नारायणपुर- नारायणपुर जिले में डीआरजी के जवानों और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक जवान शहीद हो गया। पुलिस महानिरीक्षक बस्तर सुंदरराज पी ने बताया कि नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र तुलारगुफा और मंगारी गांव के मध्य सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ में डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (डीआरजी) नारायणपुर का हवलदार सालिक राम मरकाम (37) शहीद हो गया। आईजी ने बताया कि बुधवार को आईटीबीपी और डीआरजी के संयुक्त दल को नारायणपुर जिले के छोटे डोंगर थाना क्षेत्र के छोटेडनबेरा और मंगारी गांव जंगल में नक्सल विरोधी अभियान में रवाना किया गया था। बुधवार सुबह लगभग 8:15 बजे जब जवान तुलारगुफा और मंगारी गांव के मध्य जंगल में थे,तभी माओवादियों ने पुलिस दल पर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्यवाही की। उन्होंने बताया कि माओवादियों से मुठभेड़ के दौरान हवलदार सालिक राम को गोली लगी और वह शहीद हो गया। सुंदरराज ने बताया कि क्षेत्र में दोनों ओर से गोलीबारी समाप्त हो गई है, वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद अतिरिक्त दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया है। शहीद जवान के शव को जंगल से बाहर निकाला जा रहा है।
गृह राज्य मंत्री ने की ईटपाल गौठान के मल्टीएक्टीविटी की सराहना,सरपंच को मिली शाबासी
बीजापुर:–केन्द्रीय गृह मंत्री नित्यानंद राय ने ग्राम पंचायत ईटपाल के गौठान का गहन निरीक्षण किया समूह की महिलाओं से आजिविका के संबंध में आवश्यक चर्चा कर मार्गदर्शन दिया। सीमेंट ईट निर्माण, मसाला प्रसंस्करण, वर्मी खाद, गोबर खरीदी, मछलीपालन, सब्जी-बाड़ी, कड़कनाथ मुर्गी पालन का निरीक्षण कर एक ही जगह कई प्रकार के आजिविका गतिविधियों को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की। मशाला प्रसंस्करण इकाई की मशाला पैकेजिंग की तारीफ की मशरूम उत्पादन कर रहे महिलाओं को आवश्यक मार्गदर्शन दिया एवं सरपंच ने गौठान में आजिविका मूलक गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी।
मंत्री ने सरपंच जगबंधु मांझी के कार्यों से खुश होकर उनके साथ फोटोग्राफी भी कराया जिला प्रशासन की गतिविधियों से मंत्री नित्यानंद राय ने शाबासी दी और इसी तरह आजिविका के स्त्रोत बढ़ाने के एवं लोगों को विभिन्न योजनाओं से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास करने को कहा इस दौरान पूर्व मंत्री महेश गागड़ा, डीआईजी सीआरपीएफ कोमल सिंह, डीआईजी दंतेवाड़ा कमलोचन कश्यप, कलेक्टर राजेन्द्र कुमार कटारा, पुलिस अधीक्षक ए वाष्णैव सहित जनप्रतिनिधि एवं पार्टी पदाधिकारीगण उपस्थित थे।
भूपेश बाेले- विधानसभा क्षेत्र के दौरे की तुलना रमन की विकास यात्रा से न करें
सरकार की योजनाओं का क्रियान्वयन जांचने निकले मुख्यमंत्री
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बुधवार से 90 विधानसभा क्षेत्रों के दौरे पर रवाना हुए। उन्होंने कहा कि इस दौरे को राजनीतिक रूप से ना देखें। वैसे भी 2 साल तक सरकार योजनाओं को तो लागू की है, लेकिन उसका क्रियान्वयन और लोगों से मिलना जुलना कोरोनाकाल में नहीं हो पाया। उन्होंने इस दौरे को पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह की विकास यात्रा से अलग बताया।
