City Media - Page 1464 of 1853 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1464

कोरोना की सम्भावित तीसरी लहर से बचने अभाविप ने शुरू किया मिशन आरोग्य अभियान “जतन”

0

गांवों में जाकर एबीवीपी कार्यकर्ता कर रहे है लोगों को जागरूक

एबीवीपी के प्रदेश आव्हान पर चिन्हाकित गांवो में कोविड से बचाने व शत प्रतिशत वैक्सीनेशन का प्रयास

जगदलपुर – अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छग प्रदेश के आव्हान पर कोरोना की सम्भावित तीसरी लहर से बचने जनजागरूकता अभियान “जतन” प्रारंभ किया गया है जिसके तहत जिले जगदलपुर,भानपुरी,दरभा तोकापाल, बकावंड, बस्तर,लोहंडीगुड़ा इकाई के चयनित गांवो में जनसम्पर्क कर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

अभाविप के जिला संयोजक कमलेश दीवान ने बताया कि विगत 2 वर्षों से सम्पूर्ण विश्व माहामरी की मार झेल रहा है अब यह सम्भावना जताई जा रही है कि देश भर में कोरोना की तीसरी लहर आने वाला है ऐसे में अभाविप के द्वारा जिले के कुछ गांवो को चिन्हित करके कार्यकर्ता जनसम्पर्क करके उन्हें शत प्रतिशत वैक्सीनेशन हेतु आग्रह कर रहे हैं और चूंकि बच्चों का अभी तक वैक्सीन नही आया है तो उन्हें विशेष ध्यान रखने व गर्म पानी पीने,योग करने कोरोना नियमों का पालन करने अपील किया जा रहा है।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

दीवान ने बताया कि गांव में जाकर जनप्रतिनिधियों व सामाजिक लोगों से भी अभियान में मदद करने व उनके माध्यम से अपने गांव को सुरक्षित रखने के प्रयासों पर भी कार्य किया जा रहा है ।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने प्राकृतिक आपदा में मृत बालक के परिजनों को दी 4 लाख की सहायता राशि

0

प्राकृतिक आपदा में मृत व्यक्ति के परिजनों को तत्काल मिल रही है सहायता राशि इस मामले में हमारी सरकार संवेदनशील – रेखचंद जैन

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने आज अपने निवास कार्यालय में राजेंद्र नगर वार्ड निवासी चन्द्र भूषण यादव जिनके 7 वर्षीय पुत्र सुरेन्द्र यादव की पानी में डूबने से मृत्यु हो गई थी उन्हें 4 लाख रुपए का चेक प्रदान किया |

उक्त राशि प्राकृतिक आपदा मद R B C 6-4 ( जनहानि ) मद से प्रदान की गई |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की पहले जहां प्राकृतिक आपदा में मृत व्यक्तियों के परिजनों को सहायता राशि प्रदान करने में प्रक्रिया में ही वर्षों लग जाते थे वहीं अब हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की संवेदनशीलता से तीन से चार महीने में ही सारी प्रक्रिया पूरी कर हितग्राहियों को आर्थिक सहायता राशि का चेक प्रदान किया जा रहा है विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने इस संवेदनशीलता के लिए प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी एवं राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल जी का आभार व्यक्त किया |

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

इस अवसर पर हितग्राही के परिवार ने विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन का आभार व्यक्त करते हुए कहा की हमारे पुत्र की प्राकृतिक आपदा में मृत होने पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने जिस तत्परता से कार्रवाई करवा कर हमें सहायता राशि प्रदान की है हम उनका आभार व्यक्त करते हैं |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ राजेंद्र नगर वार्ड के पार्षद कमलेश पाठक पूर्व पार्षद कल्पना मेश्राम, एवं मृतक सुरेन्द्र यादव की माता सुभद्रा यादव मौजूद रहे |

दल्लीराजहरा की महिला ने मंत्रालय में जान-पहचान बता युवक की पुलिस में नौकरी लगवाने के नाम पर की धोखाधड़ी, पैसा वापसी के नाम पर आश्वासन

0

दल्लीराजहरा – कविता साहू एवं यशवंत साहू, निवासी राजहरा द्वारा पुलिस में नौकरी लगा देने का झूठा आश्वासन देकर प्रार्थी सतीश साहू  से 2,70,000/- (दो लाख सत्तर हजार रूपये) लिया गया |

