्ते को जलाया गया ग्रामीण समिति के इस रवैया से काफी नाराज देखने को मिला हमारे ग्रामीणों का विरोध को देखकर वन समिति के कर्मचारी जिम्मेदार अधिकारी लीपापोती में लगे हुए हैं,जिससे वन संपदा का नुकसान तो हुआ ही साथ ही साथ ग्रामीणों के रोजगार और तेंदूपत्ता हरे सोना से होने वाला फायदा भी नुकसान हुआ।.
जगदलपुर – जगदलपुर से 40 किमी दूर जगदलपुर-दंतेवाड़ा मार्ग पर कोल्डड्रिंक से लदी ट्रक घाटी में पलट गई | ट्रक चालक एवं कंडक्टर की हालत गंभीर बताई जा रही है | दुर्घटना की सुचना पुलिस को दे दी गई है किन्तु पुलिस मौके पर अब तक नहीं पहुँच पाई है | घाटी में आसपास के गाँव वालों का जमावड़ा लगा हुआ है |
जगदलपुर… छत्तीसगढ़ की राजनीति के सबसे खराब दिन कहे जाने वाले 25 मई 2013 की घटना आज तक लोगों को याद है जिसे भुला पाना संभव नहीं है जहां परिवर्तन यात्रा से लौट रहे कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेताओं के अलावा पुलिस के साथी और अन्य लोग नक्सलियों की साजिश में फंसकर अपनी जान गवां बैठे | घटना के इतने सालों के बाद भी आज तक जान गंवाने वाले लोगों को न्याय नहीं मिल पाया है उस भीषण घटना के बाद कई परिवार बिखर गए तो कई लोगों के घर का चिराग हमेशा के लिए बुझ गया जिसकी कमी को पूरा कर पाना किसी के लिए भी संभव नहीं है |
इन्हीं शहीदों को नमन कर बस्तर जिले के लोहंडीगुड़ा जनपद के अध्यक्ष और क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसी महेश कश्यप ने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शहीदों के योगदान को अमूल्य करार दिया है उन्होंने आगे कहा कि अगर उस दौर में यह घटना नहीं घटी होती तो परिवर्तन यात्रा के तुरंत बाद होने वाले विधानसभा चुनाव में निश्चित तौर पर कांग्रेस की सरकार बनती इसके अलावा उन्होंने शहीद हुए लोगों और उनके परिजनों को न्याय दिलाने की बात भी कही |
साथ ही साथ उनके इस योगदान को अध्यक्ष महोदय ने अविस्मरणीय बताया आगे उन्होंने कहा कि शहीदों के योगदान को समूचे बस्तर क्षेत्र की जनता के साथ साथ छत्तीसगढ़ की जनता कभी नहीं भूलेगी |
दल्लीराजहरा – आज डौंडी ब्लाक से कूल 09 संक्रमितों की पुष्टि हुई जिसमे दल्लीराजहरा से 05, चिखलाकसा से 03 एवं करियाटोला से 01 संक्रमित मिले |
डौंडी ब्लॉक में डौंडी एवं आसपास के क्षेत्र एवं दल्लीराजहरा में वार्डवार मिले संक्रमितों कि जानकारी इस प्रकार है –
|| विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध है कि सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें और फिर से कोविड को महामारी का रूप न लेने दे ||
कुसुमकसा – हाथियों के द्वारा डोंडी विकासखण्ड के ग्राम पंचायत बेलोदा के आश्रित ग्राम अरजगुन्डरा के छपर पारा में खेत की रखवाली करने गए कृषक भगवान सिंह कुमेटी को मारे जाने पर गुरुवार सुबह मिथलेश निरोटी उपाध्यक्ष जिला पंचायत बालोद ने अरजगूंड़रा के छपरपारा पहुंचकर ग्रामीणों से मिलकर साहस बंधाया, मिथलेश निरोटी ने ग्रामीणों से अपील की कि सूर्यास्त से पूर्व सब अपने खेतों से वापस आ जाये व घर से बाहर ना निकले ग्राम में अंदर आने वाले रास्ते मे शाम होते हुए लकड़ी जलाने की व गली में लाइट लगाने की बात कही |
मृतक व उसके चचेरे भाई खेत के इसी झोपड़ी में सोए थे जिसे हाथी ने तोड़ दिया