हेलीपेड पर पत्रकारों से चर्चा में कहा कि यह कतई औचक निरीक्षण नहीं है। औचक निरीक्षण का शब्द मीडिया की देन है। यह आम जनता, कार्यकर्ताओं, लोगों से, प्रशासनिक अधिकारियों से जिले में हमारी योजनाएं जो चल रही हैं, उनके जमीनी देखरेख के लिए मैं जा रहा हूं। यह रूटीन वर्क है। इसमें ना तो किसी प्रकार के प्रशासनिक फेरबदल की बात है।
दौरे को चुनाव से न जोड़ें
मुख्यमंत्री ने कहा,आज तो मैं जाना शुरु कर रहा हूं। जाने के बाद ही पता चलेगा कि योजनाओं का क्रियान्वयन जमीनी स्तर पर किस प्रकार से हो रहा है। विधायकों के परफॉर्मेंस पर उन्होंने कहा, इसकी मुझे कोई जानकारी नहीं है और ना ही कांग्रेस ने इस प्रकार का कोई सर्वे कराया है। 2023 के चुनाव को इस दौरे से नहीं जोड़ना चाहिए। जब कैलेंडर चेंज होगा,तब इस बात का जवाब मैं दूंगा।
विपक्ष असहाय हो गया
विपक्ष पर तंज कसते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, चाहे वह गोबर खरीदी हो, चाहे गोठान हो, चाहे बोरे बासी हो, सभी पर तीखी नजर विपक्ष रखा हुआ है। विपक्ष कुछ कर नहीं पा रहा है, बड़ा असहाय है। केंद्रीय राज्यमंत्री के दौरे को लेकर सीएम ने कहा, सभी का स्वागत है। छत्तीसगढ़ में आए उनका बहुत-बहुत स्वागत है। इतने सारे केंद्रीय मंत्री बस्तर प्रवास पर आए थे। एक शब्द भी उन्होंने छत्तीसगढ़ के लिए क्यों नहीं कहा, यह प्रश्नवाचक चिन्ह है।
एक्शन में सीएम, सीएमओ निलंबित:बलरामपुर के कुसमी में गरीबी रेखा से नाम कटने की शिकायत मिली
रायपुर प्रदेश के विधानसभा क्षेत्रों के दौरे पर निकले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का एक्शन शुरू हो गया है। दौरे की शुरुआत ही कार्रवाई से हुई है। बलरामपुर जिले के कुसमी में एक महिला के गरीबी रेखा से नाम काटे जाने की शिकायत मिली। इस पर मुख्यमंत्री ने नगर पंचायत अधिकारी को तत्काल निलंबित करने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री के कहते ही रायपुर से निलंबन का आदेश भी जारी हो गया।
मुख्यमंत्री का हेलिकॉप्टर दोपहर में बलरामपुर जिले के कुसमी में उतरा। इस दौरान उन्होंने शासकीय उचित मूल्य की दुकान का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने दुकान संचालक का रजिस्टर देखकर स्टॉक का मिलान किया। वहीं राशन लेने आए लोगों से भी इसकी पूरी जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने खुद राशन तौलकर वहां आए लोगों को वितरित किया। इस दौरान शशिकला नाम की एक महिला ने गरीबी रेखा से उसका नाम काटे जाने की शिकायत की। उसने बताया, उसके पास कमाई का निश्चित जरिया नहीं है। वह राशन कार्ड के लिए भटक रही है। शिकायत पर फौरन कार्रवाई करते हुए मुख्यमंत्री ने कुसमी नगर पंचायत के सीएमओ को सस्पेंड करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा, लगातार हिदायत के बावजूद भी अगर जनता को परेशान होना पड़ेगा तो कार्यवाई निश्चित है, इतना समझ लें। मुख्यमंत्री के निर्देश के आधे घंटे के भीतर ही नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी एसके दुबे को निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया।
मंदिरों में पूजा की, कुसमी थाने का निरीक्षण किया