प्रार्थी सतीश साहू पिता कैलाश साहू, उम्र 29 वर्ष, वार्ड क्रमांक 20, गांधी चौक, दल्लीराजहरा, जिला बालोद (छ.ग.) का रहने वाला है तथा वर्तमान में कच्चे माईंस में कार्यरत् है । प्रार्थी की कविता साहू एवं यशवंत साहू से जान पहचान है । प्रार्थी की पत्नि रेशमा साहू एवं उनकी परिचित कविता साहू दोनों साथ में सरस्वती शिशु मंदिर दल्लीराजहरा में शिक्षिका थे। मेरी पत्नि रेशमा साहू एवं कविता साहू दोनों का अच्छा जान-पहचान है। वर्ष-2017-2018 में जिला पुलिस बल राजनांदगांव की भर्ती निकली थी भर्ती हेतु मैं तैयारी कर रहा था। इसी दौरान माह मई/2018 में कविता साहू ने मेरी पत्नि रेशमा साहू को कहा था कि उसका मंत्रालय में जान-पहचान है, जो मेरा पुलिस में नौकरी लगवा सकती है। उक्त संबंध में मेरी पत्नि रेशमा साहू ने मुझे बताई थी। माह मई/2018 में ही कविता साहू ने मेरी पत्नि को फोन कर पुन: बताई कि उसका मंत्रालय में जान-पहचान है, वह मेरा पुलिस में नौकरी लगवा सकती है, ऐसा कहकर उसने मुझे तथा मेरी पत्निश्रीमती रेशमा साहू को अपने घर बुलाई थी। तद्उपरांत मैं तथा मेरी पत्नि  रेशमा साहू दोनों साथ कविता के साहू के निवास स्थल पंडरदल्ली गये थे। कविता साहू के घर पहुंचने पर पूर्व से ही सुभाष चौक निवासी यशवंत साहू भी उपस्थित था। कविता साहू एवं यशवंत साहू दोनों ने हमें बताये कि उनका मंत्रालय में बहुत अच्छा जान-पहचान है जो मेरा पुलिस में नौकरी लगा सकते है। साथ उन्होंने हमें यह भी बताया कि नौकरी लगाने हेतु 350000/- (तीन लाख पचास हजार रूपये) लगेगा तथा शुरू में 270000/- (दो लाख सत्तर हजार रूपये) स्वयं के पास जल्द से जल्द जमा करना होगा। कविता साहू एवं यशवंत साहू के बातों से हम लोग राजी हो गये।  

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

चूंकि उस वक्त मेरे पास पैसा नहीं था तब मैंने अपने भाई प्रदीप साहू से 50000/- रूपये नगद, मामा सुभाष साहू से 50000/- रूपये नगद, साला वीरेन्द्र साहू से 100000/- रूपये नगर उधार मांगा था तथा मेरी पत्नि  के गहने बेचकर 50000/- रूपये एकत्र किया था तथा उस वक्त मेरे पास 20000/- रूपये नगर रखा हुआ था जिसे मिलाकर कुल 270000/- रूपये नगद होने पर बातचीत होने के करीबन 03-04 दिनों पश्चात माह जून/2018 में मैं तथा मेरी पत्नि रेशमा साहू एवं भाई प्रदीप साहू तथा साला वीरेन्द्र साहू सभी कविता साहू के घर गये थे जहां पूर्व से ही यशवंत साहू भी आया हुआ था। इस दौरान कविता साहू एवं यशवंत साहू दोनों ने मुझे कहा कि आप निश्चिंत होकर अपने फिजिकल की तैयारी करो बाकी हम लोग कर लेंगे,  ऐसा कहकर वे लोग हमसे रूपयों की मांग किये। तब मैंने अपनी पत्नि रेशमा साहू एवं भाई प्रदीप साहू तथा साला वीरेन्द्र साहू के समक्ष 270000/- रूपये नगद कविता साहू एवं यशवंत साहू को दिया था। रूपयों के लेन-देन के संबंध में कोई लिखा-पढ़ी नहीं हुआ है। कविता साहू से मेरा एवं मेरी पत्नि का अच्छा संबंध होने से हम लोगों ने उनकी बातों पर विश्वास करते हुए उन्हें उपरोक्त रकम दिये थे। किन्तु आज दिनांक तक उनके द्वारा मेरा नौकरी नहीं लगाया गया है और न ही उनके द्वारा मेरा पैसा वापस किया गया है। मेरे द्वारा अपना पैसा वापस मांगने पर वे लोग कहते है कि सामने से पैसा आयेगा, वहां भी पैसा फंसा हुआ है, दे देंगे, यही आश्वासन  दिया जा रहा है। कविता साहू एवं यशवंत साहू के विरूद्ध प्रार्थी द्वारा कानूनी कार्यवाही करने पुलिस थाना दल्लीराजहरा FIR दर्ज कराइ गई | पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ धारा 420, 34 के तहत अपराध दर्ज कार्यवाही की जा रही है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

