जगदलपुर। बस्तर जिले के पुलिस महकमे में पदस्थ राज्य पुलिस सेवा संवर्ग की अधिकारी ललीता मेहर ने मदर्स डे पर अपनी मां को भगवान का दर्जा दिया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर डीएसपी मेहर ने अपनी मां के साथ एक तश्वीर शेयर की है जिसमें उन्होंने लिखा है कि जज़्बात अलग है, पर बात तो एक है…
उसे माँ कहूँ या भगवान, बात तो एक ही है!!!
अंत में अंग्रेजी में इन्होंने Happy mother’s day की बधाई
ग्राम पंचायत बम्हनी के परदेशीन माता मंडई में शामिल हुए संसदीय सचिव रेखचंद जैन
परदेशीन माता गुड़ी के नव निर्माण एवं जीर्णोद्धार पश्चात लोकार्पण किया
ग्राम पंचायत बम्हनी को माता मेला आयोजन हेतु एक लाख रुपए एवं खेल मेला आयोजन हेतु एन एम डी सी के सी एस आर मद से प्रदान किया |
इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की मंशा अनुरूप आदिम संस्कृति एवं मान्यताओं को सुदृढ़ करने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है माता गुड़ियों के जीर्णोद्धार के लिए लगातार राशी स्वीकृत किए गए हैं हमारी सरकार बनने के बाद से मांग अनुरूप हर ग्राम पंचायत को माता गुड़ियों के जीर्णोद्धार एवं नव निर्माण के लिए बस्तर विकास प्राधिकरण के मद से राशि स्वीकृत की गई है जिससे से अब कार्य पूर्णता की ओर है आज ग्राम कोटमसर एवं ग्राम बम्हनी के माता गुड़ियों का जीर्णोद्धार पूर्ण कर लोकार्पण किया गया है उन्होंने कहा की माता परदेशिन से क्षेत्र के सुख शांति समृद्धि की कामना करते हैं |
इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ बंहनी सरपंच यशोदा साहनी, विरेन्द्र साहनी ब्लॉक अध्यक्ष, हेमू उपाध्याय , विजय सिंह, दंतेश्वर राव, दयाशील, सुखराम, भगवान, भागचंद देवांगन, राधा मनी, सुशीला, सुंदर समेत बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे |
शिकायत पर क्लीन चिट तो जांच में पर्यवेक्षिका निलंबित
जगदलपुर। आगामी 18 भी से बस्तर संभाग के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों का दौरा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा किया जाएगा उससे पूर्व मंत्रियों का दौरा भी प्रारंभ हो गया है। इसी कड़ी में स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंह देव, बस्तर जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा व महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया ने दौरा किया किंतु इस दौरे में मंत्री भेड़िया ने बाजी मार ली और अपने विभाग के एक अधिकारी को निलंबित कर दिया जबकि कई अधिकारियों कर्मचारियों की शिकायत मंत्री द्वय सिंह देव एवं लखमा के कानों में डाली गई किंतु उन्होंने अनसुना कर दिया। सत्तारूढ़ दल के पार्षदों ने नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए महापौर सफीरा साहू निगमायुक्त प्रेम प्रकाश पटेल तथा इंजीनियर दत्ता के खिलाफ शिकायतें की वहीं अन्य विभाग की भी कई शिकायतें प्रभारी मंत्री के पास आई किंतु किसी के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं हुई। मेडिकल कॉलेज एवं महारानी अस्पताल की भी दर्जनों शिकायतें जनता ने रखा किंतु मंत्री टी एस सिंहदेव ने भी इस पर ध्यान नहीं दिया जिससे इनकी दौरा सिर्फ औपचारिकता बनकर रह गई। महिला बाल विकास विभाग की मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया चित्रकूट रेस्ट हाउस में रुकने के बाद जब वह दंतेवाड़ा जाने के लिए निकली तो बड़ांजी की पर्यवेक्षिका को लापरवाही के कारण निलंबित कर दिया। दो मंत्री के दौरे से किसी भी प्रकार का असर किसी भी विभाग में पड़ा ऐसा जान नहीं पड़ता है क्योंकि किसी पर भी सख्त कार्यवाही नहीं हुई और यह सिर्फ कलेक्टर कार्यालय के बैठक तक ही सीमित हो गए जबकि इन्हें भी फील्ड में जाकर जनता से रूबरू होना था किंतु ड्राइंग रूम की राजनीति करने के कारण इन मंत्रियों के दौरे का असर सामने नहीं दिखा और संदेश भी जनता के बीच अच्छा नहीं गया।