बलरामपुर के कुसमी पहुंचने पर सामरी विधायक चिंतामणि महाराज और दूसरे जनप्रतिनिधियों ने पॉपकॉर्न की माला पहनाकर उनका स्वागत किया। वहां से मुख्यमंत्री का काफिला सीधे कुसमी थाने पहुंचा। थाना परिसर में स्थित श्री राम-जानकी मंदिर में मुख्यमंत्री ने पूजा-अर्चना कर पहले दिन के दौरे की शुरुआत की। बाद में उन्होंने थाने का निरीक्षण किया और पुलिस कर्मियों के परिवार से मुलाकात की। उन्होंने पुलिस कर्मियों के बच्चों को चॉकलेट बांटी। मुख्यमंत्री ने शिव मंदिर पहुंचकर भी पूजा-अर्चना की है।
स्वामी आत्मानंद स्कूल भी गए
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल वहां से स्वामी आत्मानंद स्कूल गए। वहां उन्होंने विशेष रूप से बुलाए गए बच्चों से बात की। बच्चों से पढ़ाई, परीक्षा और प्रवेश प्रक्रिया के बारे में जानकारी ली।
आम के पेड़ तले लगी चौपाल, राहत की घोषणा
बाद में मुख्यमंत्री कुसमी के वार्ड-2 स्थित एक आम के पेड़ के नीचे पहुंचे। यहां चौपाल की व्यवस्था थी। वहां लोगों की मांग पर मुख्यमंत्री ने कुसमी-सामरी-बलरामपुर मार्ग पर कंठी घाट के पास 8 किलोमीटर सड़के डामरीकरण की घोषणा की। वहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नई तकनीक के एक्सरे मशीन और आईटीआई में नया ट्रेड शुरू करने की भी घोषणा हुई। मुख्यमंत्री ने कुसमी में आलू, टाऊ और मिर्ची के प्रसंस्करण के लिए प्लांट लगाने की भी घोषणा की है।
अब शंकरगढ़ पहुंच गए मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अब शंकरगढ़ पहुंच चुके हैं। यह उनके दौरे का दूसरा मुकाम था। शंकरगढ़ में वे स्थानीय लोगों से मुलाकात कर रहे हैं। वे सरकारी कार्यालयों का निरीक्षण करने भी जाएंगे।
मुख्यमंत्री ने बलरामपुर के लिए भरी उड़ान:सामरी विधानसभा से दौरे की शुरुआत; कुसमी, शंकरगढ़, बरियो और राजपुर गांव भी जाएंगे
स्वास्थ्य मंत्री ने किया दंतेवाड़ा जिला अस्पताल का निरीक्षण, बोले- मेरी मंशा सिर्फ काम करने की
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बुधवार से विधानसभा क्षेत्रों के दौरे पर हैं और आज से ही स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव भी निरीक्षण पर है। बघेल ने अपने दौरे की शुरूआत सिंहदेव के क्षेत्र से की है तो सिंहदेव ने बस्तर के दंतेवाड़ा में अपना पहला निरीक्षण किया। उन्होंने यहां जिला अस्पताल का दौरा किया। दवाओं की एक्सपायरी डेट देखी, मरीजों-डाक्टरों से बात की और साफ-सफाई की व्यवस्था ठीक नहीं होने पर नाराजगी जताई। इसी दौरान पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और वे खुद लोगों के बीच जा रहे हैं जिससे जनता की बेहतरी के लिए काम किया जा सके। हमारी मंशा सिर्फ काम करने की है।
दंतेवाड़ा पहुंचकर टीएस सिंहदेव ने बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी के दर्शन किए। फिर जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। यहां दवाइयों की एक्सपायरी डेट्स देखी। मरीजों से बातकर समस्या जानी। साथ ही पूरे अस्पताल की व्यवस्थाओं के बारे में जाना।
संयोग है कि वे और मुख्यमंत्री एक साथ दौरे पर निकले
आज से ही दौरा मुख्यमंत्री और उनका दौरा एक साथ शुरू हो रहा है इसे लेकर विपक्ष कई तरह की बातें कर रहा है के सवाल पर उन्होंने कहा कि मेरे ख्याल से सारे मंत्री दौरा करते हैं। यदि हम लोग कुछ करते हैं तो वे इसे दूसरे नजर से देखते हैं। यदि मैं दौरा न करूं तो यह होगा कि मंत्री बैठा हुआ है। मुख्यमंत्री जी दौरा न करें तो कहेंगे कि वे दौरा नहीं करते। क्षेत्र का दौरा करना हमारे लिए लाजमी है और हमारी प्राथमिक जवाबदारी भी है। स्वास्थ्य कारणों से मैं दौरा नहीं कर पाया था। ये संयोग हुआ कि उनका भी दौरा इसी समय निकल रहा है और मेरा भी। अंततः काम तो एक ही है, लोगों के बीच जाकर उनकी बातें सुनना।