ग्राम एड़का में ग्राम वासियों द्वारा 61 वर्ष पुरानी प्राचीन राम मंदिर का जीर्णोद्धार कर प्राणप्रतिष्ठा

0

सैय्यद वली आज़ाद – नारायणपुर

नारायणपुर नगर के ग्राम एड़का में ग्राम वासियों द्वारा 61 वर्ष पुरानी प्राचीन राम मंदिर जिसका जीर्णोद्धार कर प्राण प्रतिष्ठा किया जा रहा है इस प्राचीन राम मंदिर कि विशेषता व मान्यता वर्षों पुरानी है जिसकी महत्वता को देखते हुए आम ग्राम वासीयों ने जनसहयोग व श्रमदान कर मंदिर का जीर्णोद्धार किया व भव्य मंदिर निर्माण किया जो देखते ही बनता है मंदिर के प्रांगण में विशाल मूर्ति श्री राम भक्त हनुमान जी की बनाई गई है विविध कार्यक्रम का आयोजन ग्राम वासीयों ने 16 जुलाई से प्रारंभ किया जिसमें सांयकाल 7 बजे से अन्नाधिवास, 17 जुलाई जलाधिवास, 18 जुलाई पुष्पाधिवास व दिनाँक 19/07/2021 दिन सोमवार को भव्य शोभायात्रा का आयोजन कर प्रातः 10 बजे आषाढ़ शुक्ल पक्ष दशमी, आनन्द संवत्सर विक्रम संवत 2078, शक संवत 1943 (प्लव संवत्सर), आषाढ़ | दशमी तिथि पर प्राणप्रतिष्ठा किया जाना तय है जिसके पश्चात् भव्य भण्डारा एवं प्रसाद वितरण नियत किया गया है प्रभु श्री राम के इस भव्य मंदिर की अलौकिकता देखते ही बन रही है |

शांत बस्तर को अशांति फैलाने का प्रयास कर रही भाजपा, कांग्रेस शासित राज में बस्तर शांत है विकास की ओर है जबरन धर्मांतरण के भाजपा का आरोप निराधार – बेनी शहर जिला संयुक्त सचिव कांग्रेस पार्टी

0

शांत बस्तर में भाजपा के निराधार जात धर्म को लेकर हुवा बयान के बाद अगर कोई अनहोनी घटी तो इसका सम्पूर्ण जिम्मेदार भाजपा के जिम्मेदार नेता होंगे – बेनी शहर जिला संयुक्त सचिव कांग्रेस पार्टी

मामले में जगदलपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के संयुक्त सचिव बेनी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है की ! भाजपा पार्टी के प्रवक्ता केदार कश्यप जी ने कांग्रेस पार्टी को जबरन धर्मांतरण कराने वाले एजेंसी है कहा है बेहद ही शर्म की बात है ! की ऐसी बयान बाजी बैगेर सिर पैर की जाती है जिसका कोई ठोस सबूत नहीं !