मिथलेश निरोटी के ग्राम पहुंचने पर ग्रामीणों ने वन विभाग के जिला अधिकारी के द्वारा घटना के सम्बंध में मृतक व उसके साथी गांजा पीने गए थे को लेकर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि मृतक व उसके साथी खेत मे रखवाली करने जाते थे वन विभाग के जिम्मेदार अधिकारी द्वारा इस तरह का बयान देना निन्दनीय है, ग्रामीणों से मिलकर ग्राम अरज गुंडरा पहुंचने पर मार्ग में वन मण्डलाधिकारी मिलने पर मिथलेश निरोटी ने उनके द्वारा दिये गए वक्तव्य के सम्बंध में नाराजगी व्यक्त करते हुए ग्रामीणों के आक्रोश के सम्बंध जानकारी दी तो वनमण्डलाधिकारी मयंक पांडे ने बताया कि मैने इस तरह का कोई वक्तव्य नही देने की बात कही व उसका खंडन किये जाने की जानकारी दी |
ग्राम अरज गुंडरा में वनमण्डलाधिकारी से ग्रामीणों की पीड़ा बताते मिथलेश निरोटी
बालोद जिला के गुरुर वन परिछेत्र के बड़भूम जंगल मे हाथीयो के पहुंचने के बाद भी वन विभाग मुस्तेदी से काम नही कर रहा था डोंडी विकासखण्ड के ग्राम बेलोदा, अरज गुंडरा के ग्रामीणों के क्षेत्र में हाथियों के आने की किसी प्रकार की जानकारी दी गयी और ना ही मुनादी कराया गया ,उक्त सम्बन्ध में मिथलेश निरोटी ने वनमण्डलाधिकारी से पूछने पर उनके द्वारा बताया गया कि ग्रामो में सूचना दी गयी है जिस पर ग्राम पंचायत बेलोदा के सरपंच उपसरपंच ने हाथी के सम्बंध में किसी प्रकार की जानकारी नही होने की बात कही तो तो उपस्थित वन विभाग के कर्मचारी ने वन समिति के अध्यक्ष को 25 मई को जानकारी देने की बात कही ,जिस पर मिथलेश निरोटी ने कहा कि ग्राम पंचायत के सरपंच को जानकारी दी जाए जिससे वो ग्राम मुनादी करा सके ,वही वन समिति अध्यक्ष जगदेव कुमेटी ने बताया कि वन विभाग के किसी भी कर्मचारी व अधिकारी द्वारा हाथी के आगमन सम्बन्धी कोई जानकारी नही दी गयी है इस बात को वनमण्डलाधिकारी को अवगत कराते हुए निरोटी ने इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नही करने की बात कही , व मृतक का व किसानों के फसलों का नुकसान तथा ग्रामीण के मकान के बाउंड्रीवाल के नुकसानी का मुआवजा प्रकरण बनाकर जल्द मुआवजा दिलाने की बात कही |
खेत मे केला के पेड़ को उखाड़कर केले फेक दिए
छपरपारा (अरज गुंडरा) के कृषक जागेश्वर के खेत मे रखे लगभग 200 धान का भारा व कृषक के 200 धान का भारा को नुकसान पहुंचाया वही ग्राम अरज गुंडरा के अजीत उइके के मकान के बाउंड्रीवाल के दीवाल को तोड़कर अंदर घुसे व बाड़ी में लगे केला के पेड़ों को छतिग्रस्त कर दिया व बोर के पाइप को तोड़ दिए व बाउंड्रीवाल के दूसरे तरफ दीवाल तोड़कर बाहर निकल गया इस अवसर पर भोलाराम नेताम सचिव आदिवासी कांग्रेस पार्टी , खुमानसिंह कुरेटी पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत चिखलाकसा ,अनिल सुथार पूर्व जनपद सदस्य व संयुक्त महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी बालोद ,गंगाराम ठाकुर ,जगनुराम मंडावी सरपंच ग्राम पंचायत बेलोदा ,मनराखन शोरी उपसरपंच ,रामावतार कुरेटि ,बोधराम मंडावी , सहित ग्रामीण उपस्थित थे |
अरज गुंडरा में ग्रामीण अपने घर के बाउंड्रीवाल की दीवाल को दो जगह से हाथियों ने तोड़ दिया व केले की फसल को नुकसान पहुंचाने की पीड़ा जनप्रतिनिधियों को बताते