बीजापुर के कांग्रेस नेता और युवा आयोग के सदस्य अजय सिंह के अपने ही विधायक पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाने और उनके निष्कासन पर टीएस ने कहा कि मेरे खिलाफ भी एक विधायक का बयान आया था कि मुझे जान का खतरा है। पर यह मामला एक अलग तरीके से डील हुआ था। कोई पार्टी से निष्कासित नहीं हुआ। यह जरूरी नहीं है कि किसी पर एक्शन हो जाए तो उसके लिए दरवाजे बंद हो गए हों। अपील के भी प्रावधान होते हैं। विधायक पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाने वाली बात पर टीएस सिंहदेव ने कहा कि सब को अपनी मर्यादा और संयम का ख्याल रखना चाहिए। यदि कोई बात हुई है तो आगे भी परिस्थितियां खुली रहेंगी।
दंतेवाड़ा में खुल सकता है मेडिकल कॉलेज
मीडिया ने दंतेवाड़ा में मेडिकल कॉलेज खुलने से बीजापुर, सुकमा और दंतेवाड़ा इन तीन जिलों के लोगों को फायदा मिलने की बात कही इसके बाद स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मेडिकल कॉलेज के लिए राशि देने का प्रावधान केंद्र सरकार का होता है। CG में अभी 3 नए मेडिकल कॉलेज बन रहे हैं। एक कॉलेज के पीछे लगभग 325 करोड़ रुपए का खर्च हो रहा है। कवर्धा और जांजगीर चांपा में 2 और मेडिकल कॉलेज खोलने की सरकार की तरफ से पहल हो गई है। उसी तर्ज पर दंतेवाड़ा में भी संभावना है। यहां पर मेडिकल कॉलेज की आवश्यकता भी है। UPA की सरकार में एक नीति निर्धारण हुआ था कि देश के हर जिलों में मेडिकल कॉलेज होना चाहिए। दिक्कत यह आती है कि मेडिकल कॉलेज के लिए अच्छे डॉक्टर्स नहीं मिलते हैं। दंतेवाड़ा में एक जमीन सुरक्षित करके रखी जानी चाहिए कि भविष्य में मेडिकल कॉलेज इस जगह पर बनाया जाए।
जिसको बिठाते थे सिर-आंखों पर कतराने लगे अब नज़रे
राजनीति में कब ऊंट किस करवट बैठेगा नहीं जानता कोई
जय-बीरु ने एक-दूसरे को बनाया गब्बर
जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में वर्ष 2013 से 18 तक जिस नेता के हर कार्यक्रम में इर्द-गिर्द घुमने वाले नेता व पदाधिकारी जोकि पलक पांवड़े बिछाए हुए थे, अब वह नेता अंतर्ध्यान हो गए हैं लेकिन सनद रहे कि राजनीति कब किस करवट बैठेगा वह कोई नहीं जानता।
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के कभी जय -बीरु की हिट जोड़ी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने पिछले विधानसभा चुनाव में जोरदार प्रदर्शन किया और जनता के आशिर्वाद से 68 सीटों पर कांग्रेस का परचम लहराया किंतु जब मुख्यमंत्री बनने की बारी आई तो भूपेश बघेल का सितारा चमका। उसके बाद जय-बीरु की जोड़ी में कथित तौर पर ढ़ाई-ढ़ाई साल के सत्ता के लिए संघर्ष इतना बढ़ गया है कि जय-बीरु अब एक -दूसरे के गब्बर बन गए हैं जिसके कारण कांग्रेस पार्टी के जनप्रतिनिधियों,पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं में भी खेमेबाजी देखने को मिल रहा है। जिसकी बानगी यह है कि स्वास्थ्य मंत्री जगदलपुर पहुंचे और शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सहित पदाधिकारी नदारद रहे तो विधायक ने भी उनसे दूरी बनाने में ही भलाई समझी। इसी प्रकार बस्तर जिले के ग्रामीण अध्यक्ष सहित उनके जिला व ब्लाक पदाधिकारी भी दूर रहे तो ग्रामीण क्षेत्र के ढ़ाई विधायक में दो विधायक की दूरी भी चर्चा का केंद्र रही। यहां यह बताना जरूरी है कि पूर्व में बतौर संगठन के प्रमुख होने के नाते वह लोग उनके आगे पिछे घुमते थे और घर में दावत देते थे लेकिन अब वह कन्नी काटते हुए नजर आ रहें हैं।