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

प्रदेश में ही नहीं बल्कि सम्पूर्ण भारत में भारतीय सविंधान अनुच्छेद 25 के तहत हर नागरिक को किसी भी धर्म को मानने का अधिकार आजादी है ! हमें सविंधान का सम्मान करना चाहिए ना की सविंधान से बढ़कर अपने आपको मानना ! दराशल शांत बस्तर में भाजपा अशांति फैलाने का प्रयास कर रही है ताकि जात धर्म की आग में अपना रोटी सेक सके ! यह बात इसी लिए भी साबित हो जाता है की जब 2013 – 2018 तक का भाजपा शासन काल में इस प्रकार का माहौल नहीं बना क्युकी विपक्षीय दल कांग्रेस थी और कांग्रेस पार्टी जात धर्म की राजनीति नहीं करती लेकिन 2018 के चुनाव में हार के बाद आज भाजपा जबरन बैगेर तथ्यों के साथ उलझुल बयान बाजी कर शांत बस्तर को सुलगाने अशांति फैलाने का काम कर रही है ! क्युकी सरकार के ऊपर और कुछ आरोप लगाने जैसा कोई मुद्दा तो है ही नहीं इनके पास, और अब शांत बस्तर को अशांती फैलाने में पूरा प्रयास में लगी है भाजपा जिसका खामियाजा मासूम भोले भाले बस्तरिया उठा सकते है ! हाला कांग्रेस पार्टी की इस सरकार में कानूVनी व्यवस्था पुरी तरह चुस्त तंदुरुस्त है ऐसी किसी भी असामाजिक घटना घटी तो इसका जिम्मेदार सिर्फ और सिर्फ भाजपा पार्टी के जिम्मेदार वह नेता जो भड़काने जैसा बयान बाजी कर रहे है वे लोग होंगे !

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

कांग्रेस झूठे वादे विकासवाद का थोथा नारा देकर अपने नाकामियों को रही छिपा

0

भ्रष्टाचार के शिकायत पर प्रदेश शासन नहीं करती कार्यवाहीः ध्रुवे

केन्द्र का रोना रोकर किसानों व जनता को कर रही भ्रमित

कोरोना से सबको रहना होगा सतर्क क्षेत्रवासियों से वैक्सीन लगाने की अपील

दल्लीराजहरा/डौण्डी,17 जुलाई । सांसद प्रतिनिधि विक्रम ध्रुवे ने कहा की प्रदेश की कांग्रेस सरकार जनता से झूठा वादा व विकासवाद का थोथा नारा देकर अपनी नाकामियों को छिपा रही है, सच तो यह है कि छत्तीसगढ़ के शहर गांव गांव में जितने भी विकास के कार्य हो रहे है केन्द्र सरकार के योजनाओं के तहत किये जा रहे केन्द्र की योजनाओं को भी राज्य की कांग्रेस शासन ठीक तरह से क्रियान्वयन नहीं किया जा रहा है। आज कांग्रेस को प्रदेश की सत्ता में स्थापित हुए ढ़ाई सालों से ऊपर हो गये इन ढ़ाई सालों में प्रदेश में विकास शून्य है प्रदेश के शहरी खास कर के ग्रामीण क्षेत्र में जो विकास कार्य चल रहे है सिर्फ केन्द्र की योजनाओं के माध्यम से किया जा रहा है यह बात आज ग्राम पंचायत के सरपंच से लेकर आम जनता कर रही है। प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर पहुंच गई उन्होने यह भी कहा की प्रदेश शासन द्वारा किसी भी विभाग के भ्रष्टाचार की शिकायत मामले में कोई कार्यवाही तक नहीं किया जाता है अभी कुछ दिन पूर्व जिला शिक्षा विभाग में अनुकंपा नियुक्ति में भारी अनिमितता की शिकायत को लेकर जब राज्य सरकार के द्वारा किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं होने पर पूर्व विधायक राय ने इसकी शिकायत प्रधानमंत्री कार्यालय से की तब जाकर केन्द्रीय विभाग के अधिकारी इसकी जांच जिले में आकर किया शिकायत सही पाया गया तब जाकर शिक्षा अधिकारी पर कार्यवाही हुई और उन्हे निलंबित किया गया ये तो हुई बात शिक्षा विभाग की इसी प्रकार प्रदेश के समस्त शासकीय विभाग में भ्रष्टाचार का बोलबाला निर्मित है।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