एक समय नक्सलियों के द्वारा बासागुड़ा-तर्रेम सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दी गयी थी और इस सड़क पर आवागमन बंद हो गयी थी। लेकिन अब सुरक्षा बलों की कड़ी चैकसी के बीच बासागुड़ा-तर्रेम सड़क निर्माण पूर्ण हो चुकी है। सड़क निर्माण के दौरान नक्सलियों ने कई बार जवानों को नुकसान पहुँचाने के लिए घटनाओं को अंजाम दिया। इसके बावजूद सुरक्षा बलों के जवानों के हौसले और सजगता के साथ यह सड़क मूर्त रूप ले चुकी है। इस सड़क के बन जाने के पश्चात क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, सार्वजनिक वितरण प्रणाली का राशन, पेयजल, बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओें को पहुँचाने के लिए जिला प्रशासन भरसक प्रयास कर रही है। अविभाजित मध्यप्रदेश के दौरान 80 के दशक में बीजापुर से बासागुड़ा-जगरगुंडा होकर दोरनापाल तक इस मार्ग पर बसें चला करती थीं और बासागुड़ा एवं जगरगुंडा का बाजार गुलजार रहता था। लाल आतंक के चलते बाद में बसें बंद हो गयी और नक्सलियों ने उक्त सड़क को जगह-जगह काट दिया था। वहीं पुल-पुलिया को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया था। नक्सलियों के दहशत के कारण कई ग्रामीण अपने गांव छोड़कर अन्यत्र चले गये थे। लेकिन अब सुरक्षा बलों की कड़ी सुरक्षा और सक्रिय सहभागिता से बासागुड़ा-तर्रेम सड़क बन चुकी है। जिससे इस ईलाके के गांवों में विकास को बढ़ावा मिला है और ये गांव फिर से आबाद होने लगे हैं।
बासागुड़ा के एक वयोवृद्ध सज्जन बताते हैं कि अविभाजित बस्तर जिले के दौरान 80 के दशक में यह क्षेत्र समृद्ध था, बीजापुर से दोरनापाल तक बसें चला करती थीं और वनोपज-काष्ठ का समुचित दोहन हो रहा था। इस ईलाके के किसान अच्छी खेती-किसानी करते थे, वहीं ग्रामीण संग्राहक वनोपज का संग्रहण कर स्थानीय बासागुड़ा बाजार में विक्रय करते थे। बासागुड़ा बाजार वनोपज के कारोबार से परिपूर्ण था। लेकिन आज से लगभग 20 वर्ष पहले लाल आतंक के चलते सड़क बंद हो गयी और गांव के गांव वीरान हो गये थे। अब शासन-प्रशासन के संकल्प से बासागुड़ा-तर्रेम पक्की सड़क का सपना साकार हो गया है और ईलाके में विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित किया जा रहा है। यही वजह है कि अब इस क्षेत्र के गांवों के ग्रामीण फिर से आकर बसने लगे हैं। बासागुड़ा निवासी एक बुजुर्ग बताते हैं कि सड़क बन जाने के बाद अब इस क्षेत्र के लोगों में हर्ष व्याप्त है और ग्रामीण क्षेत्र मेें शांति एवं अमन-चैन की आस लेकर फिर से खेती-किसानी को बेहतर ढंग से करने सहित वनोपज संग्रहण एवं अन्य जीविकोपार्जन साधनों की ओर उन्मुख हो गये हैं। क्षेत्र के ग्रामीण सड़क निर्मित करने सहित ईलाके में विकास को बढ़ावा देने के लिए सरकार को धन्यवाद देते हैं।
छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन जिला कांकेर ने जिले के विभिन्न विकास खंडों के शिक्षकों के द्वारा कोरोना संक्रमण से निधन हुए शिक्षकों की स्मृति में कोरोनावायरस रोकथाम हेतु कलेक्टर कांकेर को 1 लाख एक हजार एक सौ ग्यारह रुपए का आर्थिक सहयोग राशि एव 100 नग N-95मास्क प्रदान किया !