विधायकों की पसंदों को किया दरकिनार
दूसरी तरफ विधायकगणों ने नाम नहीं छापने की शर्त पर कहा कि पंचायत से संबंधित व स्वास्थ्य विभाग में जितने भी नियुक्ति हो रही है उसमें उनकी बातों को तवज्जो नहीं दी जा रही है।
अवैध शराब परिवहन करते दो आरोपी को गिफ्तार
दिनांक 02.05.2022 को डौण्डीलोहारा द्वारा अवैध शराब परिवहन करते हुये आरोपी को बालोद पुलिस टीम द्वारा पकड़ा गया । आरोपी द्वारा मदिरा धारण एवं विक्रय तथा परिवहन पर सतत् कार्यवाही करते हुये आरोपी चोवा सिंह पिता- भुनेश्वर, जाति -राजपूत, उम्र-30 वर्ष, साकिन-भरकापारा वार्ड क्र. 27 सिटी कोतवाली राजनांदगांव थाना – राजनांदगांव जिला-राजनांदगांव दूसरा आरोपी रितेश पिता-बसंत पाण्डेय, जाति-स्वीपर,उम्र-34 वर्ष,साकिन-वार्ड क्र.13 स्टेशन पारा सोलहखोली राजनांदगांव, थाना- चिखली, जिला-राजनांदगांव द्वारा अवैध रूप से शराब धारण एवं परिवहन की सूचना पर विधिवत रूप से कार्यवाही करते हुए 265 पाव देशी मदिरा प्लेन एवं 50 पाव विदेशी शराब गोवा स्पेशल व्हिस्की को कब्जे आबकारी विभाग द्वारा कब्जे में ले लिया गया तथा आरोपी के विरूद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)क, 34(2), 59–क, परिवहन का गैरजमानती अपराध कायम कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल निरूद्ध किया गया है

उक्त कार्यवाही में सचिव सह आबकारी आयुक्त निरंजन दास एवं प्रबंध संचालक ए.पी.त्रिपाठी सर,उपायुक्त आबकारी संभागीय उड़नदस्ता एस.एल.पवार सर तथा कलेक्टर बालोद जन्मेजय महोबे के निर्देशन एवं सहायक आयुक्त आबकारी राजेश जायसवाल के मार्गदर्शन में एस. आर. भाण्डेकर आबकारी उपनिरीक्षक वृत्तभोजराम रत्नाकर आबकारी मुख्य आरक्षक, मिलाप मण्डावी, ताम्रध्वज ठाकुर, देवप्रसाद पटेल, दिगम्बर बुरा आबकारी आरक्षक एवं कुलदीप ठाकुर वाहन चालक का भूमिका रहा हैं|


घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
https://36bestonlinesale.com/home


नारायणपुर थाने में शहीद जवान की दी गई श्रध्दांजलि
पुलिस टीम और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई, जब जवान गुफा की तरफ पहुंचे तो यहां पहले से ही घात लगाए बैठे माओवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी. जवानों ने भी मोर्चा संभाला लिया है मुठभेड़ दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिला के बॉर्डर अबूझमाड़ इलाके में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार मुठभेड़ जवान सालिक राम शहीद हुआ। हैं जो डीआरजी का जवान था। बताया जा रहा हैं की सुबह बुधवार को करीब सुबह 08:15 बजे पुलिस पार्टी गश्त पर निकली थी जिसमें डीआरजी नारायणपुर के हेड कांस्टेबल सालिक राम मरकाम शहीद हो गए. वह ग्राम चबेला तहसील भानुप्रतापपुर का रहने वाला था. हेड कांस्टेबल सालिक राम के शहीद होने पर अंचल में शोक की लहर है.



घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
https://36bestonlinesale.com/home


सांसद दीपक बैज ने उठाया बस्तर में हो रहे नैनो यूरिया के प्रयोग के प्रभाव पर सवाल
जगदलपुर। बस्तर सांसद दीपक बैज दिल्ली में रसायन और उर्वरक संबंधी स्थाई समिति की बैठक में शामिल हुए। लोकसभा में आयोजित रसायन और उर्वरक संबंधी स्थाई समिति की बैठक के दौरान सांसद दीपक बैज ने प्रश्न करते हुए कहा कि बस्तर में हो रहे नैनो यूरिया के प्रयोग से उत्पादन एवं लाभ में कितना प्रभाव पड़ेगा? सांसद श्री बैज के सवाल के जवाब में विभागीय अधिकारियों द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि बस्तर में अभी इसका परीक्षण किया जा रहा है। आने वाले समय में इसका उत्पादन एवं लाभ का आंकलन कर जल्द अवगत कराया जायेगा।उल्लेखनीय है कि बस्तर सांसद दीपक बैज बस्तर और छत्तीसगढ़ के हितों पर गंभीरता से प्रयास करते रहते हैं। वे संसद के हर सत्र में स्थानीय विकास, जन सुविधा और जनता से जुड़े मुद्दों पर मुखर रहते हैं। अब उन्होंने रसायन और उर्वरक संबंधी स्थाई समिति की बैठक में बस्तर में हो रहे नैनो यूरिया के प्रयोग के प्रभाव का मुद्दा उठाया है। बस्तर के हितों से जुड़े हर मामले में श्री बैज संवेदनशील हैं।
सच हुए सपने तेरे झूम ले ओ मन मेरे… दीपक बैज की पहल पर गडकरी की मंजूरी की मोहर
(अर्जुन झा) जल्द आकार लेगी जगदलपुर तक फोरलेन सड़क
जगदलपुर। बस्तर सांसद दीपक बैज की पहल पर केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी की मंजूरी की मोहर लग गई है। अब जल्द ही धमतरी से जगदलपुर तक फोरलेन सड़क आकार लेना शुरू कर देगी। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री गडकरी ने बस्तर सांसद बैज को पत्र लिखकर सूचित किया है। केंद्रीय मंत्री ने धमतरी से जगदलपुर फोर लेन हेतु डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करने निर्देशित किया है। जल्द निर्माण कार्य भी शुरू होगा। श्री गडकरी ने श्री बैज के संदर्भित पत्र का उल्लेख किया है। जिससे साबित होता है कि जगदलपुर तक फोरलेन सड़क सांसद दीपक बैज के प्रयासों का सुफल है।सड़क से लेकर सदन तक मुखर रहने वाले सांसद दीपक बैज की पहल से बस्तर के सपने सच हो रहे हैं। जिससे बस्तर का मन खुशी से झूम उठा है। बस्तर के बहुआयामी विकास सहित तमाम मुद्दों पर संसद में और विभागीय स्तर पर सांसद दीपक बैज के मुखर प्रयासों का परिणाम सामने आया है। उनके संघर्ष की बदौलत बस्तर की नियमित रेल सेवा बहाल हो गई तो रायपुर से जगदलपुर तक फोरलेन सड़क भी मंजूर हो गई। इसके बाद बस्तर पर हुई राहत की बौछार पर श्रेय के कई दावेदार सामने आ रहे थे। अब गडकरी के मंजूरी पत्र से साफ हो गया है कि बस्तर का दीपक ही बस्तर में विकास का उजियारा फैला रहा है। बाकी के बल्व दूर से टिमटिमाते रहें तो अलग बात है।

सांसद दीपक बैज द्वारा संसद में लगातार किये जाने वाले प्रयास सबके सामने हैं तो रेल सेवा के लिए उनका मैदानी प्रदर्शन भी किसी से छुपा नहीं है।संसद में भाजपा की ओर से बस्तर के हक में मुखरता कभी नजर नहीं आई। लेकिन इस बार कहा जा रहा था कि भाजपा ने समस्याओं के समाधान के लिए केंद्रीय मंत्रियों से संपर्क किया था। यह तो सभी जानते हैं कि सांसद दीपक बैज लगातार संसद में बस्तर के मुद्दों को गंभीरता से उठाते रहे हैं। भाजपा का दावा सामने आया था कि भाजपा के नेता भी केंद्रीय मंत्रियों के समक्ष मांगों को उठाते रहे हैं। लेकिन सांसद दीपक बैज संसद में बस्तर के प्रतिनिधि हैं और उन्होंने बस्तर की आवाज जितने प्रभावशाली ढंग से रखी है, वह पहले इस तरह कभी सुनाई नहीं दी। भाजपा के छत्तीसगढ़ के सांसद अपनी सरकार होने की वजह से सांसद में वैसी दमदारी नहीं दिखाते, जैसी दीपक बैज दिखाते हैं इसलिए बस्तर को जो राहत मिली है, उसका स्वाभाविक श्रेय बस्तर की जनता अपने सांसद दीपक बैज को दे रही है। केंद्र सरकार ने उनकी मांगों को गंभीरता से लेते हुए कुछ मांग पूरी कर दी है। विशाखापट्टनम से जगदलपुर एक्सप्रेस, जो कोरोना काल के बाद से हफ्ते में दो दिन चल रही थी, उसे नियमित करने का आदेश जारी कर दिया गया है और केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बस्तर सांसद दीपक बैज से मुलाकात में सड़क निर्माण के मामले में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए धमतरी से जगदलपुर तक फोरलेन को मंजूरी दी थी, उस पर व्यावहारिक प्रक्रिया शुरू हो गई है।