सांसद प्रतिनिधि ध्रुवे ने आगे कहा की प्रदेश सरकार के गलत नीतियों के कारण पिछले वर्ष के समर्थन मूल्य में किसानों से खरीदे खरीफ फसल की धान सहकारी समितियों में सड़ रहा है इससे साफ प्रतीत हो रहा की प्रदेश की कांग्रेस सरकार धान को लेकर बड़े पैमाने में भ्रष्टाचार करने में लगी है और केन्द्र सरकार का रोना रोकर प्रदेश के किसानों व जनता को भ्रमित कर रही है इन्ही सब को देखते हुए देश के सभी सहकारी संस्थाओं को और अधिक सशक्त बनाने के लिए केन्द्र सरकार ने सहकारी मंत्रालय बनाया है। सांसद प्रतिनिधि ध्रुवे ने प्रधानमंत्री मोदी की कही बातों से क्षेत्र की जनता को अवगत करवाते हुए कहा की देश कोरोना की तीसरी लहर के मुहाने पर बैठा हुआ है हम सतर्कता से इसे टाल सकते है इसलिए सबको सतर्क रहना होगा और संक्रमण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी साथ ही सभी पात्र लोगों से वैक्सीन लगवाने की अपील भी किये हैं।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

आरक्षक पद पर नौकरी लगाने के नाम किया धोखाधड़ी, आरोपी गिरफ्तार

0

07 बटालियन सी.एफ. में नौकरी लगाने के नाम पर प्रार्थी से 2,50,000 रू का किया गया था ठगी

ग्राम माहुद (अ) थाना अर्जुन्दा के निवासी गजानंद साहू से नौकरी लगाने के नाम पर पैसे लेकर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार।

थाना अर्जुन्दा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम माहुद (अ) के प्रार्थी गजानंद साहू पिता धन्नू साहू, उम्र 27 वर्ष साकिन माहुद (अ) थाना अर्जुन्दा द्वारा एक लिखित आवेदन पेष किया कि सन् 2018 में 07 बटालियन भिलाई सी.एफ.में आरक्षको की भर्ती निकली थी जिसमें प्रार्थी ने भी शारीरिक परीक्षा तथा लिखित परीक्षा दिलाया था। जिसमें प्रार्थी से आरोपी तमेष्वर पटेल द्वारा सी.एफ. मे नौकरी लगा दुंगा कहकर 2,50,000 रू प्रार्थी के घर से आकर ले गया था। मामले में आरोपी द्वारा धोखाधड़ी कर अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध क्रमांक 17/2021 धारा 420 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

मामले को गंभीरता से लेते हुये 06 महिने से फरार चल रहे आरोपी की पता तलास हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय सदानंद कुमार व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय डी.आर.पोर्ते के निर्देषन पर तथा उप पुलिस अधीक्षक दिनेष कुमार सिन्हा के पर्यवेक्षण में निरीक्षक कुमार गौरव साहू व प्रआर 1633 भुनेष्वर मरकाम व अन्य की टीम आरोपी की पता तलास तथा गिरफ्तारी हेतु टीम रवाना किया गया था। टीम के द्वारा आरोपी के निवास स्थान ग्राम बनियाटोला, थाना छुरिया, जिला राजनादगांव में दबिष दी गई जहां आरोपी तमेष्वर पटेल को अपने घर व गांव से करीबन 06 माह से नही रहना पता चला, आसपास ग्रामीणों से कोई जानकारी आरोपी के संबध में नही मिलने से आरोपी के परिजनो से टीम के द्वारा अन्य बहाने देकर पुछताछ करने पर आरोपी के कुछ संदिग्ध मोबाईल नम्बर टीम को प्राप्त हुये। आरोपी के परिजन व अन्य लोगो से पुछताछ पर प्राप्त सूचना तथा प्राप्त मोबाईल नम्बर का सायबर सेल के मदद से तकनीकी डेटा प्राप्त कर विषलेषण पश्चात् आरोपी के संभावित स्थल थाना गण्डई क्षेत्रातंर्गत ग्राम रोड़ अतरिया जाकर पता साजी किया गया तथा संदेही का छुपे हुये स्थान पर पुलिस के द्वारा दबिष दी गई। पंरतु आरोपी रात्रि के अंधेरे का फायदा उठाकर वहां से फरार होने में सफल रहा। पुनः आरोपी के निकटतम मेल जोल वाले व्यक्तियो के संबध में सूचना प्राप्त कर आरोपी के पाये जाने वाले संभावित जगहो पर दबिष दिये जाने पर ग्राम रोड़ अतरिया के दुसरे मोहल्ले से आरोपी तमेष्वर पटेल को पकड़ने में थाना अर्जुन्दा पुलिस द्वारा सफलता पायी गई। आरोपी से बारीकी से पुछताछ करने व आरोपी द्वारा उक्त अपराध घटित करना कबुल किये जाने तथा आरोपी के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने पर दिनंाक 17.07.2021 के 15/30 बजे गिरफ्तारी कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी अर्जुन्दा निरीक्षक कुुमार गौरव साहू, उनि विरेन्द्र नुरेसिया थाना अर्जुन्दा, तकनीकी शाखा के प्रआर. 1636 भुनेष्वर मरकाम, आरक्षक क्रमांक 275 मिथलेष यादव एंव थाना अर्जुन्दा स्टाफ की सराहनीय भुमिका रही।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

ग्राहक को परोसे खाना मे निकला कीड़ा !