कलेक्टर ने जिले भर के शिक्षकों को उनके किए गए कार्यों के लिए आभार जताया व सभी शिक्षकों के द्वारा कांटेक्ट ट्रेसिंग सहित विभिन्न ड्यूटी का जिम्मेदारी के निर्वहन करने पर हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया संघ की मांग पर मृत शिक्षकों के परिजनों की अनुकंपा नियुक्ति में पारदर्शिता पूर्वक काउंसलिंग के माध्यम से पदस्थापना हेतु आश्वस्त भी किया, कोविड-19 संक्रमण से जूझ रहे कांकेर जिले की आम जनता के लिए संवेदनशीलता का परिचय देते हुए छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन की सदस्यों ने कांकेर जिले में कोरोना संक्रमण से निधन हुए 13 शिक्षकों स्वर्गीय केस लाल कौशल स्वर्गीय अनूप देहारी, स्वर्गीय रूपाल सिंह गोटा, स्वर्गीय रितेश नेताम कोयलीबेड़ा ,स्वर्गीय रामेश्वरी मरकाम, स्वर्गीय जैन सिंह मरकाम दुर्गुकोंडल, स्वर्गीय शशि सुरोजिया कांकेर, स्वर्गीय राम जी कांगे, कमलेश मरकाम, भानूप्रतापपुर, स्वर्गीय रविंद्र नाथ कुमेटी, स्वर्गीय सियाराम हिचामी की स्मृति में जीवनदीप समिति कांकेर के नाम से कलेक्टर चंदन कुमार को शिक्षकों से एकत्रित की गई राशि ₹101111 एवं100 नगN 95 मास्क समर्पित किया, ज्ञात हो कि इसके पूर्व कांकेर जिले के शिक्षकों द्वारा कोरोना संक्रमण के रोकथाम हेतु विभिन्न डीडीओ के माध्यम से अपने एक दिवस का वेतन मुख्यमंत्री सहायता कोष में जमा कराया जा चुका है, इसके साथ ही जिले के शिक्षकों द्वारा ग्रामीण अंचलों में कोरोना वैक्सीन लगाने हेतु लोगों को जागरूक किया जा रहा है, ताकि इस हेतु किए जा रहे प्रयासों को गति मिल सके कलेक्टर कांकेर में छत्तीसगढ़ टीचर एसोसिएशन के द्वारा कोरोना संक्रमण रोकथाम हेतु किए जा रहे प्रयासों पर सिविल सर्जन कोविड-19 में कार्यरत समस्त डॉक्टर बीएमओ सहित समस्त स्वास्थ्य कर्मी अधिकारी कर्मचारियों का का आभार व्यक्त करते हुए उनके कार्यों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की कान्केर जिले में बेहतरीन व्यवस्था होने पर कलेक्टर महोदय का आभार व्यक्त किया |
जिले के समस्त शिक्षकों को उनके सेवा भाव व कोई नाइट ड्यूटी में कांट्रैक्ट ट्रेस, एक्टिव सर्विलांस ड्यूटी कर रहे समस्त शिक्षकों को धन्यवाद देते हुए कहा कि आप सभी पूरी तन्मयता के साथ कोरोना संक्रमण रोकथाम हेतु दायित्व कर्तव्य का निर्वहन किया जिसके कारण से हमारा जिला कोरोना संक्रमण की दर को नियंत्रित करने में सफल रहा छत्तीसगढ़ फीचर्स एसोसिएशन की प्रदेश संयोजक वाजिद खान ,प्रदेश महासचिव हेमेंद्र साहसी, जिलाध्यक्ष स्वदेश शुक्ला, जिला सचिव संतोष जायसवाल ने कहा कि कांकेर जिले में जिस तरह से योजनाबद्ध तरीके से पूर्ण संक्रमण के रोकथाम हेतु कलेक्टर कांकेर के कुशल नेतृत्व में जिला प्रशासन द्वारा कार्य किया जा रहा है वह निश्चित ही सराहनीय है और जिसके कारण से कांकेर जिले में कोरोनावायरस की दर कम हुई है एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कोरोना ड्यूटी में सेवारत चिकित्सक समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा किए जा रहे प्रयासों पर कृतज्ञता एवं आभार व्यक्त करते हुए आशा व्यक्त किया कि शीघ्र ही हमारा जिला सभी के सहयोग से कोरोना संक्रमण से मुक्त होगा इस दौरान एसोसिएशन के जिला पदाधिकारी निरंकार श्रीवास्तव वैभव मेश्राम जिला विधिक सलाहकार ब्लॉक अध्यक्ष सत्यनारायण नायक मनीष तिवारी गोरखनाथ ध्रुव मुकेश जैन राम भजन नेताम अनूप पूरबिया बोधन साहू किशोर विश्वकर्मा गोकर्ण प्रधान डॉक्टर कृष्णमूर्ति शर्मा प्रदीप कुलदीप ब्लॉक अध्यक्ष बीपी ठाकुर, खमन नेताम ,धर्मराज कोरेटी आर एम राय, राजेंद्र खुडश्याम, डूमेंद्र साहू, गणेश रवानी उपस्थित रहे |