एक नजर – दल्लीराजहरा के किस वार्ड से कितने संक्रमित पाए गए
आज पाए गए दल्ली के संक्रमितों में वार्ड क्र 05 से 01, वार्ड क्र 06 से 01, वार्ड क्र 07 से 02 , वार्ड क्र 14 से 01 , वार्ड क्र 19 से 01 , वार्ड क्र 24 से 02 और वार्ड क्र 25 से 01 इस प्रकार कूल दल्लीराजहरा से 09 लोग पॉजिटिव मिले है |
विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया सिटी मीडिया भीनगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध करता है कि घरों से कम से कम निकले एवं सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें जिससे स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित रख बड़ी हानि से बचे |
बालोद – Aicc के निर्देशानुसार अनुसूचित जाति कांग्रेस विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री नीतीन राऊत जी छत्तीसगढ प्रदेश कांग्रेस प्रभारी माननीय श्री पी एल पुनिया जी छत्तीसगढ प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री मोहन मरकाम जी कैबिनेट मंत्री नगरीय प्रशासन विकास व श्रम माननीय श्री शिव कुमार डहरिया जी अनुसूचित जाति कांग्रेस विभाग प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री धनेश पाटिला जी के निर्देशानुसार आज दिनांक 6 अक्टूबर 20 दिन मंगलवार समय दोपहर 12 बजे स्थान कांग्रेस भवन के पास बालोद मे जिला अनुसूचित
कांग्रेस विभाग एवं जिला कांग्रेस बालोद के संयुक्त तत्वावधान मे एक दिवसीय मौन धरना-प्रदर्शन किया गया जिसमे उत्तरप्रदेश के हाथरस मे घटित अनुसूचित जाति के बहन मनीषा बाल्मीकि को न्याय दिलाने के लिए एवं सभी आरोपियो को फांसी की सजा दिलाने और उत्तरप्रदेश भाजपा के योगी सरकार को बर्खास्त करने की मांग महामहिम राष्ट्रपति जी के
नाम तहसीलदार बालोद को सौंपा गया। जिसमे प्रमुख रूप से उपस्थित रहे दीना राम चेलक जिलाध्यक्ष अनुसूचित जाति कांग्रेस विभाग जिला बालोद श्रीमति चंद्रप्रभा सुधाकर, अध्यक्ष जिला कांग्रेस बालोद श्रीमति सोनादेवी देशलहरा अध्यक्ष जिलापंचायत बालोद श्री मिथिलेश नुरेटी उपाध्यक्ष जिला पंचायत बालोद श्री कृष्णा दुबे ,पूर्व अध्यक्ष जिला कांग्रेस बालोद ,श्री विकास चोपड़ा अध्यक्ष नगरपालिका बालोद, श्रीमति कान्ता गरिहा जिलाध्यक्ष अनुसूचित
जाति महिला कांग्रेस ,श्री पुरूषोत्तम पटेल सचिव प्रदेश कांग्रेस श्रीमती अनिता साहू जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस कार्तिक राम डहरिया ,हरिश खस गौरीशंकर पीपरे ,मानसिंह देशलहरा, निर्मला बंजारे, रतीराम कोशमा ,प्रवक्ता संजय चंद्राकर पूर्व उपाध्यक्ष जिला पंचायत बालोद भागीरथी नागवंशी ,चंद्ररेश हिरवानी, भोला राम देशमुख, मुकेश पौसारय, बंटी शर्मा, हसीना बेगम ,संगीता नायर ,ब्लाक अध्यक्ष गण राम जी पटेल,ललिता साहू सभापति जिलापंचायत सतीश
यादव, पार्षद नारायण साहू ,धीरज उपाध्याय ,महामंत्री जिवराखन साहू ,महामंत्री रोहित सागर कमल यादव ,शिवम् कुरैटी सरपंच ,दाऊद खान, जमील खान ,पुष्पेन तिवारी ,रेवा रावटे, रामजी भाई पटेल ,नौशाद कुरैशी, प्रमोद दुबे ,गोपीचंद हिरवानी आदि भारी संख्या मे पदाधिकारीगण कार्यकर्ता गण उपस्थित हुए |
दल्लीराजहरा में आज फिर से एक व्यक्ति की कोरोना संक्रमण की वजह से मौत हुई है | वार्ड क्र 16 पुराना बाज़ार कैंप में निवास करने वाले व्यक्ति की कोरोना से मृत्यु हो गई है | मृतक रिटायर्ड खदान सोसाइटी श्रमिक थे | उनकी उम्र 69 साल की थी | मृतक का जब कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आया था उस समय उन्हें दल्लीराजहरा covid सेंटर में रखा गया था उसके तीन दिन बाद जब तबियत बिगड़ने लगी तो उन्हें बालोद covid सेंटर ले जाया गया लेकिन वहां भी जब स्थिति नहीं सुधरी उन्हें राजनांदगांव covid सेंटर ले जाया गया वहां स्थिति सामान्य थी लेकिन कल अचानक उनकी तबियत बिगड़ी तो आज उनके परिजनों के पास सुचना दी गई कि आज सुबह 11.00 बजे उनकी मृत्यु हो गई है |