विधि विधान से पूजा अर्चना कर छत्तीसगढ़ बस्तर के सुख शांति समृद्धि की कामना की
विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव (नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग) रेखचंद जैन ने ग्राम कोटमसर एवं सेडवा माता मंडई में शामिल हुए एवं माता बास्ता मुण्डीन माता एवं जलनी माता की विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना कर छत्तीसगढ़ बस्तर के सुख शांति समृद्धि की कामना की |
इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी बस्तर की आस्था के केंद्र माता गुड़ियों के जीर्णोद्धार एवं संरक्षण के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं इस हेतु मांग अनूरूप बस्तर आदिवासी क्षेत्र विकास प्राधिकरण के मद से राशि स्वीकृत की जा रही है आज माता के आशिर्वाद से बस्तर में वामपंथ हिंसा पर काबू पाकर पुनः विकास के पथ पर अग्रसर हो रहा है हमारी सरकार बनने के बाद से आदिम संस्कृति एवं मान्यताओं को संरक्षित करने का कार्य लगातार किया जा रहा है माता के आशिर्वाद से आज बस्तर कोरोनावायरस संक्रमण जैसी महामारी से निजात पाने में सफल हो गया है पिछले दो वर्षों से कोरोनावायरस संक्रमण के कारण मेला मंडई का आयोजन वृहद स्तर पर नहीं हो पाया था पर इस वर्ष यह आयोजन वृहद स्तर पर हो रहा है माता बास्ता मुण्डीन माता एवं जलनी माता से कामना है की कोरोना यदि अगले वर्ष तक खत्म हो जाएगा तो इस मेले मंडई को और वृहद स्तर पर आयोजित किया जाएगा |
इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ जनपद सदस्य तुलाराम कश्यप, कोटमसर सरपंच बुदरू, सेड़वा सरपंच हरिहर, जिला महामंत्री हेमू उपाध्यय, इंटक प्रदेश महासचिव विजय सिंह, दन्तेस्वर राव, मानसिंह, सोनरू ना ग, मनीष बघेल, मोहन कश्यप मनोज, सोनूराम मौर्य, लेखन बघेल, बुदरू समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे |
🔅 सी0सी0टी0वी0 कैमरा, सायबर अपराध, अभिव्यक्ति एप के संबंध में किया गया जागरूक ।
🔅 महिला सुरक्षा एवं बच्चों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान ।
🔅 बेहतर पुलिसिंग हेतु लोंगो से की गई अपील ।
🔅 लोंगो द्वारा दिया गया बेहतर पुलिसिंग हेतु सुझाव ।
उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा के नेतृत्व में बस्तर पुलिस के द्वारा आपराधिक तत्वों के विरूद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही किया जा रहा है। वही दूसरी ओर आम जनता के बीच पहुॅचकर सामुदायिक पुलिसिंग के अन्तर्गत बेहतर पुलिसिंग पर जोर दिया जा रहा है। इसी तारतम्य में आज उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा के द्वारा जगदलपुर के पथरागुड़ा में जनदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीणा के द्वारा स्वयं जनता के मध्य बैठकर पुलिसिंग के संबंध में विस्तृत चर्चा कर साईबर अपराध, महिला सुरक्षा हेतु अभिव्यक्ति एप, सी0सी0टी0वी0 कैमरा, परिवार में नैतिक संतुलन एवं शिक्षा की अनिवार्यता आदि बिन्दुओं पर चर्चा किया गया । कार्यक्रम में उपस्थित पुलिस अधिकारियों द्वारा महिलाओं और बच्चों के सुरक्षा हेतु तैनात पिंक टीम एवं महिला सहायता प्रकोष्ठ जगदलपुर के सक्रियता एवं सम्पर्क सूत्र के संबंध में भी अवगत कराया गया। इसके अलावा सायबर फ्राड के मामलें में सावधान रहने की अपील भी किया गया है। उक्त कार्यक्रम में वार्डवासियों के द्वारा बेहतर पुलिसिंग हेतु आवश्यक सुझाव भी दिया गया है।
कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले मेघावी छात्र-छात्राओं आरती जेना, कु0 मुस्कान यादव, कु0 मेघावानखेडे, कु0 गीतिका यादव, कु0 योगिता साहू, हर्ष साहू, कु0 रीतिका साहू, लक्की साहू, गर्व वानखेडे, समीर यादव, रजत बक्शी, जिया साहू, प्रेरणा सेंगर को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया एवं जन कल्याण के क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले वार्डवासियों को ट्राफी एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया । उक्त कार्यक्रम में अति0 पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा, आईपीएस0 (प्रोबेशनर) स्मृतिक राजनाला, नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अपूर्वा सिंह क्षत्रीय, उप पुलिस अधीक्षक गीतिका साहू, थाना प्रभारी कोतवाली एमन साहू, थाना प्रभारी बोधघाट लालजी सिन्हा, वार्ड पार्षद एवं क्षेत्र के सम्मानीय जन उपस्थित थे।
दिनांक 8 मई 2022 को ग्राम सुरडोंगर (डौण्डी) निवासी गणेशराम मोची के आवासीय मकान को ग्राम पंचायत के सरपंच ,ग्राम समिति और ग्रामवासियों ने जे.सी.बी से तोड़कर गणेश राम, रूखमणी और बच्चों के साथ लाठी डंडे से मार पिट की गई घसीटा गया गाली गलौज की गई ,जिसकी शिकायत पुलिस थाना डौंडी में की गई,परन्तु अनुसूचित जाति प्रमाणपत्र न होने का हवाला देकर प्राथमिकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। और जाति प्रमाणपत्र जमा करने के बाद भी अत्याचार निवारण के धाराओं को शामिल नहीं किया गया जिसकी सूचना और न्याय के लिए निवेदन ,मुख्यमंत्री, गृहमंत्री, अनुसूचितजाति आयोग कलेक्टर, एस.पी., एस. डी. एम., सी. एस. पी., स्थानिय विधायक एवम महिला बाल विकास मंत्री के समक्ष उपस्थित होकर आरोपियों पर एट्रोसिटी अत्याचार के धाराओं में एफ आई आर दर्ज करने का निवेदन किया गया
परन्तु उक्त सभी ने पीड़ित को न्याय देने के बजाय आरोपियों को संरक्षण देकर बचाने और खानापूर्ति के लिए डौंडी थानेदार को सामान्य धाराओं में अपराध पंजीबद्ध करने दबाव बनाया गया और तत्कालीन एस डी एम द्वारा गांव में ही कोर्ट लगाकर आरोपियों को मुचलका जमानत दे दी गई। अनुसूचित जाति आयोग ने मामला के गम्भीरता को देगते हुए निरीक्षण उपरांत जो निर्देश दिया गया था उसका पालन नही किया । उक्त घटना से हुए नुकसान का आकलन ,परीक्षण न किए जाने एवं न्याय प्रदान करने के प्रति,शासन व जिला प्रशासन की उदासीनता से क्षुब्ध होकर पीड़ित गणेशराम ने न्याय प्राप्त करने हेतु माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर में अर्जी दाखिल किया गया ।
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
जिस पर संज्ञान लेकर माननीय उच्च न्यायालय ने सख्त नाराजगी जाहिर करते हुए नोटिस जारी कर यह जानना चाहा है कि जाति प्रमाण जमा करने के दो माह बीत जाने के बाद भी आखिर ऊक्त प्रकरण में क्यों अत्याचार निवारण (एट्रोसिटी एक्ट) के तहत मामला पंजीबद्ध कर कार्यवाही नहीं की गई है। उपरोक्त मामला की सुनवाई माननीय न्यायाधीश गौतम भादुड़ी की अदालत में किया गया। जिसकी पैरवी हाई कोर्ट अधिवक्ता जितेंद्र गुप्ता, अखिलेश मिश्रा,और दिनेश यादव ने की ।
सांसद दीपक बैज एनएमडीसी की समीक्षा बैठक में शामिल हुए | बस्तर सांसद दीपक बैज का स्वागत एनएमडीसी के ईडी प्रशांत दास ने किया | बैठक के उपरान्त सांसद दीपक बैज स्थानीय जनप्रतिनिधियों से चर्चा करते हुए बताया कि 2012-13 के बाद यह पहली बैठक होगी | विधानसभा स्तरीय कमेटी द्वारा बैठक लेकर चली गई किन्तु आज जो बैठक हुई वह लगभग 2 घंटे चली जिसमे हर महत्वपूर्ण बिंदु पर चर्चा की गई | सांसद ने कहा उनके साथ उपस्थित बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल द्वारा भी सुझाव दिया गया | बैठक में कुछ कमियों के बारे में पता चला जैसे कि जिला प्रशासन, एनएमडीसी प्रबंधन एवं हैदराबाद के बीच ठीक से तालमेल न हो पाने के कारण कुछ कार्य जो समय पर होना चाहिए वह नहीं हो पा रहा है उसे आज की बैठक में निर्देशित किया गया है और जो रुके हुए कार्य है उसे तत्काल करें | सांसद दीपक बैज ने कहा कि वर्तमान में केंद्र सरकार द्वारा तीन वर्ष के लिए एनएमडीसी को चलाने के समय दिया गया है उसे बढ़ाकर 10 वर्ष किया जाना चाहिए इस बारे में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से भी चर्चा कर केंद्र से आग्रह करेंगे ऐसा कहा गया |