0

जगदलपुर, 18 जुलाई। जिला मुख्यालय जगदलपुर शहर के बीचो- बीच स्थित केरला होटल वेज एंड नॉन वेज रेस्टोरेंट में ग्राहकों को दिए जाने वाले भोजन में निकला तला हुआ कीड़ा ।

होटल में भोजन करने पहुंचे अजय चंद्राकर ने बताया कि वह आज दोपहर भोजन करने के लिए अपने साथी के साथ होटल पहुँचे थे। जहां पर खाने के दौरान प्लेट में( तला पूरी तरह काला ) कीड़ा पाया गया। इसके बाद जब चंद्राकर ने होटल के प्रबंधक से इस विषय पर शिकायत की तो प्रबंधक ने कहा कि छोटी मोटी गलती तो होती रहती है, इतने सारे लोगों का खाना यहां बनता है, कीड़ा निकल गया होगा।

जहां एक तरफ सरकार कोविड-19 के नियंत्रण को लेकर हर दिन लाखों रुपए खर्च कर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में लगी है कि लोगों को इस महामारी से बचाया जा सके, इसके लिए होटल प्रबंधक को जिला प्रशासन ने सख्त निर्देश भी दिए हैं। बावजूद इसके शहर के मध्य चल रहे केरला होटल” वेज एंड नॉन वेज रेस्टोरेंट” में खाने के साथ कीड़ा भी परोसा जा रहा है। वहां मौजूद खाना खा रहे कुछ लोगों ने नाम नहीं छापने के शर्त पर बताया कि इससे पहले भी लगातार इस प्रकार की शिकायते यहाँ आती रही है कभी खाने से बाल निकलता है कभी कीड़ा, लेकिन होटल प्रबंधक द्वारा इस ओर धयान नहीं दिया जा रहा, इतना ही नहीं होटल में कोविड के तमाम नियमों की धज्जियां खुलेआम उड़ाई जा रही है। दूसरी लहर का असर अब भी परइ तरह से गया नहीं है। जहां एक ओर शासन प्रशासन तीसरी लहर को लेकर पूरी तरह से मुस्तैद है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस महामारी से बचाया जा सके, बावजूद इसके होटलों में लापरवाही कर कोरोना महामारी को खुलेआम दावत दिया जा रहा है। कहीं ऐसा ना हो कि होटल प्रबंधक की गलती की वजह से बस्तर कोरोना का ऐपी सेंटर ना बन जाए ।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

इस विषय पर जब होटल के प्रबंधक से बात करनी चाहिए तो उनके द्वारा इस पूरे मामले पर कुछ भी कहने से साफ इनकार कर दिया ।

इस संबंध मे निगम आयुक्त प्रेम कुमार पटेल का कहना है कि मुझे जानकारी प्राप्त हुई है, जिसकी वीडियो भी मैंने देखी है जिस पर मैंने तत्काल राजस्व अधिकारी को उचित नियम के तहत कार्रवाई करने का आदेश किया है, साथ ही सेफ्टी एंड फूड ऑफिसर को भी इसकी सूचना दी है, और होटल की साफ सफाई को लेकर जो भी नियम व शर्त है उसे ध्यान में रख कर उचित कार्रवाई करने निर्देशित किया गया है। वहीं कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए हमारे अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है, चार टीमों के द्वारा आज शहर के विभिन्न जगहों पर कार्रवाई भी की गई है।

फूड एंड सेफ्टी ऑफिसर जाहिरा खान ने बताया कि मुझे जानकारी मिली है जाँच किया जाएगा जांच सही पाए जाने पर नियम अनुसार कार्रवाई भी की जाएगी।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

इस पूरे मामले पर शहर के वरिष्ठ अधिवक्ता संकल्प दुबे का कहना है कि खाने में कीड़ा निकलने का मामला काफी गंभीर है। वीडियो ओर फोटो के आधार पर मामले की गंभीरता को समझते हुए संबंधित अधिकारी को बिना समय गवाएँ तत्काल कार्यवाही करना चाहिए।

छत्तीसगढ़ का साज और बस्तर की आवाज बने दीपक…केंद्र में संघर्ष के लिए बघेल के स्वाभाविक सहयोगी हैं बैज

0

(अर्जुन झा)

जगदलपुर। लोकसभा में छत्तीसगढ़ के युवा सांसद दीपक बैज ने अपने आक्रामक अंदाज से कैसी छाप छोड़ी है, उसकी बानगी यह है कि विपरीत विचारधारा की केंद्र सरकार के गृह मंत्री अमित शाह ने उनके जन्मदिन पर बधाई दी। यह केवल एक रस्म अदायगी नहीं है। अमित शाह की फितरत ऐसी नहीं कि वे हर किसी को याद करते रहें। स्मरण किया जा सकता है कि शाह अपनी पार्टी के सांसदों के प्रति भी ऐसी उदारता कब कब दिखाते हैं। अमित शाह ने बस्तर सांसद दीपक बैज को उनके जन्मदिन पर हाल ही बधाई देकर सबको चौंका दिया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सांसद बैज को शुभकामनाएं दी तो यह अपने अनुज स्वरूप सांसद के प्रति स्वाभाविक स्नेह है। लेकिन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बस्तर सांसद को शुभ कामना देकर यह आभास करा दिया कि बस्तर के इस युवा शेर ने उन्हें किस तरह प्रभावित किया है।

मौजूदा वक्त में दीपक बैज छत्तीसगढ़ के तमाम सांसदों के बीच सबसे ज्यादा मुखर माने जाते हैं। सत्ता पक्ष के सांसद तो दलीय भावनावश केंद्र से संबंधित छत्तीसगढ़ से जुड़े मामलों में लगातार ठंडे नज़र आते हैं। ऐसी स्थिति में दीपक बैज न केवल बस्तर की आवाज बने हैं, बल्कि केंद्र की राजनीति में छत्तीसगढ़ का साज भी बन गए हैं। यदि क्षेत्रीय राजनीति की बात की जाय तो बस्तर इलाके की बारह विधानसभा सीटों पर जीत हासिल करने वाली कांग्रेस को लोकसभा सीट दिलाकर दीपक बैज ने कांग्रेस की क्षेत्रीय राजनीति में अपना कद काफी बढ़ा लिया है। उन्होंने विधायक रहते हुए तत्कालीन राज्य सरकार के खिलाफ जनहित के मुद्दों पर जिस तरह से आक्रात्मकता दिखाई, उससे प्रभावित होकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस ने उन्हें बस्तर लोकसभा सीट जीतने की ज़िम्मेदारी सौंपी। दीपक अपनी पार्टी के भरोसे पर खरे उतरे। उन्होंने भाजपा से यह सीट छीन कर साबित कर दिया कि अब बस्तर टाइगर वे ही हैं। बस्तर के सियासी जंगल में अब उनके मुकाबले कोई नहीं। पहले भाजपा के वरिष्ठ नेता बलीराम कश्यप और कांग्रेस के दिवंगत नेता महेंद्र कर्मा बस्तर की राजनीति में शेर कहलाते थे। अब ये दोनों शेर इस दुनिया में नहीं हैं तो उभरे हुए शून्य को भरने में सक्षम दीपक बैज पूरी तन्मयता से जुटे हुए हैं। आक्रामकता के साथ सकारात्मक राजनीति का जो मार्ग बलीराम कश्यप और महेंद्र कर्मा ने चुना, वही शैली दीपक बैज की राजनीति में झलकती है। इसलिए वे बस्तर की निर्भीक राजनीतिक परंपरा में इन दोनों नेताओं के स्वाभाविक उत्तराधिकारी बन गए हैं। अब बात वर्ग पर की जाय तो आदिवासी वर्ग के नेताओं की जमात में दीपक बैज नई संभावनाओं के प्रतीक बन गए हैं। छत्तीसगढ़ के आदिवासी समाज ने बहुत सारे दिग्गज नेता दिए हैं। इस वर्ग के नेताओं ने यथासंभव योगदान देकर छत्तीसगढ़ के विकास में अहम भूमिका निभाई है। दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों की प्रादेशिक कमान भी आदिवासी वर्ग के नेता संभाल रहे हैं। राज्य से इकलौती केंद्रीय राज्य मंत्री भी आदिवासी समाज से हैं।

छत्तीसगढ़ में आदिवासी समाज का नेतृत्व राजनीति में विशिष्ट पहचान रखता है। दलीय राजनीति को परे रखकर देखा जाए तो बस्तर के साल के जंगलों में घूमते सियासी युवा शेर दीपक बैज आज आदिवासी समाज की आशा का नया केंद्र बन गए हैं। सार्वजनिक क्षेत्र में सर्व हित की भावना से काम करते हुए जब कोई नेता आगे बढ़ता है तो वह न केवल अपने वर्ग, अपितु सबके दिल में जगह बना लेता है। तब वह किसी वर्ग विशेष के दायरे से काफी ऊपर उठकर जननेता बन जाता है। दीपक की कर्मठता में आशा की यही किरण फूटती दिखाई पड़ रही है। जहां तक बस्तर की कांग्रेसी राजनीति की बात है तो मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गुजरे जमाने के आदिवासी दिग्गज अरविंद नेताम को यह पैगाम दे चुके हैं कि अब वक्त दीपक का है। जाहिर है कि दीपक ने यह भरोसा हासिल किया है तो इसके पीछे उनके साथ बस्तर की जनशक्ति का हाथ है। कांग्रेस नेतृत्व के लिए यह विचार करना बेहतर हो सकता है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ के हक की आवाज संसद में उठाने तत्पर रहने वाले युवा सांसद दीपक बैज की ऊर्जा और राजनीतिक ऊष्मा का पार्टी हित में उपयोग किया जाए। पार्टी में केंद्र और राज्य के राजनीतिक संतुलन के लिहाज से देखा जाए तो केंद्र की राजनीति में छत्तीसगढ़ के ध्वज वाहक के तौर पर भूपेश बघेल को एक ऐसे भरोसेमंद सहयोगी की जरूरत है जो उनकी मंशा के मुताबिक केन्द्र में छत्तीसगढ़ के हित में संघर्ष कर सके, तो इस मामले में दीपक बैज का कोई विकल्प दूर दूर तक नहीं है।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

जब साँसद ने बीच सड़क पर गाड़ी रोक पुलिया निर्माण के एक्सन प्लान पर की अधिकारियों से चर्चा..

0

साँसद दीपक बैज आज धमतरी के नजदीक नेशनल हाइवे पर अपनी गाड़ी रोक पी. डब्ल्यू. डी. ब्रिज के अधिकारी ए. सी. एवं सी. ई. से पुलिया निर्माण के एक्सन प्लान पर की चर्चा…

ज्ञात हो कि विकासखंड लोहंडीगुड़ा के घाटी नीचे बसे गांव सतसपुर से चंदेला को जोड़ने वाली इंद्रावती नदी पर 650 मीटर लंबी लगभग 25 करोड़ रुपये के लागत से बनने वाले पुलिया के एक्सन प्लान पर बीच सड़क नेशनल हाईवे पर बस्तर साँसद दीपक बैज ने धमतरी के नजदीक पी डब्ल्यू डी ब्रिज के अधिकारियों से चर्चा की।

ज्ञात हो कि लगभग 15 साल से ग्रामीणों ने की थी इस पुलिया की माँग। बस्तर साँसद दीपक बैज विधायक रहते हुए इस पुल के लिए राज्य सरकार से लगातार मांग करते रहे और आज बस्तर साँसद दीपक बैज की अनुसंसा से इस पुलिया की स्वीकृति मिल चुकी है। जिसका आज रायपुर जाते वक्त नेशनल हाईवे में सड़क किनारे गाड़ी रोक कर उक्त ब्रिज निर्माण मुआयना के लिए जा रहे अधिकारियों से ब्रिज के एक्सन प्लान में चर्चा हुई साथ ही इस पुलिया के लिए साँसद दीपक बैज ने मा0 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी व पी डब्ल्यू डी मंत्री ताम्रध्वज साहु जी का आभार माना…

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

MOST POPULAR

HOT NEWS