मृतक के दो पुत्र 28 और 30 है एक बेटा बाहर रहता है तथा दूसरा साथ में रहता है | पता चला है कि उनकी बहु भी क्वारेनटाइन में है | उनके निधन से परिजनों तथा वार्डवासियों में शोक की लहर है |
दल्लीराजहरा – आम आदमी पार्टी द्वारा विधानसभा चुनाव 2018 से कांग्रेस सरकार के मुखिया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने अपने चुनावी सभा एवं हमारे विभिन्न बैठक में उपस्थित होकर हमें वादा किया कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनते ही चिटफण्ड निवेशकों की राशि वापस की जायेगी तथा इस मॉग को चुनावी घोषणा पत्र में भी शामिल किया गया। इस
वायदे को याद दिलाने हेतु आप पार्टी द्वारा दिनांक 07.10.2020 से पदयात्रा किया जायेगा। यह पद यात्रा आज 07.10.2020 को सुबह 11:00 बजे दल्ली राजहरा से आरम्भ होकर 13.10.2020 को मुख्यमंत्री निवास रायपुर पहुंचना किन्तु यात्रा प्रारंभ होने के पूर्व ही आज चिटफंड कंपनी निवेशक संघ के अध्यक्ष गगन कुम्भकार, नगरपालिका उपाध्यक्ष संतोष देवांगन, बिशेसर सिन्हा, तेजराम साहू, आशीष महार को यात्रा प्रारंभ होने के पूर्व ही गिरफ्तार कर थाने में बिठाया गया है |
मानपुर :-(महेंद्र साहू)छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिला के अंतर्गत मानपुर विकासखंड के बोरिया जक्के खड़गांव की सरहद में आदिवासियों के देव स्थल, आदिम युगीन पुरातात्विक किल्लो कोर रचचा परमहासुर घोटूल पल्लेमाडी नामक स्थल है जहां लगातार औद्योगिकीकरण बढ़ रहा है और प्राचीन
पुरातात्विक अवशेष नष्ट किए जा रहे हैं 3 वर्ष पूर्व राज्यपाल तथा सभी प्रशासनिक अधिकारियों को आवेदन के माध्यम से अवगत किया था परंतु आज दिनांक तक किसी भी प्रकार की कार्यवाही संरक्षण की प्रक्रिया को लेकर नहीं हुई । जिसको ध्यान में रखते हुए मंगलवार को पाना बरस राज 360 परगना के राजा स्वर्गीय लाल श्याम शाह के पुत्र लक्ष्मेन्द्र शाह, पुरातात्विक एवं गोंडी भाषा के आचार्य दादा शेरसिंह का अचला, मोती हिरवानी, हेमलाल दर्रो, लखनलाल कलामें, ग्राम पटेल, गयाता, मांझी, कोटवार आदि ने भ्रमण के पश्चात यह निर्णय लिया है कि इस स्थल को संरक्षित करने के लिए राज्यपाल को 15 दिनों के निवेदन पत्र के माध्यम से संरक्षित हेतु आवेदन प्रस्तुत करते हैं यदि 15 दिनों के भीतर किसी भी प्रकार से संरक्षण हेतु जवाब नहीं आता है तो किल्ले कोरच्चा पल्लेमाडी बोरिया से से पैदल मार्च करते हुए राजभवन आकर अपनी समस्या बताएंगे तथा यहां से समाधान होने के पश्चात ही वापस जाएंगे।
डोंगरगांव – आकाशीय बिजली गिरने से एक साथ 39 पशुओं की मौत से सभी स्तब्ध है | प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव तहसील के ग्राम बम्हनी भाठा की घटना है | घटना की सुचना मिलते ही क्षेत्रीय विधायक दलेश्वर साहू जी वहां पहुँचकर
मृत पशुओं के मालिकों से मिले और घटना का जायजा लिया साथ ही डोंगरगांव तहसीलदार को तत्काल पशुओं के मालिकों को आपदा राहत राशि जारी करने का आदेश दिया | उनके साथ जनपद अध्यक्ष, सरपंच एवं ग्रामीण उपस्थित रहे |
गुण्डरदेही :-छ ग प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार हाथरस में हुवे बिटिया मनीषा वाल्मीकि को न्याय दिलाने की मांग आज मौन सत्याग्रह के रूप में प्रदर्शन कार्यक्रम ब्लाक कांग्रेस कमेटी गुंडरदेही के द्वारा धमतरी चौक गुंडरदेही
,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अर्जुन्दा के बाजार चौक दुर्गा मंच में आयोजित की गई जिसमें सभी ने उत्तरप्रदेश सरकार एवं उत्तर प्रदेश पुलिस के बर्बरता के खिलाफ मौन रह कर प्रदर्शन किया एवं हाथरस कांड पर कड़ी कार्यवाही की मांग रखी तत्पश्चात महामहिम राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार गुंडरदेही को ज्ञापन सौंपा गया। मौन धरना प्रदर्शन में छ ग शासन के संसदीय सचिव एवं गुंडरदेही के लोकप्रिय विधायक माननीय कुंवर सिंह निषाद, जिला पंचायत अध्यक्ष सोना देवी देशलहरे ,ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश साहू,ब्लॉक