बैठक के पश्चात् वहां उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा कहा गया कि किसी भी हालत में प्रभावित कर्मचारियों की छटनी नहीं होने देंगे इसके लिए हम सभी जनप्रतिनिधि आपके साथ है | इसके साथ ही कुछ मांगे सांसद दीपक बैज के समक्ष रखी गई जैसे एनएमडीसी में खेल के लिए कोटा एवं शिक्षक होना चाहिए विधायक चित्रकूट युवाओं के लिए बात रखते युवा नेता सुशील मौर्य जिला प्रशासन और एनएमडीसी के बीच प्रभावित गांव के लोग भटक रहे हैं इसका समाधान जल्द किया जाना चाहिए ।
डौंडी – प्यार के लिए लोग एक दूसरे के लिए मर कट तक जाते है अपने आपको कुर्बान तक कर देते है पर बालोद जिले के डौंडी में एक ऐसा मामला सामने आया है जहाँ अपने ही प्यार को युवती ने सलाखों के पीछे भेज दिया है, जानकारी के अनुसार डौंडी थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती को बालोद जिले के गुरुर रेंज में पदस्थ मोती लाल पिस्दा पिता डुमन पिस्दा ग्राम भरदा को 2020 को प्यार हो गया प्यार परवान चढ़ा और युवती ने अपने प्रेमी को मार्च 2020 को अपने घर बुलाया और आरोपी युवक ने उसे शादी का झांसा देकर उसकी अस्मत लूट ली, फरवरी 2021 में दोनों के बीच कुछ बात को लेकर अनबन हुई और बात दोनों परिवारों तक पहुँच गई जहाँ दोनों एक ही समाज के होने के चलते शादी करवाने की बात भी हुई पर दोनों ने शादी से इंकार भी कर दिया, बाद में अब युवती द्वारा डौंडी थाना पहुच फ़ारेस्टगार्ड के ऊपर मारपीट गाली गलौच और अपनी अस्मत लूटने की शिकायत दर्ज कराई।
वही डौंडी थाना प्रभारी अनिल ठाकुर ने बताया कि युवती के शिकायत पर फ़ारेस्टगार्ड मोती लाल पिस्दा के ऊपर धारा 376 (2)(L) 294,506 के तहत मामला दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर कार्यवाही की गई ।
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
दल्लीराजहरा वार्ड क्रमांक 26 की महिला दीपमाला मानिकपुरी अपनी बहन के बच्चे के जन्मदिन में शामिल होने के लिए दल्ली राजहरा से रायपुर निकली थी किंतु वह रायपुर में जाकर अपने पति के मौसा मौसी के यहां भाटापारा चली गई वहां से अपने मौसा के साथ कहीं चले गई जिसकी सूचना दीपमाला के पति आनंद दास को उसकी मौसी द्वारा दी गई जिसके पश्चात आनंद द्वारा अपने सभी रिश्तेदारों एवं परिचितों से दीपमाला के संबंध में जानकारी प्राप्त करने की कोशिश की पर कहीं पता नहीं चला दीपमाला नांदघाट के पास बदनारा की रहने वाली थी आनंद द्वारा दीपमाला के पिता से भी पतासाजी की किंतु उसका कहीं भी पता नहीं चला इसके पश्चात आनंद द्वारा दीपमाला की गुमशुदगी की सूचना राजहरा थाने में दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया|
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
भानपुरी…।इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष व कोंडागांव विधायक मोहन मरकाम नारायणपुर विधायक एवं अध्यक्ष हस्तशिल्प विकास बोर्ड चंदन कश्यप,जिला अध्यक्ष झुमुक लाल दीवान,जिला पंचायत अध्यक्ष देवचंद मातलाम,दलसाय मरकाम,तरुण गोलछा,सुखबती मरकाम,बलराम नेताम, सकुर खान,तब्बसूम बानो,नंदू दीवान वरुण सेठिया,देवेंद्र कोर्राम,रामपथ कोर्राम,धर्मा पाढ़ी विक्की कश्यप अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे |