दल्ली राजहरा दुर्ग मार्ग पर ग्राम पथरा टोला जोकि कुसुमकसा एवं दल्ली राजहरा के बीच में स्थित है आज सुबह 7:30 बजे सवारियों से भरी टी ओ यू बस सर्विस कि बस क्रमांक सीजी 07 एन ए 5454 ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी बस में सवार यात्रियों में से एक के पैर में चोट आई है जिसे 108 की मदद से नजदीक के अस्पताल ले गया टक्कर से यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया बताया जा रहा है कि ट्रक क्रमांक सीजी 04 एल जे 7407 सामने जा रही ट्रक सीजी 19 बी 1949 के
अचानक रुकने से टकरा गई जिसके पीछे से आ रही दूसरी ट्रक भी उससे भिड़ गई ट्रक के पीछे चल रही सवारी बस भी गति तेज होने के कारण अनियंत्रित होकर ट्रक के पीछे जा भिड़ी माइंस की ओर चलने वाली ट्रकों के कारण एवं बाईपास की कमी होने से इस मार्ग में लगातार दुर्घटनाएं बढ़ रही है मौके पर पुलिस पहुंच गई थी ग्रामीणों की मदद से घायल यात्री को 108 की सहायता से अस्पताल पहुंचाया गया
श्री राम मन्दिर निधि समर्पण द्वारा श्री राम मन्दिर निर्माण के लिये सहयोग जुटाने के लिये देशभर में अभियान चलाया जा रहा है l जिसके तहत श्रीरामजन्मभूमि मन्दिर निर्माण हेतु निधि संग्रह महाभियान समिति नारायणपुर के तत्वाधान समर्पण के क्रम में आज तहसीपारा वार्ड निवासी सेवा निवृत्त शिक्षिका श्रीमती निर्मला झा द्वारा एक लाख ग्यारह हज़ार एक सौ ग्यारह रूपये का समर्पण किया गया इसी अवसर पर उन्ही की दोनों नातीनों क्रमशः अदिति (9 वर्ष) तथा अनन्या झा (6 वर्ष ) द्वारा अपने अपने गुल्लक में जमा की गई राशि का समर्पण कर राम मन्दिर निर्माण के यज्ञ में अपनी आहुति दी गई l इस अवसर पर अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के प्रान्त सह संगठन मंत्री रामनाथ कश्यप तथा छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व कैबिनेट मन्त्री केदार कश्यप, नारायणपुर के भाजपा प्रभारी भरत मटियारा, श्रीमती दीपा झा, अभिषेक झा सहित निधि समर्पण समिति के सदस्य सहित सभी धर्मप्रिय सम्बंधित क्षेत्र के पदाधिकारी उपस्थित रहे ।
इस अवसर पर श्रीमती झा ने कहा श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के निधि समर्पण संग्रह अभियान के तहत आज अयोध्या में प्रभु श्रीराम मन्दिर निर्माण के लिए उनकी ओर से सहयोग राशि रु. एक लाख ग्यारह हजार एक सौ ग्यारह रूपये समर्पित किया गया l उन्होंने सभी से आव्हान किया है की सभी मिलकर प्रभु श्रीराम मंदिर के निर्माण में अपना-अपना बहू-मूल्य योगदान करें। श्रीमती झा के ज्येष्ठ पुत्र आलोक कुमार झा ने बताया की पूज्य पिताजी स्व•श्री यतीन्द्र कुमार झा जी ने सदैव ही धार्मिक व सामाजिक कार्यो को आगे ले जाने के दिशा में कार्य किया है। पिताजी के आशीर्वाद से श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को यह सहयोग राशि प्रभु श्री राम के मंदिर निर्माण कार्य हेतु समर्पित की गई है l
प्रथम जिला आगमन पर शहीदों को किया याद*भारती जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष श्री विकास मरकाम के प्रथम जिला अगम पर अनसूचित जन जाति के जिला अध्यक्ष विक्रम धुव के नेतृत्व में फूल मालों से बालोद बस स्टेण्ड में जोरदार स्वागत किया एवं बस स्टेण्ड में वीरनारायण सिंह जी के मूर्ती में फूल अर्पण कर माल्या अर्पित कर शहीद को याद किया और सभी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के कार्यकर्ताओं को संबोधित कर शहीद
वीरनारायण के बातये मार्ग में चले कि बात की फिर रैली के रूप में जिला भारती जनता पार्टी के एक दिवसी धरना प्रदर्शन में शमिल हुए इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेशउपाध्यक्ष डॉ देवेन्द्र माहला सोमेश सोरी नगर पंचायत अध्यक्ष डौण्डी नगर
पंचायत चिखला कसा भीखी मसिया , उपाध्यक्ष अब्दुल इब्राहिम (तौसीन), पार्षडगण संगीता साहू, ताराचंद पाथोडे, शांति रावटे, तिहारू आर्य, कुंती देवांगन, सुनीता गुप्ता, लीला डड़सेना, विमला जैन, साध्ना सोरी ,राजेश रावटे,मिना साहू, राजू रावटे, आशो बाई खरांशु, भरत भाई पटेल आदि अनुसूचित जनजातियों के लोग सम्मलित हुवे।
दल्लीराजहरा नगर में प्रस्तावित केंद्रीय विद्यालय एवं 100 बिस्तर अस्पताल का निर्माण कार्य शीघ्र आरम्भ कराये जाने एवं बेरोजगारों को रोजगार दिलाये जाने हेतु अनुविभागीय दंडाधिकारी के माध्यम से कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया और उनकी मांगों का निराकरण न करने पर आप पार्टी द्वारा आमरण अनशन किया जायेगा |
आप पार्टी नेताओं द्वारा जैन भवन चौक में अपनी लंबित मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया |
आप पार्टी के नेता संतोष देवांगन ने कहा कि केंद्रीय विद्यालय पैरी व बालोद में बने हमे इसमें कोई विरोध नही लेकिन दल्ली राजहरा नगर में पहले से प्रतावित केंद्रीय विद्यालय व 100 बिस्तर हॉस्पिल दल्ली राजहरा में बनाओ ये हमारी मांग है।
दल्लीराजहरा – कोरोना महामारी के मद्देनजर किसी भी प्रकार का सामूहिक कार्यक्रम करने पर प्रतिबन्ध लगा हुआ था किन्तु वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए कोरोना अभी नियंत्रण में है किन्तु अभी भी नियम पालन करने हेतु निर्देशित है | इसी आधार पर दल्लीराजहरा में गणतंत्र दिवस पर मेला का आयोजन करने हेतु वार्ड क्र 19 व 20 के पार्षदों मुईनुद्दीन एवं रोशन पटेल द्वारा संयुक्त रूप से विजय भान सिंह के माध्यम से अनुविभागीय दंडाधिकारी के समक्ष अनुमति हेतु आवेदन दिया गया जिसके फलस्वरूप अनुविभागीय दंडाधिकारी द्वारा अनुमति तो प्रदान की गई है उसके साथ ही इन नियमों का पालन करना अति आवश्यक होगा –
किसी भी प्रकार की सांस्कृतिक/मनोरंजन कार्यक्रम, नाचा आदि की अनुमति नहीं होगी ।
मंडई में शामिल होने वाले व्यक्तियों द्वारा मास्क लगाया जाना एवं सोशल डिस्टेंसिग का पालन किया जाना अनिवार्य होगा।
उक्त सभी निर्देशों का पालन कराये जाने की जिम्मेदारी आयोजकगण की होगी।
दल्लीराजहरा नगरपालिका अध्यक्ष शिबू नायर एवं समस्त पार्षदगण की उपस्थिति में केन्द्रीय विद्यालय दल्ली में ही खुले इसके लिए कलेक्टर को मांग पत्र सौंपा एवं साथ ही उनकी मांगों को नहीं माना गया तो आन्दोलन करने की बात कही गई | नगरपालिका अध्यक्ष शिबू नायर ने बताया कि दल्लीराजहरा बालोद जिले का सबसे बड़ा आबादी वाला नगर है और इसके आसपास आदिवासी बहुल निवास करते है यहाँ विद्यालय खुलने से आदिवासी क्षेत्र के बच्चों को शिक्षा का लाभ मिलेगा | इससे पहले भी केंद्रीय सर्वेक्षण टीम द्वारा सर्वे उपरांत स्वीकृति भी प्राप्त हो चुका था। नगर में केंद्र सरकार से संबंधित भिलाई स्टील प्लांट, रेलवे कार्यालय एवं आवागमन के हर साधन संचालित है ऐसी स्थिति में सबसे पहले प्राथमिकता की स्वीकृति केंद्रीय विद्यालय दल्ली राजहरा में ही खुलना चाहिए |
दल्ली राजहरा में केंद्रीय विद्यालय के लिए पहले से ही भूमि चिन्हित कर दी गई है एवं समस्त राजहरा वासी एवं आसपास के क्षेत्रों के लोग भी इसके लिए सहमति रखते है | इन्ही सब कारणों के आधार पर कलेक्टर से अनुरोध किया गया है अन्यथा नगर के सभी आम नागरिकों सामाजिक, राजनीतिक, श्रमिक संगठनों एवं को एकजुट कर आंदोलन करने बाध्य होंगे।
कलेक्टर को मांग पत्र सौंपने के दौरान नपा अध्यक्ष शिबू नायर, नपा उपाध्यक्ष संतोष देवांगन, पार्षदगण ममता नेताम, सोनी दुबे, प्रमीला पारकर, जनक निषाद, बृजमोहन नेताम,विजय लक्ष्मी,स्वप्निल तिवारी ,श्रुति यादव , सोहद्रा ठाकुर ,चंद्रप्रकाश बोरकर ,रोशन पटेल ,रूखसाना बेगम ,राजेश काम्बले ,टी ज्योति हेमंत गौतम ,यंगेश देवांगन ,विजय भान ,चंद्रप्रकाश सिन्हा ,शीला भारद्वाज, सूरज विभार एवं एल्डरमैन उपस्थित थे।
मध्यप्रदेश की अवैध शराब तस्करी पर कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्यवाही
कुल 30 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जुमला मात्रा 270 लीटर एवं एक सफेद रंग का मोपेड ACCESS
125CC वाहन व दो नग मोबाईल बरामद। मध्यप्रदेश की गोवा विस्की
अंग्रेजी शराब बरामद जप्त शराब की कुल कीमत 1,80,000/-रूपये आरोपी
पेलसिंग बघेल, मोहनराम कश्यप निवासी टिकरा धनोरा पुजारी पर की गई कार्यवाही ।
दिनांक 22.01.2021 को रात्रि में थाना कोतवाली पुलिस को शहर में अवैध शराब तस्करी का सूचना प्राप्त हुई थी जिस पर पुलिस अधीक्षक श्री दीपक झा. अति पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक एम नेतृत्व में टीम तैयार कर समुंद चौक पर नाकाबंदी किया गया। जहां पर एक सफेद रंग की बिना नंबरी मोपेड ACCESS 125cc वाहन में दो व्यक्ति आते मिले जिन्हे रोककर चेक, करने पर एक बोरी में भरा 100 नग व एक कार्टून में 50 नग पौवा गोवा बिस्की शराब पाया गया, गाडी में सवार पेलसिंग बघेल पिता देवनाथ बघेल नि० टिकरा धनोरा पटेलपारा एवं मोहन राम कश्यप पिता मुन्नाराम कश्यप नि0 टिकरा धनोरा पुजारी पारा से
पुछताछ पर बताये कि टूनटून गुप्ता के द्वारा मध्यप्रदेश से अंग्रेजी शराब मंगवाकर, बिक्री करना स्वीकार किये तथा आरोपी पेलसिंग के मेमोरण्डम कथन के आधार पर ग्राम टिकरा धनोरा थाना बंडाजी के घर से 27 पेटी शराब प्रत्येक पेटी में 50 नग पौवा अंग्रेजी गोवा विस्की शराब का मती कुल 1350 नग पीथा जिसमें मध्यप्रदेश धारजिला का स्टीकर। लगा सीलबंद को छिपाना स्वीकार किया। आरोपियों के कब्जे से कुल जुमला मात्रा 270 लीटर गोवा विस्की, कीमती शराब 1,80,000/-रूपये एवं बिना नंबर सफेद रंग का मोपेड ACCESS 125CC व 2 दो मोबाईल को जप्ती किया गया तथा आरोपीगण पेलसिंग बघेल व मोहनराम कश्यप की गिरफ्तारी के पश्चात थाना कोतवाली जगदलपुर में अपराध क्रमांक 31/2021 धारा धारा 34(2) आबकरी एक्ट दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
थाना कोतवाली की उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी एमन साहू, उपनिरी0 पीयुष बघेल, सउनि गेलाम्बर नाग, प्रआर) चोवादास गेंदले, आरक्षक बबलू ठाकुर, रवि सरदार प्रकाश नायक, रवीन्द्र कुमार ठाकुर, नू बढ़ई की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
आरोपी
1. पेलसिंग बघेल पिता देवनाथ बघेल उम्र 31 साल नि० टिकरा धनोरा पटेलपारा थाना बंडाजी।
2. मोहनराम कश्यप पिता मुन्नाराम कश्यप उस 25 साल नि0 टिकरा धनोरा पूजारी पार थाना बंडाजी।।
जप्ती
कूल 30 पेटी, खुला बोरी में 100 नग पौवा गोवा विस्की अंग्रेजी शराब मात्रा 270 लीटर, कीमती । 1,80,000/-रूपये, बिना नंबर सफेद रंग का मोपेड ACCESS 125CC2 मोबाईल व अन्य सामाग्री की जप्ती की गई |
100 रुपये की सामग्री बिक्री पर 31.50 रुपये का कमीशन महिला समूह को राशि की कटौती के बारे में नहीं है जानकारी
जगदलपुर – नवीन गुप्ता
वनोपज का संग्रहण कर महिला समूह के द्वारा सामग्री तैयार की जाती है। तैयार किये गये उत्पादको को बिक्री करने समूह की महिलाओं को संजीवनी मार्ट को देना पड़ता है 31.50 रूपए का कमीशन। 100 रूपए की सामग्री की बिक्री करने पर साढ़े 31 रूपए वसूला जाता है कमीशन। यह राशि की कटौती क्यों की जाती है जिसकी जानकारी समूह की महिलाओं को अब तक नहीं दी गई है। मां दंतेश्वरी ज्योति महिला स्व सहायता समूह कुरंदी की महिलाओं ने बताया कि राशि की कटौती क्यों की जाती है विभाग द्वारा जानकारी नहीं दी जाती है।
ज्ञातव्य हो कि गांव में निवास करने वाले ग्रामीणों के लिए वनोपज आय का श्रोत है जिसे संग्रहित कर अपनी जीविका चलाते है। कुरंदी औषधी प्रसंस्करण केन्द्र में कार्यरत समूह की महिहलाओं के लिए यह घाटे का सौदा बना हुआ है। यहां कार्यरत महिलाओं ने बताया कि जंगलों से कच्चे वनोपज का संग्रहण कर कई प्रकार की औषधि तैयारी की जाती है जिसे बिक्री का एक मात्र केन्द्र संजीवनी मार्ट है वहां सामग्री बिक्री के एवज में 31.5 प्रतिशत कमीशन चुकानी पड़ती है तब सामग्री बिक्री हो पाती है। समूह की महिलाओं ने बताया कि पैकिंग के लिए दी जाने वाली पॉलिथिन, बिजली का बिल, ट्रांसपोर्ट का खचं सभी का वहन समूह के द्वारा किया जाता है जो भी बिक्री से राशि प्राप्त होती है इन्हीं सामग्री पर खर्च हो जाता है। महिलाओं ने बताया कि बड़ी मेहनत करने के बाद प्रतिमाह 18 सौ से 2 हजार रूपए बच पाता है। समूह में 11 परिवार में हमेशा होता है विवाद: समूह की महिलाओं ने बताया कि आय कम होने को लेकर हमेशा घर में विवाद होता रहा है। पतियों के द्वारा हमेशा समूह का काम छोड़कर कुलो भूतो करने की सलाह दी जाती है। इससे प्रतिमाह ज्यादा आमदनी होने की बात कही जाती है। समूह की महिलाओं ने बताया कि वर्षों से समूह को संचालित कने के कारण छोड़ने का मन भी नहीं करता है क्यों करें मजबूरन समूह से जुड़कर काम करना पड़ता है।
40 फिसदी सरकार घाटा सहती है: हाल ही में तीन दिवसीय प्रवास पर दिल्ली से पहुंचे ट्रायफेड के एक अधिकारी ने कहा कि वन संपदा संग्रहण करने वाले संग्राहको से हम व्यापार नहीं उनका विकास चाहते है। संग्राहको को लाभ मिले इसके लिए सरकार 40 प्रतिशत घाट वहन सकती है। ग्रामीण क्षेत्रों में लघु वनोपज एवं हर्बल उत्पादन करने वाले महिला समूह इनके कथनों के ठीक विपरित है समूह की महिलाओं द्वारा उत्पादित सामग्री से संजीवनी मार्ट कमा रहा है लाभ और महिलाओं का किया जा रहा है शोषण। जिसका जीता जागता उदाहरण कुरंदो औषधि प्रसंस्करण केन्द्र में देखा जा सकता है |
जगदलपुर। बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अंतर्गत आने वाले दरभा ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वीरसिंह बघेल को हटाने एक धड़ा लामबंदी कर रहा है जबकि मंत्री कवासी लखमा, सांसद दीपक बैज, विधायक राजमन बेंजाम व जिला अध्यक्ष बलराम मौर्य का वरदहस्त उसे प्राप्त है जिसके कारण उसके हटने की संभावनाएं क्षीण है।
बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी अंतर्गत आने वाले दरभा ब्लाक अध्यक्ष पद पर कुकानार क्षेत्र के धुरवा समुदाय के युवक वीर सिंह बघेल को सामाजिक व राजनीतिक दृष्टिकोण से ब्लाक अध्यक्ष बनाया गया है किंतु उनकी निष्क्रियता के कारण दरभा के कांग्रेसी पदाधिकारी व कार्यकर्तागणों में नाराजगी है खासकर जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के माहकापाल ,लेंड्रा, ककनार, छिंदबहार, चिंगपाल,केशापुर ,मावलीपदर सहित दर्जनों गांवों के कांग्रेसियों ने प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम को पत्र देकर तथा मिलकर अपनी भावनाओं से अवगत कराया है जिसमें दरभा के छिंदवाड़ा का एक पदाधिकारी भी शामिल हैं किंतु इस पर सकारात्मक बातें सामने नहीं आई है और कांग्रेसी नेताओं द्वारा विधायक व सांसद को पत्र सौंपने दर दर भटक रहें हैं ।उनका कहना है कि वीर सिंह बघेल छिंदगढ़ ब्लाक का निवासी है तो उस पर मेहरबानी क्यों की जा रही है। इस मामले में एक जिम्मेदार पदाधिकारी का कहना है कि धुरवा समुदाय में पकड़ बनाने कोंटा व चित्रकोट विधानसभा में उसकी उपयोगिता को देखते हुए वीरसिंह बघेल को अध्यक्ष बनाया गया है जबकि दरभा के विरोधी खेमे का कहना है कि कुकानार, कोडरीपाल पंचायत ही चित्रकोट विधानसभा में आते हैं वहीं कनकापाल(झीरम) जगदलपुर विधानसभा में यदि इनको छोड़ दिया जाए तो मंडवा, चंद्रगिरी,मादरकोंटा,छिंदावाड़ा,मामामड़पाल,चीतापुर सहित अन्य भौगोलिक दृष्टि से अलग हैं और अध्यक्ष वीरसिंह बघेल का निरंतर संपर्क कार्यकर्ताओं से नहीं होने से विरोध होना लाजिमी है। अब देखना होगा कि निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के सिपहसालार को भाव दी जाती है कि कार्यकर्ताओं को सम्मान प्रदेश अध्यक्ष द्वारा दिया जाता है।
अर्जुन झा भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ में किसानों की समस्याओं को लेकर राज्य स्तरीय धरना प्रदर्शन किया। राजधानी रायपुर में भाजपा के छत्तीसगढ़ सह प्रभारी नितिन नवीन और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह सहित कई पूर्व मंत्रियों और नेताओं ने धरना दिया तो बस्तर अंचल में पार्टी को नए सिरे से खड़ा करने की कोशिशों में जुटे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु देव साय द्वारा दिल्ली बॉर्डर पर डटे किसानों और छत्तीसगढ़ के किसानों में जो फर्क बता दिया, उस पर सियासी धमाल मच गया। साय ने दिल्ली बॉर्डर पर डटे किसानों के तार तथाकथित खालिस्तान से जोड़ दिए। जबकि भाजपा को छत्तीसगढ़ के किसानों का सबसे बड़ा हमदर्द साबित करने की कोशिश भी की। भाजपा बस्तर में पूरी तरह उजड़ चुकी है और विष्णु देव किसान के नाम पर सियासी वीराने में बहार आने का सपना देख रहे हैं।
उनके द्वारा किसान- किसान में भेद किए जाने पर कांग्रेस बिफर पड़ी और उसने विष्णु देव साय के साथ ही पूरी भाजपा पर ही हमला बोल दिया। युवक कांग्रेस के प्रदेश संयुक्त सचिव बीजापुर जिला प्रभारी और खेल कांग्रेस के शहर जिला अध्यक्ष जावेद खान ने कहा है कि देश के किसानों को खालिस्तानी कहकर संबोधित करने वाले छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय अपने बेतुके बयान पर देश से माफी मांगें। छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए घड़ियाली आंसू बहाने वाले साय कितने किसान हितैषी हैं, यह उनके बयान से जाहिर हो गया है। जावेद ने कहा है कि बस्तर संभाग के पांच दिवसीय दौरे पर आए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने बस्तर दौरे के पहले दिन कांकेर में पत्र वार्ता को संबोधित करते हुए देश के किसानों का अपमान किया है। उन्होंने देश के किसान, जो केंद्र की किसान विरोधी तीन काले कानूनों का विरोध कर रहे हैं और कड़ाके की ठंड में स्वयं की जान की परवाह किए बिना लगातार 2 महीने से डटे हुए हैं और अब तक 60 से ज्यादा किसान इस आन्दोलन को सफल बनाने और इन काले कानूनों को वापस लेने अपनी शहादत दे चुके हैं, उन्हें खालिस्तानी आतंकवादी करार दिया है।
कांग्रेस का कहना है कि एक तरफ तो छत्तीसगढ़ के किसानों को बरगलाने के लिए विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार पर तोहमत मढ रहे हैं और स्वयं को किसान हितैषी बताने से पीछे नहीं हट रहे हैं वहीं देश के किसानों को खालिस्तानी कहकर उनका अपमान कर रहे हैं। एक तरफ विष्णु देव साय स्वयं किसान के रूप में अपनी उपज को छत्तीसगढ़ के समर्थन मूल्य में एवं राजीव गांधी न्याय निधि का फायदा उठाते बेच रहे हैं तो दूसरी तरफ प्रदेश के किसानों को बरगलाने के लिए धान खरीदी केंद्रों में तथाकथित अव्यवस्थायें गिना रहे हैं। भाजपा के शीर्ष नेता एवं स्वयं प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ की धान खरीदी नीति के अंतर्गत योजना का लाभ लेते हुए नोट गिन रहे हैं।कांग्रेस नाम गिना रही है कि भाजपा के किस नेता ने कितने की धान बेची। वैसे कांग्रेस पहले भी अंतर की राशि की पहली किश्त के समय भी ऐसी ही सूची जारी कर चुकी है। भाजपा सवाल उठा रही है कि क्या कांग्रेस अपने नेताओं की सूची जारी करने की हिम्मत उठाएगी। इधर कांग्रेस यह सूची जारी करके यह बताना चाहती है कि भाजपा नेता गलत बोल रहे हैं कि कांग्रेस की सरकार धान नहीं खरीद रही। कांग्रेस साबित करना चाहती है कि जब भाजपा नेताओं की उपज खरीदी गई है तो फिर किसानों की भी खरीदी ही गई है। यहां भाजपा का कहना है कि उसके नेताओं ने किसान के रूप में धान बेचा है। कांग्रेस के नेता भी भाजपा सरकार के समय धान बेचते रहे, बोनस लेटे रहे और आंदोलन करते रहे। सोचा जा सकता है कि इनमें आखिर क्या फर्क है?
जो पहले कांग्रेसी करते थे, वही अब भाजपाई कर रहे हैं। अब यह देखा जाए कि कांग्रेस ने तो बस्तर सहित पूरे राज्य में किसानों सहित हर वर्ग को मोह लिया, लेकिन क्या भाजपा किसानों के बीच दोहरी मानसिकता दिखाकर किसी को भी लुभा पायेगी? भाजपा और कांग्रेस के बीच किसान आंदोलन को लेकर एक बड़ा फर्क यह है कि कांग्रेस जब छत्तीसगढ़ में किसानों के नाम पर राजनीति करती थी तब राज्य और केंद्र में भाजपा ही राज कर रही थी। अब राज्य में भाजपा किसानों के मुद्दे पर सियासत कर रही है तब भी केंद्र में भाजपा की सरकार है। भाजपा के तमाम आरोपों को कांग्रेस भाजपा की केंद्र सरकार के पाले में डाल देती है। केंद्र के तीन कृषि सुधार कानूनों को लेकर कांग्रेस ने पूरे देश में हाय तौबा मचा रखी है। छत्तीसगढ़ में भी कांग्रेस इन कानूनों को लेकर भाजपा की सरकार को पानी पी पीकर कोस रही है। इसका असर छत्तीसगढ़ भाजपा की किसान राजनीति पर पड़ रहा है। उसके आंदोलन को जनता और किसानों का समर्थन नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय बस्तर में भाजपा को कितना मजबूत कर पाएंगे, इसका अंदाज लगाया जा सकता है।