कांग्रेस कार्यकारिणी अध्यक्ष सेवाराम पिपरिया ,जनपद अध्यक्ष सुचित्रा साहू, चंद्रहास देवांगन अध्यक्ष नगर पंचायत अर्जुन्दा,नुरुल्ला खान, अशोक देवांगन, ऋषि बांडे ,सुरेश गांधी, मोहित मेश्राम , डालम पारख, राजू गुप्ता, संतु पटेल, भोजराज साहू,सलीम खान,के के राजू चंद्राकर,फैजबख़्स,जनपद सदस्य दीपक साहू बोदल,बलराम अंगारे,डॉ राम सिंह आदेश्वर देशमुख , लदुराम,युगांत चंद्राकर,आई टी सेल जिलाध्यक्षसागर साहू, वागीश बंजारे ,चित्रांश बंजारे, पूनम साहू,सरपंच रामेश्वर चंद्राकर,एल्डरमैन बलराम गुप्ता,लक्ष्मी सोनकर,रिजवान तिगाला,अभिषेक यादव,दिनेश चंद्राकर,पवन सिन्हा,मोंटू चंद्राकर,विजय चंद्राकर,निजानन्द चंद्राकर, डोमार साहू,गिरवर ठाकुर,श्रीराम ठाकुर सहित भारी संख्या में तीनों ब्लॉक के कांग्रेसजनों की उपस्थिति थे ।
दल्लीराजहरा में True Not की रिपोर्ट आने के बाद कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ गई है इससे पहले तक कूल 08 संक्रमित मिले थे | True Not covid 19 की जांच रिपोर्ट आने के बाद वार्ड क्र 21 से 05, वार्ड क्र 25 से 01 और वार्ड क्र 05 से 01 संक्रमित मिले |
इस प्रकार आज दल्लीराजहरा में कूल संक्रमित 13 पाए गए |
विधानसभा आंदोलन समितियों के माध्यम से रोजगार सहित विभिन्न मुद्दों पर जनता की आवाज बुलंद करेगी आम आदमी पार्टी जिला बालोद–प्रदेश प्रवक्ता देवलाल नरेटी
वर्तमान जिला कमेटी भंग कर आम आदमी पार्टी की नई कमेटी बनाने की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी–दीपक आरदे आंदोलन प्रभारी
बालोद – आम आदमी पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में विधानसभा आंदोलन समितियों द्वारा बालोद जिले के बालोद,गुंडरदेही व डौंडी लोहारा विधानसभा क्षेत्र के गांव स्तर रोजगार,सड़क,स्कूल,बिजली,पानी व किसानों की समस्याओं को लेकर आवाज बुलंद करेगी।आप पार्टी के नेता घनश्याम चन्दाकर ने बताया कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार के दो वर्ष पूरे होने को हैं,लेकिन सरकार अपने किए वादों को पूरा करने में असफल रही है।
आप नेता कुशल कलिहारी ने बताया कि आम आदमी पार्टी जमीनी स्तर से जनता की आवाज उठाएगी।कांग्रेस और भाजपा ने हमेशा प्रदेश की जनता को धोखा दिया है,इसलिए जनता की निगाहें आम आदमी पार्टी की तरफ टिकी है।दिल्ली की तर्ज पर आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ में भी मजबूती से जनता की आवाज बनकर उभर चुकी है। दिल्ली की कामो से प्रभावित हो कर बोधन साहू ने पार्टी में जुड़ा वरिष्ठ नेता बालक साहू ने कहा कि पार्टी ने बताया कि बालोद जिले की जिला कमेटी को भंग कर दिया गया है।आगे नए सिरे से सक्रिय कार्यकर्ताओं को शामिल करते हुए नई कार्यकारिणी घोषित की जाएगी।उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील किया कि जनहित के सभी मुद्दों पर सक्रियता के साथ आवाज बुलंद करें।
इस मीटिग में हरेश चक्रधारी, काँकेर जिला अध्यक्ष दीपक आरदे, घनश्याम चन्द्रकर, बालक साहू, मधुसूदन साहू, कोमल साहू, दीपक साहू, कुशल कलिहारी, ओमनारायण ,भीष्मपितामह साहू, उमाशंकर साहू, शंकर बंजारे ,संतोस साहू, बोधन साहू, आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे
एक नजर – दल्लीराजहरा के किस वार्ड से कितने संक्रमित पाए गए
आज पाए गए दल्ली के संक्रमितों में वार्ड क्र 01 से 01, वार्ड क्र 04 से 01, वार्ड क्र 07 से 01 , वार्ड क्र 09 से 01 , वार्ड क्र 18 से 01 , वार्ड क्र 22 से 01, वार्ड क्र 23 से 01 और वार्ड क्र 24 से 01 इस प्रकार कूल दल्लीराजहरा से 08 लोग पॉजिटिव मिले है |
विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया सिटी मीडिया भीनगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध करता है कि घरों से कम से कम निकले एवं सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें जिससे स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित रख बड़ी हानि से बचे |